छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ (21107)

मुंबई में चल रही धारावाहिक की शूटिंग, रेसलर के साथ अभिनय में रुचि
जांजगीर-चांपा। रेसलर की दुनिया में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले जिले के लाल प्रतीक तिवारी अब पर्दे पर नजर आएंगे। इन दिनों वह मुम्बई में धारावाहिक लाल इश्क के निर्देशक प्रवीण एवं मनीष के मार्गदर्शन में धारावाहिक की शूटिंग में व्यस्त है।
जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत मां संवरीन दाई की पावन धरा ग्राम अमोरा (महंत) निवासी रामगुलाम तिवारी व मंजू तिवारी के इकलौते पुत्र रेसलर रेसलर एवं अनेक मेडल विजेता प्रतीक तिवारी की शुरू से ही रेसलर के अलावा अभिनय में रुचि थी। अब उसका यह भी सपना साकार होने लगा है। गौरतलब है कि एंड टीवी पर शनिवार एवं रविवार को रात 9 से 11 बजे तक महाएपिसोड में प्रसारित होने वाले लाल इश्क धारावाहिक में प्रतीक तिवारी अब तक किंगकांग की भूमिका निभाते नजर आ रहा था लेकिन अब शनिवार को वह पंडित की भूमिका में एवं रविवार को राऊला यानी रावण की भूमिका में नजर आएगा। ग्रामवासी एवं क्षेत्र के लोग टीवी धारावाहिक में इस छोटे से गांव के युवा कलाकार को किरदार निभाते हुए देखने बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ग्रामवासियों का कहना है कि पहले तो हम प्रतीक को मौत के मुकाबले में प्रतिद्वंद्वियों से दो  दो हाथ करते देखते थे लेकिन अब वह धारावाहिक में कई रूप में नजर आएगा जो हमारे गांव के लिए बहुत ही गौरव की बात है।

रात के अंधेरे में नहीं दिखी सड़क पर बैठी गाय
बिलाईगढ़ के टुंड्री के पास बीती रात हुआ जबरदस्त हादसा
जांजगीर चांपा। रात के अंधेरे में सड़क पर बैठी गाय नजर नहीं आई और बाइक सवार तीन लोग गाय से टकरा गए। यह हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, तो वहीं एक अन्य घायल है। उसका इलाज बिलाईगढ़ के अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार शिवरीनारायण निवासी अटल वैष्णव, दिलीप भैना और अमलडीहा निवासी वीरेंद्र प्रधान शिवरीनारायण में एक ठेकेदार के अंदर प्राइवेट काम करते थे। गुरुवार की सुबह तीनों शिवरीनारायण से बाइक में पवनी गए थे। वहां से तीनों युवक फोर व्हीलर में रायपुर गए थे। रायपुर से वापस पवनी लौटने के पश्चात रात को तीनों युवक पल्सर बाइक से वापस शिवरीनारायण लौट रहे थे। इस दौरान टुंड्री के पास उनकी बाइक रात लगभग 10.30 बजे सड़क पर बैठी एक गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दिलीप भैना व अटल वैष्णव की मौके पर ही मौत हो गई। वही वीरेंद्र प्रधान को 112 के माध्यम से बिलाईगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

तीन माह से गर्भवती महिला को खिला दी गर्भपात की दवा
हसौद के बंगाली चिकित्सक का कारनामा, तमाशा देख रहा प्रशासन
हसौद। गांव के एक बंगाली डॉक्टर के कृत्य से प्रशासन पर सवाल खड़ा हो गया है। इस बंगाली डॉक्टर ने गर्भवती व बुखार से पीडि़त महिला का गर्भपात सिर्फ इसलिए कराने की कोशिश की, क्योंकि उसे बार-बार बुखार आ रहा था। तीन दिन लगातार दवा खिलाने के बाद भी जब गर्भपात नहीं हुआ तो उसने हाथ खड़ा कर दिया। इधर, गर्भ में मृत शिशु को लेकर महिला कई दिनों तक परेशान थी। आखिरकार चांपा के किसी अस्पताल में मृत शिशु को गर्भ से बाहर निकाला गया।
यह सनसनीखेज मामला जिला और ब्लाक के लापरवाह अफसरों की मेहरबानी से सामने आया है। आपकों बता दें कि हसौद में अवैध तरीके से बंगाली क्लीनिक संचालित था। मामले की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीते 8 अगस्त को इस क्लीनिक में छापामार कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया। फिर भी बंगाली डॉक्टर का हौसला कहिए या फिर ब्लाक व जिला अफसरों की मेहरबानी से कुछ दिन बाद यह क्लीनिक फिर से बेधड़क चलने लगा। इसी बीच एक गर्भवती महिला इस क्लीनिक संचालक के झांसे में आ गई। पीडि़ता के मुताबिक हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम भातमहुल की रहने वाली यह महिला तीन माह की गर्भवती थी। महिला बुखार से पीडि़त थी। वह इस बंगाली क्लीनिक में इलाज कराने बीते एक अक्टूबर को पहुंची। बंगाली दवाखाना के संचालक एसके विश्वास ने गर्भवती होने के कारण बार बार बुखार आने की बात कही और वह बुखार का इलाज करने के बजाए मोटी रकम लेकर गर्भपात करने का दवा खिलाने लगा। यहां तक महिला को बंगाली डाँक्टर ने तीन दिन तक गर्भपात की दवा खिलाई, तब शिशु की गर्भ में ही मौत हो गई। महिला का दर्द से बुरा हाल था। जब गर्भपात नहीं हुआ, तब महिला अपने पति के साथ फिर बंगाली के पास पहुंची, तब उसने फिर सेे रुपए की मांग की। लेकिन पीडि़ता ने जब रकम नहीं होने की बात कही, तब उसे जैजैपुर रेफर कर कर दिया।
चांपा में दूर हुई समस्या
पीडि़त महिला रोती बिखलती हसौद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और उसने वहां पूरी कहानी बताई। यह मामला प्रकाश में आने के बाद मीडिया की भी पूछपरख शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार मामला गरमाते देख बंगाली डॉक्टर की पत्नी उस पीडि़त महिला को लेकर चांपा पहुंची और चांपा के किसी अस्पताल में गर्भ में मृत शिशु को बाहर निकलवाया।
एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं
इस मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से सक्ती एसडीएम व सीएमएचओ को हुई, तब उन्होंने तत्काल कार्रवाई करने के लिए तहसीलदार को आदेश दिया। हसौद तहसीलदार ने जैजैपुर बीएमओ व हसौद पुलिस की टीम ने दोबारा क्लीनिक को सील किया। लेकिन सीएमएचओ के निर्देश के बाद भी नर्सिंग होम एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं की गई है।
खुलेआम बिक रही भू्रण हत्या की दवा
शासन और प्रशासन भले ही भू्रण हत्या पर अंकुश लगाने का दावा कर रहे है लेकिन इस मामले से समझा जा सकता है कि बगैर पर्ची किसी तरह खुलेआम भू्रण हत्या की दवा बिक रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है बंगाली क्लीनिक संचालक के पास आखिर भू्रण हत्या की दवा कहां से आई। इस कार्य में उच्च अफसरों की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता।
सील किया क्लीनिक
हसौद के बंगाली क्लीनिक को सील किया गया है। अभी मैं प्रशिक्षण में आया हूं। वापस लौटने पर नर्सिंग एक्ट के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाएगा।

-एसएल बंजारे, बीएमओ जैजैपुर
शिकायत जरूरी है
हसौद का बंगाली क्लीनिक सील हो गया है। गर्भपात संबंधी मामले में पीडि़ता पक्ष यदि शिकायत करता है तो तत्काल बंगाली क्लीनिक संचालक के खिलाफ एफआईआर होगी।
-एसआर बंजारे, सीएमएचओ जांजगीर

पिछले साल की तुलना में मार्केट में 15 फीसदी विस्तार, गणेश पूजा के बाद रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में लोगों की रुचि बढ़ी, बिल्डरों की परेशानी भी घटी
दुर्ग। रियल एस्टेट प्रोजेक्टस में खरीदी के उफान का समय त्योहारी सीजन होता है लेकिन पिछले साल गणेशोत्सव के बाद दीपावली तक का सीजन बिल्डरों पर भारी था। घर का सपना लिये हुए कम ही लोग मकान का सपना पूरा करने की हिम्मत जुटा पा रहे थे। भिलाई के बिल्डर बताते हैं कि स्थिति यह थी कि लेबर पेमेंट कर पाने में दिक्कत हो रही थी। उन्हें ऐसी आशंका हो रही थी कि यह मंदी अधिक टिक गई तो उन्हें अपना कारोबार समेटना पड़ेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने आते ही ऐसी घोषणाएं की जिससे परिदृश्य पूरी तरह बदल गया। अब बिल्डर बताते हैं कि उनके धंधे में पिछले साल की तुलना में लगभग 15 फीसदी तेजी है। गणेशोत्सव के बाद से फ्लैट्स में बुकिंग बढ़ी है। आम आदमी भी जो बिना बिल्डर की सहायता से सीधे अपना मकान बनवा रहे हैं गाइडलाइन दर में कमी वरदान की तरह साबित हुई है।
गाइडलाइन दर में 30 फीसदी की कमी-सरकार ने गाइडलाइन दरों को युक्तियुक्त करते हुए इसमें 30 प्रतिशत तक की कटौती की। इसका जमीन की खरीद.फरोख्त पर अच्छा असर हुआ है। रियल एस्टेट से जुड़े विशेषज्ञ बताते हैं कि गाइडलाइन दरों में कटौती होने से ड्यूटी का लगने वाला बड़ा भार कम हो गया। मकान का सपना पूरा करने वाले लोग इस दिशा में बढ़े। पूरे प्रदेश का आंकड़ा देखें तो इस साल 25 जुलाई को शासन द्वारा गाइडलाइन में कमी करने के बाद 25 जुलाई से 11 अक्टूबर तक 44 हजार 368 रजिस्ट्रेशन हुए जिससे सरकार को 252 करोड़ 70 लाख रुपए की आय हुई जबकि इसी अवधि में पिछले वर्ष 29 हजार 744 रजिस्ट्रेशन हुए थे जिससे सरकार को 155 करोड़ रुपए की आय हुई थी। दुर्ग जिले से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2019 से सितंबर 2019 तक 14 हजार 81 रजिस्ट्रेशन हुए जबकि इसी अवधि में पिछले साल 9 हजार 192 रजिस्ट्रेशन हुए थे। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारी रिसाली निवासी श्री एमके साहू ने चर्चा में बताया कि समय.समय पर जमीन की बाजार  गाइडलाइन के संबंध में समीक्षा कर इन्हें यु्क्तियुक्त करना आवश्यक होता है कि ताकि मार्केट इससे संतुलित रह सके।
मकानों के विक्रय पर पंजीयन शुल्क में 2 प्रतिशत की छूट. रियल एस्टेट से जुड़े विशेषज्ञ बताते हैं कि कई बार लोग फ्लैट्स के संबंध में पूछताछ करते हैं यह उनके बजट में भी होता है लेकिन विक्रय में पंजीयन शुल्क की वजह से पीछे हट जाते हैं। मकान के विक्रय पर राज्य शासन द्वारा पंजीयन शुल्क में दो प्रतिशत की छूट का अच्छा असर हुआ है। बिल्डर्स ने बताया कि इसके अलावा एफोर्डेबल हाउसिंग में जीएसटी की दर 12 प्रतिशत से एक प्रतिशत लाने एवं उसके बाद के सेगमेंट में जीएसटी दर 12 प्रतिशत से पांच प्रतिशत तक लाने से भी रियल एस्टेट में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उल्लेखनीय है कि कर्जमाफी और 2500 रुपए में धान खरीदी से व्यापारिक जगत को भी काफी लाभ पहुंचा है। मार्केट की सकारात्मक दिशा का असर हाउसिंग सेक्टर में भी पडऩा स्वाभाविक है।
 ये है प्रदेश की स्थिति- छोटे भूखंडों की खरीद.फरोख्त पर रोक हटाये जाने से 1 जनवरी 2019 से 11 अक्टूबर 2019 तक 74 हजार 673 दस्तावेजों का पंजीयन,25 जुलाई 2019 से गाइडलाइन दर में 30 फीसदी कमी, इससे 25 जुलाई से 11 अक्टूबर 2019 की अवधि तक 44 हजार 368 दस्तावेजों का पंजीयन और 252 करोड़ 70 लाख रुपए का राजस्व प्राप्तए पिछले साल इसी अवधि में 29 हजार 744 दस्तावेजों के पंजीयन से 155 करोड़ रुपए का राजस्व हुआ था प्राप्त।

 महामहिम राज्यपाल के नाम  जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग। प्रदेश के भूपेश बघेल सरकार द्वारा आगामी नगरीय निकाय चुनाव में मतदाताओं का अधिकार छिनते हुए महापौर अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया बदलकर पार्षदों के माध्यम से कराए जाने के निर्णय के विरोध में जिला भाजपा द्वारा दुर्ग संभाग कार्यालय के सामने धरना देकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार के इस फैसले का प्रतिकार किया। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी के नेतृत्व में आयोजित इस एक दिवसीय धरना कार्यक्रम में महापौर चंद्रिका चंद्राकरएजिला भाजपा महामंत्री डोमार सिंह वर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता शिव चंद्राकर जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, रजा खोखरए प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष राजेेश ताम्रकार,मंत्री संतोष सोनी, कार्यालय मंत्री लुकेश बघेलए जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन,मंडल भाजपा अध्यक्षगण पं कांशीनाथ शर्मा, विनायक नातू,सुरेश दीक्षित,नरेंद्र बंजारे सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओ ने भूपेश सरकार के तानाशाही पूर्ण तरीके से महापौर चुनाव में जनता का मताधिकार छीनने किए जा रहे इस निर्णय के खिलाफ अब भाजपा सड़क पर उतर गई है और इसे लोकतंत्र की हत्या का प्रयास बताते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना पश्चात पैदल कलेक्ट्रोरेट तक मार्च करते हुए जिलाधीश को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपकर नगरीय निकाय चुनाव प्रक्रिया में परिवर्तन पर रोक लगाने की मांग की।
        इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी ने धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश भूपेश सरकार नगरीय निकायो में आगामी चुनाव के पहले में हार के डर से घबरा गई है तथा महापौर अध्यक्ष के चुनाव में बैकडोर एंट्री करने जनता द्वारा सिधे चुने जाने वाले चयन प्रक्रिया को बदलकर पार्षदों के माध्यम से करना चाह रही है ताकि जोड़ तोड़ व खरीद फरोख्त के जरिये अपना महापौर अध्यक्ष बना सके और इस मुद्दे को लेकर आज भाजपा मतदाताओ का अधिकार बचाने सड़क पर उतरी है  उन्होंने कहा कि न सिर्फ  सरकार प्रशासन  को दबाव बनाकर हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है और उसी प्रशासन के दम पर विपक्ष की आवाज को भी कुचलने की कोशिश कर रही है पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के तानाशाह सरकार की तमाम जनविरोधी नीतियों का पूरी ताकत से विरोध दर्ज कराई गी और आने वाले समय में भी इससे भी अधिक ताकत से जनहित मुद्दों को लेकर समय.समय पर विरोध दर्ज कराते रहेंगी
       महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने धरना  कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार के द्वारा न सिर्फ अलोकतांत्रिक तरीके से अपने 10 माह के कार्यकाल में समय.समय पर  विपक्ष की आवाज के साथ.साथ जनता के हितों को भी कुचलते आ रही है आज नगर निगम दुर्ग में सारे विकास कार्य ठप पड़ चुके हैं  और तो और अगर विकास कार्य के लिए पैसे जो आते हैं उसे अचानक वापस मंगा लिया जाता है प्रशासन के दबाव के कारण आज ठेकेदार काम करने के लिए तैयार नहीं जिसके कारण से वर्तमान नगर निगम सरकार की छवि को नुकसान पहुंच रहा हैं  सारे अधिकारी कर्मचारी वर्तमान दुर्ग शहर विधायक के दबाव काम न  करने के लिए बाध्य होंगे  प्रदेश कि इस सरकार के तानाशाही रवैया को भारतीय जनता पार्टी अपने विरोध जताकर समय.समय पर जनता के हित के लिए अपनी आवाज बुलंद करते रहेगी।
०००००००००००००००००

बालोद। जिंदगी और मौत की बीच जूझ रही घायल बच्ची की जिंदगी बचाने के लिए बालोद के युवाओ ने बुधवार को शहर में धूम कर ईलाज के लिए सहयोग राशि एकत्रित किया। जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम चौरेल की 4 साल की तान्या साहू की सड़क दुर्धटना में पूरी तरह घायल हो गई हैं जो रायपुर के अस्पताल में जिंदगी और मौत बिच लड़ रही हैं। बालोद जिले की बेटी बचाओ अभियान के तहत युवा नेता वैभव शर्मा के नेतृत्व में बच्ची के इलाज के लिए दान पेटी लेकर शहर में घुम-घूम कर लोगो से सहयोग करने की अपील कर रहे हैं। वही लोग भी स्वस्फूर्त होकर बच्ची की ईलाज के लिए दिल खोलकर दान पेटी में पैसा डालकर सहयोग कर बच्ची की जल्द ही स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। बच्ची की जान बचाने के लिए युवाओ की टोली सुबह से शहर के नया बस स्टेण्ड,दल्ली तिराहे चौक,जय स्तभ चोक,धडी चौक,पुराण बस स्टेण्ड,सदर मार्ग,बुधवारी बाजार सहित आस पास में स्थित प्रतिष्ठानों,समाजसेवी व् आम नागरिको से सहयोग राशि देने की अपील की जा रही थी, जिस पर लोगो ने अपने स्वेच्छा से दान पेटी में पैसा डालकर अपने आपको धन्य मान रहे हैं।

गौ रक्षा, जैविक खाद को बढ़ावा देने व रासायनिक खाद की सब्सिडी कम करने साहू समाज की बैठक में हुई चर्चा, शासन से मांग करने 4 नवम्बर कलेक्टर को सौपेंगे ज्ञापन
बालोद। गौग्राम स्वलाम्बन अभियान के तहत गाय गोबर आधारित खाद का खेत में उपयोग  विषय पर गुंडरदेही में बुधवार को विकासखण्ड स्तरीय वैचारिक गोष्ठी का आयोजन साहू सदन में साहू समाज के जिलाध्यक्ष किशोरी साहू के नेतृत्व में किया गया। जिसमे अंचल के किसानो ने बढ़-चढ़  कर हिस्सा लिया। इस दौरान गोबर गैस उपयोग करने एवं लोगो को प्रेरित करने वाले कृषक पवन यादव, भरोसी लाल साहू,बलराम साहू को सम्मानित किया गया। माखन लाल,भगवत साहू ने गौमाता पर आधारित कविता पाठ किया। गोष्ठी में पशु धन जिसे कृषक अपने घर से बाहर छोड़ रहे है इस पर सभी ने  चिंता व्यक्त किया। रासायनिक खाद का प्रयोग पूर्ण रूप से बंद हो तथा किसान अपने पशु धन को पुन: घर में पाले जिसके लिए प्रधामंत्री भारत सरकार  एवं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सरकार को 4 नवम्बर को जिला कलेक्टर बालोद के माध्यम से मांग सौपने की तैयारी के संबंध में भी चर्चा की गई। जिसमे शासन गाँव के कृषको को जैविक खाद बनाने के लिए प्रेरित करे एवं उनके द्वारा निर्मित खाद को मूल्य दे कर सहकारी समिति के माध्यम से खरीदे, जैविक खादों का उपयोग हो एवं इसका समुचित ढंग से प्रचार-प्रसार हों, रासायनिक खादों के लिए जो सब्सिडी दी जाती है उसे कम कर जैविक खाद को प्रोत्साहित किया जाए यह बैठक का मुख्य बिंदु रहा। उक्त विचार गोष्ठी में गौग्राम स्वलाम्बन अभियान के जिला संयोजक किशोरी साहू, लखन लाल गुरुपंच, रमेश सोनवानी, नरेन्द्र हिरवानी, रामस्वरुप साहू, गुंडरदेही खण्ड की ओर से केशव राम साहू, अवधेश यादव, बीडी सिन्हा, मुरली साहू, चेतन साहू, गोविन्द सिंह, कमलेश पांडे, प्रीतम सिन्हा, हरदेव दिल्लीवार, गौकरण मिरहा, परस राम साहू, शिव कुमार साहू, भानु साहू, पत्रकार पोषण लाल साहू, जीवन लाल यादव, रोहित यादव, बहुर सिंह खरे सहित अधिक संख्या में किसान लोग सम्मिलित हुए।

जांजगीर-चांपा। भाजपा नेता अखिलेश कोमल पाण्डेय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी को पत्र भेजकर पार्टी की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने निजी कारणों से भाजपा के दायित्वों से मुक्त होने का हवाला दिया है। श्री पांडेय ने इस राजनैतिक यात्रा में सभी संपकित ज्येष्ठ, श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं, आदर्शोें व मान बिंदुओं का सम्मान करते हुए यह पत्र प्रेषित किया है।

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ विकासखंड बलौदा के अध्यक्ष हरीश कुमार गोपाल के द्वारा  विकासखंड शिक्षा अधिकारी बलौदा श्याम रतन खाण्डे को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया।
इसमें मुख्य रूप से एक जनवरी 2019 से लंबित महंगाई भत्ते की एरियर्स राशि के साथ माह अक्टूबर 2019 का वेतन दीपावली के पूर्व भुगतान किए जाने के संबंध में ज्ञापन दिया गया। इसमें यह भी निवेदित किया गया है कि जुलाई 2019 से संविलियन किए गए समस्त शिक्षकों का लंबित वेतन अति शीघ्र प्रदान किया जाए। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्याम रतन खांडे के द्वारा महंगाई भत्ता को अतिशीघ्र भुगतान के लिए कहा गया जो दीपावली के पूर्व प्रदान किया जाएगा। इस पर रामस्वरूप साहू, उमेश राठौर, दिलीप कुमार मरावी, पूनम कुमार साहू, रामकुमार कश्यप, सुशील कंवर, शंकर कंवर, कृष्ण कुमार देवांगन आदि मौजूद थे।

जांजगीर-चांपा। संभाग स्तरीय कराते प्रतियोगिता सांस्कृतिक भवन सक्ती में आयोजित जिले के सभी स्कूलों के चयनित प्रतिभागी सम्मिलित हुए। संभाग स्तरीय कराते प्रतियोगिता के आयोजन में छात्रों ने अपने कराते क्रीड़ा कौशल का प्रदर्शन किया, जिसमें ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर से 3 प्रतिभागी शामिल हुए।
इसमें से ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के छात्र कक्षा छइवीं से अर्नीष मजूमदार ने अपने कुशल कराते कौशल का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में चयनित होकर विद्यालय एवं शहर तथा अपने परिवार को गौरांवित किया। इस राज्य स्तरीय चयन पर विद्यालय के संचालक आलोक अग्रवाल विद्यालय के प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह एवं विद्यालय के समस्त स्टॉफ ने चयनित छात्रों को बधाई एवं शुभकामना की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उपरोक्त राज्य स्तरीय प्रतियागिता में विद्यालय के खेल प्रशिक्षक पुरूषोत्तम सोनी कराते प्रशिक्षक रोशन, भानू एवं कराते अनुदेशक वरूण पाण्डेय का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
-----------

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक