ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
नई दिल्ली । भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू को अगले माह 12 दिसंबर से शुरु हो रहे विश्व टूर फाइनल में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें हैं। सिंधू ने ग्वांग्झू में होने वाली विश्व टूर फाइनल की तैयारियों के लिए ही पिछले सप्ताह सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में नहीं खेला था। यह तीसरा अवसर है जबकि सिंधू ने विश्व टूर जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिये क्वालीफाई किया है। सिंधु ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि मैं इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करूंगी। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के प्रति आश्वस्त हूं। यह सबसे बड़े टूर्नामेंटों में से एक है जिसमें शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। यह चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन मैं वास्तव में इसे जीतना चाहती हूं।’’ सिंधू ने इस साल अपनी प्रभावशाली फार्म जारी रखी है। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किये। इसके अलावा वह इंडिया ओपन और थाईलैंड ओपन में भी उप विजेता रही थी। फाइनल में हारने के बारे में सिंधू ने कहा, ‘‘मैं पांच फाइनल में खेली और उनमें हार गयी। यह हार पचा पाना मुश्किल होता है लेकिन मैं एशियाई खेलों के परिणाम से खुश हूं। कुल मिलाकर मैंने कुछ अच्छे परिणाम हासिल किये और कुछ अवसरों पर फाइनल में उलटफेर का शिकार बनी।’
बॉलिवुड की मशहूर अदाकारा रहीं श्रीदेवी के फैन्स के लिए यह खबर अच्छी हो सकती है कि उन्हें एक फिल्म में कार्य करते देखा जा सकता है। जी हां, फिल्म निर्माता आनंद एल रॉय की रिलीज के लिए तैयार फिल्म 'ज़ीरो' दिवंगत श्रीदेवी भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में किंग खान शाहरुख, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसमें दो राय नहीं कि फिल्म जीरो मौजूदा साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसे लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो चुकी हैं। अब खासतौर पर यह बतलाया जा रहा है कि इस फिल्म में दिवंगत श्रीदेवी का स्पेशल अपीयरेंस होगा और इसलिए तमाम दर्शकों के लिए यह फिल्म स्पेशल हो सकती है। यहां आपको बतला दें कि फिल्म जीरो के लिए श्रीदेवी ने करिश्मा कपूर, काजोल, रानी मुखर्जी और आलिया भट्ट के साथ स्पेशल सॉन्ग शूट किया था, जिसके कुछ समय पश्चात ही उनकी मृत्यु विदेश में हो गई थी। इस तरह 'ज़ीरो' के लिए उनकी आखिरी शूटिंग को बड़े पर्दे पर देखना उनके फैन्स के लिए वाकई बेहद स्पेशल होने वाला है। कहा तो यह भी जा रहा है कि किंग खान शाहरुख इस सॉन्ग को अपनी इस आनेवाली फिल्म में एक सरप्राइज़ एलिमेंट के तौर पर शामिल करना चाहते हैं। इसलिए समझा जा रहा है कि यह सॉंग फिल्म रिलीज से पहले लॉंन्च नहीं ही किया जाएगा। गौरतलब है कि श्रीदेवी के साथ इस गाने की शूटिंग पिछले साल अक्टूबर में हुई थी, जबकि उनकी मृत्यु इसी साल फरवरी में हुई। खास बात तो यह भी है कि काफी पहले करिश्मा कपूर ने सेट की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें शाहरुख के साथ ही करिश्मा, श्रीदेवी और आलिया भट्ट भी नजर आईं। बहरहाल अब सभी को उस तारीख का इंतजार है जिसमें फिल्म रिलीज होगी और फैंस देख सकेंगे कि उनकी पसंदीदा हीरोइन किस तरह से अपने आखिरी...
भिलाई,। न्यू खुर्सीपार निवासी जागीर चौक पंजाबी मोहल्ला रविकांत यादव का 12 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार उर्फ सूरज यादव पिछले 24 नवंबर से कही लापता हो गया है। घर वालों ने अपने रिश्तेदारों के यहां खोजबीन करने के बाद खुर्सीपार थाना में सूरज के गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया है। सूरज के पिता रविकांत ने थाने में रिपोर्ट लिखाने के दौरान पुलिस को बताया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति उसे बहला फुसला कर कहीं ले जाया गया है, पुलिस धारा 363 मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।
कई बार शिकायतों के बाद नही हो रहा सुधार
हाजिर रहने के बाद भी गैर हाजिर कर रहा है शो
भिलाई,। नगरीय निकाय प्रशासन के आदेश पर नगर निगम में कार्यरत कर्मियों के हाजिरी के लिए निष्ठा एप की मशीन में अंगूठा लगाकर उपस्थिति दर्ज कराने का कार्य हो रहा था, इसी एप के माध्यम से कर्मियों की हाजिरी लग रही थी और उसी आधार पर इनके वेतन का भुगतान किया जाता है, लेकिन निगम का निष्ठा एप पिछले कई महिने से गड़बडा रहा है, इसका डाटा बेस गलत सलत बता रहा है, अंगूठा लगाने के बाद भी गैर हाजिर शो करने के कारण निगम कर्मियें की हजारों रूपये वेतन कट जा रहा है, इस निष्ठा एप के डाटा बेस को सुधारने छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ द्वारा कई बार अपने बडे अधिकारियों को शिकायत की लेकिन इसमें कोई सुधार नही हो रहा है, इससे भारी नाराज निगम कर्मी आज सड़क पर उतर गये और निष्ठा एप का अनुबंध समाप्त करने प्रदर्शन किया।
हर माह 80 कर्मचारियों की अटेंडेंस में आती है गड़बड़ी सामने
छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सेल्फी के साथ अटेंडेंस दर्ज कराने के लिए बनाई गई मोबाइल निष्ठा एप दगा दे रही है। कर्मचारियों का अटेंडेंस दर्ज नहीं हो रहा है। इससे भिलाई के अधिकारी कर्मचारिये में भारी आक्रोश है। इसलिए इस निष्ठा एप के विरोध पर उतर आए हैं।
निष्ठा एप में हर महीने 70-80 कर्मचारियों की अटेंडेंस में गड़बड़ी सामने आती है। सुधार के लिए कई बार एजेंसी को पत्र लिखा गया है। नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई। इसके बावजूद एजेंसी सॉफ्टेवयर के डेटा बेस को क्लीयर नहीं कर पाया।
इधर निगम के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति एप में दर्ज नहीं हो पा रही है। इसके कारण सेल्फी के साथ फोटोग्राफ एप में अपलोड करने बावजूद अटेंडेंस दर्ज नहीं होता। अटेंडेंस में गड़बड़ी की वजह से स्थापना विभाग अधिकारी कर्मचारियों के वेतन को रोक देती है। या फिर वेतन ही रोक दिया जाता है।
कल सौंपें थे ज्ञापन
नाराज अधिकारी कर्मचारियों ने बुधवार को उपायुक्त ए के द्विवेदी से मुलाकात की थी। निष्ठा एप की विसंगतियों को दूर करने की मांग की। उपायुक्त ने आयुक्त की अनुमति के बाद एक्ससेप्शन क्लीयर करने का आश्वासन दिया। सभी को निष्ठा एप के अलावा रजिस्टर पर भी हस्ताक्षर करने कहा था। बावजूद गुरुवार को नाराज निगमकर्मियों ने जमकर प्रदर्शन किया।
जयपुर । राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार विकास के वादों पर जाति की राजनीति हावी हो गई दिखाई देती है। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति पर सवाल उठाए जा रहे हैं, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गोत्र को लेकर भी तंज कसे जा रहे हैं। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी राहुल गांधी के गोत्र पर सवाल उठाए हैं। वसुंधरा ने ट्वीट किया कि मेरे मंदिर जाने का मजाक उड़ाने वाले राहुल गांधी अब खुद मंदिर जाने लगे हैं। राजे ने कहा वोटों के लालच में अब वे गोत्र भी बताने लगे हैं। राहुल गांधी ने अपना गोत्र नहीं बताया, जो गोत्र बताया है, वह तो नेहरूजी का गोत्र है। उन्हें तो अपने दादा और पिता का गोत्र बताना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि राहुल ने सोमवार को पुष्कर में ब्रह्मा जी के मंदिर में दर्शन किए थे। यहां पुजारी ने जब राहुल से उनका गोत्र पूछा तो उन्होंने तुरंत इसका जवाब दिया। राहुल ने बताया कि वह कौल (कश्मीरी) ब्राह्मण हैं और दत्तात्रेय उनका गोत्र है। इसके बाद पुजारी ने मंदिर में पूजा संपन्न कराई। राहुल गांधी के मंदिर-मंदिर दर्शन के बाद से भाजपा लगातार हमलावर होते हुए राहुल से कभी उनके जनेऊधारी होने का प्रमाण मांगती रही, तो कभी गोत्र पूछने लगी। इससे पहले मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे के दौरान भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पूछा था हम राहुल गांधी से पूछना चाहते हैं कि आप जनेऊधारी हैं? आप कैसे जनेऊधारी हैं क्या गोत्र है आपका?'
लंबे समय के इंतजार के बाद भारत की सबसे महंगी फिल्म 2.0 बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में लीड रोल में अक्षय कुमार, रजनीकांत, एमी जैक्सन, अदिल हुसैन और सुधांशु पांडे नजर आयेंगे। फिल्म के किरदारों की बात की जाए तो इस फिल्म में अक्षय कुमार एक शैतान का रोल निभा रहे है। वही रजनीकांत फिल्म के हीरो हैं। यह फिल्म 2010 में आयी तमिल एन्थिरन फिल्म का दूसरा पार्ट है। यही एन्थिरन फिल्म बॉलीवुड साल 2010 में ''रोबोट'' नाम से रिलीज की गयी थी।
नयी दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बृहस्पतिवार को कहा कि स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र के लिए जीएसटी परिषद जैसे एक संघीय ढांचे की जरूरत है। भारतीय उद्योग परिसंघ के स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए जेटली ने उम्मीद जतायी कि स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐसा संघीय ढांचा बनाए जाने से कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में राज्यों से कम प्रतिरोध का सामना करना पड़ेगा। फिर राज्यों को योजनाएं लागू करनी होंगी जबकि केंद्र सरकार उसमें केवल सहयोग करेगी।
जयपुर। कांग्रेस ने गुरूवार को कहा कि राजस्थान में सत्ता में आने पर वह किसानों का कर्ज माफ करेगी, बुजुर्ग किसानों को पेंशन देगी, बेरोजगार युवाओं को 3500 रुपये तक का मासिक भत्ता देगी व बच्चियों की शिक्षा पूरी तरह नि:शुल्क करेगी। कांग्रेस ने आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने ‘जन घोषणापत्र’ में ये वादे किए हैं। घोषणापत्र गुरुवार को यहां जारी किया गया। पार्टी का कहना है कि यह घोषणापत्र राज्य की जनता की जनभावनाओं, उनकी अपेक्षाओं व आंकाक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है इसके लिए पार्टी को ऑफलाइन व ऑनलाइन लगभग दो लाख सुझाव मिले थे।
कांग्रेस के घोषणापत्र की प्रमुख बातों में किसानों को कर्जमाफी, बेरोजगार युवाओं को 3500 रुपये तक का भत्ता, बच्चियों की सारी शिक्षा नि:शुल्क करना व राइट टु हेल्थ के प्रस्ताव शामिल हैं। इसके साथ ही उसने बुजुर्ग किसानों को पेंशन की बात कही है। वह असंगठित मजदूरों के लिए बोर्ड बनाएगी। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने इस अवसर पर कहा कि यह जन घोषणापत्र कोई दस्तावेज नहीं बल्कि पार्टी की जनता के प्रति प्रतिबद्धता है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस अवसर पर कहा कि पार्टी के घोषणापत्र में जन भावनाओं को शामिल करने का यह ‘राहुल मॉडल’ है और घोषणापत्र के लिए लगभग दो लाख सुझाव मिले।
गहलोत ने आरोप लगाया कि वसुंधरा राजे सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दीं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राज्य के सभी सातों संभाग में इस घोषणापत्र को जारी किया। इस अवसर पर घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष हरीश चौधरी व पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे भी मौजूद थे।
नयी दिल्ली। अधिकारों से वंचित करके अवकाश पर भेजे गये केन्द्रीय जांच ब्यूरो के निदेशक आलोक कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय में दलील दी कि उनकी नियुक्ति दो साल के लिये की गयी थी और इसमें बदलाव नहीं किया जा सकता। यहां तक कि उनका तबादला भी नहीं किया जा सकता। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति के एम जोसफ की पीठ के समक्ष वर्मा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता फली नरीमन ने कहा कि उनकी नियुक्ति एक फरवरी, 2017 को हुयी थी और ‘‘कानून के अनुसार दो साल का निश्चित कार्यकाल होगा और इस भद्रपुरूष का तबादला तक नहीं किया जा सकता।’’