ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
नई दिल्ली। इरफान खान जल्द ही हिंदी मीडियम के सीक्वल की शूटिंग शुरू करेंगे। पिछले महीने भारत वापस आने से पहले इरफान का पिछले एक साल से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के लिए लंदन में इलाज चल रहा था। अभिनेता-निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने हाल ही में डेक्कन क्रॉनिकल को बताया कि “भारत लौटने के बाद मैंने उनसे मुलाकात की। वह अब पूरी तरह से ठीक हैं। इरफान ने मुझे बताया कि वह जल्द ही हिंदी मीडियम फ्रेंचाइजी की शूटिंग शुरू करेंगे"।
धूलिया ने इरफान के साथ पान सिंह तोमर और साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स जैसी फिल्मों में काम किया है। साकेत चौधरी द्वारा निर्देशित हिंदी मीडियम, 2017 में इरफान के साथ पाकिस्तानी अभिनेता सबा क़मर और कलाकार दीपक डोबरियाल भी थे। इरफान को आखिरी बार आकाश खुराना की फिल्म करवन में देखा गया था, जिसमें उन्होंने मिथिला पालकर और दुलारे सलमान के साथ अभिनय किया था। उन्हें हॉलीवुड फिल्म पहेली में भी देखा गया था, जिसमें उन्होंने केली मैकडोनाल्ड के साथ अभिनय किया था।
नयी दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख और स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग में गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में बीते सप्ताह सोने का भाव 820 रुपए गिरकर 33,770 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के कम उठाव के कारण बीते सप्ताह के दौरान चांदी की कीमत में भी गिरावट आई और यह 40,000 रुपये के नीचे चला गया। अमेरिकी सरकारी खजाने की आय बढ़ने, चौथी तिमाही के बेहतर अमेरिकी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े आने से डॉलर के 10 सप्ताह के उच्च स्तर तक मजबूत होने के कारण विदेशी सर्राफा बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप स्थानीय कारोबारी धारणा में मंदी का रुख रहा।
बैंकाक। क्रिकेट को हांगझू एशियाई खेल 2022 के खेल कार्यक्रम में शामिल किया गया है जिससे इस खेल की इन महाद्वीपीय खेलों में वापसी हो सकती है। यह फैसला एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) की यहां हुई आम सभा में लिया गया। ओसीए के मानद उपाध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा, ‘‘ हां, क्रिकेट को हांगझू एशियाई खेल 2022 के खेल कार्यक्रम में शामिल किया गया है।’’ रविवार को मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई। ‘इनसाइडदगेम्स.बिज’ खेल वेबसाइट के अनुसार एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) की आम सभा की बैठक में यह फैसला किया गया।क्रिकेट को 2010 और 2014 एशियाई खेलों में जगह मिली थी लेकिन इंडोनेशिया में 2018 में हुए खेलों से इसे हटा दिया गया। भारत इससे पहले टीम के व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देकर इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता से बाहर रह चुका है।
गाजा। इज़राइल के लड़ाकू विमानों ने गाज़ा पट्टी पर हमास के दो ठिकानों पर बमबारी की है। एक सुरक्षा सूत्र ने रविवार को यह जानकारी दी। हमास सुरक्षा सूत्र ने बताया कि ‘विस्फोटक उपकरण’ से लैस गुब्बारों को इज़राइली शहर की ओर भेजने की सेना की रिपोर्ट के बाद यह हमला किया गया। सूत्र के मुताबिक, गाज़ा पट्टी के अल बुरीज और राफेह में शनिवार देर शाम किए गए हमले में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
इज़राइली सेना ने एक बयान में बताया कि गाज़ा पट्टी से विस्फोटक उपकरण से लैस कई गुब्बारों को इज़राइली क्षेत्र की ओर भेजा गया था, जिसके बाद यह हमला किया गया। बयान में कहा गया, ‘‘ किसी के घायल होने या कोई नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है।’’बुधवार शाम इज़राइल के लड़ाकू विमानों ने गाज़ा में कई ठिकानों को निशाना बनाया था क्योंकि फलस्तीन एंक्लेव से विस्फोटक गुब्बारे छोड़े गए थे जिसमें इज़राइल में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया था।
मेठी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने एक संदेश में कहा है कि ‘क्लाश्निकोव असाउल्ट राइफल - 203’ तैयार करने वाला भारत और रूस का नया संयुक्त उद्यम छोटे हथियारों की भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की जरूरतों को पूरा करेगा। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने उत्तर प्रदेश के अमेठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक कार्यक्रम के दौरान रूसी राष्ट्रपति का यह संदेश पढ़ा। प्रधानमंत्री मोदी ने एके - 203 असाउल्ट राइफल के लिए यहां एक विनिर्माण इकाई का उदघाटन किया।
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेठी में आयुध कारखाने का उद्घाटन किये जाने एक दिन बाद सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने झूठ बोला है क्योंकि वह अपने संसदीय क्षेत्र में आयुध कारखाने का उद्घाटन 2010 में ही कर चुके हैं।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार ने भारत के साथ तनाव कम करने की कोशिश में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) सरगना मसूद अजहर पर कार्रवाई करने का फैसला किया है। मीडिया में आई एक खबर के अनुसार एक शीर्ष सरकारी सूत्र ने रविवार को बताया कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के आतंकवादियों की सूची में अजहर को शामिल करने के प्रस्ताव पर अपने विरोध को वापस भी ले सकता है। सूत्र ने बताया, ‘‘सरकार ने सैद्धांतिक रूप से जेईएम (अजहर) के नेतृत्व पर कार्रवाई करने का निर्णय किया है।’’ उन्होंने बताया कि जेईएम के खिलाफ देश में कार्रवाई ‘‘जल्द ही किसी भी समय’’ हो सकती है।
पणजी। दिग्गज क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने रविवार को यहां कहा कि वह चाहते हैं कि भारत खेलों से प्यार करने वाले देश की जगह ऐसा देश बने जो खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले। दक्षिण गोवा जिले में एक कार्यक्रम में तेंदुलकर ने कहा, ‘‘ मैंने कई बार कहा है कि भारत खेलों से प्यार करने वाला देश है लेकिन खेल खेलने वाला नहीं। इसलिए मेरा लक्ष्य है कि भारत को खेल खेलने वाला देश बनाऊं।’’