ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर हिंसा में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध सिंह राठौर के परिवार वालों को आश्वासन दिया कि उन्हें पूरा न्याय मिलेगा और घटना के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। इस मुलाकात के दौरान प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह भी मौजूद थे। मुलाकात के बाद सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री ने सरकार की ओर से परिवारजनों को आश्वासन दिया है कि परिवार एक अभिन्न अंग बनकर रहेगा और दिवंगत राठौर के दोनों बच्चों की पढाई में कोई हर्ज नहीं होगा।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पहले ही सरकार की ओर से राठौर के परिवार को 40 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा कर चुके हैं। चूंकि दिवंगत इंस्पेक्टर के माता पिता जीवित नहीं हैं इसलिए उन्हें मिलने वाली दस लाख रुपये की राशि भी पत्नी और बच्चों को मिलेगी। सिंह ने बताया कि बच्चों की पढाई के संबंध में तय किया गया है कि इसके लिए बैंक से ली गई शहीद के बड़े बेटे श्रेय ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से पूरा आश्वासन मिला है कि न्याय मिलेगा। जो भी आरोपी हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। संकट की इस घड़ी में वह हमारे साथ हैं और रहेंगे
त्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नक्सलियों ने अपने दो पूर्व साथियों की हत्या कर दी है। जिनकी हत्या की गई है वह दोनों वर्तमान में पुलिस के लिए काम करते थे। बता दें बस्तर एक नक्सल प्रभावित जिला है।
बस्तर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के दरभा थाना क्षेत्र के पखनार गांव के साप्ताहिक बाजार में नक्सलियों ने मंगलवार शाम जल्लू और भीमा नामक व्यक्तियों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। जल्लू और भीमा ने दो वर्ष पहले आत्मसमर्पण किया था। इस वक्त दोनों गोपनीय सैनिक के रूप में काम कर रहे थे।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि जल्लू और भीमा शाम को पखनार बाजार में थे तभी नक्सलियों के एक दल ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
भोपाल। कांग्रेस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की सुरक्षा एवं इसमें की जाने वाली छेड़छाड़ का आरोप लगाने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा ईवीएम से छेड़छाड़ गुड्डे-गुड़िया का खेल नहीं। मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए 28 नवंबर को हुए मतदान के बाद ईवीएम की सुरक्षा एवं छेड़छाड़ पर कांग्रेस द्वारा उठाये जाने वाले सवाल के जवाब में चौहान ने यहां मुख्यमंत्री निवास पर संवाददाताओं को बताया, ‘‘मीडिया है, जागरूक लोग हैं, सरकारी कर्मचारी-अधिकारियों में सब तरह के लोग हैं। कोई ईवीएम में छेड़छाड़ कर सकता है क्या? ये कोई गुड्डा-गुडिया का खेल है जो कोई भी छेड़छाड़ कर देगा।’’
न्होंने कहा कि कांग्रेस को चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भरोसा भी नहीं होता। भारतीय राजनीति में कभी ऐसा नहीं हुआ कि चुनाव आयोग ने ईवीएम बदल दी हो। ये तकनीकी रूप से भी कहीं संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि ईवीएम पर संदेह करना ठीक नहीं है। एक नहीं, अनेक परिणाम ऐसे आये हैं कि उसी ईवीएम ने दूसरी पार्टी को भी जिताया है। चौहान ने बताया कि कांग्रेस मतदान के दिन से ही अनर्गल प्रलाप कर रही है। मतदान के दिन तीन बजे ही मध्यप्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियानकरीमनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि तेलंगाना में यदि भाजपा सरकार बनी तो वह लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए करीमनगर जिले का नाम ‘करीपुरम’ करेगी। योगी ने तेलंगाना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यदि भाजपा तेलंगाना में सत्ता में आयी तो वह आपकी भावनाओं का सम्मान करेगी और करीमनगर का नाम बदलकर ‘‘करीपुरम’’ करेगी।
नयी दिल्ली। अगस्त वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले के आरोपी क्रिश्चियन मिशेल को भारत प्रत्यर्पित किए जाने की पृष्ठभूमि में सरकार के हमलों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार अपने ‘भ्रष्टाचार’ की सच्चाई बताने की बजाय अगस्ता मामले में ‘फर्जी’ साक्ष्य गढ़ने में लगी हुई है। पार्टी ने यह भी दावा किया कि अगस्ता वेस्टलैंड एवं उसकी मातृ कंपनी फिनमेकानिका का नाम प्रतिबंधित सूची में होने के बावजूद इनको मोदी सरकार में विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी मिली ताकि वह भारतीय कारपोरेट समूहों की साझेदार बन सके।
जयपुर। राजस्थान में लगभग दो महीने के चुनावी कोलाहल पर बुधवार शाम को विराम लग गया। प्रचार की समय सीमा समाप्त होने के साथ ही चुनावी रैलियों, रोड शो और जन सभाओं का क्रम शाम पांच बजे थम गया। मतदान सात दिसम्बर को होगा जिसमें राज्य के चार करोड़ से ज्यादा मतदाता 2274 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों में से 199 विधानसभा सीटों के लिये 189 महिला उम्मीदवारों सहित 2274 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने के लिये चुनावी मैदान में उतरे हैं। अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बसपा उम्मीदवार के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, भाजपा के हिन्दूवादी नेता और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केन्द्रीय मंत्री, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बसपा प्रमुख मायावती सहित अन्य स्थानीय नेताओं ने लगातार चुनाव प्रचार किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के नाथद्वारा सीट से उम्मीदवार सी पी जोशी ने पहले प्रधानमंत्री के खिलाफ जातिवादी टिप्पणी कर विवाद पैदा किया था, उसके बाद सत्ताधारी पार्टी के नेताओं और प्रधानमंत्री ने अपनी रैलियों में लोगों से पूछा कि था कि ..क्या आप जाति के आधार पर वोट करेंगे और कांग्रेस को विकास की जगह जातिवाद की बात करने का आरोप लगाया था।
नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सशस्त्र बलों के एक लाख से अधिक जवानों को ज्यादा सैन्य सेवा वेतन (एमएसपी) दिए जाने की मांग को सरकार द्वारा खारिज करने को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले जवानों की नहीं, बल्कि ‘सूटबूट वालों की दुकानों’ की फिक्र है। गांधी ने एक खबर शेयर करते हुए फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘मोदी जी, जिन्होंने देश के लिए सर्जिकल स्ट्राइक किया, उनके लिए आपका ये बर्ताव है?’’
सुमेरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल हेराल्ड मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले को लेकर बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को घेरा और कहा कि एक 'चायवाले' की हिम्मत से इस मामले में सरकार की उच्चतम न्यायालय में जीत हुई है। मोदी ने इसे ईमानदारी की जीत बताया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बनाने का आरोप लगाया।
नयी दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने एक कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाला मामले में पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता को तीन साल की सजा सुनाई है। यह घोटाला केन्द्र में पूर्ववर्ती सप्रंग सरकार के शासन काल के दौरान हुआ था। अदालत ने दो अन्य नौकरशाह ए क्रोफा और के सी समारिया को भी तीन-तीन साल की सजा सुनाई।