छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ (21107)

बाजार चौक सिलादेही में दशहरा उत्सव पर डांस प्रतियोगिता
जांजगीर-चांपा। ग्राम पंचायत सिलादेही में दशहरा के अवसर पर डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें किकिरदा, चंद्रपुर, रायगढ़, सारंगढ़, बलौदाबाजार, मिरचिद, मनेन्द्रगढ़ सहित आसपास के लगभग 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
इसमें प्रतिमा डांस ग्रुप दुर्ग भिलाई ने अपने शानदार अभिनय वेशभूषा व नृत्य कौशल मे प्रथम विजेता होने का गौरव हासिल कर 10001 रुपए पर कब्जा किया। द्वितीय पुरस्कार बमलेश्वरी डांस ग्रुप कांटाहरदी 7001 रुपए व तृतीय पुरस्कार मयूरी डांस ग्रुप रायगढ़ 4001 रुपए, चतुर्थ पुरस्कार त्रिवेणी संगम बलौदाबाजार 2001 रुपए, पंचम पुरस्कार ओसीजी डांस ग्रुप मिरचिद को 1001 रुपए प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरपंच जानकी रामधन सारथी ने कहा कि मंच के माध्यम सें कलाकारों में अपने कला प्रदर्शन करने की ललक होती हैं और अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए ऐसे मंच की जरूरत होती है। विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी कर्ष, तारेश्वर जायसवाल, संजू साहू, अनिल पटेल, देवकीनंदन तिवारी, टुकेश्वर जायसवाल थे। कार्यक्रम का संचालन हीरालाल कटकवार ने किया। कार्यक्रम में गोवर्धन, रामकुमार कटकवार, मिलन केंवट, राजू साहू, महावीर साहू, संतोष आदित्य, किरण, बिट्टू सारथी, सोनू केंवट, रामनारायण डडसेना, मनवा पटेल, बिर्रा थाना स्टाफ सियाराम यादव, कमलेश लहरे आदि बड़ी संख्या में मौजूद थे।
-------

अच्छी मजदूरी का झांसा देकर लगातार कराया जा रहा पलायन
जांजगीर-चांपा। चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में मजदूरों का लगातार पलायान कराने की सूचना मिल रही है। मजदूरों को पर्याप्त रोजगार के अवसर नहीं मिल रहा है। जिसका जमकर फायदा उठाया जा रहा है। कुछ अन्य राज्य के  ठकेदार दलालों के माध्यम से छोटे-छोटे गांवों में जाकर मजदूरों को ज्यादा मजदूरी का लालच देकर पलायन करा रहे है।
डभरा ब्लाक में यह स्थिति ज्यादातर देखी जा रही है। खबरों के मुताबिक, अधिकांश गांव में हरियाणा पंजाब, जम्मू कश्मीर सहित कई जगहों से ठेकेदार आकर अपने दलालों के घर में छुपकर रुके हुए हैं। सकराली, फलिया मुंडा, बड़ा गुड़ा, बघौद, धुरकोट, कंवली, बघपाली सुखापाली  बसन्तपुर मांजरकूद सहित सैकड़ों गांव में मजदूरों को पलायन कराने की योजना बनाई जा रही है। अभी तक लगभग सैकड़ों मजदूरों का पलायन कराया जा चुका है। ठेकेदार संबंधित थाने में बिना सूचना दिए   ही मजदुरों का पलायन कराया जा रहा है। बताया जा रहा है अन्य राज्यांे से आए ठेकेदार मजदूरों को 10 से 50 हजार रुपए तक एडवांस देकर पलायन करा रहे हैं। भोले भाले अनपढ़ मजदूर इनके झांसे में आकर पंजाब हरियाणा जम्मू कश्मीर जैसे बड़े जगह में जाकर फंस जाते है और ये शोषण के शिकार होते हैं। फिर बाद मे शासन इन्हे छुड़ाने के लिए परेशान होता है  जो शासन के लिए एक बड़ा सिरदर्द बनता है। आज डभरा ब्लॉक में मजदूरों को पलायन कराने का इतना जटिल  जाल बिछाया गया है कि पढे लिखे लोग भी इनके जाल मे आसानी से फंस जाते है। सूत्रों के अनुसार डभरा ब्लाक के गांव बसन्तपुर,  सकराली, फलमुंडा, बड़ागुड़ा, साराडीह, नावापारा, उपनी, कलमा, बालपुर, ठनगन, छुहीपाली सहित दर्जनों गांव में मजदूर पलायन करने की तैयारी मे है। डभरा थाना प्रभारी जितेन्द्र बंजारे का कहना है कि अभी इस प्रकार की कोई लिखित या मौखिक सूचना नहीं मिली है पर हम अपने स्तर पर पता करवा रहे है। सूचना सही पाई जाती है तो उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर के समक्ष रखी स्कूल-कॉलेज की समस्या
जांजगीर-चांपा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जिले के समस्त शासकीय विद्यालय तथा महाविद्यालयों में व्याप्त समस्याओं को लेकर कलेक्टर से चर्चा कर ज्ञापन सौंपा गया।
इसमें मुख्य रूप से लोक निर्माण विभाग को सभी शासकीय विद्यालय एवं महाविद्यालय के रखरखाव की जिम्मेदारी है। परन्तु विगत कई वर्षों से किसी भी महाविद्यालय में मेंटेनेंस का कार्य नहीं किया गया है। कालेज की समस्याओं को लेकर अभाविप द्वारा प्राचार्य से मिलने पर लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदार बताया गया है। इसके अतिरिक्त छात्रावास मे अधीक्षकों की मनमानी तथा अव्यवस्था की समस्या भी बताई गई। इसके अतिरिक्त बस चालकों द्वारा छात्र-छात्राओं को देखकर बस नहीं रोकने तथा मनमाना टिकट लेने की समस्या से भी कलेक्टर को अवगत कराया गया। इस अवसर पर अभाविप के विभाग प्रमुख निलेश गुप्ता, जिला संयोजक अमर महंत, हेमंत पैगवार, नवीन साहू, नरेंद्र कश्यप, करन यादव,भवानी सिंह,सोमेश प्रधान,फालेस गोयल,हरिचरण एवं अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चांपा के विभिन्न वार्डों में चल रहा जागरूकता अभियान
जांजगीर-चांपा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगरपालिका चांपा द्वारा विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को स्वच्छता और पालिथीन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को चांपा के विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।
वर्तमान में कचरा एक गंभीर समस्या बन गई है। शासन प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद आम लोगों को कचरे की समस्या से छुटकारा नहीं मिल रहा है। इसकी प्रमुख वजह लोगों में जागरूकता का अभाव है। शहर के लोगों को कचरा नियत स्थान में फेंकने और पालिथीन का बहिष्कार करने के प्रति नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को स्वच्छता के फायदे बताए गए। सीएमओ शशि शुक्ला ने बताया कि आज भी लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक नहीं है। इस वजह से शहर को कचरे की समस्या से मुक्ति नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन के साथ ही आम लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक होना होगा। इसी ध्येेय से नुक्कड़
------------

जांजगीर में रैली निकालकर राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
जांजगीर-चांपा। मीटर रीडिंग संघ के बैनर तले सोमवार को जांजगीर के कचहरी चौक में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संघ ने जांजगीर शहर में रैली निकाली तो वहीं राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया गया। इस आंदोलन को शिवसेना ने भी समर्थन दिया।
आपकों बता दें कि जांजगीर-चांपा जिले में मीटर रीडिरों की संख्या तीन सौ से अधिक है, जो सालों से काम कर रहे हैं। रीडरों के मुताबिक बिजली कंपनी उनसे मीटर रीडिंग, बिजली बिल वितरण, डिसकनेक्श्न, बकाया वसूली सहित अन्य काम कराती है लेकिन उचित पारिश्रमिक देने में कोताही बरती जाती है। रीडरों ने धरना के जरिए कहा कि कांग्रेस ने चुनाव पूर्व घोषणापत्र में मीटर रीडरों को नियमित करने का उल्लेख किया था, लेकिन चुनाव के बाद मीटर रीडिरों को नियमित करना तो दूर उन्हें दो जून की रोटी के लाले पड़ गए हैं। उनका कहना है कि स्पाट बीलिंग का काम छत्तीसगढ़ के लोगों के बजाय हैदराबाद की कंपनी को दिया गया है, जिससे यहां के लोग उपेक्षित है। धरना के जरिए रीडरों ने मांग की है कि उन्हें कलेक्टोरेट दर पर पारिश्रमिक दिया जाए। स्पाट बिलिंग का काम रीडरों से कराया जाए। वहीं रीडरों की दस माह की बकाया रैली दीपावली पूर्व दिया जाए। उन्होंने कहा कि इन मांगों से शासन प्रशासन को लगातार अवगत कराया जा रहा है। इसके बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। धरना को शिवसेना जिला प्रमुख ठा. ओंकार सिंह गहलौत ने संबोधित करते हुए कहा कि आज गांवों में तरह तरह की समस्या है। शौचालय का निर्माण दबावपूर्वक कराया गया लेकिन अब प्रोत्साहन राशि देने में आनाकानी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही मीटर रीडर सहित ग्रामीणों की समस्या दूर नहीं होती है तो वो उग्र आंदोलन करेंगे।
--------

त्रिपक्षीय समझौते पर अमल नहीं करने पर श्रमिकों में आक्रोश
जांजगीर-चांपा। केएसके प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए एचएमएस यूनियन के मजदूरों ने बेमियादी हड़ताल शुरू कर दिया है। आज दूसरे दिन भी श्रमिकों का आंदोलन जारी रहा। दो दिनों से अनिश्चितकालीन आंदोलन के बावजूद मांग पूरी नहीं होने पर सोमवार से क्रमिक भूख हड़ताल किया जाएगा।
आपकों बता दें कि जब से केएसके पावर प्लांट प्रारंभ हुआ है तब से प्रबंधन का विवादों से नाता रहा है। जो अब तक जारी है। आंदोलन कर रहे श्रमिकों का कहना है कि जिन श्रमिक नेताओ को निलंबित किया गया है वह 18 सितम्बर के प्रशासन की उपस्थिति में हुए त्रिपक्षीय समझौते का उल्लंघन है और उसका पालन कराने में जिला प्रशासन भी कोई खास रूचि नहीं ले रहा है। इसलिए एचएमएस यूनियन प्लांट के मुख्य गेट के पास 12 अक्टूबर से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन पर है। उन्होंने बताया कि सोमवार से क्रमिक भूख हड़ताल किया जाएगा। सोमवार को शिवकुमार निर्मलकर, शेरसिंह राय, मिथिलेश कुमार दुबे, ज्वाला पाटले, खिलेश्वर नोरगे, रघुवीर सिंह मरकाम भूख हड़ताल पर रहेंगे। आज के धरना प्रदर्शन में विश्वनाथ प्रसाद साहू, शेरसिंह राय, बलराम गोस्वामी, अविनाश महिपाल, सतीश बर्मन, मूलचन्द नोरगे, मिथिलेश दुबे, शिव नोरगे, खिलेश्वर, गौकरण टंडन, रवि नोरगे, रामकृष्ण धीवर, मनोज साहू, डोलेंद्र निराला, योगेश निर्मलकर, अशोक राठौर, नंदकुमार निर्मलकर, धनसिंह, मुकेश दुबे, रामनाथ केवट, गजेंद्र पुरी, अमित कुर्रे, सत्येंद्र केवट, बलराम जगत सहित अन्य लोग शामिल थे।
--------------

तीन दिनों में 70 किमी की तय की जाएगी यात्रा
जांजगीर-चांपा। जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा की अगुवाई में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की 24 सूत्रीय मांगों को लेकर सर्वदलीय पदयात्रा शुरू हुई। ग्राम कोटेतरा में पदयात्रा का करमा नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया गया।
गांव के करमा माता चौक में सभा हुई, जिसे संबोधित करते हुए जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा ने कहा कि उपतहसील भोथिया में पूर्वकालिक तहसीलदार की पदस्थापना कर नियमित संचालन व पूर्ण तहसील का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भोथिया, बम्हनीडीह एवं ठठारी में शासकीय महाविद्यालय खोला जाए। इसके अलावा क्षेत्र में बढ़ते अपराध व अवैध गांजा एवं शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने, भोथिया में पुलिस चौकी की स्थापना करने, नगर पंचायत जैजैपुर में एसडीओ कार्यालय एवं ट्रेजरी कोषालय कार्यालय खोलने सहित 24 सूत्रीय मांग शामिल है।  तीन दिनों तक चलने वाली पदयात्रा ग्राम भोथिया  से शुरू होकर जांजगीर पहुंचेगी। पदयात्री तीन दिनों में 70 किलोमीटर का सफर तय करेंगे.। रमेश चंद्रा के संयोजकत्व में पदयात्रा निकाली गई है।
--------------

पुरानी रंजिश को लेकर दर्जन भर से ज्यादा लोगों ने दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर-चांपा। बम्हनीडीह में शनिवार की रात दशहरा मेला देखने गए एक युवक पर बदमाशों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर व कंधे में गंभीर चोटें आई है। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मारपीट की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार बम्हनीडीह निवासी उमाशंकर पटेल उम्र 19 शनिवार की रात दशहरा मेला घूमने गया था। मेला घूम कर तकरीबन रात 10 बजे वह घर जा रहा था तो गांव के ही एक दर्जन से अधिक लोगों ने उसका रास्ता रोककर उस पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। जिससे जख्मी युवक उमाशंकर मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया। इधर, घटना को अंजाम देने के बाद वो वहा से फरार हो गए। वहा मौजूद कुछ लोगों ने उमाशंकर के दोस्तो को मामले की जानकारी दी तो वे वहा तुरंत पहुंचे व उसे होश में लाने के बाद उसे लेकर तुरंत पुलिस थाना पहुंचे। थाने में युवक के सिर से बहुत अधिक मात्रा में खून बह रहा था जिसे देखते हुए पुलिस ने उमाशंकर के बताए अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। जहां युवक के सिर में आठ टांके लगे। टांका लगने के बाद युवक फिर बेहोश हो गया जिसे आनन फानन ने जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने एमएलसी फार्म के आधार पर चार बदमाश गिरीश जायसवाल, विकास जायसवाल, शैलेन्द्र सिदार, किशोर कर्ष सहित अन्य लोगों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी आहत युवक उमाशंकर का बयान नहीं लिया गया है। बयान के बाद अन्य और बदमाशो के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।
-----------

लछनपुर में 35 लाख से सीसी रोड एवं आहाता का होगा निर्माण
जांजगीर-चांपा। प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने ग्राम लछनपुर में सीएसआर मद से स्वीकृत 35 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड और अहाता निर्माण का भूमिपूजन किया। इसके पूर्व गांव पहुंचने पर इंजी. पाण्डेय का भव्य स्वागत किया गया।
ग्राम लछनपुर में सी.एस.आर. मद से 25 लाख रूपये के सी.सी.रोड एवं गौण खनिज मद से 10 लाख रूपये के आहाता के निर्माण के भूमि पूजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय के करकमलो से सम्पन्न हुआ इस अवसर पर ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए इंजी. पाण्डेय ने कहा कि बावा डेरा लछनपुर में विगत 20 वर्षो से सी.सी. रोड के लिए इंतजार कर रहे मुहल्ला वासियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है उन्होंने ग्रामवासियों को आह्वान करते हुए कहा कि ग्राम विकास में सबसे जरूरी है आपसी प्रेम, आपसी संवाद, आपसी भाईचारा रखना। उन्होने आगे कहा कि प्रदेश मे भूपेश बघेल जी की सरकार ग्रामीणों के हित को प्राथमिकता में रखते हुए कार्य कर रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नरवा, गरूवा, घुरवा, बारी को मूलमंत्र मानकर कार्य कर रही है। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा अन्य छोटी गलियों को भी सी.सी. रोड बनाने और आंगन बाड़ी केन्द्र की स्थापना की मांग किए।  इंजी. पाण्डेय ने जल्द ही मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए ग्राम सरपंच तेरसराम यादव ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम को कन्हाईबंद के पूर्व सरपंच प्रभाकर तिवारी, शहर कांग्रेस महामंत्री पवन कश्यप, राकेश सिंह (भाईलला) एवं धनीराम साहू ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रपाल पटेल ने किया। इस इस अवसर पर लक्ष्मीरात्रे, राजेन्द्र रत्नाकर, गोपाल कुम्हार, अहिरा यादव, लखन धनुहार, रामनारायण केंवट, संतोष साहू, सुरेश श्रीवास, हेमलाल कुम्हार, पंचराम साहू, चेतन कुम्हार, श्याम कुम्हार, लक्ष्मण कुम्हार, त्रिलोक चंद मिरी, खीखराम साहू, पुष्पराम कोसले, अमर सिंह, कलीराम बरेठ, भुनेश्वर साहू, गुलाबचंद साहू, तिजाऊदास महंत, सिद्धार्थ मिरी, प्रहलाद कुमार, भुपेन्द्र साहू, रोमन कुमार रत्नाकर, मनीष दास महंत, संजय साहू, राजा कुम्हार, परदेशी कुम्हार, राजू, रोहित साहू,  भोलू साहू, रामानुज कश्यप सहित बावाडेरा के वासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

लगातार खबर प्रकाशन और आंदोलन का दिख रहा असर
चांपा। शहर में गौरवपथ का ज्वलंत मुद्दा रहा है। इस पर हमनें लगातार खबर भी प्रकाशित किया। खबरों पर संज्ञान लेते हुए लोग सड़क पर भी उतरे। इसका असर अब दिखने लगा है। गौरवपथ का करीब 80 फीसदी काम पूरा हो गया है, जबकि इस निर्माण की समय-सीमा तीन साल की थी।
आपकों बता दें कि पिछले साल जिला प्रशासन ने बिर्रा रेलवे फाटक को बंद कर भारी वाहनों को शहर के भीतर से दौड़ा दिया, जिसके चलते चमचमाती गौरवपथ की सड़क गड्ढे और कीचड़ में तब्दील हो गई थी। पिछले साल और इस साल की बारिश को शहर के लोगों ने किस तरह गुजारा है वो ही जानते हैं। जबकि बारिश से पहले ही गौरवपथ का नए सिरे से निर्माण कराने टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर वर्क आर्डर जारी कर दिया गया था लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के चलते काम में गति नहीं आ रही थी। तब हमनें आम लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए लगातार खबर प्रकाशित किया। इतना ही नहीं, खबरों को ध्यान में रखते हुए सुखसागर माथुर के नेतृत्व में लोगों ने धरना प्रदर्शन भी किया था। मसलन, तीन साल की समय सीमा होने के बावजूद गौरवपथ का निर्माण लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। यदि इसी गति से काम चला तो संभवतः इस माह के अंत तक गौरवपथ का काम पूरा हो जाएगा।
--------------

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक