ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
रायपुर : विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) वर्ग के समग्र विकास के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन योजना सरगुजा जिले के दूरस्थ अंचलों में रहने वाले पहाड़ी कोरवा परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना ने उन परिवारों के जीवन में आशा की नई किरण जगाई है, जिनके लिए पक्के मकान का सपना कभी दूर की बात हुआ करता था। अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मलगवां खुर्द निवासी श्रीमती रनियारो बाई इसका उदाहरण हैं। कभी कच्चे और जर्जर घर में रहने को मजबूर यह परिवार आज पक्के मकान में सुरक्षित जीवन जी रहा है। रनियारो बाई बताती हैं कि पहले उनका घर मिट्टी का था, जिसकी छत से बरसात के दिनों में पानी टपकता था और गर्मी में घर असहनीय रूप से तपता था। सीमित आय के कारण वे कभी पक्का मकान बनवाने की कल्पना भी नहीं कर सकती थीं। उनके पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत उन्हें पक्का आवास मिलने से उनका वर्षों पुराना सपना साकार हो गया है। अब वे अपने दो बच्चों के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रही हैं। रनियारो बाई ने इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। योजना का लाभ केवल आवास तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अन्य शासकीय योजनाओं से भी उनका जीवन सशक्त हुआ है। उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह आर्थिक सहायता मिल रही है, वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन मिलने से रसोई में धुएं की समस्या से मुक्ति मिली है और खाना बनाना अधिक सहज हो गया है।
रायपुर : राज्य शासन की पुनर्वास नीति से कोण्डागांव के पुनर्वासित व्यक्तियों की जिंदगी को नई दिशा मिल रही है। कभी हिंसा के रास्ते पर भटके युवा अब मुख्यधारा में लौटकर कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
इसी क्रम में ग्राम कुधुर के तुलसी राम, रजमन एवं गोबरू वर्तमान में जिले में संचालित पुनर्वास केन्द्र में रहकर लाइवलीहुड कॉलेज के माध्यम से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। तुलसी राम कश्यप ने बताया कि पूर्व में क्षेत्र में भय और असुरक्षा के माहौल के कारण वे संगठन से जुड़ गए थे, किन्तु राज्य शासन की पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर उन्होंने पुनर्वास कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। वर्तमान में वे पुनर्वास केन्द्र में रहकर कौशल उन्नयन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में वायरिंग का दो माह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें लगभग 15 दिवस का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है। प्रशिक्षण उपरांत वे अपने क्षेत्र में ही स्वरोजगार के रूप में वायरिंग कार्य प्रारंभ करने की योजना बना रहे हैं।
रायपुर : बलरामपुर जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत विजयनगर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने ग्रामवासियों को विकास की महत्वपूर्ण सौगात देते हुए 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। मंत्री श्री नेताम ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ केक काटकर जयंती की खुशियां साझा कीं।
जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपना संपूर्ण जीवन शोषितों, वंचितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। हमारा देश सामाजिक, जातीय और धार्मिक विविधताओं से परिपूर्ण है, लेकिन बाबा साहेब द्वारा निर्मित सशक्त संविधान आज भी देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए हुए है। संविधान की सर्वाेच्चता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसी के तहत देश के प्रत्येक नागरिक को समानता और न्याय का अधिकार सुनिश्चित किया गया है।
रायपुर : कबीरधाम जिले का जिला अस्पताल अब केवल एक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र नहीं, बल्कि आम जनता के विश्वास और बेहतर चिकित्सा सेवाओं का मजबूत प्रतीक बन चुका है। बीते कुछ वर्षों में यहां स्वास्थ्य सुविधाओं में जो उल्लेखनीय सुधार हुआ है, उसने न केवल जिले के लोगों का भरोसा बढ़ाया है, बल्कि निजी अस्पतालों के सामने भी एक सशक्त विकल्प के रूप में इसे स्थापित किया है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के सतत प्रयास, उनके मार्गदर्शन और सक्रिय पहल से अस्पताल में संसाधनों का विस्तार, नई मशीनों की उपलब्धता और व्यवस्थाओं में सुधार संभव हो पाया है। वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2025 तक लगभग हर प्रमुख स्वास्थ्य सेवा में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जो अस्पताल की कार्यप्रणाली, संसाधनों और सेवाओं की गुणवत्ता में आए सकारात्मक बदलाव को दर्शाती है।
रायपुर, 14 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ में सहकारिता को नई दिशा देने और किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। केंद्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सहकारिता विभाग द्वारा 515 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) का गठन किया गया है। इन समितियों का वर्चुअल शुभारंभ कल 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटलनगर से किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना के स्वागत उद्बोधन से होगा एवं अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप प्रदेश में सहकारिता विस्तार की रूपरेखा एवं उसके लाभों पर प्रकाश डालेंगे।
सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा है कि नई पैक्स समितियों के गठन से किसानों को ऋण, खाद, बीज तथा अन्य कृषि सुविधाएं अब स्थानीय स्तर पर सहज रूप से उपलब्ध होंगी। इससे हमारे अन्नदाता किसानों को अब दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और समय व संसाधनों की बचत भी होगी। साथ ही किसानों को शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि इस पहल से शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा तथा उनका लाभ सीधे ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचेगा। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और गांवों के समग्र विकास को गति मिलेगी। सहकारिता मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार की यह पहल छत्तीसगढ़ में सहकारिता तंत्र को सुदृढ़ करते हुए आत्मनिर्भर ग्रामीण-अर्थव्यवस्था के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने उद्बोधन में राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों और सहकारिता आधारित विकास मॉडल को रेखांकित करेंगे। छतीसगढ़ के सहकारी जनप्रतिनिधिगण, अपेक्स बैंक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पैक्स सोसाइटी के प्रतिनिधि, सहकारिता विभाग के सम्भागीय संयुक्त पंजीयक, जिला उप पंजीयक तथा सहायक पंजीयक, अपेक्स बैंक व जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के अधिकारीगण वर्चुअल रूप से सीधे शुभारंभ कार्यक्रम से जुड़ेंगे।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की संकल्पना को साकार करने सहकार से समृद्धि की पहल अंतर्गत छत्तीसगढ़ में 515 नवीन पैक्स का गठन किया गया है। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में सहकारिता की योजनाओं को अधिक सुगमता से लोगों में पहुँचाने के लिए बहुउद्देश्यीय पैक्स सोसायटी का पुनर्गठन किया गया है। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति (पैक्स) का पुनर्गठन कर नवीन 515 पैक्स बनाये गए हैं। यह 515 पैक्स में बहुउद्देश्यीय सेवाएं दी जाएगी। 2058 बहुउद्देशीय पैक्स एवं नवीन गठित 515 पैक्स को मिलाकर छत्तीसगढ़ में कुल 2573 पैक्स सोसायटी हो जाएंगे।
रायपुर 14 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हुई दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक बताते हुए मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट की हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस दुर्घटना में श्रमिकों के निधन एवं कई लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में प्रशासन की निगरानी में तेजी से राहत कार्य संचालित किया जा रहा है और घायलों को त्वरित एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी न हो तथा आवश्यकतानुसार बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस दुर्घटना की गहन और निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जाए और औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
Raipur, April 14, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai participated in 'Samrasta Bhoj' organised today at Durga Maidan in Shankar Nagar, Raipur, on the occasion of the 135th birth anniversary of Dr Bhimrao Ambedkar. Chief Minister Shri Sai sat down with public representatives and citizens to share a meal and personally served food to others, conveying a strong message of social harmony and inclusiveness.
Addressing the gathering, Shri Sai said that India, as the world’s largest democracy, takes pride in its Constitution, the drafting of which remains an enduring contribution of Babasaheb Ambedkar. He noted that the Constitution provides a framework for 140 crore citizens to live with equality, rights and dignity, forming the very foundation of the nation’s democratic ethos.
Highlighting Shri Ambedkar’s life journey, Chief Minister Shri Sai said that despite adverse circumstances, Babasaheb rose to the highest levels through determination and indomitable will, dedicating his life to the upliftment of the underprivileged, marginalised and weaker sections of society. He also underlined Babasaheb Ambedkar’s significant contributions towards women’s education and dignity.
Shri Sai further observed that the social reform movement initiated by Mahatma Jyotiba Phule and Savitribai Phule for women’s education and social awareness was carried forward and strengthened by Babasaheb Ambedkar, giving it a new direction.
Referring to recent initiatives, the Chief Minister said that under the leadership of Prime Minister Shri Narendra Modi, the key sites associated with Babasaheb’s life, particularly his birth, education, initiation, work and Mahaparinirvana, are being developed as the “Panch Teerth”, ensuring a lasting and meaningful tribute to his legacy.
On the occasion, Minister Guru Khushwant Saheb said that Babasaheb’s life stands as an inspiring example of struggle, education and social harmony. His ideas continue to guide society towards equality and justice, and initiatives such as Samrasta Bhoj play a vital role in strengthening social cohesion.
MLA Shri Kiran Singh Deo, in his address, remarked that through the Constitution, Babasaheb created a robust framework for the advancement of weaker and backward sections. He added that under the leadership of Chief Minister Shri Sai, sustained efforts are being made to ensure that the benefits of government schemes reach the last person in the queue.
The programme was attended by MLA Shri Purandar Mishra, Chairman of Chhattisgarh Food and Civil Supplies Corporation Shri Sanjay Srivastava, Chairman of Chhattisgarh Minority Commission Shri Amarjeet Singh Chhabra, Chairperson of Chhattisgarh Film Development Corporation Smt. Mona Sen, along with several other public representatives and a large number of citizens.
रायपुर 14 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के शंकरनगर स्थित दुर्गा मैदान में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समरसता भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने जनप्रतिनिधियों और आमजन के साथ बैठकर भोजन किया तथा स्वयं लोगों को भोजन परोसकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसके संविधान का निर्माण करने का गौरव बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को प्राप्त है। उन्होंने कहा कि यह संविधान देश के 140 करोड़ नागरिकों को समानता, अधिकार और गरिमा के साथ जीवन जीने का आधार प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने दृढ़ संकल्प और अदम्य इच्छाशक्ति के बल पर उच्चतम स्थान प्राप्त किया और समाज के वंचित, शोषित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने नारी शिक्षा और सम्मान के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले द्वारा प्रारंभ किए गए नारी शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के अभियान को बाबा साहेब ने आगे बढ़ाया और उसे नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब के जन्म, शिक्षा, दीक्षा, कार्य और समाधि स्थलों को “पंच तीर्थ” के रूप में विकसित कर उन्हें सच्चा और स्थायी सम्मान दिया जा रहा है। इस अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समरसता का प्रेरक उदाहरण है। उनके विचार आज भी समाज को समानता और न्याय की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। समरसता भोज जैसे आयोजन सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री किरण सिंह देव ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों को आगे बढ़ाने की मजबूत व्यवस्था दी। आज मुख्यमंत्री श्री साय और के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। समरसता भोज कार्यक्रम में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती मोना सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
Raipur, April 14, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai paid heartfelt tribute to Bharat Ratna Dr Bhimrao Ambedkar on the occasion of his birth anniversary, remembering him as a towering architect of social justice and equality.
In his message, Chief Minister Shri Sai said that Babasaheb Ambedkar was a steadfast champion of social justice, equality, and human rights. He dedicated his entire life to the upliftment of the underprivileged, exploited, and marginalized sections of society, and laid the foundation of an India where every individual is assured of equal opportunities and dignity.
Highlighting the enduring relevance of Ambedkar’s teachings, Shri Sai stated that his life serves as a powerful reminder that education is the most potent instrument for bringing about positive social transformation.
Chief Minister further noted that the Government of Chhattisgarh remains firmly committed to imbibing Babasaheb’s ideals and principles, and to ensuring the holistic development of every section of society. Various schemes of the state government are being implemented with the objective of ensuring inclusive growth and equitable access to opportunities, especially for those at the last mile.
Shri Sai emphasized that the government’s continuous endeavour is to empower every citizen of the state in the fields of education, healthcare, employment, and social security, enabling them to move towards self-reliance.
Appealing to the people of the state, the Chief Minister urged citizens to internalize the values and vision of Babasaheb Ambedkar and actively contribute towards building a just, harmonious, and empowered society.
Raipur, April 14, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai has called for unified and proactive efforts to ensure the effective and time-bound implementation of the Nari Shakti Vandan Act. Chief Minister has written letter to all the Members of Parliament, Members of the Legislative Assembly, and women’s organisations across Chhattisgarh, urging them to play a decisive role in the process. Describing the proposed parliamentary discussion on April 16, 2026, as a crucial moment in India’s democratic evolution, he termed it a historic opportunity to secure rightful representation for women in governance.
In his letter to Members of Parliament, Chief Minister Shri Sai emphasised that the upcoming debate represents a significant milestone in the country’s democratic journey. He recalled that the Act’s unanimous passage by Parliament in 2023 reflected a rare and powerful consensus on advancing women’s empowerment. He urged MPs to take a constructive and forward-looking approach to ensure its implementation well before the 2029 Lok Sabha and Assembly elections, so that women may assume their due place in decision-making institutions without delay.
Addressing MLAs in the State, Shri Sai noted that the moment has arrived to translate intent into action by guaranteeing women their rightful space in governance. He highlighted that empowerment led by ‘Matrishakti’ is central to achieving balanced and sustainable development. Calling upon MLAs to lend strength to Chhattisgarh’s voice in favour of women’s reservation, he encouraged their active participation in deliberations and their role in fostering a supportive and progressive discourse.
In his outreach to women’s organisations, the Chief Minister acknowledged their sustained commitment and invaluable contributions to social transformation. He observed that their consistent efforts have laid a robust foundation for advancing gender equity. The April 16 discussion, he noted, transcends legislative procedure, representing a defining national endeavour to empower half the population with dignity and rightful participation, while deepening the inclusiveness and sensitivity of democratic institutions.
Highlighting a symbolic convergence, Shri Sai pointed out that the forthcoming debate coincides with the celebration of ‘Mahtari Gaurav Varsh’ in Chhattisgarh. He reiterated that the state has long been at the forefront of women’s empowerment, as evidenced by the notable presence of women in the State Assembly. Progressive measures such as 50 per cent reservation for women in local bodies, along with flagship initiatives like ‘Mahtari Vandan Yojana’ and ‘Rani Durgavati Yojana’, have already delivered visible and encouraging outcomes.
The Chief Minister urged women’s organisations to raise a clear, collective and confident voice from their respective platforms in support of this historic initiative, thereby helping build a favourable nationwide climate for women’s reservation. He emphasised that women’s groups are not merely observers of this transformation but vital architects of it.
Calling upon all public representatives and stakeholders to stand united, Shri Sai appealed for the creation of a constructive and enabling environment in support of women’s reservation, alongside active engagement in the parliamentary discourse. He expressed firm confidence that with shared commitment and collective resolve, this initiative will mark the beginning of a new chapter in strengthening India’s democratic fabric.