छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ (21154)

बिलासपुर । मेरठ के २ गांजा तस्करों ने बिलासपुर रेलवे पार्सल कार्यालय से ६१ किलो गांजा मेरठ पार्सल बुक कराया था। मामले की जांच कर रही मेरठ जीआरपी ने इसका खुलासा किया है। मामले में मेरठ जीआरपी आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज करेगी। १० अक्टूबर को बिलासपुर रेलवे पार्सल कार्यालय से उत्कल एक्सप्रेस से मेरठ सिटी भेजे गए पार्सल में जीआरपी को ६१ किलो गांजा मिला था। गांजा कंबलों के बीच छिपाने के बाद पार्सल कार्यालय के माध्यम से भेजा गया था। मामले में मेरठ जीआरपी की टीम जांच करने बिलासपुर पहुंची थी। ३ दिनों की जांच के बाद मेरठ जीआरपी को पता चला कि पार्सल एजेंट चन्द्रशेखर यादव की आईडी से पार्सल भेजा गया था। इसके साथ ही रायपुर निवासी कुछ युवकों के भी नाम सामने आए थे। बिलासपुर व रायपुर व मेरठ में जांच और रेलवे पार्सल एजेंट चन्द्रशेखर यादव पार्सल क्लर्क हकीम अब्दुल खान व सुनील ने बयान में बताया कि कि मेरठ निवासी राकेश चौधरी और इंतजार कुरैशी कंबल व लेडिज सूट का व्यवसाय करते हैं। कपड़ों के पार्सल भेजने के आड़ में कपड़ों के बीच गांजे की तस्करी करते आ रहे हैं। मेरठ पार्सल भेजे जाने से पहले राकेश चौधरी ने ओडिशा से रायपुर गांजा ईश्वर गुप्ता के पास भेजा था। ईश्वर ने धर्म सिंह राजपूत को गांजा दिया था। इसे धर्मसिंह राजपूत ने इमरान को दिया। इमरान ने पार्सल मेरठ भेजने के लिए चन्द्रशेखर यादव को दिया था। जांच पूरी होने के बाद मेरठ जीआरपी ने मामले में इंतजार कुरैशी व राकेश चौधरी के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाएगा। उन्हें पकडऩे के लिए मेरठ जीआरपी की टीम ने तलाश शुरू कर दी है।

बिलासपुर । लक्षित कार्य को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ जवाबदेही आवश्यक है। इससे न केवल कार्य करने की दक्षता बढ़ती है बल्कि अनावश्यक त्रुटियों की संभावना भी घटती है। संरक्षा एवं समयबद्धता वीडियो कान्फ्रेंस में गौतम बनर्जी,  महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा। कान्फ्रेंस में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख विभागाध्यक्ष, सचिव, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के साथ तीनों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक, अपर मंडल रेल प्रबंधक अपने सभी शाखाधिकारियों के साथ उपस्थित थ। साप्ताहिक संरक्षा कान्फ्रेंस की शुरुआत करते हुए महाप्रबंधक ने विगत दिनों पेट्रोलमैन के रन ओवर होने की घटना पर दुख प्रकट किया तथा सभी पेट्रोलमैन की काउंसलिंग करने का निर्देश दिये। साथ ही सभी कर्मचारियों के फैमिली डिक्लेरेशन को सुनिश्चित करने को कहा गया। महाप्रबंधक ने ब्लाक कार्य की गहन मानीटरिंग का भी निर्देश दिया ताकि उक्त समय में बेहतर आउटपुट मिले। इसके साथ ही ब्लाक की उचित उपलब्धता पर बल दिया। महाप्रबंधक ने लोडिंग बढ़ाने के लिए तीनों रेल मंडलो में वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधकों, वरिण् मंडल परिचालन प्रबंधकों तथा जोन में प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक तथा प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक को रणनीति बनाने का निर्देश दिया। बैठक में कोचिंग ट्रेनों की समयबद्धता को प्रभावित करने वाले विभिन्न घटकों का विश्लेषण किया गया एवं संबद्ध विभागों को उपर्युक्त निर्देश दिए गए। महाप्रबंधक ने स्पष्ट तौर पर कहा कि विफलता के लिए जिम्मेदारी तय किया जाए।

बिलासपुर । शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने एक बार फिर नगर पालिक निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय आज सुबह 6 बजे साइकिल से शहर भ्रमण पर निकलें. इस दौरान निगम कमिश्नर पाण्डेय को कई जगह सफाई व्यवस्था में खामियां देखने को मिली,जिस पर जोन कमिश्नर समेत सफाई निरीक्षकों और सफाई ठेका कंपनी के अधिकारियों पर नाराजग़ी जताते हुए उन्हें फटकार लगाई। आगे भी औचक निरीक्षण करने की चेतावनी देते हुए जल्द व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
दस दिन के भीतर दूसरी बार साइकिल से सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकलें कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय आज उपायुक्त खजांची कुम्हार के साथ जोन क्रमांक 5 के चार वार्डों भ्रमण किया। इस दौरान  तिलक नगर,रिवर व्यू रोड,गोड़पारा,सदर बाज़ार, गोल बाज़ार,ज्वाली नाला चौक,हटरी चौक और गांधी चौक तक निरीक्षण किए।  निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम रिवर व्यू रोड में किनारे रखे गए अमृत मिशन योजना के पाइप को देखकर नाराजग़ी जताई और संबंधित इंजीनियर को जल्द से जल्द उसे जोडक़र रेस्टोरेशन के निर्देश दिए,उसके बाद रिवर व्यू फूड स्टाल में खाद्य सामग्रियों के उठाएं नहीं जाने पर सफाई निरीक्षक को फटकार लगाते हुए दुकानदारों को कचरा नहीं फैलाने के चेतावनी देने के निर्देश दिए। गोड़पारा की गलियों में नाली जाम होने पर संबंधित सफाई निरीक्षक को तुरंत सफाई के निर्देश देते हुए नाली की नियमित सफाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्री पाण्डेय ने देखा कि गोल बाज़ार के पास दो चाय दुकानदारों द्वारा सडक़ पर कचरा फैलाया जा रहा है,पूछताछ में निगम द्वारा दिए गए डस्टबिन को घर में रखने के जवाब और प्लास्टिक के डिस्पोजल उपयोग करने पर सौ-सौ रूपये की जुर्माने की कार्रवाई दुकानदारों पर की गई। जवाली नाला के पास एक होटल व्यवसायी द्वारा रोड में बर्तन धोने और गंदगी करने पर दुकानदार को ऐसा नहीं करने वर्ना भविष्य में दुकान सील करने की चेतावनी दी गई,इस दौरान होटल व्यवसायी द्वारा अवैध तरीके से दुकान के बाहर लगाए गए तालपतरी को निकाला गया। तालपतरी को लगाएं जाने पर जोन कमिश्नर पर नाराजग़ी जताई।  निरीक्षण के दौरान कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए सफाई व्यवस्था को और भी दुरूस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो आगे भी औचक निरीक्षण करेंगे। आज निरीक्षण में निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के साथ उपायुक्त खजांची कुम्हार,जोन कमिश्नर डी.के.शर्मा,स्वास्थ्य अधिकारी ओंकार शर्मा,सब इंजीनियर रमन छाबड़ा, लायंस कंपनी, रामकी समेत सफाई विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।
सार्वजनिक नल से गाड़ी धो रहें लोगों को रोका
साइकिल से निरीक्षण पर निकलें कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने लक्ष्मी टॉकिज और हटरी चौक के पास दो लोगों को सार्वजनिक नल से दोपहिया और चारपहियां वाहन को धोते हुए देखा, इस पर कमिश्नर द्वारा उन्हें पानी के महत्व समझाते हुए भविष्य में दोबारा नहीं करने की चेतावनी दी गई।
लायंस और रामकी कंपनी के मैनेजर को फटकार
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्री पाण्डेय ने समय पर डोर टूर डोर कचरा कलेक्शन शुरू नहीं होने पर ठेका कंपनी रामकी के मैनेजर को बुलवाकर जमकर फटकारा,इस दौरान कमिश्नर ने सुबह 6 बजे से हर हाल में कचरा कलेक्शन शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद सडक़ पर सफ़ाई कर्मियों द्वारा झाड़ू लगाने के बाद तुरंत बीन में नहीं डाले जाने पर लायंस के प्रोजेक्ट मैनेजर को व्यवस्था सुधारने और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

बिलासपुर । मेरठ के २ गांजा तस्करों ने बिलासपुर रेलवे पार्सल कार्यालय से ६१ किलो गांजा मेरठ पार्सल बुक कराया था। मामले की जांच कर रही मेरठ जीआरपी ने इसका खुलासा किया है। मामले में मेरठ जीआरपी आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज करेगी। १० अक्टूबर को बिलासपुर रेलवे पार्सल कार्यालय से उत्कल एक्सप्रेस से मेरठ सिटी भेजे गए पार्सल में जीआरपी को ६१ किलो गांजा मिला था। गांजा कंबलों के बीच छिपाने के बाद पार्सल कार्यालय के माध्यम से भेजा गया था। मामले में मेरठ जीआरपी की टीम जांच करने बिलासपुर पहुंची थी। ३ दिनों की जांच के बाद मेरठ जीआरपी को पता चला कि पार्सल एजेंट चन्द्रशेखर यादव की आईडी से पार्सल भेजा गया था। इसके साथ ही रायपुर निवासी कुछ युवकों के भी नाम सामने आए थे। बिलासपुर व रायपुर व मेरठ में जांच और रेलवे पार्सल एजेंट चन्द्रशेखर यादव पार्सल क्लर्क हकीम अब्दुल खान व सुनील ने बयान में बताया कि कि मेरठ निवासी राकेश चौधरी और इंतजार कुरैशी कंबल व लेडिज सूट का व्यवसाय करते हैं। कपड़ों के पार्सल भेजने के आड़ में कपड़ों के बीच गांजे की तस्करी करते आ रहे हैं। मेरठ पार्सल भेजे जाने से पहले राकेश चौधरी ने ओडिशा से रायपुर गांजा ईश्वर गुप्ता के पास भेजा था। ईश्वर ने धर्म सिंह राजपूत को गांजा दिया था। इसे धर्मसिंह राजपूत ने इमरान को दिया। इमरान ने पार्सल मेरठ भेजने के लिए चन्द्रशेखर यादव को दिया था। जांच पूरी होने के बाद मेरठ जीआरपी ने मामले में इंतजार कुरैशी व राकेश चौधरी के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाएगा। उन्हें पकडऩे के लिए मेरठ जीआरपी की टीम ने तलाश शुरू कर दी है।

रतनपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती और कुर्मी महाधिवेशन में शामिल हुये मुख्यमंत्री

रायपुर.  सरदार वल्लभ भाई पटेल महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महान वकील, राजनेता और संगठक थे। देश के एकीकरण में उनका बहुत बड़ा योगदान था। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर जिले के रतनपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती समारोह और कुर्मी महाधिवेशन मंे उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यह उद्गार व्यक्त किया। उन्होंने कुर्मी समाज की मांग पर मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में उन्नत कौशल प्रशिक्षण संस्थान निर्माण हेतु ढाई एकड़ जमीन आबंटित करने के साथ ही रतनपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर भव्य भवन बनाने के लिये 50 लाख रूपये स्वीकृत करने की घोषणा भी की।
    रतनपुर के महामाया मंदिर परिसर में कुर्मी क्षत्रिय चेतना मंच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बघेल ने कुर्मी समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में केवल रोटी और बेटी की बात होती है। यह हमारे समाज के पिछड़ेपन का प्रमुख कारण है। इनके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि की बातें भी होनी चाहिये। उन्हांेने कहा कि छत्तीसगढ़ में 2500 रूपये क्विंटल धान खरीदी और ऋण माफी से किसानों का जीवन स्तर पहले से बेहतर हो गया है। आज जिनके पास पंखा नहीं था, उनके पास पंखा है। जिनके पास पंखा था, उसने कूलर लगा लिया है। कूलर वाले एसी लगा रहे हैं और सायकिल वाले फटफटी और फटफटी वाले कार ले रहे हैं। देश में मंदी है, लेकिन छत्तीसगढ़ में नहीं है। श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हांेने छत्तीसगढ़ राज्य का सपना देखा था। उनकी सोच थी कि राज्य बनने से छत्तीसगढ़िया लोगों के हिसाब से नीति बनेगी। उनके हिसाब से बजट तय होंगे और छत्तीसगढ़ के संसाधनों का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले कुर्मी समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रामाधार कश्यप को शिखर सम्मान से नवाजा गया। छत्तीसगढ़ का राजगीत अरपा पैरी की धार.... बजाया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को किसानों का महत्वपूर्ण औजार नांगर भेंटकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कुर्मी समाज की पत्रिका चेतना के स्वर और कुर्मी चेतना जागृति स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता श्री सतीशचंद्र वर्मा, जनपद पंचायत बिल्हा की अध्यक्ष श्रीमती गीतांजली कौशिक, पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चंद्राकर, पूर्व महापौर श्रीमती किरणमयी नायक, श्री प्रमोद नायक, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य दिलीप कौशिक, सुखदेव कश्यप, समाजसेवी मनोहर लाल चंदेल सहित कुर्मी समाज के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या मंे उपस्थित थे।

प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग के मोहन नगर स्थित गुरुद्वारे में की घोषणा
गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना की
रायपुर. प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग के मोहन नगर स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका और प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना की। जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के नारे के साथ उन्होंने अपना संबोधन प्रारम्भ किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस पूज्य भूमि में  गुरुनानक देव जी ने इतने बरस गुजारे, उस पवित्र करतारपुर साहिब जाने का मार्ग श्रद्धालुओं के लिये खोल दिया गया है। प्रदेश के श्रद्धालु भी पवित्र करतारपुर साहिब जा कर पुण्य लाभ उठाना चाहेंगे। प्रदेश सरकार इनकी रेल यात्रा का खर्च वहन करेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि गुरुनानक देव ने समाज में फैली हुई कुरीतियों का विरोध किया और सच्चे ज्ञान का मार्ग अपने भक्तों के लिए प्रशस्त किये। सत्य की खोज के लिए उन्होंने लंबी यात्रायें की। उनके अनुयायियों ने साहस और सेवा का जज्बा दिखाया। प्रकाशपर्व के इस पावन अवसर पर आप लोगों के बीच आकर अभिभूत हूँ। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधकों ने मुख्यमंत्री को सरोपा भेंट किया।

दुर्ग | प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोहन नगर स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के संबोधन के साथ उन्होंने कहा कि जिस पूज्य भूमि में पूज्य गुरुनानक देव जी ने इतने बरस गुजारे, उस पवित्र करतारपुर साहिब जाने का मार्ग श्रद्धालुओं के खोल दिया गया है।
प्रदेश के श्रद्धालु भी पवित्र करतारपुर साहिब जा कर पुण्य लाभ उठाना चाहेंगे। प्रदेश सरकार उनके रेल यात्रा खर्च वहन करेगी। प्रकाशपर्व के इस पावन अवसर पर आप लोगों के बीच आकर अभिभूत हूं। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधकों ने मुख्यमंत्री को सरोपा भेंट किया। इस दौरान सेवादार अरविंदर खुराना समेत गुरुद्वारा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
गुरुनानक देव ने ऊंच-नीच का भेद मिटाया: भूपेश
 श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश उत्सव के पांच दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे। गुरुनानक स्कूल परिसर में कहा कि गुरुनानक देव जी महाराज का अवतरण ऐसे समय में हुआ, जब समाज में कुरीतियां व्याप्त थीं। बुराईयां, पाखंड और अंधविश्वास था। वे बाल्यकाल से ही चिंतन, मनन करने वाले रहे और मानवता के प्रति श्रद्धा उनके मन में रही है। उन्होंने दीन दुखियों को भोजन कराया और तभी से सिख समाज लंगर का आयोजन करता आ रहा है।
गुरुनानक देव जी ने अज्ञानता के खिलाफ संदेश दिया। गुरुनानक देव जी एक मात्र ऐसे संत थे, जिन्होंने सबसे लंबी पदयात्रा कर मानवता, समानता, भाईचारा और प्रेम का संदेश दिया। हम सभी एक ही ईश्वर की संतान हैं। हमें आपसी भाईचारे के साथ रहना चाहिए। श्री गुरुनानक देव जी ने ऊंच-नीच, छुआछूत और जातिवाद से ऊपर उठकर मानवता का संदेश दिया है। उसे अमल में लाना चाहिए। समाज की समृद्धि, शांति के बिना संभव नहीं है। सभी संकल्प लें कि गुरुनानक देव जी के बताए रास्ते पर चलेंगे।
उन्होंने सिख समाज को प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए यह भी बताया कि करतारपुर की यात्रा के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से व्यवस्था की गई है। समाज के लोग इस यात्रा में जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने लंगर भी परोसा और सभी के साथ बैठकर लंगर भी छका। इधर, सुबह 8 बजे से दीवान सजा। पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्थे भाई मेहताब सिंह, भाई सरबजीत सिंह पटना वाले, भाई सतपाल सिंह दिल्ली वाले ने कीर्तन से साध संगत को निहाल किया। हेड ग्रंथी मान सिंह बड़ला ने सरबत के भले के लिए अरदास की। समूह साध संगत के लिए लंगर की व्यवस्था थी।

जशपुर/अंकिरा . तपकरा ओडिशा मार्ग की जर्जर हालत और सड़क से उड़ती हुई धूल से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को तीन घंटे तक तक तपकरा ओडिशा मार्ग पर चक्का जाम आंदोलन किया। अफसरों ने 3 दिनों में सड़क की मरम्मत शुरू कराने का आश्वासन दिया तो ग्रामीण मान गए और तपकरा में बंद प्रतिष्ठान खोल दिए। सड़क पर भारी वाहनांे के आवाजाही में प्रतिबंध नहीं लगाने पर विधायक प्रतिनिधि ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ थाने में शिकायत भी की है।
तीन दिन पहले ही जनता की ओर से प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था ।  मंगलवार को तपकरा के फरसाबहार तिराहा एवं उतियाल नदी के पास दोनों तरफ से ग्रामीणों ने सड़क पर गाड़ियों का आवागमन बंद कर दिया।  सुबह 7.30 बजे से लेकर 10.30 बजे तक सड़क पर आवागमन ठप रहा। तपकरा के प्रतिष्ठान पुरी तरह से बंद रहे।
ऐसे में अफसर ग्रामीणों को समझाइश देने पहुंचे और  एक पत्र का हवाला देते हुए बताया कि कलेक्टर ने सड़क के दुरूस्त करने संबंधी निर्देश दिए हैं। एसडीएम फरसाबहार एनएस भगत, एसडीओपी कुनकुरी मनीष कुंवर, थाना प्रभारी तपकरा आरजीएस गौतम की उपस्थिति में एसडीओ पीडब्लूडी ने कहा कि 15 नवंबर तक सड़क को दुरूस्त कर दिया जाएगा।

बिलासपुर . नौकरी करने की पूरी उम्र एक आदमी की केस लड़ने में गुजर गई। अंत में हाईकोर्ट पहुंचा तो उसे न्याय मिला। अब वह रिटायर होने के समय गांव में कोटवारी करेगा। जिला बलौदा बाजार के बिलाईगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम काेमसकुंडा निवासी छुनकू उर्फ भीष्म बुधराम 1993 में गांव का स्थायी कोटवार नियुक्त हुआ था। एक साल बाद शिकायत हो गई। उसके खिलाफ 107, 16 का प्रकरण चला था। वह पैसे के लेनदेन के मामले में गवाह भी बना था। तत्कालीन तहसीलदार ने 1994 में उसे बिना नोटिस दिए या इंक्वायरी किए ही नौकरी से बर्खास्त कर दिया। उसके स्थान पर बोधीराम को कोटवार नियुक्त कर दिया गया।
छुनकू इस बीच अपने स्तर पर अधिकारियों के पास जाकर न्याय की गुहार करता रहा पर कहीं से मदद नहीं मिली। अपनी बर्खास्तगी आर्डर के 3 साल बाद उसने बिलाईगढ़ एसडीओ के पास चैलेंज किया। तब एसडीओ ने यह कहकर उसका आवेदन खारिज कर दिया कि यह प्रकरण समय पर फाइल नहीं किया गया है। उसने 1998 में कलेक्टर के पास चैलेंज किया। 2006 में कलेक्टर ने कह दिया कि एसडीअाे का आदेश सही था। छुनकू ने फिर रेवन्यू बाेर्ड में केस फाइल किया। इसी दाैरान कोटवार बाेधीराम की माैत हाे गई। रेवन्यू बाेर्ड ने कह दिया कि बाेधीराम अब मर गया है इसलिए यह याचिका चलने योग्य नहीं है। छुनकू ने एक साल बाद फिर से रेवन्यू बाेर्ड में पुनरावलोकन प्रकरण लगाया। यहां दूसरे जज ने सुनवाई की। उन्होंने माना 107, 16 प्रतिबंधित धारा है उसे आपराधिक प्रवृत्ति नहीं माना जा सकता। इसी तरह यदि लेनदेन में गवाह बना है ताे भी अपराधी नहीं है।

निष्कर्म में यह कहा गया कि बाेधीराम की माैत हाे गई है इसलिए इस पद पर फिर से नियुक्ति की जाए और इसमें छुनकू भी भाग ले सकता है। छुनई ने 2016 में अधिवक्ता संदीप दुबे के माध्यम से इस मामले को हाईकोर्ट में लेकर गया। इस बीच गणेशराम नाम का व्यक्ति कोटवार के लिए नामित हो गया। इधर, केस की सुनवाई शुरू हुई तो हाईकोर्ट ने पाया कि छुनकू को बिना अवसर दिए ही तहसीलदार ने हटा दिया है। हाईकोर्ट ने राजस्व मंडल के दोनों आदेश को गलत करार दिया। जस्टिस गौतम भादुड़ी की बेंच ने उसे नौकरी पर बहाल करने के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट में तीन साल के भीतर ही उसे न्याय मिल गया। छुनकू की वर्तमान उम्र 55 साल है। 26 साल पहले जब वह 28 साल का था तब से वह नौकरी के लिए लड़ रहा है। रिटायर होने की उम्र में उसे अब नौकरी मिलेगी।

बिलासपुर 12 नवंबर 2019। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पुराना उच्च न्यायालय बिलासपुर के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के सचिव, प्रभारी सचिवों हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा, न्यायाधीश, छ.ग. उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष छ.ग.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा अध्यक्षता माननीय श्री न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी, न्यायाधीश, छ.ग. उच्च न्यायालय एवं अध्यक्ष, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति एवं श्री नीलम चंद सांखला रजिस्ट्रार जनरल एवं श्री रमाशंकर प्रसाद, जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  रायगढ़ के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।  कार्यक्रम में 23 जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के सचिव उपस्थित हुए।  
  प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए माननीय न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुडी ने कहा कि प्रावधानों की जानकारी सभी को है।  लोगों में संवेदनषीलता होनी चाहिए।  कार्यक्रम का मुख्य मकसद आप लोगों को जागरूक करना है।  मुख्य रूप से इस प्रषिक्षण कर्यक्रम का उददेष्य प्राधिकरण के कार्य संचालन के दौरान आनी वाली समस्याओं को आपस में एक दूसरे से साझा कर उसका समाधान/सुझाव निकालने के लिए हैं।  हम विधिक प्रावधानों और  लोगों के बीच एक पुल की तरह कार्य करते हैं।
प्रषिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए माननीय श्री न्यायमूर्ति प्रषांत कुमार मिश्रा, न्यायाधीष, छ.ग. उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष छ.ग.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि .....हमें एक टीम की तरह काम करते हुए नालसा स्कीम एवं लीगल एड को आगे बढ़ाना है।  नालसा की थीमसांग को बार-बार देखना चाहिये। जिसमें समाज के गरीब, कमजोर, दबे कुचले, सब लोगों के चेहरों  को खिले हुए दिखाये गये हैं।  उक्त सांग में नालसा के नियमों को लागू कर उन्हें लाभ पहुचंाया जाकर उनमें खुषिया भरी गई हैं, दिखाया गया है।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की गतिविधियाॅं अब जिला न्यायालय का चेहरा बन रहा है। विधिक सेवा संस्थान से प्रकरणों का निपटारा किया जाकर दोनों पक्षों को राहत प्रदान किया जाता है। प्री-लिटिगेषन के माध्यम से भी लाभ प्रदान किया जा रहा है।  जिन लोगों को षासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, उन्हें लाभ दिलवाते हें तो उन्हें लगता हे कि न्याय व्यवस्था ने ही उन्हें न्याय दिलवाया है। इसलिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भी न्यायालय का चेहरा है।  
आगे  कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव फिल्ड में जाकर कार्य करें, जो कार्य कर रहे हैं उसे बढ़ाये।  सचिव, न्यायिक अधिकारी होता है और विधिक सेवा का कार्य भी एक न्यायिक कार्य है और विधिक सेवा संस्थान भी न्यायालय का एक महत्वपूर्ण अंग है।   दिल्ली में दिनांक 09 नवम्बर को आयोजित प्रषस्ति समारोह का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे यहां दूसरे राज्यों की अपेक्षा अच्छा कार्य हो रहा है, किन्तु उचित प्रस्तुतिकरण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि  अगले साल से राज्य स्तर पर समारोह आयोजित किया जावेगा जिमसें बेस्ट जिला प्राधिकरण, पैनल अधिवक्ता एवं पैरालीगल वाॅलिंटियर का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया जावेगा।   उन्होंने सभी सचिवों को प्रत्येक सप्ताह जेल भ्रमण करने का भी निर्देष दिया। सजायाफ्ता बंदियों की अपील सुनिष्चित करने एवं सजा की स्थिति में उन्हें न्यायालय के फैसले की प्रति उपलब्ध कराया जाना भी सुनिष्चित करने हेतु कहा।
कार्यक्रम को उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल श्री नीलचंद संाखला ने सम्बोधित कर विधिक सेवा संस्थान के प्रभावी संचालन के संबंध में जानकारी दी।ा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के अध्यक्ष/जिला न्यायालय श्री रमाषंकर प्रसाद ने नालसा की स्कीमों के प्रभावी क्रियान्वयन किये जाने के संबंध में व्याख्यान दिये।  श्री विवेक कुमार तिवारी, अति. जिला न्यायाधीष, रायगढ़ ने पीड़ित क्षतिपूर्ति योजनाओं के संबंध में जानकारी एवं उसके प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में बताया।  श्री एल.एन. राय, प्रषासनिक अधिकारी  जिला न्यायालय बिलासपुर द्वारा कार्यालयीन कार्यो के सम्पादन में आने वाली कठिनाईयों एवं उनके निराकरण के संबंध में जानकारी दी।
प्रषिक्षण कार्यक्रम का स्वागत भाशण श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, सदस्य सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री उमेष कुमार उपाध्याय, सचिव, जि0वि0से0प्रा0 रायपुर एवं आभार प्रदर्षन श्रीमती ष्वेता श्रीवास्तव, अवर सचिव रा0वि0से0प्रा0 द्वारा किया गया। उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के सचिव श्री भानुप्रताप सिंह त्यागी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विधिक सहायता अधिकारी श्री विष्वभूशण मिश्र एवं श्री षषांक षेखर दुबे ने भी सम्बोधित किया।

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक