ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत की परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत ने अपनी पहली प्रतिरोध गश्त (डेटरेंस पेट्रोल) सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि यह पनडुब्बी उन लोगों को एक करारा जवाब है, जो परमाणु ब्लैकमेल में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह धनतेरस और अधिक खास हो गया।
मोदी ने सिलिसलेवार ट्वीट कर कहा कि भारत का गौरव, परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत ने अपना प्रथम प्रतिरोध गश्त सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। मैं इस उपलब्धि के लिए इसमें शामिल सभी लोगों, खासतौर पर आईएनएस अरिहंत के चालक दल के सदस्यों को बधाई देता हूं। इस उपलब्धि को इतिहास में याद रखा जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह घटनाक्रम देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। आईएनएस अरिहंत देश को बाहरी खतरों से हिफाजत करने में मदद करेगा और क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में योगदान देगा।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘इस तरह के युग में एक विश्वसनीय परमाणु प्रतिरोध वक्त की दरकार है। आईएनएस अरिहंत की सफलता उन लोगों को एक करारा जवाब है जो परमाणु ब्लैकमेल में शामिल हैं।’ प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक बयान में कहा गया है कि प्रधान मंत्री ने स्ट्रेटजिक स्ट्राईक न्युकिल्यर सबमरीन (एसएसबीन) परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत के अधिकारियों और कर्मियों से भी मुलाकात की।
नई दिल्ली/भोपाल. कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपनी बहुप्रतीक्षित 155 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसमें 130 सीटों पर कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को ज्यादा टिकट मिले हैं। पहली सूची में 46 वर्तमान विधायकों को दोबारा मौका दिया गया है, तीन विधायकों के टिकट काटे गए हैं।
इनमें कोतमा से मनोज अग्रवाल की जगह सुनील सर्राफ और सिरोंज से गोवर्धन उपाध्याय का स्वास्थ्य कारणों से टिकट कटने से यहां अशोक त्यागी को मौका दिया गया है। करेरा सीट से वर्तमान विधायक शकुंतला खटीक को टिकट नहीं दिया गया है, उनकी जगह जसवंत जाटव को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस की पहले 165 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करने की योजना थी, लेकिन नरेला, जतारा, राजनगर, बड़ा मलहरा, पथरिया, दमोह समेत 10 सीटों पर सहमति नहीं बन पाई। दिग्गज नेताओं में अजय सिंह, आरिफ अकील, बाला बच्चन, डाॅ. गोविंद सिंह, केपी सिंह समेत 46 विधायक मैदान में हैं।
कांग्रेस की पहली सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की घोषणा के अनुसार 21 महिलाओं और दो दर्जन से ज्यादा युवाओं को मौका दिया गया है। बड़े शहरों में भोपाल उत्तर से पांच बार के विधायक आरिफ अकील, दक्षिण पश्चिम से पीसी शर्मा और बैरसिया से जयश्री हरििकरण के अलावा इंदौर-3 से अश्विन जोशी, राऊ से जीतू पटवारी, महू से अंतरसिंह दरबार और सांवेर से तुलसी सिलावट को टिकट दिया गया है।
जयस के अलावा मनावर से रंजना बघेल के खिलाफ :
कांग्रेस ने जयस के अध्यक्ष हीरालाल अलावा को मनावर से टिकट दिया है, उनका यहां वर्तमान भाजपा विधायक रंजना बघेल से मुकाबला होगा।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल चौधरी को भी टिकट :
यूथ कांग्रेस कोटे से सागर से नेवी जैन, कालापीपल से कुणाल चौधरी और शहपुरा से भूपेंद्र मरावी तथा एनएसयूआई कोटे से विपिन वानखेड़े व महाराजपुर से नीरज दीक्षित को टिकट दिया गया है।
जमकर चला वंशवाद दिग्विजय, भूरिया सहित कई नेताओं ने भाई-बेटों को दिलाया टिकट :
पहले यह चर्चा थी कि कांग्रेस सर्वे को महत्व देगी, लेकिन पहली सूची में वंशवाद जमकर चला। तमाम बड़े नेताओं के बेटे, भाई और रिश्तेदारों पर कांग्रेस ने दांव लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद दिग्विजय सिंह ने विधायक पुत्र जयवर्द्घन सिंह को राघौगढ़, छोटे भाई पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह को चाचोड़ा और भतीजे प्रियव्रत सिंह को खिलचीपुर से टिकट दिलाया है। सांसद कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया झाबुआ और भतीजी कलावती भूरिया जोबट से मैदान में हैं। पूर्व सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी बेटे नितिन चतुर्वेदी को अभी भी टिकट दिलाने की जुगाड़ में लगे हैं। जबकि, उनके परिवार से ही छोटे भाई आलोक चतुर्वेदी को छतरपुर से मौका मिला है। सुंदरलाल तिवारी की बहू अरुणा तिवारी समेत पूर्व मंत्री इंद्रजीत पटेल के बेटे कमलेश्वर पटेल मैदान में हैं। पूर्व मंत्री हजारीलाल रघुवंशी के बेटे को सिवनी मालवा, जमुनादेवी के भतीजे उमंग सिंघार को गंधवानी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के भाई सचिन यादव को कसरावद से टिकट मिला है।
मंदसौर में हिंसा भड़काने की आरोपी विधायक का टिकट कटा
करेरा से विधायक शकुंतला खटीक का टिकट कटा, मंदसौर हिंसा के दौरान शकुंतला पर लोगों को भड़काने का आरोप लगा था, थाना जलाने की धमकी देने वाला वीडियो भी वायरल हुआ था।
कोतमा से सुनील सराफ, सिरोंज से विधायक गोवर्धन उपाध्याय सीट का भी टिकट काट दिया गया।
कांग्रेस के 155 उम्मीदवारों की पूरी सूची
| विधानसभा सीट | उम्मीदवार | |
| 1 | जौरा | बनवारी लाल शर्मा (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका) |
| 2 | सुमावली | अदल सिंह कसाना (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका) |
| 3 | मुरैना | रघुराज सिंह कसाना (नया चेहरा) |
| 4 | दिमनी | गिरराज दंडौतिया (नया चेहरा) |
| 5 | अंबाह | कमलेश जाटव (नया चेहरा) |
| 6 | अटेर | हेमंत कटारे (मौजूदा विधायक) |
| 7 | लहार | डॉ गोविंद सिंह (मौजूदा विधायक) |
| 8 | मेहगांव | ओ पी एस भदौरिया (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका) |
| 9 | ग्वालियर ग्रामीण | मदन कुशवाह (नया चेहरा) |
| 10 | ग्वालियर | प्रद्युम सिंह तोमर (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका) |
| 11 | ग्वालियर पूर्व | मुन्ना लाल गोयल (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका) |
| 12 | भितरवार | लखन सिंह यादव (मौजूदा विधायक) |
| 13 | डबरा | इमरती देवी सुमन (मौजूदा विधायक) |
| 14 | सेवढ़ा | घनश्याम सिंह (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका) |
| 15 | भांडेर | रक्षा संतराम सरोनिया |
| 16 | करेरा | जसवंत जाटव (नया चेहरा, शकुंतला खटीक का टिकट कटा) |
| 17 | पोहरी | सुरेश राठखेड़ा (नया चेहरा) |
| 18 | पिछोर | के पी सिंह (मौजूदा विधायक) |
| 19 | चाचौड़ा | लक्ष्मण सिंह (नया चेहरा, दिग्विजय सिंह के भाई) |
| 20 | राघौगढ़ | जयवर्धन सिंह (मौजूदा विधायक, दिग्विजय सिंह के बेटे) |
| 21 | बीना - एससी | शशिकुमार कैथुरिया (नया चेहरा) |
| 22 | खुरई | अरुणोदय चौबे (पिछली बार गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह से हारे थे, दोबारा मौका) |
| 23 | सुरखी | गोविंद सिंह राजपूत (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका) |
| 24 | देवरी | हर्ष यादव (मौजूदा विधायक) |
| 25 | नरयावली - एससी | सुरेंद्र चौधरी (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका) |
| 26 | सागर | नेवी जैन (नया चेहरा) |
| 27 | बंडा | तरवर सिंह लोधी (नया चेहरा) |
| 28 | टीकमगढ़ | यादवेंद्र सिंह (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका) |
| 29 | पृथ्वीपुर | बृजेंद्र सिंह राठौड़ (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका) |
| 30 | निवाड़ी | कैप्टन सुरेंद्र सिंह यादव (नया चेहरा) |
| 31 | खरगापुर | चंदा सिंह गौर (मौजूदा विधायक) |
| 32 | महाराजपुर | नीरज दीक्षित (नया चेहरा) |
| 33 | चांदला - एससी | हरिप्रसाद अनुरागी (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका।) |
| 34 | छतरपुर | आलोक चतुर्वेदी (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका।) |
| 35 | बिजावर | शंकरप्रताप सिंह बुंदेला (नया चेहरा) |
| 36 | जबेरा | प्रताप सिंह लोधी (मौजूदा विधायक) |
| 37 | पवई | मुकेश नायक (मौजूदा विधायक) |
| 38 | गुन्नौर - एससी | शिवदयाल बागरी (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका।) |
| 39 | चित्रकूट | नीलांशु चतुर्वेदी (मौजूदा विधायक) |
| 40 | रायगांव - एससी | कल्पना वर्मा (नया चेहरा) |
| 41 | सतना | सिद्धार्थ कुशवाहा (नया चेहरा) |
| 42 | नागौद | यादवेंद्र सिंह (मौजूदा विधायक) |
| 43 | अमरपाटन | राजेंद्र कुमार सिंह (मौजूदा विधायक) |
| 44 | सिरमौर | अरुणा तिवारी (नया चेहरा, पिछली बार हारे विवेक तिवारी की पत्नी।) |
| 45 | सेमरिया | त्रियुगी नारायण शुक्ला (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका।) |
| 46 | त्योंथर | रमाशंकर पटेल (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका।) |
| 47 | मऊगंज | सुखेंद्र सिंह बन्ना (मौजूदा विधायक) |
| 48 | देवतलब | विद्यावती पटेल (नया चेहरा) |
| 49 | रीवा | अभय मिश्रा (नया चेहरा, भाजपा से कांग्रेस में आए हैं) |
| 50 | गुढ़ | सुंदरलाल तिवारी (मौजूदा विधायक) |
| 51 | चुरहट | अजय सिंह (मौजूदा विधायक) |
| 52 | सिहावल | कमलेश्वर पटेल (मौजूदा विधायक) |
| 53 | चितरंगी - एसटी | सरस्वती सिंह (मौजूदा विधायक) |
| 54 | सिंगरौली | रेणु शाह (नया चेहरा) |
| 55 | धौहनी - एसटी | कमलेश सिंह (नया चेहरा) |
| 56 | ब्योहारी - एसटी | रामपाल सिंह (मौजूदा विधायक) |
| 57 | जयसिंहनगर - एसटी | ध्यान सिंह (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका) |
| 58 | जैतपुर - एसटी | उमा धुर्वे (नया चेहरा) |
| 59 | कोतमा | सुनील सराफ (नया चेहरा, मौजूदा विधायक मनोज अग्रवाल का टिकट कटा।) |
| 60 | अनूपपुर - एसटी | बिसाहूलाल सिंह (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका) |
| 61 | पुष्पराजगढ़ - एसटी | फुंदेलाल सिंह मारको (मौजूदा विधायक) |
| 62 | बरवारा - एसटी | विजय राघवेंद्र सिंह (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका) |
| 63 | विजयराघवगढ़ | पद्मा शुक्ला (पिछली बार भाजपा के टिकट पर हारी थीं, अब काग्रेस से दोबारा मौका) |
| 64 | बहोरीबंद | सौरभ सिंह सिसौदिया (मौजूदा विधायक) |
| 65 | पाटन | नीलेश अवस्थी (मौजूदा विधायक) |
| 66 | बरगी | संजय यादव (नया चेहरा) |
| 67 | जबलपुर कैंट | आलोक मिश्रा (नया चेहरा) |
| 68 | जबलपुर पश्चिम | तरुण भनोत (मौजूदा विधायक) |
| 69 | सिहाेरा - एसटी | खिलाड़ी सिंह (नया चेहरा) |
| 70 | शाहपुरा - एसटी | भूपेंद्र मारावी (नया चेहरा) |
| 71 | डिंडोरी - एसटी | ओमकार सिंह मरकाम (मौजूदा विधायक) |
| 72 | बिछिया - एसटी | नारायण सिंह पट्टा |
| 73 | मंडला - एसटी | संजीव छोटेलाल उइके |
| 74 | बैहर - एसटी | संजय उइके |
| 75 | लांजी | हिना लखीराम कवारे |
| 76 | परसवाड़ा | मधु भगत (मौजूदा विधायक) |
| 77 | बरघाट - एसटी | अर्जुन सिंह काकोड़िया |
| 78 | सिवनी | मोहन सिंह चंदेल |
| 79 | केवलारी | रजनीश हरबंश सिंह (मौजूदा विधायक) |
| 80 | लखनादौन - एसटी | योगेंद्र सिंह बाबा |
| 81 | गोटेगांव - एससी | नर्मदा प्रसाद प्रजापति |
| 82 | नरसिंहपुर | लखन सिंह पटेल |
| 83 | तेंदुखेड़ा | संजय शर्मा |
| 84 | गाडरवारा | सुनीता पटेल |
| 85 | अमरवाड़ा - एसटी | कमलेश शाह (मौजूदा विधायक) |
| 86 | साैंसर | विजय चौरे |
| 87 | परासिया - एससी | सोहन लाल वाल्मीकि (मौजूदा विधायक) |
| 88 | मुलताई | सुखदेव पानसे |
| 89 | बैतूल | निलय कुमार डागा |
| 90 | घोड़ाडोंगरी - एसटी | ब्रह्मा भलावी |
| 91 | भैंसदेही - एसटी | धामू सिंह सिरसाम |
| 92 | टिमरनी - एसटी | अभिजीत शाह (अंकित बाबा) |
| 93 | हरदा | आरके दोगने (मौजूदा विधायक) |
| 94 | सिवनी मालवा | ओमप्रकाश रघुवंशी |
| 95 | सोहागपुर | सतपाल पलिया |
| 96 | उदयपुरा | देवेंद्र पटेल गादरवास |
| 97 | भाेजपुर | सुरेश पचौरी |
| 98 | सांची - एससी | डॉ. प्रभुराम चौधरी |
| 99 | सिलवानी | देवेंद्र पटेल |
| 100 | विदिशा | शशांक भार्गव |
| 101 | बासौदा | निशंक जैन (मौजूदा विधायक) |
| 102 | कुरवई - एससी | सुभाष बोहाट |
| 103 | सिरोंज | अशोक त्यागी (नया चेहरा, मौजूदा विधायक गोवर्धन उपाध्याय का टिकट कटा।) |
| 104 | शमशाबाद | ज्योत्सना यादव |
| 105 | बैरसिया - एससी | जयश्री हरिकरन |
| 106 | भोपाल उत्तर | आरिफ अकील (मौजूदा विधायक) |
| 107 | भोपाल दक्षिण | पीसी शर्मा (पिछली बार हारे थे, दोबारा मौका) |
| 108 | आष्टा - एससी | गोपाल सिंह |
| 109 | इछावर | शैलेंद्र पटेल (मौजूदा विधायक) |
| 110 | सीहोर | सुरेंद्र सिंह ठाकुर |
| 111 | नरसिंहगढ़ | गिरीश सिंह भंडारी (मौजूदा विधायक) |
| 112 | राजगढ़ | बापू सिंह तोमर |
| 113 | खिलचीपुर | प्रियव्रत सिंह |
| 114 | सारंगपुर - एससी | कला मालवीय |
| 115 | सुसनेर | महेंद्र सिंह परिहार |
| 116 | आगर - एससी | विपिन वानखेड़े |
| 117 | शाजापुर | हुकुम सिंह करादा |
| 118 | कालापीपल | कुणाल चौधरी |
| 119 | सोनकच्छ - एससी | सज्जन सिंह वर्मा |
| 120 | देवास | जयसिंह ठाकुर |
| 121 | बागली - एसटी | कमल सिंह वसकाले |
| 122 | मानधाता | नारायण सिंह पटेल |
| 123 | हरसूद - एसटी | सुखराम साल्वे |
| 124 | नेपानगर - एसटी | सुमित्रा देवी कसदाकर |
| 125 | बुरहानपुर | हामिद काजी |
| 126 | भीकनगांव - एसटी | झुमा सोलंकी (मौजूदा विधायक) |
| 127 | बड़वाह | सचिन बिरला |
| 128 | महेश्वर - एससी | विजयलक्ष्मी साधो |
| 129 | कसरावद | सचिन यादव (मौजूदा विधायक) |
| 130 | भगवानपुरा - एसटी | विजय सिंह सोलंकी (मौजूदा विधायक) |
| 131 | सेंधवा - एसटी | ग्यारसीलाल रावत |
| 132 | राजपुर - एसटी | बाला बच्चन (मौजूदा विधायक) |
| 133 | बड़वानी - एसटी | रमेश पटेल (मौजूदा विधायक) |
| 134 | जोबट - एसटी | कलावती भूरिया |
| 135 | झाबुआ - एसटी | डॉ. विक्रांत भूरिया |
| 136 | थांदला - एसटी | वीर सिंह भूरिया |
| 137 | सरदारपुर - एसटी | प्रताप ग्रेवाल |
| 138 | गंधवानी - एसटी | उमंग सिंघार (मौजूदा विधायक) |
| 139 | कुक्षी - एसटी | सुरेंद्र सिंह बघेल (मौजूदा विधायक) |
| 140 | मनावर - एसटी | हीरा अहलावत |
| 141 | धर्मपुरी - एसटी | प्राची लाल मेढ़ा |
| 142 | धार | प्रभा सिंह गौतम |
| 143 | बदनावर | राजवर्धन सिंह दत्तीगांव |
| 144 | इंदौर-3 | अश्विन जोशी |
| 145 | डॉ. अंबेडकरनगर - महू | अंतर सिंह दरबार |
| 146 | राऊ | जीतू पटवारी (मौजूदा विधायक) |
| 147 | सांवेर - एससी | तुलसी सिलावट |
| 148 | नागदा - खाचरोद | दिलीप सिंह गुर्जर |
| 149 | तराना - एससी | महेश परमार |
| 150 | घट्टिया - एससी | रामलाल मालवीय |
| 151 | बड़नगर | मुरली मोरवाल |
| 152 | रतलाम ग्रामीण - एसटी | लक्ष्मण सिंह डिंडोर |
| 153 | सैलाना - एसटी | हर्षविजय गहलोत |
| 154 | जावरा | केके सिंह कालूखेड़ा |
| 155 | सुवासरा | हरदीप सिंह डांग (मौजूदा विधायक) |
जांजगीर-चांपा. बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दोनों ही दल आरक्षण के विरोधी हैं। एक ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट को दबाए रखा और दूसरे ने लागू करने वाली सरकार को ही गिरा दिया। मायावती रविवार को अकलतरा में सभा को संबोधित कर रही थीं।
दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आईं मायावती ने कहा कि किसान, मजदूर, गरीब आज भी परेशान हैं। केंद्र सरकार की नीतियों के कारण गरीबी बढ़ी है। जीएसटी के कारण अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। उन्होंने आरक्षण को लेकर भाजपा-कांग्रेस दोनों को आड़े हाथों लिया।
मायावती ने कहा कि मंडल कमीशन की रिपोर्ट को कांग्रेस ने दबा कर रखा। इसका नुकसान जनता को हो रहा है। कांग्रेस ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट को अपने शासन काल में लटकाए रखा, वहीं भाजपा ने रिपोर्ट को लागू करने वाली वीपी सिंह सरकार से समर्थन वापस लेकर गिरा दिया। बसपा ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट को लागू देशभर में अभियान चलाया था।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से बसपा के गठबंधन के बाद अजीत जोगी की बहू ऋचा जोगी अकलतरा से बसपा के चिन्ह पर चुनाव लड़ रही हैं। मायावती ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर को भारत रत्न दिलाने बसपा को दबाव बनाना पड़ा, जिसके बाद उन्हें उपाधि प्रदान की गई।
अकलतरा सीट से पहले भी बसपा के विधायक रह चुके हैं। हालांकि पूर्व में बसपा के विधायक सौरभ सिंह इस बार भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। अकलतरा के अलावा मायावती अंबिकापुर में दो सभाएं करेंगी। एक सभा पीजी कॉलेज मैदान में होगी और दूसरी कला केंद्र मैदान में। दोनों ही इलाके बसपा के वोट बैंक एससी बाहुल्य माने जाते हैं।
16 और 17 नवंबर को जांजगीर और रायपुर में सभा
अकलतरा में सभा के बाद मायावती की दूसरी सभा अंबिकापुर जिला मुख्यालय में है, जहां वे पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगी। मायावती इस एक दिवसीय प्रवास के बाद 16 और 17 नवंबर को भी प्रदेश प्रवास पर रहेंगी, इस दौरान वे जांजगीर और रायपुर में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगी।
जांजगीर-चांपा. बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दोनों ही दल आरक्षण के विरोधी हैं। एक ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट को दबाए रखा और दूसरे ने लागू करने वाली सरकार को ही गिरा दिया। मायावती रविवार को अकलतरा में सभा को संबोधित कर रही थीं।
दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आईं मायावती ने कहा कि किसान, मजदूर, गरीब आज भी परेशान हैं। केंद्र सरकार की नीतियों के कारण गरीबी बढ़ी है। जीएसटी के कारण अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। उन्होंने आरक्षण को लेकर भाजपा-कांग्रेस दोनों को आड़े हाथों लिया।
मायावती ने कहा कि मंडल कमीशन की रिपोर्ट को कांग्रेस ने दबा कर रखा। इसका नुकसान जनता को हो रहा है। कांग्रेस ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट को अपने शासन काल में लटकाए रखा, वहीं भाजपा ने रिपोर्ट को लागू करने वाली वीपी सिंह सरकार से समर्थन वापस लेकर गिरा दिया। बसपा ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट को लागू देशभर में अभियान चलाया था।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से बसपा के गठबंधन के बाद अजीत जोगी की बहू ऋचा जोगी अकलतरा से बसपा के चिन्ह पर चुनाव लड़ रही हैं। मायावती ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर को भारत रत्न दिलाने बसपा को दबाव बनाना पड़ा, जिसके बाद उन्हें उपाधि प्रदान की गई।
अकलतरा सीट से पहले भी बसपा के विधायक रह चुके हैं। हालांकि पूर्व में बसपा के विधायक सौरभ सिंह इस बार भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। अकलतरा के अलावा मायावती अंबिकापुर में दो सभाएं करेंगी। एक सभा पीजी कॉलेज मैदान में होगी और दूसरी कला केंद्र मैदान में। दोनों ही इलाके बसपा के वोट बैंक एससी बाहुल्य माने जाते हैं।
16 और 17 नवंबर को जांजगीर और रायपुर में सभा
अकलतरा में सभा के बाद मायावती की दूसरी सभा अंबिकापुर जिला मुख्यालय में है, जहां वे पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगी। मायावती इस एक दिवसीय प्रवास के बाद 16 और 17 नवंबर को भी प्रदेश प्रवास पर रहेंगी, इस दौरान वे जांजगीर और रायपुर में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगी।
तिरुअनंतपुरम. सबरीमाला मंदिर सोमवार को मासिक पूजा के लिए फिर खोला जाएगा। मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ विरोध को देखते हुए इलाके में तीन दिन के लिए धारा 144 लागू की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर 2000 जवान भी तैनात किए गए। उधर, हिंदू संगठनों ने मीडिया संस्थानों से न्यूज कवर करने के लिए महिला पत्रकार न भेजने की अपील की।
सबरीमाला कर्म समिति ने यह अपील जारी की है। यह समिति विश्व हिंदू परिषद और हिंदू एक्यावेदी समेत कई दक्षिणपंथी संगठनों का सयुक्त मंच है। सबरीमाला कर्म समिति लगातार मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के फैसले का विरोध कर रही है।
समिति ने संपादकों को लिखा पत्र
समिति ने संपादकों को लिखे पत्र में 10 से 50 साल तक की महिला पत्रकारों को न भेजने के लिए कहा है। समिति का कहना है कि महिला पत्रकारों के आने से स्थिति और बिगड़ सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने 28 सितंबर को सबरीमाला मंदिर में हर उम्र की महिलाओं के प्रवेश का फैसला सुनाया था। पहले यहां 10 साल की बच्चियों से लेकर 50 साल तक की महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी थी। यह प्रथा 800 साल से चली आ रही थी।
कोर्ट के फैसले के बाद भी कोई महिला नहीं कर पाई प्रवेश
कोर्ट के फैसले का राज्य भर में विरोध हो रहा है। इससे पहले 17-22 नवंबर तक मंदिर मासिक पूजा के लिए खोला गया था। लेकिन विरोध के चलते सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी कोई महिला दर्शन नहीं कर पाई। इस दौरान कुछ महिला पत्रकारों और युवतियों ने प्रवेश की कोशिश की थी। प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों के वाहनों के साथ तोड़फोड़ की थी और उन्हें बीच रास्ते से ही वापस लौटा दिया था।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध करने पर 536 मामले दर्ज
पुलिस के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के महिलाओं के प्रवेश की अनुमति का विरोध करने पर 536 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में अब तक 3,719 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि इनमें से केवल 100 लोग ही जेल में हैं। बाकियों को जमानत मिल चुकी है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि आजादी के पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों ने ब्रिटेन की महारानी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया था। ये पोस्ट समय-समय पर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है और अब एक बार फिर से इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
हालांकि, हमारी पड़ताल में ये फोटो फेक साबित हुई। कुछ लोगों ने आरएसएस के खिलाफ माहौल बनाने के लिए फोटो का इस्तेमाल किया। इनमें कांग्रेस नेता संजय निरुपम भी शामिल हैं।
क्या है वायरल फोटो में?
देश की आजादी में आरएसएस का उतना ही योगदान था जितना शोले पिक्चर में हरिराम नाई का था...!!
#सचVSझूठ #ModiSeCBIBachao
#BJP_भगाओ_देश_बचाओ सहमत हो तो RT करें...
9 फर्जी आईडी बनाकर ट्रेनों का ई-टिकट बनाकर बेचने के आरोप में रिसाली मार्केट में ट्रैवल संचालक विजय कुमार को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 38 ई-टिकट जब्त किए हैं। इसकी कीमत 64,434 रुपए आंकी गई। रेलवे पुलिस ने आरोपी को रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत गिरफ्तार कर रेलवे न्यायालय में पेश किया।
दुर्ग आरपीएफ थाना प्रभारी पुरुषोत्तम तिवारी ने बताया कि आरोपी रिसाली में एक दुकान की आड़ में अवैध टिकट का धंधा कर रहा था। आईआरसीटीसी सी से संबद्ध अलग-अलग आईडी बना रखा था। हर दिन टिकट बनाकर बेच रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर एसआई एसबी सिंह और एएसआई केबी गुप्ता की टीम ने रिसाली में छापा मारा। उसके पास से 38 टिकट, कंप्यूटर, सीपीयू, मॉनिटर, दो डायरी जब्त किया है।
आरोपी के पास से मिले 38 टिकट।
प्रत्येक टिकट के पीछे ले रहा था दो सौ रुपए
आरोपी ग्राहकों को प्रत्येक कंफर्म टिकट के हिसाब से 2 सौ रुपए लेता था। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी सवारियों के पीछे कमीशन लेना स्वीकार किया है।
डायरी में हैं यात्रियों के नाम, पता, मोबाइल नं.
जब्त किए दो डायरी में उन लोगों के नाम, पता और मोबाइल नंबर है, जिन्होंने उससे टिकट बनवाया है। आरपीएफ इसे एक अहम सुराग मान रही है।
पुलिस ने शनिवार को अभियान चलाकर लाइसेंस सीमा से अधिक पटाखे का भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम की धारा 9 (ख), 1 (ख) के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर अतिरिक्त पाए गए माल को जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि पटाखा दुकानों में लाइसेंस सीमा से अधिक माल का भंडारण किया गया है। जिस पर शनिवार शाम अभियान के तहत शहर की बहुत से पटाखा दुकानों में दबिश दी गई। जिनके पास लाइसेंस के अतिरिक्त स्टॉक मिला उसकी जब्ती कार्रवाई की है। दुर्ग के सदर बाजार मस्जिद के पास स्थित मिलन पटाखा के संचालक अंजुम अशरफी के पास 5 लाख की सीमा से अतिरिक्त पटाखे जब्त किए। पंचशील नगर स्थित इशार ब्रदर्स के संचालक जहीरुद्दीन के पास से साढ़े तीन लाख के पटाखे जब्त किए हैं। दोनो ने ही दुकान के अलावा दूसरे कमरो में अतिरिक्त पटाखे रखे थे।
पटाखा दुकान में दस्तावेजों की जांच करते पुलिस अधिकारी।
रायपुर . एटीएम के जरिये बैंकों को ही ठगने वाले हरियाणा के दो शातिरों ने इसकी ट्रेनिंग गांव के ही एक युवक से ली थी। युवक ने ट्रेनिंग के एवज में दोनों से 5 हजार रुपए भी लिए। ठगों के ट्रेनर ने पूरा तरीका वीडियो पर दिखाया। फिर एटीएम सेंटर जाकर प्रैक्टिकल भी करवाया।
जैसे-स्विच कहां होता है, इसे कब और कैसे बंद करना है वगैरह। ट्रेनर ने ही दोनों को दूसरे राज्यों में जाकर खुद एटीएम में पैसे निकाले और स्विच ऑफ करके दिखाया। फिर यह भी बताया कि बैंकों में पैसे किस तरह से क्लेम करने हैं। पुलिस की पूछताछ में ठगों ने बताया कि दोनों ने गृह राज्य हरियाणा में कोई वारदात नहीं की। दूसरे राज्य जाकर ही पैसे निकालते थे। इसके बाद पलवल और फरीदाबाद के अपने गांवों में लौटकर वहां से पैसे क्लेम करते थे।
रायपुर पुलिस ने दोनों ठगों जुनैद खान और जमशेद खान को शनिवार को जेल भेज दिया है। दोनों के गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश चल रही है। अफसरों ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने ज्यादा जानकारियां नहीं दीं, इसलिए रिमांड नहीं ली गई।
ठगों के संबंध में हरियाणा, दिल्ली के अलावा कुछ राज्यों की पुलिस संपर्क किया है। इस गिरोह के वारदात के तरीकों की जानकारी भी ली गई है। पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि दोनों ठगों और गिरोह ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और आंध्रप्रदेश में वारदातें की हैं।
बचाव की भी ट्रेनिंग
मौदहापारा पुलिस के अनुसार हरियाणा के दो-तीन गांवों में ऐसे गिरोहों की सूचना मिली है, जो एटीएम के जरिये सीधे बैंकों को ठग रहे हैं। इन गांवों में ठगी के तरीके सिखाने वाले ट्रेनर भी हैं, जो इससे पहले अलग-अलग राज्यों में वारदातें कर चुके हैं।
ये ट्रेन गांव के युवकों को वारदात के तरीके बताने के साथ-साथ बचने के उपाय भी बता रहे हैं। ठगों को साफ बताया गया है कि एक एटीएम में दो बार से ज्यादा नहीं जाना है और जिस शहर में वारदात की, वहां सालभर नहीं जाना है।
दूसरे बैंकों के एटीएम का उपयोग
पुलिस की पड़ताल में पता चला कि आरोपी हरियाणा से निकलने से पहले उन सभी खातों में पैसे जमा करते थे, जिनके एटीएम कार्ड उनके पास हों। इसके बाद दूसरे राज्यों में जाकर पैसे निकालते थे। जिस बैंक का एटीएम कार्ड रहता है, उस बैंक के एटीएम में वारदातें नहीं करते थे क्योंकि स्विच ऑफ करने तक सेम बैंक में जानकारी पहुंच जाती थी। दूसरे बैंक के कार्ड को अलग बैंक के एटीएम में स्वाइप करने पर जानकारी देर से जाती थी।
रायपुर के एटीएम गार्ड कम कैमरे खराब, इसलिए चुना
पूछताछ में जुनैद ने पुलिस को बताया कि रायपुर के ज्यादातर एटीएम में गार्ड नहीं हैं। एटीएम में ज्यादा भीड़ भी नहीं रहती, इसलिए यहां वारदात आसान है। यहां के अधिकांश एटीएम में कैमरे खराब हैं और स्विच आसानी से बंद हो जाता है, इसलिए यहां वारदातें कीं। ठगों से मिली जानकारी की पुष्टि के लिए पुलिस टीम जल्दी हरियाणा जाने वाली है।
रायपुर . नया रायपुर इलाके के रीको गांव की तीन युवतियां शनिवार को शाम 4 बजे डब्ल्यूआरएस और उरकुरा स्टेशन के बीच छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के सामने पटरी पर लेट गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धीमी गति से ट्रेन नजदीक आने लगी तो तीनों ने एक-दूसरे को गले लगाया था। ट्रेन की रफ्तार पहले ही कम थे, ड्राइवर ने पटरी पर तीन लड़कियां देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए।
फिर भी, हादसे में एक युवती का पांव कट गया और दो छिटटकर किनारें जा गिरीं। तीनों की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक भागवती बंजारे के दोनों पैर कट गए हैं। वह विवाहित है तथा पति से अलग रहती है। साथ में उसकी सगी बहन निशा बंजारे तथा भांजी सीमा बंजारे थी जो गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें भागवती को अंबेडकर और निशा तथा सीमा को डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे एसपी मेलिना कुर्रे के मुताबिक यह खुदकुशी की कोशिश थी लेकिन कारणों का पता नहीं चला।
हादसे के बाद देर रात कुछ रिश्तेदार अंबेडकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वे युवतियों के इस कदम के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। युवतियां भी बोलने की हालत में नहीं हैं। उनके भाई ने पुलिस को बताया कि तीनों घर से घूमने की बात कहकर दोपहर 2 बजे निकली थीं। हादसा शाम 4 बजे उरकुरा और डब्ल्यूआरएस स्टेशन के बीच हुआ।
ट्रेन रुकने के बाद रेलवे स्टाफ ने इंजन और पटरी के बीच फंसी लड़की को निकाला। जिस ट्रेन में हादसा हुआ, उसमें डीआरएम तथा बाकी अफसर भी सफर कर रहे थे। इसलिए ट्रेन के गार्ड समेत स्टाफ ने हादसे के बाद जबर्दस्त तेजी दिखाई।
घायलों को ट्रेन के पार्सल वैन में डालकर रायपुर लाया गया।
यहां से अंबेडकर अस्पताल भी तुरंत पहुंचा दिया गया। भागवती के दोनों पैर कट गए, लेकिन रेलवे पुलिस के जवान केवल एक पैर ही लेकर अस्पताल आए। महिला की स्थिति देखकर किसी का ध्यान नहीं गया कि उसका एक ही पैर आया है। देर शाम सबका ध्यान गया। उसके बाद आरपीएफ के अफसरों को खबर दी गई। रात में ही टीम रवाना की गई, लेकिन दूसरे पैर का पता नहीं चला था।
बैग में सिटी बस का टिकट : तीनों युवतियां मंदिरहसौद से सिटी बस से राजधानी आईं। उनके पर्स से मंदिरहसौद से घड़ी चौक तक का टिकट मिला है। इस पर दोपहर ढाई बजे का समय दर्ज है। पर्स से 300 रुपए और कुछ टैबलेट मिली हैं। आरपीएफ अफसरों के अनुसार तीनों युवतियां संभवत: खुदकुशी के इरादे से ही नगरघड़ी चौक से डब्ल्यूआरएस स्टेशन गईं। हो सकता है कि तीनों ट्रेन से ही वहां पहुंची होंगी। पुलिस बयान के लिए तीनों के होश में आने का इंतजार कर रही है।