छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ (21154)

कलेक्टर, आयुक्त द्वारा किया गया निरीक्षण लगातार मिल रहा था शिकायत  
दुर्ग। कलेक्टर एवं आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम बाजार विभाग द्वारा अस्पताल परिसर क्षेत्र और मरच्यूरी के पास से अवैध रुप से तिरपाल बांध कर व्यवसाय करने वालों को हटाने की कार्यवाही की। इसके अलावा जिन लोगों सड़क तक फैलाकर सामान रखा था उनके जुर्माना भी वसूल किया गया। निगम अमला ने एैसे 11 लोगों से कुल 5900 रुपये की रसीद काट कर जुर्माना वसूला । कार्यवाही के दौरान स्वास्थ्य एवं बाजार प्रभारी अधिकारी दुर्गेश गुप्ताए दरोगा सुरेश भारतीए अनिल मनहरेए ईश्वर वर्माए कैलाश पटेल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि विगत दो दिनों से जिला कलेक्टर अंकित आनंद द्वारा शहर की साफ.सफाई के साथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण शहर के विभिन्न वार्डो और क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पाया कि अस्पताल परिसर क्षेत्र में सड़क किनारे अधिक संख्या में लोग बांस गाड़ व तार, तिरपाल बांध कर स्वास्थ्य विभाग कार्यालय, जिला अस्पताल के डाक्टर व कर्मचारी क्वाटर तक दुकान लगा लिये हैं इससे क्वाटरों में निवास करने वालों के साथ ही इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर क्षेत्र के साथ ही मरच्यूरी के पास और उसके आगे अजीत इलेक्ट्रीकल तक गैरेज, मिस्त्री, सीट कव्हर, पानी ठेला, व अन्य सामानों का बिक्री करने वाले लोग सड़क को घेर कर तिरपाल और शेड लगाकर व्यवसाय कर रहे हैं। कलेक्टरेट और निगम प्रशासन में अतिक्रमणों को हटाने की लगातार मिल रही शिकायत के आधार पर कलेक्टर व आयुक्त निर्देशानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। अस्पताल परिसर क्षेत्र में दोबार दुकान लगाने पर उन्हें उनके सामान कपड़ा जप्त करने की हिदायत दी गई। मरच्यूरी के पास भी ठेला, तखत आदि हटाने कहा गया अन्यथा सामान जप्ति की चेतावनी दी गई।
०००००००००००००००००००००

शिवनाथ मुक्तिधाम में अब लोगों को सामान्य शवदाह के साथ विद्युत शवदाह की भी सुविधा मिलेगी  
दुर्ग। शहर की बरसों पुरानी मांग अब पूरा होने जा रहा है शिवनाथ मुक्तिधाम में आने वाले लोगों को अब सामान्य शवदाह की सुविधा के साथ ही विद्युत शवदाह की भी सुुविधा प्राप्त होगी। राज्य सभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय जी द्वारा शिवनाथ तट पर मुक्तिधाम के जीर्णोद्वार व सुविधा व्यवस्था के लिए 1ण्00 करोड़ की राशि अपने निधि से स्वीकृत किया है। इस संबंध में आम जनता की मांग के अनुरुप कल के महापौर परिषद की बैठक में महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर द्वारा मुक्तिधाम जीर्णोद्वार का कार्य के लिए उनकी परिषद ने प्रस्ताव पारित कर स्वीकृति प्रदान की है। राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने उक्त कार्यो के लिए आज प्रात: 9ण्00 बजे मुक्तिधाम जीर्णोद्वार के लिए शिवनाथ तट पर भूमिपूजन किया। इस मौके पर महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, आयुक्त इंद्रजीत बर्मनए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती उषा टावरी, लोक कर्म प्रभारी दिनेश देवांगन, सहित अन्य एमआईसी सदस्य और अधिकारी व गणमान्य नागरिक अधिक संख्या में उपस्थित थे।
भूमिपूजन के मौके पर राज्यसभा सांसद सुश्री पाण्डेय ने कहा शिवनाथ तट पर दुर्गए भिलाई व आस.पास क्षेत्र के लोग शवदाह के लिए आते हैं जगह छोटा पड़ता है इसलिए मुक्तिधाम का विस्तार आवश्यक है। विस्तार के साथ ही यहॉ आने वाले लोगों को लकड़ीए कण्डाए प्रकाशए पानी व विश्राम की सुविधा भी आवश्यक है। बरसों से दुर्ग शहर के नागरिक इस सुविधा का बाट जोह रहे थे। आज उनकी मंशा पूरा होने जा रहा है। उन्होंने महापौर एवं आयुक्त सहित निगम अधिकारियों से ड्राईंग डिजाईन का अवलोकन कर सुविधाओं की व्यवस्था करने चर्चा की। उन्होंने कहा मुक्तिधाम में केवल सामान्य शवदाह की ही सुविधा है इसके अलावा आम जनता को बाहर से लकड़ी और कण्डा खरीदा पड़ता है। मुक्तिधाम जीर्णोद्वार निर्माण में लकड़ी, कण्डा, हेतु गोदाम, शवदाह के लिए आरसीसी शेड निर्माणए मुक्तिधाम को सुन्दर बनाने लैण्ड स्केपिंग का कार्य, मुक्तिधाम में जलप्रदाय व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और साउंड सिस्टम, वाटर कूलर लगाने के साथ गार्डन की अच्छी व्यवस्था करने अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा यह दुर्ग शहर मेरा है, यहॉ के लोग मेरे हैंए यहॉ के लोगों ने मुझे जो जिम्मेदारी है उसके अनुरुप उनकी अपेक्षाओं की पूर्ति करना मेरा दायित्व है जिसका मैं निर्वहन कर रही हूॅ।

दुर्ग। कार्यक्रम के मुख्यातिथि रजन देवी गंगवंशी सेवा निवृत्त शिक्षिका अध्यक्षता भुवनलाल साहू अध्यक्ष शाला प्रबन्धन समिति विशिष्ट अतिथि होमेश्वर साहू सरपंच ग्राम पंचायत मुजगहन,अघनु राम साहु पूर्व सरपंच मुरली यादव पूर्व सरपंच लखन लाल साहू सेवा निवृत्त शिक्षक, अघनु राम गजपाल सेवानिवृत शिक्षक, शिव शंकर के आतिथ्य में माँ सरस्वती एवम नेहरू छाया चित्र में पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया,तत्पश्चात भोजनावकाश के बाद मनोरंजक खेलकूद का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी को पुरुष्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीनबंधु सिन्हा के साथ छात्र सेजल साहूएएवम पुष्कर सोनवानी के द्वारा किया गया। आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम का सभी अतिथियों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा किया गया। गणमान्य नागरिकों में ओमप्रकाश साहू,शेषनारायण साहू, धर्मेन्द्र साहू,पुनवाराम,खेमलाल साहू, व बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार से तृप्ति रानी मंडावी,लोकेश्वरी सर्वा, कोमलता जञ्जीर,चूर्णिक वर्मा, रसोइया ललिता महाडिक, दुर्गा साहू,कुमारी कमड़े,गोविंद राव महाडिक उपस्थित थे।

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी मंडल कुकरेल द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बस स्टैंड कुकरेल के पास प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों के साथ किये जा रहे छल एवं वादाखिलाफी के विरुद्ध एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रदेश के किसानों का धान 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी करनेए धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू करने का मांग किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से पिंकी शिवराज शाह पूर्व विधायक सिहावा, रवि दुबे, टेलेश्वर ठाकुर, वामन साहू, घनश्याम साहू, शैलेंद्र साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन टीकेश्वर साहू सदस्य जिला भाजयुमो ने किया।
००००००००००००००००००००

रायपुर।  गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज सिविल लाईन थाने के नियंत्रण कक्ष में रायपुर जिले के पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारियों की बैठक लेकर अपराधों पर नियंत्रण रखने, थानों की व्यवस्था सुधारने, पुलिस चौकियांे एवं थानों का उन्नयन तथा उनके परिसीमन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस महकमे को बेहतर कार्यप्रणाली के जरिए जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरना है। थानों में आगंतुक कक्ष बनाए, वहां बैठने के लिए अच्छा बेंच, चेयर, सोफा तथा पेयजल की व्यवस्था हो। उन्होंने अपराधों पर नियंत्रण के लिए पर्याप्त संख्या में सीसीटीव्ही कैमरा लगाने तथा अपराधों की शिकायत कराने पर एफआईआर दर्ज करें और शिकायतों की त्वरित जांच कराएं। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित हो। यातायात नियम तोड़ने पर जुर्माने की राशि ई-चालान से काउंटर पर पटाएं, इससे लोगों को सीख मिलेगी, अनुशासित रहेंगे।
    बैठक मंे गृह मंत्री ने जनता को बेहतर पुलिसिंग सेवा उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक प्रणाली अपनाने पर भी जोर दिया। इसके लिए महाराष्ट्र, तेलंगाना आदि अन्य राज्यों में बेहतर पुलिसिंग सेवा का अध्ययन करने तथा वहां की अच्छी कार्यप्रणाली को छत्तीसगढ़ में लागू करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री आरिफ शेख, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर सहित सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे।

रायपुर।  समाज कल्याण विभाग द्वारा धमतरी के विंध्यवासिनी वार्ड के सामुदायिक भवन में आयोजित दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में आबकारी एवं उद्योग मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा तथा महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने शिरकत की। कार्यक्रम में मंत्रीद्वय ने चिन्हांकित दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरित किए।
    मुख्य अतिथि की आसंदी से जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखमा ने कहा कि निःशक्त बच्चे सामान्य बच्चों से किसी भी मामले में कमतर नहीं होते। ऐसे बच्चे असाधारण प्रतिभा के धनी होते हैं तथा अन्य बच्चों की तरह हमारे प्यार और सम्मान के हकदार होते हैं। सरकार दिव्यांगजनों की मदद के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। बच्चों में किसी प्रकार की शारीरिक व मानसिक कमी न रह जाए, इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा सुपोषण अभियान चलाया जा रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती भेड़िया ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि निःशक्तजन कभी स्वयं को कमजोर न समझें, अपितु अपनी कमजोरियों को हथियार बनाकर जीवन में आगे बढ़ें। उन्होंने बताया कि निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत पूर्व में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा दोगुनी कर दी गई है। उन्होंने दिव्यांगजनों को मजबूत बनाने के लिए समाज के सभी वर्ग के लोगों को आगे आने का आव्हान किया।
        उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि कार्यक्रम में चिन्हांकित दिव्यांगजनों को कुल 461 कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरित किए गए। इनमें 24 नग ट्रायसिकल, 16 व्हीलचेयर, 13 सी.पी. चेयर, 38 बैशाखी, 11 वॉकिंग स्टीक, 198 श्रवण यंत्र, 2-2 ब्रेल केन फोल्डिंग, ब्रेल स्लेट, ब्रेल किट निःशुल्क बांटे गए। इसके अलावा 10 स्मार्ट फोन, 15 स्मार्ट केन, 04 डेजी प्लेयर, 09 रोलेटर, 45 एमएसआईडी किट, 12 मोटराइज्ड ट्रायसिकल तथा 60 प्रोस्थेसिस एवं कैलिपर्स वितरित किए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रघुनंदन साहू, सदस्य श्रीमती कविता बाबर एवं श्री नीशु चंद्राकर, जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिन्हा, धमतरी के पूर्व विधायक श्री हर्षद मेहता सहित बड़ी संख्या मंे लोग उपस्थित थे।

रायपुर। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना दूरस्थ इलाकों के ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही है। हाट-बाजार में आने वाले लोगों को अब हाट-बाजार में ही क्लीनिक से स्वास्थ्य जांच और उपचार का लाभ मिलने से आसानी हो गई है। छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचल बलरामपुर-रामानुजगंज में ऐसे दुर्गम इलाके जहां स्वास्थ्य सुविधाओं की त्वरित उपलब्धता नहीं है, वहां  स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच के लिए 76 हाट-बाजारों में यह योजना लागू की गई है। योजना के तहत मोबाइल टीम, चिकित्सकों और आवश्यक उपकरणों सहित पहुंचकर लोगों का इलाज कर रही है। इसके साथ ही अन्य जांच भी मौके पर की जाती है। यहां लोगों को निःशुल्क दवाएं भी दी जा रही है।
    अभियान का ग्रामीणों को मिलने वाले लाभ का अंदाजा क्लीनिक में इलाज कराने वालों के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। जिले में अगस्त माह में 108 हाट-बाजारो में मेडिकल टीम ने 4 हजार 478 मरीजों का उपचार किया। इसी तरह सितम्बर माह में 262 हाट-बाजारों में 6 हजार 743 मरीजों तथा 1 से 23 अक्टूबर तक 154 हाट-बाजारों में 2 हजार 469 मरीजों ने अपना इलाज कराया है। बलरामपुर जिले के ग्र्राम संतोषीनगर (खैरवार पारा) निवासी बैजनाथ कातिया ने बताया कि मैं लकवा का भी मरीज हूं इसलिए चार किलोमीटर चलकर जिला चिकित्सालय में निरंतर जांच कराना मेरे लिए संभव नहीं है। इसलिए मैं नजदीक के हाट-बाजार के क्लीनिक पहुंचा। डॉक्टर ने तुरंत मेरे ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच कर आवश्यक परामर्श और दवाईयां दीं। उन्होंने कहा कि हाट-बाजार क्लीनिक से अब मुझे उपचार में आसानी हो रही है। यह योजना बहुत ही साकारात्मक और लाभप्रद है, इसके लिए मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं।
    उप स्वास्थ्य केन्द्र दलधोवा अंतर्गत सोनहरा निवासी जदुराम ने बताया कि सामान खरीदने सप्ताहिक बाजार जाने पर उन्हें हाट बाजार क्लीनिक के बारे में पता चला। उन्हें भी काम के दौरान अत्यधिक थकावट और कमजोरी मंहसूस होती थी और सांस फूलती थी। इसलिए उन्होंने तुरंत क्लीनिक पहुंचकर चिकित्सक से अपनी परेशानी बतायी। चिकित्सा दल द्वारा प्राथमिक जांच की गयी। चिकित्सक की सलाह पर उन्होंने अंबिकापुर अस्पताल से पूरी जांच करावाया। श्री जदूराम ने बताया कि अब मैं खुद को स्वस्थ्य महसूस कर रहा हूं। इस योजना से मुझे बहुत लाभ हुआ है।

रायपुर।   लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज सिविल लाईन स्थित नये विश्राम भवन में रायपुर जिले के निर्माण कार्याे की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय इंजीनियरों को सड़कों में गड्ढा भरायी का कार्य 10 दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों, भवनों एवं पुल-पुलियों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय-सीमा में कार्य पूर्ण हो, इसके लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए, कार्य विलंब होने से लागत नहीं बढ़नी चाहिए। श्री साहू ने कहा कि निर्माण कार्य स्वीकृत राशि के अंतर्गत ही पूर्ण हो, इसके लिए रिवाईज स्टीमेट नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहंुच मार्गो की चौड़ाई टू-लेन होना चाहिए, ताकि वाहनों की आवाजाही में कठिनाई नहीं हो।
    लोक निर्माण मंत्री श्री साहू ने हर जिले में कम से कम चार हजार बैठक क्षमता का एक इंडोर स्टेडियम और डेढ़ हजार बैठक क्षमता का एक ऑडिटोरियम निर्माण का प्रस्ताव तैयार करें, ताकि आगामी वित्तीय वर्ष में बजट का प्रावधान कर सके। उन्होेंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप विभागीय खर्चो में मितव्यता बरतने तथा आय का स्त्रोत बढ़ाने के लिए खाली पड़ी शासकीय जमीन जिसका उपयोग नहीं हो रहा है, वहां कामर्शियल काम्पलेक्स बनाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि आय का स्त्रोत बढ़ाने के लिए कामर्शियल काम्पलेक्स एवं शॉपिंग माल, दुकाने आदि निर्माण कार्य के लिए अधीक्षण अभियंता स्तर के अधिकारी नियुक्त करने तथा अलग से विंग बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारी क्वाटरों की मरम्मत कराने तथा 50 साल से अधिक के जीर्ण हो चुके कर्मचारी क्वार्टर को तोड़वाकर वहां मल्टीस्टोरी मकान बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे अधूरे निर्माण कार्य जो तकनीकी एवं वित्तीय कारणों से लंबित हैं, उसे शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। ऐसे सड़कों का कार्य जो भू-अर्जन प्रकरणों के तहत रूका है, उन्हें कलेक्टर के समय-सीमा की बैठक में निराकृत कराने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल करने लायक सड़को का प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए। लोक निर्माण मंत्री श्री साहू ने बैठक में उपस्थित मुख्य अभियंता श्री एस.के.शर्मा सहित सभी अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी एवं सहायक अभियंताओं को कार्य संस्कृति में बदलाव लाने, अनुशासित रहने, निर्माण कार्यो के गुणवत्ता में विशेष ध्यान देने तथा टीम भावना से कार्य करने के निर्देश दिए।      

रायपुर।  महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन कर नगरवासियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्रीमती भेंडिया ने छत्तीसगढ़ को कुपोषण मुक्त राज्य बनाने के लिए सबके सहयोग का आह््वान किया। उन्होंने नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
श्रीमती भेंडिया ने प्रमुख रूप से 73 लाख 12 हजार रूपए लागत के सर्व समाज मांगलिक भवन निर्माण, 45 लाख रूपए लागत के मुख्य  मार्ग के दोनों ओर पेवर ब्लाक निर्माण कार्य, एक करोड़ 8 लाख रूपए लागत के नगर के मेन रोड एवं चौक चौराहों पर ट्यूबलर पोल निर्माण कार्य, 15 लाख 33 हजार रूपए लागत के वार्ड क्रमांक-14 में स्टेडियम में मंच निर्माण कार्य, 2 करोड़ 30 लाख रूपए लागत के सी.सी. रोड निर्माण कार्य, 70 लाख 19 हजार रूपए लागत के नाली निर्माण कार्य और 36 लाख 37 हजार रूपए लागत के पाईप लाईन विस्तारीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही श्रीमती भेंडिया ने बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम निर्माण कार्य, इंडोर एवं आउटडोर जिम परिसर, मुक्तिधाम उन्नयन कार्य, कब्रिस्तान उन्नयन कार्य, वार्ड क्रमांक 09, 10, 14 में अंागनबाड़ी भवन निर्माण, सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया
कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती भेंडिया ने 59 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उन्हें लगन और परिश्रम से लक्ष्य हासिल करने प्रोत्साहित किया। उन्होंने ए.पी.एल. श्रेणी के हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड भी प्रदान किया। एस.डी.एम. श्री आर.एस.ठाकुर ने नव नामंाकित एल्डरमेनो को शपथ दिलायी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रेम भंसाली, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री मोहन निषाद सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

रायपुर,छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) से लखनऊ (Lucknow) के लिए फ्लाइट बंद होने के बाद उत्तरप्रदेश से हवाई सेवा का विकल्प केवल प्रयागराज से जुड़ा हुआ है. इसी वजह से अब ठंड के दिनों में पर्यटकों (Tourist) का रुझान बढ़ने की वजह से प्रयागराज (Prayagraj) फ्लाइट की बुकिंग बढ़ती जा रही है. प्रयागराज के लिए रायपुर से सीधी उड़ान की भी सुविधा है. मालूम हो कि ये एक मात्र सुविधा  है जो कि छत्तीसगढ़ को उत्तरप्रदेश से सीधे जोड़ता है. वहीं दूसरी ओर उत्तरप्रदेश के लिए सीधी उड़ने की भी मांग यात्रियों की ओर से लगातार आ रही है. इस वजह से टिकट बुकिंग में शानदार इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है.
आपको बता दें कि 27 दिसंबर 2017 को रायपुर से लखनऊ के लिए सीधी उड़ान सेवा (Direct Flight) शुरू की गई थी जो 14 जुलाई 2018 को बंद भी कर दी गई. इस फ्लाइट के बंद होने के बाद छत्तीसगढ़ का उत्तरप्रदेश हवाई मार्ग पर फिर से नई फ्लाइट की मांग की गई. इसके बाद इंडिगो ने 28 जून 2019 से रायपुर से प्रयागराज के लिए 70 सीटर विमान का परिचालन शुरू किया है.
वहीं दूसरी ओर 6 महीने में रायपुर विमानतल (Raipur Airport) से 12 लाख से ज्यादा यात्रियों ने उड़ान भरी है. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. इस साल अप्रैल से लेकर अक्टूबर तक यानी छह माह में रायपुर विमानतल से 12 लाख 15 हजार 214 यात्रियों ने उड़ान भरी. जबकि पिछले साल अप्रैल से अक्टूबर तक की स्थिति में 11 लाख 60 हजार 943 यात्रियों ने उड़ान भरी थी. इस तरह यात्रियों की संख्या 4.67 फीसदी ज्यादा है. विमानन अधिकारियों का कहना है कि रायपुर विमानतल में अब दूसरे शहरों के लिए लगातार बढ़ रही हवाई कनेक्टिविटी के साथ ही यात्री सुविधाएं भी बढ़ती जा रही है.

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक