मनोरंजन

मनोरंजन (5281)

गायिका शालमली खोलगडे ने कहा कि वह पॉप स्टार बेयोंस जैसी बनना चाहती हैं। शालमली ने कहा, मैं एक पॉप स्टार बनने की ख्वाहिश रखती हूं जो कि हमारे यहां भारत में बहुत ज्यादा नहीं हैं। मेरा सबसे बड़ा सपना यह बनना है। हम बेयोंस की तारीफ करते हैं कि जब उन्होंने फिल्में की हैं तो वह एक गायिका के रूप में अपने मंच प्रदर्शन के लिए ज्यादा जानी जाती हैं। मुझे अभिनय से प्यार है। जब दर्शक मेरे गानों को गाते हैं तब मैं खुद को जिंदा पाती हूं। मैं सब कुछ करना चाहती हूं। हमारी पीढ़ी में कोई पॉप स्टार नहीं है और मैं खुद को इस रूप में देख सकती हूं। मैं तैयारी कर रही हूं।
उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा खुद को एक पॉप स्टार के रूप में देखनी की है। शालमली ने पंजाबी गानों का उदाहरण देते हुए कहा, आप बादशाह, दलजीत और अन्य सभी संगीतकारों को ही देख लीजिए। वे किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं हैं। अब मनोरंजन का पूरा माहौल बदल रहा है। हमें पॉप स्टार के लिए माहौल बनाने की जरूरत है।
2012 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली शालमली बलम पिचकारी, दारू देसी और लत लग गई तथा शायराना जैसी सुपरहिट गानों में अपनी आवाज दे चुकी हैं।
००

 

आज बादशाह अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर हम आपको बादशाह के संगीत सफर के बारे में बताएंगे कि कैसे उन्होंने आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया से बादशाह बनने का सफर तय किया।

 

नयी दिल्ली। आज कल अधिकतर बॉलीवुड फिल्मों में क्लोजिंग सॉन्ग रैप सिंगर बादशाह का जरूर होता है जिस पर डांस करके स्टार्स फिल्म को पूरा करते हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री में आज बादशाह सच में बादशाह बन गये हैं क्योंकि सिंगर बादशाह के गाने हर पार्टी, पब, डिस्क और टीवी आदि पर छाये रहते हैं। आज बादशाह अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर हम आपको बादशाह के संगीत सफर के बारे में बताएंगे कि कैसे उन्होंने आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया से बादशाह बनने का सफर तय किया।

बॉलीवुड के गायक बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। जैसे एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले लोग अपने नाम को बदल लेते हैं वैसे ही जब स्टेज से आदित्य प्रतीक ने अपनी आवाज का जादू चलाया और जिस शैली में गाना गाया वो शैली और सिंगर का नाम बिल्कुल मैच नहीं हुआ इसलिए आदित्य ने अपना नया नामकरण बादशाह के रूप में किया। 

बादशाह ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 2006 में अपने बैंड माफिया मुंडेर में पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह के साथ की थी। शुरुआत  में बादशाह  का गायकी में दायरा पंजाब और हरियाणा तक ही फैला हुआ था। बादशाह 2012 में हनी से अलग हो गए और अपने स्वतंत्र हरियाणवी गीत कर गायि चुल्ल को रिलीज़ किया, जिसे बाद में 2016 की बॉलीवुड फिल्म, कपूर एंड संस में अपनाया गया। 'लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल' गाने ने उनकी किस्मत चमका दी और एक के बाद एक बादशाह अपनी रैप सिंगिंग से लोगों का दिल जीतने लगे। उनके संगीत को 2014 की हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और खूबसूरत जैसी फिल्मों के लिए बॉलीवुड साउंड ट्रैक सॉन्ग में बनाया गया। 

सिंगर आस्था गिल के साथ उन्होंने अपना पहला सिंगल वीडियो सॉन्ग "डीजे वाले बाबू" रिलीज़ किया। डीजे वाले बाबू गाना सुपरहिट हो गया। इस गाने ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए ये 24 घंटों के अंदर भारतीय आईट्यून्स चार्ट पर नंबर एक स्थान पर था। इस गाने को 30 घंटे के अंदर YouTube पर एक मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा था। 2016 में, उन्होंने नववर इंदर के साथ "वाखरा स्वैग" में सहयोग किया, इस जोड़ी को अब तक की सर्वश्रेष्ठ गायकों की जोड़ी कहा जाता है। ये गाना साल 2016 का सबसे लोकप्रिय गीत रहा और इसने बेस्ट पंजाबी सॉन्ग का अवॉर्ड भी जीता। 2018 में उन्हें फोर्ब्स इंडिया पत्रिका द्वारा भारत में 63 वें सबसे अमीर सेलिब्रिटी के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।

 

 


 

ष्मिता ने 1994 में मिस इंडिया और ब्रह्माण्ड सुन्दरी का खिताब जीता था और मिस इंडिया स्पर्धा में सुष्मिता ने ऐश्वर्या राय को हराया था। सुष्मिता सेन 18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स क्राउन जीत कर जब भारत लौटी तो उनका स्वागत भव्य तरीके से किया गया। सेन प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

नयी दिल्ली। अपनी खूबसूरती और इंटेलिजेंस से सन् 1994 में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स क्राउन जीता और पूरे विश्व की सुंदरी बन गयी। सुष्मिता ने 1994 में मिस इंडिया और ब्रह्माण्ड सुन्दरी का खिताब जीता था और मिस इंडिया स्पर्धा में सुष्मिता ने ऐश्वर्या राय को हराया था। सुष्मिता सेन 18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स क्राउन जीत कर जब भारत लौटी तो उनका स्वागत भव्य तरीके से किया गया। सेन प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। सुष्मिता सेन के लिए बॉलीवुड के दरवाजे भी खुल गये। सुष्मिता सेन ने 1996 में हिंदी फिल्म दास्तक से एक्टिंग की शुरुआत की। उन्होंने कई बॉक्स-ऑफिस पर हिट फिल्में दीं, जिनमें सिर्फ तुम (1999), बीवी नंबर 1 (1999), आंखें (2002), मैं हूं ना (2004) और मैने प्यार क्यूं किया? (2005) जैसी फिल्में शामिल हैं।

सुष्मिता सेन फिल्मों के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। 44 साल की सुष्मिता सेन फिटनेस के मामले में आज युवा एक्ट्रेस को चैलेंज कर सकती हैं।

सलमान खान की मैने प्यार क्यूं किया? किया के बाद से सुष्मिता सेन ने फिल्मों से दूरी बना ली और अपनी निजी जिंदगी पर ध्यान देने लगी। सुष्मिता सेन के दो बच्चे हैं जिन्हें उन्होंने गोद लिया हैं। सुष्मिता सेन ने अभी तक शादी नहीं की है। काफी सालों से सुष्मिता सेन मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही है। मॉडल रोहमन शॉल के साथ सुष्मिता अकसर अपने हॉलीडे की रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती हैं। सुष्मिता के भाई की शादी के दौरान भी रोहमन शॉल उनके साथ पूरी जिम्मेदारी के साथ खड़े दिखाई दिेए।

“मेरी अपनी लड़ाई किसी एक शख्स के खिलाफ नहीं है, लेकिन उस पूरी व्यवस्था से है जो यौन उत्पीड़न को सामान्य मानती है और ऐसे व्यवहार को बढ़ावा देती है। मैं आसानी से थकने या भागने वाली नहीं हूं, मैं एक लड़ाई भले ही हार जाऊं लेकिन अंतत: युद्ध जीता जाएगा।”

मुंबई,  गायिका सोना मोहपात्रा ने संगीतकार अनु मलिक के खिलाफ आवाज उठानेपर उनका समर्थन करने के लिये सोमवार को अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ‘मीटू’ आंदोलन अब भी खत्म नहीं हुआ है।  मलिक पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

मलिक पर सबसे पहले पिछले साल मीटू मुहिम के दौरान आरोप लगा था और इसके बाद सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले रियेलिटी टीवी शो के जज के तौर पर भी उन्हें कुछ वक्त के लिये हटा दिया गया था। गायिका श्वेता पंडित और नेहा भसीन समेत कई कुछ महिलाओं ने संगीतकार पर आरोप लगाए थे इस साल सितंबर में उनके कार्यक्रम में फिर जज के तौर पर आने के बाद आरोप चर्चा में आ गए।

 तनुश्री ने एक अखबार में मोहपात्रा और अन्य की मलिक के खिलाफ अच्छे से लड़ाई लड़ने के लिये सराहना की थी। तनुश्री को भारत में फिल्म जगत में मीटू मुहिम की शुरुआत करने का श्रेय दिया जा सकता है।  मोहपात्रा ने तनुश्री के बयान पर कहा कि वह चैनल के “दोहरे मानदंड” को लेकर अभिनेत्री की आलोचना से ‘‘गौरवान्वित’’ महसूस कर रही हैं।

 गायिका ने अपने फेसबुक पर लिखा, “मेरी अपनी लड़ाई किसी एक शख्स के खिलाफ नहीं है, लेकिन उस पूरी व्यवस्था से है जो यौन उत्पीड़न को सामान्य मानती है और ऐसे व्यवहार को बढ़ावा देती है। मैं आसानी से थकने या भागने वाली नहीं हूं, मैं एक लड़ाई भले ही हार जाऊं लेकिन अंतत: युद्ध जीता जाएगा।”

मोहपात्रा ने कहा कि मलिक को शो से हटाया जाना भारत में महिलाओं और बच्चों के बेहतर और सुरक्षित भविष्य व सकारात्मक बदलाव के लिये लड़ रहे लोगों के लिये “प्रतीकात्मक जीत” होगी।

सरकारी वकील शशांक उपाध्याय ने मंगलवार को बताया कि न्यायमूर्ति विष्णु प्रताप सिंह चौहान की एकल पीठ ने सोमवार को अपने फैसले में मोनिका बेदी को फर्जी पासपोर्ट मामले में निचली अदालतों से दोषमुक्त करने के फैसले को सही ठहराया है।

जबलपुर (मध्यप्रदेश)। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने बॉलीवुड अभिनेत्री एवं अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की महिला मित्र मोनिका बेदी के फर्जी पासपोर्ट मामले में प्रदेश सरकार की पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी और निचली अदालतों द्वारा मोनिका के पक्ष में दिये गये फैसले को बरकरार रखा है।

सरकारी वकील शशांक उपाध्याय ने मंगलवार को बताया कि न्यायमूर्ति विष्णु प्रताप सिंह चौहान की एकल पीठ ने सोमवार को अपने फैसले में मोनिका बेदी को फर्जी पासपोर्ट मामले में निचली अदालतों से दोषमुक्त करने के फैसले को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि विवेचना में पुलिस विभाग से त्रुटियां हुई हैं। वर्तमान स्थिति में जांच में की गयी त्रुटियों को सुधार कर पुन: जांच के आदेश न्यायालय नहीं दे सकता है।

गौरतलब है कि भोपाल के कोहे फिजा थाने में पुलिस ने अंडरवर्ल्ड सरगना अबू सलेम, फिल्म स्टार मोनिका बेदी सहित अन्य के खिलाफ फर्जी पासपोर्ट मामलें में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया था।

मुंबई,आमिर खान की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा का पहला लुक सामने आ चुका है. इस लुक में आमिर एक बेहद क्यूट सरदार जी के रूप में हैं. आमिर खान को अपनी फिल्मों में अलग-अलग लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए जाना जाता है और इस बार वे बहुत अच्छे लग रहे हैं.
इस लुक को ट्विटर पर शेयर करते हुए आमिर खान ने लिखा, 'सत श्री अकाल जी, मैं लाल... लाल सिंह चड्ढा.' फैंस को आमिर खान का ये लुक बहुत पसंद आ रहा है और वे कमेंट कर उन्हें बधाई भी दे रहे हैं.
बता दें कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ करीना कपूर नजर आएंगी. इन दोनों ने इससे पहले साल दोनों को 3 इडियट्स और तलाश जैसी फिल्मों में साथ देखा गया है. अब लगभग 9 साल बाद आमिर और करीना दोनों साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. हाल ही में चंडीगढ़ में फिल्म लाल सिंह चड्ढा के फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंग शुरू की गई है. इसी दौरान सेट से दोनों के लुक की फोटोज भी सामने आई थीं.
फिल्म लाल सिंह चड्ढा, 1994 में आई रॉबर्ट जेमेकिस की ऑस्कर विनिंग फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स और रॉबिन राइट लीड रोल में थे. लाल सिंह चड्ढा, क्रिसमस 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित और अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित इस फिल्म को वायाकॉम18 मोशन पिक्चर्स के साथ मिलकर आमिर प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस फिल्म का क्लैश अक्षय कुमार की बच्चन पांडे के साथ होगा.

मुंबई,फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर में काजोल और अजय देवगन की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर नजर आने वाली है. पीरियड ड्रामा फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर से काजोल का फर्स्ट लुक सामने आया है. इस फिल्म में काजोल तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे का अहम रोल निभाते हुए नजर आएंगी.
तानाजी से काजोल का फर्स्ट लुक आउट-
काजोल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तानाजी फिल्म से अपना लुक शेयर किया है. काजोल ने अपना लुक शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- मैं आपको हारने नहीं दूंगी.
फिल्म के पोस्टर में काजोल मराठी लुक में नजर आ रही हैं. पोस्टर में काजोल का लुक काफी इंटेंस लग रहा है. सिर पर पल्लू लिए, माथे पर बड़ी सी बिंदी और नोज रिंग पहने हुए काजोल का लुक बेहद दमदार है.
बता दें कि तानाजी की कहानी 17वीं सदी पर बेस्ड है. इसका निर्देशन ओम राउत ने किया है. फिल्म तानाजी मालुसरे की जिंदगी पर बनी है. इस फिल्म में लंबे अरसे बाद फैंस काजोल और अजय को साथ में सिल्वर स्क्रीन पर देखेंगे. फिल्म सिनेमाघरों में 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी.  फिल्म को अजय देवगन फिल्म्स और टी-सीरीज प्रोड्यूस कर रही है.
कौन हैं तानाजी मालुसरे-
तानाजी मालुसरे, भारतीय इतिहास के वो योद्धा थे जिनके बारे में लोगों ने कम सुना है. वे मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना में सैन्य नेता थे. वे छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ कई जंग लड़े थे. 1670 में हुई सिन्हागढ़ की लड़ाई में अपने योगदान के लिए तानाजी को याद किया जाता है.

,बॉलीवुड में अभी 90 के दशक के गानों के रीमिक्स बन रहे हैं. इसके साथ बॉलीवुड में कई पंजाबी गानों के भी हिंदी वर्जन आ रहे हैं. अब सॉन्ग याद पिया की आने लगी का रीमिक्स आया है. इस गाने का ओरिजनली डांडिया क्वीन फालगुनी पाठक ने गाया था. अब ये बिल्कुल नए अंदाज में रिलीज किया गया है.
गाने का वीडियो एक्ट्रेस-फिल्म मेकर दिव्या खोसला कुमार पर फिल्माया गया है, जबकि नेहा कक्कड़ ने इस गाने को अपनी आवाज दी है. दिव्या वर्जन वाले याद पिया की आने लगी ने यूट्यूब पर 24 घंटे में 10 मिलियन व्यूज क्रॉस कर लिए हैं. दिव्या ने अपने फैंस को ट्विटर पर शुक्रिया कहा है. इसके साथ उन्होंने गाने की क्लिप भी शेयर की है. ये गाना अभी तक यूट्यूब पर इंडिया में नंबर 2 ट्रेडिंग पर है.
 गाने की वीडियो बिल्कुल अलग है. क्योंकि इसकी कहानी साल 3010 से शुरू होती है. गाने की वीडियो में एक रोबोट होता है जो मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया पर नजर आता है. एक डिवाइस में वह पीछे जाकर देखता है, जिसमें दिव्या खोसला कुमार की केमिस्ट्री नजर आती है. गाने की कहानी कॉलेज से शुरू होती है. जहां दिव्या कॉलेज स्टूडेंट होती हैं.
गाने में लोगों को सबसे ज्यादा दिव्या खोसला कुमार का डांस पसंद आ रहा है. गाने में दिव्या का ड्रेसअप भी बिल्कुल अलग है. एक तरफ वह जींस और टॉप में नजर आती हैं, वहीं दूसरी तरफ वह लहंगे में डांस करती हैं. ये एक वन-साइडेड लव की कहानी है. जिसमें आपको मुंबई की लोकल ट्रेन भी देखने को मिलेगी और रेलवे स्टेशन पर दिव्या खोसला कुमार का डांस भी. वहीं कुछ लोग फाल्गुनी पाठक के इस गाने को सही तरह से ना बनाने और दिव्या के एक्सप्रेशनलेस दिखने के लिए गाने की बुराई भी कर रहे हैं.

मनोरंजन जगत  :- दुनिया में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर आखिरकार बॉलीवुड में एंट्री लेने को तैयार हो गयी हैं.  आपको बता दे कि यशराज फिल्म्स की अपकमिंग फिल्म ‘पृथ्वीराज चौहान’ में अक्षय कुमार के अपोजिट नायिका संयोगिता के किरदार में विश्व सुन्दरी नजर आएंगी। मानुषी को इस फिल्म में कास्ट करने की कहानी बयां करते हुए डायरेक्टर डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी कहते हैं, ‘हमने इस भूमिका के लिए कई युवाओं का ऑडिशन लिया। इसके लिए हमें एक खूबसूरत और आत्मविश्वासी लड़की की जरूरत थी जो हमें मानुषी के रूप में मिली। जिसके बाद हमारी खोज आखिरकार पूरी होती नज़र आयी चूँकि उनके अन्दर आत्मविश्वास और खूबसूरती का अनोखा मेल है जो जल्द ही किसी के अन्दर देखने को नहीं मिल पता है. इसी लिए हमने उनका चुनाव इस फिल्म के लिए किया है.

आपको बता दे कि  इस रोल के लिए  फिल्म के निर्माताओं ने कई बार  संयोगिता के लिए  कई बार ऑडिशन दिया क्योंकि हम इस कास्टिंग के साथ पूरी तरह निश्चिंत होना चाहते थे और हर बार वह कुछ गलत कर जाती थी। एक समय तो हमें लगा की हमारी खोज अधूरी रह जाएगी या फिर हमारी मांग और किरदार से इन्साफ करने वाली कोई अभिनेत्री शायद ही हमें मिल पाए लेकिन आखिरकार हमारी खोज ख़त्म हुई और हमारी सोच और किरदार के मुताबिक अभिनेत्री का चुनाव हमने न सिर्फ सफलता पूर्वक किया बल्कि हम अपने इस चयन से बेहद खुश भी हैं,  हालांकि, हमने उन्हें फाइनली कास्ट किया और उसके बाद से वे बीते 9 महीने से सप्ताह में छह दिन रिहर्सल कर रही हैं।  वहीँ इस बारे में अभिनेत्री ने बताया की  यश राज फिल्म्स जैसे प्रोडक्शन हाउस द्वारा नायिका के रूप में चुना जाना मेरे लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है। पहली फिल्म के रूप में इतना बड़ा प्रोजेक्ट मिलना मेरी खुशनसीबी है, मैं फिल्म निर्माताओं को इसके लिए शुक्रिया अदा  करती हूँ. मैं अपने अभिनय के साथ पूरा इन्साफ करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ.

मुंबई । बॉलीवुड निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र शुरू से ही चर्चा में रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पहली बार एक साथ काम किया है। इतना ही नहीं तीन भागों में बनने वाली इस मेगा मूवी में महानायक अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। शाहरुख खान ने फिल्म की शूटिंग शुरू भी कर दी है। शाहरुख खान ने हाल ही में फिल्म का एक सीन फिल्म सिटी के एक स्टूडियो में शूट किया है। सूत्रों के अनुसार फिल्म में शाहरुख खान का किरदार वीएफएक्स पर आधारित है। ग्रीन स्क्रीन के सामने शूटिंग करने में अधिकतर कलाकारों को दिक्कत आती है।
हालांकि रा वन, फैन और जीरो जैसी फिल्मों में काम कर चुके शाहरुख खान के लिए यह कोई बड़ी चीज नहीं थी। बर्थडे के बाद उन्होंने क्रू के साथ मिलकर तीन दिन के अपने शूट को अंजाम दिया है। कुछ दिनों की शूटिंग और बची है। फिल्म में शाहरुख खान का किरदार क्या होगा यह भी अब तक साफ नहीं है, लेकिन इतना बताया गया है कि वह एक छोटा लेकिन बहुत महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे। शाहरुख का किरदार रणबीर कपूर के किरदार शिवा से जुड़ा हुआ होगा, जो अपने हाथों से आग छोड़ता है। मल्टीस्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र इसी साल क्रिसमस पर रिलीज होनी थी,  लेकिन फिल्म में वीएफएक्स बेस्ड काम इतना ज्यादा है कि निर्माताओं को इसकी रिलीज डेट आगे खिसकानी पड़ी। अब कहा जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल रिलीज की जाएगी। अयान मुखर्जी ने अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट के बारे में कहा कि यह फिल्म वह सपना है जो मैंने साल 2011 में देखा था।

 

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक