ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने शनिवार को सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बोले जा रहे झूठ का पर्दाफाश किया हैं।
भारत के खिलाफ F-16 का इस्तेमाल किया और अब झूठ
रवीश कुमार ने कहा की पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ F-16 का इस्तेमाल किया था, लेकिन अब झूठ बोल रहा है। पाकिस्तान लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ये भारत के खिलाफ झूठ फैला रहा हैं। यदि पाकिस्तान दावा करता है कि उसके पास दूसरे भारतीय विमान की डाउनिंग की वीडियो रिकॉर्डिंग है तो उन्होंने वीडियो को अंतरराष्ट्रीय मीडिया के साथ साझा क्यों नहीं किया है? उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अभी भी आतंकियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। यह खेदजनक है कि पाकिस्तान, जैश-ए-मोहम्मद के पुलवामा हमले की जिम्मेदारी लेने के बाद भी इसे मानने से इनकार कर रहा हैं। पाक विदेश मंत्री ने कहा 'उन्होंने (जेएम) ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, कुछ भ्रम है' क्या पाकिस्तान जेएम का बचाव कर रहा है?
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले से सेना का एक जवान शुक्रवार शाम को लापता हो गया। पुलिस को संदेह है कि किसी आतंकवादी संगठन ने उसका अपहरण किया होगा। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर लाइट इंफैन्ट्री रेजीमेंट में तैनात मोहम्मद यासीन के परिवार ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोग काजीपुरा चदूरा में उनके घर आए और यासीन को ले गए। यासीन छुट्टी पर घर आया था। सेना के जवान का पता लगाने की कोशिशें की जा रही है।
शुक्रवार देर शाम काजीपोरा स्थित घर से जवान मोहम्मद यासीन के अपहरण की सूचना मिलने के तुरंत बाद, पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम घटनास्थल का पता लगाने के लिए रवाना हो गई। काजीपोरा, चादोरा और पड़ोसी पुलवामा जिले में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन की संभावनाएं समाप्त होने के बाद कांग्रेस ने अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था। जिसके बाद में कांग्रेस ने 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी थी। हालांकि, घोषित किए गए नामों में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम नहीं था, ऐसे में अटकलें लगाई जाने लगीं कि वह गोरखपुर या फिर स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की सीट फूलपुर से चुनाव लड़ सकती हैं।
वहीं, बीते दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा के चुनाव लड़ने की भी बातें उठ रही थी। हालांकि, उन्होंने अभी सक्रिय राजनीति में कदम नहीं रखा है। ऐसे में अब सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेस द्वारा घोषित किए जाने वाली अगली सूची में रॉबर्ट वाड्रा का नाम हो सकता है और ये भी कहा जा रहा है कि वह उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद लोकसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं।
बता दें कि कांग्रेस के यूथ विंग ने रॉबर्ट वाड्रा को इस सीट से चुनावी मैदान पर उतारने की मांग भी की है। इसी को लेकर यूथ विंग ने कौशांबी स्टेशन के पास में वाड्रा के नाम के पोस्टर भी लगाए। वहीं, पोस्टर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी दिखाई दे रही हैं।
उल्लेखनीय है कि साल 2014 में हुए आम चुनावों में उत्तर प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष राज बब्बर को बीजेपी उम्मीदवार एवं वर्तमान में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने करीब साढ़े पांच लाख वोटों से हराया था। ऐसे में अब देखना यह बाकी है कि क्या रॉबर्ट वाड्रा जनरल वीके सिंह को टक्कर दे सकते हैं। क्योंकि हालिया मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी के तरफ से जनरल वीके सिंह ही गाजियाबाद सीट से उम्मीदवार होंगे।
बेंगलुरू। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कर्नाटक के मंगलुरू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारत की ओर से पाकिस्तान में किए गए एयर स्ट्राइक के बारे में नई जानकारी दी। उन्होंने एक चौंका देने वाला खुलासा करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में सेना ने सीमा के पार जाकर तीन स्ट्राइक की हैं। जब उरी में हमारे जवानों की हत्या हुई थी तो भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया था। यह तो आप लोगों को पता ही है।
इसी के साथ बीजेपी नेता ने कहा कि दूसरा स्ट्राइक अभी हाल ही में हुआ था, लेकिन मैं आपको तीसरे स्ट्राइक की जानकारी नहीं दूंगा। उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी को पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद द्वारा सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाए जाने के बाद भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में घुसकर एयर स्ट्राइक किया। जिसमें जैश-ए-मोहम्मद के बंकर नेस्तनाबूत हो गए। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पाक अधिकृत कश्मीर में किए गए एयर स्ट्राइक में 250 से 300 आतंकी ख़ाक हुए थे।
रायपुर. लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने अपनी मंशा साफ कर दी है। इस बार पार्टी नए चेहरों पर ही दांव लगाएगी। दिल्ली में हुई कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की शुक्रवार को हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि प्रदेश की सीटों पर इस बार युवाओं और महिलाओं को तरजीह मिलेगी।
बैठक में प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों को लेकर चर्चा की गई। चर्चा में प्रत्याशियों के नाम तय करने और चुनाव की रणनीति बनाने पर फोकस किया गया। चुनाव में नए चेहरों को मैदान में उतारने की रणनीति पर कांग्रेस काम कर सकती है। इस आशय पर बैठक में चर्चा की गई है। स्क्रिनिंग कमेटी की बैठक के बाद दिल्ली में मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि बैठक में सभी सीटो पर चर्चा हुई है।
पीसीसी अध्यक्ष बघेल ने कहा कि इस बार युवाओं, महिलाओ और आदिवासी, जनरल सभी को प्रतिनिधित्व देने पर बात की गई। इसके लिए कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लिए गए हैं। हालंकि चुनाव मैदान में इस बार ज्यादातर नए चहेरे होंगे। महिलाओं को भी तरजीह दी गई है। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आलाकमान से चर्चा के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेता व पदाधिकारी दिल्ली गए हुए हैं।
दिल्ली में गुरुवार को कांग्रेस की चुनाव समिति और फिर शुक्रवार को स्क्रिनिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें ही चुनाव की रणनीति व प्रत्याशियों के नामों को लेकर चर्चा की गई। पिछले तीन बार के लोकसभा चुनावों को देखें तो प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति खराब रही है। तीनों चुनावों में प्रदेश की 11 में से 10 सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। विधानसभा चुनावों में भी सत्ता पर पिछले 15 सालों से काबिज भाजपा को पटखनी देकर कांग्रेस ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। ऐसे में अब कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में भी अच्छे परिणाम की उम्मीद है।
रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में एक खास व्यवस्था शुक्रवार को देखने मिली। इस अवसर पर पूरे एयरपोर्ट में अलग-अलग सेक्शन में महिलाओं को ड्यूटी पर तैनात किया गया था। सुरक्षा से लेकर विमान परिचान और यातायात से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां महिला अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा ही संभाली गई। कुल मिलाकार पूरे एयरपोर्ट की कमान महिलाओं के हाथों में ही नजर आई।
इसी के साथ एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने रायपुर एयरपोर्ट में तैनात महिला अधिकारियों-कर्मचारियों की तस्वीर ट्विटर पर भी जारी कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इस ट्विट में लिखा है- एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया लैंगिक पूर्वाग्रह से मुक्त कार्यशील वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्घ है।
रायपुर- आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है. पूरे देश में महिलाओं के जज्बे व हौसले को सलाम किया जा रहा है. प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, मंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष व भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने नारी शक्ति को बधाई दी है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि नारी शक्ति के दृढ़ संकल्प और समर्पण को प्रणाम एवं समस्त महिलाओं को अनंत शुभकामनाएं दी. विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने नारी ममता का सम्मान हो तुम, नारी संस्कारों की जान हो तुम, स्नेह प्यार और त्याग की नारी एकलौती पहचान हो तुम. आप सभी को विश्व महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी महिला दिवस पर बधाई दी.
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने आँगन से अंतरिक्ष व रसोई से देश की रक्षा तक नारीशक्ति हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना कर नित नए कीर्तिमान रच रहीं हैं. आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर मैं देश की हर उस नारी को सलाम करता हूं, जो अपनी कड़ी मेहनत व लगन से सभी के लिए एक उदाहरण. नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बधाई देते हुए कहा कि कोमल है तू कमज़ोर नहीं, शक्ति का नाम ही नारी है. जग को जीवन देने वाली, मौत भी तुझसे हारी है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समस्त मातृशक्तियों को आदरपूर्वक नमन.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति के दृढ़ संकल्प और समर्पण को प्रणाम एवं समस्त महिलाओं को अनंत शुभकामनाएं।#InternationalWomensDaypic.twitter.com/Sn5RjDnogP
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 8, 2019
The question shouldn’t be who can let you, the question should be who can stop you.#HappyWomensDay2019#InternationalWomensDaypic.twitter.com/SE5oVSJili
— TS Singh Deo (@TS_SinghDeo) March 8, 2019
नारी ममता का सम्मान हो तुम, नारी संस्कारों की जान हो तुम, स्नेह; प्यार और त्याग की नारी इकलौती पहचान हो तुम।
आप सभी को विश्व महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनायेंpic.twitter.com/vCcPCwMtJI
— Dr.Charan Das Mahant (@DrCharandas) March 8, 2019
आँगन से अंतरिक्ष व रसोई से देश की रक्षा तक नारीशक्ति हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना कर नित नए कीर्तिमान रच रहीं हैं। आज #InternationalWomensDay के उपलक्ष्य पर मैं देश की हर उस नारी को सलाम करता हूँ, जो अपनी कड़ी मेहनत व लगन से सभी के लिए एक उदाहरण बन चुकी हैं। #HappyWomensDay2019pic.twitter.com/fHRGr1KB2S
— Dr Raman Singh (@drramansingh) March 8, 2019
कोमल है तू कमज़ोर नहीं, शक्ति का नाम ही नारी है.
जग को जीवन देने वाली, मौत भी तुझसे हारी है.#InternationalWomensDay के अवसर पर समस्त मातृशक्तियों को आदरपूर्वक नमन.pic.twitter.com/ilFGk0Gfry— Dharamlal Kaushik (@dharam_kaushik) March 8, 2019
नयी दिल्ली। अपनी हालिया फिल्म ‘लुका छुपी’ की सफलता से बेहद उत्साहित अभिनेत्री कृति सैनन का कहना है कि फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिलना यह दिखाता है कि कलाकार और दर्शकों की सोच एक-दूसरे से मेल खाती है। कृति और अभिनेता कार्तिक आर्यन ने इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में ऐसे युगल का किरदार निभाया है जो शादी से पहले एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझने के लिये लिव-इन रिश्ते में रहते हैं।
दोहा। गगनजीत भुल्लर ने तीन अंडर 69 का स्कोर करके कमर्शियल बैंक कतर मास्टर्स गोल्फ के पहले दौर के बाद संयुक्त दसवें स्थान पर कब्जा कर लिया। फीजी में पहला यूरोपीय खिताब जीतने वाले भुल्लर के साथ 18 अन्य गोल्फर दसवें स्थान पर है ।
इसे भी पढ़ें: भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने कट हासिल किया
Rolling in the richest country in the world #europantour#titleist #QatarAirways #hitwiththetruth#cbqatarmasters pic.twitter.com/KRRUI2SlaH
— Gaganjeet Bhullar (@gagsbhullar) March 6, 2019
एसएसपी चौरसिया संयुक्त 82वें स्थान पर हैं जिन्होंने एक ओवर 73 का स्कोर किया। एड्री अर्नास और जस्टिन वाल्टर्स 67 के स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं।
#India and #Pakistan should quickly turn the page following the #PulwamaTerrorAttack and convert the present tensions into opportunity for long term improvement in their relations, Chinese Foreign Minister Wang Yi said https://t.co/ZJBHVXtuaZ
— EconomicTimes (@EconomicTimes) March 8, 2019