छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ (21107)

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज नवा रायपुर, अटल नगर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में आयोजित दो दिवसीय पीडियाट्रिक कार्डियक सोसायटी ऑफ इंडिया (च्ब्ैप्द्ध के 20वें वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुई। राज्यपाल ने सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में नवनिर्मित ब्लड बैंक और इम्पेक्ट असेसमेंट एंड काउंसलिंग सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने अस्पताल का अवलोकन किया और ऑपरेशन के बाद स्वस्थ हो चुके बच्चों से मुलाकात की।
राज्यपाल सुश्री उइके ने अपने संबोधन में कहा कि श्री सत्य साई बाबा कहते थे कि मनुष्य का शरीर परोपकार के लिए है और इस परोपकार एवं निःस्वार्थ सेवा का अनूठा उदाहरण श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल है। संस्था द्वारा जो सेवा कार्य किया जा रहा है वह मानव सेवा का अतुलनीय उदाहरण है। छत्तीसगढ़ का यह “बिना कैश काउंटर वाला अनोखा अस्पताल” पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। यहां हर वर्ष सैकड़ों बच्चे हृदय रोग का निःशुल्क इलाज कराकर स्वस्थ होकर जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस बात से मुझे और ज्यादा प्रसन्नता होती है कि इस अस्पताल में भारत के छत्तीसगढ़ से सबसे ज्यादा 18 हजार से भी अधिक मरीज सलाह के लिए आ चुके हैं और छत्तीसगढ़ के ही 16 सौ से अधिक बच्चों के दिल की सर्जरी पूर्णतः निःशुल्क हो चुकी है।

    राज्यपाल ने कहा कि श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल असलियत में एक मंदिर है। इस हॉस्पिटल में पीडियाट्रिक कार्डियक सोसायटी ऑफ इंडिया (च्ब्ैप्द्ध के 20वें वार्षिक सम्मेलन का सफल आयोजन से यह अपने आप सिद्ध हो गया है कि छत्तीसगढ़ स्थित यह अस्पताल शिशु हृदय रोग निदान के लिए सर्वोत्कृष्ट केंद्र है। शिशु हृदय रोग से जुड़े डाक्टरों तथा अन्य सभी के लिए यह आयोजन एक कुम्भ मेले जैसा है। निश्चित ही ‘सब का साथ, सब का विकास, सब का आत्मविश्वास’, इस संदेश के साथ सम्मेलन का निष्कर्ष शिशु हृदय रोग के उपचार के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
राज्यपाल ने कहा कि “रक्त दान, महा दान” है। यहां ब्लड बैंक की शुरूआत होना बहुत ही सराहनीय एवं प्रासंगिक कदम है। यह ब्लड बैंक मरीजों के परिजनों के रक्त दान हेतु वरदान साबित होगा। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और श्री मधुसुदन साईं ने भी अपना संबोधन दिया। इस अवसर पर चिकित्सकगण और संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में 16 अक्टूबर को सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया। सम्मेलन का आयोजन स्वराज एक्सप्रेस और उसके डिजिटल पार्टनर लल्लूराम डॉट कॉम द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर स्वराज एक्सप्रेस के चेयरमेन श्री नमित जैन, डायरेक्टर श्री देवेन्द्र मिश्रा, संपादक श्री मनोज सिंह बघेल और ब्यूरो हेड श्री आशीष तिवारी उपस्थित थे। कवि सम्मेलन में श्री कुमार विश्वास, पदमश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे, श्री विनीत चौहान, श्री रमेश मुस्कान, सुश्री अंकिता सिंह, श्री मिर अली मिर, श्री किशोर तिवारी और पदमलोचन शर्मा भाग ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान फेडरेशन द्वारा राज्य में दीवाली पर्व के पहले शासकीय सेवकों को सातवें वेतनमान के एरियर्स की द्वितीय किश्त के भुगतान की घोषणा पर मुख्यमंत्री श्री बघेल और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने फेडरेशन को सम्बोधित करते हुए कहा कि अधिकारी और कर्मचारी सरकार के महत्वपूर्ण अंग हैं। इनका सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सरकार द्वारा इनके सहयोग और कर्तव्यनिष्ठता से कार्यों को सही ढंग से अंजाम तक पहुंचाया जाता है। इससे प्रदेश के विकास को सही दिशा और गति मिलती है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने फेडरेशन की विभिन्न मांगों पर मुख्य सचिव से परीक्षण उपरांत उचित कार्यवाही के लिए आश्वासन दिया।
    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक  कमल वर्मा,  राकेश साहू,  विजय झा,  आर.के. रिछारिया,  राजेश चटर्जी,  ओंकार सिंह,  लक्ष्मण भारती,  संजय सिंह, अजय तिवारी,  डी.पी. टावरी,  युगल वर्मा,  गुलाब यादव,  देवलाल भारती,  राजीव वर्मा,  यशवंत वर्मा,  सत्येन्द्र देवांगन,  अनिल मालेकर,  संतोष वर्मा,  रमेश ठाकुर,  नीरज प्रताप सिंह,  प्रदीप वर्मा,  जगदीश गोस्वामी,  अशोक पाटिल सहित फेडरेशन के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

धमतरी। थाना भखारा पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार प्रार्थिया के नाम से फेसबुक बनाकर अश्लील फ ोटो, विडियो करता था अपलोड
प्रार्थीया की रिपोर्ट पर घटना दिनांक 05-10-19 को जिसकी रिपोर्ट दिनांक 25-05-19 को दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।  आरोपी प्रार्थी के नाम के फेसबुक बनाकर अश्लील फ ोटो एवं वीडियो अपलोड कर वायरल करता था। पुलिस अधीक्षक धमतरी  श्री बालाजी राव द्वारा थाना प्रभारी भखारा एवं तकनीकी सेल को निर्देश दिया गया । आरोपी की पता तलाश किया  गया,जिसके आरोपी पितांबर ध्रुव  पिता शेष नारायण ध्रुव उम्र 25 वर्ष साकिन ग्राम पचेड़ा थाना अभनपुर को आज दिनांक 12-10-19 को गिरफ्तार कर थाना भखारा के अपराध क्र. 105/19 धारा 509(ख) 67 आई टी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर  भेजा गया। आरोपी को पकडऩे में टी.आई भावेश गौतम ,उपनिरी उत्तम सोरी,प्रधान आर. जगदीश सोनवानी आर गजेन्द्र टंडन का सराहनीय योगदान रहा।
०००

तीसरी कड़ी में श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी ‘स्वास्थ्य तथा मातृ शक्ति’ पर केन्द्रित योजनाओं की जानकारी
श्रोताओं से सरकार की योजनाओं पर मिल रहा है अच्छा फीडबैक
माताओं-बहनों ने की सुपोषण अभियान की सराहना : गर्भवती और शिशुवती माताओं के लिए बताया फायदेमंद
खैरागढ़ में खुलेगा 50 बिस्तर का अस्पताल
पूरे प्रदेश में ‘पोषण पुनर्वास केन्द्रों’ के सुचारु संचालन के लिए तय की जाएगी अधिकारियों की जिम्मेदारी
रायपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज ’स्वास्थ्य एवं मातृशक्ति’ पर आधारित मासिक रेडियो कार्यक्रम लोकवाणी के तीसरे प्रसारण की शुरूआत दाई-बहिनी, सियान-जवान, लइका जम्मो मन ला जय जोहार से की। उन्होंने छत्तीसगढ़ी में इस सरल और सरस संबोधन के साथ पूरे वातावरण को सहज बना दिया। मुख्यमंत्री ने मासिक रेडियो वार्ता में छत्तीसगढ़ की संस्कृति में मातृशक्ति की पूजा की परम्परा का उल्लेख कर उनका नमन करते हुए अपनी बात की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता ‘लोकवाणी’ का श्रोताओं से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इस कार्यक्रम में श्रोताओं की लगातार बढ़ रही भागीदारी ने इस कार्यक्रम को और अधिक उपयोगी बना दिया है। श्रोता सरकार की योजनाओं पर अच्छे फीडबैक के साथ महत्वपूर्ण सुझाव भी दे रहे हैं। लोकवाणी में माताओं-बहनों ने राज्य सरकार के सुपोषण अभियान की सराहना करते हुए इसे गर्भवती और शिशुवती माताओं के लिए बताया फायदेमंद बताया। खैरागढ़ में एक श्रोता से स्वास्थ्य सेवाओं के हाल और पोषण पुनर्वास केन्द्र के संचालन पर मिले फीडबेक पर मुख्यमंत्री लोकवाणी में ही कहा कि खैरागढ़ में 50 बिस्तर का अस्पताल खुलेगा और खैरागढ़ सहित पूरे प्रदेश में ‘पोषण पुनर्वास केन्द्रों’ के सुचारु संचालन के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति देश-दुनिया तक विख्यात
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लोकवाणी में कहा कि राज्य में हमारी सरकार आने के बाद यहां महिलाओं के हित तथा उत्थान पर विशेष ध्यान देते हुए पहली प्राथमिकता मातृशक्ति को दी गयी है। महिलाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य में पहली बार तीजा तथा हरेली जैसे त्यौहारों में अवकाश घोषित किए गए। जिससे वे पूरे उत्साह तथा धूमधाम से पूरे परिवार के साथ खुशी-खुशी त्यौहार मनाएं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में त्यौहारों की एक समृद्ध श्रृंखला है। यहां हरेली, तीजा के बाद इसी माह क्वांर में नवरात्र पर्व भी उत्साह के साथ मनाया गया। प्रदेश के चारों ओर दंतेश्वरी मैया, बम्लेश्वरी मैया, चन्द्रहासिनी दाई, महामाया दाई और गांव-गांव में शीतला मैया, देवी के नौ स्वरूपों की धूमधाम से पूजा-अर्चना की गई। इस तरह गांव-गांव में रामलीला और आदिवासी अंचल बस्तर में दशहरा पर्व की छटा सहित छत्तीसगढ़ की विविध लोक संस्कृति देश-दुनिया तक विख्यात है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लोकवाणी में यह जानकारी भी दी कि आगामी 27, 28 और 29 दिसंबर को राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विकासखण्ड स्तर पर प्रतियोगिता होगी। चुने हुए नृत्य दल जिला तथा राज्य स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। इससे ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर तक प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। महोत्सव में पूरे देश से आए आदिवासी नृत्य दलों का प्रदर्शन भी होगा, जो छत्तीसगढ़ को सांस्कृतिक तौर पर पूरे देश और दुनिया से जोड़ेगा।



गौठान दिवस के रूप में मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया कि त्यौहारों की इस श्रृंखला में शरद पूर्णिमा के अवसर पर रात में अमृत बरसेगा और यहां रामधुनी का कार्यक्रम लोगांे में उल्लास भरेगा। इसके बाद लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा, मातर, भाई-दूज आदि का पर्व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। हमारे यहां गौरा-गौरी, गोवर्धन पूजा और मातर-भाईदूज के साथ पड़की-सुवा और राउत नाचा से दीवाली के रंग चटख होते हैं। इसलिए हमने गौरा-गौरी उत्सव और गोवर्धन पूजा को ’गौठान दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। त्यौहारों का पूरा सिलसिला हमारी समृद्ध संस्कृति के स्मरण और उत्थान तथा हमारी मातृशक्ति को जागृत करता है। इस मातृशक्ति के सम्मान तथा नारी के उत्थान के लिए हमारी सरकार द्वारा महात्मा गांधी 150वीं जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2019 को छत्तीसगढ़ में ’सुपोषण अभियान’ की शुरूआत की गई है।
कुपोषण दूर करने सहित जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है सुपोषण अभियान
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि सुपोषण अभियान बच्चों में कुपोषण दूर करने सहित गर्भवती माताओं तथा शिशुवती माताआंे के लिए बहुत फायदेमंद है। जच्चा और बच्चा का बेहतर स्वास्थ्य हमारी पहली प्राथमिकता में है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में 15 से 49 वर्ष की 47 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित है। अठारह साल से, कम से कम 35 साल तक की उम्र तक आमतौर पर गर्भवती माताओं के रूप में महिलाओं को बहुत बड़ी जिम्मेदारी निभानी पड़ती है। यदि 15 से 49 वर्ष तक की महिलाओं में खून की कमी होगी, तो वे अपने परिवार की इस सबसे बड़ी जिम्मेदारी को कैसे निभा पाएंगे। अगर माता ही कुपोषित है, खून की कमी की शिकार है तो वह किस प्रकार से स्वस्थ्य शिशु को जन्म देगी। यही वजह है कि पांच वर्ष से कम आयु के 37.5 प्रतिशत बच्चे कुपोषित रह जाते है। अर्थात् जिस नींव पर, जिस बुनियाद पर परिवार, प्रदेश और देश की ईमारत खड़ी होनी है, उस ईमारत को कमजोर छोड़कर कैसे मजबूत प्रदेश और मजबूत भारत की बातें कर सकते है। इसे ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार द्वारा समुदाय की समुचित भागीदारी, स्थानीय जनता की रूचि और स्थानीय पोषण सामग्री के उपयोग पर बल दिया गया और पहले की पूरक-पोषण आहार देने की व्यवस्था में आमूल-चूल बदलाव कर प्रदेश भर में सुपोषण अभियान का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम लागू किया गया है।
हर बसाहट तक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लोकवाणी के प्रसारण में कहा कि प्रदेश में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य अधोसरंचना को मजबूत बनाया जा रहा है। जिन स्थानों में स्वास्थ्य अधोसंरचना उपलब्ध नहीं है, वहां के निवासियों को इलाज से वंचित न होना पड़े। इसके लिए हमने ’मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना’ तथा ’मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना’ की शुरूआत कर दी है।
इन दो योजनाओं के माध्यम से हम प्रत्येक बस्तियों और बसाहटों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचा रहे हैं, ताकि अस्पताल की सुविधाएं उन सभी लोंगो तक पहुंचा दी जाए, जो इससे छूट गए है। साथ ही प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना के लिए हमने बड़ा कार्यक्रम बनाया है, जिसके तहत प्रदेश में पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 25 उप स्वास्थ्य केन्द्र और जगदलपुर, रायगढ़ जिला चिकित्सालय में ट्रामा यूनिट, बिलासपुर में बर्न यूनिट आदि के लिए बजट प्रावधान किए गए है। बिलासपुर तथा जगदलपुर मेडिलक कालेज में मल्टी स्पेश्यालिटी हास्पिटल की सुविधा दी जाएगी। हमारा लक्ष्य पूरे प्रदेश में सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों का उन्नयन करना है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया कि अस्पतालों में अमला बढ़ाने के लिए सैकड़ों नए पद स्वीकृत किए गए है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लगभग एक हजार 200 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हम वर्ष 2019 में 975 डाक्टरों की भर्ती पूरी कर लेंगे। इसके अलावा 687 स्टाफ नर्सों की भर्ती हो चुकी है और 941 की भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इस तरह राज्य में चिकित्सा अमला तेजी से बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर सर्वभौम पी.डी.एस. और मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय योजना का भी शुभारंभ किया गया। सर्वभौम पी.डी.एस. के माध्यम से सबको सस्ता अनाज, जरुरतमंदों को मिट्टी का तेल, आदिवासी अंचलों में नमक, चना, तथा बस्तर में गुड़ आदि सुचारु रुप से प्रदान करने की व्यवस्था की है। इतना ही नहीं शहरों में मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय योजना शुरु करने का यह मकसद है कि नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत में होने वाले कार्यों के लिए जनता को मुख्यालय तक न जाना पड़े, बल्कि अपने वार्ड स्थित कार्यालय में सबकी समस्या का हल हो जाए।



मुख्यमंत्री ने लोकवाणी के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रोताओं की भावनाओं से अवगत हुए और उनके सवालों का सरल, सहज भाषा में जवाब भी दिया। इनमें दंतेवाड़ा के पटेलपारा से रमिता ने शासन के सुपोषण अभियान की खुले दिल से सराहना की। सीतामणी से श्रीमती सोनकुंवर चौहान ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को मातृ शक्ति तथा स्वास्थ्य के लिए प्रदेश में चलायी जा रही योजनाओं की प्रशंसा की। बिल्हा-बिलासपुर से रमऊराम जगत, जशपुर से अवधेश पंडा, बेमेतरा से वीरेन्द्र साहू के सवालों पर मुख्यमंत्री ने कुपोषण और एनीमिया दूर करने, टीकाकरण सहित प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए किए जा रहे कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। श्री बघेल ने खैरागढ़ के मोहम्मद नासिर मेमन के सवाल के जवाब में बताया कि खैरागढ़ का पोषण पुनर्वास केन्द्र जल्द ही शुरु हो जाएगा और खैरागढ़ में 50 बिस्तर अस्पताल खोला जाएगा। साजा-बेमेतरा से गुलाब राम साहू, देवेन्द्र चंद्राकर, बलौदाबाजार से नोहर लाल साहू, रायपुर से उमेश बंजारे, रवि कुमार तथा गुणसागर प्रधान सहित अनेक साथियों के प्रश्नों का भी मुख्यमंत्री ने जवाब दिया।

जांजगीर-चांपा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के सभी विकासखण्डो में गांधी विचार यात्रा आयोजन किया जा रहा है।
जिला मुख्यालय जांजगीर, नगर पालिका चांपा, नगर पंचायत डभरा, बम्हनीडीह सहित विभिन्न स्थानों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गांधी विचार यात्रा का आज आयोजन किया गया। विचार यात्रा के साथ-साथ स्वच्छता पांपलेट वितरण, आमसभा, रैली आदि का आयोजन हुआ। उल्लेखनीय है कि जिले के सभी विकासखण्डों में कल 11 अक्टूबर से गांधी विचार यात्रा का आयोजन क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में किया जा रहा है। विचार यात्रा में बड़ी संख्या में विभिन्न वर्गो के लोग भाग ले रहे हैं।

जांजगीर-चांपा। पलायन एवं बेरोजगारमुक्त छत्तीसगढ़ के तहत हमारा पहला कदम घर घर मशरुम हर घर मशरुम की एक छोटी सी शुरूआत मिथलेश सिंह ठाकुर, महावीर कहरा, पप्पू तिवारी, उमाशंकर नृसिंह ने ग्राम सुकली से की।
जांजगीर से लगे ग्राम सुकली के लोगों को रोजगार एवं रोजगार के लिए मार्गदर्शन दिया गया, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग घर बैठे मुनाफा कमा सके। इसके तहत गांवों से लेकर शहरांे तक अधिक से अधिक बेरोजगार लोगों से संपर्क कर उन्हें मशरुम उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके तहत आज टीसीएल कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना दल के साथ महाविद्यालय के अध्यापक व प्रोफेसर मशरुम सेंटर सुकली पहुंचे। यहां मिथलेश सिंह, महावीर कहरा, पप्पू तिवारी, उमाशंकर नृसिंह ने मशरुम उत्पादन से जुड़ी तमाम जानकारी दी। प्रोफेसर डॉ. अभय सिन्हा एवं अन्य अध्यापकों ने छात्रों को मशरूम के फायदे और मशरुम की खेती में अपार संभावनाओं से अवगत कराया।

नपं के विभिन्न मामलों में जांच व कार्रवाई की मांग
जांजगीर चांपा। शिवसेना जिला प्रमुख ठा. आंेकार सिंह गहलौत के नेतृत्व में नगर पंचायत चंद्रपुर में 9 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।  
उनकी मांगों में नगर पंचायत चन्द्रपुर में वर्ष 2017-18 व 2018-19 में पार्षद निधि से क्रय किए गए सामाग्री की जांच कर दोषियों के खिलाफ कडी कार्रवाई करने, नगर पंचायत चन्द्रपुर में तुलसी मानस मंच का बिना निर्माण कराए भुगतान नस्ती की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने, नगर पंचायत चन्द्रपुर में विगत 5-6 वर्षों से सामग्री खरीदी के स्टोर कीपर की अनियमितता की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने, नगर पंचायत चन्द्रपुर में विगत 5-6 वर्षों से तालाब गहरीकरण के नाम पर की गई आर्थिक अनियमितता की जांच कर कार्रवाई करने, नगर पंचायत चन्द्रपुर में कैशियर व सहायक ग्रेड-3 की भर्ती प्रकरण में अवैध नियुक्त कर्मी के खिलाफ कार्रवाई सहित अन्य शामिल है। आंदोलन में ठा.ओंकार सिंह गहलौत (शिवसेना जिलाध्यक्ष), चंदन धीवर (जिला सचिव), दिलेश्वर विश्वकर्मा (जिला सचिव), राजेन्द्र चन्द्रा (जिला उपाध्यक्ष), हुलेश चन्द्रा (जिला कार्यकारिणी), धनाराम साहू (किसान सेना जिलाध्यक्ष), अभिनव शुक्ला (पूर्व विधायक प्रत्याशी चन्द्रपुर), कार्तिक साहू (विधान सभा प्रभारी चन्द्रपुर), बलभद्र पटेल (विधान सभा अध्यक्ष सक्ती), मोहन सारथी (आटो संघ अध्यक्ष), श्रीमती कमला बाई गबेल (महिला शिवसेना अध्यक्ष मालखरौदा), वेदप्रकाश पटेल, वेदराम टण्डन, दुष्यंत साहू, पंचराम सिदार, संजय साहू, कलेश्वर धीवर सहित शिवसैनिक व महिला शिवसेना बडी संख्या में उपस्थित थे।

हसौद। प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गभेल तथा ब्लॉक संगठन प्रभारी बलराम चंद्रा के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र भार्गव के नेतृत्व में जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम किकिरदा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर गांधी विचार पद यात्रा का शुभारंभ किया गया।
विश्वेश्वरी माता मंदिर में पूजा अर्जना के बाद चिस्दा में सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक चैनसिंह सामले, डॉ चोलेश्वर चंद्राकर प्रदेश सचिव, हरिलाल खटर्जी पूर्व कार्यकरणी ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक उपाध्यक्ष द्वय दादूराम सोनवानी, देवलाल चंद्रा, शिवप्रसाद साहू, किरीत राम कश्यप, ब्लॉक महामंत्री सम्मेलाल कश्यप, संयुक्त ब्लॉक महामंत्री भगवान दीन भारद्वाज, दशरथ कर्ष, सचिव पवन मानिकपुरी, सतीश जाटवर, दूजराम साहू, अध्यक्ष किसान काँग्रेस भोजराम हरवंश, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विभाग दशरथ कर्ष, अध्यक्ष सेवादल काँग्रेस छोटूदास महंत, खेमराज खटर्जी, पूरन किशोर, गणेश मांझी, इस्माल खान, बूटू पटेल, ओमप्रकाश बर्मन, कृष्णा पटेल, डेविड रात्रे, विवेक सोनवानी, गणेश धिरहे, जनपद पंचायत के सीईओ ओझा व कर्मचारीगढ़, क्षेत्र के ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंचगण, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएवं कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

शहीद रूद्रप्रताप सिंह की स्मृति में आयोजित भागवत स्थल तिरंगे से सजा
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ के लाल वीर शहीद रूद्रप्रताप सिंह की स्मृति में सोनसरी गांव में भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इस कथा में भक्ति के साथ देशभक्ति का भी रंग देखने को मिल रहा है। कथा परिसर को शहीद रूद्रप्रताप सिंह के चित्र से सजाया गया है।
इस परिसर को तिरंगा झंडा से सुसज्जित कर मंच का निर्माण किया गया है। साथ ही वीर शहीद जवान रूद्रप्रताप के चित्र व्यास पीठ के साथ दिखाई देते हैं। यहां हर दिन भगवान के साथ शहीद जवान का स्मरण होता है। सुप्रसिद्ध भागवत कथा वाचक आचार्य रूपेश चौबे के ओजपूर्ण आवाज ज्यादातर प्रसंग देश भक्ति गीतों व दृष्टांतो से ओतप्रोत है। भागवत कथा के दूसरे दिन शनिवार की शाम सती प्रसंग पर चर्चा हुई। आचार्य ने बताया कि देवी सती का देह त्याग जिद, अपमान व क्रोध का परिणाम था। मनुष्य को इन पर काबू रखना चाहिए। जिद का विषय केवल एक हो, देश की सेवा। आरती से पूर्व धु्रव चरित्र पर चर्चा करते उन्होंने कहा कि बच्चों के मन में गर्भावस्था से ही देश भक्ति की भावना भरनी चाहिए। बाल्यकाल से माता-पिता यदि बच्चों मे समाज सेवा, परोपकार व देश सेवा का भाव जागृत कर दे तो निश्चित ही वह बालक एक अच्छा नागरिक होगा और वह देश के लिए सोचेगा। उन्होंने कहा कि शहीद रूद्रप्रताप का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है। जिन्होने अपने अतिम सांस तक समाज व देश के प्रति लडाई लड़ी व अपना बलिदान दिया। शाम के कसमय कथा के बाद मुख्य यजमान व आयोजक जवाहर सिंह ने सपरिवार भागवत व शहीद की आरती की। इस अवसर पर पूरा कथा पंडाल श्रोताओ से भरा था।

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक