newscreation

newscreation

रायपुर. अजीत जोगी 2013 की तरह इस बार भी कहीं से भी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, उन्होंने मुख्यमंत्री रमन के खिलाफ राजनांदगांव से लड़ने का ऐलान किया था। वहीं, भाजपा 20 से ज्यादा व कांग्रेस 2 और विधायकों के टिकट काटने जा रही है। जानिए इन 3 बड़े राजनीतिक दांव के बारे में... 

ऋचा अकलतरा से और अमित मनेंद्रगढ़ से लड़ेंगे

  1.  

    अजीत जोगी के चुनाव न लड़ने का फैसला शुक्रवार को गठबंधन बैठक में हुआ। मायावती बार-बार छत्तीसगढ़ नहीं आ सकतीं इसलिए जोगी स्टार प्रचारक के रूप में काम करेंगे। बैठक के बाद बसपा ने दूसरे चरण के 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी। इसमें ऋचा अकलतरा से लड़ने की जानकारी है। वहीं, अमित जोगी मनेंद्रगढ़ से लड़ सकते हैं। रेणु कोटा से कांग्रेस के टिकट का इंतजार करने के मूड में हैं।  

     

  2.  

    उइके की तरह समझौता तो नहीं हो गया? बहू, बेटा अलग-अलग पार्टियों से लड़ रहे हैं, जोगी कांग्रेस औचित्यहीन हो गई। -भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ 

    डाॅ. रमन सिंह के खिलाफ लड़ना बच्चों खेल नहीं। जोगी ने यही सोचकर फैसला किया होगा - श्रीचंद सुंदरानी, भाजपा प्रवक्ता 

     

  3. रमन ने शाह को सौंपी सूची, बस्तर की सीटों पर सिंगल नाम

     

    कांग्रेस के पहले चरण के नामों की घोषणा के बाद भाजपा ने रणनीति बदल दी है। मुख्यमंत्री रमन सिंह, सौदान सिंह, सरोज पांडे के साथ पवन साय की बैठक कर पैनल में आए नामों को एक बार फिर रिफाइन किया। उसके बाद शाम को रमन ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिले और प्रत्याशियों के नाम पर रायशुमारी की। इस दौरान राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री सौदान सिंह और पांडेय भी मौजूद थीं। संकेत हैं कि भाजपा 20 से अधिक मौजूदा विधायकों का टिकट काट सकती है। अब शनिवार को चुनाव समिति बैठक में प्रत्याशियों के नामों को रख सिर्फ औपचारिकता पूरी होगी। बस्तर की सभी 12 सीटों पर पैनल में अब सिंगल नाम हैं। मंत्री महेश गागड़ा और केदार कश्यप को टिकट मिलना तय माना जा रहा है। शुक्रवार की बैठक में 60 से ज्यादा नामों पर चर्चा हुई। विधायकों के नाम के साथ भी 2 से 3 नामों का पैनल है। इस बार 20-22 नए उम्मीदवारों में युवा-महिलाएं होंगी। शनिवार को आने वाली पहली सूची में करीब 50 नामों का ऐलान हो सकता है।

     

  4. कांग्रेस ने बदली रणनीति, राजनांदगांव में 4 एमएलए में से 2 को ही मिलेगा मौका

     

    राजनांदगांव के लिए कांग्रेस ने रणनीति में बदली है। यहां 4 सिटिंग एमएलए में से 2 को ही मौका मिलेगा। पार्टी डोंगरगांव सीट से दलेश्वर साहू और खैरागढ़ से सीटिंग एमएलए गिरिवर जंघेल को रिपीट कर सकती है। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए एनएसयूआई राष्ट्रीय महासचिव निखिल द्विवेदी को टिकट मिल सकता है। भोलाराम साहू के विरोध के कारण खुज्जी से कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्य छन्नी साहू लड़ सकती हैं। यदि खुज्जी से महिला प्रत्याशी उतरीं तो मोहला-मानपुर सीट पर सेवानिवृत्त अफसर इंदर सिंह मंडावी काे टिकट मिलना तय माना जा रहा है। लेकिन मोहला-मानपुर में महिला उम्मीदवार को टिकट नहीं मिला तो यहां से निशु शाह को पार्टी मैदान में उतार सकती है। डोंगरगढ़ सीट से पार्टी भुनेश्वर बघेल और धनेशा पटिला में से किसी एक को टिकट दे सकती है। हालांकि, पटिला इस सीट से पहले तीन बार चुनाव हार चुके हैं। ऐसे में भुनेश्वर की संभावना प्रबल है।

     

कांग्रेस को फिर गठबंधन का झटका

  1. एक हुए गोंगपा-सपा

     

    इधर गंठबंधन के मामले में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। करीब महीने भर के इंतजार के बाद गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने छत्तीसगढ़ में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया है। गोंडवाना और सपा मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इन दोनों पार्टियों को छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ने भी समर्थन देने का ऐलान किया है। इस समझौते के  मुताबिक 70 सीटों पर गोंगपा चुनाव लड़ेगी, जबकि सपा 20 पर चुनाव लड़ेगी।

बॉलीवुड डेस्क. दशहरा के एक दिन पहले रिलीज हुई आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा की फिल्म बधाई हो अच्छा कारोबार कर रही है। करीब 20 करोड़ रुपए की लागत से बनी फिल्म ने पहले दिन 7.29 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई तेजी से बढ़ कर 11.67 करोड़ रुपए हो गई। इस तरह फिल्म ने रिलीज के पहले दो दिनों में ही करीब-करीब अपनी लागत निकाल ली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके फिल्म की कमाई से जुड़े आकड़े शेयर किए हैं।

 

 फिल्म समीक्षकों ने दी है अच्छी रेटिंग : देश भर में करीब 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म को समीक्षकों की तरफ से अच्छी रेटिंग दी गई है। फिल्म समीक्षकों की तरफ से मिली पॉजिटिव रेटिंग दर्शकों को सिनेमा घरों की तरफ खींच रही है। ऐसे में शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई के और ज्यादा तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। दर्शक आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा के साथ-साथ अन्य कलाकारों की एक्टिंग को भी काफी पसंद कर रहे हैं।

 बेटे की शादी उम्र में मां हो जाती है प्रेग्नेंट : फिल्म में दिखाया गया है कि आयुष्मान खुराना की ऑनस्क्रीन मां के प्रेग्नेंट होने से पूरे शहर में हंगामा मच जाता है। एक यूनीक स्टोरी पर बनी इस फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। फिल्म में दिखाया गया है कि बेटे की शादी की उम्र में मां के प्रेग्नेंट होने से कैसे सभी के जीवन में उथल-पुथल मच जाती है। आयुष्मान की मां के रोल में नीना गुप्ता हैं, जबकि उनके पति के रोल में गजराज राव हैं। फिल्म के डायरेक्टर अमित शर्मा हैं।

  • ट्रेन से कटकर मौतें होने का देश का सबसे बड़ा हादसा अमृतसर में शुक्रवार शाम हुआ था, 70 की मौत
  • दशहरा कमेटी ने पत्र लिखकर पुलिस से सुरक्षा बंदोबस्त करने को कहा था
  • अमरिंदर ने कहा- जांच आयोग चार हफ्ते में रिपोर्ट सौंपेगा, फिर तय होगी हादसे की जिम्मेदारी
  • सिद्धू ने हादसे को कुदरत का कहर बताया था, सीएम ने कहा- बयानों का गलत अर्थ ना निकालें

अमृतसर/नई दिल्ली. अमृतसर में दशहरा समारोह के दौरान हुए हादसे के 16 घंटे बाद मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह अस्पताल में घायलों का हाल जानने पहुंचे। उन्होंने देरी से पहुचने पर सफाई दी। कहा- ''मैं इजरायल रवाना होने वाला था। हादसे के वक्त दिल्ली एयरपोर्ट पर था। वहां से लौटने में वक्त लग गया।'' मुख्यमंत्री ने जांच आयोग बनाने की घोषणा की। यह हादसे की जिम्मेदारी तय करने के लिए चार हफ्ते में रिपोर्ट सौंपेगा। इससे पहले रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा, ‘‘हादसे में रेलवे की चूक नहीं है। रेलवे प्रशासन को इस तरह के आयोजन के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई थी।’’

 यह हादसा शुक्रवार शाम अमृतसर के जोड़ा बाजार में हुआ था। रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे लोग दो ट्रेनों की चपेट में आ गए थे। हादसे में 70 लोगों की मौत हुई है। हादसे के अगले दिन अमरिंदर सिंह शहर के सिविल अस्पताल में घायलों से मिले।

 अमरिंदर ने मीडिया से कहा, ‘‘सारे पंजाब और हिंदुस्तान की सहानुभुति आज मरने वालों के परिवारों के साथ है। चंडीगढ़ फ्लैग आज आधा झुका रहेगा। इस मामले में जांच जरूरी है। इसलिए हम कमिश्नर के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट इंक्वायरी बैठा रहे हैं। जांच रिपोर्ट चार हफ्ते में मांगी गई है। केंद्र सरकार और रेलवे के अलावा हमारी अपनी जांच भी जारी रहेगी।’’

 बयानों के मायने न निकालें, सब दुखी हैं : पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर हादसे को कुदरत का प्रकोप बताया था। सिद्धू के बयान को जब पत्रकारों ने आपत्तिजनक बताया तो अमरिंदर ने कहा, ‘‘इस घटना से सब दुखी हैं। उनका कहने का अर्थ कुछ और था। यह समय किसी पर आरोप लगाने का नहीं, सबको साथ आकर इससे निपटने की जरूरत है।’’ 

 हादसे की जगह पर मोड़ था, ड्राइवर की चूक नहीं : सिन्हा

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा, ‘‘यह हादसा टाला जा सकता था, क्योंकि रेलवे ट्रैक के करीब इस तरह के आयोजन नहीं होने चाहिए। रेलवे फाटक से कुछ ही दूरी पर यह आयोजन हो रहा था। ट्रैक ऊंचाई पर था, इसलिए लोग वहां चढ़कर रावण दहन देख रहे थे। रावण दहन होते ही पटाखों की आवाज आई। तभी भगदड़ मची और लोग ट्रेनों की आवाज नहीं सुन पाए। ड्राइवर को पहले से निर्देश होते हैं कि कहां हॉर्न बजाना है, कहां पर रफ्तार कम करनी है। हादसे के वक्त शाम का समय था। लगभग 7 बज चुके थे। जहां हादसा हुआ, वहां एक मोड़ है। ड्राइवर कैसे देख पाता कि आगे क्या हो रहा है?’’

 नवजोत कौर से जुड़े सवाल पर सिन्हा ने कहा- राजनीति नहीं करना चाहता

सिन्हा से रावण दहन के कार्यक्रम में कांग्रेस नेता नवजोत कौर की मौजूदगी और हादसे के तुरंत बाद उनके वहां से चले जाने के आरोपों के बारे में भी पूछा गया। उन्होंने कहा कि मैं इस तरह के संवेदनशील मसलों पर राजनीति से जुड़े प्रश्न नहीं खड़े करना चाहता। स्थानीय लोग जानते हैं कि तथ्य क्या है।

5 जिम्मेदार

      आयोजक : कांग्रेस पार्षद विजय मदान के बेटे सौरभ मदान ने कार्यक्रम करवाया था। समिति का दावा है कि उसने अनुमति ली थी, लेकिन लिखित में कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए।

  1. पुलिस : दशहरे को लेकर हाई अलर्ट था। यहां 4 हजार से ज्यादा की भीड़ पहुंचने वाली थी लेकिन पुलिस ने कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किए। चंद पुलिस कर्मियों के सहारे पूरा आयोजन छोड़ दिया।
  2. नवजोत कौर : यहां आयोजन हर साल होता है। शुक्रवार को दहन का समय शाम 5:55 पर था, लेकिन मुख्य अतिथि डॉ. सिद्धू एक घंटे देरी से पहुंचीं। क्योंकि इससे पहले उन्होंने भीड़ देखने पीए को भेजा था। फिर भाषण देने लग गईं। ट्रेन का समय 6:50 था। दोनों ट्रेनें पांच मिनट लेट थीं। यदि समय पर रावण दहन होता तो सबकी जान बच सकती थी। हकीकत यह है कि रावण दहन के 29 सेकंड बाद वहां ट्रेनें आ गईं, जबकि नवजोत कौर दावा करती रहीं कि वे रावण दहन शुरू होते ही घर चली गई थीं।
  3. रेलवे : रेलवे व प्रशासन को पूरी जानकारी थी कि हर साल ट्रैक के किनारे रावण दहन होता है। इसके बाद भी कोई काॅशन नहीं जारी किया था, इसलिए ट्रेनें स्पीड से आईं। ब्रेक लगाने का भी समय नहीं था। गेटमैन भी अलर्ट नहीं था।
  4. सरकार : सूबे के कई जिलों में रेलवे ट्रैक के किनारे बड़े दशहरे के मेले लगते हैं। लुधियाना, संगरूर, मानसा और मोगा में रेलवे लाइन के किनारे रावण दहन होता है। सरकार ने कभी इसका कोई डेटा तैयार नहीं किया और न ही इन आयोजनों के लिए कोई अलग ग्राउंड की व्यवस्था की।
  • भारत ने हाल ही में रूस से एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदा था
  • अब ट्रम्प प्रशासन चाहता है कि भारत अमेरिका से एफ-15 लड़ाकू विमान खरीदे
  • भारत के मुताबिक, एफ-15 ब्रह्मोस के लायक नहीं

वॉशिंगटन/नई दिल्ली. भारत ने इसी महीने रूस के साथ एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने पर समझौता किया। इसके बाद से ही देश पर अमेरिका की तरफ से प्रतिबंधों की तलवार लटक रही है। अब इस परिस्थिति से निकालने के लिए खुद वॉशिंगटन ने नई दिल्ली को अनाधिकारिक सुझाव दिया है। अमेरिका ने कहा है कि अगर भारत उससे एफ-15 लड़ाकू विमान खरीदने पर हामी भर दे तो वह कानूनी प्रतिबंधों से बच सकता है। 

भारत नहीं खरीदना चाहता एफ-15 लड़ाकू विमान

  1.  

    इंडियन एक्सप्रेस अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में ही अमेरिका ने भारत को प्रतिबंध से बचने के लिए एफ-15 खरीदने की सलाह दी थी। 

     

  2.  

    भारत ने अभी तक एफ-15 विमान खरीदने के लिए अमेरिका से हामी नहीं भरी है। दरअसल, एफ-15 पहले ही तीन दशकों से पाकिस्तानी एयरफोर्स में सेवाएं दे रहा है। ऐसे में भारत एफ-15 खरीदने पर दिलचस्पी नहीं दिखा रहा। 

     

  3.  

    दूसरी तरफ अमेरिका का कहना है कि भारत को जिन विमानों का प्रस्ताव दिया गया है वे पाकिस्तान के ब्लॉक-50/52 से एडवांस ब्लॉक-70 मॉडल हैं। इसके अलावा भारत का तर्क है कि एफ-15 लड़ाकू विमान स्वदेशी ब्रह्मोस मिसाइल के अनुकूल नहीं है। 

     

  4. ट्रम्प चाहते हैं- रूस से खरीदा तो हमसे भी खरीदो

     

    अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत को दोनों तरफ संतुलन बनाने के लिए कह रहे हैं। वे चाहते हैं कि अगर भारत को प्रतिबंधों में छूट चाहिए तो उसे अमेरिका के साथ रूस से बेहतर समझौता करना होगा। 

     

  5. अमेरिका ने भारत को दिया एफ-15 और एफ-18 फाइटर का प्रस्ताव

     

    अमेरिका ने भारत को एफ-15 और एफ-18 दोनों विमानों का प्रस्ताव दिया है, लेकिन एफ-15 की तकनीक भारत को देना ट्रम्प प्रशासन के लिए आसान होगा। कुछ समय पहले ही भारत ने 114 लड़ाकू विमान खरीदने के लिए रिक्वेस्ट फॉर इन्फॉर्मेशन (आरएफआई) जारी की थी। एेसे में अमेरिका एफ-15 विमान खरीदने के लिए भारत पर दबाव बनाना चाहता है।

बॉलीवुड डेस्क. अमिताभ बच्चन ने गरीब किसानों की मदद करने का फैसला किया है। अमिताभ उत्तर प्रदेश के 850 किसानों के कर्ज चुकाने में मदद करेंगे। इसके लिए उन्हें करीब 5 करोड़ 50 लाख रुपए खर्च करने होंगे। बिग बी जिन किसानों का कर्ज चुकाने में सहायता करेंगे उनकी पहचान की जा चुकी है।

 

उत्तर प्रदेश के 850 किसानों की पहचान कर ली गई है और उनके साढ़े पांच करोड़ से ज्यादा के लोन को चुकाने में उनकी मदद की जाएगी। किसानों की भलाई के लिए बैंकों से बात कर ली गई है।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा

 

मिलती है संतुष्टि : अमिताभ ने हाल ही में देश के लिए अपनी जान देने वाले 44 शहीदों के परिवार वालों की भी मदद की थी। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा कि ऐसा करने पर उन्हें संतुष्टि मिलती है। बिग बी ने लिखा कि किसानों को आत्महत्या से बचाने के लिए 350 ऐसे किसानों का लोन चुकाया जा चुका है जो अपने कर्ज का भुगतान करने में असमर्थ थे।

 

अजीत सिंह की भी करेंगे मदद : अमिताभ ने कहा कि वह में आए अजीत सिंह की भी मदद करेंगे। गौरतलब है कि अजीत सिंह जबरन वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेली गई लड़कियों और महिलाओं को बचाने का काम करते हैं। इसके अलावा अमिताभ ने सरबानी रॉय की भी मदद करने को कहा है। सरवानी रॉय मानसिक तौर पर बीमार लोगों के काम कर रही हैं।

खेल डेस्क. पाकिस्तान के खिलाफ अबु धाबी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 373 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद वह टेस्ट रैंकिंग में पांचवें स्थान पर खिसक गया है। वह इससे पहले तीसरे स्थान पर था, लेकिन इस बड़ी हार के बाद उसे दो अंकों का नुकसान हुआ। उसके पास अब 102 रेटिंग अंक हैं। पाक को इस जीत से सात अंक मिले, लेकिन वह सातवें स्थान पर ही बरकरार है।

 

दक्षिण अफ्रीका से भारत 10 अंक आगे: भारत रैंकिंग में पहले स्थान पर कायम है। उसके 116 अंक है। 106 अंकों के साथ दूसरे स्थान दक्षिण अफ्रीका है। वहीं 102 अंक के साथ इंग्लैंड तीसरे स्थान पर है। उसके बाद चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम है। ऑस्ट्रेलियाई टीम टेस्ट सीरीज हारने के बाद अब पाकिस्तान से तीन टी-20 खेलेगी। वह नवंबर -दिसंबर में भारत के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर तीन टी-20, तीन वनडे और चार टेस्ट खेलेगा।

 

रैंक टीम रेटिंग अंक
1 भारत 116
2 दक्षिण अफ्रीका 106
3 इंग्लैंड 105
4 न्यूजीलैंड 102
5 ऑस्ट्रेलिया 102
6 श्रीलंका 97
7 पाकिस्तान 95
8 वेस्टइंडीज 76
9 बांग्लादेश 67
10 जिम्बाब्वे 2

ओडेंस (डेनमार्क). भारतीय शटलर साइना नेहवाल डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के आखिरी चार में पहुंच गईं है। उन्होंने आखिरी आठ के मुकाबले में जापान की नाओमी ओकुहारा को 21-15, 21-17 से हराया। वहीं, पुरुषों में किदांबी श्रीकांत भी आखिरी चार में पहुंच गए हैं। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने हमवतन समीर वर्मा को 22-20, 19-21, 23-21 से हराया।

सेमीफाइनल में साइना का मुकाबला जापान की तुंनजुंग से

  1.  

    साइना ने रैंकिंग में अपने से तीन स्थान उपर की खिलाड़ी ओकुहारा को हराया। वर्ल्ड रैंकिंग में साइना 10वें और ओकुहारा सातवें स्थान पर कायम है। सेमीफाइनल में साइना का मुकाबला जापान की तुंनजुंग से होगा। तुंनजुंग रैंकिंग में 19वें स्थान पर है।

     

    श्रीकांत और समीर के बीच मुकाबला एक घंटा, 18 मिनट तक चला। श्रीकांत ने पहला गेम 22 मिनट में अपने नाम किया था। इसके बाद समीर ने वापसी करते हुए दूसरे गेम को 27 मिनट में जीत लिया।

     

  2.  

    तीसरे गेम में दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। एक समय समीर 11-7 से आगे चल रहे थे, लेकिन मिड-ब्रेक के बाद श्रीकांत ने मुकाबले में वापसी की। उन्होंने यह गेम 29 मिनट में जीत लिया। सेमीफाइनल में श्रीकांत का मुकाबला जापान के केन्टो मोमोटा से होगा।

ओडेंस (डेनमार्क). भारतीय शटलर साइना नेहवाल डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के आखिरी चार में पहुंच गईं है। उन्होंने आखिरी आठ के मुकाबले में जापान की नाओमी ओकुहारा को 21-15, 21-17 से हराया। वहीं, पुरुषों में किदांबी श्रीकांत भी आखिरी चार में पहुंच गए हैं। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने हमवतन समीर वर्मा को 22-20, 19-21, 23-21 से हराया।

सेमीफाइनल में साइना का मुकाबला जापान की तुंनजुंग से

  1.  

    साइना ने रैंकिंग में अपने से तीन स्थान उपर की खिलाड़ी ओकुहारा को हराया। वर्ल्ड रैंकिंग में साइना 10वें और ओकुहारा सातवें स्थान पर कायम है। सेमीफाइनल में साइना का मुकाबला जापान की तुंनजुंग से होगा। तुंनजुंग रैंकिंग में 19वें स्थान पर है।

     

    श्रीकांत और समीर के बीच मुकाबला एक घंटा, 18 मिनट तक चला। श्रीकांत ने पहला गेम 22 मिनट में अपने नाम किया था। इसके बाद समीर ने वापसी करते हुए दूसरे गेम को 27 मिनट में जीत लिया।

     

  2.  

    तीसरे गेम में दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। एक समय समीर 11-7 से आगे चल रहे थे, लेकिन मिड-ब्रेक के बाद श्रीकांत ने मुकाबले में वापसी की। उन्होंने यह गेम 29 मिनट में जीत लिया। सेमीफाइनल में श्रीकांत का मुकाबला जापान के केन्टो मोमोटा से होगा।

नई दिल्ली. देश का पहला सबसे बड़ा डोमेस्टिक क्रूज शनिवार से मुंबई से गोवा के बीच सफर शुरू करेगा। 131 मीटर लंबे शिप का नाम अंग्रीया है। शिप में 104 कमरे हैं। एक बार में इसमें 350 लोग सफर कर सकेंगे। इसमें सभी लोगों के लिए सोने की व्यवस्था है। शिप में किराए की छह श्रेणियां हैं, जो छह से 11 हजार के बीच हैं।

 किराए की श्रेणियों में प्रीमियम सूइट, प्रीमियम सूइट कपल, प्रीमियम रूम चार और दो लोगों के लिए, ग्रुप के लिए डोरमेटरी और कपल पॉड शामिल हैं। किराए में हाई टी, डिनर और ब्रंच भी शामिल हैं। इसमें दो रेस्तरां के अलावा तीन ओपेन डेक और 24 घंटे खुला रहने वाला काफी शॉप भी है। यह विश्व का पहला क्रूज है, जिसमें कपल पॉड (सुविधाओं से लैस बड़ा कैप्सूल जैसा) का सेगमेंट दिया गया है।

 क्रूज जापान से ओगासाआरा आइसलैंड के बीच चलता था : अंग्रीया के निदेशक सिद्धार्थ नेवलकर ने बताया, यह क्रूज जापान से ओगासाआरा आइसलैंड के बीच चलता था। डेढ़ साल पहले खरीदकर मुंबई पोर्ट में इसे मॉडीफाई कराया है। यह क्रूज गहरे समुद्र में न जाकर तटवर्ती इलाकों से गुजरेगा। इससे लोग सफर के दौरान समुद्र तटों की खूबसूरती देख सकेंगे।

 आपात स्थिति में 20 से 30 मिनट में खाली हो सकता है : इसमें एक इनफिनिटी स्वीमिंग पूल है, जो समुद्र के पानी में नहाने जैसा अहसास दिलाता है। इसमें अल्ट्रा मॉडर्न इवेल्यूएशन सिस्टम लगाया गया। इससे आपात स्थिति में इसे 20 से 30 मिनट में खाली किया जा सकता है।

रवींद्र झारखरिया

ग्वालियर. ग्वालियर-चंबल की धरती पर सियासी जंग में पुरुषों को चुनौती देने आैर अपनी कामयाबी का परचम फहराने में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। उन्हें जब भी किसी बड़ी पार्टी ने मौका दिया चुनावी शतरंज की बिसात पर उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को शह भी दी आैर मात भी। इनमें से एक ही सीट से लगातार दो बार चुनाव जीतने आैर सीट या पार्टी बदलने पर पराजय का रिकॉर्ड भी बना।

 

1957 से लेकर 2013 तक के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर गौर करें तो एक ही सीट से लगातार दो बार चुनाव जीतने वालों में भाजपा से यशोधरा राजे सिंधिया ही एकमात्र ऐसा चेहरा हैं, जबकि कांग्रेस से चंद्रकला सहाय के बाद दूसरा नाम इमरती देवी का है। कांग्रेस के टिकट पर चंद्रकला सहाय 1957 में मुरार से चुनाव लड़ीं थीं, उन्होंने हिंदू महासभा (हिमस) के पुरुषोत्तम को पराजित किया। 1962 में उन्हें फिर मुरार से ही टिकट दिया गया। इस बार भी उन्होंने हिमस के बाबूराम को पराजित किया। डबरा सीट से कांग्रेस की इमरती देवी ने 2008 में भाजपा के कमलापत आर्य को आैर 2013 में बसपा की सत्यप्रकाशी परसेडिया को पराजित कर चुनाव जीता था। यशोधरा राजे सिंधिया ने भाजपा के टिकट पर शिवपुरी से 1998 में कांग्रेस के हरिवल्लभ शुक्ला को आैर 2003 में कांग्रेस के ही गणेश गौतम को पराजित किया। 

सीट बदलकर लगातार दो चुनाव जीते : विजयाराजे सिंधिया (भारतीय जनसंघ) ने 1967 में करैरा सीट पर कांग्रेस के गौतम शर्मा को हराया और 1972 में गिर्द सीट से कांग्रेस के सरनाम सिंह घुरैया को हराकर चुनाव जीता था। वहीं कांग्रेस की प्रेमकुमारी ने लहार सीट से 1957 में चुनाव जीतीं थीं। 1962 में उन्होंने सीट बदली आैर रौन से चुनाव लड़ीं तो हार गईं। सिंधिया परिवार से ताल्लुक रखने वालीं सुषमा सिंह करैरा सीट से 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतीं, लेकिन 1980 में इसी सीट पर भाजपा के टिकट से चुनाव हार गईं। 

 निर्दलीय जीतीं, लेकिन कांग्रेस के टिकट पर हारीं : वैजयंती वर्मा 1993 में पोहरी सीट से चुनाव जीती थीं। वे कांग्रेस प्रत्याशी थीं, लेकिन तकनीकी कारणों से निर्दलीय घोषित हो गईं। 1998 में कांग्रेस ने उन्हें फिर मौका दिया, लेकिन इस बार वे चुनाव हार गईं। 

अधिकतर मुकाबले पुरुष प्रत्याशियों से 

1980 : करैरा से भाजपा की सुषमा सिंह, कांग्रेस के दाऊ हनुमंत सिंह से हार गईं। लश्कर पूर्व से कांग्रेस की रश्मि परिहार, भाजपा के गंगाराम बांदिल से हारीं।

1998 : करैरा से सपा की ऊषा यादव भाजपा के रणवीर से हारीं तो पोहरी से कांग्रेस की वैजयंती वर्मा भाजपा के नरेंद्र बिरथरे से।

2003 : मेहगांव से कांग्रेस की रजनी निर्दलीय मुन्नासिंह से हारीं। दिमनी में भाजपा की संध्या राय ने कांग्रेस के हरीसिंह को हराया।

2008 : लहार से भाजपा की मुन्नीदेवी त्रिपाठी कांग्रेस के डॉ. गोविंद सिंह से तो ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस की रश्मि पंवार, भाजपा के नारायण सिंह कुशवाह से हारीं। गुना में कांग्रेस की संगीता रजक को निर्देलीय राजेंद्र सलूजा ने हराया तो चाचाेड़ा में कांग्रेस के शिवनारायण मीना ने भाजपा की ममता मीना को हराया।

2013 : ग्वालियर पूर्व से भाजपा की माया सिंह ने कांग्रेस के मुन्नालाल गोयल को हराया। चाचौडा में भाजपा की ममता मीना ने कांग्रेस के शिवनारायण मीना को पराजित किया। करैरा में कांग्रेस की शकुंतला खटीक ने भाजपा के आेमप्रकाश खटीक को पराजित किया।

(कुछ प्रमुख सीटों के बारे में)

  • R.O.NO.13286/69 "
  • R.O.NO. 13259/63 " A

Ads

R.O.NO. 13286/69

MP info RSS Feed

फेसबुक