Google Analytics —— Meta Pixel
newscreation

newscreation

विजिलेंस टीम के मुताबिक, सड़क के एग्रिमेंट के लिए इंजीनियर और कैशियर ने 32 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी
नकदी के अलावा इंजीनियर के घर से जेवर और जमीनों के पेपर भी मिले
पटना. विजिलेंस की टीम ने शनिवार को पटना में पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर और कैशियर को 14 लाख रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया। इसके बाद टीम ने इंजीनियर सुरेश प्रसाद सिंह के घर छापा भी मारा। इस दौरान टीम ने इंजीनियर के बिस्तर और सूटकेस से करीब 2.5 करोड़ रुपए बरामद किए।
टीम के मुताबिक, नोट इतने ज्यादा थे कि गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी। विजिलेंस को घर से जेवर और जमीन के पेपर भी मिले हैं। इनकी जांच की जा रही है।
कॉन्ट्रेक्ट के लिए मांगी थी रिश्वत
विजिलेंस डीएसपी गोपाल पासवान ने बताया कि कॉन्ट्रैक्टर अखिलेश कुमार जायसवाल की कंपनी सड़क निर्माण के क्षेत्र में काम करती है। बिहटा से बिक्रम के बीच बनने वाली सड़क के कॉन्ट्रेक्ट के लिए इंजीनियर और कैशियर ने अखिलेश से 32 लाख रुपए की मांग की थी। बात 28 लाख पर तय हुई। शनिवार को 14 लाख रुपए एडवांस के रूप में कॉन्ट्रैक्टर ने दिया। पैसे इंजीनियर के घर पर पहुंचाए गए। उस समय कैशियर शशि भूषण भी मौजूद था। विजिलेंस की टीम पहले से अलर्ट पर थी। इंजीनियर ने जैसे ही पैसे लिए टीम ने उसे पकड़ लिया।

भोपाल. मध्‍य प्रदेश की 15वीं विधानसभा का 19 दिवसीय मानसून सत्र 8 जुलाई से शुरू हो रहा है, ये 26 जुलाई तक चलेगा। इसे अब तक का सबसे छोटा बजट सत्र माना जा रहा है। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने इस पर सवाल खड़े किए हैं। नेता प्रतिपक्ष भार्गव ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को चिट्ठी लिखकर विधानसभा के मानसून सत्र की अवधि बढ़ाए जाने की मांग की है।
उन्होंने लिखा, "मैं आपको अवगत कराना चाहता हूं कि पूर्व में संपन्न हुए विधानसभा के बजट सत्रों की समयावधि कम से कम 5 सप्ताह रखी जाती रही है। विधानसभा में बजट सत्र ही ऐसा सत्र होता है, जिसमें प्रदेश के जन हितैषी मुद्दों पर व्यापक चर्चा होती है। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही सरकार की खामियों को गिनाने का काम करते हैं।"
विधानसभा सत्रों का दिया हवाला :
गोपाल भार्गव ने पत्र में मुख्यमंत्री को बीते सालों में हुए विधानसभा सत्रों का उदाहरण दिए हैं। जिसमें विधानसभा बजट सत्रों की समयावधि कम से कम पांच सप्ताह रखी जाती रही है। उन्होंने कहा है कि 8 से 26 जुलाई तक आहूत बजट सत्र में मात्र 15 बैठकें होंगी। इसमें भी पहला दिन श्रद्धांजलि में चला जाता है। कुल 14 बैठकों में सदस्य विभिन्न विभागों के बजटे पर चर्चा करेंगे या जनता के मुद्दों को उठाएंगे ये बड़ा सवाल है।
2002 से अब तक हुए विधानसभा सत्र :
भार्गव ने लिखा कि 2002 में 51 दिन, 2003 में 47 दिन, 2004 में 37 दिन, 2010 में 33 दिन, 2011 में 40 दिन, 2012 में 39 दिन, 2013 में 30 दिन, 2004 में 29 दिन, 2015 में 24 दिन, 2016 में 39 दिन, और 2017 में 22 दिन की समयावधि रही है। उन्होंने कहा कि 15वीं विधानसभा को गठित हुए छह माह की समयावधि पूर्ण हो चुकी है और इस दौरान प्रदेश में अनेक ज्वलंत समस्याएं उत्पन्न हो गई है, लेकिन स्तर बुलाकर चर्चा नहीं कराई गई।
5 सप्ताह की समयावधि की मांग :
वहीं बजट सत्र की अवधि से प्रतीत होता है सरकार मात्र 15 दिवस में सभी शासकीय और अशासकीय कार्य निपटा लेना चाहते हैं, जो कि व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस बजट स्तर की कार्रवाई की अवधि बढ़ाकर कम से कम पांच सप्ताह अर्थात 25 कार्य दिवस करने की मांग की है।

जबलपुर, मलाजखंड, मंडला एवं नरसिंहपुर में बीती रात बारिश होने से गर्मी से मामूली राहत मिली है
प्रदेश के विंध्य, बुंदेलखंड, महाकौशल, मालवा निमाड़ के शहर भीषण गर्मी से तप रहे हैं
भोपाल. प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। दिन के अलावा अब रातें भी बेहद तप रहीं हैं। हालात ये हैं कि ज्यादातर शहरों में रात का तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री तक ज्यादा है। राजधानी में रात का तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया।ये सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रहा। होशंगाबाद, खजुराहो, दमोह, नौगांव समेत अन्य शहरों में भी रातें ऐसी ही तप रही हैं। शिवपुरी में रात का तापमान सबसे ज्यादा 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 
राजधानी में शनिवार को भी पारे की चाल तेज बनी हुई है। सुबह 11.30 बजे तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे भी तापमान इतना ही रहा था। प्रदेश के विंध्य, बुंदेलखंड, महाकौशल, मालवा निमाड़ के शहर भीषण गर्मी से तप रहे हैं। इधर, जबलपुर, मलाजखंड, मंडला एवं नरसिंहपुर में बीती रात बारिश होने से गर्मी से मामूली राहत मिली है।
ऑल टाइम रिकार्ड के लिहाज से अब तक का तीसरा सबसे गर्म दिन
शहर में शुक्रवार काे दर्ज 45.9 डिग्री तापमान जून में सबसे ज्यादा और ऑल टाइम रिकार्ड के लिहाज से अब तक का तीसरा सबसे गर्म दिन है। इससे पहले भाेपाल में 2016 में 20 मई काे दिन का तापमान 46.7, 2010 में 25 मई काे 46.0 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद 7 जून 2009 यानी शुक्रवार काे तापमान 45.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा भाेपाल में अप्रैल, मई और जून में इनसे ज्यादा तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया।
शहर में ऐसा पहली बार : मई में भी कभी तापमान लगातार तीन दिन 45 डिग्री से ज्यादा नहीं रहा। पिछले साल मई में सिर्फ दाे बार 28 और 30 तारीख काे तापमान 45.3 डिग्री दर्ज किया गया था। अभी बुधवार काे 45.4 गुरुवार काे 45.3 और शुक्रवार काे 45.9 यानी लगातार तीन दिन पारा 45 डिग्री पार रहा। ऐसा पहली बार हुआ है।
क्याें चल रही है ऐसी सूखी- गर्म हवा
वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक एके शुक्ला का कहना है कि भाेपाल में इस बार प्री मानसून गतिविधि 19 फीसदी कम रही। चक्रवात और या प्रति चक्रवात के जरिए अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से जाे नमी मिलना चाहिए इसका पूरी तरह अभाव रहा। इसका असर यह हुआ कि हवा में सूखापन ज्यादा रहने से तापमान लगातार बढ़ता रहा। भाेपाल और उसके आसपास के इलाकाें में इसका प्रभाव ज्यादा रहा।

जबलपुर. मप्र हाईकोर्ट के प्रशासनिक और सीनियर जज जस्टिस आरएस झा को मप्र हाईकोर्ट का एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति के आदेश पर केन्द्रीय कानून मंत्रालय ने नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। वर्तमान चीफ जस्टिस एसके सेठ 9 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके बाद जस्टिस झा 10 जून से एक्टिंग चीफ जस्टिस का कार्यभार संभालेंगे।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मुंबई हाईकोर्ट के सीनियर जज एए कुरैशी को मप्र हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाए जाने की अनुशंसा की है, लेकिन अभी तक कॉलेजियम की अनुशंसा को राष्ट्रपति की मंजूरी नहीं मिली है। जबलपुर निवासी जस्टिस आरएस झा का जन्म 14 अक्टूबर 1961 को हुआ। बीएससी-एलएलबी करने के बाद उन्होंने 20 सितंबर 1986 से मप्र हाईकोर्ट में वकालत की शुरूआत की। उन्हें संवैधानिक, सिविल और रेवेन्यू के मामलों में विशेषज्ञता हासिल है। 18 अक्टूबर 2005 को उन्हें मप्र हाईकोर्ट में जज नियुक्त किया गया। 2 फरवरी 2007 को उन्हें मप्र हाईकोर्ट में स्थाई जज नियुक्त किया गया था।

ट्रक का गियर बॉक्स खराब होने से पिछले 24 घंटे से खड़ा था, ड्राइवर भी नहीं था
बंदरों में लदे आम बंदरों ने निकालकर खाना शुरू किया तब ग्रामीणों की नजर पड़ी   
बिलासपुर. आंध्र प्रदेश के का एक ट्रक चिरमिरी के गेल्हापानी और डोमनहील एरिया के बीच गुरुवार से ही खड़ा था। ट्रक का गियर बॉक्स खराब हो गया था। ट्रक के पास कोई नहीं था। उसमें आमों के बीच गांजे के पैकेट लोड थे जिनका वजन करीब 800 किलो था। इसकी कीमत 70 लाख रुपए से भी ज्यादा है। पुलिस ने ट्रक और गांजा जब्त कर लिया है और ट्रक ओनर की खोज के लिए टीम आंध्र प्रदेश रवाना हो गई है। गुरुवार से खड़े ट्रक एपी 07 वाई 4347 से जब शुक्रवार सुबह बंदर आम निकालकर खाने लगे तब ग्रामीणों की उस ओर नजर गई। ग्रामीणों ने देखा कि वहां कोई नहीं है। फिर तो ट्रक से लूटपाट शुरू हो गई। आम लूटते समय गांजे का पैकेट दिखा तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को क्रेन के जरिए टो करके कोरिया चौकी ले गए। वहां जब गांजे का पैकेट निकालकर वेट किया गया तो करीब 800 किलो निकला। पुलिस ट्रक ड्राइवर और क्लीनर की खोज में लगी और ट्रक ओपर की तलाश में एक टीम आंध्र प्रदेश रवाना की जा रही है।

भिलाई. वैशाली नगर स्थित किराए के मकान में पति रवि सिंह की हत्या करने के बाद पत्नी रूपा सिंह स्कूटी लेकर दुर्ग की ओर निकल गई थी। एक रात वहीं काटने के बाद अगले दिन रायपुर पहुंची। 
बुधवार को हत्याकांड के खुलासे के बाद सरेंडर करने के बाद आरोपी महिला ने अपने इकबालिया बयान में पुलिस को जानकारी दी है। इसके अलावा शुक्रवार को पीएम रिपोर्ट में रवि सिंह की मौत सिर पर भारी वस्तु के प्रहार से होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। 
सोमवार नहीं रविवार को हुआ था महिला का विवाद
सुपेला पुलिस ने बताया, आरोपी रूपा सिंह ने पूछताछ में बताया है उसका पति रवि सिंह से सोमवार को नहीं, बल्कि रविवार को विवाद हुआ था। महिला ने बताया, रवि सिंह हर छह महीने बाद कोई नया बिजनेस खोलने के लिए उसके पिता से लोन कराता और किश्त नहीं चुकाता था।
बहन की सलाह पर पुलिस में सरेंडर करने पहुंची पत्नी
पति का आक्रोश देखकर उसे लगा कि वो उसकी हत्या कर देगा। पत्नी ने घर में सिलबट्टे से उसके सिर पर वार कर दिया। खून देखकर वो घबरा गई। बाहर के दरवाजे को इंटर लॉक करके पिछले दरवाजे को बाहर से बंद कर स्कूटी से दुर्ग की ओर निकल गई। फिर रायपुर गई।
पत्नी ने की थी हत्या, सरेंडर कर कबूला अपना जुर्म
पीएम में रिपोर्ट में मृतक रवि सिंह की मौत सिर में चोट लगने की वजह से हुई है। पत्नी के सरेंडर करके हत्या कबूल ली है। आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। -राजेंद्र सिंह कंवर, प्रभारी टीआई सुपेला थाना

प्रदेश में गर्मी से पहली मौत, कई जगह आंधी से पेड़ उखड़े, बिजली गुल
भिलाई . सीआईएसएफ के उतई कैंप में ट्रेनिंग के लिए आए राजस्थान के जयपुर निवासी मोहन जाट की हीट स्ट्रोक (लू) से मौत हो गई। मृत जवान के साथ ट्रेनिंग ले रहे जवान सोहन और अजय की सोमवार को तबीयत बिगड़ी थी, इनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। लेकिन परिजन ने उन्हें एहतियातन रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल रेफर करवा दिया है। प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है और ऐसे में जवान से धूप में दौड़ लगवाई जा रही थी। जवान जब असहज महसूस करने लगे तो तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसी बीच इलाज के दौरान गुरुवार रात मोहन की मौत हो गई। उतई पुलिस ने बताया, मृतक की पीएम रिपोर्ट नहीं आई है। पर डॉक्टर्स मौत का प्रमुख कारण सन स्ट्रोक बता रहे हैं। शुक्रवार सुबह पीएम के बाद जवान का शव उसके घर रवाना किया गया। उतई थाना प्रभारी सतीश पुरिया ने बताया कि सोमवार को ट्रेनिंग के दौरान जवानों को 10 किमी की दौड़ का टॉस्क दिया गया था। सोमवार को धूप में दौड़ते-दौड़ते सोहन, अजय और मोहन की तबीयत बिगड़ गई। तीनों जमीन पर गिर पड़े। इस पर सीआईएसएफ स्टाफ ने उन्हें स्पर्श अस्पताल में भर्ती करा दिया था।
गर्मी की वजह से तबीयत बिगड़ी
सीआईएसएफ कैंप में तीन जवानों की दौड़ते समय गर्मी की वजह से तबीयत खराब हुई थी। दो ने रिकवर कर लिया, लेकिन एक जवान की बीती रात इलाज के दौरान मौत हो गई। शव परिजन के हवाले कर दिया है। -लखन पटले, एडिशनल एसपी सिटी
कोरबा में बिजली गिरने से 3 मौतें, 6 लोग झुलसे; रायपुर में दिन के पारे में 4 अाैर रात में 6.5 डिग्री की गिरावट दर्ज
काेरबा  : करीब पौने 5 बजे आंधी चलनी शुरू हुई, फिर बारिश हुई। कई जगह पेड़ गिरे। रिकांडो बायपास के पास एक पेड़ कार पर गिर गया। रजगामार में राजेंद्र साहू के घर पर बिजली गिरी। घर पर कोई नहीं था, इसलिए बड़ा हादसा टल गया। उपनगरीय क्षेत्रों में बिजली गुल रही। बिजली गिरने से पौड़ीबहार के देव प्रसाद (23), धौराभाठा उरगा के राम प्रसाद राठिया (40) व देवरमाल उरगा के विशाल (17) की मौत हो गई। 6 लोग झुलस गए हैं।
 
रायपुर : दिन का तापमान 4 डिग्री व रात का 6.5 डिग्री तक गिर गया है। शुक्रवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री रहा, जो सामान्य है। रात का तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 25 रहा।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार रात राजधानी में तेज हवा के साथ बौछार पड़ सकती है।
कहां कितनी बारिश हुई :
केशकाल- 6 सेमी.
मैनपुर, कुरुद, माकड़ी , बड़राजपुर- 2 सेमी.
माना, राजिम, नगरी, मगरलोड, बसना, रायगढ़, जगदलपुर, भानुप्रतापपुर, भोपालपट्टन्नम, भैरमगढ़, नारायणपुर और ओरछा- 1 सेमी. तक।

छेदीलाल अग्रवाल अध्यक्ष मलय बैनर्जी महासचिव व विवेक मिश्रा कोषाध्यक्ष नियुक्त
दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश के दैनिक समाचार पत्र के  प्रकाशकों द्वारा संगठित होकर एक नये संगठन बनाया गया है जिसमें प्रकाशकों एवं सम्पादकों को सदस्य बनाये जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुये आने वाली दिक्कतों से एक जुट होकर निराकरण पर विचार-विमर्श किया गया। छत्तीसगढ़ एडिटर्स एण्ड पब्लिशर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष छेदीलाल अग्रवाल (दैनिक मितान कोरबा) महासचिव मलय बनर्जी (साथी संदेश दुर्ग व रायपुर)एवं कोषाध्यक्ष विवेक मिश्रा (आज की जनधारा रायपुर) मनोनीत किये गये। दुर्ग में सम्पन्न प्रकाशकों की बैठक में काफी गहन विचार विमर्श उपरांत सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित किया गया कि शीघ्र पंजीयन कराकर संगठन को राष्ट्रीय स्तर के संगठन  से सम्बद्धा किया जायेगा। छेदीलाल अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने इसे एक सार्थक पहल निरुपित करते हुये आज की प्रासंगिकता  बताया तथा पूरे प्रदेश के प्रकाशकों एवं सम्पादकों को शामिल कर उनके  समक्ष आने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु एकजुट होकर आगे बढऩे तथा सामाजिक कल्याण हेतु कार्यक्रम समय-समय पर करने की बात कही। आज के बैठक में छेदीलाल अग्रवाल (दैनिक मितान, कोरबा) मलय बनर्जी (दैनिक साथी संदेश, दुर्ग रायपुर), सूरज बुद्धदेेव (दैनिक दावा, राजनांदगांव)योगेश गुप्ता (दैनिक राजप्रकाश, भिलाई) विवेक मिश्रा (आज की जनधारा, रायपुर) अरुण मिश्रा (दैनिक पहट, दुर्ग) अशोक पाण्डे (दैनिक नांदगांव टाइम्स, राजनांदगांव) भरत दुधानी (इस्पात टाइम्स, रायगढ़ ) राजेश सिंह क्षत्री (छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, जांजगीर ) मधुर चितलांग्या (पूरब टाइम्स, भिलाई) ईश्वर दुबे (दैनिक न्यूज क्रियेशन,दुग) विजय कानूगो (दैनिक पहुना, राजनांदगांव), रोहित खडतकर (दैनिक समय दर्शन, दुर्ग) सुधीर गुप्ता (दैनिक डीलक्स टाइम्स, धमतरी) राजेश अग्रवाल (दैनिक लोक शक्ति, रायपुर) विरेन्द्र सिंग सांगवान (कलयुग का भारत, रायपुर) गौतम अग्रवाल (दैनिक जनक्रम, रायगढ़) तरुण कुमार साहू (दैनिक तरुणपथ, बिलासपुर), उपस्थित थे। इसके अलावा प्रेस कौसिल आफ इणडिया के सदस्य प्रदीप जैन (दैनिक विश्व परिवार, रायपुर), ब्रजेश शुक्ला (दैनिक दैनंदनी, रायपुर) रजीत बख्शी (दैनिक कर्मक्रांति, जगदलपुर) नथमल शर्मा (दैनिक इवनिग टाइम्स, बिलासपुर) विजय खेत्रपाल (राष्ट्रीय विजयमेल, कोरबा)पुनीत अग्रवाल (आज का अलाप, रायपुर) लव कुशवाहा (दैनिक रिहन्द टाइम्स, अम्बिकापुर) सुरेश महापात्रा (दैनिक बस्तर इम्पेक्ट, दन्तेवाड़) पितवास मिश्रा (उत्कल मेल, रायपुर)अमर विजय सिंह (सीजी फ्रन्ट लाइन, आम्बिकापुर) प्रेम चन्द जैन (कोरबा बालको टाईम्स, कोरबा) जयदीप शर्मा (दैनिक दीप जागृति,  राजनांदगांव) ने भी अपनी शुभकामनाये देते हुये निर्णय पर सहमति प्रदान की है।

मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली विदेश यात्रा पर; 8 जून को मालदीव, 9 जून को श्रीलंका में रहेंगे
मोदी 2015 में मालदीव जाने वाले थे, लेकिन दौरा रद्द किया; इसके बाद नवंबर 2018 में मालदीव गए
विदेश मामलों के जानकार रहीस सिंह के मुताबिक, दक्षिण एशिया में चीन-पाक-मालदीव का त्रिकोण बना, इसे तोड़ना भारत के लिए जरूरी
चीन मामलों की जानकार नम्रता हसीजा के मुताबिक, मालदीव के करीब जा रहा है चीन, वहां आईएस भी पनप रहा
नई दिल्ली/माले. नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर मालदीव और श्रीलंका जा रहे हैं। शनिवार को मोदी मालदीव की संसद को भी संबोधित करेंगे। ये दूसरी बार है, जब मोदी मालदीव की यात्रा पर जा रहे हैं। इससे पहले मोदी पिछले साल राष्ट्रपति सोलिह के शपथ ग्रहण समारोह में मालदीव गए थे। मोदी सरकार की नेबर फर्स्ट (पड़ोसी पहले) की पॉलिसी रही है। 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद भी मोदी अपने पहले विदेश दौरे पर भूटान गए थे।
एक्सपर्ट व्यू: पाक-चीन को कमजोर करना है तो मालदीव जरूरी
विदेश मामलों के जानकार रहीस सिंह बताते हैं कि मालदीव ऐसा देश है जो भारत के डिफेंस और स्ट्रैटजी के लिए जरूरी है। दक्षिण एशिया में भारत के लिए सबसे ज्यादा भरोसेमंद मालदीव ही है। भारत मालदीव के साथ हिंद महासागर में नई रणनीति तैयार करना चाहता है। अगर भारत को मजबूत होना है तो मालदीव का साथ जरूरी है। अगर चीन वहां मजबूत होता है तो भारत कमजोर होगा, लेकिन भारत वहां मजबूत होता है तो इससे चीन और पाकिस्तान दोनों कमजोर होंगे।
चीन का आर्थिक असर कम करने की कोशिश
रहीस सिंह बताते हैं कि दक्षिण एशिया के देशों को चीन आर्थिक मदद के नाम पर कर्ज में डुबा रहा है। पाकिस्तान और मालदीव भी इससे प्रभावित हैं। चीन का वन बेल्ट-वन रोड प्रोजेक्ट मालदीव के मारू और श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह से गुजरेगा। इसके जरिए चीन भारत को घेरने की तैयारी कर रहा है। इसलिए भारत को मालदीव की जरूरत है। अगर भारत आर्थिक मदद देता है तो मालदीव हमारे साथ आएगा, जिससे हमें ही फायदा होगा।
पाक-चीन-मालदीव का त्रिकोण बना, इसे तोड़ना भारत के लिए जरूरी
सुरक्षा के नजरिए से मालदीव भारत के लिए कितना जरूरी है? इस बारे में रहीस सिंह बताते हैं कि फरवरी 2018 में जब तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने आपातकाल लगा दिया था तो भारत मालदीव की मदद के लिए आगे आया था। भारत ने मालदीव को सैन्य मदद देने की बात भी कही थी, लेकिन मालदीव ने यह कहकर इनकार कर दिया था कि पाकिस्तान उसका सहयोग कर रहा है। मालदीव-चीन और पाकिस्तान का एक त्रिकोण बन रहा था, जो भारत के लिए खतरनाक है। अगर भारत इस त्रिकोण को तोड़ने में कामयाब होता है तो हमारे लिए अच्छा होगा। मोदी मालदीव की यात्रा पर जा रहे हैं तो वहां के लोगों में और सरकार में भरोसा पैदा होगा कि भारत हमारे साथ है। इससे भारत को निवेश करने और वहां अपना बाजार बनाने में भी मदद मिलेगी।
मालदीव के करीब जा रहा है चीन, वहां आईएस भी पनप रहा
चीनी मामलों की जानकार नम्रता हसीजा का कहना है कि चीन पिछले कुछ सालों से लगातार मालदीव में निवेश कर रहा है। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन, जिन्हें चीन का करीबी माना जाता है। उन्होंने 2015 में संविधान में बदलाव कर दिया जिसके तहत अगर कोई कंपनी देश में 1 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश करती है तो वो वहां जमीन खरीद सकती है। जिसके बाद चीन ने मालदीव के फेधू फिनोलू द्वीप को 4 लाख डॉलर देकर 50 साल के लिए लीज पर ले लिया। इस द्वीप पर अगर चीन अपना रडार स्टेशन बनाता है तो इससे वह भारत के पश्चिमी तट को कवर कर लेगा। नम्रता कहतीं हैं कि, चीन के अलावा मालदीव में कट्टरपंथ भी बढ़ रहा है। वहां के 200 से ज्यादा नागरिक हाल ही में इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल हुए हैं, जो कुल जनसंख्या के प्रतिशत के हिसाब से दुनिया में सबसे ज्यादा है। भारत नहीं चाहेगा कि उसका पड़ोसी देश मालदीव आईएस के आतंकियों के लिए नया ठिकाना बने।
उनका कहना है कि हिंद महासागर और भारत के पश्चिमी तट के पास होने की वजह से मालदीव हमारे लिए महत्वपूर्ण देश है। भारत मालदीव में 10 कोस्टल सर्विलांस रडार सिस्टम (सीएसआरएस) तैनात करने की योजना बना रहा है। वहीं, चीन भी मालदीव के जरिए हिंद महासागर में अपनी नौसेना को तैनात करने की कोशिश में है ताकि भारत को घेरा जा सके। इन्हीं सब कारणों की वजह से मालदीव हमारे लिए बहुत जरूरी है और दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने रणनीतिक हित के लिए मालदीव को चुना।
मालदीव से भारत के रिश्ते बिगड़ गए थे
मालदीव और भारत के रिश्ते पिछले साल बिगड़ने शुरू हो गए थे, जब मालदीव में आपातकाल लगा था। भारत इस आपातकाल के विरोध में था, लेकिन अब्दुल्ला यामीन का झुकाव चीन की तरफ था। तब चीन ने भारत के लिए कहा था कि किसी भी देश को दूसरे देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। जून 2018 में मालदीव की प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव के सांसद अहमद निदान जब भारत आए तो उन्हें चेन्नई एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया और पूछताछ के बाद कथित तौर पर वापस भेज दिया गया।
सोलिह के सत्ता में आने के बाद रिश्ते सुधरे
इससे पहले मालदीव ने भारत की तरफ से उपहार स्वरूप मिले दो नेवी हेलिकॉप्टर वापस ले जाने के लिए भी कह दिया था। ऐसा भी माना जाने लगा था कि सार्क देशों में पाकिस्तान के बाद मालदीव ही है, जिससे भारत के रिश्ते सबसे ज्यादा खराब हुए हैं। हालांकि, नवंबर 2018 में इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के सत्ता में आने के बाद दोनों देश के बीच रिश्ते फिर सुधरने लगे। उनका झुकाव भारत की तरफ माना जाता है। उनके राष्ट्रपति बनने पर सबसे पहले मोदी ने ही बधाई दी थी।

वायनाड से चुनाव जीतने के बाद राहुल शुक्रवार को तीन दिन के दौरे पर केरल पहुंचे
राहुल गांधी ने शनिवार को वायनाड में रोड शो किया, 15 स्थानों पर स्वागत समारोह
राहुल ने कहा- वायनाड के सभी धर्म और जाति के नागरिकों के लिए मेरे दरवाजे खुले
तिरुवनंतपुरम. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल दौरे के दूसरे दिन शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में रोड शो किया। वे मतदाताओं का आभार जताने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर केरल गए हैं। रोड शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि मोदी जहर का इस्तेमाल करते हैं और हम राष्ट्रीय स्तर पर इसके खिलाफ लड़ रहे हैं। वे नफरत, गुस्से और लोगों को बांटने की राजनीति करते हैं। चुनाव जीतने के लिए झूठ बोलते हैं।
राहुल ने कहा, ''मैं कांग्रेस से हूं और जाति-धर्म और विचारधारा से इतर वायनाड के हर व्यक्ति के लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं। इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि आप किस पार्टी से हैं। आपने मुझे समर्थन दिया, यह अद्वितीय है। मौजूदा केंद्र सरकार और मोदी देश में नफरत फैला रहे हैं। कांग्रेस जानती है कि इससे निपटने का एकमात्र रास्ता प्यार है। हम देश में कमजोरों को मोदी की नीतियों से बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं आपका प्रतिनिधित्व करने और बेहतर वायनाड बनाने के लिए तैयार हूं।''
'वायनाड की आवाज बुलंद करना मेरा कर्तव्य'
कांग्रेस अध्यक्ष ने शुक्रवार को मल्लापुरम में रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित किया था। उन्होंने कहा कि मैं केरल का सांसद हूं। यह मेरी जिम्मेदारी है कि न सिर्फ वायनाड बल्कि पूरे केरल के नागरिकों से जुड़े मुद्दों को आवाज दूं। वायनाड के लोगों की आवाज सुनना और उनकी आवाज बनना मेरा कर्तव्य है। आप सभी के प्रेम और स्नेह का धन्यवाद, जो आपने मेरे लिए दिखाया।
राहुल ने केरल और उप्र से लड़ा था चुनाव
राहुल ने केरल और उत्तरप्रदेश की दो सीटों पर चुनाव लड़ा था। अमेठी में उन्हें स्मृति ईरानी से हार मिली, जबकि वायनाड में राहुल 4 लाख 31 हजार से ज्यादा वोट से जीते थे। वायनाड से जीतने के बाद राहुल का केरल का यह पहला दौरा है। वे रविवार तक केरल में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
किसानों की खुदकुशी पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था
जीत के बाद राहुल ने 24 मई को वायनाड की जनता का आभार जताया था। इसके बाद 31 मई को उन्होंने मुख्यमंत्री पिनरई विजयन को पत्र लिखकर वायनाड में कर्ज की वजह से खुदकुशी करने वाले किसानों की जानकारी मांगी थी। उन्होंने सरकार से आग्रह किया था किसानों के परिवार की आर्थिक मदद का दायरा बढ़ाया जाए।

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक