ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
रायपुर. दोस्ती (Friendship) बढ़ाकर ब्लैकमेल (Blackmail) करने वाले पति और पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दंपति ने आदिम जाति कल्याण विभाग के रिटायर्ड ड्राफ्टमैन को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपए हड़प लिए. मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पति पत्नी ने रिटायर्ड ड्राफ्टमैन का पहले अश्लील वीडियो बनाया, फिर उसे वायरल (Viral) करने की धमकी देने लगे. इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में इस मामले की शिकायत की. शिकायत के बाद पुलिस (Police) ने मामले की जांच की और भिलाई के आरोपी दंपति को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है.
दंपति ने किया ब्लैकमेल
मिली जानकारी के मुताबिकआदिम जाति कल्याण विभाग के रिटायर्ड ड्राफ्टमैन का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में भिलाई निवासी दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी दंपत्ति ने रिटायर्ड ड्राफ्टमैन को ब्लैकमेल कर डेढ़ लाख भी वसूला लिए. रिटायर्ड ड्राफ्टमैन परिमल कुमार ने सिविल लाइन थाने में इस मामेल की शिकायत की थी. तकरीबन दो महीने से आरोपी दंपति तपन मजूमदार और रूपा मजूमदार रिटायर्ड ड्राफ्टमैन को ब्लैकमेल कर रहे थे. आरोप हैं कि रूपा मजूमदार ने परिमल के साथ अम्बिकापुर और भिलाई अश्लील वीडियो बनाया था. फिलहाल सिविल लाइन पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
दी थी ये धमकी
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी तपन और रूपा मजूमदार पीड़ित परिमल कुमार के दोस्त थे. इस दौरान तपन और रूपा ने परिमल को अपने घर बुलाया और नशे की गोली दी. फिर रूपा ने उसके साथ अश्लील वीडियो बना लिया. वीडियो बनाने के बाद दंपति परिमल को ब्लैकमेल करने लगे और पैसों की मांग की. परिमल ने भिलाई में दंपति को तकरीबन 5 हजार रुपए दिए. पीड़ित का आरोप है कि पैसे देने के बाद फिर आरोपी दंपति ने उसे भिलाई बुलाया और फिर एक बार वीडियो बनाया गया. फिर ब्लैमेल करने का सिलसिला चालू हुआ. इस दौरान महिला ने गर्भवति होने की बात कही और पैसे मांगने लगी. दंपति ने अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी. इसके बाद परिमल ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की.
हर गांव में हो रही बैठक, फसल काटने की जानकारी
दे रहे ग्रामीण और पैरा सौंपा जा रहा गौठान को
दुर्ग। पचास के दशक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आगे लाने एवं सामाजिक समता मजबूत करने आचार्य विनोबा भावे ने भूदान आंदोलन चलाया था। अपने समय की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने एवं गांव में वंचित लोगों को आगे लाने उनकी यह पहल इनके लिए संजीवनी साबित हुई थी। समय के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था में और कृषि अर्थव्यवस्था में बड़ा परिवर्तन आया है बदलते समय की जरूरतों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार ऐसे फैसले और नवाचार कर रही है जिससे परंपरागत ज्ञान और समझ का इस्तेमाल कर अपने उपलब्ध संसाधनों का उचित उपयोग कर खेती किसानी को नई दिशा दी जा सके। गौठानों के लिए पैरा दान की पहल इसी से जुड़ी कड़ी है। दुर्ग जिले में भी पंचायतों में बैठकों में ग्रामीणों से गौठान के लिए पैरा दान की अपील की जा रही है। अपनी आवश्यकता पूरी हो जाने के बाद पैरा गौठान के लिए दान दे देने की अपील उनसे की जा रही है। इसका बहुत अच्छा प्रभाव पड़ रहा है। फसल काटने के समय ग्रामीण इसकी जानकारी पंचायत को उपलब्ध करा रहे हैं। पंचायत का अमला वहां पहुंचकर पैरा इक_ा कर रहा है। जिला पंचायत सीईओ श्री गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि बैठकों में ग्रामीण अपने गौठानों में चारे की उपलब्धता के लिए काफी उत्साह दिखा रहे हैं। लोगों के उत्साह के चलते पर्याप्त मात्रा में पैरा गौठानों में इक_ा हो रहा है। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत द्वारा पंचायतों में पैरा दान के लिए बैठक करने रोस्टर बनाया गया है तथा इसकी मानिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।
ग्रामीण कर रहे चारा दान- ग्राम ढौर में सचिव भुजबल ने बताया कि ग्रामीण अपने बचे हुए चारा हमें उपलब्ध करा रहे हैं। हमारे पास मवेशियों के लिए पर्याप्त चारा हो गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण अपनी फसल कटने पर इसकी जानकारी पंचायत को दे रहे हैं। उदाहरण के लिए आज ही एक ग्रामीण ने अपनी 9 एकड़ फसल में कटाई कराई और बचा चारा उपलब्ध कराया।
पैरा एकत्र कर बंडल बनाएगी मशीन- जनपद पंचायत सीईओ पाटन श्री मनीष साहू ने बताया कि पैरा एकत्र कर बंडल बनाने के काम को आसान करने मशीन मंगवाई गई है। इसके माध्यम से बने बंडल काफी कम जगह घेरते हैं और इनका ट्रांसपोर्टेशन और रखरखाव आसान हो जाता है।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था की चुनौतियों से निपटने अभिनव प्रयोग- हरियाणा और दिल्ली के किसानों द्वारा पराली जलाने से छाये प्रदूषण का सामना बीते दिनों दिल्ली को करना पड़ा। खेतों में पराली जलाना प्रतिबंधित है। देश भर में पराली जलाने के संकट का उपाय देते हुए बीते दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पराली से खाद बनाने की योजना सुझाई। यहां पैरा दान से मवेशियों के लिए चारा बचेगा, पर्याप्त चारे की उपलब्धता होने से मवेशी खड़ी फसल नहीं चरेंगे। अपने उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर उन्नत खेती की यह समझ छत्तीसगढ़ को अन्य राज्यों से बिल्कुल अलग पायदान पर खड़ा कर रही है। प्रशासनिक अमले की पहल और ग्रामीण जागरूकता से मिलकर यह अभिनव प्रयोग सफल होने की दिशा में है और इसका जमीनी असर जल्द नजर आएगा।
इस तरह गौठान में इक_ा हुआ चारा 1. फोटोग्राफ- 1 पंचायत में बैठक का आयोजन हुआ, इसमें पैरा दान करने के संबंध में आग्रह किया गया।
भिम्भोरी को उप तहसील बनाए जाने की घेाषणा
मुख्यमंत्री ने बेमेतरा जिले वासियों को दी 98.50 करोड़ के विकास कार्याे की सौगात
मुख्यमंत्री ने केन्द्र से छत्तीसगढ़ के चावल लेने की पुरजोर मांग की
बेमेतरा. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय बेमेतरा के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 98 करोड़ 50 लाख रूपए के विकास कार्याे का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसके अलावा उन्होंने हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत सामाग्री का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने बेमेतरा जिले में इथेनाॅल प्लांट स्थापित करने, उप तहसील नांदघाट को तहसील का दर्जा, एवं भिंभौरी को उप तहसील बनाए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि, एवं पशुधन विकास, जलसंसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चैबे, जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत, विधायक बेमेतरा श्री आशीष कुमार छाबड़ा, विधायक नवागढ़ श्री गुरूदयाल सिंह बंजारे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, संभागायुक्त दुर्ग श्री दिलीप वासनिकर, कलेक्टर बेमेतरा श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर, जिला पंचायत के सीईओ प्रकाश कुमार सर्वे, अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
आम सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने वायदे के मुताबिक किसानों का धान 2500 रूपए प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने केन्द्र से अनुरोध किया कि जिस प्रकार पूर्व में छत्तीसगढ़ का चावल लेते थे उसी तरह इस साल भी लें। केन्द्र द्वारा छत्तीसगढ़ का चावल नहीं लेने की बात की जा रही है। इस बाबत् मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा प्रधानमंत्री को चिट्ठी भी लिखी गई है। इसके अलावा केन्द्रीय खाद्य मंत्री से नई दिल्ली में मुलाकात भी कर चुके है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद प्रदेश में खुशहाली आई है। लोगों की आय में वृद्धि हुई है। प्रदेश में सुपोषण योजना एवं हाॅट बाजार क्लिनिक योजना संचालित की जा रही है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने हा रहे है। महिला एवं बेटियों के लिए भी अनेक योजनाएं चलायी जा रही है। मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि बेमेतरा जिले के विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी।
गृहमंत्री श्री साहू ने कहा कि बेमेतरा जिले का सुव्यवस्थित विकास किया जाएगा। बेमेतरा शहर में फोरलेन सड़क बनेगी, जिसका भूमिपूजन हुआ है। मुख्यमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहारो पर अवकाश घोषित कर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का संरक्षण कर रहे हैै। श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पिछले 11 माह में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, किसान, मजदूरों की हित में अनेक कदम उठाए गये है, जो सराहनीय है। श्री साहू ने बेमेतरा विधायक द्वारा पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटन स्पाॅट के रूप में विकसित करने की मांग के संबंध में कहा कि इसका परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करायी जाएगी। कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चैबे ने कहा कि पिछले साल समर्थन मूल्य पर 80 लाख मेट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया था। इस वर्ष 85 लाख मेट्रिक टन खरीदने का लक्ष्य है। किसानों को धान उपार्जन के संबंध में किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। छत्तीसगढ़ के किसान मुख्यमंत्री के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़े है। कृषि मंत्री श्री चैबे ने कहा कि भारतीय खाद्य निगम छत्तीसगढ़ की चावल नहीं खरीदना चाह रही है। उन्होंने केन्द्र से पुनः छ.ग. का चावल खरीदने का अनुरोध किया। श्री चैबे ने लोगों से भू-जल स्तर बनाये रखने के लिए नाला का पानी नाला में रोकने का आव्हान किया।
विधायक बेमेतरा श्री छाबड़ा ने कहा कि आज मुख्यमंत्री के करकमलों से जिले के विकास हेतु अनेक कार्याे का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया है। आने वाले समय में व्यवस्थित विकास दिखेगा। श्री छाबड़ा ने बेमेतरा शहर में बाॅयपास की मांग भी शीघ्र ही पूरी होने वाली है। विधायक ने खिलोरा जलाशय के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का अनुरोध किया। कलेक्टर ने प्रतिवेदन का पठन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा हितग्राही मूलक योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को सुपोषण कीट, छोटे बच्चों का अन्न प्रासन्न, सिलाई मशीन, निर्माणी श्रमिकों को ई-रिक्शा, बैटरी चलित ट्रायसिंकल का वितरण किया गया। नेत्रदान महादान की कुल 08 प्रकरण के साथ पुरे राज्य में अग्रणी जिला है। बेमेतरा जिले में स्लम पट्टों का नवीनीकरण एवं नियमितीकरण किया जा रहा है। राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत कुल 975 पट्टो का वितरण किया जाना है।
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम, भिलाई उडऩदस्ता टीम ने जोन क्षेत्र अंतर्गत होटल, रेस्टोरेंट, किराना दुकान, बाजार, प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग रखने वालों पर कार्यवाही की। जिसमें 02 व्यवसायियों द्वारा अपने दुकान पर घरेलु गैस सेलेण्डर का उपयोग करते हुए पाये जाने पर कार्यवाही की गई उसी प्रकार अन्य जगहों पर बचे हुए बासी खाद्य पदार्थ, नालियों पर कचरा, सफाई व्यवस्था, लायसेंस आदि की जायजा लिया गया तथा ऐसे प्रतिष्ठान जो बिना लायसेंस के चलाये जा रहे थे उससे दाण्डिक शुल्क वसूलकर निगम कोष में जमा कराया गया साथ ही चेतावनी दी गई की बिना लायसेंस संचालन करने पर नगर निगम अधिनियम के तहत् कार्यवाही की जा सकती है।
निगम की उडऩदस्ता टीम द्वारा राधेलाल चाय नास्ता, शर्मा फर्नीचर, गुरुकृपा फर्नीचर, रुद्रांस फर्नीचर, नंदू किराना स्टोर्स, शंभूनाथ यादव भैंस खटाल, गरीबा ट्रेडर्स, चाय नास्ता सेन्टर, अन्य कुल 21 व्यवसासियों पर कार्यवाही की गई जिससे 13 हजार रुपये अर्थदण्ड लिया गया।
उडऩदस्ता की टीम सम्पूर्ण निगम क्षेत्र में सड़क पर कचरा फैलाने वाले तथा सड़क पर सामान रखकर यातायात बाधित, लायसेंस नहीं रखने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है।
आयुक्त ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से अपील की है कि गंदगी न फैलायें, यातायात प्रभावित न करें एवं सभी प्रतिष्ठान लायसेंस अपने दुकान पर ही रखें ताकि आप पर होने वाले कार्यवाही से बचा जा सके।
०००००००००००००००००००००००००
सड़क किनारे से हटाया गया अतिक्रमण, 6500 रु0 वसूल किया जुर्माना
दुर्ग। जिला कलेक्टर एवं निगम आयुक्त के निर्देशानुसार आज नगर पालिक निगम दुर्ग एवं पुलिस यातायात विभाग द्वारा यातायात सुरक्षा के तहत् संयुक्त रुप से अभियान चलाया गया। मेन्नो नाईट चर्च के पास से लेकर नया बस स्टैण्ड जी ई रोड में कार्यवाही कर 9 लोगों से 6500 रु0 जुर्माना लेकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई । सभी 9 लोगों द्वारा सड़क किनारे सड़क को घेर कर व्यवसाय किया जा रहा था अपने व्यवसाय के लिए कचरा गंदगी की जा रही थी, इससे यातायात अवरुद्ध हो रहा था। निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने बताया यह कार्यवाही सभी प्रमुख मार्गो में निरंतर जारी रहेगा। अत: समस्त नागरिकों से अपील व अनुरोध है कि वे किसी भी प्रकार से सड़क किनारे अतिक्रमण कर व्यवसाय न करें, गंदगी व कचरा न फैलायें अन्यथा निगम की कार्यवाही का आप स्वयं जिम्मेदार होगें।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम व यातायात पुलिस के क्षरा आज नया बस स्टैण्ड जीई रोड किनारे में ठेला खोमचा लगाकर फल, कपड़ा, चश्मा आदि का व्यवसाय किया जा रहा है जिससे यातायात प्रभावित हो रही है। इसके देखते हुये आज कड़ी कार्यवाही की गई। नया बस स्टैण्ड जी ई रोड अतिक्रमण करने वाले और कचरा गंदगी करने वाले हाईवे टायर्स संचालक से 1000 रु0, राजेन्द्र पार्क के पास कपड़ा दुकान इमरान खान से 2000 रु0, महेन्द्र जाटव से 1000 रु0, सोना खान से 500 रु0, तथा अन्य 04 चाट ठेला आदि से 500-500 रु0 कुल 2000 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। कार्यवाही के दौरान सभी चेतावनी व समझाईश दिया गया। उन्होंने कहा सड़क किनारे सामान रखकर तथा ठेला खोमचा लगाकर अतिक्रमण करने वालों पर निरंतर कार्यवाही की जाएगी। जिसका वे स्वयं जिम्मेदार होगें।
००००००००००००००००००००००
विकास व निर्माण कार्यो की समीक्षा में आयुक्त ने ठेकदार और अधिकारियों को दिये कड़े निर्देश
दुर्ग. निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर के अनेक वार्डो में हो रहे विकास और निर्माण कार्यो की समीक्षा निगम अधिकारियों और कार्य करने वाले ठेकेदार व एजेंसियों की बैठक लेकर किये। बैठक में उन्होंने दो टूक कहा निगम द्वारा सांसद, विधायक, को कार्य आदेश दिया गया है। आप सभी को निर्देशित किया जाता है कि निविदा लेने और कार्य आदेश प्राप्त करने के बाद कोई समस्या न बतायें। केवल कार्य प्रारंभ करके ही अवगत करायें। कि अमुक वार्ड में उपरोक्त निर्माण कार्य किया जा रहा है। बैठक में कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, राजेश पाण्डेय, सहा0 अभियंता टी0के0 देव, जगदीश किशरवानी, उपअभियंता ए0आर0 रहंगडाले, राजकिशोर पालिया, विश्वनाथ मिश्रा, स्वेता महलवार, विनोद मांझी, भीमराव सहित ठेकेदार दिलीप मारोटी, प्रमोद महोबिया, संजीत सिंह, ऋषि गुप्ता, श्री चंद्राकर, संदीज भाटिया सहित अन्य ठेकेदार उपस्थित थे।
विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में आयुक्त श्री बर्मन ने शासन की अधोसंरचना मद के कार्यो की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने बुनियादी सुविधाओं के अंतर्गत सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद, एल्डरमेन निधि से किये जाने वाले विकास और निर्माण कार्यो तथा संरधारण कार्यो की समीक्षा किये। उन्होंने कहा जिन ठेकेदारों ने कार्य आदेश प्राप्त कर लिये हैं वे तत्काल कार्य प्रारंभ कर अवगत करायें। वे किसी प्रकार से कोई समस्या न बतायें। उन्होंने कहा इस बात का ध्यान रखें कि कराये जा रहे कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, साथ ही समय सीमा में कार्य पूर्ण करायें। ठेकेदारों ने सामग्री संबंधित समस्या अन्य समस्याओं की ओर आयुक्त महोदय का ध्यान आकर्षित किया गया।
०००००००००००००००
रायपुर, 19 नवम्बर 2019 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बालोद जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम सिंघोला में आयोजित पंच एवं सरपंच कृषक सम्मेलन एवं आभार कार्यक्रम में 101 करोड़ 54 लाख रूपए लागत के 169 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 86.75 करोड़ रूपए लागत से बनने वाले 114 विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास और 14.79 करोड़ रूपए लागत के 55 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। इस अवसर पर श्री बघेल ने शासन के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि के चेक वितरित किए। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल जिन कार्यों का लोकार्पण किया, इनमें प्रमुख रूप से एक करोड़ 78 लाख की लागत के बालोद में निर्मित पोस्ट मेट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास भवन, एक करोड़ 79 लाख रूपए की लागत सेे अर्जुन्दा में पोस्ट मेट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास भवन, एक करोड़ 77 लाख रूपए की लागत सेे बालोद के लाईवलीहुड कॉलेज में 50 सीटर कन्या छात्रावास और एक करोड़ 21 लाख रूपए लागत के गुरूर विकासखण्ड के कोचवाही में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन सहित अनेक निर्माण कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल जिन कार्यों का शिलान्यास किया, इनमें प्रमुख रूप से 23 करोड़ 15 लाख रूपए लागत के गुण्डरदेही बायपास मार्ग (खल्लारी से मुड़ियापार), 11 करोड़ 17 लाख रूपए लागत के खप्परवाड़ा, सिरसिदा, मतवारी सड़क एवं पुल-पुलिया, 02 करोड़ 34 लाख रूपए लागत से कंवर-गंगोरीपार-भोथली बासीन मार्ग पर स्थित चोरहा नाला (बासीन नाला) पर पुल और एक करोड़ 91 लाख रूपए की लागत से बालोद में पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास भवन सहित विभिन्न कार्य शामिल हैं।
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा अंडर 14 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन किया जाना है जिसके लिए क्रिकेट संघ बिलासपुर ने अंडर 14 में चयनित खिलाडिय़ों का सलेक्शन मैच कराया जा रहा है और चयनित खिलाडिय़ों को 4 ग्रुप में विभाजित कर टीम बनाया गया है जो बिलासपुर नॉर्थ, बिलासपुर ईस्ट, बिलासपुर वेस्ट और बिलासपुर साउथ का नाम दिया गया है। जिसमें आज तीसरा सिलेक्शन मैच बिलासपुर ईस्ट बनाम बिलासपुर वेस्ट के मध्य मैच खेला गया, बिलासपुर ईस्ट के कप्तान तनय अग्रवाल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया और बिलासपुर वेस्ट की टीम को बल्लेबाजी करने की आमंत्रित किया, अंडर 14 बिलासपुर वेस्ट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 171 बनाए। वेस्ट की टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए करणराज वर्मा ने नाबाद 54 रन बनाए। और बिलासपुर ईस्ट की ओर से गेंदबाजी करते हुए शशांक ठाकुर ने 3 विकेट लिए। और ईस्ट की टीम ने 171 रनों का पीछा करते हुए 122 रनों पर आउट हो गई। ईस्ट की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आर्यन सिंह अंत तक नाबाद रहते हुए 27 रन बनाए और इस तरह बिलासपुर वेस्ट की टीम ने यह मैच 49 रनों से जीत दर्ज की। वेस्ट की ओर से गेंदबाजी करते हुए बाएं हाथ के गेंदबाज धनंजय नायक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट निकाले। इसके अलावा अंडर 14 के पहले सलेक्शन मैच में बिलासपुर ईस्ट बनाम बिलासपुर साउथ की मैच खेला गया जिसमें बिलासपुर ईस्ट के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। और बिलासपुर साउथ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 163 रन बनाकर आउट हो गई साउथ की ओर से बल्लेबाजी करते हुए विकेटकीपर ऋषभ शर्मा ने आतिशी पारी खेलते हुए 39 गेंदों में 63 रनों का योगदान दिया , बिलासपुर ईस्ट की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान तनय अग्रवाल ने 4 विकेट हासिल किए। इसके पश्चात 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 ओवर शेष रहते हुए 2 विकेट से मैच अपने नाम किया। जिसमें प्रारम्भिक बल्लेबाज आर्यन सिंह ने 50 रनों की शानदार पारी खेली। इसके पश्चात अंडर 14 के दूसरे सेलेक्शन मैच में बिलासपुर नार्थ बनाम बिलासपुर वेस्ट के मध्य मैच खेला गया, जिसमें बिलासपुर वेस्ट के कप्तान मोहम्मद कासिम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया, और बिलासपुर नॉर्थ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 180 रन बनाए। बिलासपुर नॉर्थ की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मयंक सोनकर नाबाद 51 रनों की पारी खेली। वहीं बिलासपुर वेस्ट की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान मोहम्मद कासिम ने तीन विकेट लिए। इसके पश्चात बिलासपुर वेस्ट की टीम ने 181 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 142 रन ही बना पाई जिसमें आविश यादव अंत तक नाबाद रहते हुए 51 रन बनाए। इस तरह बिलासपुर नॉर्थ ने बिलासपुर वेस्ट को 28 रनों से सिकस्त दी। और कल दिनांक 18 नवंबर को चौथा ह्व 14 सिलेक्शन मैच बिलासपुर नॉर्थ बनाम बिलासपुर साउथ के मध्य मैच खेला जाएगा। मैच के दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष मुकुल तिवारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया सचिव विंटेश अग्रवाल , अनुराग बाजपाई, देवेंद्र सिंह,आलोक श्रीवास्तव, सुशांत राय, महेंद्र गंगोत्री,ओपी यादव, रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला,भूपेंद्र पांडे, राजेश शुक्ला, पुष्कर राही एवं अंडर 14 टीम के कोच दिलीप सिंह और सैयद शब्बीर अली रिजवी मौजूद थे इन सभी मैचों के दौरान मैच के निर्णायक रहे महेश दत्त मिश्रा एवं सोनल वैष्णव। यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल के द्वारा दिया गया
बिलासपुर । कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश कुमार अग्रवाल और सहायक कलेक्टर देवेश धु्रव ने कल रात को जिला अस्पताल और मातृ-शिशु अस्पताल का औचक निरीक्षण कर इन अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिये। मातृ-शिशु अस्पताल की बाउंड्रीवाल का मरम्मत करने का निर्देश दिया। साथ ही अस्पतालों में साफ-सफाई हेतु निर्देश दिया। अधिकारियों ने जिला अस्पताल के केजुअल्टी वार्ड, मातृ-शिशु अस्पताल के साथ-साथ रेडक्रास के मेडिकल शॉप का भी निरीक्षण किया और उपलब्ध दवाईयों के बारे में भी जानकारी ली।
बिलासपुर । कलेक्टर डॉ.संजय अलंग के निर्देश पर पूरे जिले में अवैध धान की बिक्री, भंडारण एवं अंतर्राज्यीय परिवहन पर रोक लगाने के लिये राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग द्वारा सघन कार्यवाही की जा रही है। धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन की सख्ती से जांच की जा रही है और अवैध धान और धान परिवहन करने वाले वाहनों को जब्त किये जा रहे हैं। अब तक 1 हजार क्विंटल से ज्यादा अवैध धान जब्त किया गया है। अवैध धान का परिवहन करने वाले 15 वाहनों को भी जब्त किया गया है। अंतर्राज्यीय परिवहन पर सख्ती से रोक लगाने के लिये जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में 13 नाके बनाये गये हैं, जिसमें 8 नाके वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रों में बनाये गये हैं। आज 17 नवंबर को अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के 26 मामले दर्ज किये गये और 786 क्विंटल धान की जब्ती की गई साथ ही 14 वाहन भी जब्त किये गये, जो धान का अवैध रूप से परिवहन कर रहे थे। पेण्ड्रारोड अनुभाग में 5 प्रकरण दर्ज कर 427 बोरा (170.80 क्विंटल) धान जब्त किया गया है। इसी तरह रतनपुर में धान की अवैध परिवहन की जांच कर 150 बोरी धान जब्ती की गई। इसी तरह बिल्हा, सकरी में भी राईस मिलों की जांच और अवैध धान परिवहन करने वाले गाडिय़ों की सघन चेकिंग कर कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही सतत् जारी रहेगी। सीमावर्ती राज्यों से धान आवक को रोकने के लिये पेण्ड्रारोड के एसडीएम द्वारा सीमावर्ती ग्राम खैरझिटी, पंखुड़ी, गुम्माटोला, छरहर, मालाडांड़, चंगेरी, बरौर, कबीरचबूतरा, बघरीझोरकी, जलेश्वर, लरकेनी, सिवनी और लालपुर में बैरियर बनाया गया है।
दुर्ग। जिले में अब तक शून्य से तीन साल के गंभीर कुपोषित बच्चों को गर्म पौष्टिक भोजन खिलाया जा रहा था। अब इसमें मध्यम कुपोषित बच्चे भी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री अंकित आनंद ने पाटन ब्लाक की आंगनबाडिय़ों के निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विपिन जैन को इस संबंध में प्रस्ताव देने कहा। कलेक्टर ने आज देवादा, तर्रा, जामगांव, अरसनारा, सांकरा, पंदर, दरबार मोखली, लोहर्सी की आंगनबाडिय़ों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां चल रहे मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के क्रियान्वयन का अवलोकन किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से और वहां उपस्थित गर्भवती माताओं एवं शिशुवती माताओं से बातचीत की। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का लक्ष्य कुपोषण को पूरी तरह से समाप्त करना है। इसके लिए विभागीय दायित्व के साथ ही लोगों को जागरूक करना भी आवश्यक है। सामुदायिक भागीदारी के लिए लगातार गांव के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्यजनों से चर्चा करें। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी के साथ ही पाटन ब्लाक के परियोजना अधिकारी श्री सुमीत गंडेजा श्री जितेन्द्र साव भी उपस्थित थे।
अच्छा कार्य कर रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का होगा सम्मानए चिन्हांकन के दिए निर्देश. पाटन ब्लाक की आंगनबाडिय़ों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं द्वारा किए जा रहे उद्यम से कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गंभीर कुपोषित और मध्यम कुपोषित बच्चों का कुपोषण दूर करने की दिशा में अच्छा कार्य कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान करें। उन्होंने देवादाए पंदरए दरबार मोखलीए लोहर्सी में हो रहे कार्यों की विशेष तौर पर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य निरंतर जारी रहें और इसके लिए सामुदायिक सहभागिता के साथ कार्य करें। इससे आपको विशेष रूप से मदद मिलेगी और कुपोषण से लडऩे के उद्देश्य को जल्द पाने में सफलता मिलेगी। चखा रेडी टू ईट, पैकेट का निरीक्षण भी किया. सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में कलेक्टर ने रेडी टू ईट चखा भी और इनके पैकेट भी देखे। पैकेट में निर्माण की तिथि और अन्य बारीकियों से भी वे संतुष्ट हुए। कलेक्टर ने केंद्र में आने वाली शिशुवती एवं गर्भवती माताओं से भी बातचीत की और भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि उन्हें पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है और यहां आकर उन्हें अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि एनीमिया से लडऩे के लिए एनीमिक महिलाओं को पौष्टिक आहार देने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। अपने भोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बताये गए पोषण के अनुरूप खाना खाएं ताकि तेजी से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ सके।
पेण्ड्री में पहुंचे मंत्री द्वय रविन्द्र चौबे एवं टीएस सिंहदेव ने दी विकास कार्यों की सौगात
दुर्ग। छत्तीसगढ़ की सरकार किसान के बेटे की सरकार है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहली प्राथमिकता किसानों के हितों की रक्षा करना है। इसके लिए पहले भी कार्य किया है और आगे भी कार्य करते रहेंगे। यह बात कृषि मंत्री रवींद्र चौबे ने पेण्ड्री कुटहा में कही। इस दौरान कृषि मंत्री श्री चौबे और स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने यहां तीन सामुदायिक भवनों और कृषक सूचना केंद्र का लोकार्पण तथा एक सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि सबको स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने बड़ा काम किया है। अब गंभीर बीमारियों का इलाज भी सहज रूप से हो सकेगा। सबको स्वास्थ्य का लाभ मिलेए आरोग्य का लाभ मिले, इसके लिए डाक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना बनाई गई। इसका दायरा विस्तृत है और गंभीर रोगों से ग्रस्त लोगों को भी इसमें लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी अंत्योदय परिवार जिनको खाद्यान्न योजना के तहत एक रुपए किलो में चावल मिल रहा है उन सभी को 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा गंभीर रोगों जैसे किडनीए लीवरए सिर की चोट आदि के इलाज के लिए 20 लाख रुपए तक का इलाज गरीबों को उपलब्ध हो सकेगा। सबको आरोग्य की संजीवनी आसानी से उपलब्ध हो सके। इस दिशा में लगातार कार्य किया गया है। टीएस सिंह देव ने कहा क्षेत्रवासियों ने मांग रखी है की पेंड्री के सामुदायिक केंद्र का उन्नयन किया जाए। इसके लिए भी बजट प्रस्तावित किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में लोगों की सुविधा बढ़ सकेए इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। मेडिकल उपकरणों की उपलब्धताए अधोसंरचना की बेहतर व्यवस्था और पर्याप्त स्टाफए इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार लोगों के साथ मिलकरए बैठकरए उनकी जरूरतें समझ कर नीतियां तैयार करती हैं। नई सरकार आते ही किसानों से लेकर सभी वर्गों के हितों को ध्यान देने के लिए नीतियां तैयार की गईं। इसका लाभ केवल किसानों को ही नहीं हुआए किसानों को हुई समृद्धि का लाभ व्यापारिक वर्ग तक भी पहुंचा।
कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच द्वारा ग्राम वासियों की ओर से एक बड़े सामुदायिक भवन और सीसी रोड निर्माण की मांग रखी गई । पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने इस मांग को मंजूर करते हुए कहा कि पेंड्री में 6 लाख की लागत से आज सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया गया है। अब इस भवन को समरसता भवन के रूप में बनाया जाएगा। जिसके लिए अतिरिक्त राशि स्वीकृत की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने 3 सीसी रोड की मांग को भी मंजूरी दी।
इस अवसर पर मंत्री रवींद्र चौबे ने कहा कि प्रदेश की बागडोर संभालते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो पहला काम कियाए वो किसानों की कर्जमाफी के आदेश पर हस्ताक्षर था। इसके साथ ही धान के समर्थन मूल्य 2500 रुपए देने की घोषणा को निभाया। सरकार के आते ही इतना बड़ा काम हो पायाए जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हितों के मुद्दों के लिए लगातार निर्णय लेती है और इस संबंध में केंद्र सरकार से भी हमने लगातार पक्ष रखा है। हमारे लिए किसानों का हित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि पेंड्री के नजदीक राजपुर में करोड़ों रुपए की लागत से उद्यानिकी विभाग द्वारा नर्सरी का विकास किया जाएगा। इसका फायदा इलाके के सभी किसानों को मिलेगा। श्री चौबे ने कहा कि यह क्षेत्र विशेषकर टमाटर की खेती के लिए जाना जाता है। लेकिन क्षेत्र में उद्यानिकी की फ सलों के लिए अपार संभावनाएं मौजूद हैं निकट भविष्य में नर्सरी में टमाटर केला पपीता आदि उद्यानिकी फसलों की नर्सरी तैयार की जाएगी। उद्यानिकी विभाग की मदद से किसान भाइयों की आमदनी में वृद्धि हो सकेगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 11 करोड़ रूपए की लागत से कृषि मंडी भी बनाई जा रही है। मंत्री श्री चौबे ने पेण्ड्री के ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पेण्ड्री के ग्रामीणों से कुछ मांगे आई थीं। उन्हें पूरा करने की दिशा में काम किया गया है। आने वाले वक्त में भी लगातार लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।
000000000000000000000000000
छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20 प्रदेश के सभी 27 जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण आज स्थानीय न्यू सर्किट हाउस के सभा कक्ष में सम्पन्न हुआ। उप सचिव सह संचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लॉटरी की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 13, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए तीन, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सात और सामान्य वर्ग के लिए चार जिलों में जिला पंचायत के अध्यक्ष पद आरक्षित किए गए। आरक्षण की कार्यवाही 2011 की जनगणना के आधार पर की गई।

लॉटरी में दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर, कोण्डागांव, बस्तर, सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया, कोरबा और जशपुर जिले में जिला पंचायत के अध्यक्ष का पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित होगा। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए बालोद, कबीरधाम और धमतरी, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए राजनांदगांव, महासमुंद, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बलौदाबाजार-भाटापारा और दुर्ग आरक्षित रहेगा। रायपुर,मुंगेली, बिलासपुर और गरियाबंद जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनारक्षित रहेगा।
दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया, कोरबा और जशपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जनजाति महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया। इसी प्रकार अनुसूचित जाति महिला के लिए धमतरी और कबीरधाम जिले को आरक्षित किया गया। अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए राजनांदगांव, बेमेतरा, महासमुंद और दुर्ग जिले को आरक्षित किया गया। सामान्य वर्ग में महिला के लिए रायपुर, मुंगेली को लॉटरी के माध्यम से आरक्षित किया गया।
राशन कार्डो का वितरण 25 नवम्बर तक
खाद्य मंत्री ने धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर, 18 नवम्बर 2019 खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित खाद्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की। श्री भगत ने कस्टम मिलिंग, राशन कार्ड वितरण, किसान पंजीयन, अन्य राज्यों तथा कोचियों व बिचौलियों के माध्यम से अवैध धान की आवक पर नियंत्रण, बारदाना की उपलब्धता, उचित मूल्य की दुकानों से राशन सामग्रियों का सही समय पर भण्डारण और वितरण आदि की जिलेवार समीक्षा की।
श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अवैध धान परिवहन पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। राज्य के किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्यों से आने वाले अवैध धान की परिवहन रोकने के लिए विशेष चेकिंग दल गठित करने के निर्देश दिए। चेकिंग दल में राजस्व, खाद्य, मंडी बोर्ड, सहकारिता, वन, परिवहन सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को शामिल करने के निर्देश दिए। विशेष चेकिंग दल द्वारा नियमित निगरानी की जाएगी और अनियमिता पाए जाने पर प्रकरण दर्ज कर धान एवं वाहन की जब्ती कर कड़ी कार्यवाही करने को कहा गया है। श्री भगत ने कहा कि अवैध धान की आवक को रोकने के लिए राज्य के सीमावर्ती जिले गरियाबंद, महासमुंद, रायगढ़, जशपुर, बलरामपुर, कोरिया, राजनांदगांव और कवर्धा में ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। इन जिलों में नियमित निगरानी के लिए चेक पोस्ट स्थापित किए जाए। श्री भगत ने कहा है कि कोचियों व बिचौलियों द्वारा अवैध धान के भण्डारण, परिवहन व बिक्री करते पाए जाने पर भी सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यवाही के दौरान प्रदेश के किसानों और लायसेंस लेकर नियमानुसार कार्य करने वालों को कोई दिक्कत नहीं होना चाहिए इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। श्री भगत ने सार्वभौम वितरण प्रणाली के तहत एपीएल राशन कार्ड का वितरण 25 नवम्बर तक अनिवार्य रूप से करने और प्रदेश की उचित मूल्य की दुकानों में समय पर खाद्यान का भण्डारण और वितरण कराने के निर्देश दिए।
खाद्य विभाग के सचिव श्री कमलप्रीत सिंह ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में प्रदेश के किसानों से धान की खरीदी एक दिसम्बर से शुरू होगी। प्रदेश के सभी खरीदी केन्द्रों में सभी आवश्यक तैयारियां जिसमें फड़ व्यवस्था, आद्रता मापी यंत्र, कांटा बाट आदि की व्यवस्था कर ली गई है। जरूरी बारदाना की भी व्यवस्था समय पर कर ली जाएगी। धान खरीदी करने वाले समितियों के कर्मचारियों को धान खरीदी के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। प्रदेश में संचालित 2009 खरीदी केन्द्रों में से 1500 खरीदी केन्द्रों का भौतिक सत्यापन हो चुके है और शेष केन्द्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। सचिव ने अधिकारियों से कहा कि किसानों का रकबा पंजीयन का मिलान राजस्व विभाग के रिकार्ड में दर्ज रकबे के अनुसार किया जाए। बैठक में नागरिक आपूर्ति निगम एमडी श्री निरंजन दास, एमडी मार्कफेड श्रीमती शम्मी आबिदी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रदेश के सभी जिलों से आए खाद्य अधिकारी और अपेक्स बैंक के अधिकारी मौजूद थे।