Google Analytics —— Meta Pixel
दुनिया

दुनिया (3537)

नुसा दुआ । इंडोनेशिया ने अंतरराष्ट्रीय ऋणदाताओं और प्रमुख देशों के साथ अक्षय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने में मदद करने के लिए वित्त पोषण के समझौते किए। इन समझौतों के तहत उसे अरबों डॉलर का वित्त पोषण प्राप्त होगा। इंडोनेशिया के बाली में जारी जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर 20 अरब डॉलर के समझौते की घोषणा की गई। 
इसका उद्देश्य विकासशील देशों को कोयले और गैस जैसे जीवाश्म ईंधन पर अपनी निर्भरता कम करने में मदद करना है जो कार्बन उत्सर्जन का कारण बनते हैं। यह कोयले के प्रमुख निर्यातकों में शुमार इंडोनेशिया के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें स्वच्छ ऊर्जा विकसित करने की प्रचुर संभावनाएं हैं।

बाली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने उभरती प्रौद्योगिकियों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसे क्षेत्रों सहित अन्य क्षेत्रों में परस्पर रणनीतिक साझेदारी की स्थिति पर विस्तार से विचार विमर्श किया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों नेताओं ने इंडोनिशिया के बाली शहर में जी20 शिखर सम्मेलन से इतर अपनी बैठक में मौजूदा वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। समझा जाता है कि बैठक में यूक्रेन संकट और इसके प्रभावों पर भी चर्चा हुई है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने ‘क्वाड’ और ‘आई2यू2’ जैसे नये समूहों में भारत तथा अमेरिका के करीबी सहयोग पर संतोष जताया। विदेश मंत्रालय ने कहा,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बाली में जी20 लीडर्स समिट से इतर अमेरिका के राष्ट्रपति जोसेफ आर बाइडन से मुलाकात की। मंत्रालय ने एक बयान में कहा उन्होंने महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, एडवांस्ड कंप्यूटिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आदि जैसे भविष्योन्मुखी क्षेत्रों में सहयोग सहित प्रगाढ़ होती भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने सामयिक वैश्विक और क्षेत्रीय घटनाक्रम पर भी चर्चा की।
मंत्रालय ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-अमेरिका साझेदारी मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन के निरंतर सहयोग को लेकर उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों देश भारत की जी20 की अध्यक्षता के दौरान करीब समन्वय जारी रखेंगे। क्वाड के सदस्य देश भारत,अमेरिका, आस्ट्रेलिया और जापान हैं, जबकि आई2यू2 में अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात और इजराइल शामिल हैं।

बाली । विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने मंगलवार को वैश्विक पारंपरिक स्वास्थ्य केंद्र की मेजबानी और निर्माण पर विश्व स्वास्थ्य निकाय के साथ सहयोग करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। ज्ञात हो कि गुजरात के जामनगर शहर में इस साल अप्रैल में प्रधानमंत्री मोदी डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक घेबरेयेसस और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने डब्ल्यूएचओ वैश्विक पारंपरिक स्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला रखी थी। 
डब्ल्यूएचओ के अनुसार, भारत से 25 करोड़ अमरीकी डॉलर के निवेश स्थापित केंद्र का उद्देश्य लोगों और ग्रह के स्वास्थ्य में सुधार के लिए आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से दुनिया भर से पारंपरिक चिकित्सा की क्षमता का दोहन करना है। बाली में चल रहे जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए वहां मौजूद घेबरेयेसस ने ट्वीट किया वैश्विक पारंपरिक स्वास्थ्य केंद्र की मेजबानी व निर्माण के लिये भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया। घेब्रेयसुस ने बाली में जी20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया मंच पर साझा की। डब्ल्यूएचओ के अनुसार दुनिया की लगभग 80 प्रतिशत आबादी पारंपरिक चिकित्सा का उपयोग करती है। आज तक, डब्ल्यूएचओ के 194 सदस्य देशों में से 170 ने पारंपरिक चिकित्सा के उपयोग की सूचना दी है, और उनकी सरकारों ने पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और उत्पादों पर विश्वसनीय साक्ष्य और डेटा का एक निकाय बनाने में वैश्विक स्वास्थ्य निकाय के समर्थन की बात कही है।

इंडोनेशिया में आज से शुरू हो  रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बाली पहुंचे। इस सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी 20 से ज्यादा बैठकों में हिस्सा लेंगे, जिनमें खाद्य, सुरक्षा, ऊर्जा, यूक्रेन संकट जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इंडोनेशिया के बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए आयोजन स्थल पर तैयारियां जोरो पर हैं। 

जी-20 शिखर वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक वार्ता हुई। बता दें, सुनक ने हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली है। 

जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के पीएम मार्क रूट के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, बहुपक्षीय शिखर सम्मेलन वैश्विक नेताओं के लिए विविध मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान करने के अद्भुत अवसर है। 
 

अमेरिका की वर्जिनिया यूनिवर्सिटी परिसर में रविवार रात गोलीबारी हुई। इस दौरान वर्जीनिया यूनिवर्सिटी फुटबॉल टीम के तीन सदस्यों की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं। वर्जिनिया विश्वविद्यालय पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है। फुटबॉल खिलाड़ी लेवेल डेविड और डेसीन पेरी  उन लोगों में शामिल हैं, जिनका वर्जीनिया यूनिवर्सिटी में गोलीबारी में निधन हो गया।

इस मामले में संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यूनिवर्सिटी परिसर में गोलीबारी के कुछ घंटों बाद उसने कथित तौर पर एक फील्ड ट्रिप से लौट रहे छात्रों से भरी एक बस पर गोली चलाई थी, उसी वक्त उसे हिरासत में ले लिया गया। विश्वविद्यालय पुलिस ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि संदिग्ध छात्र क्रिस्टोफर डार्नेल जोन्स (22) को रविवार रात 10:30 बजे हुई गोलीबारी के कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था। 

यूवीए इमरजेंसी मैनेजमेंट के मुताबिक, यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया के मुख्य कैंपस शैरलॉट्सविला को बंद कर दिया गया है। यूवीए के प्रेसिडेंट जिम रयान ने बताया कि संदिग्ध हमलावर यूनिवर्सिटी का ही छात्र है। उसकी पहचान क्रिस्टोफर डार्नेल जोन्स (22) के रूप में हुई है। वह यूवीए फुटबॉल टीम का पूर्व प्लेयर भी रह चुका है। यूवीए पुलिस डिपार्टमेंट ने बताया कि विश्वविद्यालय की सभी कक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं। क्रिस्टोफर डार्नेल जोन्स को खोजने के लिए पुलिस ने उसकी फोटो जारी की थी। 

दुनियाभर में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। चीन के कुछ शहरों में लॉकडाउन की खबरें आ रही हैं तो दूसरे देशों में भी संक्रमण बढ़ने की जानकारी मिली है। इस बीच कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन कोरोना की चपेट में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि वह आसियान समिट की मेजबानी के बाद संक्रमित हुए हैं। 

कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने मंगलवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कंबोडियाई नेता ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर जारी एक पोस्ट में लिखा कि वह सोमवार रात कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और इंडोनेशिया के एक चिकित्सक ने भी उनके कोविड-19 के चपेट में आने की पुष्टि की है।

हुन सेन जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया के बाली पहुंचे थे। इससे पहले, कंबोडिया के नोम पेन्ह में आयोजित दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों के शिखर सम्मेलन के दौरान उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन सहित कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात की थी।

सेन ने बताया कि वह कंबोडिया लौट रहे हैं और जी20 शिखर सम्मेलन और उसके बाद बैंकॉक में होने वाली एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) समूह की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। कंबोडिया दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के शिखर सम्मेलन का मेजबान था, जिसका समापन रविवार को हुआ था। सम्मेलन में सेन ने कई नेताओं से आमने-सामने मुलाकात की थी।

तुर्की के इस्तांबुल शहर के लोकप्रिय इस्तिकलाल एवेन्यू में हुए बम धमाके के संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी तुर्की के आंतरिक मामलों के मंत्री सुलेमान सोयलू ने दी। सुलेमान सोयलू ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार शख्स पर इस्तिकलाल एवेन्यू इलाके में बम लगाने का संदेह है और प्रारंभिक जांच से संकेत मिलते हैं कि इस घातक हमले के पीछे कुर्द लड़ाकों का हाथ हो सकता है। इस घटना में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 81 लोग घायल भी हुए हैं। 

बता दें कि इस्तांबुल में रविवार को भीड़भाड़ वाले इलाके में बम धमाका हुआ था। तुर्की के राष्ट्रपति  रेसेप तईप एर्दोगन ने इस घटना के पीछे आतंकियों का हाथ होने का संदेह जताया था। तुर्की के उपराष्ट्रपति फुआत ओकटे का कहना था कि हम इसे आतंकवादी हमला मानते हैं। तुर्की के अधिकारी इस आतंकवादी हरकत की जांच करेंगे और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा देंगे। उधर, तुर्की के एक मंत्री ने इस घटना के लिए कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (PKK) पर आरोप लगाया। 
 
पुलिस ने इस घटना में संदिग्ध व्यक्ति समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया।अनादोलू समाचार एजेंसी ने सोयलू के हवाले से कहा कि जिस व्यक्ति ने बम रखा था, उसे हमारे इस्तांबुल पुलिस विभाग की टीमों ने हिरासत में ले लिया है। सोयलू ने संदिग्ध की पहचान सार्वजनिक नहीं की, जबकि हिरासत में लिए गए 21 अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। 

स्पेन । स्पेन में 40 से अधिक घरों वाला एक स्पेनिश गांव 2 करोड़ रुपये की आश्चर्यजनक कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह गांव स्पेन और पुर्तगाल की सीमा पर स्थित है। यह मैड्रिड से लगभग 3 घंटे की ड्राइव पर है। 3 दशक से अधिक समय से वीरान इस गांव की इमारतें जर्जर हो चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार गांव में 44 घर, एक होटल, एक चर्च, एक स्कूल, एक म्युनिसिपल स्विमिंग पूल, एक स्पोर्ट्स एरिया और एक पुराना सिविल गार्ड बैरक है। गलिशिया के एक शख्स ने इसे 2000 के दशक की शुरुआत में पर्यटन स्थल में बदलने के इरादे से खरीदा था। 2008 की मंदी ने उन्हें अपनी योजनाओं को ठंडे बस्ते में डालने के लिए मजबूर कर दिया। मालिक का प्रतिनिधित्व करने वाली कंपनी रॉयल इन्वेस्ट के रॉनी रोड्रिग्ज का कहना है ‎कि मालिक का यहां एक होटल बनाने का सपना था, लेकिन यह सब रोक दिया गया था। वह अभी भी इस प्रोजेक्ट को सच करना चाहेंगे। 

बीजिंग| चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने 12 नवंबर को कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में विश्व मुद्रा कोष की अध्यक्ष क्रिस्टालिना जॉजीर्वा के साथ मुलाकात की। ली खछ्यांग ने कहा कि व्यापक चुनौतियों के सामने विभिन्न देशों को सहयोग और मैक्रो आर्थिक नीति में समन्वय मजबूत करना चाहिए, ताकि विश्व आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित हो सके।

ली खछ्यांग ने कहा कि अनपेक्षित तत्वों के प्रभाव से इस साल दूसरी तिमाही में चीनी अर्थव्यवस्था में स्पष्ट गिरावट आई। हमने समय पर अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाने के सिलसिलेवार कदम उठाए और गिरावट को नियंत्रित किया। अब चीनी अर्थव्यवस्था वृद्धि की दिशा में बढ़ रही है। अक्तूबर में उपभोक्ता मूल्य में सिर्फ 2.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। हम लगातार कदमों का कार्यान्वयन करेंगे और अर्थव्यवस्था को उचित दायरे में बनाए रखेंगे, ताकि पूरे साल में अच्छा परिणाम हासिल हो सके।

जॉजीर्वा ने कहा कि महामारी फैलने के बाद से चीन के कदम सही और कारगर है। आईएमएफ लगातार चीन के साथ सहयोग मजबूत करना चाहता है।

बीजिंग| बांग्लादेश की राजधानी ढाका से अजुलिया जाने वाले एलिवेटेड हाईवे के निर्माण का शुरुआत समारोह 12 नवंबर को ढाका में आयोजित हुआ। हाईवे का निर्माण चीनी कंपनी करेगी। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और बांग्लादेश स्थित चीनी राजदूत ली चिमिंग ने समारोह में भाग लिया। हसीना ने कहा कि चीन बांग्लादेश का अच्छा दोस्त है। चीन की सहायता से बांग्लादेश में कई बड़ी परियोजनाओं का निर्माण किया गया।

ली चीमिंग ने कहा कि एलिवेटेड हाईवे का निर्माण पूरा होने के बाद बांग्लादेश में परिवहन के बुनियादी संस्थापनों में सुधार होगा और क्षेत्रीय संपर्क में बांग्लादेश की भूमिका बढ़ेगी। यह बेल्ट एंड रोड पहल और बांग्लादेश की वर्ष 2041 योजना को जोड़ने की परियोजना है, जिससे दोनों देशों के लोगों को फायदा मिलेगा।

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक