मनोरंजन

मनोरंजन (5281)

 रिएलिटी शो बिग बॉस कब किसे सेलिब्रिटी बना देता है, पता ही नहीं चलता है. बिग बॉस 10 में हिस्सा ले चुकीं दिल्ली की रहने वाली नितिभा कौल अब एक सेलिब्रिटी के तौर अपनी लाइफ एंजॉय कर रही हैं और इंस्टाग्राम पर उनके लाखों चाहने वाले हैं. बिग बॉस-10 की अंग्रेजी गर्ल और शो के विनर मनवीर गुर्जर की बेस्टफ्रेंड नितिभा कौल इन दिनों अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में हैं अपनी हालिया तस्वीरों में नितिभा दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में वह हॉट बिकिनी अवतार में भी नजर आ रही हैं. नितिभा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं. वह फिलहाल एक मॉडल बन गई हैं और ‘माइन एन यूर वेडिंग शोÓ नाम के फेमस ब्रैंड के साथ अपना पहला काम भी शुरू कर चुकी हैं.

अपने प्रोजेक्ट के तौर पर नितिभा ने कई फोटोशूट कराया जिनमें वह काफी खूबसूरत नजर आईं. इसके अलावा नितिभा दिल्ली के कई सारे इवेंट को जज भी कर चुकी हैं. नितिभा कई कॉन्सर्ट्स में सोलो परफॉर्मेंस भी देती नजर आईं. बिग बॉस की ये कंटेस्टेंट अपने मॉडलिंग बैकग्राउंड से होने के कारण सुर्खियों में आईं. अब देखना होगा कि नितिभा आगे क्या कमाल कर पाती हैं?

 सर्दियों के मौसम में शिमला मिर्च की सब्जी खाने का मजा ही कुछ और है. इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और बीटा कैरोटीन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. शिमला मिर्च को कई तरीके से सब्जियों में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है जिस वजह से इसके सेवन से मोटापा नहीं बढ़ता है और कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल रहता है.

रिपोर्ट के मुताबिक़ जानते हैं शिमला मिर्च खाने के फायदे..
वजन होगा नियंत्रित:
कई लोग मोटापे से परेशान होते हैं और वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए शिमला मिर्च का इस्तेमाल करना काफी कारगर साबित हो सकता है. इसमें काफी कम कैलोरी होती है. ऐसे में ये बेहद आसानी से पच जाती है. इसे खाने से बॉडी का मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है.
पोषक तत्वों से भरी हुई:
शिमला मिर्च में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बॉडी के लिए बेहद जरूरी हैं. इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, फलेवानाइॅड्स, अल्कालॉइड्स, टैनिन और अल्कालॉइड्स प्रचुर मात्रा में होते हैं जो एंटी-इंफलेमेटरी, एनलजेस्टिक और एंटीऑक्सीडेंट के तौर पर काम करते हैं.
आयरन को सोखने में करती है मदद:
बॉडी में आयरन को सोखने के लिए विटामिन सी की आवश्यकता होती है. चूंकि इसमें आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. ऐसे में इसके सेवन से बॉडी अच्छी तरह आयरन का इस्तेमाल कर पाती है और आपको खून की कमी या एनीमिया भी नहीं होता है.

विंटर सीजन आ चुका है। ज्यादातर लोगों ने अपने सर्दियों वाले कपड़ों को बाहर निकाल लिया है। लेकिन अगर अपने विंटर वॉरड्रोब पर नजर डालते वक्त आपको ऐसा लग रहा है कि आपके पास स्टेटमेंट विंटर जैकेट्स की कमी है तो हम आपको दे रहे हैं विंटर जैकेट शॉपिंग के टिप्स। जी हां, एक अच्छा स्टेटमैंट जैकेट आपको सर्दी से बचाने के साथ-साथ स्टाइलिश और कूल लुक भी देता है। ऐसे में इन बॉलिवुड स्टार्स से टिप्स लेकर आप भी अपने विंटर वॉरड्रोब को अपडेट कर लें।
ड्रेस से मैचिंग लॉन्ग जैकेट
क्या आप भी अपनी फेवरिट ड्रेस पहनने के साथ ही सर्दियों से भी बचना चाहती हैं? अगर हां तो बॉलिवुड ऐक्ट्रेस माधुरी दीक्षित से टिप्स लें और उनकी ही तरह आप भी अपनी ड्रेस से मैचिंग लॉन्ग जैकेट खरीदें। इस तस्वीर में माधुरी ने मरून कलर की सीक्वेन्ड ड्रेस के साथ मरून कलर का मैचिंग लॉन्ग जैकेट डाल रखा है और माधुरी की यह लुक विंटर्स की पार्टी के लिहाज से एकदम परफेक्ट है।
स्टाइलिश ब्लेजर जैकेट
आप चाहें तो करिश्मा कपूर की ही तरह स्टाइलिश ब्लेजर जैकेट को भी अपने वॉरड्रोब का हिस्सा बना सकती हैं। करिश्मा ने इस ब्लेजर जैकेट को मैचिंग ट्राउजर्स के साथ टीमअप कर पहना है और विंटर पार्टी को देखते हुए यह लुक भी एकदम परफेक्ट है।
बाइकर जैकेट
इन दिनों बाइकर लुक वाली जैकेट्स भी काफी ट्रेंड में है। आप भी चाहें तो जैकलीन फर्नांनडीस से टिप्स लेकर ब्लैक कलर की बाइकर जैकेट खरीद सकती हैं। इसके साथ आप जैकलीन की तरह ऑल ब्लैक लुक यानी ब्लैक जींस, ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक बूट्स वाला लुक या फिर ब्लैक बाइकर जैकेट के साथ ब्लू डेनिम और वाइट टीशर्ट भी ट्राई कर सकती हैं।
साड़ी संग सिल्क जैकेट
कई बार डेनिम और जींस के साथ तो आप जैकेट को अच्छे से कैरी कर लेती हैं लेकिन जब बात एथनिक वेअर की आती है तो उसके साथ सर्दियों में क्या पहनें इसकी टेंशन हो जाती है। आप चाहें तो विद्या बालन की तरह सिल्क जैकेट को ट्राई कर सकती हैं। यह साड़ी और सूट दोनों पर अच्छा लगता है और सर्दियों के मौसम की शादी हो तो यह आपके ड्रेस का बेस्ट पार्टनर बन सकता है।

मुंबई । सकारात्मक और कला फिल्मों की ख्यात अभिनेत्री फिल्मकार कोंकणा सेन शर्मा ने अनिता नायर के उपन्यास 'ट्वीन बेड्स' के ऑडियोबुक को अपनी आवाज दी है। कोंकणा का मानना है कि उन लोगों के लिए ऑडियोबुक एक अच्छा विकल्प है, जिनके पास कल्पित दुनिया को पढ़ने का धैर्य नहीं है। कोंकणा ने कहा, "यह सच है कि किताब पढ़ने की आदत अब धीरे-धीरे कम होने लगी है, ऐसे में कल्पनाओं की दुनिया को जानने के लिए ऑडियोबुक एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए किसी को अलग से मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, इसके लिए बस ऑडियो चलाना होगा, जिसे लोग वाहन चलाने के साथ, कमरे में बैठे रहने के दौरान, नेलपेंट लगाने के दौरान और किसी भी काम को करने के साथ सुन सकते हैं। इससे सुनने से आपको कहानी, किरदार के बारे में जानकारी मिलेगी और आप उन्हें लेकर कल्पना कर सकते हैं।" 'ट्वीन बेड्स' की कहानी एक विवाहित जोड़ी आकाश और निशा के इर्दगिर्द घूमती है, जो थिंपु की यात्रा के दौरान फिर से प्यार कर बैठते हैं। इस ऑडियोबुक में कोंकणा के साथ सत्यदीप मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। कोंकणा ने आगे बताया, "यह काफी अलग और तनावमुक्त अनुभव था। फिल्म सेट पर, खासकर कम बजट वाली फिल्में, जिसका मैं हिस्सा रहती हूं, वहां भागमभाग रहती है। एकसाथ कई लोग काम कर रहे होते हैं, जिससे शोरगुल होता है। यहां मैं एक स्टूडियो के अंदर शांति से अपनी आवाज के जरिए एक माइक्रोफोन के सामने अभिनय करती हूं। यह काफी सुकूनभरा था।" 

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का मानना है कि आज रे दौर में प्यार की परिभाषा बदल रही है और लोग लोग अपने रिश्तों पर बेहद दबाव डालते हैं, जिसके चलते आज जीवन बेहद जटिल बन गया है। शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की और उनका एक बेटा भी है। वूट के फिटनेस चैट शो 'टिकटॉक प्रजेंट्स वर्क इट अप' में यहां होस्ट सोफी चौधरी के साथ अभिनेत्री ने प्यार को लेकर अपने विश्वास के बारे में बात की। इस कार्यक्रम के एक सेगमेंट में उन्होंने कहा कि 1990 के दशक में प्यार काफी सरल था। शिल्पा बोलीं, "हमारे पास फोन नहीं हुआ करते थे। मोबाइल 1990 के अंत तक आया और शायद मुझे कहना चाहिए 1990 के पहले..अगर मैं गलत नहीं कह रही हूं तो 1996 तक यह पहुंच से बाहर था और महंगा भी था।" यह पूछे जाने पर कि क्या 1990 के युग में प्यार साधारण था? शिल्पा ने कहा, "हां, हम नंबर डायल कर व्यक्ति को ब्लैंक कॉल किया करते थे।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है यह तब आसान था। मुझे नहीं पता, मैं इसका वर्णन नहीं कर सकती। आज जीवन बेहद जटिल है, हम खुद के लिए बहुत जटिल हैं और रिश्तों में आज बेहद दबाव है। लेकिन मुझे लगता है आपको प्रवाह के साथ जाना ही पड़ता है।" शिल्पा जल्द ही सब्बीर खान की एक्शन फिल्म 'निकम्मा' के साथ बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं।

मुंबई । प्रियंका चोपड़ा को यूं ही ग्लोबल आइकन नहीं कहा जाता, उन्होंने न सिर्फ इंटरनैशनल लेवल पर अपना नाम बनाया है बल्कि पूरी दुनिया की हॉट फेवरिट स्टार हैं और यह बात एक रीसेंट सर्वे में साबित हो गई है। इस सर्वे के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा टॉप इंडियन ऐक्ट्रेस हैं जिन्होंने अक्टूबर 2018 से अक्टूबर 2019 के बीच पूरी दुनिया के लोगों पर अपना प्रभाव छोड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका का नाम 2019 में 2.74 मिलियन बार सर्च किया गया। प्रियंका के अलावा फीमेल लिस्ट में बॉलीवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दूसरे और सनी लियोनी तीसरे नंबर पर रहीं। इस सर्वे में सामने आया कि सलमान खान को अक्टूबर 2019 में 1.83 मिलियन बार सर्च किया गया। वहीं अगर सिर्फ मेल सिलेब्स की बात करें तो सलमान खान के बाद सर्च किए जाने वाले लोगों में शाहरुख खान दूसरे और अमरीश पुरी तीसरे नंबर पर रहे।

सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान अच्छी तरह समझती हैं कि स्टार किड होना क्या होता है। ऐसे में उनका कहना है कि उन्होंने शोबिज के भिन्न पैमानों के अनुसार खुद को ढाला ‎लिया है, ताकि वे कभी उनकी परेशानी न बनें। इसके चलते स्टार किड होने के दबाव को लेकर इरा ने कहा, "मेरा मानना है कि हमारे अभिभावकों ने हमें बच्चे के तौर पर काफी अच्छे से संभाला है। इसलिए मुझे अधिक दबाव महसूस नहीं होता है। हालां‎कि मुझे पता है कि यह क्या चीज है, लेकिन मुझे इससे कभी दबाव जैसा कुछ नहीं लगा।" वहीं, उनसे जब पूछा गया कि व्यक्तिगत या पेशेवर तौर पर चकाचौंध से दूर रहने के लिए क्या वह कभी तरसती हैं तो ऐसे में वर्षीय इरा ने कहा, "मैंने अपनी जिंदगी का अधिकांश समय इससे दूर रह कर बिताया है। लेकिन अब मैं बड़ी हो गई हूं और इसलिए मैंने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट को सार्वजनिक करने का फैसला लिया। यह मेरी जिंदगी का हिस्सा है। इसे लेकर मैं जागरूक हूं।" बता दें ‎कि इरा "यूरिपाइड्स मेडिया" से निर्देशन डेब्यू करने के साथ ही शोबिज की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं।

 

मुंबई । मोहित सूरी निदेशित फिल्म मलंग का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। मोहित ने मलंग का फर्स्ट लुक शेयर कर आदित्य को जन्मदिन की बधाई दी है। फिल्म में आदित्य और दिशा की फ्रेश जोड़ी देखने लायक है। मोहित सुरी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'चलो वापस कुछ मस्ती भरे वक्त के लिए गोवा चलें....पागल आदि तुम्हें जन्मदिन की बधाई'। बता दें कि मलंग के इस फर्स्ट लुक में विदेशियों के बीच झूमते आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की जोड़ी शानदार लग रही है। सिर पर बंदना, सनग्लासेज, शर्टलेस लुक में आदित्य कूल लग रहे हैं। वहीं दिशा भी कमाल की लग रही हैं। इसे देखकर दर्शकों को जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में ऋतिक-कटरीना का सीन याद आ जाएगा।
मलंग का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं। इसमें आदित्य और दिशा के अलावा अनिल कपूर, कुणाल खेमू और अमृता खानविलकर भी अहम किरदारों में हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की अधिकांश शूटिंग गोवा में हुई है। वहीं कुछ हिस्से मॉरीशस में शूट किए गए हैं। आदित्य रॉय कपूर को पिछली बार कलंक में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। फिल्म को क्रिटिक्स और पब्ल‍िक दोनों के नेगेटिव रिव्यूज मिले थे। वहीं दिशा पिछली बार भारत में सलमान खान के साथ नजर आई थीं। फिल्म भारत ने बॉक्स ऑफिस में जमकर कमाई की। भारत फिल्म में बतौर फीमेल लीड कटरीना कैफ के होने के बावजूद दिशा को भी लोगों का अच्छा अटेंशन मिला। दिशा जल्द ही सलमान खान के साथ राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई में भी नजर आएंगी।

आयुष्मान खुराना आज के समय में हिट की गैरन्टी बने हुए हैं। वह ऐसे ऐक्टर हैं जिन्होंने करियर की शुरुआत ही हटकर फिल्म से की थी। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म "विकी डोनर" में लव सीन्स भी दिए थे, जिसे लेकर अब ऐक्टर की पत्नी ताहिरा कश्यप ने फीलिंग्स जाहिर की है। इस पर राइटर, फिल्ममेकर और कैंसर से जंग जीत चुकीं ताहिरा कश्यप का कहना है कि वह फिल्मों में अपने पति आयुष्मान खुराना के अंतरंग दृश्यों को देख कर असुरक्षित महसूस करती थी, लेकिन अब उन्होंने इस एहसास से उबरना सीख लिया है। साथ ही ताहिरा ने इस बात को भी माना है कि जब उन्होंने "विकी डोनर" में आयुष्मान और यामी गौतम के बीच अंतरंग दृश्य को देखा था तब उन्हें असुरक्षा की भावना ने घेर लिया था। उन्होंने कहा, "हां, पहले मैं असुरक्षित महसूस करती थी, लेकिन जब मैं "अंधाधुन" के एडिट्स या संपादन को देख रही थी, तब मैंने टीम को बताया कि आयुष्मान और राधिका आप्टे के बीच अंतरंग दृश्य में कुछ कमी है। उस पल एक असुरक्षित पत्नी से लेकर अंतरंग दृश्यों के विश्लेषण करने तक के इस बदलाव को मैंने महसूस किया।" वहीं, अपनी खुद की पहचान के बारे में ताहिरा ने कहा, "मैं आयुष्मान को 18 सालों से जानती हूं और आयुष्मान की पत्नी कहे जाने पर मुझे गर्व महसूस होता है। जहां तक बात मेरे खुद की पहचान की है, तो दुनिया मेरी आत्मस्वीकृति के संदेश के प्रति वाकई में ग्रहणशील रही है। मैं जो हूं, मेरी खुद की उपस्थिति, राय और अस्तित्व को लोगों ने स्वीकारना शुरू कर दिया है।"

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक