ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
कोलकाता। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कार्ल हूपर ने कहा है कि यह शर्म की बात है कि शीर्ष कैरेबियाई खिलाड़ियों की देश की ओर से खेलने में दिलचस्पी नहीं है। क्रिस गेल, आंद्रे रसेल और सुनील नारायण जैसे खिलाड़यों के बिना भारत आई वेस्टइंडीज की विश्व टी20 चैंपियन टीम को रविवार को यहां ईडन गार्डन्स में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
खिलाड़ी चोटों या फिर ‘निजी समस्याओं’ के कारण नहीं खेल रहे। इन निजी समस्याओं में क्रिकेट बोर्ड के साथ लंबे समय से चले आ रहे विवाद की अहम भूमिका है। क्रिकेटर से कमेंटेटर बने हूपर ने यहां पहले टी20 के इतर कहा, ‘यह स्पष्ट है कि उनकी वेस्टइंडीज की ओर से खेलने में दिलचस्पी नहीं है। यह शर्मनाक है।’ भारत के खिलाफ मैच में वेस्टइंडीज की टीम में पदार्पण करने वाले तीन खिलाड़ी शामिल थे। फाबियान एलेन ने भी इस मैच से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और सर्वाधिक 27 रन बनाए। वेस्टइंडीज की टीम हालांकि आठ विकेट पर 109 रन ही बना सकी।
युवा टीम का समर्थन करते हुए 51 साल के हूपर ने कहा, ‘अगर हमारे सीनियर खिलाड़ी खेलते तो भारत के लिए आसान नहीं होगा। यह युवा टीम है और उन्हें समय की जरूरत है।’ इस साल वेस्टइंडीज का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और टीम आठ मैचों में से सिर्फ दो में ही जीत दर्ज कर पाई है। जुलाई-अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ अमेरिका में हुई पिछली श्रृंखला में टीम को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कहा कि बाजार में प्रतिस्पर्धा बहुत ज्यादा बढ़ने पर कई बार किसी क्षेत्र में इकाइयों के लिए कठिनाई बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि वृद्धि की राह पर बढ़ रही किसी भी अर्थव्यवस्था के सामने इस तरह की चुनौतियां आती रहती हैं। उन्होंने अर्थव्यवस्था के विस्तार के साथ साथ हर विनियामक एजेंसी की भूमिका का भी विस्तार होगा।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में जेटली ने कहा कि अत्यधिक प्रतिस्पर्धा से कई बार कीमतों की स्थिति ऐसी हो जाती है जिससे खुद अर्थव्यवस्था के कुछ क्षेत्र कठिनाई महसूस करते हैं। इसका कारण यह है कि हर कोई उस क्षेत्र की सबसे अग्रणी इकाई की राह पर चल रहा होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में आप को क्या करना चाहिए, यह चुनौती बन जाती है। जैसे जैसे अर्थव्यवस्था का विस्तार होगा नयी चुनौतियां उभरेंगी ही।
जेटली ने कहा कि मौजूदा वृद्धि दर बनी रही तो भारतीय अर्थव्यवस्था का कई गुना विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में ‘आकार बढ़ेगा..उद्योग क्षेत्र का आकार बढ़ेगा..सेवा क्षेत्र का आकार बढ़ेगा, इस स्थिति में आत्म संयम बरतते हुए विनियामकों की भूमिका का भी विस्तार होगा।’ जेटली ने कहा कि प्रतिस्पर्धा कानून के उद्येश्यों में उपभोक्ताओं के हित की रक्षा करना एक महत्वपूर्ण स्तम्भ है। सरकार हर क्षेत्र में अच्छी कंपनियां चाहती है और चाहती है कि इनकी संख्या समुचित स्तर की हो ताकि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा हो सके।
उन्होंने कहा कि बाजार आधारित अर्थव्यवस्था में बाजार में असामान्य परिस्थितियों को दूर करने के लिए ही विनियामक व्यवस्था की जाती है। इसी लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग का गठन किया गया है।
वाशिंगटन। ईरान के खिलाफ सोमवार से प्रभावी हुए अमेरिका के अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंधों के बारे में ट्रंप प्रशासन का कहना है कि उसे इस बात का भरोसा है कि ईरान के शासन के बर्ताव को बदलने में ये असरदार सबित होंगे। हालांकि उन्होंने यह सवाल टाल दिया कि क्या भारत और चीन ने अमेरिका को यह पक्का भरोसा दिलाया है कि छह महीने के भीतर वे तेहरान से तेल खरीद पूरी तरह बंद कर देंगे।
वाशिंगटन। ईरान के खिलाफ सोमवार से प्रभावी हुए अमेरिका के अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंधों के बारे में ट्रंप प्रशासन का कहना है कि उसे इस बात का भरोसा है कि ईरान के शासन के बर्ताव को बदलने में ये असरदार सबित होंगे। हालांकि उन्होंने यह सवाल टाल दिया कि क्या भारत और चीन ने अमेरिका को यह पक्का भरोसा दिलाया है कि छह महीने के भीतर वे तेहरान से तेल खरीद पूरी तरह बंद कर देंगे।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि भाजपा के राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा द्वारा संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के दौरान राम मंदिर निर्माण के लिये निजी विधेयक लाने पर उन लोगों की असलियत उजागर हो जाएगी, जो भाजपा पर मंदिर के नाम पर कोरी राजनीति करने का आरोप लगाते हैं। मौर्य ने कहा कि भाजपा के राज्यसभा सदस्य सिन्हा ने मंदिर निर्माण के सिलसिले में निजी विधेयक लाने की बात कही है। एक सांसद होने के नाते यह उनका हक है। अगर वह ऐसा करते हैं तो उन लोगों की असलियत सामने आ जाएगी जो भाजपा पर आरोप लगाते हैं कि मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के लिये प्रतिबद्ध है। जब भी समय आएगा भाजपा इसके लिये तत्पर रहेगी। मालूम हो कि भाजपा के राज्यसभा सदस्य सिन्हा ने गत एक नवम्बर को कहा था कि वह राम मंदिर निर्माण का रास्ता खोलने के लिये निजी विधेयक लाएंगे। साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं से यह भी पूछा था कि क्या वे इस विधेयक का समर्थन करेंगे। मौर्य ने कहा कि उच्चतम न्यायालय का अनुकूल फैसला आते ही अयोध्या में मंदिर का निर्माण निश्चित रूप से किया जाएगा और बाबर के नाम की एक भी ईंट नहीं रखने दी जाएगी।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया है। राहुल ने मोदी सरकार पर किसानों को फ़सल बीमा के नाम पर लुटने का आरोप लगाया है। राहुल ने एक समाचार वेबसाईट का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि वायुसेना को राफ़ेल में लूटने के बाद, अब फ़सल बीमा के नाम पर किसानों को लूटा जा रहा है। इसके आगे राहुल ने कहा कि इस सरकार का मक़सद सूट-बूट वाले दोस्तों के खाते में हज़ारों करोड़ रुपय भरना है। राहुल ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि चौकीदार ने इरादा साफ़ कर दिया है कि वो जनता के पैसे से अपने दोस्तों की तिजोरी भरेंगे।
बता दे कि राहुल लगातार नरेंद्र मोदी पर राफेल मामले में हमला कर रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को आरोप लगाया कि फ्रांसीसी कंपनी दसाल्ट एविएशन ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस को ‘‘रिश्वत की पहली किस्त’’ के रूप में 284 करोड़ रुपये दिए और दावा किया कि राफेल सौदे की जांच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच नहीं पाएंगे। उन्होंने दावा किया कि राफेल सौदे में जांच होने पर अपने खिलाफ कार्रवाई के डर से प्रधानमंत्री की रातों की नींद उड़ी हुई है।
नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पांच साल पहले किये गए वादों को पूरा नहीं किया और उसकी कोई उपलब्धि नहीं है। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि भाजपा नीत सरकार ने विकास, रोजगार और लोगों के बैंक खाते में रकम जमा करने के वादों के साथ अपना कार्यकाल शुरू किया था लेकिन अब वह भव्य मंदिर, मूर्ति, तोहफों के वादे कर रही है।
चिदंबरम की टिप्पणी हाल में मोदी द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा के अनावरण और भगवान राम के जन्मस्थल अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के भाजपा के वादे की पृष्ठभूमि में आयी है। कांग्रेस नेता ने एक ट्वीट में कहा, ‘पांच साल की शुरूआत में विकास, नौकरी और हर नागरिकों के खाते में धन का वादा किया गया था। पांच साल के अंत में कोई उपलब्धि नहीं। नया वादा भव्य मंदिर, ऊंची प्रतिमा और तोहफों का है।’ लोकसभा चुनाव के करीब आने के साथ चिदंबरम ने भाजपा द्वारा चुनाव से पूर्व किये गए वादों को पूरा करने में कथित नाकामी पर मोदी सरकार पर हमला तेज कर दिया है।