ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) प्रबंधन के सहयोग से दृष्टिहीन और श्रवणबाधित युवाओं के लिए राज्य का पहला कौशल प्रशिक्षण केंद्र कोरबा में प्रारंभ किया गया है। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर 3 दिसंबर, 2019 को लोकार्पित ‘वेदांता कॉलेज एंड रीहैबिलिटेशन सेंटर फॉर डेफ एंड ब्लाइंड’ इनरव्हील एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित की जाएगी। केंद्र में दिव्यांग युवा ब्यूटीशियन, हॉस्पिटैलिटी, कंप्यूटर और सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वावलंबी बन सकेंगे।
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर कोरबा के पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र सिंह मीणा और बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने दिव्यांग छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। श्री मीणा ने कहा कि दिव्यांग विद्यार्थियों के बीच आकर उन्हें प्रसन्नता हुई। उन्होंने ‘वेदांता कॉलेज एंड रीहैबिलिटेशन सेंटर फॉर डेफ एंड ब्लाइंड’ के निर्माण में बालको के योगदान की दिल खोलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि केंद्र की मदद से दिव्यांग कौशल अर्जित कर खुद के पैरों पर खड़े हो सकेंगे। प्रशिक्षित दिव्यांग युवा दूसरे दिव्यांगों को भी प्रेरित कर सकेंगे। उन्होंने दिव्यांगों का आह्वान किया कि वे इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाएं। श्री मीणा ने इनरव्हील एजुकेशन सोसाइटी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सोसाइटी की मेहनत से दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने में मदद मिल रही है और समाज की प्रतिस्पर्धा के बीच वे कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों के प्रति हमें अपना नजरिया व्यापक और समावेशी बनाने की जरूरत है। श्री मीणा ने अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफेन हॉकिंग जैसे महान वैज्ञानिकों का उदाहरण देते हुए कहा कि न सिर्फ समाज बल्कि पूरी दुनिया को दिशा देने का काम अनेक दिव्यांगों ने किया है।
पति ने कहा कि बालको की मदद से इनरव्हील एजुकेशन सोसाइटी दिव्यांगों के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों के लिए सकारात्मक मानसिकता की आवश्यकता है। श्री पति ने कहा कि बालको गौरवान्वित है कि दिव्यांगों को उनके पैरों पर खड़ा करने की मुहिम में भागीदारी करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि तकनीक और संसाधनों की मदद से दिव्यांगों को ऐसे अवसर उपलब्ध कराएं जिससे वे दूसरों पर निर्भर न रहें। हम सब मिलकर ‘वेदांता कॉलेज एंड रीहैबिलिटेशन सेंटर फॉर डेफ एंड ब्लाइंड’ को श्रेष्ठ प्रशिक्षण केंद्र के तौर पर विकसित करें। कार्यक्रम में उपस्थित डी.एस.पी. (मुख्यालय) श्री रामगोपाल करियारे ने उत्कृष्ट पहल के लिए बालको और इनरव्हील एजुकेशन सोसाइटी को साधुवाद दिया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग, कोरबा के उप निदेशक श्री बी.एन. बेक और बालको के सामुदायिक संबंध प्रमुख श्री आशीष रंजन सहित अनेक बालको अधिकारी मौजूद थे।
इनरव्हील एजुकेशन सोसाइटी के निदेशक श्री प्रदीप खेत्रपाल और दिव्य ज्योति स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रीता खेत्रपाल ने बताया कि दिव्यांग युवाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में ‘वेदांता कॉलेज एंड रीहैबिलिटेशन सेंटर फॉर डेफ एंड ब्लाइंड’ महत्वपूर्ण साबित होगा। श्रीमती और श्री खेत्रपाल ने यह भी बताया कि बालको प्रबंधन अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत इनरव्हील एजुकेशन सोसाइटी की मदद से वेदांता थैरेपी एंड रिहैब्लिटेशन सेंटर का संचालन कर रहा है। इस केंद्र में देखने, बोलने और सुनने में अक्षम तथा मानसिक निःशक्त बच्चों के लिए फिजियोथैरेपी, स्पीच थैरेपी तथा बिहैवियर थैरेपी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। वेदांता थैरेपी एंड रिहैब्लिटेशन सेंटर पूर्णतः गैर लाभकारी उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। बालको ने दिव्य ज्योति छात्रावास परिसर में 50 बच्चों के रहने के लिए वर्ष 2007-08 में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया। स्कूल में अध्ययनरत मूक-बधिर और दृष्टिहीन विद्यार्थियों को उनके स्कूल तक पहुंचाने और वहां से वापस लाने के लिए वाहन संचालन की व्यवस्था भी बालको की ओर से की गई है।
भिलाई। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति (युवा प्रकोष्ठ) की बैठक राज राजेश्वरी मंदिर पावर हाउस में रखी गई थी। जिसमें समिति के सदस्यों के द्वारा कई प्रस्ताव आये, जिसमे समय समय पर रक्तदान, शव वाहन, निर्धन कन्याओ के विवाह में आर्थिक मदद व सहयोग, नशा को रोकने के लिए अभियान, गरीब बच्चो की शिक्षा के लिए सहयोग व अन्य कई प्रस्ताव पर चर्चा हुई। महाशिवरात्रि में शिव बारात को लेकर युवाओ में नया जोश था व अपने अपने क्षेत्र में समिति द्वारा जो भी दायित्व व जिम्मेदारी दी जाएगी उसका पूरी तरह से निर्वाहन का वादा किया गया। इस बैठक में विभिन्न क्षेत्रो जैसे खुर्सीपार, केम्प, सुपेला, सेक्टर, रिसाली, भिलाई -3, जामुल, हाउसिंग बोर्ड, कोहका व कई जगहों से सदस्यगण उपस्थित थे। जानकारी समिति के प्रवक्ता अभिजीत विस्वास ने दी। बैठक में अध्यक्ष दया सिंह, मुकेश शर्मा, राजकुमार यादव (शेरू), अफरोज, बृजेन्द्र मिश्रा, प्रशांत कुमार, श्रीनिवास, विवेक दुबे, रवि, दलवीर, प्रकाश, रवि राजपुत, दिलबाग, संतोष व अन्य सैकड़ो सदस्य उपस्थित थे।
भिलाई। सेक्टर 9 हॉस्पिटल के ठेका श्रमिक कर्मचारी अटेंडेंट लॉन्ड्री एवं सफाई कर्मचारियों ने आज प्रबंधन एवं ठेकेदारों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है। अपनी आवाज बुलंद करते हुये गेट के पास प्रदर्शन किया। इन कर्मचारियों को कहना है कि हम लोग की संख्या लगभग 300 की है। जिसे विगत अक्टूबर माह से वेतन और बोनस नहीं मिलने की वजह से हड़ताल कर रहे है। कैजुअल्टी के सामने आज सुबह 6 बजे से धरना में बैठे हुये है। हड़ताल के कारण अस्पताल के कई सेवाएं प्रभावित हैं तथा मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑपरेशन जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं सफाई के अभाव में बंद हो गई है। अस्पताल प्रबंधन व जिला प्रशासन और ठेकेदार से किसी ठोस आश्वासन के अभाव में मजदूरों का आंदोलन जारी है। आंदोलन में सीटू अध्यक्ष जमील अहमद महासचिव योगेश सोनी सचिव एसके साहू कोषाध्यक्ष केके चोपड़ा पूर्व अध्यक्ष पीके मुखर्जी शामिल है।
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास के लिए हमारी सरकार द्वारा हर वर्ग और व्यक्ति की भलाई के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। विकास के इस पैमाने में केवल सड़क, पुल-पुलिया और भवन का निर्माण ही नहीं अपितु बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी हर जरूरतों की उपलब्धता शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गत दिवस यहां राजधानी रायपुर में निजी चैनल द्वारा ‘छत्तीसगढ़-विकास, उपलब्धि और चुनौतियां‘ विषय पर आयोजित परिचर्चा में इस आशय के विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों तथा संगठन को सम्मानित भी किया। श्री बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य 19 साल का हो गया है। हमें चाहिए कि छत्तीसगढ़ के चौतरफा विकास के लिए हमारे पुरखों ने नया राज्य का जो सपना देखा था, उसे अमली-जामा पहनाने में कोई कसर न छोड़ी जाए। इसे ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार द्वारा हर वर्ग और व्यक्ति की भलाई के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं और नए-नए कार्यक्रमों को लागू कर कुशलतापूर्वक चलाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से भरा-पूरा प्रदेश है। यहां खनिज के प्रचुर संसाधन है। इसके अलावा राज्य का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है। यहां मेहनतकश लोग निवासरत है। इसके साथ-साथ नदी-नाले, पशुधन तथा उर्वरा भूमि उपलब्ध है। इसे ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार द्वारा राज्य में नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी जैसे महत्वपूर्ण योजना भी संचालित की जा रही है। श्री बघेल ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रदेश में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर हर व्यक्ति को ताकतवर और स्वावलंबी बनाना है। इसमें विगत वर्षाें की भांति केवल शहरी और क्षेत्र विशेष ही नहीं बल्कि समूचे ग्रामीण अंचल सहित छत्तीसगढ़ की सम्पूर्ण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के उपाय शामिल हैं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बताया कि प्रदेश में किसान हो, मजदूर हो, व्यापारी हो, महिला हो चाहे युवा हो हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए कार्य हो रहे हैं। प्रदेश में लगभग 80 प्रतिशत लोग खेती-किसानी पर निर्भर है। यहां किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए प्रति क्विंटल के हिसाब से 2500 रूपए प्रदाय किया जा रहा है, जो देश में पहला राज्य है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहद मजबूती मिली है। प्रदेश में इससे पूरे व्यापार-व्यवसाय को बढ़ावा मिला है। इतना ही नहीं बल्कि बड़े तदाद में किसानों की कर्ज-माफी भी की गई है।
इसी तरह शहरी क्षेत्र में कलेक्टर गाइडलाईन में 30 प्रतिशत की कटौती की गई है। इसके फलस्वरूप पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष रजिस्ट्री की संख्या में एक लाख की बढ़ोत्तरी हुई है। राज्य में देश में आर्थिक मंदी के दौर के बावजूद ऑटोमोबाईल सेक्टर की रिटेल बिक्री में लगभग 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। रीयल एस्टेट क्षेत्र में पिछले जून-सितम्बर माह में प्राप्त 92 करोड़ रूपए राशि की तुलना में इस वर्ष जून से सितम्बर माह तक 152 करोड़ रूपए की राशि प्राप्त हुई है। सराफा मार्केट में 84 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इस तरह छत्तीसगढ़ के सम्पूर्ण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए हरसंभव पहल की जा रही है।
रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य के प्रत्येक जिले के युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने एवं उनकी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। युवा महोत्सव में 18 विधाओं पर सांस्कृतिक प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है। 18 विधाओं के अतिरिक्त इस वर्ष छत्तीसगढ़ी पारम्परिक सुआ नृत्यए पंथी नृत्य, करमा नाचा, सरहुल नाचा, बस्तरियां लोक नृत्य, राउत नाचा, फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़.चाल, रॉक बैण्ड राज्य स्तर पर के अलावा छत्तीसगढ़ी संस्कृति को उजागर करने के लिए पारम्परिक वेशभूषा प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ी व्यंजन पर आधारित फूड फेस्टिवल प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ी लोक कला एवं संस्कृति ऐतिहासिक धरोहर पारम्परिक एवं आदिवासी शैली से संबंधित विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता को शामिल किया गया है।
युवा महोत्सव में भाग लेने वालों में 15 से 40वर्ष और 40 से ऊपर आयु वर्ग दो वर्ग रखे गए हैं। युवा महोत्सव का आयोजन ओपन कैटेगरी की प्रतियोगिता पर आधारित है जिसमें अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। युवा उत्सव का आयोजन विकासखण्ड स्तर पर 15 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक किया गया। जिला स्तर पर 15 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और राज्य स्तर पर 12 से 14 जनवरी 2020 को राजधानी रायपुर में किया जाएगा।
प्रदेश के विभिन्न जिलांे में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है इन जिलों में कोरबा जिले में 2 दिसम्बर को दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयए सिंघिया विकासखण्ड पोंड़ी उपरोड़ा के प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता मे जिले के पांच विकासखण्ड से 15 से 40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी सम्मिलित हुए। युवा महोत्सव के जिला स्तरीय विजेताओं को चार लाख दो हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा एक लाख रूपये संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत द्वारा एक लाख रूपये सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना मंहत द्वारा एक लाख रूपये विधायक कटघोरा पुरूषोत्तम कंवर द्वारा 51 हजार रूपये एवं विधायक पाली तानाखार मोहित राम केरकेट्टा द्वारा 51 हजार रूपए प्रदाय करने की घोषणा की गई।
राज्य शासन के निर्देशानुसार बिलासपुर में गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की थीम पर आधारित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव आयोजन बहतराई स्टेडियम में किया गया। जिसमें पूरे जिले भर से आए हुए युवा उत्साह से भागीदारी किए युवाओं ने जमकर भौंरा खेला और गेंड़ी चलाई। साथ ही चित्रकलाए निबंधए वाद.विवाद और तात्कालिक भाषण जैसे प्रतियोगिताओं मंे अपने प्रतिभा का बढ़.चढ़कर प्रदर्शन किया। धमतरी में जिला स्तरीय युवा उत्सव का समापन एक दिसंबर को कुरूद में किया गया। इस अवसर पर विकासखण्ड के चयनित कलाकारों द्वारा 31 खेल एवं सांस्कृतिक विधाओं का प्रदर्शन किया गया। मुंगेली जिले में युवाओं को विशेष अवसर एवं मंच प्रदान करनेए सांस्कृतिक गतिविधियों से युवाओं को जोड़ने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से 29 नवम्बर को जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन शहीद वीर धनंजय सिंह स्टेडियम में किया गया।
जशपुरनगर जिला स्तरीय युवा महोत्सव का रंगारंग आयोजन शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में हुआ। जिले के विभिन्न अंचलों से आए युवाओं ने अपनी कला प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर शमां बांधा। मादर की थाप पर थिरकते युवा नर्तक दलों के प्रतिभागियों ने पारंम्परिक लोकगीत एवं नृत्य की सराहनीय प्रस्तुति दी। युवा महोत्सव में लगभग 700 युवा कलाकरों ने भाग लेकर नृत्य गीत एवं अन्य विधाओं की प्रस्तुति दी।
जगदलपुर जिले में जिला स्तरीय युवा उत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन शासकीय शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हरावण्ड में किया गया है। इस दौरान जिले के सभी सात विकासखण्ड़ों के युवाओं में रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रमों के अलावा तात्कालिक भाषणए निबंधए वाद.विवाद चित्रकला व्यंजन एवं क्रीड़ा आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। सांस्कृतिक विधाओं के अन्तर्गत युवक.युवतियों ने उत्कृष्ट प्रस्तुति से जनसमुदाय को भाव विभोर कर दिया। जिले के सभी सात विकासखण्ड़ों से लगभग 800 कलाकारों एवं खिलाड़ियों ने भाग लिया।
सभी जिलों केे मुख्य अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव मंे स्थान प्राप्त करने शुभकामनाएं दी। अतिथियों ने कहा कि विभाग द्वारा इस तरह के आयोजन से छत्तीसगढ़ के कलाकारों का मनोबल बढ़ता है।
रायपुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर रायपुर के शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय मठपुरैना में दिव्यांगजनों की प्रतिभा के प्रदर्शन और उनके प्रति सामाजिक सद्भाव विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रायपुर कलेक्टर श्री एस. भारतीदासन तथा विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण विभाग के उप सचिव श्री राजेश तिवारी थे। कलेक्टर श्री एस. भारतीदासन ने कहा कि सभी दिव्यांग बच्चों को विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। दिव्यांगजनों को हर संभव सहायता दी जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांगजन सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाए गए उत्पाद एवं पेंटिंग के स्टॉल का निरीक्षण भी किया। श्री भारतीदासन ने दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाए गए समानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रतिभा और हौसला हो तो शारीरिक अक्षमता बाधा नहीं बनती। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी.कर्मचारी सहित दिव्यांग बच्चे उपस्थित थे।
भिलाई। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 में 04 स्थानों पर ओव्हर ब्रिज का कार्य निर्माणाधीन है। जिसमें कुम्हारी, डबरापारा, पावर हाउस में कार्य कई दिनों से चल रहा है। चन्द्रा मौर्या चौक में ओव्हर ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ होने वाला है जिसके लिए मेन रोड पर टीन के सेड के द्वारा बेरिकेट्स लगाये गये है जिससे मेन रोड निर्माण कार्य के लिए ब्लाक कर वाहनों को सर्विस रोड मे डायवर्ट किया जावेगा। सर्विस रोड की चौड़ाई कम होने के साथ साथ मेनरोड तथा सर्विस रोड की दोनो ट्राफिक इसी सर्विस रोड में चलेगी। सर्विस रोड़ में सुगम सुरक्षित निर्बाध आवागमन के लिए सर्विस रोड को वन-वे तथा पूर्णत: अतिक्रमण एवं पार्किग मुक्त रखना आवश्यक है जिसका कायम रखने के लिए लगातार कार्यवाही होती रहेगी। सुगम सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन के लिए रायपुर से आने वाले मोटर सायकल, कार, छोटे माल वाहक वाहनों से अपील है कि जिन्हें राजनांदगांव, दुर्ग, नेहरू नगर, स्मृति नगर, राधिका नगर, सेक्टर एरिया जाना हो वेे खुर्सीपार चौक से रेल्वे फाटक क्रास करते हुए सेक्टर 01 मुर्गा चौक सेन्ट्रल एवन्यू मार्ग का उपयोग करते हुए सेक्टर 08 चौक से नेहरू नगर ओव्हर ब्रिज मार्ग का उपयोग करे। ताकि नेशनल हाईवे के निर्माणाधीन अव्यवस्था से बच सकें। खुर्सीपार चौक- खुर्सीपार गेट रेल्वे फाटक-सेक्टर-01 मुर्गा चौक-सेन्ट्रल ऐवन्यू मार्ग-सेक्टर-08 चौक-नेहरू नगर ओव्हर ब्रिज-गुरूद्वारा चौक (एन.एच-53), पावर हाउस चौक-नंदनी रोड-ओव्हर ब्रिज- सेक्टर-01 मुर्गा चौक-सेन्ट्रल ऐवन्यू मार्ग-सेक्टर-08 चौक-नेहरू नगर ओव्हर ब्रिज-गुरूद्वारा चौक (एन.एच-53) रायपुर से आने वाले सवारी वाहन सवारी उतारने, बैठाने के लिये चौक पर न रोक कर पावर हाउस बस स्टेण्ड में सवारी उतारने चढाने का निर्देश दिया गया है एवं पावर हाउस रेल्वे स्टेशन के सामने ऑटो खडा करना प्रतिबंधित किया गया है ।
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को हर महीने मिलेगी तीन हजार रूपए की पेंशन
नारायणपुर 4 दिसम्बर 2019 प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन (पीएम-एसवाईएम) योजना भारत सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों के लिय पेंशन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत निवशेक को हर महीने कुछ राशि निवेश करनी होगी। सरकार इस योजना के जरिए 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर श्रमिक निवेशकों को हर महीने 3 हजार रूपए पेंशन देगी। इस योजना में जीवन भर पेंशन मिलेगा। योजना में शामिल होने के लिए आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए ।
इसके अलावा मासिक इनकम 15 हजार रूपए से कम होनी चाहिए, तीन हजार रूपये पेंशन के लिए हर महीने 55 रूपए का अंशदान करना होगा। श्रमिक अगर 29 वर्ष के है तो 60 वर्ष आयु में 3 हजार पेंशन लेनेे के लिए 100 रूपए मासिक अशंदान करना होगा । इसी प्रकार अगर श्रमिक की आयु 40 वर्ष है। तो उसे 200 रूपए का हर महीने निवशे करना होगा। सरकार भी इतने ही रूपए हर महीने संबंधित के खाते में जमा करेंगी। असंगठित श्रमिक 55 रूपए से लेकर 200 रूपए तक निवेश कर सकता है। इसके लिए जिले मंे 30 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक कॉमन सर्विस संेटर/ च्वाईस सेंटर पर पंेशन सप्ताह का आयोजित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों से कहा है कि मनरेगा मजदूर, स्व सहायता समूह के सदस्य, कृषि मजदूर, मछुआरा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायकिा, मध्यान भोजन रसाईया, मितानिन के साथ ही छोटे व्यवसाय ठेले-गुमटी लगाने वाले व्यक्ति आदि के भी पंजीयन की कार्रवाई की जाये । ताकि उन्हें भी इस पेंशन योजना का लाभ मिले ।
नारायणपुर जिले में इस योजना के तहत पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगार जैसे घरों में काम कर रहे नौकर, वाहन चालक, रिक्शा चालक, कूड़ा बीनने वाले, बीड़ी बनाने वाले इत्यादि आर्थिक रूप से कमजोर होते है। वे कामगर लोग इतना पैसे नहीं बचा पाते की किसी पेंशन योजना या अन्य योजना में पैसा लगा कर अपना भविष्य सुरक्षित कर सकें। इसलिए यह योजना उनके लिए महत्वपूर्ण है। इस योजना के तहत ऐसे लोग बहुत कम पैसे का अंशदान देकर इस योजना का हिस्सा बन सकते है, और जीवन भर पेंशन ले सकते है। इस योजना का फायदा लेने के लिए नियम बहुत आसान है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड और बैंक अकाउंट की जरूरत होगी ।
असंगठित क्षेत्र के श्रमिक अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या च्वाईस सेंटर में निःशुल्क पंजीयन करा सकते है। इसके लिए अपने जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक खाता की जानकारी आदि की जानकारी साथ ले जायें। इसके अलावा आप श्रम कार्यालय जाकर भी अपना पंजीयन करा सकते है।
रायपुर 04 दिसम्बर 2019

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य के प्रत्येक जिले के युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने एवं उनकी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। युवा महोत्सव में 18 विधाओं पर सांस्कृतिक प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है। 18 विधाओं के अतिरिक्त इस वर्ष छत्तीसगढ़ी पारम्परिक सुआ नृत्य, पंथी नृत्य, करमा नाचा, सरहुल नाचा, बस्तरियां लोक नृत्य, राउत नाचा, फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़-चाल, रॉक बैण्ड (राज्य स्तर पर) के अलावा छत्तीसगढ़ी संस्कृति को उजागर करने के लिए पारम्परिक वेशभूषा प्रतियोगिता, छत्तीसगढ़ी व्यंजन पर आधारित फूड फेस्टिवल प्रतियोगिता, छत्तीसगढ़ी लोक कला एवं संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर, पारम्परिक एवं आदिवासी शैली से संबंधित विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता को शामिल किया गया है।
युवा महोत्सव में भाग लेने वालों में 15 से 40वर्ष और 40 से ऊपर आयु वर्ग दो वर्ग रखे गए हैं। युवा महोत्सव का आयोजन ओपन कैटेगरी की प्रतियोगिता पर आधारित है, जिसमें अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। युवा उत्सव का आयोजन विकासखण्ड स्तर पर 15 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक किया गया। जिला स्तर पर 15 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और राज्य स्तर पर 12 से 14 जनवरी 2020 को राजधानी रायपुर में किया जाएगा।
प्रदेश के विभिन्न जिलांे में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है इन जिलों में कोरबा जिले में 2 दिसम्बर को दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिंघिया, विकासखण्ड पोंड़ी उपरोड़ा के प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता मे जिले के पांच विकासखण्ड से 15 से 40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी सम्मिलित हुए। युवा महोत्सव के जिला स्तरीय विजेताओं को चार लाख दो हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा एक लाख रूपये, संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत द्वारा एक लाख रूपये, सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना मंहत द्वारा एक लाख रूपये, विधायक कटघोरा श्री पुरूषोत्तम कंवर द्वारा 51 हजार रूपये एवं विधायक पाली तानाखार श्री मोहित राम केरकेट्टा द्वारा 51 हजार रूपए प्रदाय करने की घोषणा की गई।

राज्य शासन के निर्देशानुसार बिलासपुर में गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की थीम पर आधारित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव आयोजन बहतराई स्टेडियम में किया गया। जिसमें पूरे जिले भर से आए हुए युवा उत्साह से भागीदारी किए,युवाओं ने जमकर भौंरा खेला और गेंड़ी चलाई। साथ ही चित्रकला, निबंध, वाद-विवाद और तात्कालिक भाषण जैसे प्रतियोगिताओं मंे अपने प्रतिभा का बढ़-चढ़कर प्रदर्शन किया। धमतरी में जिला स्तरीय युवा उत्सव का समापन एक दिसंबर को कुरूद में किया गया। इस अवसर पर विकासखण्ड के चयनित कलाकारों द्वारा 31 खेल एवं सांस्कृतिक विधाओं का प्रदर्शन किया गया। मुंगेली जिले में युवाओं को विशेष अवसर एवं मंच प्रदान करने, सांस्कृतिक गतिविधियों से युवाओं को जोड़ने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से 29 नवम्बर को जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन शहीद वीर धनंजय सिंह स्टेडियम में किया गया।
जशपुरनगर जिला स्तरीय युवा महोत्सव का रंगारंग आयोजन शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में हुआ। जिले के विभिन्न अंचलों से आए युवाओं ने अपनी कलाप्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर शमां बांधा। मादर की थाप पर थिरकते युवा नर्तक दलों के प्रतिभागियों ने पारंम्परिक लोकगीत एवं नृत्य की सराहनीय प्रस्तुति दी। युवा महोत्सव में लगभग 700 युवा कलाकरों ने भाग लेकर नृत्य, गीत एवं अन्य विधाओं की प्रस्तुति दी।
जगदलपुर जिले में जिला स्तरीय युवा उत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन शासकीय शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हरावण्ड में किया गया है। इस दौरान जिले के सभी सात विकासखण्ड़ों के युवाओं में रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रमों के अलावा तात्कालिक भाषण, निबंध, वाद-विवाद, चित्रकला, व्यंजन एवं क्रीड़ा आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। सांस्कृतिक विधाओं के अन्तर्गत युवक-युवतियों ने उत्कृष्ट प्रस्तुति से जनसमुदाय को भाव विभोर कर दिया। जिले के सभी सात विकासखण्ड़ों से लगभग 800 कलाकारों एवं खिलाड़ियों ने भाग लिया।
सभी जिलों केे मुख्य अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव मंे स्थान प्राप्त करने शुभकामनाएं दी। अतिथियों ने कहा कि विभाग द्वारा इस तरह के आयोजन से छत्तीसगढ़ के कलाकारों का मनोबल बढ़ता है।
रायपुर, 04 दिसम्बर 2019 मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में कोयला उत्पादक कम्पनियों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कम्पनी लिमिटेड को उपलब्ध कराये जाने वाले कोयले की आपूर्ति के संबंध में बैठक ली। श्री मण्डल ने स्पष्ट रूप से कोल कम्पनियों और रेल्वे के वरिष्ठ अधिकारियों को कहा है कि छत्तीसगढ़ के अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह मडवा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह कोरबा (पूर्व) और हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा (पश्चिम) में कोयले की आपूर्ति निर्बाध रूप से चालू रहनी चाहिए। किसी भी स्थिति में इन ताप विद्युत उत्पादन केन्द्रों में जरूरी कोयले की मात्रा की आपूर्ति बाधित नही होनी चाहिए। श्री मण्डल ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कम्पनी लिमिटेड के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र शुक्ला, सचिव खनिज श्री अन्बलगन पी. और संयुक्त सचिव ऊर्जा श्री मोहम्मद कैसर को ताप विद्युत उत्पादन केन्द्रों में कोयले की आपूर्ति की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है। बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री गौरव द्विवेदी सहित एस.ई.सी.एल. एवं एस.ई.सी. रेलवे अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर, 04 दिसम्बर 2019 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महान योगी, दार्शनिक और क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी योगी अरविंद घोष को उनकी पुण्यतिथि 5 दिसम्बर पर नमन किया है। श्री बघेल ने योगी अरंविंद घोष के स्वाधीनता आंदोलन में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि युवा कांत्रिकारी के रूप में उन्होंने ब्रिटिश सरकार के अन्याय की जमकर आलोचना की। अपने भाषणों और लेखनी के माध्यम से उन्होंने विदेशी समानों के बहिष्कार और स्वदेशी को अपनाने का संदेश लोगों तक पहुुंचाया, बाद में श्री अरविंद योगी हो गए। उनके दर्शन का पूरे विश्व में गहरा प्रभाव रहा।
समर्थन मूल्य में साफ व सूखा धान खरीदने के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक ने धान खरीदी केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित कर कहा है कि वे समर्थन मूल्य पर साफ और सूखा धान खरीदें। कलेक्टर आज विकासखण्ड नवागढ़ के धान खरीदी केन्द्र धुरकोट, नवागढ़, नेगुरडीह, कटौद और नगर पंचायत शिवरीनारायण की मंडी में स्थापित धान खरीदी केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने माइश्चर मशीन से धान की नमी की मात्रा नापी और उसकी गुणवत्ता, स्वच्छता का अवलोकन किया। कलेक्टर ने खरीदी प्रभारियों से कहा कि किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का टोकन काटने की कार्यवाही तेजी से करें। निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केन्द्र धुरकोट में 433 कट्टी धान, नवागढ़ में 160 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इनमें कृषक मेकल प्रसाद से 51.7 क्विंटल, देवेन्द्र कुमार से 40.40 क्विंटल, विमला बाई से 16.40 समेलाल से 22 और संतोष कुमार से 29.7 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई। नेंगुरडीह धान खरीदी केन्द्र प्रभारी कोमल कश्यप ने बताया कि यहां 4 किसानों को टोकन जारी किया गया है जो 4 दिसंबर को अपने धान लेकर केन्द्र पहुंचेंगे। इसी प्रकार कटौद धान खरीदी केन्द्र द्वारा 10 किसानों को टोकन आज जारी किया गया। शिवरीनारायण खरीदी केन्द्र प्रभारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि यहां धनीराम और गेंदराम से 180 क्विंटल धान की खरीदी की गई। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान खाद्य अधिकारी अमृत कूजुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जिले के 4 नगरपालिका और 11 नगर पंचायतों के लिए नामों की हुई घोषणा
जांजगीर और चांपा में कई नए चेहरे को मिला मौका, अप्रत्यक्ष चुनाव के चलते चुनाव काफी दिलचस्प
जांजगीर-चांपा। नगरीय निकाय चुनाव के लिए घमासान शुरू हो गया है। इन सबके के बीच भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए अपना पत्ता खोल दिया है जबकि कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। जिले के जांजगीर-नैला और चांपा नगरपालिका की बात करंे तो इस बार भाजपा ने कई नए चेहरे को मौका दिया है। अभी जांजगीर-नैला में भाजपा और चांपा नपा में कांग्रेस की सत्ता है।
आपकों बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। अभी नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। 6 दिसंबर तक नामांकन प्राप्त किया जा सकता है तो वहीं नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 9 दिसंबर को दोपहर 3 बजे तक है। निकाय चुनाव को लेकर जोड़-तोड़ शुरू हो गया है। इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प नजर आ रहा है, क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में कांग्रेस प्रदेश की ज्यादा से ज्यादा सीट जीतना चाहती है तो वहीं भाजपा विधानसभा चुनाव में हुए हार का बदला लेने पूरी तरह तैयार है। सोमवार को भाजपा ने जिले के सभी 4 नगरपालिका और 11 नगर पंचायतों के लिए पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। इस सूची में कई नए चेहरों पर भरोसा जताया गया है तो वहीं कुछ पुराने चेहरे भी शामिल है। नगरपालिका जांजगीर-नैला की मौजूदा अध्यक्ष श्रीमती मालती रात्रे की जगह उनके पति वेदराम रात्रे वार्ड नंबर 25 से ताल ठोक रहे हैं तो वहीं पूर्व नपाध्यक्ष मोतीलाल डहरिया वार्ड नंबर 10 से एकबार फिर किस्मत आजमा रहे है। चांपा नगरपालिका की बात करें तो भाजपा ने यहां भी कई नए चेहरे को मौका दिया है तो वहीं कई पुराने चेहरे भी है जो अतीत में चुनाव में जीते है। वार्ड नंबर 25 से पुरूषोत्तम शर्मा फिर से किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले चुनाव में पुरूषोत्तम शर्मा नपा के मौजूदा अध्यक्ष राजेश अग्रवाल से पराजित हो गए थे। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष जब्बल वार्ड नंबर 6 से पार्षद प्रत्याशी है।
दांव पर लगी प्रतिष्ठा
इस बार का नगरीय चुनाव इसलिए भी खास है, क्योंकि इस बार अध्यक्ष पद का चुनाव अप्रत्यक्ष तरीके से हो रहा है। ऐसे में कई ऐसे दावेदार है जो अध्यक्ष का चुनाव लड़े चुके है उन्हें भी पार्षद चुनाव जीतने के लिए मशक्कत करनी होगी। ऐसे में मौजूदा अध्यक्ष व नपाध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा भी दांव में लग गई है। कई ऐसे बड़े चेहरे है जो अप्रत्यक्ष चुनाव की वजह से खुद को चुनाव से किनारा कर लिया है।
वार्ड दो का रोचक मुकाबला
चांपा के वार्ड नंबर 2 का मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है। इस सीट से भाजपा ने राजेश सिंह क्षत्रिय पर भरोसा जताया है तो वहीं इसी सीट से मौजूदा नपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल की दावेदारी मानी जा रही है। यदि दोनों राजेश एक साथ टकराते हैं तो मुकाबला काफी रोचक हो जाएगा। नपाध्यक्ष का प्रमुख मुद्दा बीते पांच सालों में कराए गए शहर का विकास है तो वहीं भाजपा जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर मैदान में है।
19 लोगों का नामांकन हुआ
नामांकन दाखिल करने के तीसरे दिन आज जिले के 15 में से 6 नगरीय निकायों में कुल 19 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला में 02, चांपा में 6, सक्ती में 6 नगर पंचायत खरौद में 2, नवागढ़ में 2 और नगर पंचायत सारागांव में 1 नामांकन दाखिल किया गया। इसी प्रकार अब तक कुल 22 प्रत्याशियों ने विभिन्न वार्डो से अपने नामांकन दाखिल किया है।
थाना प्रभारी पर लग रहा मामला रफा-दफा कर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
जांजगीर-चांपा। बम्हनीडीह थाने से महज 100 मीटर के दायरे में कच्ची शराब बनाकर घर घर बेची जा रही है। गांव में शराब की नदिया बहने के चलते गांव का माहौल खराब हो रहा है। तो वहीं बढ़ती शराबखोरी के चलते लगातार अप्रिय स्थ्ािित निर्मित हो रही है।
बताया जाता है गांवों में प्रतिदिन सैकड़ों लीटर कच्ची महुआ, देशी के साथ अंग्रेजी शराब की भी अवैध तरीके बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। बम्हनीडीह थाना के बाउंड्रीवाल से लगे ग्राम खपरीडीह में इन दिनों अवैध शराब निर्माण व बिक्री जमकर हो रही है। इस शराब को पीने के कारण कई लोग गंभीर बीमारी की चपेट में भी आ चुके हैं। वहीं नशे में होने के कारण कई लोग गिरकर घायल हो चुके है। बड़ी बात यह है कि छोटे-छोटे बच्चे भी शराब के गिरफ्त में आते जा रहे हैं। गांव की महिलाओ ने बताया कि थाना के पीछे सुबह सभी घरों में प्रतिदिन सैकड़ों लीटर महुआ शराब बना कर बेची जा रही है, जबकि इसकी जानकारी थाना प्रभारी को भी है पर उन पर लेन देन कर मामला रफा-दफा करने का आरोप है। घर के बाहर काम करने वाली महिलाओं को रोज सुबह गाली गलौच का सामना करना पड़ता है। महिलाओ ने बताया कि रोज सुबह से ही शराबियो का जमावड़ा लगा रहता है जो शराब के नशे में चूर होकर गाली गलौच करते रहते हैं।
खपरीडीह में ज्यादा शिकायत
खपरीडीह गांव के एक ग्रामीण ने बताया कि थाना क्षेत्र के सभी गावो में सबसे ज्यादा कच्ची शराब उसके गांव में बनती है। कच्ची शराब बनाकर बेची जाती है। सुबह से ही शराबी महुआ शराब लेने के लिए थाना की बगल गाली में आते है। शराब कोचिया गाव में 24 घंटा शराब बेचते है।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
एएसपी मधुलिका सिंह का कहना है कि मामले में शीघ्र जांच की जाएगी। शिकायत सही मिलने पर शराब बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चांपा एसडीओपी पदमश्री तंवर का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है। शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।