ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकी ढेर हो गए। उनमें से एक आतंकी, पहले सेना में था जो बाद में आतंकी संगठन में शामिल हो गया था। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के जैनापोरा के सफानगरी इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने मंगलवार को तड़के घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया था।
उन्होंने बताया कि जब तलाशी अभियान चल रहा था तब छिपे हुए आतंकियों ने बल पर गोलीबारी की। जवानों ने जवाबी गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई और दो आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों की पहचान मोहम्मद इदरिस सुल्तान उर्फ छोटा अबरार और आमिर हुसैन राथर उर्फ अबु सोबान के रूप में की गई। सुल्तान सफानगरी शोपियां का रहने वाला था जबकि सोबान अवनीरा शोपियां का रहने वाला था।
इंदौर। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत बताया है कि नोटबंदी के बाद वापस आये कुल 15,310.73 अरब रुपये मूल्य के विमुद्रित बैंक नोटों को नष्ट करने की प्रक्रिया इस वर्ष मार्च के आखिर में खत्म हो चुकी है। हालांकि, केंद्रीय बैंक ने आरटीआई कानून के एक प्रावधान का हवाला देते हुए यह जाहिर करने में असमर्थता जतायी है कि 500 और 1,000 रुपये के इन बंद हो चुके नोटों को नष्ट करने में सरकारी खजाने से कितनी रकम खर्च हुई।
बेंगलुरु। कर्नाटक में शनिवार को हुए उपचुनावों के लिए डाले गए मतों की गिनती आज सुबह से शुरू हो गई और शुरूआती रुझान के मुताबिक सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन के उम्मीदवार लोकसभा की दो सीटों और विधानसभा की दो सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा शिवमोगा लोकसभा सीट पर आगे चल रही है। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस को बेल्लारी सीट पर बढ़त है और गठबंधन की उसकी सहयोगी जनता दल (सेक्युलर) मांड्या संसदीय सीट पर आगे है।
दिल्ली कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेरा द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के मामले में बरी कर दिया है।
क्या है मामला
इस मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने याचिका दायर कर निचली अदालत में चल रहे मानहानि मामले की सुनवाई पर रोक लगाते हुये उसे खारिज करने की मांग की थी। मानहानि की यह शिकायत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के राजनीतिक सचिव पवन खेड़ा ने 2012 में दायर की थी।
जस्टिस एके पाठक ने अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली सरकार व शिकायतकर्ता पवन खेड़ा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। वहीं दूसरी ओर कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर अंतरिम रोक लगाने से इंकार कर दिया था। उस फैसले के मुताबिक सांसद व विधायकों के मामलों की सुनवाई एक साल के भीतर पूरी होनी चाहिये।
याचिका पर जिरह करते हुए वरिष्ठ सुधीर नंदराजोग ने कहा था कि मानहानि की यह शिकायत दायर करने का पवन खेड़ा को कोई अधिकार नहीं है क्योंकि उनकी मानहानि नहीं हुई है। इसलिये इस मामले को खारिज किया जाना चाहिये।
पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पूर्व राजनीतिक सचिव पवन खेड़ा ने शिकायत दायर कर कहा था कि एक टीवी शो के दौरान अरविंद केजरीवाल ने अक्तूबर 2012 में बिजली की बढ़ी दरों पर बोलते हुये ऐसी बातें कही जिससे तत्कालीन मुख्यमंत्री की बदनामी हुई थी।
पटियाला हाउस अदालत ने इस शिकायत पर अरविंद केजरीवाल को 31 जनवरी 2013 को बतौर आरोपी समन जारी किया गया था। इस शिकायत पर अदालत ने 28 अक्तूबर 2013 को आरोप तय किये थे।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि भाजपा के राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा द्वारा संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के दौरान राम मंदिर निर्माण के लिये निजी विधेयक लाने पर उन लोगों की असलियत उजागर हो जाएगी, जो भाजपा पर मंदिर के नाम पर कोरी राजनीति करने का आरोप लगाते हैं। मौर्य ने कहा कि भाजपा के राज्यसभा सदस्य सिन्हा ने मंदिर निर्माण के सिलसिले में निजी विधेयक लाने की बात कही है। एक सांसद होने के नाते यह उनका हक है। अगर वह ऐसा करते हैं तो उन लोगों की असलियत सामने आ जाएगी जो भाजपा पर आरोप लगाते हैं कि मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के लिये प्रतिबद्ध है। जब भी समय आएगा भाजपा इसके लिये तत्पर रहेगी। मालूम हो कि भाजपा के राज्यसभा सदस्य सिन्हा ने गत एक नवम्बर को कहा था कि वह राम मंदिर निर्माण का रास्ता खोलने के लिये निजी विधेयक लाएंगे। साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं से यह भी पूछा था कि क्या वे इस विधेयक का समर्थन करेंगे। मौर्य ने कहा कि उच्चतम न्यायालय का अनुकूल फैसला आते ही अयोध्या में मंदिर का निर्माण निश्चित रूप से किया जाएगा और बाबर के नाम की एक भी ईंट नहीं रखने दी जाएगी।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया है। राहुल ने मोदी सरकार पर किसानों को फ़सल बीमा के नाम पर लुटने का आरोप लगाया है। राहुल ने एक समाचार वेबसाईट का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि वायुसेना को राफ़ेल में लूटने के बाद, अब फ़सल बीमा के नाम पर किसानों को लूटा जा रहा है। इसके आगे राहुल ने कहा कि इस सरकार का मक़सद सूट-बूट वाले दोस्तों के खाते में हज़ारों करोड़ रुपय भरना है। राहुल ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि चौकीदार ने इरादा साफ़ कर दिया है कि वो जनता के पैसे से अपने दोस्तों की तिजोरी भरेंगे।
बता दे कि राहुल लगातार नरेंद्र मोदी पर राफेल मामले में हमला कर रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को आरोप लगाया कि फ्रांसीसी कंपनी दसाल्ट एविएशन ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस को ‘‘रिश्वत की पहली किस्त’’ के रूप में 284 करोड़ रुपये दिए और दावा किया कि राफेल सौदे की जांच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच नहीं पाएंगे। उन्होंने दावा किया कि राफेल सौदे में जांच होने पर अपने खिलाफ कार्रवाई के डर से प्रधानमंत्री की रातों की नींद उड़ी हुई है।
नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पांच साल पहले किये गए वादों को पूरा नहीं किया और उसकी कोई उपलब्धि नहीं है। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि भाजपा नीत सरकार ने विकास, रोजगार और लोगों के बैंक खाते में रकम जमा करने के वादों के साथ अपना कार्यकाल शुरू किया था लेकिन अब वह भव्य मंदिर, मूर्ति, तोहफों के वादे कर रही है।
चिदंबरम की टिप्पणी हाल में मोदी द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा के अनावरण और भगवान राम के जन्मस्थल अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के भाजपा के वादे की पृष्ठभूमि में आयी है। कांग्रेस नेता ने एक ट्वीट में कहा, ‘पांच साल की शुरूआत में विकास, नौकरी और हर नागरिकों के खाते में धन का वादा किया गया था। पांच साल के अंत में कोई उपलब्धि नहीं। नया वादा भव्य मंदिर, ऊंची प्रतिमा और तोहफों का है।’ लोकसभा चुनाव के करीब आने के साथ चिदंबरम ने भाजपा द्वारा चुनाव से पूर्व किये गए वादों को पूरा करने में कथित नाकामी पर मोदी सरकार पर हमला तेज कर दिया है।
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत की परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत ने अपनी पहली प्रतिरोध गश्त (डेटरेंस पेट्रोल) सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि यह पनडुब्बी उन लोगों को एक करारा जवाब है, जो परमाणु ब्लैकमेल में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह धनतेरस और अधिक खास हो गया।
मोदी ने सिलिसलेवार ट्वीट कर कहा कि भारत का गौरव, परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत ने अपना प्रथम प्रतिरोध गश्त सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। मैं इस उपलब्धि के लिए इसमें शामिल सभी लोगों, खासतौर पर आईएनएस अरिहंत के चालक दल के सदस्यों को बधाई देता हूं। इस उपलब्धि को इतिहास में याद रखा जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह घटनाक्रम देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। आईएनएस अरिहंत देश को बाहरी खतरों से हिफाजत करने में मदद करेगा और क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में योगदान देगा।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘इस तरह के युग में एक विश्वसनीय परमाणु प्रतिरोध वक्त की दरकार है। आईएनएस अरिहंत की सफलता उन लोगों को एक करारा जवाब है जो परमाणु ब्लैकमेल में शामिल हैं।’ प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक बयान में कहा गया है कि प्रधान मंत्री ने स्ट्रेटजिक स्ट्राईक न्युकिल्यर सबमरीन (एसएसबीन) परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत के अधिकारियों और कर्मियों से भी मुलाकात की।
यी दिल्ली। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर देश की जनता अब अपना मन बनाने लगी है। इसी को लेकर एक सर्वे सामने आया है। बता दें कि यह सर्वे राजनैतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की संस्था आई-पैक (I-PAC) द्वारा कराया गया है। इस सर्वे में बताया गया है कि देश की पहली पसंद आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जबकि दूसरे पायदान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, तीसरे पायदान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं।
नयी दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने रविवार को कहा कि नरेंद्र मोदी अगले लोकसभा चुनाव के लिए मुसलमानों के पसंदीदा उम्मीदवार हैं क्योंकि प्रधानमंत्री ने उस डर को दूर कर दिया है, जिसे कई पार्टियों ने उनके नाम का इस्तेमाल कर इस समुदाय के लोगों के मन में बिठा दिया था। हुसैन ने कहा कि मोदी पर मुसलमानों में, खासतौर पर महिलाओं के बीच विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘2019 के चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद के पसंदीदा उम्मीदवार नरेंद्र मोदी हैं क्योंकि वह देश के सभी 132 करोड़ लोगों को सिर्फ भारतीय के रूप में देखते हैं। जबकि अन्य पार्टियां उन्हें वोट बैंक के रूप में देखती हैं।’’