छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ (21154)

भिलाईनगर. स्वच्छता को लेकर आज निगम कार्यालय के सभागार में महत्वपूर्ण बैठक हुई! प्रभारी आयुक्त अशोक द्विवेदी ने समस्त जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता, स्वच्छता निरीक्षक, सुपरवाइजर की बैठक लेकर निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाले स्थलों, सड़क किनारे के स्थलों कि निरंतर सफाई कराने के निर्देश दिए है तथा जोन आयुक्तों को प्रतिदिन क्षेत्र भ्रमण कर सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कहा है! श्री द्विवेदी ने बैठक में कहा कि जीवीपी पॉइंट को पूर्णत: विलोपन करें, डोर टू डोर कचरा संग्रहण 100% हो यह सुनिश्चित करें, व्यवसायिक एवं बाजार वाले क्षेत्रों में रात्रि कालीन सफाई की व्यवस्था जोन आयुक्त स्वयं देखें, निर्माण एवं विध्वंस से निकलने वाले कचरे निपटान करें, कचरा फैलाने वालों के विरुद्ध उड़नदस्ता के टीम सहित जोन आयुक्त भी अपने स्तर पर कार्यवाही करें, सामुदायिक शौचालय एवं पब्लिक शौचालय में आवश्यकतानुसार व्यवस्था को सुनिश्चित करें, स्वच्छता के कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, लापरवाही बरतने वाले के विरुद्ध सीधे कार्यवाही की जावेगी! श्री द्विवेदी ने वार्ड के सुपरवाइजरो की बारी-बारी से समीक्षा की एवं उनके वार्ड में स्वच्छता को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए! स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के निर्धारित पैमानों में शहर के व्यवसायिक क्षेत्रों का सुबह एवं शाम को सफाई, आवासीय क्षेत्रों के सफाई, धूल मुक्त शहर, पब्लिक फीडबैक, आदि पर अंक निर्धारित किये गये हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण का सर्वाधिक अंक कचरा संग्रहण एवं परिवहन तथा उसके निपटान पर निर्धारित किये गये है। स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर में प्रतिबंधित पालिथीन, कैरीबैग पर निगम भिलाई टीम बनाकर छापामार कार्यवाही लगातार कर रही है। भवनों से निकलने वाले मलबों (निर्माण एवं विध्वंस) का निपटान पुर्नचक्रीकरण पद्धति से किया जा रहा है। श्री द्विवेदी ने आज की बैठक में कचरा पृथक्करण केंद्रों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की तथा ऐसे एसएलआरएम सेंटर जोकि प्रारंभ करने योग्य है उन्हें तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं!
बैठक में उपायुक्त टी0पी0 लहरे, समस्त जोन आयुक्त एवं कार्यपालन अभियंता, स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक, सुपरवाइजर,उड़नदस्ता की टीम, स्वच्छता एजेंसी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

लोकवाणी: मुख्यमंत्री ने ’नगरीय विकास का नया दौर’ विषय पर प्रदेश की जनता के सवालों का दिया जवाब
नगरीय क्षेत्रों में वर्षा जल संचय और नागरिकों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने
अनेक योजनाएं संचालित
युवाओं का सम्मान करने, उन्हें  जिम्मेदारी देने तथा उन पर भरोसा करने का दिया संदेश

रायपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘लोकवाणी’ के चौथे प्रसारण में  ’नगरीय विकास का नया दौर’ विषय पर प्रदेश की जनता के सवालों का जवाब दिया तथा नगरीय क्षेत्रों में शासन द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि शहरों का नियोजित विकास, उत्साह से भरपूर और खुशनुमा वातावरण का निर्माण हमारी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने नगरीय विकास के संबंध में लोगों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि नगरीय क्षेत्रों में वर्षा जल संचय और नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने अनेक योजनाओं संचालित है। उन्होंने कहा कि पेयजल और नगर की बसाहट बुनियादी जरूरतें हैं। सच में भू-जल स्तर का गिरना चिंता का विषय है और इसका सबसे बड़ा कारण हमारे शहरों का विकास, सीमेंट कांक्रीट के जंगल की तरह किया जाना है। शहरों के बहुत से हिस्से, घरों, व्यवसायिक भवनों, सड़कों आदि के कारण इतने ठोस हो गए हैं कि बरसात का पानी भी जमीन के भीतर नहीं जा पाता। भूमिगत जल स्तर को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है कि सतह का पानी रिस-रिसकर जमीन के भीतर जाए। छत्तीसगढ़ को तरिया का, तालाबों का, जलाशयों का, नदियों-नालों का, जलप्रपातों का प्रदेश कहा जाता रहा है। विडम्बना है कि एक लम्बे अरसे तक सही सोच और सही योजना के बिना ही निर्माण कार्य किए जाते रहे हैं। ऐसे निर्माण कार्यों की वजह से हमारी जमीन की रिचार्जिंग क्षमता कम होती गई और भू-जल स्तर गिरते-गिरते अब खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। हमारी सरकार ने नियमों में संशोधन करके अब प्रत्येक आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य कर दिया है। पूर्व में निर्मित भवनों में भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की गई है। छह प्रकार की रेन वाटर हार्वेस्टिंग यूनिट की दर राज्य सरकार द्वारा निर्धारित की गई है और सैकड़ों एजेन्सियों तथा स्व-सहायता समूहों को आगे किया गया है कि वे एक माह के भीतर सभी जगह रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था करें। हम चाहते हैं नए भवनों में बिजली कनेक्शन भी तभी दिया जाए, जब रेन वाटर हार्वेस्टिंग की यूनिट वहां लगा दी जाए।
    ‘नरवा, गरवा, घुरवा, बारी’ योजना से शहरों को जोड़ने का कार्य शुरू हो गया है। ‘वी-वायर इंजेक्शन वेल’ के माध्यम से भू-जल की रिचार्जिंग की परियोजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से, स्थानीय प्रशासन से, जिला प्रशासन से, स्वयंसेवी संगठनों से अपील की कि पुराने कुओं की साफ-सफाई कराएं। पुराने कुओं को जाली आदि लगाकर सुरक्षित करें ताकि इससे कोई दुर्घटना न हो। उन्होंने कहा कि आजकल छोटे भू-खण्डों पर घर बनाए जाते हैं, जिसमें कुओं का निर्माण कठिन होता है, इसीलिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग की प्रणाली अपनाई जाती है, लेकिन जहां पुराने कुएं हैं, उनका पूरा सम्मान और व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही 212 करोड़ रू. लागत से रायपुर शहर वृहद पेयजल आवर्धन योजना की शुरूआत कर दी गई है। घरेलू पेयजल कनेक्शन से वंचित बीपीएल परिवारों के लिए ‘मिनीमाता अमृतधारा नल योजना’ शुरू की गई है। फिल्टर प्लांट के माध्यम से पैकेज्ड वाटर अर्थात सीलबंद पानी उपलब्ध कराने के लिए ‘राजीव गांधी सर्वजल योजना’ शुरू की गई है। आपदाग्रस्त स्थानों अर्थात जहां भू-जल प्रदूषित है, वहां सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ‘मुख्यमंत्री चलित संयंत्र पेयजल योजना’ शुरू कर दी गई है। चंदखुरी, जिला दुर्ग में ‘समूह पेयजल योजना’ के माध्यम से समस्या का समाधान किया जा रहा है। सुपेबेड़ा में तेलनदी का जल शुद्ध करने के लिए ‘सुपेबेड़ा जल योजना’ शुरू की गई है। सरकार बनते ही रायगढ़ तथा जगदलपुर शहर सिवरेज मास्टर प्लांट को मंजूरी दी गई है, जिससे नदियों में मिल रहे नाले-नालियों के दूषित जल का शुद्धिकरण किया जा सके।
    बरसों से लंबित खारून सफाई योजना को मंजूरी दी गई है। बस्तर की जीवनदायनी इंद्रावती नदी के संरक्षण के लिए प्राधिकरण का गठन किया गया है। बिलासपुर में अरपा नदी की सफाई का बड़ा अभियान जनभागीदारी के साथ चलाया गया है। मैं चाहता हूं कि प्रदेश की जनता अपने आस-पड़ोस की नदियों को साफ रखने में मदद करें। इससे हमारी सरकार का उत्साह बढ़ेगा और हम सब मिलकर अपने शहरों को, शुद्ध पानी भी दे सकेंगे और स्वच्छ परिवेश भी।
नालियों में कचरा नहीं डालने लोगों से अपील

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह हमारे शरीर में रक्त वाहिकाएं होती हैं उसी तरह शहर की सफाई व्यवस्था नालियों पर निर्भर करती है। जब हम नाली में कचरा डालते हैं तो वहां से पानी बहना बंद हो जाता है। जब पानी नहीं बहता तो गंदे पानी से बदबू, मच्छर, कीड़े-मकोड़े और तरह-तरह की बीमारियां जन्म लेती हैं। उन्होंने घर या दुकान का कचरा नालियों में नहीं डालने की अपील की है।  

युवाओं का सम्मान करने, उन्हें  जिम्मेदारी देने तथा उन पर भरोसा करने का दिया संदेश
    मुख्यमंत्री ने इस बार नगरीय निकायों के चुनावों की प्रक्रिया में  किए गए संशोधन के संबंध में बताया कि महापौर या अध्यक्ष के दोनों पद प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री की तरह एक्जीक्यूटिव पद हैं। यदि पार्षदों का समर्थन नहीं मिलता तो नगर का विकास ठप्प पड़ जाता है। पार्षद जब अपना मुखिया चुनेंगे तो नगरीय विकास का काम निर्बाध रुप से पूरा होगा। जब 21 साल में कोई पार्षद बन सकता है तो मेयर क्यों नहीं बन सकता। हमें युवाओं को सम्मान देना, युवाओं को जिम्मेदारी देना, युवाओं पर भरोसा करना सीखना होगा। हमने प्रदेश को कुचक्रों से बाहर निकालने में सफलता पाई है और अब युवा जोश और ऊर्जा से राजनीति को स्वस्थ बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। शहरों का नियोजित विकास, उत्साह से भरपूर और खुशनुमा वातावरण का निर्माण हमारी प्राथमिकता है।

मछुआ सहकारी समितियों की बढ़ेगी आय
और नगरीय निकायों को मिलेगा राजस्व

    मुख्यमंत्री ने लोकवाणी के माध्यम से बताया कि नगरीय निकायांे के तालाबों से मछुवारों को दूर किया गया था। हम चाहते हैं कि मछुवा सहकारी समितियों को ये तालाब दिये जाएं, जिससे तालाबों की देखरेख भी होगी। नियमित सफाई होगी। मछलियां पाली जायेंगी। मछुवारों की आय बढ़ेगी और नगरीय निकायों को राजस्व भी मिलेगा।

जमीन की गाईड लाइन दर में 30 प्रतिशत कमी और छोटे भू-खण्डों के
क्रय-विक्रय से रोक हटाने से हुए लगभग एक लाख सौदे

     मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों की वजह से हर क्षेत्र में नये रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। पूरे प्रदेश में नगरीय-निकायों द्वारा निर्मित दुकानों के किराये में कमी की गई है ताकि स्वरोजगारी युवाओं को मदद मिले और वे अन्य लोगों को रोजगार दे सके। हमने जमीन की गाइड लाइन दर में 30 प्रतिशत की कमी की और छोटे भू-खंडांे के क्रय-विक्रय से रोक हटाई जिसके कारण लगभग एक लाख सौदे हुये। एक जमीन बिकने पर दसियों लोगों को लाभ मिलता है। मकान बनता हैं तो बढ़ई, लोहार, राजमिस्त्री, इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, रेजा, कुली से लेकर दुकानदार तक सबको रोजगार मिलता है। हमने गुमाश्ता लायसेंस के वार्षिक नवीनीकरण में छूट देने जैसे कई कदम उठाए हैं, जिससे कारोबारियों का उत्साह बढ़ा है।
    शिक्षाकर्मियों, सहायक शिक्षक (एल.बी.) को नियमित वेतन, तबादले की सुविधा, स्वच्छता दीदियों के मानदेय में वृद्वि जैसे अनेक कदम उठाए गए हैं। ‘पौनी-पसारी’ छत्तीसगढ़ में एक ऐसी बाजार व्यवस्था है, जिसमें आपसी सद्भाव, सहयोग और समरसता के सामाजिक माहौल में सारी आवश्यकताएं पूरी हो जाती हैं। समन्वय की अर्थव्यवस्था हमारी बसाहटों में खुशहाली का आधार थी। आधुनिक बाजार व्यवस्था में यह परम्परा टूट रही थी। इसलिए हमने नगरीय-निकायों में ‘पौनी-पसारी’ बाजार व्यवस्था का संरक्षण तथा संवर्धन करने का निर्णय लिया है। मुझे खुशी है कि इस दीवाली में हमारी माटी के दीयों से छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि दिल्ली भी रोशन हुई है। हमारे गांवों, बस्तियों में बने पकवानों की खुशबू और मिठास हर घर में पहुंची है। गांव का पैसा गांव में ही, आपस में एक-दूसरे के काम आता है। हमारा प्रयास है कि हर हाथ को उसकी क्षमता के अनुसार रोजगार मिले, नई उद्योग नीति में इसके लिए समुचित प्रावधान किये गए हैं।

मोर जमीन-मोर मकान योजना से 11 माह में बने 40 हजार मकान

        मुख्यमंत्री ने लोकवाणी के जरिए बताया कि जब हमने सरकार की बागडोर सम्हाली तब प्रदेश में ‘मोर जमीन-मोर मकान योजना’ के तहत सिर्फ 8 हजार मकान बने थे, जबकि 11 महीने में 40 हजार मकान बन गए। हमने ‘राजीव गांधी आश्रय योजना’ का आगाज किया और कानून में संशोधन किया ताकि शहरी क्षेत्रों में रहने वाले भूमिहीन परिवारों को उनके नाम से पट्टा मिले, नियमितीकरण हो। इस योजना का लाभ एक लाख लोगों को मिलेगा। आबादी पट्टों का वितरण होने लगा है। किफायती आवास योजना के तहत 1250 करोड़ रू. की लागत से लगभग 29 हजार नवीन आवासों की मंजूरी दी गई है। वर्ष 2022 तक सभी आवासहीनों को आवास उपलब्ध करा देंगे।

बीमार लोगों तथा कुपोषित माताओं, बहनों एवं बच्चों तक पहुंची सरकार

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ितों तक पहुंचना, हताश और निराश लोगों तक पहुंचना, परेशान लोगों तक पहुंचना, बीमार लोगों तक पहुंचना, कुपोषित माताओं, बहनों, बच्चों तक पहुंचना सरकार का काम है। शहरी बस्तियों के लोग अपनी रोजी-रोटी के लिए इतने व्यस्त रहते हैं कि अपनी बीमारियों की अनदेखी करते हैं। इसलिए हमने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य केन्द्रों तथा अन्य शासकीय योजनाओं के माध्यम से यह तय किया कि शहरी बस्तियों के लोग अस्पताल नहीं पहुंच पाते तो अस्पताल उनके घर के पास पहुंच जाए। मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालयों और मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य केन्द्रों में अब उत्साह का वातावरण है।

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़िया कलाकारों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

    मुख्यमंत्री ने कहा कि साइंस कॉलेज के मैदान में जिस तरह विशाल जनसमुद्र उमड़ा, उसने हमारे हर फैसले पर मुहर लगा दी है। जहां तक उपलब्धि का सवाल है, तो तीन प्रमुख उपलब्धियां हैं। पहली उपलब्धि कि हमने अपने लक्ष्य के अनुरूप नई उद्योग नीति 2019-2024 जारी कर दी है। दूसरी उपलब्धि छत्तीसगढ़िया कलाकारों की प्रतिभा ने यह साबित कर दिया है कि उनके कार्यक्रम किसी सेलीब्रिटी के मोहताज नहीं और तीसरी उपलब्धि कि छत्तीसगढ़ को अपना राज्यगान मिल गया। छत्तीसगढ़ के महान जनकवि डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा ने जब ‘अरपा-पैरी के धार-महानदी हे अपार....’ गीत की रचना की थी, तब उन्हें पता नहीं था कि यह गीत कैसे-कैसे जन-जन की जुबान में चढ़ेगा और एक दिन ऐसा आएगा कि स्वयं यह गीत राज्य गीत का गौरव पाएगा।
    लोकवाणी का ’आदिवासी विकास: हमारी आस’ विषय पर आगामी प्रसारण 8 दिसम्बर 2019 को होगा।

सुहेला को मिला पूर्ण तहसील का दर्जा, स्कूल का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
पुलस चावरे के नाम पर होगा : भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने कुर्मी समाज कीे वैवाहिक पत्रिका ‘परिणय पुष्प’ का किया विमोचन
रायपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बलौदाबाजार जिले के ग्राम बिटकुली में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के सम्मेलन में अपना यह वायदा फिर दोहराया कि किसानों का धान हर हाल में 2500 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जायेगा। इसके लिए कोई हमें सहयोग करें अथवा ना करें लेकिन हम किसानों से किया हुआ वायदा जरूर निभायेंगे। श्री बघेल ने किसानों और ग्रामीणों की मांग पर सुहेला उप तहसील का दर्जा बढ़ाकर पूर्ण तहसील बनाने की घोषणा की। उन्होंने बिटकुली के पूर्व माध्यमिक शाला का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुलस चावरे के नाम करने का ऐलान भी किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज बिटकुली में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रीय समाज के अंतर्गत अर्जुनी राज के 74वें सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रीय समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकुमार सिरमौर ने की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कुर्मी समाज की वैवाहिक पत्रिका ‘परिणय पुष्प’ के ग्यारहवें अंक का विमोचन भी किया। राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, पूर्व विधायक श्री जनकराम वर्मा एवं श्रीमती लक्ष्मी बघेल, जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती शारदा वर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सीमा वर्मा, अर्जुनी राज कुर्मी समाज के अध्यक्ष श्री भुवनेश्वर वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सम्मेलन में कुर्मी क्षत्रीय समाज के महापुरूषों- डॉ. खूबचंद बघेल, स्वामी आत्मानंद, वीर शिवाजी, वल्लभभाई पटेल और हेमनाथ वर्मा के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री का बिटकुली कुर्मी समाज के लोगों ने लड्डुओं से तौलकर अभिनंदन किया। श्री भूपेश बघेल ने सम्मेलन में आदर्श विवाह करने वाले दो जोड़ों को आशीर्वाद भी दिया। विवाह योग्य युवक-युवतियों ने मंच पर आकर अपना परिचय भी दिये। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रतिभाशाली लोगों का समाज की ओर से सम्मान भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को मजबूती प्रदान करने के लिए कुपोषण जैसी कलंक को दूर करना होगा। माताओं और बच्चों की खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। हमारी सरकार ने इसे समूल नष्ट करने के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान चालू किया है। उन्होंने कहा कि असली छत्तीसगढि़या लोगों का राज अब आया है। मुख्यमंत्री निवास में भी अब आम लोगों का त्योहार-हरेली, तीजा, गोवर्धन पूजा, माता कर्मा की गुंज होने लगी है। छत्तीसगढ़ का बेटा डॉ. नरेन्द्र वर्मा के लिखे गीत ‘अरपा, पैरी के धार...’ को हमने राजगीत बना दिया है। इसे अब हरेक सरकारी आयोजनों में गाया जायेगा।

    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने धान खरीदी और इससे चावल बनाने की संपूर्ण प्रक्रिया को सरल भाषा में आम लोगों को समझाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय पुल के लिए केन्द्रीय सरकार हर साल चावल लेती थी, लेकिन इस साल अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पिछले साल किसानों से 2500 रूपए में धान खरीदा और उन्हें इसका भुगतान किया। किसानों की ऋण माफी भी हुई। इसका फायदा बाजार और व्यापारियों को भी भरपूर मिला है। क्योंकि किसान पैसा मिलने पर इसे बांधकर घर में नहीं रखता। खुलकर खर्च करता है। सोना-चांदी, गाड़ी-घोड़ा, सहित जरूरत की चीज तत्काल खरीद कर अपना सपना पूरा करता है। इसी कारण से देशव्यापी मंदी का असर छत्तीसगढ़ पर नहीं पड़ा है। इस साल महिलाओं ने ज्यादा सोने-चांदी के गहने खरीदे हैं। समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ. रामकुमार वर्मा ने मनवा कुर्मी क्षत्रीय समाज का इतिहास बताते हुए स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। समाज के प्रतिभाशाली लोगों का सम्मान भी किया गया। आभार ज्ञापन अर्जुनी राज के अध्यक्ष श्री भुनेश्वर वर्मा ने किया। कलेक्टर श्री कार्तिकेय गोयल, एसपी नीतु कमल सहित प्रशासनिक अमला उपस्थित थे। इस अवसर पर कुर्मी समाज के सभी दसों राज के पदाधिकारी सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में सम्मेलन में शामिल हुए।

अंबिकापुर/रामानुजगंज। बलरामपुर जिले के तातापानी से लगे दामोदरपुर में ग्रामीण की मौत के बाद आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार करने की कोशिश ने ऐसा संदेह उत्पन्न किया कि पुलिस को जलती चिता से अधजली हड्डियां और राख जब्त करनी पड़ी। पीएम रिपोर्ट और गवाहों के बयान के बाद मामला हत्या का निकला। हत्या भी किसी दूसरों ने नहीं बल्कि बेटों ने की थी और गांव में प्रचारित कर दिया था कि पिता की मौत हृदयाघात से हुई है। लंबी जांच के बाद पुलिस ने दो पुत्रों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। हत्या के मामले की जांच 17 जुलाई 2019 से आरंभ हुई थी। रामानुजगंज पुलिस को मोबाइल से एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि दामोदरपुर निवासी कार्तिक गोलदार की संदेहास्पद मौत के बाद उनके बेटों ने सामाजिक मान्यताओं को दरकिनार कर आनन-फानन में शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव से लगे कृष्णा बांध में ले गए हैं। सूचना पर जब रामानुजगंज पुलिस कृष्णा बांध के तट पर पहुंची तो वहां मौजूद लोग देखते ही देखते भाग गए। मौके पर मृतक का भाई रंजीत गोलदार मिला।

रायपुर। ओडिशा से चरस लाकर राजधानी रायपुर में खपाने पहुंचे एक अधेड़ तस्कर को शनिवार देर रात राजेंद्रनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उसके बैग से लड्डू की शक्ल में 50 ग्राम चरस बरामद किया गया। जब्त चरस की कीमत 30 हजार रुपये बताया जा रहा है। पुरानी बस्ती सीएसपी कृष्ण कुमार पटेल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि संजयनगर, टिकरापारा का जमीर रिजवान अली (61) ओड़िशा से चरस की तस्करी कर रायपुर में लाकर उसे दोगुने दाम पर बेच रहा है। पुलिस टीम ने पचपेढ़ी नाका ओवरब्रिज के नीचे बैग के साथ खड़े जमीर रिजवान अली को पकड़कर पूछताछ की फिर बैग की तलाशी ली गई तो एक प्लास्टिक की झिल्ली के अंदर तीन लड्डू की शक्ल में हल्का भूरा, काले रंग का 50 ग्राम चरस और नकदी दो सौ रुपये मिला। जमीर चरस की डिलेवरी करने पहुंचा था। मामले में आरोपित के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 18 के तहत अपराध कायम कर रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।

रायपुर,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत सिलफिली में आयोजित सुपोषण संगोष्ठी एवं किसान सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने लटोरी को तहसील बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री बघेल ने जिले को 149 करोड़ 04 लाख 24 हजार से अधिक की राशि के कुल 532 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर सौगात दी। इनमें 55 करोड़ 73 लाख 91 हजार रूपये के 121 कार्यों का लोकार्पण एवं 93 करोड 30 लाख 33 हजार रूपये से अधिक के 411 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों से हर परिस्थिति में 25 सौ रुपये में धान खरीदी करेंगे। हमने केंद्र सरकार से चावल खरीदी का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कमजोर और कुपोषित बच्चों से मजबूत छत्तीसगढ़ नहीं बन सकता है, इसलिए सुपोषण अभियान शुरू किया गया है। जिसमें महिलाओं और बच्चों को पोषण युक्त आहार दिया जा रहा है। मुझे खुशी है कि सूरजपुर पहला जिला है जहां वरिष्ठ नागरिकों को घर पर ही पेंशन पहुँचाई जा रही है। सरकार ने समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाने के लिए किसानों का ऋण माफ किया है और धान पर बोनस दे रहे हैं। सरकार ने बिजली बिल आधा किया है और 35 किलो चावल दे रही हैं। उन्होंने कहा कि कुदरगढ़ सूरजपुर निवासियों के साथ ही छत्तीसगढ़ का प्रमुख आस्था का केन्द्र है, वहां नलजल योजना का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा लगाये गये विभिन्न स्टालो का अवलोकन किया। सूरजपुर ट्रायबल मार्ट के माध्यम से एनआरएलएम महिला स्व सहायता समूहो को रोजगार तथा आय में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की। तेजस्वी सूरजपुर के अंतर्गत ’’गढबो नवा छत्तीसगढ़ जाहु कमाये बर’’ इस नारे के साथ रोजगार उपलब्धता तथा आजीविका के नये अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, जिला पंचायत के नरवा, गरुवा, घुरुवा एवं बाड़ी के स्टालो का अवलोकन किया।
कार्यक्रम में किसान परिवार की बालिका चांदनी सिंह ने मंच से ही कर्ज माफी करने पर मुख्यमंत्री को सरगुजिहा बोली में आभार व्यक्त किया। चांदनी ने कहा कि मेरे पिता कृषक है उनपर बैंक का बहुत ऋण था जिसे आपके नेतृत्व वाली सरकार ने माफ किया। इस अवसर पर चांदनी ने बघेल को गुलाब का फूल भेंट किया। उच्च शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए जिले को मिले सौगातों के लिए जनता की तरफ से आभार व्यक्त किया। पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रभारी मंत्रियों को डीएमएफ मद की जिम्मेदारी दी है हम उसका समुचित उपयोग कर रहे है। डीएमएफ मद का उपयोग जिले में एम्बुलेंस, रोजगार, स्व सहायता समूहों के आय मे वृद्धि तथा जनजीवन को बेहतर बनाने में किया जा रहा है।
कलेक्टर दीपक सोनी ने कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री तथा सभी विशिष्ट अतिथियों का अभिवादन किया। कलेक्टर ने जिले में शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सफल संचालन की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होने जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के लिए चलाए जा रहे तेजस्वी सूरजपुर, सक्षम सूरजपुर, स्वस्थ सूरजपुर, सुराजी सूरजपुर एवं स्वच्छ सूरजपुर कार्यक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ0 प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, सरगुजा विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं प्रेमनगर विधायक खेलसाय सिंह, भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाडे़, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जगते, संभागायुक्त ईमिल लकड़ा, पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा, जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन उपस्थित थे।

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक