ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
छत्तीसगढ़ में बायोफ्यूल के क्षेत्र में निवेश को मिलेगा बढ़ावा
रायपुर, 14 नवम्बर 2019


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और केन्द्रीय खाद्य मंत्री श्री राम विलास पासवान से मुलाकात की। इस दौरान श्री बघेल ने राज्य के किसानों के हित में सेन्ट्रल पूल में चावल उपार्जन की अनुमति दिए जाने का आग्रह किया। वहीं छत्तीसगढ़ में बायो एथेनॉल के विक्रय को बढ़ावा देने के लिए केंद्र से सहयोग की बात कही है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के साथ राज्य के कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे और खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत भी मौजूद थे। केन्द्रीय मंत्रियों ने आग्रह पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है।


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में सेंट्रल पूल में 32 लाख मीट्रिक टन चावल की खरीदी की मांग की है। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2014 में निर्णय लिया गया है, जिसके अनुसार जो राज्य सरकार किसानों को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पर बोनस देगी उनसे सेन्ट्रल पूल में चावल नहीं लिया जाएगा। लेकिन इसके बावजूद छत्तीसगढ़ में पूर्व में दो वर्षों में इस प्रावधान को शिथिल कर सेन्ट्रल पूल में छत्तीसगढ़ से चावल लिया गया। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वर्ष 2019-20 में सेन्ट्रल पूल में प्रधानमंत्री से प्रावधान को शिथिल कर सेन्ट्रल पूल में छत्तीसगढ़ से 32 लाख मीट्रिक टन चावल लेने का आग्रह किया गया है। वहीं, श्री बघेल ने वर्ष 2019-20 में उपार्जित अतिरिक्त धान का वैकल्पिक उपयोग कर बायो एथेनॉल उत्पादन हेतु केंद्र से सहमति का आग्रह किया है, जिससे बायो फ्यूल के क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिल सके। केंद्रीय मंत्रियों ने छत्तीसगढ़ की मांगों को गंभीरता से लेते हुए राज्य शासन की बायो फ्यूल के क्षेत्र में निवेश के प्रोत्साहन नीति को आगे बढ़ाने के लिए उचित पहल किये जाने का भरोसा दिया है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. शहर के डंगनिया इलाके में स्थित सीएसईबी (CSEB) के प्रशासनिक भवन में आधी रात आग गई. आग बढ़ने के बाद आस-पास के लोगों ने दमकल विभाग (Fire Brigade) को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद तुरंत दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई. काफी मशक्कत करने के बाद बिल्डिंग के तीसरे फ्लोप पर लगी आग पर काबू पाया गया. फिलहाल आग (Fire) लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. आग बिल्डिंग मामला की जांच की जा रही है. सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का ये पूरा मामला है.
बिल्डिंग की तीसरे माले में लगी आग
मिली जानकारी के मुताबिक सीएसईबी के प्रशासनिक भवन में रात तकरीबन 12.30 बजे के आस-पास लगी. जैसे की आग की लपटे खिड़की से बाहर निकलने लगी लोगों में अफरा-तफरी मच गई. तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को घटना की जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
महत्वपूर्ण दस्तावेज जलने की आशंका
बताया जा रहा है कि CSEB के प्रशासनिक भवन में लगी भीषण आग में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जल गए हैं. सूत्रों की मानें तो आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है. दस्तावेज जलने से कई सवाल भी खड़े रहे है. वहीं बिजली विभाग में ही आग लगने के बाद सुरक्षा पर भी सवाल उठाए जा रहे है. फिलहाल पुलिस और विभाग दोनों इस मामले की जांच करेंगे. आग लगने के कारणों का पता जांच के बाद सामने आने की बात कही जा रही है.
सुकमा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सुकमा (Sukma) जिले में फिर एक बार दहशत फैलाने के लिए नक्सलियों (Naxali) ने एक बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की है. मिली जानकारी के मुताबिक डीआरजी (DRG) के जवानों पर नक्सलियों ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing) कर दी है. जवानों पर हथियार बंद नक्सलियों ने एंबुश लगाकर हमला किया. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने इंजरम भेज्जी मार्ग पर दो गाड़ियों को रोक दिया था. घटना की जानकारी मिलने पर सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे और रूट क्लीयर करने लगे. इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों ने गोलियां चला दी. एसपी शलभ सिंहा ने फायरिंग की पुष्टी की है.
राशन चोरी करने रोकी गाड़ी
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह नक्सलियों ने इंजरम भेज्जी मार्ग पर एटेगट्टा के पास दो गाड़ियों को रोक दी थी. इसके बाद जवानों को घटना की जानकारी मिली. सूचना मिलते ही डीआरजी की टीम मौके के लिए रवाना हुई. जैसे ही जवान मौके पर पहुंचे घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी. जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए.
बताया जा रहा है कि नक्सली राशन चोरी करने की फिराक में थे. इस वजह से नक्सलियों ने भेज्जी जा रहे ग्रामीणों की गाड़ी रोकी. सभी ग्रामीण कोंटा साप्ताहिक बाजार से खरीदी कर वापस अपने गांव जा रहे थे. कहा जा रहा है कि तकरीबन 20 से 25 की संख्या में बंदूकधारी नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.
इसी इलाके के पास हुआ था मुठभेड़
गौरतलब हो कि बुधवार को भेज्जी थाना क्षेत्र के गच्छनपल्ली इलाके में सुरक्षा बल के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी. एनकाउंटर में जवानों ने एक वर्दीधारी नक्सली को ढेर कर देने का दावा किया था. साथ ही घटनास्थल की सर्चिंग के बाद जवानों ने एक भरमार बंदूक समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद करने की जानकारी दी थी.
जोन आयुक्त सहित अधिकारी-कर्मचारी कर रहे है स्थलों का निरीक्षण
भिलाईनगर। स्वच्छता को लेकर निगम कार्यालय के सभागार में महत्वपूर्ण बैठक हुई थी जिसमें प्रभारी आयुक्त अशोक द्विवेदी ने समस्त जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता, स्वच्छता निरीक्षक, सुपरवाइजर की बैठक लेकर निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाले स्थलोंए सड़क किनारे के स्थलों कि निरंतर सफाई कराने के निर्देश दिए थे तथा जोन आयुक्तों को प्रतिदिन क्षेत्र भ्रमण कर सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कहा था! इस कार्य के लिए जोन की टीम जीवीपी पॉइंट, डोर टू डोर कचरा संग्रहण, व्यवसायिक एवं बाजार वाले क्षेत्रों में रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था, निर्माण एवं विध्वंस से निकलने वाले कचरे निपटान, सामुदायिक शौचालय एवं पब्लिक शौचालय में आवश्यक व्यवस्था, व्यवसायिक क्षेत्रों में सुबह एवं शाम को सफाई, आवासीय क्षेत्रों की सफाई, कचरा संग्रहण परिवहन एवं निपटान, चौक चौराहों एवं सड़क किनारे की झाड़ी कटिंग, नालियों की सफाई, स्वच्छता के कार्यों में लगे हुए कर्मचारियों की उपस्थिति, शौचालयों में एग्जास्ट फैन, वाशबेसिन, फीडबैक मशीन, खिड़की, दरवाजे, पानी की व्यवस्था, सफाई एजेंसी द्वारा प्रदान किए जाने वाले संसाधन, एसएलआरएम सेंटर की व्यवस्था, मार्केट क्षेत्र की रात्रि कालीन सफाई आदि का जायजा लेकर कर्मचारियों को दिशा-निर्देश प्रदान कर रहे हैं! जोन क्रमांक 2 क्षेत्र में जोन आयुक्त द्वारा वार्ड 27 कोल डिपो जीवीपी पॉइंट में कचरा डंप पाए जाने पर ठेकेदार के ऊपर प्रतिदिन जब तक पॉइंट से कचरा नहीं उठ जाता तब तक 3000 फाइन की अनुशंसा की है। इसी प्रकार से वार्ड 26 में भी जीवीपी पॉइंट से कचरा नहीं उठने पर फाइन की अनुशंसा किया गया है। जवाहर नगर स्पोट्र्स क्लब के पास वाहन में जूठन पत्तल डालते हुए पाए जाने पर अर्थ दंड वसूली की कार्यवाही की गई।
दुर्ग। दीपक नगर पूर्व पार्षद स्व.दीपसिंह चाने के पुत्र परमजीत सिंह चाने (43 वर्ष) ने नवदृष्टि फउंडेशन के माध्यम से देहदान व नेत्रदान की घोषणा की, परमजीत चाने ने कहा कल गुरुपर्व पर नवदृष्टि फाउंडेशन के सम्मान के दौरान उन्होंने संस्था के सदस्यों की के कार्यों से प्रभवित हो कर देहदान व नेत्रदान करने का निर्णय लिया इसके लिए उन्होंने अपनी पत्नी राजिंदर कौर,पुत्रियों-गुरप्रीत कौर,चननजीत कौर,अगमजोत कौर से चर्चा कर निर्णय लिया है,उनकी व उनकी पत्नी की इच्छा ऑर्गन डोनेट की है किन्तु अभी अपने प्रदेश में इसकी वयवस्था नहीं है, उनका शरीर मृत्यु के पश्चात मेडिकल क्षत्रों की रिसर्च के काम आये तो उनका जीवन सार्थक होगा,परमजीत ने अपने देहदान की वसीयत नव दृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया,प्रमोद वाघ,राज आढ़तिया को सौंपी,कुलवंत सिंह ने कहा गुरु घर से लोग सकारात्मक कार्यों की प्रेरणा ले रहे हैं यही हमारा सम्मान है, राज आढ़तिया ने कहा हमने जो श्री गुरुनानक देव जी के 550वे प्रकाश पर्व पर रक्तदान व नेत्रदान कैंप का आयोजन किया था अब उसके परिणाम आने शुरू हो गए हैं,प्रमोद वह ने चाने परिवार को साधुवाद दिया।
नव दृष्टि फाउंडेशन के सदस्य अनिल बल्लेवार,कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, हरमन दुलई, प्रभु दयाल उजाला, मुकेश आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, धर्मेंद्र शाह, गोपी रंजन दास, प्रमोद बाघ, राजीव अग्रवाल, संतोष राजपुरोहित, रितेश जैन, चेतन जैन, पियूष मालवीय, मुकेश राठी, जितेंद्र हासवानीचन्दन मिश्रा, यतीन्द्र चावड़ा, नामदेव जसवानी, किरण भंडारी, नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, आकाश मसीह, अरविन्द खंडेलवाल, सुजीत तांम्रकार, अनुराग तैलंग, वीरेंद्र पाली, अभय माहेश्वरी,मनदीप सिंह भाटिया,अनिल जायसवाल, मुकेश यादव, मोनिंदर सिंह (शालू),हरविंदर सिंह, प्रफुल्ल जोशी, संजीव श्रीवास्तव, विवेक साहू,रणदीप सिंह, शैलेश कारिया, हरपाल सिंह, मनीष जोशी, प्रसाद राव, दीपक बंसल ने चाने परिवार के फैसले की सराहना की।
दुर्ग। गवलीपारा स्थित शगुन द्वार में 15 नवंबर को नाड़ी परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में बैंगलोर के प्रसिद्ध नाड़ी रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक सिंह अपनी सेवाएं देगे। वे आर्थराइटिस के अलावा मधुमेह, हृदय से संबंधित बीमारियों, जोडो के दर्द, पाचन संबंधी व्याधियाँ, एलर्जी, तनाव, ब्लडप्रेशर, अनिद्रा, त्वचा, बाल समस्या, वजन घटना व बढऩे से संबंधित मरीजो की जांच कर उनके समाधान के लिए आवश्यक परामर्श देगे। अनिल मेडिकोज द्वारा आयोजित यह शिविर प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक और शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक चलेगा। मरीजों की नाड़ी परीक्षण खाली पेट या भोजन के तीन घंटे बाद की जाती है। शिविर में परीक्षण के लिए पंजीयन अनिवार्य है। नाड़ी रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक सिंह ने बताया कि नाड़ी परीक्षण में सभी रोगो का समाधान है। अर्थराइटिस के रोगियों के एक या कई जोड़ों में दर्द, अकडऩ या सूजन आ जाती है। इस रोग में जोड़ों में गंाठे बन जाती है और शूल चुभने जैसी पीड़ा होती है। इसलिए इस रोग को गठिया भी कहते है। आर्थराइटिस प्रायरू उन व्यक्तियों में अधिक होती है जिनमें रोगरोधी क्षमता कम होती है। इस बीमारी का प्रमुख लक्षण शरीर में सूजन आना होता है। नाड़ी परीक्षण के माध्यम से आर्थराइटीस की बीमारी को दूर किया जा सकता है। जिसके लिए पूर्ण शारीरिक व मानसिक विश्राम, पौष्टिक आहार, धूप सेवन, हल्की मालिश, व्यायाम, शरीर के वजन पर नियंत्रण आवश्यक है।
०००००००००००००००००००००
राजनांदगांव। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को अलसुबह शिवनाथ नदी में डुबकी लगाने के साथ ही दीपदान किया और सूर्य को अघ्र्य दिया। इसके बाद तट पर स्थित भगवान शिव के मंदिर में पहुंचकर लोगों ने पूजा-अर्चना की। सुबह शिवनाथ के दोनों किनारों में स्नान करने के लिए बड़ी तादाद में लोग पौफटने के साथ पहुंचे। मोहारा मेले में शामिल होने के लिए दोपहर के बाद लोगों का हुजूम उमडऩे लगा। मेले में दोपहर बाद लोगों ने झूलों का आनंद लिया। इसके साथ ही जमकर खरीदी भी की।
कार्तिक पूर्णिमा अवसर पर प्रतिवर्षानुसार मोहारा मेला का आयोजन होता है। अंचल के सबसे बड़ा मेला होने की वजह से लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया। नदी के किनारे सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। आधी रात के बाद दूर-दराज से आए लोग पूजा-अर्चना करने के लिए तट पर डटे रहे। जैसे ही सुबह होने लगी लोगों ने आस्था के साथ नदी में डुबकी लगाई।
प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन शिवनाथ नदी तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का हुजुम उमड़ता हैए जहां बड़ी संख्या में लोग स्नान कर मेले का आनंद उठाते हैं। मेला में सुरक्षा के लिए जिला प्रशासनए पुलिस प्रशासन व निगम प्रशासन भी अलर्ट रहती है। नदी तट के किनारे पुलिस बल व गोताखोर भी तैनात किए गए। इधर नदी के किनारे भक्तों के लिए प्रशासन ने पूर्व से ही निर्धारत सीमा तय कर दी। भक्तों की भीड़ पर नजर रखने के लिए नाविकों को भी तैनात कर दिया गया था। स्नान और पूजा के बाद लोगों ने प्रतिष्ठित मोहारा मेले का लुत्फ उठाया। आमतौर पर भीड़ दोपहर के बाद अधिक होती है, इसलिए एक वर्ग भीड़ से बचने के लिए सुबह ही मेला में पहुंचा। मेला में भारी भीड़ आने की संभावना के मद्देनजर होटल एवं अन्य कारोबारियों ने व्यापक स्तर पर तैयारी की। सुबह होते ही चाय-नाश्ते के लिए होटलों में लोगों की भीड़ नजर आई। जबकि गन्ने, खेल-खिलौने एवं मिष्ठान दुकानों में खरीददारी करने पहुंचे। मोहारा मेला में पुलिस की सख्त पहरेदारी के बीच लोगों ने जमकर आनंद उठाया। सालों से शिवनाथ नदी के किनारे आयोजित हो रहे इस मेले में ग्रामीण अंचल के लोग भी दिखाई दिए। वहीं मेले के जरिए कारोबार करने वाले व्यापारियों की भी सुबह से ही कमाई होती रही। मेला में झूले और अन्य मनोरजंन स्थल में भी भीड़ रही। महिलाओं और युवतियों ने भी झूले का मजा उठाया।
शिवनाथ नदी में नौनिहालो को भी डुबकी लगाने परिजनों में होड़ रही। अलसुबह लोगों ने अपने बच्चों को भी स्नान कराया। बच्चों के लिहाज से कंपकपाती ठंड में लोगों ने स्नान के बाद विधि.विधान से पूजा कार्यक्रम भी संपन्न कराया। छोटे बच्चों को खासतौर पर स्नान के लिए लोग साथ लेकर पहुंचे। लोगों का मत था कि परपंरागत नियमों के अनुसार बच्चों को भी स्नान कराया जाना जरूरी है। ठंड की वजह से जल्द ही बच्चों को गर्म कपड़ पहनाकर मेले में उन्हें मनचाहा सामान दिलाया गया।
ग्रामीणों की समस्याओं से हुई रू-ब-रू, दिव्यंागजनों का बनेगा दिव्यांग प्रमाण पत्र, ग्राम का पैदल भ्रमण कर ग्राम स्तर पर, योजनाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा, कलेक्टर सहित जिला स्तरीय अधिकारी एक ही बस में सवार होकर पहुॅचे वनंाचल ग्राम सिंघोला
बालोद। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू आज ग्राम भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों सहित सामूहिक रूप से एक ही बस में सवार होकर डौण्डी विकासखण्ड के वनंाचल ग्राम सिंघोला पहुॅची। वहॉ उन्होंने रंगमंच के नीचे चैपाल लगाई और एक-एक कर ग्रामीणों की समस्याएॅ सुनी। ग्रामीणों ने दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने, निराश्रित पेंशन दिलाने, ऋण पुस्तिका बनाने, जाति प्रमाण पत्र बनाने, शिक्षक नियुक्त करने आदि की मॉग की। कलेक्टर ने ग्रामीणों की मॉगों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी और नियमानुसार निराकरण का भरोसा दिलाया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे गॉव की दिव्यांग कु. देवीन, कु.शशी और कु. कन्या का मेडिकल बोर्ड से परीक्षण कराकर उन्हें दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करें। कलेक्टर के पूछने पर ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक तथा पटवारी नियमित आते हैं। शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन मिलता है। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना के अंतर्गत तीन गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और तीन बच्चों का अन्नप्रासन संस्कार कराया गया। वन मण्डल अधिकारी श्रीमती सतोविशा समाजदार इस अवसर पर मौजूद थी।
कलेक्टर ने अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ गॉव का पैदल भ्रमण कर शासकीय उचित मूल्य की दुकान, अंागनबाड़ी केन्द्र और स्कूल का निरीक्षण किया और ग्राम स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। उन्होंने शासकीय उचित मूल्य की दुकान में राशन तथा मिट्टी तेल की उपलब्धता और नए राशन कार्ड के वितरण की जानकारी ली। उन्होंने अंागनबाड़ी केन्द्र में बच्चों से नाश्ता तथा गरम भोजन मिलने की जानकारी ली। बच्चों ने कलेक्टर को कविता सुनाई।
बिलासपुर । गुरूनानक देव जी ने ऊंच-नीच, छुआछूत, भेदभाव और जातिवाद से ऊपर उठकर मानवता का संदेश दिया है, उसे अमल में लायें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर के गुरूनानक स्कूल परिसर में गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि समाज में जब कुरीतियां व्याप्त थी, ऐसे समय में गुरूनानक जी का अवतरण हुआ। वे बाल्यकाल से ही चिंतन, मनन करने वाले और मानवता के प्रति अगाद श्रद्धा उनके मन में रही है। छुआछूत को छोड़ सब एक साथ एक ही पंगत में भोजन करें, इसलिये लंगर प्रथा शुरू की। उन्होंने अज्ञानता के खिलाफ संदेश दिया। गुरूनानक देव जी एक मात्र ऐसे संत थे, जिन्होंने काफी लंबी दूरी पद यात्रा की और समानता, भाईचारा और प्रेम का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सब एक ही ईश्वर के संतान हैं, इसमें भेदभाव नहीं होना चाहिये। समाज की समृद्धि, सुख, शांति के बिना संभव नहीं है। गुरू नानक देव जी ने एक सहज, सरल और संगठित समाज की नींव रखी। जिसमें जात-पांत और अमीर-गरीब के भेद को मिटाया। मुख्यमंत्री ने बताया कि करतारपुर की यात्रा के लिये प्रदेश सरकार की तरफ से व्यवस्था की गई है। इच्छुक व्यक्ति इस यात्रा में जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में श्री गुरूनानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव पर आयोजित शानदार कार्यक्रम के लिये बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में श्री गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह दुआ ने प्रकाश पर्व के संबंध में जानकारी देते हुए गुरू सिंह सभा एवं सिख समाज द्वारा पिछले एक वर्ष में जनकल्याण के लिये आयोजित कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम में विधायक शैलेष पाण्डेय एवं श्रीमती रश्मि सिंह, महाधिवक्ता सतीशचन्द्र वर्मा, मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा एवं बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग मौजूद थे।
पद्मश्री धर्मपाल सैनी के नेतृत्व में डिमरापाल आश्रम के
बच्चों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
रायपुर, 13 नवम्बर 2019

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज जन चौपाल भेंट मुलाकात में पद्मश्री धरमपाल सैनी के नेतृत्व में डिमरापाल आश्रमों के बच्चों ने सौजन्य मुलाकात की । इन बच्चों ने मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल से उनका निवास घूमने की इच्छा प्रकट की। श्री बघेल ने बच्चों की इस बालसुलभ इच्छा को तुरंत ही पूरी की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी बच्चों को हरे-भरे परिवेश में स्थित मुख्यमंत्री निवास को अंदर से पूरा घुमाया गया। इन बच्चों ने बड़ी ही उत्सुकता के साथ मुख्यमंत्री निवास में स्थित गौशाला, बाड़ी, डिस्पेंसरी, कैबनेट कक्ष और कार्यालय आदि को देखा।

बालिका बसंती कवासी ने कहा कि गांव के घरों की तरह ही मुख्यमंत्री निवास में भी बाड़ी देखने को मिली। गांव के घरों की तरह ही यहां गौशाला है। पहली बार रायपुर आयी बालिका वनिता कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री जी से मिलकर और उनका घर देखकर बहुत ही अच्छा लगा। मुख्यमंत्री ने इसके पहले बड़ी ही आत्मीयता और अपनत्व के साथ श्री धर्मपाल सैनी और बच्चों से मुलाकात की। श्री बघेल ने बच्चों से पूछा कि वे कहां जा रहा है, बच्चों ने बताया कि वे वर्धा आचार्य विनोवा भावे जी के आश्रम पवनार जा रहे है। मुख्यमंत्री ने बच्चों से विनोवा भावे जी के बारे में भी पूछा तो बच्चों ने बताया कि वे गांधी जी के शिष्य थे और उन्होंने भू-दान आंदोलन प्रारंभ किया था। श्री बघेल को बच्चों ने यह भी बताया कि वे तीन दिन तक पवनार आश्रम में रहेंगे। मुख्यमंत्री ने बच्चों को उनकी यात्रा के लिए शुभाकामनाएं दी।

डिमरापाल के ये बच्चे भू भूदान आंदोलन के प्रणेता आचार्य विनोवा भावे के वर्धा पवनार स्थित आश्रम जा रहे हैं, जहां 14 ,15 ,16 नवंबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और आचार्य विनोबा भावे जी के आदर्शों और सिद्धांतों पर कार्य करने वाली सामाजिक संस्थाओं का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। पूरे देश के बच्चे इस सम्मेलन में शामिल होने वर्धा जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के लगभग 190 बच्चे आश्रमों के शिक्षकों के साथ वर्धा जा रहे हैं। इस अवसर पर पद्मश्री सम्मान प्राप्त श्री धर्मपाल सैनी भी उपस्थित थे। श्री धर्मपाल सैनी पिछले 40 वर्षों से बस्तर संभाग में माता रुक्मणी सेवा संस्थान डिमरापाल के आश्रम सहित विभिन्न क्षेत्रों में 37 आश्रमों का संचालन कर रहे हैं । जिनमें 3000 बच्चे अध्ययनरत हैं। श्री सैनी आदिवासी बच्चियों को तीरंदाजी, एथलेटिक, मैराथन ,फुटबॉल जैसे खेलों में भी प्रशिक्षण देकर तैयार कर रहे हैं । इनके संस्थान की तीन लड़कियां वर्ष 2020 में 17 वर्ष से कम आयु की महिला विश्व कप फुटबॉल के लिए भारत की टीम के चयन हेतु ट्रायल के लिए चयनित हुई हैं। ट्रायल के लिए पश्चिम बंगाल के कल्याणी में कैंप आयोजित किया गया है। सैनी ने बताया कि मैराथन और एथलेटिक स्पर्धा में उनके आश्रम की छात्राएं बड़ी संख्या में हिस्सा लेती हैं और पुरस्कार भी जीतते हैं। अनुमान के अनुसार वर्ष 2004 से अब तक पुरस्कार राशि के रूप में लगभग 30 लाख रूपए की राशि अब तक इन खिलाडियों को मिल चुकी है। फुटबॉल की अंतर्राष्ट्रीय सुब्रतो कप प्रतियोगिता में पिछले 6 वर्षों से बस्तर की बच्चियां जा रही हैं । इसी तरह प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में बड़ी संख्या में इन आश्रमों के बच्चे शामिल होते हैं और पदक हासिल करते हैं।
रायपुर, 13 नवम्बर 2019

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास पर आयोजित जन-चौपाल भेट मुलाकात में रायगढ़ जिले की खरसिया तहसील के ग्राम हालाहुली के सरस्वती महिला स्व सहायता समूह को स्वेच्छानुदान मद से एक लाख रूपए की राशि मंजूर की है। इन महिलाओं ने स्वरोजगार के लिए बैंक से तीन लाख रूपए का ऋण लिया था। महिलाओं ने 1.80 लाख रूपए की राशि जमा करा दी है, लेकिन व्यवसाय में कुछ कठिनाई के कारण ऋण की किश्त जमा नही कर पा रहीं हैं। मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाएं अपने व्यवसाय को आगे जारी रख सके इसके लिए उन्हें एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर की।

इसी तरह मुख्यमंत्री ने रायपुर जिले के ग्राम अकोली (मांढर) की कुमारी रमेशरीन धीवर को उनकी दुकान में सामग्री क्रय के लिए 25 हजार रूपए और आरंग के ग्राम केसला के श्री भागवत निषाद को आर्थिक सहायता के रूप में 25 हजार रूपए की सहायता स्वीकृत की है। श्री बघेल ने बलौदा बाजार जिले के भाटापारा के परशुराम वार्ड निवासी श्रीमती शारदा मिश्रा को उनकी बेटी विभूति मिश्रा की पढ़ाई के लिए 50 हजार रूपए की राशि मंजूर की है। श्रीमती शारदा मिश्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी बेटी बेंगलुरु के रमैया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कंप्यूटर साइंस की प्रथम वर्ष की छात्रा है उसकी फीस और हॉस्टल का खर्च लगभग 40 हजार रूपए है। मुख्यमंत्री ने उन्हें 50 हजार रूपए की राशि मंजूर की। मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले के पाटन के ग्राम तेलीगुण्डरा निवासी श्रीमती लक्ष्मी बाई साहू को फैंसी स्टोर के लिए 20 हजार रूपए, धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम कोडेबोड़ निवासी श्रीमती नंदनी साहू को आर्थिक सहायता के रूप में दस हजार रूपए, रायपुर संतोषी नगर की नाना बाई को 5 हजार रूपए, रायपुर के उरला निवासी श्री विशाल साहू को 20 हजार रूपए, दुर्ग जिले के अहिवारा के ग्राम मुरमुर्दा निवासी श्री लक्ष्मी देवांगन को 5 हजार रूपए की सहायता राशि मंजूर की।
रायपुर, 13 नवम्बर 2019 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जन चौपाल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निवास आए टिकरापारा रायपुर के दिव्यांग बॉडी बिल्डर श्री एसराज सेंदरे को बैटरी चलित ट्रायसायकल प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने श्री एसराज सेंदरे से आवेदन लेकर उनसे बातचीत की और ट्रायसायकल देकर उनका मनोबल बढ़ाया। दिव्यांग श्री सेंदरे ने बताया कि वे बचपन से ही दोनों पैर से दिव्यांग हैं। श्री सेंदरे बैटरी चलित ट्रायसायकल मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वे अब अपने दोनों बच्चों को स्कूल लाना ले जाना आसानी से कर सकेंगे और कोई स्वरोजगार भी करने का प्रयास करेंगे। श्री सेंदरे ने बताया कि उनकी पत्नी घरेलू काम-काज करती है और इसी से उसका घर चल रहा है। ट्रायसायकल मिलने से घर के काम-काज में हाथ बटायेंगे और कोई काम धंधा भी करेंगे। दिव्यांग श्री सेंदरे ने बताया कि वे 17 वर्ष के उम्र से बॉडी बिल्डिंग का प्रदर्शन मुम्बई, तमिलनाडु , कांकेर, भिलाई, दुर्ग, अंबिकापुर और बेमेतरा में कर चुके है। इस प्रदर्शन में उन्हें पहला और दूसरा स्थान भी मिला है।
राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के राजनांदगांव (Rajnandgaon) जिले से एक अधिकारी द्वारा महिला कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करना का मामला सामने आया है. परियोजना प्रबंधक पर आरोप लगा है कि वे बैठक के दौरान महिला कर्मचारियों से दुर्व्यवहार (Misbehave) करते हैं. मामला बढ़ने के बाद महिलाओं ने मामले की शिकायत पुलिस थाने में की. पुलिस (Police) तक मामला पहुंचाने के बाद महिलाओं ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर दी है. कार्रवाई नहीं होने पर महिला कर्मचारियों ने उग्र आंदोलन (Protest) करने की चेतावनी दे दी है.
फोन पर अभद्रता करने का आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ जनपद पंचायत कार्यालय में राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन (बिहान) में कार्यरत महिला कैडरों के साथ गाली-गलौज और दुर्व्यवहार करने की शिकायत सामने आई है. बताया जा रहा है कि खुद महिला कर्मियों ने इसकी शिकायत जिले के आजाक थाना में की है. खैरागढ़ जनपद पंचायत में पदस्थ ब्लॉक परियोजना प्रबंधक पर महिलाओं के साथ बैठक और फोन पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है. महिला कर्मियों के मुताबिक काम नहीं करने पर फोन में अधिकारी द्वारा जातिगत गाली-गलौज किया जाता है. इस वजह से खैरागढ़ ब्लॉक की सभी महिला कैडरों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से कर दी है.
कार्रवाई की मांग
महिला कर्मियों का आरोप है कि पिछले दो साल से परियोजना प्रबंधक की मनमानी चल रही है. लेकिन वर्तमान में अश्लील गाली गलौज करने से तंग आकर महिला कर्मियों ने शिकायत की है. महिलाओं ने आजाक थाना में शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. मामला सामने आने के बाद अजीविका मिशन के परियोजना प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के मुताबिक अजीविका मिशन की महिला कैडरों ने आजाक थाना से की गई शिकायत में परियोजना प्रबंधक दिनानाथ लिलहारे से हुई मोबाइल में बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिग भी सौंपा है. महिला कर्मियों की शिकायत के बाद मामले की जांच आजाक थाना ने शुरू कर दी है. तो दूसरी ओर कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर महिला कर्मचारियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दे दी है.
बिलासपुर । शहर के एटीएम बूथों में स्कीमर डिवाइस व मिनी कैमरे लगाकर लोगों के खातों से रकम पार करने वाले अंतर्राज्यीय एटीएम क्लोनिंग गिरोह के ४ सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा है। गिरोह के ५ सदस्य फरार हैं। पांच राज्य झारखंड, बिहार, ओडिशा, उत्तरप्रदेश में रहने वाले ९ आरोपियों ने मिलकर क्लोनिंग गिरोह कनाया था। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने ३५ हजार रुपए नकद और ५० से अधिक एटीएम कार्ड बरामद किया है।
एएसपी ओपी शर्मा ने सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शहर में लगातार एटीएम क्लोनिंग की वारदातें हो रही थीं। खाता धारकों के पास एटीएम कार्ड होते थे और खाते से एटीएम के जरिए दूसरे प्रदेशों के एटीएम बूथों से रकम खाते से रकम पार हो रही थीं। शिकायतें मिलने पर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। जिन व्यक्तियों के खातों से रकम पार हुई थी उनके द्वारा अंतिम बार एटीएम बूथ से निकाली गई रकम के संबंध में जानकारी ली गई। शहर के करीब ५ एटीएम बूथों के सीसीटीवी कैमरों की रिकर्डिंग खंगाली गई। तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित सीएमडी चौक के एसबीआई एटीएम बूथ में ३० व ३१ अक्टूबर को सुबह ६ बजे दो युवक एटीएम बूथ में प्रवेश कर मशीन में स्कीमर डिवाइस और मिनी कैमरे लगाते दिखे। युवकों के संबंध में पतासाजी में जानकारी मिली कि स्कीमर डिवाइस लगाने वाला पहला युवक मसानगंज निवासी टीपू सुल्तान पिता मोहम्मद रहमत अली और भारतीय नगर रेलवे ट्रैके के किनारे रहने वाले अंजार खान पिता असलम खान के रूप में हुई। दोनों युवक शहर के फेरी लगाकर सामान बेचते हैं। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें अंजार खान ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले व टीपू सुल्तान ओडिशा से हाथीबाड़ी के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने बिहार, झारखंड व ओडिशा निवासी ७ साथियों के साथ मिलकर शहर में एटीएम क्लोनिंग कर रकम निकालना स्वीकार किया।
७ आरोपियों को पकडऩे भेजी २ टीमें, हाथ लगा मास्टरमाइंड व उसका साथी
सूचना मिलने के बाद अधिकारियों के आदेश पर सिविल लाइन व तारबाहर पुलिस थाने के कर्मचारियों की २ टीमें बनाकर ओडिशा, झारखंड व बिहार भेजी गई। दोनों टीमों ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी लेकिन पुलिस के भनक लते ही ५ आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने गिरोह के सरगना अमित साहा पिता बोलाई चंद निवासी कासीम बाजार, राजमहेल साहेबगंज बिहार व मोहम्मद इकराम पिता मोहम्मद इजराइल निवासी राउरकेला ओडिशा को पकड़ा। दोनों के कब्जे से पुलिस ने ३५ हजार रुपए व ५० से अधिक एटीएम कार्ड बरामद किए।
स्कीमर डिवाइस बनाते थे अमन व कुंदन
राउरकेला व बिहार से पकड़ाए इकराम व अमित साहा ने बताया कि गिरोह में मो. एजाज खान पिता जाहिद हुसैन खान निवासी सुंदरगढ़, छोटू उर्फ इब्राहिम पिता मो. इजराइल राउरकेला, शमीमुल्ला उर्पु राजू इमाम पिता हबीबुल्ला खान निवासी बिहार, कुंदन कुमार सिंह पिता रामनंद सिंह निवासी गया बिहार और अमन कुमार सिंह पिता अरविंद सिंह गया बिहार शामिल हैं। कुंदन सिंह और अमन कुमार ङ्क्षसह स्कीमर डिवाइस बनाते हैं। गिरोह के दूसरे सदस्यों को दोनों ने स्कीमर डिवाइस व मिनी कैमरे लगाने के का तरीका बताते थे।
बाइक से घूम-घूमकर लगाते थे स्कीमर डिवाइस
आरोपी टीपू सुल्तान व अंजार खान ने बताया कि गिरोह के सदस्य मोहम्मद एजाज खान पिता जाहिद खान निवासी सुंदरगढ़, इब्राहिम उर्फ छोटू पिता इजराइल निवासी राउरकेला और अमन, राजू उर्पु इमाम अलग-अलग समय मं आते थे। गिरोह के सदस्य उनकी बाइक से बिलासपुर समेत रायपुर, कवर्धा, कोरबा, मुंगेली,तखतपुर, जांजगीर-चांपा जाते थे और एटीएम बूथों से दूसरे प्रांतों के एटीएम बूथों से स्कीमर डिवाइस के जरिए बनाए गए एटीएम कार्ड के क्लोन से नकद रकम निकालते थे। वहीं बिलासपुर के एटीएम बूथों में गिरोह के सदस्यों के साथ वे स्कीमर डिवाइस लगाते थे और एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर दूसरे प्रांतों के एटीएम बूथों से रकम निकाते थे। पुलिस ने टीपू और अंजार की दो बाइक जब्त की ।
सन २०१८ से थे देशभर में सक्रिय
पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उनका गिरोह सन २०१८ से सक्रिय है। देशभर के अलग-अलग प्रदेशों में अब तक उन्होंने १ हजार से अधिक एटीएम बूथों में स्कीमर डिवाइस लगा चुके हैं। सौ से अधिक लोगों के खातों से १५ लाख रुपए अब तक निकाल चुके हैं।
एेसे बनाने थे एटीएम कार्ड का क्लोन
आरोपियों ने बताया कि एटीएम बूथों में लगे स्कीमर में लोगों के रकम निकालते समय एटीएम कार्ड के ब्लैक लिंक की जानकारी रिकार्ड हो जाती थी। साथ ही मिनी कैमरे में पिननंबर रिकार्ड हो जाता था। स्कीमर डिवाइस को निकालकर लैपटॉप के माध्यम से कुंदन व अमन स्कीमर डिवाइस में मिली जानकारियों को ब्लैक प्लास्टिक के टेप में अपलोड करते थे। टेप को एटीएम के लिंक ओपन करने वाली जगह पर चिपकाते थे। इससे एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार हो जाता था। कैमरे में रिकार्ड हुए पिन नंबर के जरिए दूसरे एटीएम बूथों से रकम निकालते थे।
बिना गार्ड वाले एटीएम बूथ में लगाते थे स्कीमर
आरोपियों ने बताया कि स्मीकर डिवाइस व कैमरे लगाने से पहले वे दो दिनों तक घूम-घूमकर एटीएम बूथों की रैकी करते थे। जिन एटीएम बूथों में सुरक्षा कर्मी नहीं होते थे उन एटीएम बूथों में सुबह ६बजे डिवाइस स्कीमर व कैमरे लगा देते थे। इससे उन्हे मशीन में की गई छेड़खानी को कोई नहीं देख पाता था। बाद में स्कीमर व कैमरा निकालने के बाद दूसरे प्रांत चले जाते थे।
दूसरे प्रदेशों के एटीएम बूथों से निकालते थे रकम
आरोपियों ने बताया कि बिलासपुर के एटीएम बूथों के जरिए बनाए गए एटीएम कार्ड के क्लोन के जरिए दूसरे प्रदेश के बूथों से रकम निकालते थे। वहीं दूसरे प्रदेशों में बनाए गए एटीएम कार्ड के क्लोन से दूसरे प्रदेशों में रकम निकालते थे। दूसरे प्रदेशों से रकम निकालने से पुलिस गुमराह हो जाती थी और उनके पकड़े जाने की संभावना भी कम होती थी।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
अमित साहा पिता बोलाई चंद साहा (३४) राजमहेल, साहेबगंज झारखंड
मो. इकराम पिता मो. इजराइल (२५) राउरकेला, ओडिशा
टीपू सुल्तान पिता रहमत अली निवासी ओडिशा, हा.मु. तालापारा
अंजार खान पिता असलम खान निवासी उत्तरप्रदेश बांदा, हा.मु. बिलासपुर
ये आरोपी है फरार
मो. एजाज खान पिता जाहिद हुसैन निवासी सुंदरगढ़ ओडिशा
इब्राहिम पिता मो. इजराइल निवासी राउरकेला ओडिशा
शमीमुल्ला उर्फ इमाम पिता हबीबुल्ला निवासी गया बिहार
कुंदन सिंह पिता रामनंद सिंह निवासी गया बिहार
अमन कुमार पिता अरविंद सिंह निवासी गया बिहारमनोज