ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
बॉलिवुड में अगर ड्रेसिंग सेंस की बात की जाए तो शायद रणवीर सिंह का नाम भी लिया जाएगा. कई बार ऐसा भी होता है कि कोई दो सिलेब्रिटीज लगभग एक जैसे परिधान पहने भी दिखाई देते हैं. इसके बाद दोनों स्टार्स की तुलना भी की जाती है. ऐसा ही कुछ अजीब तब हुआ जब रणवीर सिंह और रानी मुखर्जी लगभग एक जैसे कपड़े पहने दिखाई दिए.
गली बॉय स्टार ने हाल में दीपिका पादुकोण के साथ अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई थी. इस मौके पर एयरपोर्ट पर रणवीर ने फ्लोरल प्रिंट के डार्क कलर के कुर्ता पायजामा पहने हुए थे. इसके ऊपर उन्होंने नेहरू जैकेट और हेडस्कार्फ भी बना था.दूसरी तरफ रानी मुखर्जी की भी हाल में एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह बिलकुल वैसा ही सलवार कुर्ता पहने दिखाई दीं. रानी ने यह ड्रेस एक इवेंट में पहनी थी. इसके साथ उन्होंने दुपट्टा और कोल्हापुरी चप्पलें भी पहनी हुई थीं.
हालांकि इस ड्रेस में रणवीर और दोनों ही काफी अच्छे लग रहे थे. अब किसका लुक ज्यादा अच्छा था यह तो फैन्स ही तय करेंगे.
इंटरनैशनल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने फिल्मों में ऐक्टिंग के अलावा कई गाने भी गाए हैं. हालांकि उनका कहना है कि वह अपने पति और इंटरनैशनल सिंगर निक जोनस के साथ कभी साथ में गाना नहीं गाएंगी. हालांकि फैन्स इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कभी प्रियंका और निक जोनस एक साथ गाना गाएं.
हालांकि प्रियंका अपने पति निक के म्यूजिक विडियो में दिखाई दी हैं लेकिन उसमें उन्होंने गाना नहीं गाया था. एक चैट शो में प्रियंका ने कहा कि वह म्यूजिक पसंद करती हैं लेकिन उन्होंने न तो म्यूजिक सीखा है और न ही उन्हें म्यूजिक की गहराई से समझ है. इसलिए वह कभी निक के सामने गाने की हिम्मत नहीं करेंगी.इससे आगे प्रियंका ने कहा कि निक एक विलक्षण प्रतिभा हैं. वह गाने बनाते हैं, गाना लिखते हैं और उसे म्यूजिक भी देते हैं जबकि वह केवल म्यूजिक को पसंद करती हैं. इसलिए उन्होंने कभी निक के साथ गाने की कोशिश भी नहीं की है. प्रियंका ने यह भी बताया कि निक उनके लिए रोजाना सुबह एक स्पेशल परफॉर्मेंस देते हैं. जब भी वह सुबह उठती हैं तो उन्हें रेडियो ऑन करने की जरूरत नहीं पड़ती निक उस समय पियानो पर बजाते हुए गाना गाते मिलते हैं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका की पिछली फिल्म द स्काई इज पिंक रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उनके साथ जायरा वसीम, फरहान अख्तर और रोहित सराफ थे. इस फिल्म को क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिव्यू मिला था और प्रियंका के काम की काफी तारीफ हुई थी.
मेरे लिए अपने सारे सपने पूरे करने के लिए एक जिंदगी कम है. मैं खुशकिस्मत रहा हूं कि मुझे हमेशा बेहतरीन डायरेक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिला. फिल्ममेकिंग एक टीम वर्क है और मैं गर्व से कहता हूं कि मैं हमेशा डायरेक्टर का ऐक्टर रहा हूं. मैं दिल से मानता हूं कि डायरेक्टर ही फिल्म का कैप्टन होता है. मैंने 1977 में मैंने पहली बार कैमरा फेस किया था, लेकिन अभी मैं बहुत कुछ करना चाहता हूं. अपने दिल की यह ख्वाहिश ऐक्टर अनिल कपूर ने गोवा के पणजी में चल रहे सिनेमा के सबसे बड़े समारोह 50वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में जाहिर की. वह यहां अपने दोस्त और निर्देशक अनीस बज्मी के साथ ‘डायरेक्टर्स ऐक्टर’ विषय पर चर्चा कर रहे थे.
बकौल अनिल कपूर, ऐसी बहुत सी फिल्में और किरदार हैं, जो मैंने करना चाहूंगा. शुरू में मैं मार्लन ब्रांडो का बड़ा प्रशंसक रहा हूं. इसके अलावा, दिलीप कुमार, राज कपूर, देव साहब, शम्मी कपूर इन लोगों ने जैसा काम किया. वहीं, बाद के टाइम में टॉम हैंक्स की फिलाडेल्फिया, कास्ट अवे, फॉरेस्ट गंप जैसी फिल्में, अल पचीनो की फिल्में, डेनियल डे लुइस की सभी फिल्में, जैसे फैंटम थ्रेड, लिंकन वैसी फिल्में करना चाहूंगा. नसीरुद्दीन शाह की फिल्में जैसे स्पर्श, मैंने अपनी जिंदगी में कभी अंधे आदमी का किरदार नहीं किया. मैं इंतजार कर रहा हूं, कई कहानियां आईं भी, लेकिन कोई मुझे पसंद नहीं आईं.
मैंने अपने एजेंट्स और इंटरनैशनल फ्रेंड्स से बात भी की है कि अगर मुझे अल पचीनो की सेंट ऑफ अ वुमन के राइट्स मिल सकें. इसके अलावा, तमाम फिल्में और किरदार हैं, जो मैं करना चाहता हूं. वहीं, यह पूछने पर कि डिजिटल युग में क्या अनिल कपूर को लगता है कि उनकी किसी फिल्म पर वेब सीरीज बन सकती है, तो उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मेरी कई फिल्मों को वेब-सीरीज में तब्दील किया जा सकता है. जैसे, नायक और मिस्टर इंडिया वेब सीरीज में ढाली जा सकती हैं. इनकी कहानियां आगे बढ़ाई जा सकती हैं. वहीं, अनीस बज्मी ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ मिलकर तीन सीजन की एक वेब-सीरीज लिख रहे हैं.
इमरान हाशमी की आने वाली हॉरर फिल्म द बॉडी में उनके साथ एक नई अदाकारा दिखाई देंगी जिनका नाम वेदिका कुमार है। वेदिका भले ही हिंदी फिल्मों में अब डेब्यू कर रही हों लेकिन वह साउथ की फिल्मों का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। विदिका का जन्म महाराष्ट्र की एक कन्नड़ फैमिली में हुआ। विदका ने किशोर नमित कपूर स्कूल से ऐक्टिंग की ट्रेनिंग ली है। फिल्मों में आने से पहले वेदिका मॉडलिंग में ऐक्टिव रही हैं। वेदिका ने तमिल फिल्म मद्रासी से फिल्मों में डेब्यू किया था। वेदिका कुमार ने तमिल के अलावा मलयालम, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। वेदिका ने अब तक लगभग 20 फिल्मों में काम किया है और द बॉडी उनकी पहली फिल्म है। वेदिका को फिल्म इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन लुक के लिए जाना जाता है। वेदिका केवल वेस्टर्न ड्रेसेज में ही नहीं बल्कि भारतीय परिधानों में भी अच्छी लगती हैं। वेदिका सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वेदिका तमिल के अलावा कन्नड़, मलयालम, तेलुगू, हिंदी और अंग्रेजी बोल सकती हैं। वेदिका को फिल्मों में अपनी परफॉर्मेंस के लिए कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।
००
शेफाली जरीवाला इन दिनों बिग बॉस 13 में अपना जलवा दिखा रही हैं। वह गेम को अपनी पूरी स्ट्रैटजी के साथ खेल रही हैं और इस समय सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। इंस्टाग्राम पर वह काफी पॉपुलर हैं। शेफाली ने बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री ली थी और काफी कम समय में अपनी अलग जगह बना ली है। शेफाली साल 2002 में म्यूजिक विडियो कांटा लगा में नजर आई थीं। उस समय इस विडियो ने काफी सनसनी मचा दी थी। इस गाने के बाद शेफाली को घर-घर में पहचाना जाने लगा। शेफाली ने साल 2005 में म्यूजिक कंपोजर से शादी की थी लेकिन उनकी शादी 2009 में टूट गई। इसके बाद शेफाली ने टीवी ऐक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को डेट किया। सिद्धार्थ भी बिग बॉस 13 के चर्चित चेहरे हैं। हालांकि, बाद में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। इसके बाद शेफाली ने टीवी ऐक्टर पराग त्यागी तो डेट किया और 2014 में उनसे शादी कर ली। लंबे समय बाद शेफाली फिर से सक्रिय रूप से पर्दे पर नजर आ रही हैं। इतने दिनों बाद उन्हें देखकर फैन्स काफी खुश हैं। शेफाली जरीवाला इंस्टाग्राम पर काफी ऐक्टिव हैं। वह अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बिग बॉस में आने के बाद शेफाली की लोकप्रियता एक बार फिर से काफी बढ़ गई है।
००
कीर्ति खरबंदा अब फ़िल्म ''चेहरे'' का चेहरा नहीं होंगी, क्योंकि उन्होंने फ़िल्म में एक इंटिमेट सीन करने से मना कर दिया था। शूटिंग के दौरान कीर्ति से इंटिमेट सीन करने के लिये कहा गया, पर वो इसमें सहज नहीं थीं। इसलिये उन्होंने वो सीन फ़िल्माने से मना कर दिया।
बॉलीवुड फ़िल्मों में बहुत से ऐसे सीन होते हैं, जिसे अभिनेता या अभिनेत्री फ़िल्माने से मना कर देते हैं। अब सीन के लिये मना करने के बाद वो स्टार फ़िल्म में रहता है या नहीं, ये इस बात पर निर्भर करता है कि वो फ़िल्म इंडस्ट्री का कितना बड़ा स्टार है। अगर कोई बड़ा स्टार सीन करने से मना करे, तो इस दौरान डायरेक्टर को भी उसकी हां में हां मिलनी होती है।
वहीं अगर कोई ऐसा स्टार सीन करने से मना करे, जिसे बॉलीवुड में आये हुए ज़्यादा समय नहीं हुआ है या वो कोई बड़ा नाम नहीं बना है, तो फ़िल्म से ही आउट कर दिया जाता है। ऐसा एक बार नहीं, बल्कि हज़ारों बार हो चुका होगा। वो बात और है कि इन बातों का ज़िक्र कम ही सुनने को मिलता है। इसी क्रम में ताज़ा हादसा 'शादी में ज़रूर आना', 'हाउसफ़ुल 4' में नज़र आई कीर्ति खरबंदा के साथ हुआ था। अभिनेत्री अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर फ़िल्म 'चेहरे' में नज़र आने वाली थीं।
पर अफ़सोस अब वो इस फ़िल्म का हिस्सा नहीं हैं। कीर्ति खरबंदा अब फ़िल्म 'चेहरे' का चेहरा नहीं होंगी, क्योंकि उन्होंने फ़िल्म में एक इंटिमेट सीन करने से मना कर दिया था। शूटिंग के दौरान कीर्ति से इंटिमेट सीन करने के लिये कहा गया, पर वो इसमें सहज नहीं थीं। इसलिये उन्होंने वो सीन फ़िल्माने से मना कर दिया। कीर्ति ने सिर्फ़ 2 दिन शूट किया था। इसके बाद उन्होंने फ़िल्म के लिये न कह दी।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीन में कीर्ति को एक अभिनेता के साथ इंटिमेट होना था, जबकि इमरान उन्हें ऐसा करते हुए बगल के कमरे से देखने वाले थे। रिपोर्ट के मुताबिक़, उन्हें ये नहीं बताया गया था कि ये एक लॉन्ग ड्रॉन सीन था। कीर्ति के अनुसार, फ़िल्म में इस सीन की ज़रूरत नहीं थी। काफ़ी विचार-विमर्श और बहस के बाद कीर्ति ने आखिरी में फ़िल्म छोड़ने का फ़ैसला लिया।
कीर्ति ने वो किया जो उन्हें सही लगा और हर अभिनेत्री को न कहने का हक है। पर यहां सवाल ये है कि क्या अगर कीर्ति की जगह कोई और अभिनेत्री होती, तो भी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का यही रवैया होता है? ज़ाहिर सी बात है बिल्कुल नहीं।
- आकांक्षा तिवारी
मुंबई। मॉडल-अभिनेत्री लीजा रे कहती है कि हम सभी लोग तमगों के एक शिकार हैं, और मैं अपनी खुद की पहचान एक कैंसर पीड़िता के रूप में नहीं चाहती हैं। बता दें कि मुंबई में आयोजित टाटा लिटरेचर लाइव में लीजा एक वक्ता थीं, जिसका हाल ही में समापन हुआ है। बताया जा रहा है कि लीजा ने कैंसर की अपनी बीमारी के सफर और इस साल रिलीज हुए अपने संस्मरण "क्लोज टू द बोन" के बारे में बात की। उन्होंने एक समय के बाद कैंसर से जंग जीतने वाले लोगों को उस तमगे से बाहर आने पर अपनी सहमति जताते हुए कहा, "हम सभी तमगों के शिकार हैं, कई तरह के अजीबोगरीब तमगे हैं और "कैंसर सर्वाइवर" भी उन्हीं में से एक है। साथ ही व्यक्तिगत तौर पर रोजमर्रा की जिंदगी में मैं इसकी पहचान नहीं चाहती। मैं हर सुबह यह सोचकर नहीं जगना चाहती कि अरे, मैं तो एक कैंसर सर्वाइवर हूं। मैं, मैं हूं। अपने कैंसर के अनुभव के रास्ते मैंने कई अच्छे अनुभव किए हैं।" इसके अलावा लीजा ने बताया कि "हम खुद को कोई तमगा नहीं देते हैं, दूसरे लोग इस तरह के तमगे दे देते हैं। भारत में हमें शायद लोगों को इस तरह के नाम देना पसंद करते हैं।" बता दें कि साल 2009 में लीजा में मल्टीपल माइलोमा के होने का पता लगा था। यह ब्लड कैंसर का एक दुर्लभ प्रकार है। हालांकि लीजा ने अपने इस सफर के बारे में एक किताब भी लिखी है। वहीं वर्कफ्रंट पर लीजा वेब सीरीज "फोर मोर शॉट्स प्लीज" के दूसरे सीजन में नजर आने वाली हैं।
मुंबई । बॉलीवुड में 2012 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली शालमली खोलगडे ने 'बलम पिचकारी', दारू देसी और लत लग गई तथा शायराना जैसी सुपरहिट गानों से धूम मचा दी है। शालमली की ख्वाहिश है कि वे पॉप स्टार बेयोंस जैसी बनें। शालमली ने कहा, "मैं एक पॉप स्टार बनने की ख्वाहिश रखती हूं जो कि हमारे यहां भारत में बहुत ज्यादा नहीं हैं। मेरा सबसे बड़ा सपना यह बनना है। हम बेयोंस की तारीफ करते हैं कि जब उन्होंने फिल्में की हैं तो वह एक गायिका के रूप में अपने मंच प्रदर्शन के लिए ज्यादा जानी जाती हैं। मुझे अभिनय से प्यार है। जब दर्शक मेरे गानों को गाते हैं तब मैं खुद को जिंदा पाती हूं। मैं सब कुछ करना चाहती हूं। हमारी पीढ़ी में कोई पॉप स्टार नहीं है और मैं खुद को इस रूप में देख सकती हूं। मैं तैयारी कर रही हूं।" उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा खुद को एक पॉप स्टार के रूप में देखनी की है। शालमली ने पंजाबी गानों का उदाहरण देते हुए कहा, आप बादशाह, दलजीत और अन्य सभी संगीतकारों को ही देख लीजिए। वे किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं हैं। अब मनोरंजन का पूरा माहौल बदल रहा है। हमें पॉप स्टार के लिए माहौल बनाने की जरूरत है।
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ग्लोबल आइकन हैं जो अक्सर अपने स्टाइल स्टेटमेंट के जरिए फैंस को फैशन गोल्स देते रहते हैं। बता दें कि वे दोनों काम के अलावा अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के कारण भी सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों की तस्वीरें और विडियोज इंटरनेट पर काफी वायरल होते हैं जिन्हें फैंस बेहद पसंद करते हैं। हालांकि दोनों के बीच कितना प्यार है, इसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर कपल ने कई बार जाहिर भी किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निक ने ऐसी बात बताई जिसे जानने के बाद फैंस एक बार फिर कपल से इम्प्रेस हो गए। निक ने बताया कि वह प्रियंका के रूटीन स्किन केयर प्रॉडक्ट्स में से शीट मास्क निकालकर यूज करते हैं। इस पर उन्होंने कहा, "मैं प्रियंका की शीट मास्क का इस्तेमाल करता हूं। जब कभी मेरा फेशियल मॉश्चिराइजर या कुछ और खत्म हो जाता है तो मैं उसका यूज कर लेता हूं। मुझे लगता है कि उसे शेयर करना अच्छा लगता है और हो सकता है कि ऐसा ना भी हो।" वहीं प्रफेशनल फ्रंट पर प्रियंका हाल ही में फिल्म "द स्काई इज पिंक" में नजर आई थीं जिसमें जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी अहम किरदारों में थे। हालांकि अब वह "द वाइट टाइगर" की शूटिंग कर रही हैं जिसमें राजकुमार राव भी दिखाई देने वालें हैं। वहीं, निक जल्द ही फिल्म "जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल" में नजर आने वाले हैं।
मुंबई। सुष्मिता सेन बॉलिवुड की सबसे फिट सिलेब्रिटीज में मानी जाती हैं। बता दें कि सुष्मिता को अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने के लिए जाना जाती है। इसके चलते वह लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वह फैन्स से लगातार जुड़ी रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके फिटनेट विडियोज का काफी क्रेज है लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि सुष्मिता एक जानलेवा हेल्थ कंडीशन से गुजर चुकी हैं। हालांकि इसके बारे में एक इंटरव्यू मे सुष्मिता ने बताया था कि साल 2014 में वह बंगाली फिल्म "निरबाक" की शूटिंग के बाद काफी बीमार हो गई थीं और डॉक्टर पता नहीं लगा पा रहे थे कि उन्हें क्या हुआ है। लेकिन जब वह एक बार बेहोश हो गईं तब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो वहां पता चला की उनके शरीर में कॉर्टिसोल हॉर्मोन नहीं बन रहा है। डॉक्टर का कहना था कि उनकी किस्मत अच्छी थी कि वह इसके बाद ठीक हो गईं। बता दें कि इस स्थिति में अकसर शरीर के कई अंग काम करना बंद कर देते हैं। इसके बाद उन्हें हमेशा के लिए स्टीरॉयड्स लेना था, लेकिन सुष्मिता ने पूरी हिम्मत से बीमारी का सामना किया और ठीक हो गईं। हालांकि, 2016 उनकी सेहत एक बार फिर खराब हुई और अस्पताल जाने पर पता चला कि उनके शरीर में कॉर्टिसोल बनने लगा है। इसके बाद उन्होंने स्टीरॉयड्स लेना छोड़ दिया जिससे उन्हें कई तरह के साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ा। फिलहाल, सुष्मिता सेन बड़े पर्दे से दूर हैं। वह अकसर इवेंट्स और फैशन शोज में नजर आती हैं। इसके साथ ही उनके इंस्टाग्राम पोस्ट्स चर्चा में रहते हैं। उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में है। वहीं बीते दिनों मॉडल रॉमन शॉल से डेटिंग को लेकर सुर्खियों में थीं। बता दें कि रोमन अक्सर सुष्मिता और उनकी बेटियों के साथ वकेशन पर भी नजर आते हैं।
कार्तिक आर्यन, जान्हवी कपूर और लक्ष्य अपनी फिल्म दोस्ताना 2 का पंजाब का शेड्यूल पूरा करके लौट चुके हैं और इस दौरान उन्होंने काफी मस्ती की। डायरेक्टर कोलिन ने वक्त पर शेड्यूल पूरा किया ताकि बर्थडे पर कार्तिक वक्त से घर लौट सकें।
घर लौटते वक्त फ्लाइट में टीम ने काफी मस्ती की और इसके कुछ विडियोज सामने आ रहे हैं। कार्तिक ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर विडियोज शेयर किए हैं। फिल्म में कार्तिक फिल्मों के टाइटल इनऐक्ट करते दिखाई दे रहे हैं वहीं ऐसा लग रहा है कि जान्हवी को यह टाइटल समझने में दिक्कत आ रही है।
दोस्ताना 2 का पंजाब शेड्यूल पटियाला के लंबे नाइट शूट्स के बाद खत्म हुआ। कार्तिक ने शूटिंग की आखिरी रात की ग्रुप सेल्फी भी ली। फिल्म की शूटिंग 9 नवंबर को शुरू हुई थी। बर्थडे के बाद कार्तिक आर्यन पति पत्नी और वो के प्रमोशन में बिजी हो जाएंगे।
सारा अली खान वरुण धवन के साथ अपनी अगली फिल्म 'कुली नंबर 1' की शूटिंग के बाद फिलहाल न्यू यॉर्क शहर घूमने का लुत्फ उठा रही हैं। अपने दोस्तों के साथ इस शहर को इंजॉय तो वह कर ही रही हैं, इसके साथ ही ऐसा भी लग रहा है कि वह वहां अपने फैशन स्टेटमेंट के साथ भी एक्सपेरिमेंट्स कर रही हैं।
जी हां, सारा ने कुछ लेटेस्ट तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, जिनमें अपनी सहेलियों के साथ वह अलग-अलग जगहों पर मस्ती करती दिख रही हैं। इन तस्वीरें में जो तस्वीर सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं वह है सारा की लिपस्टिक वाली तस्वीर। इस तस्वीर में सारा ब्लू लिपस्टिक नें पाउट बनाती दिख रही हैं। उन्होंने अपनी तीनों तस्वीरों की खासियत को अपने कैप्शन में भी बयां किया है। सारा ने लिखा है, 'पिंक जैकेट्स, चीता इयर मफ्स और ब्लू लिपस्टिक...ये सब चीजें न्यू यॉर्क में नॉर्मल हैं।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो 'केदारनाथ' बॉलिवुड डेब्यू करने वाली सारा के हाथ में अभी की फिल्में हैं। सारा 'कुली नंबर 1' के अलावा, इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' में भी नजर आएंगी, जिसका टाइटल फिलहाल केवल 'आज कल' रखा गया है। इस फिल्म में वह कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी।
मुंबई। अर्जुन कपूर और संजय दत्त स्टारर की फिल्म "पानीपत" का ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही हर तरफ छा गया। बता दें कि इस दौरान दर्शक फिल्म की तुलना अन्य पीरियड ड्रामा फिल्मों से करने लगे। साथ ही फैन्स अर्जुन कपूर के लुक की तुलना बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह के लुक से करने लगे। वहीं, संजय दत्त की तुलना "पद्मावत" के "खिलजी" के लुक से होने लगी। हालांकि इस फिल्म डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने इस तुलना पर अपनी बात कही है। उन्होंने कहा कि "पानीपत" की कहानी "बाजीराव मस्तानी" और "पद्मावत" से अलग है। उन्होंने यह भी कहा कि ये फिल्में एक ही टाइम पीरियड की हैं इसलिए कॉस्ट्यूम और लोकेशन की वजह से उनमें समानता दिख सकती है। फिल्म में सदाशिव राव के लुक की की बाजीराव और अब्दाली की खिलजी से तुलना पर भी आशुतोष ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह सामान्य बात है क्योंकि जो भी आखिरी फिल्म आई होती है वह हमारे दिमाग में ठहरती है। हालांकि इससे पहले भी "जोधा अकबर" की तुलना "मुगल-ए-आजम" से की गई थी। वहीं बाजीराव मस्तानी की तुलना जोधा अकबर से की गई थी, साथ ही पद्मावत की तुलना बाहुबली से की गई थी। उन्होंने आगे कहा, "यह फिल्म भी पेशवाओं के युग की ही है और बाजीराव की अगली पीढ़ी की कहानी है। इसलिए जगह और कॉस्ट्यूम और जगहें समान होने के बाद भी कहानी बिल्कुल अलग है।
अक्सर सितारे ऐसे कपड़े पहन लेते हैं जो उनके लिए सिर दर्द बन जाते हैं। ऐसा ही हाल ही में इवेंट में पहुंचीं मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora) के साथ हुआ। मलाइका मुंबई में एक स्टोर के उद्घाटन समारोह में गईं। इस समारोह में सिनेमाजगत की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। मलाइका जैसी ही पहुंचीं तो मीडिया के सामने पोज देने लगीं। मलाइका इस समारोह में डीम नेक वाली ड्रेस पहनकर गई थीं। फोटो खिंचवाते वक्त मलाइका Oops मोमेंट का शिकार हो गईं। यह इवेटं फैशन डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक के स्टोर लॉन्च का था। यह कार्यक्रम मुंबई के काला घोड़ा में था। इस इवेंट में मलाइका के अलावा, अमृता अरोड़ा, गौरी खान, करण जौहर और अनन्या पांडे पहुंची थीं। इसी इवेंट में ही मलाइका Oops मोमेंट का शिकार हो गईं। मलाइका का यह वीडियो कैमरे में कैद हो गया।