ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
नेचर कंजर्वेशन की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय संस्था है आईयूसीएन, हर साल रूस की सर्दियों से बचने हिंदुस्तान प्रवास करने वाले इस पक्षी के मात्र चार हजार जोड़े बचे हैं दुनिया में, पाटन ब्लाक में है दैमार
दुर्ग। पाटन ब्लाक के दैमार ग्राम के आकाश में रहने वाले बाज पक्षियों ने बीते दिन अपने इलाके में अजीब दृश्य देखा। खेत में बिखरे मवेशी की लाश जिन पर अमूमन पहला हक मृतभक्षी के रूप में उनका होता है वहां पर उन्होंने मृतजीव का आनंद लेते कलजंगा अर्थात ग्रेटर स्पाटेड ईगल को देखा। वे आसमान से इस चील को डराने की कोशिश करते रहे लेकिन डीलडौल में और शक्ति के मुकाबले में बीस होने के चलते नीचे उतर कर सामना करने का साहस नहीं कर सके। दैमार के पंछियों के लिए ग्रेटर स्पाटेड ईगल का पाया जाना अद्भुत घटना है। यह बहुत ही दुर्लभ पक्षी है जिसकी संख्या दुनिया भर में लगभग चार हजार जोड़ी ही है। बर्ड वाचिंग में रुचि रखने वाले पाटन तहसीलदार अनुभव शर्मा ने इसके संबंध में बताया कि सर्दियों में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी जब हिंदुस्तान आते हैं तो उन्हीं के साथ ही शिकारी पक्षी रेप्ट्रस भी पहुंच जाते हैं। दैमार में इस पक्षी का पाया जाना अद्भुत संयोग है क्योंकि आईयूसीएन ने इसे विलुप्ति की कगार में पहुंच चुके पक्षियों की रेड श्रेणी में रखा है।
एप के आते ही अब तक 10 हजार से अधिक उपभोक्ता कर चुके इंस्टाल, बिजली भुगतान करने के साथ शिकायत करने की सुविधा मिलने से लोगों को सहूलियत से मिल रही है हाफ दर पर बिजली
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार बनते ही लोगों को एहसास होने लगा कि सरकार राज्य की जनता के साथ कदम मिला कर लोगों की जरूरत और आशा अनुरूप कार्य कर रही है। सरकार ने जनता की जरूरत को सही मायने में पहचाना और योजनाओं को उन तक पहुंचाने का काम किया है। इसके परिणामस्वरूप राज्य के लोगों के जीवन में परिवर्तन आया है। सरकार बनने पर किए गए वादों के मुताबिक कर्ज माफी, किसानों से समर्थन मूल्यए 25 सौ रूपए में धान खरीदी, बिजली बिल हाफ जैसी योजनाओं ने लोगों के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन ला दिया।
बिजली उपभोक्ता के बिजली कार्यालय में जाने की दिक्कत से लोगों को निजात दिलाया है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार की पहल ने। मुख्यमंत्री जो एक ठेठ छत्तीसगढ़ीया हैं राज्य के लोगों की जरूरत को भलीभांती जानते समझते हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी केे द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को मोर बिजली मोबाईल एप के जरिए सेवा देने की जो पहल की है, इसका लाभ लोगों को मिलने लगा है। मोर बिजली मोबाईल एप से अब तक राज्य के 10 हजार से अधिक उपभोक्ता इससे जुड़कर इसका लाभ ले रहें है।
उसके बाद जोन कमिश्नरों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
रायपुर, 08 नवम्बर 2019 मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, कोरबा के नगर निगम आयुक्तों और जोन कमिश्नरों की बैठक ली। श्री मण्डल ने स्पष्ट रूप से कहा है कि शहरों की साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति और सौन्दर्यीकरण की प्रक्रिया को एक सप्ताह के भीतर व्यवस्थित रूप दिया जाए और नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग की जाए। आठवें दिन से मुख्य सचिव स्वयं किसी नगरीय इलाके का भ्रमण करेंगे और किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जोन कमिश्नर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। श्री मण्डल ने स्मार्ट सिटी के रूप में चिन्हित शहरों की सफाई व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल आपूर्ति, चौक-चौराहों के सौन्दर्यीकरण के कार्य पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव ने नवा रायपुर और रायपुर शहर के विभिन्न स्थानों और चौक-चौराहांे का उल्लेख करते हुए कड़े शब्दों में कहा है कि स्मार्टसिटी रायपुर को सुन्दर बनाने के लिए मिशन मोड में काम किया जाए। जगह-जगह विभिन्न कारणों से बने हुए गड्डों को पाटने और अस्त-व्यस्त तरीके से बने चौक-चौराहों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बिजली की बरबादी रोकने और बिजली के खपत पर नियंत्रण रखने को कहा है। समय से पहले स्ट्रीट लाईट जलना और सवेरे देर से बंद करने की प्रक्रिया को उन्होंने गम्भीरता से लिया है और इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
श्री मण्डल ने राज्य के सभी नगरीय निकायों के प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सवेरे 6 बजे से अपने-अपने शहरों के वार्डो का भ्रमण शुरू करें और स्वयं सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करें, जिससे शहरों में गंदगी न फैलंे और जन सामान्य को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने स्वसहायता समूहों के माध्यम से पेपर बैग और ट्री-गार्ड के निर्माण आजीविका मिशन के तहत कराए जाने के निर्देश भी दिए हैं। बैठक में विशेष सचिव नगरीय प्रशासन श्रीमती अलरमेल मंगई डी. सहित रायपुर, दुर्ग, भिलाई, कोरबा, बिलासपुर, नगर निगम के आयुक्त, जोन कमिश्नर और नगरीय प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर, 08 नवम्बर 2019
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज संत गहिरा गुरूजी की 23वीं पुण्य तिथि के अवसर पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी क्षेत्र स्थित उनकी कर्मस्थली श्रीकोट पहुंचकर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।
उल्लेखनीय है कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी क्षेत्र के ग्राम श्रीकोट में गहिरा गुरूजी 1952 में आए और इसको अपना कर्मक्षेत्र बनाया। गहिरा गुरूजी ने छत्तीसगढ़ के इस सुदूर वनांचल के कुसमी-श्रीकोट-सामरी इलाके में समाज सेवा, सनातन धर्म एवं संस्कृति, शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए आजीवन कार्य किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेलसाय सिंह, विधायक श्री चिन्तामणि महाराज, विधायक जशपुर श्री विनय भगत, विधायक भटगांव श्री पारसनाथ राजवाड़े, विधायक लुन्ड्रा डॉ. प्रीतम राम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी संत गहिरा गुरूजी को श्रद्धाजंलि देने के लिए श्रीकोट पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर संत गहिरा गुरूजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर अपनी विनम्र श्रद्धाजंलि दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद संत गहिरा गुरूजी के अनुयायी एवं ग्रामीणजनों ने भी मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इससे पूर्व श्रीकोट में संत गहिरा गुरूजी के आश्रम स्थित मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन एवं पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
चांदो को तहसील बनाने की घोषणा
रायपुर, 08 नवम्बर 2019

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि चाहे जो भी परिस्थितियां निर्मित हों, छत्तीसगढ़ सरकार अपने किसानों का धान 2500 रुपए प्रति क्विंटल के दर से खरीदेगी। उन्होंने इसके लिए छत्तीसगढ़ के लोगों एवं किसानों से सहयोग एवं समर्थन का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम श्रीकोट में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य देना और 2500 रुपए क्विंटल में धान खरीदना अपराध नहीं है। कार्यक्रम में उपस्थित हजारों ग्रामीणों ने हाथ उठाकर इस बात का समर्थन किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सामरी विधानसभा क्षेत्र को 59 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्याें का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। सामरी विधायक श्री चिंतामणि महाराज की मांग पर मुख्यमंत्री ने चांदो को तहसील बनाने के साथ ही अन्य मांगो को बजट में शामिल करने की बात कही।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर संत गहिरा गुरूजी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने इस क्षेत्र में समाज को जागरूक किया। एक नई दिशा और जीवन जीने की शिक्षा दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों को सामरी क्षेत्र के विकास के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उनकी सरकार छत्तीसगढ़ के ग्रामीणों और किसानों की खुशहाली के लिए काम कर रही है। 2500 रुपए क्विंटल में धान खरीदी, ऋण माफी, बिजली बिल हाफ और प्रत्येक परिवार को 35 किलो चावल देने के वायदेे को निभाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ में खुशहाली आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में मंदी है लेकिन छत्तीसगढ़ में इसका कोई प्रभाव नहीं है। इस साल छत्तीसगढ़ के बाजारो में रौनक रही है। सराफा बाजार में 84 प्रतिशत, आटोेमोबाईल सेक्टर में 13 प्रतिशत सहित व्यवसाय के अन्य क्षेत्रों में भी वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर प्रदेश सरकार की सुराजी गांव योजना का भी जिक्र किया और कहा कि पशुधन की बेहतरी के लिए राज्य में 2000 से अधिक गौठान निर्मित किए गए हैं। नालों में बहते वर्षा जल को रोकने और भू’-जल स्तर को बेहतर बनाने के लिए राज्य के 1028 नालों के बंधान का काम शुरू करने जा रहे हैं। इससे पेयजल, सिंचाई, निस्तार के लिए जल उपलब्ध होगा। उन्होंने ग्रामीणांे एवं किसानों से आग्रह किया कि वे धान के पैरे को जलाने के बजाए गौठानों में दान करें ताकि वहां पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था हो सके। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत् लाभांवित हितग्राहियों को सामग्री एवं अनुदान राशि का वितरण किया।
कार्यक्रम को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस.सिंह देव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री एवं बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रभारी मंत्री श्री उमेश पटेल ने संबोधित किया और कहा कि संत गहिरा गुरूजी ने सामरी-श्रीकोट जैसे अभावग्रस्त क्षेत्र को अपनी कर्मस्थली बनाकर लोगों को जागरूक और शिक्षित किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के 9 महीने के कार्यांे का उल्लेख करते हुए कहा कि इसकी गुंज पूरे देश में है। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की तरक्की के लिए काम कर रही है। अपने स्वागत उद्बोधन में क्षेत्रीय विधायक श्री चिन्तामणि महाराज ने मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कुसमी में कन्या महाविद्यालय एवं व्यवहार न्यायालय प्रारंभ करने, कुसमी स्टेडियम का जीर्णाेद्धार, श्रीकोट में संचालित संस्कृत हायरसेकेण्डरी स्कूल एवं महाविद्यालय को शत् प्रतिशत अनुदान एवं आहाता का निर्माण कराने, चांदो को तहसील बनाने, सामरी में कन्या छात्रावास, आई.टी.आई एवं ग्रामीण बैंक की शाखा खोलने, शंकरगढ़ में कलेक्टर न्यायालय का लिंक कोर्ट शुरू करने सहित ग्रामीण क्षेत्र में सड़को एवं पुलिया का निर्माण की मांग रखी।
इस अवसर पर कार्यक्रम में सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेल साय सिंह, जशपुर विधायक श्री विनय भगत, लुन्ड्रा विधायक डॉ.प्रीतम राम, भटगांव श्री पारसनाथ, पूर्व विधायक श्री महेश्वर पैंकरा सहित सर्व श्री अशोक, हरीश मिश्रा, अब्दुल्ला खान, सत्यनारायण सिंह, टी.पी.गुप्ता, बहादुर जी एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
रायपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत सुकमा जिले में कुपोषण की दर को कम करने के लिए प्रारंभ किए गए ‘संवरता सुकमा‘ कार्यक्रम के तहत संचालित गतिविधियों का अवलोकन आज रामपुरम ग्राम पंचायत के आश्रित गांव गीदम में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र में किया।
मुख्यमंत्री ने यहां गर्भवती माताओं को सुपोषण टोकरी दी और बच्चों को गर्म भोजन कराया। कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने बताया कि जिले के 1 से 6 वर्ष के बच्चों के साथ ही गर्भवती और शिशुवती महिलाओं को सप्ताह में तीन दिन अण्डा दिया जा रहा हैं और एक से 3 वर्ष के बच्चों व गर्भवती-शिशुवती महिलाओं को रागी की खिचड़ी या हलवा या उपमा दी जा रही हैं। 1 से 3 वर्ष तक बच्चों को बिस्किट और 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को चिक्की दी जा रही हैं। इस अवसर पर राजस्व एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा सांसद श्री दीपक बैज, कोण्डागांव विधायक श्री मोहन मरकाम, बस्तर विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, बीजापुर विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम मंडावी, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार श्री राजेश तिवारी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अरविंद नेताम, कमिश्नर श्री अमृत कुमार खलखो, आईजी श्री विवेकानंद सिन्हा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
दुर्ग। भिलाई-3 के पदुम नगर गृह निर्माण सहकारी समिति के तहत निर्मित आवासीय कॉलोनी के रहवासियों की परेशानी जल्द ही खत्म होने वाली है। कमिश्नर श्री दिलीप वासनीकर की पहल पर अब इस कॉलोनी को नगर निगम भिलाई चरौदा में शामिल करने का प्रस्ताव परिसमापक ने नगर निगम कमिश्नर भिलाई चरौदा के पास आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि लंबे समय से कॉलोनी के निवासियों को सड़क बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही थी। यह मामला जैसे ही संभागायुक्त श्री वासनीकर के संज्ञान में आया उन्होंने कॉलोनी वासियों तथा संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। जिसमे कॉलोनी वासियों द्वारा मांग दोहराई गई कि उनकी कॉलोनी को नगर निगम भिलाई चरौदा द्वारा अधिग्रहित किया जाए। संभागायुक्त श्री वासनीकर ने इस मामले से जुड़ी प्रत्येक तकनीकी समस्या का समाधान करते हुए निर्देश जारी किए कि
संस्था को कॉलोनी से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे संपत्ति/संपदा, ईडब्ल्यूएस हेतु खुली भूमि, मार्ग, पार्क आदि की भूमि के दस्तावेज, लेनदारी-देनदारी सहित न्यायालयीन प्रकरणों की जानकारी नगर निगम भिलाई चरौदा में प्रस्तुत करें। इसके बाद पदुमनगर के परिसमापक की अध्यक्षता में सितंबर माह में एक आम सभा आहूत की गई। जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि कॉलोनी नगर निगम को हस्तांतरित की जाए। इसके बाद परिसमापक द्वारा नगर निगम को सभी आवश्यक जानकारी भेज दी गई। संभागीय अधिकारियों बैठक में श्री वासनीकर ने निर्देश दिए कि पदुमनगर कॉलोनी वासियों के हित में निगम कमिश्नर जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाही करें। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के अधिग्रहण से यहां विकास कार्यों को तेजी मिलेगी और शासन की योजनाओं का लाभ मिल पाएगा।
राजनांदगांव । सदगुरू कबीर महोत्सव समिति की दीपावली मिलन जिले के समस्त कबीर पंथ समाज के तत्वावधान में दिनांक १० नवम्बर २०१९ को दोपहर ०१ बजे नंदई स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया है। उक्त दीपावली मिलन महोत्सव अंतर्गत ‘सदगुरू कबीर चरितम ज्ञान यज्ञ सप्ताह‘का साप्ताहिक कार्यक्रम दिनांक २३-१२-२०१९ से २९-१२-२०१९ तक स्थानीय म्यूनिसिपल हाई स्कूल मैदान में सम्पन्न होना है के संबंध में विस्तृत चर्चा होगी। इस ज्ञान यज्ञ के कथाकार परम पूज्य धर्माधिकारी सुधाकर दास साहेब शास्त्री होगें। महोत्सव के अंतिम दिवस २९-१२-२०१९ को सोलह सूत चौका आरती का कार्यक्रम परम पूज्य हजूर अर्धनाम साहेब आचार्य कबीर पंथ बनारस काशी (उ.प्र.) के सानिध्य में संपन्न होगा।
अत: सभी धर्मानुरागी कबीर पंथ के श्रद्वालु भक्त से अनुरोध है कि दीपावली मिलन महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में सामुदायिक भवन नंदई राजनांदगांव में पधारने की कृपा करे। उक्त जानकारी समिति के सदस्य चिंताराम साहू द्वारा दी गई है।
भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा द्वारा क्षेत्र में विचरण करने वाले आवारा कुत्तों को पकड़ कर उनका बधियाकरण करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दिया है, जिसमें आम नागरिकों की शिकायते दूर हो सके है। और विशेषतय: बच्चे, महिलॉए एवं बुर्जग नागरिक सुबह-शाम एवं रात्रि में सहजता पूर्णक अपने गणतव्य को आ जा सके। विदित हो कि कुत्तों के काटने से रेबिज हो सकता है तथा पीड़ीत को महंगे व कष्टदायक उपचार का सामना करना पड़ता है, इन सबसे राहत मिलेगा। वर्तमान किये जा रहे उपाय से धीरे-धीरे वंश वृद्वि में कमी आयेगी। बडे झुंड में रहने के कारण अधिक आक्रामक हो जाते है और अप्रिय घटना घट जाती है । पूर्व में निगम मे व्यवस्था नही होने के कारण इन आवारा कुत्तो को पकडने या इनके वृद्वि में रोक लगाने की दिशा में कोई कार्यवाही नही हो पा रहा थी किंतु आब व्यवस्था हो जाने के बाद इस पर प्रति दिन कार्यवाही किया जा रहा है।
आम नागरिको से अपील है कि वे अपने पालतु कुत्ते को गले में पट्टे के साथ अपने परिसर में बांध कर रखे खुलें में न छोड़े। खुले मे पाए गए कुत्तो को डाग केचर टीम के द्वारा पकडा जाएगा। उक्त कुत्ते के संबंध में पालतु होने का दावा करने वालो पर नियमानुसार दाण्डिक कार्यवाही की जावेगी एवं होने वाले व्यय की वसुली भी उनसे किया जावेगा। विदित हो कि निगम क्षेत्र में पंजीयन एवं आसपास के रहवासीयों की अनापत्ति से ही कुत्ता पालन किया जा सकता है अन्यथा यह अवैधानिक कार्य है। कुत्तों का मल मूत्र सार्वजनिक स्थानों पर त्याग नहीं करवाना है और न ही नाली मे बहाया जाना है। आवासीय क्षेत्र में कुत्तों का व्यवसाय नही किया जा सकता । निगम प्रशासन इस कार्य को दल के सहयोग करने की अपेक्षा के साथ अपील करती है कि पालतु कुत्ते को खुले में नही छोड़े।
सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ जवानों की मॉक ड्रिल के दौरान एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। इस मॉक ड्रिल के दौरान जवानों को वेपेंस खाली करने के आदेश दिए गए थे। साथ ही उन्हें मुंह से गोली की आवाज निकालनी थी। इसके बावजूद डमी बॉडी बने जवान को उठाते समय दूसरे जवान के पास मौजूद राइफल से गोली चल गई, जो कि जवान के सिर में लगी। घटना के बाद घायल जवान को चॉपर से रायपुर लाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
एन्काउंटर के दौरान उत्पन्न परिस्थितियों को लेकर चल रही थी ड्रिल
जानकारी के मुताबिक, कोंटा स्थित सीआरपीएफ के 217 बटालियन कैंप के पास ही नक्सलियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल की जा रही थी। इसके लिए जवानों को दो टीमों में बांटा गया था। इस दौरान नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच होने वाले एन्काउंटर के बाद उत्पन्न परिस्थितियों, जंगल में पड़ी डेड बॉडीज को कंधे पर उठाकर लाने और नक्सलियों के शवों के पास जाकर दोबारा फायरिंग कर सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे हालातों को लेकर मॉक ड्रिल की जा रही थी।
इसके लिए जवानों को पहले से ही उनकी राइफलों को खाली करने और मुंह से गोलियों की आवाज निकालने के आदेश दिए गए थे। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान मारे जाने पर नक्सली बने दो जवानों को उठाने के लिए दूसरी टीम के जवान वहां पहुंचे। डमी डेड बॉडी बने एक जवान को कंधे पर लादकर वहां से ले गए। इसके बाद दूसरे डमी डेड बॉडी बने जवान को उठाने गया तो राइफल से फायरिंग हो गई। इसके चलते गोली डेड बॉडी बने कटक ओडिशा निवासी जवान नीलू सिंह के सिर में लग गई।
ड्रिल के दौरान हुए हादसे में घायल हुए जवान को देखते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में चॉपर मंगाकर जवान को रायपुर के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा लापरवाही के चलते दुर्घटनावश हुआ है। हालांकि वेपेंस खाली करने के आदेश के बावजूद ड्रिल के दौरान राइफल में गोलियां क्यों भरी गईं, इसको लेकर जांच की जा रही है। फिलहाल अधिकारी पूरे मामले को सिर्फ हादसा बता रहे हैं। इसको लेकर ज्यादा जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
महापौर ने 41 लाख की लागत से विकास कार्यो का किया भूमिपूजन
दुर्ग। महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर द्वारा राजीव नगर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यो के लिए आज 42 लाख की लागत से सैकड़ों की संख्या में उपस्थित राजीव नगर वासियों की उपस्थिति में सीमेंटीकरण सड़क और नाली निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर लोक कर्म प्रभारी दिनेश देवांगन, जलकार्य प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, सामान्य प्रशासन प्रभारी श्रीमती कविता तांडी, पार्षद श्रीमती ममता देवांगन सहित अधिक संख्या में लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती चंद्राकर ने निवासियों को बताया कि राजीव नगर में महापौर निधि सहित पार्षद निधि से विकास के पड़ाव को तय किया जा रहा है इस वार्ड में जलप्रदाय की समस्या को अमृत मिशन के तहत् और शौचालय की समस्या को दूर किया गया है। इसके अलावा यहॉ के गरीब लोगों को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी मंशा के अनुरुप आवास योजना के तहत् उनके मकानों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। आपके वार्डो में मूलभूत सुविधाओं से सहित आवास निर्माण माननीय प्रधानमंत्री जी की देन है जिसके तहत् आप लोगों का मकान पक्का बन रहा है। उन्होंने कहा यह सब कार्य आपके आर्शीवाद और सहयोग से पूरा कर पायें हैं। आपके वार्ड मोहल्ले में विकास की गति निरंतर जारी रहे इसके लिए आपका सहयोग और आर्शीवाद आवश्यक है।
०००००००००००००००
बाहर फेके जाने पर अधिकतम राशि जुर्माना वसूल की जाएगी
दुर्ग। निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा डाटा सेंटर में इंदिरा मार्केट सहित अन्य जगहों के दो दर्जन से अधिक दुकानदार व होलट व्यवसायियों की बैठक लेकर स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के अभियान में जुडऩे की अपील किये। उन्होंने बाजार क्षेत्रों में फुटकर ठेला, पसरा आदि लोगों को अपने दुकानों का कचरा डस्टबीन में एकत्र कर निगम की कचरा गाड़ी को देने निर्देश दिये। उन्होंने होटल व बड़े दुकानदारों से कहा अपने दुकानों के सामने किसी को भी ठेला, पसरा लगाकर कचरा गंदगी न करने दें। आपके दुकान के सामने कचरा पाये जाने पर जुर्माना आपसे वसूल किया जावेगा। बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, स्वच्छता निरीक्षक मेनसिंग मंडावी, बाजार विभाग के थान सिंग सहित होटल व अन्य व्यवसायीय उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम दुर्ग में स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के अंतर्गत स्वच्छता अभियान जारी है । इस अभियान में शहर में स्थित होटल व्यवसायियों सहित बाजार क्षेत्र में व्यवसाय करने वाले समस्त लोगों को जोडऩे आज आयुक्त श्री बर्मन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में होटल व्यवसायियों सहित दुकानदारों ने अपनी समस्याओं से आयुक्त को अवगत करायें। आयुक्त ने कहा बाजार क्षेत्र में नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सुबह और रात्रिकालीन सफाई कार्य कराया जा रहा है। परन्तु देखने में आ रहा है कि बड़े दुकानों के सामने ठेलाए पसरा लगाने वाले व्यवसाय कर कचरा गंदगी सड़क पर फेक कर चले जाते हैं। उन्होंने कहा बड़े दुकानों और होटलों से बल्क में कचरा निकलता है। इसे देखते हुये निगम की ओर से सुबह और रात्रि में कचरा गाड़ी चलाने की व्यवस्था करने की योजना बना रही हैं इसके लिए किस होटल और दुकानों से कितनी मात्रा में कचरा निकलता है इसका आंकलन करने निगम अधिकारियों को निर्देश दिये ताकि उस हिसाब से कचरा गाड़ी की व्यवस्था किया जा सके। आयुक्त ने निगम अधिकारियों से कहा इनके बाद शहर में स्थित मंगल भवनए मैरिज हालए केटरर्सए और सब्जी व्यवसायियों को अलग.अलग बुलाकर बैठक करने के निर्देश दिये।
गरियाबंद। वन विभाग की जमीन में लकड़ी का घेरा लगा कर लोग कर रहे है कब्जा जिसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी को नही है वही मीडिया में ये जानकारी आने के बाद वन अधिकारी जागे और वनरक्षक को भेज कर अतिक्रमण हटाने का मुहिम चलाया गया, ज्ञात हो कि गरियाबंद वन मंडल के परसूली परिक्षेत्र के मदनपुर बिट में कक्ष क्रमांक 457 में लोगो के द्वारा जंगल के झाड़ को ही काटकर उसी लकड़ी को गड़ाकर जंगल की जमीन में कब्जा किया जा रहा है, जबकि ये स्थान है मदनपुर से पोटिया के बीच मुख्यमार्ग से 5 फिट की दूरी पर, लेकिन इसकी जानकारी न ही वन रक्षक को है और न ही सहायक परिक्षेत्र अधिकारी को। वही देखा गया है कि इस अतिक्रमण किये स्थान से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर सहायक परिक्षेत्र अधिकारी का निवास स्थान है। कहने को तो यहां सहायक परिक्षेत्र अधिकारी के लिए भवन तो बना हुआ है लेकिन वे स्वयं वहां से 15 किलोमीटर दुर जिला मुख्यालय में निवास करते है और खाना पूर्ति के लिए परिक्षेत्र कार्यालय या अपने मुख्यालय चले जाते है ऐसी स्थिति में जंगल के अंदर क्या हो रहा है भला उन्हें क्या मालूम रहेगा एऔर जंगलों की कटाई के साथ वन भूमि में अतिक्रमण बढ़ते जा रहा है जिसमे वन विभाग की लापरवाही कहे या मिली भगत । घटना के विषय मे परिक्षेत्र अधिकारी अरुण सोम द्वारा बताया गया कि उक्त जमीन में गत वर्ष अमेठी ग्राम के ही बैदूराम पिता सदवा गोंड के द्वारा कब्जा किया गया था जिसे हटाया गया था उसी जगह में अब ओमप्रकाश गोंड द्वारा कब्जा किया गया है जिसके खिलाफ प्रकरण बनाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के हर राज्य और हर जिले में काफी क्षमता है और सभी मिलकर देश को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
धर्मशाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2025 तक भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य हासिल करने में हर राज्य और जिले की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मोदी ने यहां दो दिन चलने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में निवेश आकर्षित करना है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के हर राज्य और हर जिले में काफी क्षमता है और सभी मिलकर देश को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। पहले की तुलना में, अब राज्य निवेश आकर्षित करने के लिए एक- दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
मोदी ने अपने 30 मिनट के भाषण में कहा कि हिमाचल में पर्यटन, फार्मा और अन्य क्षेत्रों में निवेश की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि कारोबार करने में सुगमता के मामले में भारत शीर्ष दस प्रदर्शन करने वाले देशों में है। वर्ष 2014 से 2019 के बीच भारत की कारोबारी सुगमता रैंकिंग में 79 अंक का सुधार हुआ है।