Google Analytics —— Meta Pixel
newscreation

newscreation

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने रविवार को आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल समेत देश के विभिन्न संस्थानों को नष्ट कर दिया है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित एक टॉक शो ‘आइडिया ऑफ बंगाल’ में सिन्हा ने आरोप लगाया कि प्रमुख विधेयकों को पारित किये जाने के दौरान प्रधानमंत्री राज्यसभा को ‘कमजोर’ किये जाने का प्रयास कर रहे है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने आरोप लगाया, ‘मोदी सरकार ने देश के विभिन्न संस्थानों को नष्ट कर दिया है। इसकी सबसे बड़ी मार केन्द्रीय मंत्रिमंडल पर पड़ी है।’ अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्त और विदेश मंत्रालयों का कामकाज संभालने वाले सिन्हा ने कहा, ‘मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मंत्रिमंडल को सूचित किये बगैर महत्वपूर्ण निर्णय लिये जा रहे हैं।’ सिन्हा ने कहा कि दूसरी सबसे बड़ी मार संसद पर पड़ी है क्योंकि मोदी सरकार ने कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने के दौरान राज्यसभा को ‘‘कमजोर करने का प्रयास’’ किया है।

भाजपा का संसद के ऊपरी सदन में बहुमत नहीं हैं। सिन्हा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी में एक बेहतर प्रधानमंत्री बनने के ‘सभी गुण’ मौजूद है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पश्चिम बंगाल और टीएमसी 2019 के आम चुनावों में मोदी को पराजित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय के जनसम्पर्क अधिकारी (पीआरओ) एवं वरिष्ठ पत्रकार जगदीश ठक्कर का यहां सोमवार को निधन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 72 वर्षीय ठक्कर पिछले कुछ समय से बीमार थे। उन्होंने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अंतिम श्वांस ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक ऐसा बेहतरीन इंसान बताया, जो अपने काम से प्रेम करता था। इसे भी पढ़ें: मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘पीएमओ के पीआरओ जगदीश ठक्कर के निधन से बेहद दुखी हूं। जगदीश भाई वरिष्ठ पत्रकार थे और मुझे गुजरात तथा दिल्ली, दोनों जगह उनके साथ वर्षों तक काम करने का सुअवसर मिला। वह अपनी सादगी और मिलनसार व्यवहार के लिए पहचाने जाते थे।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि कई पत्रकार वर्षों तक जगदीश भाई के संपर्क में रहे होंगे।

 

ठक्कर ने पूर्व में कई वर्षों तक गुजरात के कई मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया। मोदी ने कहा, ‘हमने एक बेहतरीन शख्स को खो दिया, जिन्हें अपने काम से प्रेम था और जिसे उन्होंने अत्यंत परिश्रम तथा लगन के साथ किया। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’ 

एडीलेड। भारत ने आस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के पांचवें दिन सोमवार को 31 रन से हराकर पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनायी। आस्ट्रेलिया की टीम 323 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 291 रन ही बना पायी। भारत ने चेतेश्वर पुजारा (123) के 16वें टेस्ट शतक की मदद से अपनी पहली पारी में 250 रन बनाये थे। इसके जवाब में आस्ट्रेलिया 235 रन ही बना पाया। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 307 रन बनाकर आस्ट्रेलिया के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था। एडिलेट में 15 साल के बाद भारत ने जीत दर्ज की है।

इससे पहले भारत ने ट्रेविस हेड और शान मार्श को आउट करके आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के पांचवें और अंतिम दिन जीत की तरफ कदम बढ़ा दिए थे। हालांकि, आस्ट्रेलिया ने 323 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लंच तक छह विकेट पर 186 रन बनाये थे, लेकिन एक के बाद एक ऑस्ट्रेलिया ने अपना विकेट गवा दिया और 15 साल बाद एडिलेट में भारत को जीत हासिल हुई। दूसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर से पर्थ में खेला जाएगा

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा भंग करने के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका सोमवार को खारिज कर दी। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल की पीठ ने कहा, ‘‘ हम दखल नहीं देना चाहते (राज्यपाल के फैसले में)।’’ पीठ भाजपा नेता गगन भगत की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। भगत भंग विधानसभा के सदस्य थे।

 
राज्यपाल ने नाटकीय घटनाक्रम में, निलंबित जम्मू-कश्मीर विधानसभा को 21 नवंबर को आनन-फानन में भंग कर दिया था। इसके कुछ ही घंटे पहले पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने प्रतिद्वंद्वी नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद दो सदस्यीय पीपल्स कॉन्फ्रेंस ने भाजपा और अन्य दलों के 18 विधायकों के समर्थन के दम पर सरकार बनाने दावा पेश किया था।
 पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने राज्यपाल को पत्र भेज कहा था कि उनकी पार्टी के 29 विधायक हैं और उसे नेशनल कॉन्फ्रेंस के 15 विधायकों तथा कांग्रेस के 12 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। राज्यपाल द्वारा विधान सभा भंग करने निर्णय की घोषणा राज भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में की गयी थी। छह महीने का राज्यपाल शासन 18 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। इसके बाद राष्ट्रपति शासन लगाया जाएगा। विधानसभा का कार्यकाल अक्टूबर 2020 तक है। महबूबा मुफ्ती नीत पीडीपी और भाजपा की गठबंधन सरकार के पतन के बाद 19 जून को राज्य में राज्यपाल शासन लगा दिया गया था।

नयी दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से एक दिन पहले रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। हालांकि, अभी कुशवाहा ने भाजपा के नेतृत्व वाले राजग का साथ नहीं छोड़ा हैं। जिसके बाद बिहार में राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं। बता दें कि इस्तीफा देने के तुरंत बाद ही कुशवाहा विपक्षी एकता बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे। मिली जानकारी के मुताबिक कुशवाहा जल्द ही राजग का साथ छो़ड़ने वाले हैं। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रमुख पिछले कुछ सप्ताहों से भाजपा और उसके अहम सहयोगी दल के नेता, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं। रालोसपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में दो से ज्यादा सीटें नहीं मिलने के भाजपा के संकेतों के बाद से कुशवाहा नाराज चल रहे थे। वहीं, दूसरी ओर भाजपा और जदयू के बीच बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति बनी है। बिहार से लोकसभा में 40 सांसद आते हैं।

नयी दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से एक दिन पहले रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। हालांकि, अभी कुशवाहा ने भाजपा के नेतृत्व वाले राजग का साथ नहीं छोड़ा हैं। जिसके बाद बिहार में राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं। बता दें कि इस्तीफा देने के तुरंत बाद ही कुशवाहा विपक्षी एकता बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे। मिली जानकारी के मुताबिक कुशवाहा जल्द ही राजग का साथ छो़ड़ने वाले हैं। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रमुख पिछले कुछ सप्ताहों से भाजपा और उसके अहम सहयोगी दल के नेता, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं। रालोसपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में दो से ज्यादा सीटें नहीं मिलने के भाजपा के संकेतों के बाद से कुशवाहा नाराज चल रहे थे। वहीं, दूसरी ओर भाजपा और जदयू के बीच बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति बनी है। बिहार से लोकसभा में 40 सांसद आते हैं।

पांचों राज्यों का चुनावी संग्राम खत्म होने के बाद अब सबकी निगाहें परिणामों पर हैं। मध्यप्रदेश में बीते 28 नवंबर को सभी 230 सीटों पर मतदान हुए थे। भाजपा की पिछले 15 साल से सूबे में सरकार है। शिवराज सिंह ने लगातार चौथी मुख्यमंत्री बनने के लिए पूरी ताकत लगा दी। चुनावी पंडित इस विधानसभा चुनाव को शिवराज को चुनने या नकारने के बीच जा चुनाव मान रहे हैं।

 

चुनाव के परिणाम तो 11 दिसंबर को जारी होंगे मगर उससे पहले नजर डालते हैं एग्जिट पोल के आंकड़ों पर- 

टाइम्स नाउ-सीएनएक्स एग्जिट पोल

भाजपा - 126
कांग्रेस - 89
बसपा - 06
अन्य - 09 

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल 

भाजपा 102-120 सीटें (40% वोट) 
कांग्रेस 104-122 सीटें (41% वोट) 
अन्य 04-11 सीटें (19% वोट) 

रिपब्लिक टीवी- सी वोटर एग्जिट पोल

भाजपा - 90-106 सीटें
कांग्रेस - 110-126 सीटें
अन्य - 6-22 सीटें

पिछले चुनाव में पार्टियों की स्थिति

मध्यप्रदेश

भाजपा  

165

कांग्रेस

58

अन्य

7


कांग्रेस ने चुनाव में मुख्यमंत्री के खिलाफ बुधनी से अरुण यादव को मैदान में उतारा।  भाजपा और कांग्रेस के अलावा इस चुनावों में बहुजन समाज पार्टी ने 227 और समाजवादी पार्टी ने 51 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे। प्रदेश में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने भी 208 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए। 

इस बार प्रदेश में कुल पांच करोड़ से मतदाताओं की संख्या थी। चुनाव आयोग ने पिछली बार से 21.24% ज्यादा 65,341 मतदान बूथ बनाए। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रचार के दौरान 21 जनसभाएं की और जमकर हमला बोला। फिर से भाजपा सरकार बनाने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी 25 सभाएं की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद 100 से ज्यादा सभाओं को संबोधित किया।

मध्यप्रदेश में लोकायुक्त पुलिस ने वरिष्ठ महिला अफसर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.60 लाख रुपये की नकदी बरामद होने के बाद कई ठिकानों पर छापे मारे हैं।

 

लोकायुक्त पुलिस की इंदौर इकाई के अधीक्षक दिलीप सोनी ने शुक्रवार को बताया कि जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त शकुंतला डामोर को जिले के किशनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया। वह नजदीकी खरगोन जिले में पदस्थ हैं।

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान डामोर की कार से 1.60 लाख रुपये की नकदी बरामद की गयी जिसके स्त्रोत के बारे में वह पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। वह खरगोन से रतलाम जा रही थीं, जहां उनका परिवार रहता है।

सोनी ने बताया, 'हमें शक है कि महिला अफसर ने यह नकदी रिश्वत के रूप ली थी। हमने उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है। विस्तृत जांच जारी है।'

इस बीच, लोकायुक्त पुलिस के अलग-अलग दलों ने डामोर के खरगोन और रतलाम स्थित घरों पर छापे मारे।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों स्थानों पर छापों के दौरान लोकायुक्त पुलिस को महिला अधिकारी और उनके परिजनों के एक मकान, दो भूखंडों, एक फ्लैट और कृषि भूमि के सुराग मिले हैं। उनके घरों में 5.5 लाख रुपये से ज्यादा मूल्य का घरेलू सामान, सोने-चांदी के जेवरात और दो चारपहिया गाड़ियां भी मिली हैं।

अधिकारियों के मुताबिक डामोर और उनके परिजनों के बैंक खातों तथा लॉकरों की भी जांच की जा रही है। उनकी चल-अचल संपत्ति का विस्तृत मूल्यांकन जारी है।

कोरबा 7 दिसम्बर । बिलासपुर के कांग्रेस भवन में बिलासपुर संभाग के 19 विधानसभा के प्रत्याशी एवं उनके मतगणना अभिकर्ताओं को वोट गिनती की बारीकियां बताई गई।

पूर्व महापौर किरणमयी नायक एवं उनके टीम के सदस्यों ने मतों की गिनती के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना हैै व कहां-कहां गड़बडिय़ां हो सकती है तथा मतगणना एजेंटों को कब और क्या-क्या सामग्री लेकर जाना होता है की सम्पूर्ण जानकारी दी। किरणमयी नायक ने कहा कि 11 दिसम्बर को जनता के समर्थन की कहीं गड़बड़ी ना होने पाए इस हेतु मतगणना अभिकर्ता को अपने-अपने टेबल पर मुस्तैद रहना होगा। अभिकर्ता अपने-अपने प्रत्याशी के भाग्य विधाता हैं जो 11 दिसम्बर को उनकी तकदीर बदलेंगे। वरिष्ठ पत्रकार रूचिर गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेन्द्र खण्डेलवाल आदि ने भी मतगणना की बारीकियों को समझाया।

रायपुर, 07 दिसंबर । मतगणना की तिथि नजदीक आते ही जहां राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई हैं तो वहीं ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका पर कांग्रेस के कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम परिसर में चौबीस घंटे पहरा दे रहे हैं। इसी कड़ी में कल रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने भी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए यहां रात बिताई। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने कहा कि जिस तरह से अभनपुर, धमतरी, जगदलपुर की घटना सामने आई है, इससे ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका काफी बढ़ गई है। इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने एक षडय़ंत्रकारी राजनीतिक दल भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ा है। श्री उपाध्याय ने कहा कि इतिहास में देखें तो जिस तरह कर्नाटका और गुजरात में भाजपा के नेताओं पर ईवीएम से छेड़छाड़ कराने का आरोप लग चुका है, इससे समझा जा सकता है कि भाजपा किस तरह से जनादेश को बदलने के लिए षडय़ंत्र रचती है। उन्होंने कहा कि यहां सेजबहार के इंजीनियरिंग कालेज में कांग्रेस के कार्यकर्ता  20 नवंबर से लगातार चौकसी कर रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता यहां बारी-बारी से चौबीसों घंटे पहरा दे रहे हैं। इसके बाद भी षडय़ंत्र करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं।

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक