Google Analytics —— Meta Pixel
newscreation

newscreation

वाशिंगटन। अमेरिका पाकिस्तान को यह समझाने के लिए हरसंभव तरीके आजमाने पर विचार कर रहा है कि आतंकवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करना उसके अपने हित में है। एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रशासनिक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘‘तमाम बहसों का केंद्र पाकिस्तान को आतंकवाद प्रायोजक देश घोषित करना नहीं है। चर्चाएं इसलिए हैं कि पाकिस्तान को यह समझाने के लिए अन्य तरीकों का इस्तेमाल कैसे किया जाए कि आतंकवादी समूहों पर कार्रवाई करना उसके अपने हित में है।’’ अधिकारी ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘यह विकल्प पाकिस्तान को चुनना है कि वह आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई में सहयोग करे और अमेरिका तथा शेष दुनिया के साथ घनिष्ठ संबंधों का लाभ उठाए या अपना रवैया नहीं बदलने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलगाव का सामना करे।’’बीते हफ्ते फॉक्स न्यूज को दिये साक्षात्कार में, ट्विटर पर और व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान पर आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के मामले में अमेरिका के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया था। तब ट्रम्प ने यह भी दोहराया था कि जब तक पाकिस्तान अपना रवैया नहीं बदलता तब तक उनका प्रशासन उसे दी जाने वाली सभी सहायता बंद रखेगा।

नैरोबी। सोमालिया के गलकायो शहर में आतंकवादियों द्वारा किए गए एक हमले में एक इस्लामिक धर्म उपदेशक और उनके कम से कम 17 अनुयायियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। गलकायो के एक पुलिस अधिकारी अहमद अवाले ने बताया कि सोमवार को तड़के दो आत्मघाती हमलावरों ने उपदेशक के घर ,जोकि एक सूफी दरगाह भी है, के सामने खुद को उड़ा लिया। इसके बाद चार बंदूकधारियों ने इमारत में घुसकर गोली चलानी शुरू कर दी। इस घटना में कम से कम 20 लोग घायल भी हुए। अवाले ने बताया कि सोमाली सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कर्रवाई की और इमारत में भारी गोलीबारी हुई। पुलिस की ओर से हुई गोलीबारी में तीन हमलावर मारे गए और एक को जीवित पकड़ लिया गया। सोमालिया में सक्रिय आतंकवादी संगठन अल-शबाब ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। 

धर्म उपदेशक शेख अब्दीवेली अली इल्मी के सोमालिया में सैकड़ों समर्थक हैं और उन्हें विवादित धार्मिक नेता माना जाता है क्योंकि कई वीडियो में उन्हें अपनी धार्मिक कविताओं को संगीत के साथ गाते देखा गया है जो कि चरमपंथियों के अनुसार इस्लाम के खिलाफ है। वहीं शेख इल्मी यह कहते हुए अपना बचाव करते थे कि संगीत इस्लाम की शिक्षा के खिलाफ नहीं है। 

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले और विधानसभा चुनावों के बीच अब राम मंदिर निर्माण का मुद्दा जोर पकड़े हुए है। वहीं, दूसरी तरफ हिन्दू संगठनों और संतों द्वारा सरकार पर कानून बनाने के लिए दबाव देखा जा रहा था लेकिन एक खबर ये भी है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने साफ कर दिया कि वह जनवरी में होने वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का इंतजार करेंगे। 

क्या दर्शाता है शाह का बयान

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि वह जनवरी में सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर मामले में होने वाली सुनवाई का इंतजार करेंगे। हालांकि, उनका यह बयान यह दर्शा रहा है कि भाजपा अयोध्या की विवादित जमीन पर राम मंदिर बनाने को लेकर अभी तक कोई अध्यादेश बनाने की ओर नहीं बढ़ रही है। वहीं, शाह ने उम्मीद जताते हुए कहा था कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला राम मंदिर के पक्ष में आएगा, जिसका जनता बेसब्री के इंतजार कर रही है।

राम मंदिर मामले में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर मामले में आखिरकार चुप्पी तोड़ ही दी। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वो सुप्रीम कोर्ट के जजों को डराने का प्रयास कर महाभियोग ला चुके हैं। उन्होंने न्यायतंत्र को डराने का प्रयास किया है लेकिन लोकतंत्र उनसे नहीं डरने वाला है। इसी के साथ पीएम मोदी ने कहा कि जातिवाद के जहर को कांग्रेस आज भी छोड़ नहीं पाई है। मोदी ने राजस्थान के अलवर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट के बडे़ वकीलों को राज्यसभा का सदस्य बनाती है और वे सदस्य उन न्यायाधीशों को महाभियोग के नाम से डराने का नया खेल खेल रहे हैं जो न्यायाधीश उनके राजनैतिक इरादों के अनुसार कार्य नहीं करते।

राम मंदिर मामले के साथ अगर इन बयानों को जोड़ा जाए तो अमित शाह और पीएम मोदी का बयान जनता को भ्रमित करने वाला दिखाई दे रहा है क्योंकि एक तरफ जहां शाह का बयान यह दर्शा रहा है कि अध्यादेश की तरफ सरकार नहीं बढ़ रही है। वहीं, नरेंद्र मोदी का बयान यह दर्शा रहा है कि वह कांग्रेस को लोकतंत्र के साथ खेलने नहीं देगी। जिसका मतलब यह लगाया जा रहा है कि संसद में कांग्रेस से बीजेपी नहीं डरने वाली और यह अध्यादेश की तरफ एक इशारा भी है। 

मंदिर को लेकर सख्त हुए मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत अब राम मंदिर निर्माण मामले को सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास किया और कहा कि सरकार सोचे कि मंदिर के लिए कानून कैसे लाया जा सकता है। वीएचपी की हुंकार रैली को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि अब धैर्य नहीं निर्णायक आंदोलन का वक्त आ गया है। इसी के साथ उन्होंने न्यायपालिका पर निशाना साधते हुए कहा कि न्यायपूर्ण बात यही होगी कि जल्द मंदिर बने, लेकिन यह कोर्ट की प्राथमिकता में नहीं है तो सरकार सोचे कि मंदिर बनाने के लिए कानून कैसे आ सकता है। 

योगी का राम प्रेमियों को खुश करने का प्रयास

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की बात कर रही जनता को खुश करने के लिए योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम की 221 मीटर ऊंची मूर्ति को हरी झंडी दिखा दी है। दरअसल, प्रतिमा की ऊंचाई तो 151 मीटर ही रहेगी इसके अतिरिक्त मूर्ति में पैडेस्टल (50 मी) और छत्र (20 मी) भी दिखाई देगा। यह मूर्ति सरयू नदी के तट पर लगाई जाएगी। इसे योगी आदित्यनाथ के उस बयान से जोड़ा गया जब उन्होंने कहा था कि दिवाली के वक्त अयोध्या में खुशखबरी लेकर पहुंचेंगे। हालांकि, उन्होंने मूर्ति का ऐलान कर दिया था और अब हरी झंडी भी दिखा दी। 

चुनावों से पहले मंदिर मामले में जनता का मूड

प्रभासाक्षी की टीम जब चुनावी राज्यों में से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पहुंची और जनता से बातचीत की तो जनता की सिर्फ एक ही मांग दिखी वो थी मंदिर अब बन जाना चाहिए। जनता को इस बात से फर्क नहीं पड़ रहा था कि कौन सा नेता क्या बयान दे रहा है वह सिर्फ इतना चाहती है कि अब हिन्दुस्तान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और इस पार्टी ने मंदिर मुद्दे के दम पर ही सरकार बनाई थी तो अब राम मंदिर के निर्माण का कार्य भी जल्द से जल्द बीजेपी शुरू कराए, चाहे इसके लिए उसे अध्यादेश ही क्यों न लाना पड़े। 

छतरपुर/निवाड़ी। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने छतरपुर और निवाड़ी से अपनी सभाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मध्यप्रदेश वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने पिछले कार्यकाल में सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास किया है। और अब समृद्ध मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए हम कटिबद्ध हैं। मैंने जो कुछ भी अपने प्राणों से प्यारी जनता से कहा है उसे मैं जरूर पूरा करूंगा, यह मेरा वादा है। मुख्यमंत्री द्वारा यह कहे जाते समय सभा पांडाल में उपस्थित हजारों लोग भावुक हो उठे और गगनभेदी नारों के साथ उन्होंने शिवराज सिंह  चौहान  के प्रति अपनी आस्था का प्रदर्शन किया। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेसियों को हमारी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर जमकर गुस्सा आ रहा है। सत्ता से दूर रहने पर गुस्सा आ रहा है। वे अपने गुस्से का इजहार टीवी कलाकारों के माध्यम से टेलीविजन पर दिखा रहे हैं और सभाओं में भी उनका गुस्सा साफ झलक रहा है। वे फर्जी वीडियो जारी करके भी मुझ पर गुस्सा उतार रहे हैं, लेकिन उनके गुस्से से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। वे गुस्सा करते रहे, मैं तो विकास कार्य करता रहूंगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने छतरपुर जिले की विधानसभा बड़ा मलहरा के घुवारा में पार्टी प्रत्याशी श्रीमती ललिता यादव और विधानसभा निवाड़ी में पार्टी प्रत्याशी अनिल जैन के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही।

कांग्रेस बकवास करती है, हम वायदों को पूरा करते हैं

चौहान ने कहा है कि कांग्रेस ने कभी भी अपने वादे पूरे नहीं किए। उनके नेता बकवास करने में ज्यादा भरोसा रखते हैं, लेकिन भाजपा की सरकार ने जो भी वादा किया है, उसको हर हाल में पूरा किया है। उन्होंने कहा कि मैंने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान यहां के लोगों से वादा करके गया था कि क्षेत्र को कॉलेज और अस्पताल दूंगा तो उस वादे को पूरा करके बताया भी है। अब वादा पूरा करने की बारी आप लोगों की है।

किसानों को मिलेगा सिंचाई के लिए पानी

CM शिवराज ने कहा कि किसान हमेशा से भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता रहा है। हमने पिछले 15 वर्षों में किसानों के हितों में कई योजनाएं चलाईं हैं, आगे भी काम होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जमाने में किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलता था। खासकर बुंदेलखंड क्षेत्र की स्थिति तो बेहद दयनीय थी, लेकिन भाजपा की सरकार ने बुंदेलखंड के विकास में कोई कमी नहीं रखी और यहां पर किसानों के लिए कई सिंचाई परियोजनाओं का काम किया है। इससे यहां के क्षेत्रों की लाखों एकड़ जमीन पर सिंचाई हो सकेगी।

कांग्रेस को आ रहा गुस्सा

शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार तो 54 वर्षों में कुछ कर नहीं पाई, लेकिन हमने 15 वर्षों में मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर विकसित राज्य बना दिया है तो इस पर उन्हें गुस्सा आ रहा है। उन्होंने कहा कि हम बेटियों को लाड़ली लक्ष्मी बना रहे हैं तो इस पर भी उन्हें गुस्सा आ रहा है, हम बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन करा रहे हैं तो इस पर भी उन्हें गुस्सा आ रहा है, हम गरीबों को अंतिम संस्कार के लिए 5 हजार रूपए उपलब्ध करा रहे हैं, तो इस पर भी कांग्रेस के लोगों को गुस्सा आ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सबसे ज्यादा गुस्सा उन्हें 15 वर्षों से सत्ता से दूर रहने पर आ रहा है। इसके लिए वे रातभर करवटें बदलते रहते हैं कि ये कुर्सी हमें कब मिलेगी। उन्होंने कहा कि रातभर में भी नहीं सोता हूं, लेकिन मैं जनता की सेवा के लिए नहीं सोता हूं, और वे मेरे कारण रातभर जागते रहते हैं।

जिला बनाकर पूरा किया वचन

मुख्यमंत्री ने निवाड़ी की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने निवाड़ी को जिला बनाकर अपना वचन पूरा किया है। अब बारी यहां की जनता की है। जनता अपने वचन को पूरा करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार वचन-पत्र लेकर आई है, लेकिन वे सिर्फ वचन देते हैं उनको पूरा करने का काम भाजपा की सरकार करती है। उन्होंने पंजाब, कर्नाटक में भी किसानों को कई वचन दिए थे, लेकिन उनके वचन आज तक पूरे नहीं हुए हैं। अब वे मध्यप्रदेश की जनता के लिए वचन पत्र लेकर आए हैं, लेकिन उनके वचनों को पूरा भाजपा की सरकार ही करेगी। मुख्यमंत्री की सभा के दौरान घुवारा में देवेंद्र यादव, सुरेंद्र राय, प्रवीण नापित, विश्वनाथ सिंह, सुनील मिश्रा, ताज मोहम्मद कादरी, निवाड़ी में अखिलेश अयासी, नंदकिशोर नापित, कमलेश्वर देवलिया सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। 

नयी दिल्ली। आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पिछले तीन सालों में उनके हर फैसले की केन्द्र सरकार द्वारा जांच कराने के बावजूद गड़बड़ी का एक भी तथ्य नहीं मिलना आप सरकार की ईमानदारी का सबसे बड़ा प्रमाण है, और उन्हें ईमानदारी का यह प्रमाणपत्र ‘‘मोदी जी’’ से मिला है। केजरीवाल ने सोमवार को आप के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा ‘‘तीन साल में हमारी सरकार ने जितने भी निर्णय लिये थे, उनसे जुड़ी वे सभी 400 फाइलें मोदी जी ने, हमारे खिलाफ कोई भी गड़बड़ी निकालने के लिये मंगा लीं जिन पर मैंने दस्तखत किये थे। लेकिन कुछ भी नहीं निकला। मुझे ईमानदारी का सर्टिफिकेट प्रधानमंत्री मोदी जी से मिला है।’’

 
केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की ईमानदारी का हवाला देते हुये कहा ‘‘आज दिल्ली की जनता कहती है कि हमारा मुख्यमंत्री ईमानदार है। मैं देश की जनता से पूछना चाहता हूं कि क्या आप दिल से कह सकते हो कि हमारा प्रधानमंत्री ईमानदार है।’’ इतना ही नहीं उन्होंने दिल्ली सरकार के साढे़ तीन साल के कामों को ऐतिहासिक करार देते हुये दावा किया कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए मोदी ने 12 साल में जितने काम किये थे उससे कहीं ज्यादा काम दिल्ली में आप सरकार ने साढ़े तीन साल में कर दिये। 
 
केजरीवाल ने कहा कि संविधान दिवस के दिन ही आप का गठन होना महज संयोग मात्र नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा ‘‘यह नियति का एक इशारा है कि आज देश में संविधान पर जो खतरा मंडरा रहा है उस खतरे से देश को निजात दिलाने में कोई और पार्टी सक्षम नहीं है, सिर्फ आप ही इस खतरे से निजात दिला सकती है।’’ मुख्यमंत्री ने पिछले छह साल में आप की उपलब्धियों को उल्लेखनीय बताते हुये कहा कि हर तरह की बाधाओं के बावजूद अपने कामों के बलबूते पार्टी भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के खिलाफ राजनीतिक क्रांति बन कर उभरी है। 

 

 
 
केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की ईमानदारी का हवाला देते हुये कहा ‘‘आज दिल्ली की जनता कहती है कि हमारा मुख्यमंत्री ईमानदार है। मैं देश की जनता से पूछना चाहता हूं कि क्या आप दिल से कह सकते हो कि हमारा प्रधानमंत्री ईमानदार है।’’ इतना ही नहीं उन्होंने दिल्ली सरकार के साढे़ तीन साल के कामों को ऐतिहासिक करार देते हुये दावा किया कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए मोदी ने 12 साल में जितने काम किये थे उससे कहीं ज्यादा काम दिल्ली में आप सरकार ने साढ़े तीन साल में कर दिये। 
 
केजरीवाल ने कहा कि संविधान दिवस के दिन ही आप का गठन होना महज संयोग मात्र नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा ‘‘यह नियति का एक इशारा है कि आज देश में संविधान पर जो खतरा मंडरा रहा है उस खतरे से देश को निजात दिलाने में कोई और पार्टी सक्षम नहीं है, सिर्फ आप ही इस खतरे से निजात दिला सकती है।’’ मुख्यमंत्री ने पिछले छह साल में आप की उपलब्धियों को उल्लेखनीय बताते हुये कहा कि हर तरह की बाधाओं के बावजूद अपने कामों के बलबूते पार्टी भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के खिलाफ राजनीतिक क्रांति बन कर उभरी है। 

जयपुर। आदिवासियों के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि विपक्षी पार्टी ने कभी आदिवासियों की परवाह नहीं की और जिन्हें मूंग और चने में फर्क नहीं पता, वे किसान की बात कर रहे हैं। मोदी राजस्थान के आदिवासी बहुल डूंगरपुर जिले में बेणेश्वर धाम में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘आजादी के इतने सालों तक जब तक अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री नहीं बने तब तक कांग्रेस को कभी आदिवासियों की याद नहीं आई। आदिवासी मांग करते थे कि हमारे लिए अलग मंत्रालय हो, अलग मंत्री हो, अलग बजट हो, हमारे विकास के लिए योजनाएं बनें, लेकिन कांग्रेस पार्टी को तो आदिवासियों की कोई परवाह नहीं थी।

 

यह भी पढ़ें: एक और कांग्रेस नेता का विवादित बयान, मोदी के पिता के बारे में कोई नहीं जानता

प्रधानमंत्री बनने के बाद वाजपेयी ने अलग आदिवासी मंत्रालय बनाया, आदिवासी मंत्री बनाया और आदिवासियों के लिए अलग बजट बनाया। तब से लेकर आदिवासियों के विकास की गाथा शुरू हुई।’’ मोदी ने कहा, ‘‘हम इस देश के हर नागरिक को सशक्त बनाना चाहते हैं। हम देश के हर नागरिक को सामर्थ्यवान बनाना चाहते हैं। अपने आदिवासी भाइयों को शक्तिशाली बनाना चाहते हैं, इसलिए हमारा रास्ता साफ है। हमारा मंत्र है ‘बेटे बेटियों की पढाई, युवा को कमाई, किसानों को सिंचाई, बुजुर्गों को दवाई व जन जन की सुनवाई।’ 

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 206 कोबरा बटालियन की टीम के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है। जिसमें 7 से 8 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान शहीद हो गए हैं। साथ ही कई बंदूक और कुछ आईईडी बनाने का सामान बरामद हुआ है। इस खबर को आगे अपडेट किया जा रहा है।

 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने कहा, '2 डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) मुठभेड़ में शहीद हो गए जबकि 7-8 नक्सलियों को भी मार गिराया गया है। यह मुठभेड़ डीआरजी और एसटीएफ की नक्सलियों के साथ सुकमा जिले के सकलार गांव में हुई। अभी भी मुठभेड़ जारी है।'

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुबह डीआरजी और पुलिस की एक टीम सर्च ऑपरेशन कर रही थी। इसी बीच पहले से घात लगाकर बैठे हुए नक्सलियों ने जवानों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। फायरिंग के बावजूद बिना घबराए जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए काउंटर अटैक किया। जिसमें 8 नक्सली मारे गए। गोली लगने से इस दौरान 2 डाआरजी जवान शहीद हो गए। 

राज्य में नक्सल विरोधी अभियान के विशेष पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने सोमवार को बताया कि सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेलंगाना सीमा के करीब पुलिस दल ने नक्सल विरोधी अभियान ‘प्रहार चार’ के दौरान आठ नक्सलियों को मार गिराया। इस घटना में डीआरजी के दो जवान भी शहीद हो गये।

अवस्थी ने बताया कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा के करीब नक्सली गतिविधि की सूचना के बाद रविवार शाम को सीआरपीएफ, एसटीएफ और डीआरजी के संयुक्त दल को रवाना किया गया था। इस अभियान को ‘प्रहार चार’ का नाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि दल जब किस्टाराम थाना क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की।

राजस्थान में प्रचार पर निकले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा की। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद पंडित-पुजारियों को अपना गोत्र भी लिखवाया। राहुल ने कौल दत्तात्रेय गोत्र के नाम से पूजा की। 

 इन दिनों भाजपा और कांग्रेस के बीच जाति-धर्म को लेकर जबर्दस्त वाक-युद्ध छिड़ा हुआ है। कुछ दिन पहले सूबे में कांग्रेस के दिग्गज सीपी जोशी ने बयान दिया था,

"उमा भारती जी की जाति मालूम है किसी को? ऋतंभरा की जाति मालूम है? इस देश में धर्म के बारे में कोई जानता है तो पंडित जानते हैं।"

प्रधानमंत्री मोदी की जाति को लेकर भी सवाल उठाए गए। हालांकि, राहुल गांधी के निर्देश पर बाद में जोशी ने अपने बयान पर खेद जताया था। लेकिन बयानों की बिखरती लड़ी से साफ है कि पार्टी ब्राह्मणों को एक कड़ी में गूंथने की कोशिश कर रही है। 

राजस्थान में कांग्रेस ने कई ब्राह्मण चेहरों को आगे किया है। इनमें रघु शर्मा, डॉ. सीपी जोशी और गिरिजा व्यास जैसे बड़े चेहरे शामिल हैं। माना जाता है कि राजस्थान में 8 फीसदी ब्राह्मण मतदाता हैं। जाहिर है, इस बार सत्ता में वापसी का इंतजार कर रही कांग्रेस कोई कोर-कसर छोड़ना नहीं चाहती। 

जब संबित ने पूछा राहुल का गोत्र

पिछले महीने ही भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था, "उज्जैन जा रहे राहुल गांधी जी से हम पूछना चाहते हैं कि आप जनेऊधारी हैं? आप कैसे जनेऊधारी हैं, क्या गोत्र है आपका?" 

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को राजस्थान के रण में जहां भीलवाड़ा और बणेश्वर धाम में चुनावी सभा को संबोधित किया वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पोकरण और जालोर में जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने जालौर में चुनावी सभा में प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने एक बार फिर कहा कि केंद्र सरकार को जनता विरोधी और पूंजीपतियों के हित में नीतियों को लागू कर रही है। राहुल गांधी ने कहा, "रेल का जो फायदा हमारे युवाओं को, माताओं-बहनों को मिलना चाहिए वो फायदा तो अडानी जी को मिलता है। इंडियन रेलवे का नाम बदलकर अडानी रेलवे कर देना चाहिए, दूसरी तरफ भारतीय वायुसेना को अंबानी वायुसेना कर देना चाहिए।" 

 राहुल ने कहा, "सीबीआई डायरेक्टर राफेल मामले की जांच करवाने जा रहे थे, लेकिन देश के चौकीदार ने रात के 2 बजे घबराते हुए सीबीआई डायरेक्टर को निकाल दिया।" 

मोदी अब भ्रष्टाचार की बात नहीं करते : राहुल

राहुल गांधी ने पोकरण की जनसभा में कहा, "पहले मोदी जी जहां भी जाते थे 2 करोड़ नौकरियां, किसानों को सही दाम और भ्रष्टाचार की बात करते थे। लेकिन अब उनके भाषण में न रोजगार, न किसानों को सही दाम, न ही भ्रष्टाचार की बात होती है।" 
 

पीएम ने आपके माता-पिता का अपमान किया : राहुल

राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर देश के लोगों के माता-पिता का अपमान करने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा, "राजस्थान के युवाओं ने इस देश को यहां तक पहुंचाया है, लेकिन प्रधानमंत्री आपके माता-पिता का अपमान करते हैं, क्योंकि वो कहते हैं कि उनके आने से पहले हिंदुस्तान की जनता ने कुछ नहीं किया।" 

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक