ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
Raipur, March 16, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai has expressed profound sorrow over the tragic loss of lives in the fire incident that occurred in the Trauma Care ICU of SCB Medical College and Hospital in Cuttack, Odisha. Describing the incident as deeply painful and heartbreaking, he conveyed his anguish over the unfortunate tragedy.
Expressing heartfelt condolences to the bereaved families, Chief Minister Shri Sai said that in this hour of grief, the people of Chhattisgarh stand firmly with them. He prayed to the Almighty for eternal peace to the departed souls and for the speedy recovery of those injured in the incident.
Invoking the blessings of Lord Jagannath, Shri Sai prayed that the departed noble souls may find a place at His divine feet and that the grieving families may be granted strength and courage to endure this difficult time.
रायपुर 16 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर आईसीयू में आग लगने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक बताया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता उनके साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय को सहने की शक्ति प्रदान करें।
रायपुर 16 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुँचकर भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य महाआरती में शामिल हुए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।
इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालुजन उपस्थित थे।
History of the Sindhi Community Reflects Courage, Valour and Self-Respect: Chief Minister Shri Sai
Raipur, March 16, 2026// Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai attended the cultural programme ‘Chandra Ji Raat, Sindhin Jo Melo – Anand Melo’ organised by the Chhattisgarh Sindhi Seva Mahapanchayat at the BTI Ground in Raipur late on Sunday.
Addressing the gathering, Chief Minister Shri Sai said the history of the Sindhi community is a story of courage and valour. He noted that the Sindhi community endured immense suffering during the tragedy of Partition. In those difficult times, he said, their forefathers left behind their homes and property but never abandoned their dignity or their spirit of hard work. The community has shown the world how perseverance can take a person from nothing to the highest achievements.
Chief Minister said the Sindhi community has played an important role in the development of Chhattisgarh. Whether through the Chamber of Commerce or through businesses across the state, their hard work has contributed significantly to the growth of the economy. He added that the community not only runs businesses but also generates employment for thousands of people. He said the vision of a developed Chhattisgarh by 2047 would also see a significant contribution from the Sindhi community.
Chief Minister Shri Sai said that in the past two and a half years the government has fulfilled most of the promises made under the guarantees of Prime Minister Shri Narendra Modi and continues to work in that direction.
He said the enthusiasm visible at the BTI Ground reflected how deeply the Sindhi community remains connected with its roots. Events such as ‘Sindhiyat Jo Melo’ play an important role in connecting the younger generation with their culture, cuisine and the Sindhi language.
Chief Minister said that only a few days earlier he had the opportunity to seek blessings from saints at the sacred Shadani Darbar. The affection and warmth he experienced there, he said, was the same spirit he felt at the event. He added that this unity remains the greatest strength of the Sindhi community.
Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai extended advance greetings to the people of the state on the occasion of the Cheti Chand festival. On the occasion, the Sindhu Darshan Yatra was also ceremonially launched from the main stage. Chief Minister congratulated the Chhattisgarh Sindhi Seva Mahapanchayat for organising the programme.
Chairman of the Chhattisgarh Civil Supplies Corporation Shri Sanjay Shrivastava, Mayor of Dhamtari Shri Ramu Rohra, President of the Chhattisgarh Sindhi Seva Mahapanchayat Shri Amar Gidwani, Shri Chand Sundrani and several other members of the Sindhi community were also present on the occasion.
Chhattisgarh Gets Two DM Cardiology Seats; People to Benefit from Better Treatment
Doctors’ Association and Medical Students Felicitate Chief Minister
Raipur, March 16, 2026// Delegation of doctors’ association and medical students paid a courtesy visit to Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai at the his residential office in Raipur and expressed their gratitude to him for the state being allotted two DM (Cardiology) seats.
Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai said the state government remains committed to expanding healthcare facilities across Chhattisgarh. The government is consistently giving priority to the education and health sectors to ensure that citizens receive accessible and quality healthcare services.
He said continuous efforts are being made to strengthen healthcare centres in the state by providing not only basic infrastructure but also advanced medical services.
Chief Minister noted that there was a time when the state had only one medical college with around 100 to 150 seats. Today, 14 medical colleges have been established across different parts of the state with around 1,400 seats. In addition, institutions for physiotherapy, nursing and other higher medical education programmes have also been set up, benefiting students from across the state.
He added that a Medico City is being developed in Nava Raipur, where major super-speciality hospitals will be established to provide advanced medical care to the people.
Chief Minister Shri Sai expressed gratitude to Union Health Minister Shri Jagat Prakash Nadda for allocating two DM (Cardiology) seats to Chhattisgarh.
Shri Tulsi Kaushik, Dr. Devendra Kashyap, and a large number of medical college students and junior doctors were present on the occasion.
सिंधी समाज का इतिहास पुरुषार्थ, साहस और आत्मसम्मान का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय
रायपुर 16 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित बीटीआई मैदान में छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा आयोजित ‘चन्ड्र जी रात, सिंधिन जो मेलो – आनंद मेलो’ में शामिल हुए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सिंधी समाज का इतिहास पुरुषार्थ और साहस का इतिहास है। विभाजन की विभीषिका की पीड़ा सबसे अधिक सिंधी समाज ने झेली। उस कठिन समय में आपके पूर्वजों ने अपनी संपत्ति छोड़ी, अपना घर छोड़ा, लेकिन अपना आत्मसम्मान और परिश्रम करने का स्वभाव कभी नहीं छोड़ा। शून्य से शिखर तक कैसे पहुँचा जाता है, यह सिंधी समाज ने आज पूरी दुनिया को सिखाया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तरक्की में सिंधी समाज की प्रमुख भूमिका रही है। चाहे वह चेंबर ऑफ कॉमर्स हो या प्रदेश का छोटा-बड़ा व्यापार, आपकी मेहनत से राज्य की अर्थव्यवस्था को गति मिलती है। आप केवल व्यापार ही नहीं करते, बल्कि हजारों लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराते हैं।भविष्य में हमने विकसित छत्तीसगढ़ 2047 का जो सपना देखा है, उसमें सिंधी समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार ने लगभग ढाई वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के तहत किए गए अधिकांश वादों को पूरा कर लिया है और लगातार इस दिशा में कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज बी.टी.आई. ग्राउंड में जो उत्साह दिखाई दे रहा है, वह बताता है कि सिंधी समाज अपनी जड़ों से कितना गहराई से जुड़ा हुआ है। ‘सिंधियत जो मेलो’ जैसे आयोजन हमारी नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, खान-पान और सिंधी भाषा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही उन्हें पवित्र शदाणी दरबार में संतों का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। वहाँ जो स्नेह और आत्मीयता उन्हें मिली, वही अपनापन आज यहाँ भी महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज की यही एकजुटता उसकी सबसे बड़ी ताकत है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी प्रदेशवासियों को चेट्रीचंड्र पर्व की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मुख्य मंच से सिंधु दर्शन यात्रा का भी विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, धमतरी महापौर श्री रामू रोहरा, छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, श्रीचंद सुंदरानी सहित सिंधी समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ को मिली डीएम कार्डियोलॉजिस्ट की 2 सीट, लोगों को मिलेगा बेहतर इलाज का लाभ
चिकित्सक संगठन एवं मेडिकल छात्राओं ने मुख्यमंत्री का सम्मान कर जताया आभार
रायपुर 16 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में चिकित्सक संगठन एवं मेडिकल छात्राओं ने सौजन्य मुलाकात की और प्रदेश को डीएम कार्डियोलॉजिस्ट की 2 सीट मिलने पर उनका आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारी सरकार लगातार प्राथमिकता के साथ बेहतर कार्य कर रही है, ताकि प्रदेशवासियों को सहज और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि एक समय प्रदेश में केवल एक मेडिकल कॉलेज हुआ करता था, जिसमें लगभग 100 से 150 सीटें थीं। आज प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर 14 मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं, जिनमें लगभग 1400 सीटें उपलब्ध हैं। इसके साथ ही फिजियोथेरेपी, नर्सिंग सहित अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थान भी स्थापित हुए हैं, जिनका लाभ प्रदेश के विद्यार्थियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर में मेडिको सिटी की स्थापना की जा रही है, जहां बड़े-बड़े सुपरस्पेशलिटी अस्पताल स्थापित किए जाएंगे, जिससे प्रदेश के लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ को डीएम कार्डियोलॉजिस्ट की 2 सीट प्रदान किए जाने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्री तुलसी कौशिक, डॉ. देवेंद्र कश्यप सहित जूडो और मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने दिवंगत सुश्री सुरभि खंडेलवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल बैतूल में प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमन्त खंडेलवाल एवं उनके परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनों एवं निबंध तथा पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
कृषि और उद्योग का बेजोड़ संगम है नेपानगर
विकास तभी सार्थक, जब इसका लाभ पहुंचे समाज के अंतिम व्यक्ति तक
किसानों की तकदीर बदल देगी नेपानगर की दो सिंचाई परियोजनाएं
नेपा मिल को चलाए रखने के लिए करेंगे सभी प्रबंधन, मिल का कागज भी खरीदेंगे
बुरहानपुर महाविद्यालय में पढ़ाया जाएगा कृषि संकाय
डॉ. हेडगेवार स्मृति उद्यान बनाया जाएगा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धूलकोट अब बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
ताप्ती नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल
असीरगढ़ के किले को विकसित करेंगे पर्यटन केंद्र के रूप में
वनाधिकार पट्टों को सम्पत्ति रजिस्ट्री के रूप में बदला जाएगा, रजिस्ट्री शुल्क सरकार भरेगी
नेपानगर क्षेत्र में वनाधिकार पट्टे प्रदाय के लिए कराएंगे सर्वे
निमाड़ क्षेत्र में जल्द ही होगी रीजनल इन्वेस्टर्स समिट
मुख्यमंत्री ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र को दी 363.82 करोड़ के 127 विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल