ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
0 मुख्यमंत्री बघेल की अध्यक्षता में राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक सम्पन्न
0 जंगलों में वन्य प्राणियों के भोजन-पानी के लिए अच्छे प्रबंध के निर्देश
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य वन्य जीव बोर्ड की 11वीं बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में प्रदेश के कोरिया जिले के अंतर्गत गुरू घासीदास राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व घोषित करने का निर्णय लिया गया। वर्तमान में प्रदेश में तीन अचानकमार टाइगर रिजर्व, उदन्ती-सीतानदी टाइगर रिजर्व और इन्द्रावती टाइगर रिजर्व हैं। इसे मिलाकर अब चार टाइगर रिजर्व हो जाएंगे। साथ ही लेमरू हाथी रिजर्व गठन की अधिसूचना जारी होने की जानकारी दी गई। लेमरू हाथी रिजर्व का गठन कोरबा, रायगढ़ तथा सरगुजा जिले के कोरबा, कटघोरा, धरमजयगढ़ एवं सरगुजा वनमण्डल के वन क्षेत्र को मिलाकर किया जा रहा है। इसका कुल क्षेत्रफल एक हजार 995 वर्ग किलोमीटर है। मुख्यमंत्री ने बैठक में प्रदेश के जंगलों में वन्य प्राणियों के लिए जल स्रोतों को विकसित करने और फलदार और सब्जी के, नारवाली सब्जियों के बीजों का छिड़काव करने, बांस, केला के प्लांटेशन के निर्देश दिए ताकि वन्य प्राणियों को भोजन तथा चारा के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होंने नरवा विकास योजना के तहत नालों को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ वनग्रामों में बड़े-बड़े तालाबों का निर्माण करने के लिए भी निर्देशित किया। बैठक में रायगढ़ जिले के अंतर्गत गोमर्डा अभ्यारण्य के ग्राम कनकबीरा में पुलिस चौकी की स्थापना, छत्तीसगढ़ के राजकीय पशु वन भैंसा तथा राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना के शुभंकर और गिद्धों के संरक्षण के लिए कार्ययोजना के संबंध में चर्चा की गई। राज्य में अचानकमार टायगर रिजर्व, गुरू घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और सरगुजा जिले के मैनपाट में गिद्धों की पांच प्रजातियां पाई जाती हैं। इसके अलावा बलरामपुर वन मंडल स्थित सेमरसोत अभ्यारण्य में बुद्धिडीह तथा डुमरखोरिखा-सकेतवा जलाशय के लिए 4.67 हेक्टेयर वनभूमि का व्यपवर्तन, जशपुर जिले के अंतर्गत लोटाडांड गायलुंगा से रेंगले तक वन क्षेत्र में पुरानी सड़क के मरम्मत तथा मजबूतीकरण और भोरमदेव अभ्यारण्य के मार्ग का उन्नयन एवं चौड़ीकरण विषयों पर भी चर्चा हुई। बैठक में बाघों की संख्या में वृद्धि तथा बाघों की सुरक्षा के लिए रेडियो कॉलरिंग व्यवस्था और बारनावापारा अभ्यारण्य से चीतलों की अधिक संख्या को गुरू घासी दास राष्ट्रीय उद्यान तथा उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व में पुनस्र्थापित करने के संबंध में भी चर्चा की गई। इस अवसर पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर, कृषि एवं पशुपालन मंत्री रविन्द्र चौबे, विधायकगण खेलसाय सिंह, देवव्रत सिंह, शिशुपाल सोरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव वन मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) अतुल कुमार शुक्ल सहित बोर्ड के सदस्य और संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
०००
रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने आदिवासी उत्सव के लिए पाकिस्तान को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सरकार की तरफ से भेजे गए निमंत्रण पर कहा कि पहले कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान की प्रशंसा करते हैं और उनकी पार्टी की सरकार पाकिस्तान को इस आयोजन के लिए निमंत्रण भेजती है ।यह समझ से परे है । कौशिक ने कहा कि एक ऐसा देश जिससे हमारे संबंध बेहतर नहीं है। उनको इस निमंत्रण भेजना किस लिए आवश्यक थी कांग्रेस को, यह बताना चाहिए। इस निमंत्रण से छत्तीसगढ़ वासियों की भावनाओं को आघात पहुंचा है।
कौशिक ने कहा कि इससे पहले, चुनाव के समय भी छग कांग्रेस ने कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताते हुए एक नक़्शा जारी किया था जिसे भाजपा के कड़े विरोध के बाद उसने वापस लिया। उन्होंने कहा कि एक धुर नक्सल प्रभावित प्रदेश के सीएम का पाकिस्तान जैसे आतंकी छवि वाले देश के साथ पींगे बढ़ाना समझ से परे है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या यहां गम्भीर होती जा रही है, उससे ध्यान भटकाने के लिये भी एक से एक हथकंडे के साथ रोज आ रही है कांग्रेस। उसे ऐसे कृत्यों से बचते हुए अपने काम पर ध्यान देना चाहिये।
००
मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय परम्परागत वैद्य सम्मेलन सह प्रशिक्षण का किया शुभारम्भ
राज्य भर से लगभग एक हजार वैद्य शामिल हुए
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहां है कि छत्तीसगढ़ के परंपरागत वैद्यों के ज्ञान को लिपिबद्ध करने और जड़ी बूटियों के संरक्षण- संवर्धन तथा वैद्यों के ज्ञान के ज्ञान का लाभ पूरे समाज तक पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ में ट्रेडीशनल मेडिसिन बोर्ड का गठन किया जाएगा । मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में 'राज्य स्तरीय परम्परागत वैद्य सम्मेलन सह प्रशिक्षण' कार्यक्रम का शुभारम्भ करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे यह आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग, राज्य औषधि पादप बोर्ड, लघु वनोपज संघ तथा वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने की । छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष भरत साय और मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे।
००
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इस सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। एक ओर जहां धान खरीदी और किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा घेरने की तैयारी में है। संभावना जताई जा रही है कि वह स्थगन प्रस्ताव भी ला सकती है। वहीं सरकार की ओर से भी जवाब देने की पूरी तैयारी है। इसके साथ ही राज्य सरकार अनुपूरक बजट भी पेश करेगी। 6 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र में कुल 10 बैठकें होंगी। इसकी शुरुआत दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के साथ की जाएगी।
ये भी पढ़े
व्यापारियों ने धान खरीदी से किया इनकार, छोटे किसानों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट
सत्र के पहले दिन लोकसभा और विधानसभा के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, पूर्व विधायक मालूराम सिंघानिया, पूर्व सांसद बंशीलाल महतो और पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी शामिल हैं। बैठक के पहले दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करीब 5000 करोड़ रुपए का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे। वहीं जुलाई 2019 के सत्र के प्रश्नों के अपूर्ण उत्तरों के संकलन को पटल पर रखा जाएगा।
विपक्षीय दल धान, किसान, कानून व्यवस्था सहित कई सम सामायिक विषयों पर सरकार को घेरने के तैयारी कर चुके हैं। वहीं सत्ताधारी दल ने भी विपक्ष को जवाब देने की रणनीति बनाई है। विपक्ष भ्रष्टाचार से लेकर स्थानीय मुद्दे सदन में उठाने की तैयारी में है। उधर, कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में ये फैसला लिया गया था कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर सदन में विशेष चर्चा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर भी सदन में सरकार अपनी बात रख सकती है।
दुर्ग। राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय द्वारा आज शिवनाथ तट में नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा प्रारंभ किये गये नौका विहार की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने मोटरबोट का आनंद भी उठाये। उन्होंने शहर वासियों के लिए किये गये इस व्यवस्था और मनोरंजक लाभ के लिए महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर का बधाई दी तथा कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने नगर निगम की इस सराहनीय पहल का दूरगामी परिणाम मिलने का विश्वास जताया। उन्होंने अवलोकन के दौरान उपस्थित निगम कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी से कहा शिवनाथ तट को शहर वासियों के लिए इसके विस्तारीकरण का प्रस्ताव पर कार्य करें। जल्द से जल्द क्षेत्र को इस प्रकार विकसित करें कि दुर्ग भिलाई के लोग दूसरी जगह जाने के बारे में कम सोच सकें। उन्होंने कहा गुजरात की तर्ज पर इस क्षेत्र को विकसित किया जाना चाहिए। इस दौरान महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर के अलावा पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी, सांवलाराम डहरे, जिला अध्यक्ष उषा टावरी, लोक कर्म प्रभारी दिनेश देवांगन, जलकार्य प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, पर्यावरण प्रभारी विजय जलकारे, संस्कृति प्रभारी सोहन जैन, पार्षद अल्का बाघमार, सविता साहू, ममता देवांगन, के अलावा वार्ड नागरिक राहुल पंडित, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
दुर्ग। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत सैप्टिक टैंक से निकलने वाले अपशिष्ट जल के प्रबंधन हेतु विशेष कार्ययोजना निर्धारित किया जा रहा है। इसमें वाटरएड इंडिया द्वारा फिकल स्लज मैनेजमेंट यूनिट स्थापित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत नगर पालिका निगम कुम्हारी एवं जनपद पंचायत धमधा व पाटन के 10 ग्राम पंचायतों के सेप्टिक टैंक से निकलने वाले अपशिष्ट जल का समुचित प्रबंधन किया जाकर पुन: उपयोग में लाने का कार्य किया जाएगा। संयंत्र स्थापित करने के संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुभागीय अधिकारी, पीएचई विभाग, मनरेगा एवं समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारियों के मौजूदगी में संयंत्र स्थिापित किए जाने के संबंध में चर्चा की गई।
राज्य समन्वयक वाटरएड इंडिया अनुराग गुप्ता ने उक्त संयंत्र को तैयार करने के संबंध में जानकारी दी। जनपद पंचायत पाटन व धमधा में शामिल 10 ग्रामों को शामिल किया गया है, जिसमें पाटन के ग्राम पंचायत पतोरा में 40 लाख की लागत से संयंत्र स्थापित करने का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। साथ ही कुम्हारी में 60 लाख की लागत से संयंत्र स्थापित किया जाएगा। संयंत्र स्थापित करने के पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आयुक्त नगर पालिका निगम कुम्हारी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया जाएगा। संयंत्र स्थापित होने के 1 वर्ष तक वाटरएड इंडिया द्वारा रखरखाव किया जाएगा। इसके बाद संबंधित एजेंसी को हेंडओवर किया जाएगा।
राष्ट्रीय हरित अधिकारण में 03 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। जिसमें दुर्ग के ग्राम पंचायत ढौर व धमधा के पथरिया शामिल है। यह ग्राम पंचायत एसीसी जामुल के सीएसआर क्षेत्र में आते हैं। दोनों ग्राम पंचायतों में एसीसी ट्रस्ट के द्वारा सीएसआर मद से कार्य किया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से लोगों के व्यवहार में परिर्वतन लाने हेतु जनजागरूकता, सुरक्षा सामाग्री प्रदाय किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण, आजीवका संवर्धन, वाल पेंटिंग, स्लोगन आदि का कार्य कराया जाएगा।
गोठान में शौचालय, नॉडेप, वर्मी कम्पोज्ड निर्माण की समीक्षा करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग द्वारा गौठानों के नर्माण को 17 दिसंबर, 2019 तक पूर्ण करते हुए प्रत्येक गौठान में शौचालय, नॉडेप, वर्मी कम्पोज्ड एवं पानी की सुविधा पूर्ण किया जाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों को पैरादान करने हेतु प्रतिदिन अभियान चलाकर प्रोत्साहित करने के लिए समस्त अमले को निर्देशित किया गया है। इसकी निगरानी के लिये कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग द्वारा गुगल सीट का निर्माण किया गया है।
000000000000000000000000000000
दुर्ग। शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल निकुम के 7 छात्राओं को मधुमक्खीयो ने कांटा, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य निकुम में इनका इलाज जारी है जिसमें 4 छात्राओं को छुट्टी दे दी गई है 3 छात्राओं का इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल के कैम्पस के बाहर आज सुबह स्कूल आते समय इन बच्चों पर मधुमक्खीयो ने अचानक हमला कर दिया।Ó
दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी के मानव संसाधन विभाग द्वारा जारी पदोन्नति आदेशानुसार विकास कुमार गुप्ता नेे अतिरिक्त मुख्य अभियंता के पद पर पदस्थापना के साथ ही दुर्ग क्षेत्र में 22 नवंबर 2019 को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व इस पद पर एम. जामुलकर सेवारत थे। क्षेत्रीय मुख्यालय में अतिरिक्त मुख्य अभियंता का पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्री गुप्ता ने कंपनी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि दुर्ग क्षेत्र में विद्युत विकास की गति को आगे बढ़ाने में टीमवर्क के साथ सतत् प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति को प्राथमिकता देते हुए राजस्व बकाया को कम करने प्रयासरत रहेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व श्री गुप्ता मुख्य अभियंता, संचारण संधारण, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, रायपुर कार्यालय में अधीक्षण अभियंता के पद पर पदस्थ थे। श्री गुप्ता छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र कें वृत्त कार्यालय में अधीक्षण अभियंता के पद पर सफलतापूर्वक सेवाएं दे चुके हैं। दुर्ग क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक अशोक कुमार ने पदोन्नति उपरांत दुर्ग क्षेत्र में पदभार ग्रहण करने पर श्री गुप्ता को बधाई एवं सफ ल कार्यकाल के लिए शुुभकामनाएं दी। दुर्ग क्षेत्र के सभी कार्यपालन, सहायक एवं कनिष्ठ अभियंता सहित अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने श्री गुप्ता को अपनी शुुभकामनाएं दी।
दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा कसारीडीह के कुर्मी भवन में महापौर निधि से पेवर ब्लाक लगाकर कुर्मी भवन को सुधारा गया। महापौर श्रीमती चंद्राकर ने कुर्मी भवन में पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया। लगभग 4 लाख की लागत से पेवर ब्लाक लगाया गया है। इसके साथ ही महापौर श्रीमती चंद्राकर द्वारा कुर्मी भवन के पास 5 लाख की लागत से सीमेंटीकरण सड़क निर्माण और कसारीडीह पुलिया में 2.50 लाख की लागत से पुलिया निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। इस दौरान लोक कर्म प्रभारी दिनेश देवांगन, जलकार्य प्रभारी देवनारायण चंद्राकर,पार्षद दिलीप साहू, पूर्व एल्डरमेन प्रतीक उमरे, अजय तिवारी, उपअभियंता गिरीश दीवान एवं अधिक संख्या में लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि काफ ी दिनों से इस क्षेत्र के निवासियों ने सड़क और पुलिया की सुविधा की मांग रखे थे। जिसका प्रस्ताव स्वीकृति उपरान्त निविदा आदि की प्रक्रिया के बाद आज उसका भूमिपूजन किया गया। जल्द ही इस सुविधा का लाभ निवासियों को मिलेगा। उन्होंने लोगों से अपील कर कहा कि सीमेंटीकरण सड़क निर्माण के समय पानी का क्योरिंग अच्छे से करना ताकि सड़क पक्का और मजबूत हो सके। भूमिपूजन के मौके पर आलोक ठाकुर, पूर्णिमा दिल्लीवार, अमन दुबे, ईश्वर साहू, थानसिंह साहू, आनंदराम, कंचन शुक्ला, जीवन, अय्यूबखान, गोपी राजपूत सहित अधिक संख्या में लोग उपस्थित थे।
जिला चिकित्सालय बीजापुर में सिटी स्कैन, इको कार्डियोग्राफी, एक्स-रे और सोनोग्राफी सुविधा का किया शुभारंभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उसूर और गंगालूर के लिए दो नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
रायपुर, 23 नवम्बर 2019





मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बीजापुर जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 291 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की जिलेवासियों को सौगात दी। उन्होंने इस अवसर पर जिला चिकित्सालय बीजापुर में सिटी स्कैन मशीन, इकोकार्डियोग्राफी, एक्स-रे और सोनोग्राफी सुविधा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उसूर और गंगालूर के लिए दो नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रदेश में दो नये विश्वविद्यालयों का निर्णय: महात्मा गांधी के नाम पर उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय और रायगढ़ में स्वर्गीय श्री नंद कुमार पटेल के नाम पर खुलेंगे नये विश्वविद्यालय
मंत्रिपरिषद ने प्रस्तावों का किया अनुमोदन
रायपुर, 23 नवम्बर 2019 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में पंचायती राज अधिनियम के साथ ही छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय की धाराओं में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया है। इन्हें विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा।
वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं में निःशक्त व्यक्ति के निर्वाचित नहीं होने की स्थिति में संबंधित पंचायतों में उनके नामांकन का प्रावधान नहीं है। साथ ही पंचायतों में पदाधिकारियों के निर्वाचन में शैक्षणिक योग्यता के संबंध में पंच पद के लिए पांचवीं और पंच के ऊपर के पदधारी के लिए आठवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इन प्रावधानों को संशोधन किए जाने की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए अब जिन पंचायतों में निर्वाचन के पश्चात् निःशक्त व्यक्ति का प्रतिनिधित्व नहीं होने की स्थिति में वहां निःशक्त व्यक्ति को नामांकित करने के संबंध में तथा त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं में केवल साक्षर होने पर ही, निर्वाचन हेतु पात्रता के संबंध में छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धाराओं में संशोधन के प्रस्ताव को मंत्री परिषद के बैठक में अनुमोदित किया गया।
इसके साथ ही मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश में दो नये विश्वविद्यालय प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया, इनमें महात्मा गांधी के नाम पर उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय और रायगढ़ में स्वर्गीय श्री नंद कुमार पटेल के नाम पर नये विश्वविद्यालय प्रारंभ करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया । बैठक में इसके साथ ही विधानसभा सत्र. में प्रस्तुत किए जाने वालीे अन्य विधेयकों के संशोधन प्रस्तावों का भी अनुमोदन किया गया।
31 प्रकार की प्रतिबंधित दवा बरामद, कार्रवाई के लिए हसौद पुलिस के सुपुर्द
दो बार क्लीनिक सील, फिर भी बेखौफ चल रही दुकानदारी
जांजगीर/हसौद। हसौद के बंगाली डॉक्टर सुप्रीयो विश्वास के घर में आज बीएमओ और पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम को 3 प्रकार की प्रतिबंधित दवा मिली, जिसे टीम ने जब्त कर लिया है। वहीं कार्रवाई के लिए हसौद पुलिस के सुपुर्द किया गया है। आपकों बता दें कि इसके पहले भी दो बार इसका बंगाली क्लीनिक सील हो चुका है, लेकिन बाद में फिर से यह क्लीनिक स्वास्थ्य अफसरों की मेहरबानी से बेधड़क चलने लगा। इसके चलते हाल ही में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद जिला प्रशासन की नींद खुली।
आपकों बता दें कि हसौद में बंगाली डॉक्टर सुप्रियो कुमार विश्वास की दुकानदारी लंबे समय से चल रही है। इस बीच बीते 8 अगस्त को इस बंगाली डॉक्टर के यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की थी। तब जांच में क्लीनिक का संचालन पूरी तरह अवैध पाया गया। इतना ही नहीं, बगैर कोई लायसेंस क्लीनिक में दवा भी बरामद हुई थी। तब बीएमओ की टीम ने इस क्लीनिक को सील कर दिया। लेकिन फिर से यह क्लीनिक खुल गया। जबकि इसके पूर्व भी एक बार यह क्लीनिक सील हो चुका है। सवाल यह है जब पहली दफा जांच में यह स्पष्ट हो गया कि इस क्लीनिक का संचालन पूरी तरह अवैध है तो फिर किसकी अनुमति से यह क्लीनिक फिर से प्रारंभ हो गया। दूसरी बार जब इस क्लीनिक की जांच की गई, तब भी क्लीनिक का संचालन अवैध पाया गया। तब फिर से इस क्लीनिक को सील कर दिया गया। लेकिन इस बंगाली डॉक्टर का हौसला देखिए कि वह फिर से इलाज करने लगा। तब बुखार से पीडि़त एक गर्भवती महिला को इसी डॉक्टर ने गर्भपात की दवा खिला दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। इस मामले से भी जिले के स्वास्थ्य अमले को अवगत कराया गया, लेकिन सीएमएचओ ने गोलमोल जवाब देकर चलता कर दिया। ऐसे में इस बंगाली डॉक्टर का हौसला और बढ़ गया और फिर इसी डॉक्टर पर फिर से गलत इलाज की वजह से मौत का आरोप लगा। इस मौत के लिए जितना दोषी बंगाली डॉक्टर है, उतना ही दोषी जिले का स्वास्थ्य अमला है। क्योंकि एकबार क्लीनिक सील होने के बाद भी वह बंगाली डॉक्टर किसके संरक्षण में बेखौफ होकर क्लीनिक का संचालन कर लोगों के जान से खेल रहा था। हालांकि अब सीएमएचओ ने जिले भर के झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। आज दोपहर जैजैपुर बीएमओ सरोज तक्षक, एएसआई पी मल्होत्रा की टीम ने इस बंगाली डॉक्टर के घर में छापामार कार्रवाई की, तब 31 प्रकार की प्रतिबंधित दवा बरामद हुई। खास बात यह है कि इस दवा में गर्भपात, नींद की दवा, पेट दर्द की दवा सहित कई तरह की दवा है। इस मामले में सभी दवा को जब्त कर कार्रवाई के लिए हसौद पुलिस के हवाले किया गया है। लेकिन सवाल यह है कि इस बंगाली डॉक्टर के खिलाफ क्या वाकई एफआईआर होगी, या फिर पहले की तरह मामला रफा-दफा करके बंगाली डॉक्टर फिर से क्लीनिक प्रारंभ करने कामयाब हो जाएगा।
कचरा सेंटरों में प्लास्टिक साफ करने टंकी बनाकर अवगत करायें
दुर्ग। आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा आज डाटा सेंटर में समय सीमा की बैठक में निदान, कलेक्टर जनदर्शन, जनचैपाल, मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त पत्रों का निराकरण, एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर की गई। उन्होंने बैठक में समस्त विभागीय अधिकारियों को सफाई, निर्माण, पेंच वर्क कार्य, संरधारण, जलप्रदाय के कार्य, शौचालयों का संरधारण जैसे अनेक कार्यो को प्राथमिकता के साथ करने सख्त निर्देश दिये। बैठक में कार्यपालन अभियंता राजेश पाण्डेय, टी0के0 देव, सहा0 अभियंता जगदीश केशरवानी, जितेन्द्र समैया, राजू पोद्दार, उपअभियंता राजकिशोर पालिया, विश्वनाथ मिश्रा, विनोद मांझी, भीमराव, स्वेता महलवार, शिव शर्मा, राजस्व अधिकारी आर0के0 बंजारे, सहा0 राजस्व अधिकारी प्रकाशधर दीवान, कर्मशाला अधीक्षक बीरेन्द्र ठाकुर, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, स्वच्छता निरीक्षक जसवीर सिंह भुवाल, मेनसिग मंडावी, चंद्रकांत शर्मा एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि आयुक्त श्री बर्मन द्वारा 18 नवंबर से 22 नवंबर की स्थिति में निदान 1100 में लगभग 60 आवेदन, शेष कलेक्टर टी.एल., निगम जनदर्शन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, सामान्य जनदर्शन, पीएमओ कार्यालय, सामान्य प्रशासन, मुख्य सचिव, माननीय प्रभारी मंत्री, उच्चतम न्यायालय, एवं अन्य मांग और शिकायतों के लगभग 80 आवेदनों की समीक्षा की गई। प्राप्त शिकायतों में सुलभ शौचालयों, सार्वजनिक शौचालयों पानी, प्रकाश एवं अन्य सुविधाएॅ उपलब्ध कराना, सीट, दरवाजा, बेसिन आदि ठीक करना, अमृत मिशन के तहत् खोदे गये गड्ढे को पाटने, नल कनेक्शन लगाने, गंदा पानी आने की शिकायत, शौचालयों में तथा वार्ड में पावर पंप खराब होने, बोर पंप खराब होने, सड़कों का पेंच वर्क कराने, ब्रेकर हटाने जैसे अनेक शिकायत व मांग का पत्र उपरोक्त माध्यमों से प्राप्त हुआ है। अधिकारियों ने इनमें से कुछ प्रकरणों का निराकरण की जानकारी आयुक्त को दिये जिसे ऑन लाईन कटवाया गया।
बैठक में आयुक्त ने सभी अधिकारियों से कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में शहर की समुचित सफाई व्यवस्था बेहतर किया जाना है। आप लोगों के प्रभार वार्डो में जितने भी सुलभ शौचलय हैं, जिसे महिला स्व सहायता समूहों को संचालन देख-रेख के लिए दे दिया गया हैं। उन्हें हैण्डओव्हर करने के पूर्व सभी शौचालयों में रोशनदान, सीट, दरवाजा, प्रकाश, पानी टंकी, बेसिन, रंग-रोगन आदि सभी कार्य पूर्ण कराकर समूह को सौंपे। बैठक में उन्होंने कहा मोटर पंप ब्राण्डेड कंपनी के लगाये बार-बार खराब होने वाले पंप का परीक्षण कर सूचीबद्ध करें। उन्होंने निगम के ट्रेचिंग ग्राउण्ड में टायलेट और पानी प्रकाश की सुविधा करने निर्देश दिये। उन्होंने कहा सभी के वार्डो में पेंच वर्क होगा। सभी उन सभी पेंच वर्क कार्य को चिन्हित कर सूूची प्रस्तुत करें तथा सूची अनुसार 10 दिनों के अंदर पेंच वर्क कार्य को पूरा करें। उन्होंने कहा सूचना, शिकायत, मांग के सभी कार्य महत्वपूर्ण है अत: सभी कार्यो को प्राथमिकता से करायें।
०००००००००००००००००
टब तक 65 प्रकरणों में 16,939.28 क्विंटल धान व 10 वाहन जब्त
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के मार्गदर्शन में धान के अवैध भण्डारण व परिवहन पर मण्डी अधिनियम के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिले में अब तक 65 प्रकरणों में 16 हजार 939.28 क्विंटल धान व 10 वाहन जब्त किया गया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार 22 नवंबर को 07 प्रकरणों में 331.3 क्विंटल धान मण्डी अधिनियम के तहत जप्त किया गया है। बलौदा विकासखण्ड के ग्राम डांगरी में 45 बोरी और ग्राम खिसोरा में 102 बोरी धान डिप्टी कलेक्टर केएस पैकरा की टीम द्वारा किया गया। टीम में सहकारिता, मण्डी, खाद्य विभाग के अधिकारी शामिल हैं।
------------