छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ (21107)

ओडिसा प्रशासन किसानों के फसल को पहुचायें नुकसान
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ एऔर ओडिसा सीमा से लगा मैनपुर ब्लाक का ग्राम बुजबहाल की जमीन का विवाद रुकने का का नाम नही ले रही है जिसमे बुरजाबहाल के किसानों की जमीन को ओडिशा के नुवापाडा जिले की सीमा में जबरिया ले जाने का उठा विवाद एक बार फिर गरमाने लगा है। राजस्व अधिकारियों को सूचना दिए बगैर ओडिशा नुवापडा जिले के राजस्व अफसरों ने बुरजाबहाल पहुंचकर किसानों को जमकर धमकाया। साथ ही अधिकारियों ने मक्का की फसल तोड़ दी, ओडिशा के नुवापडा तहसीलदार कपिलदेव साहू, नायब तहसीलदार लक्ष्मण मांझी और आरआई के साथ राजस्व दल यहां पहुंचा।
     यहां 15 माह पहले थम चुके सीमा विवाद ने आज फिर एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। ओडिशा से आए अधिकारियों के दल ने सीमा पर अपनी जमीन पर मक्का की फसल लगाने वाले किसान हरिराम साहूए कृपाल साहूए लखीरामए निर्भय मरार समेत सीमा पर खेती कर रहे सभी किसानों को बुलवाया। साथ में अफसर सीमा पार के मालपडा के किसानों को साथ ले कर आये थे। ओडिशा राजस्व दल ने नाप जोक की औपचारिकता पूरी करने के बाद हरिराम साहू के खेत में बोए मक्का के 100 से ज्यादा पेड़ तोड़कर साथ ले गए।
    बुजुर्ग हरिराम ने बताया कि मैंने जब कारण पूछा तो धमकाते हुए सारी फसल जप्त करने की धमकी दिया गया। ओडिशा राजस्व अमला के इस बर्ताव से किसान भयभीत हैं। इस मामले में एसडीएम निर्भय साहू ने कहा कि दोनों छोर से बन्दोबशत त्रुटि पाया गया है।  जुलाई 2018 में इस मामले पर ओडिशा के अफसरों के साथ सहमति बन गई थी, तय भी हो गया था कि जो जिस जगह पर काबिज है वहीं यथावत बना रहेगा जब ओडिशा वालों को आना ही था, तो नियम से उन्हें हमें सूचना देना था, कल इस मामले कि जानकारी लेता हूं।                   
 बता दें कि की विवाद का ये पूरा मामला 20 जून 2018 का है जून माह में ओडिशा प्रशासन ने जिस सीमा पर झंडा गाड़ा था, उसमें 7 किसानों की 25 एकड़ जमीन प्रभावित हुई थी, तभी ओडिशा मालपाडा के किसानों के दावे पर सिनापाली के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ओडि़शा अमला ने जुताई कार्य रूकवा दिया था, मामला तूल पकड़ा तो सम्बलपूर के बन्दोबस्त अधिकारी के साथ मौके पर ओडिशा के कलेक्टर पहुंच गए थे। एसडीएम ने भी कुशलता से ओडिशा के हर दावे का तथ्य परक जवाब दिया था, अंत मे तय हुआ था कि त्रुटि दोनों ओर से हुई है। उस समय दावे यथावत रहे वही देवभोग के एसडीएम ने कहा कि वस्तुस्थिति की जांच कर उचित कार्यवाही किया जाएगा ।

गरियाबन्द। राज्य शासन द्वारा स्थानीय जड़ी बूटी और औषधीय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से होम हर्बल गार्डन के माध्यम से लोगो को घर आंगन जरी बूटी बगिया लगाने के लिए निशुल्क औषधीय युक्त पौधों का वितरण किया जा रहा है ताकि लोग ये औषधीय युक्क्त पौधों को घर मे लगाए और कई प्रकार के रोगों से मुक्ति पाये एवैसे भी छत्तीसगढ़ में अनेकों ऐसे पौधे पाए जाते है जो कई प्रकार से लोगो के रोग को ख़त्म करने में काम आते है, इस सब औषधीय युक्क्त पौधों को राज्य सरकार द्वारा चयनित पौधों को लोगो के बीच निशुल्क वितरण करवाया जा रहा है जिसमे मुख्य रूप से ब्रामणी मेहंदी निर्गुन्डी अडूसा और गीलोय हर्रा आंवला जैसे औषधीय युक्क्त 50 हजार पौधे पूरे जिले में वितरण किया गया ए ताकि लोग इन पौधों को घर मे लगाए जिससे घर मे हरियाली रहे और साथ ही देशी उपचार कर निरोगी हो पाए।
००००००००००००००००००००००

मुंगेली। पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ शासन ह्यूमाना पीपल टू पीपल संस्था एवं माइक्रोसॉफ्ट द्वारा मुंगेली जिले में डिजिटल क्लास रूम संचालन के लिए 8 चयनित प्राथमिक शालाओं को कम्प्यूटर एवं अन्य डिजिटल सामग्री संबंधित शाला के प्रधानपाठकों को वितरित किया। इस मौके पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, आत्मा सिंह क्षत्रिय, संजय यादव, जिला मिशन समन्वयक व्ही.पी. सिंह, जिला परियोजना समन्वयक पी.सी. दिव्य, मोहित तिवारी एवं ह्यूमाना से परियोजना अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार उपस्थित थे।

मुंगेली।  पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं जिले के प्रभारी मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज कलेक्टोरेट में अधिकारियों की बैठक लेने के पश्चात मुंगेली से बिलासपुर मुख्य सड़क में वृक्षारोपण किया। इस मौके पर श्री राकेश पात्रे, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, पुलिस अधीक्षक सीडी टंडन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
००००००००००००००००००००

खनिज संस्थान न्यास निधि से 3 करोड़ 4 लाख रूपए का प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए
जिले के प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित 20 गांवों के लिए पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा,  कृषि एवं सुपोषण सर्वोच्च प्राथमिकता
मुंगेली। पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टीएस सिंहदेव की अध्यक्षता में आज बुधवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास एवं जीवनदीप समिति की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। उन्होने सिविल सर्जन एवं चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्मार्ट कार्ड का अधिक से अधिक उपयोग हो, ताकि आयुष्मान भारत योजना से जिले को ज्यादा राशि प्राप्त हो सके। प्राप्त राशि से जिला अस्पताल के विकास कार्य कराये जा सकेंगे। बैठक में खनिज संस्थान न्यास निधि के अंतर्गत प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित 20 गांवों एवं अप्रत्यक्ष रूप से संपूर्ण जिले के ग्राम पंचायतों के लिए 3 करोड़ 4 लाख का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। खनिज संस्थान न्यास की राशि से पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं महिला बाल विकास विभाग में संचालित सुपोषण के लिए प्राथमिकता से व्यय किए जाएंगे।
    प्रभारी मंत्री  सिंहदेव ने उपसंचालक कृषि से कहा कि खनिज न्यास से मार्केट दर पर स्प्रेयर एवं अन्य उपकरण खरीदी किया जाना चाहिए। उन्होने चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि संस्थागत प्रसव को बढ़ाएं। डीएमएफ मद से जिला चिकित्सालय में सोनोलाजिस्ट रखे जाने, स्टाफ नर्स की भर्ती, सीआरएम मशीन एवं डिजिटल एक्स-रे के संबंध में चर्चा की गई। पुराना अस्पताल को संचालित किए जाने की मांग पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि बैठक आहूत कर अस्पताल संचालन के संबंध में निर्णय लें। श्री सिंहदेव ने कहा कि सांसद एवं विधायक मद से राशि प्राप्त कर जिला चिकित्सालय में धर्मशाला बना सकते है। बैठक में बताया गया कि आयुष्मान भारत योजना से प्राप्त राशि से जिला अस्पताल में पेयजल व्यवस्था किया गया है साथ ही शेड निर्माण, सड़क एवं वृक्षारोपण कार्य भी कराया जा रहा है।
    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि जिला खनिज संस्थान न्यास निधि के व्यय हेतु प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित 20 ग्राम पथरिया विकासखण्ड के मोहभ_ा, भखुरीडीह, लमती, किरना, सरगांव, धमनी, पेण्ड्री, खम्हारडीह, बडिय़ाडीह, खजरी, बगबुड़वा, मुंगेली के रामगढ़, सुरदा, चिचेसरा, सुरेठा एवं लोरमी विकासखण्ड के लोरमी, जमुनाही, कोसमतरा एवं तुलसाघाट शामिल है। उन्होने बताया कि विभिन्न विभागों एवं जनप्रतिनिधियों से कार्य योजना प्राप्त हुई है ग्राम पंचायत किरना और मोहभ_ा में पाइप लाइन विस्तार हेतु प्रस्तावित है। शिक्षा विभाग अंतर्गत सौ बच्चों को लोक सेवा आयोग प्रशिक्षण देने के लिए 15 लाख और पीएमटी, पीएटी के विद्यार्थियों को कोचिंग देने के लिए 10 लाख रूपए का कार्य योजना बनाई गई है। दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के अध्यापन कार्य हेतु जिले में 113 अतिथि शिक्षक रखे गए है। कलेक्टर डॉ. भुरे ने बताया कि जिला चिकित्सालय में 12 प्रकार बीमारी की ईलाज हेतु सुविधाओं में विस्तार किया गया है। जिला अस्पताल में अब सिजेरियन ऑपरेशन भी किए जा रहे है।
००००००००००००००००००००००

भिलाईनगर। नगर पालिक निगमए भिलाई के द्वारा संचालित योजनाओं का अवलोकन करने नगरीय प्रशासन की सचिव अलरमेल मंगई डी आज भिलाई पहुंची। सर्वप्रथम सचिव महोदया द्वारा खुर्सीपार स्थित एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण किया गया जहां पर पालीथीन को ग_े में तब्दील कर देने वाले बेलिंग मशीनए गोबर से बनने वाले लकड़ी, कचरा पृथक्कीकरण की विधि आदि के बारे में जानकारी लीए तद्पश्चात् वैशाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आम्रपाली में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित आवासों मोर आवास मोर चिन्हारी,एचपी घटक के तहत् निर्मित आवास का निरीक्षण किया तथा पूर्ण हो चुके आवासों में प्रभावित होने वाले एवं पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को जल्द ही विस्थापित करने प्रधानमंत्री आवास योजना के अधिकारियों को निर्देश दिये व नंदनी रोड शीतला मार्केट के पास पहुंचकर केनाल से प्रभावित हुए लोगों से चर्चा करते हुए कहा कि क्या आप लोग प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् निर्मित किये गये आवास में जाने के लिए तैयार हैं तो महिला ने विस्थापन के लिए हामी भरीं और जल्द ही जाने की बात कही। इसके पश्चात् कुरुद क्षेत्र अंतर्गत जामूल ट्रेचिंग ग्राउण्ड पहुंची वहां पर उन्होने डम्प किये गये कचरे के निपटान की प्रक्रिया के विषय में जानकारी प्राप्त की तथा कार्य में तेजी लाने के निर्देश स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को दिये। कोसानाला स्थित शहरी गौठान पहुंचकर स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित किये जा रहे कायों की जानकारी प्राप्त की तथा महिलाओं को गौठान से प्राप्त होने वाली आय एवं मवेशियों पर किए जाने वाले व्यय के संबंध में महिलाओं से विस्तृत चर्चा की।
००००००००००००००००

मुगेली। मुगेली जिला अंतर्गत विकास खंड पथरिया नगर में भारतीय जनता पार्टी की मंडल स्तरीय बैठक सम्पन्न हुआ जिसमें क्षेत्रीय विधायक और नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा धरम लाल कौशिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे उनके साथ संगठन चुनाव प्रभारी द्वारिका जायसवाल  एवं शिवप्रताप सिंग बघेल  ने बैठक में आगामी संगठन चुनाव के बारे में जानकारियां दी।क्षेत्रभर से आये सैकड़ो कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए धरमलाल कौशिक ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के प्राथमिक सदस्य होने पर हम सभी को गर्व है भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र सभी पार्टियों से अधिक है यही कारण है कि एक सामान्य कार्यकर्ता से पार्टी में काम शुरू करके नरेंद्र मोदी आज भारत के प्रधान मंत्री बने है। पार्टी में आये सभी नवीन कार्यकर्ताओं से संगठन में कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए आगामी स्थानीय चुनाव के लिए जनता से लगातार संपर्क में रहने को कहा । उन्होंने कहा कि भारत की अधिकतर राज्यो में भाजपा की सरकार है केंद्र में एक मजबूत सरकार होने के कारण कश्मीर से 370 हटाने का साहसी निर्णय लिया जा सका। बैठक के प्रारम्भ में पथरिया मंडल अध्यक्ष हरिशंकर वर्मा ने क्षेत्र में चलाए गए सदस्यता अभियान की जानकारी साझा करते हुए 58 सौ नए सदस्य बनाये जाने की बात कही साथ मे उन्होंने नए सदस्यों का अभिनन्दन करते हुए सक्रियता से पार्टी के लिए कार्य करने को कहा ।युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रिंकू सिंग ने युवा मोर्चा के युवाओं से आगमी चुनावों के लिए कमर कसने की बात कहते हुए नवीन सदस्यों का स्वागत किया ।
सदस्य चुनेंगे इकाई अध्यक्ष- क्षेत्र के सभी बूथों में एक एक इकाई अध्यक्ष का चुनाव भाजपा के नवीन सदस्य और सभी सक्रीय सदस्य मिलकर करेंगे और सभी  इकाई अध्यक्ष मिलकर मंडल के अन्य पदाधिकारियों  का चुनाव करेंगे इसकी जानकारी देते हुए द्वारिका जायसवाल और शिवप्रताप बघेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र ही हमारी ताकत है  आप कार्यकर्ताओ से ही केंद्र और भारत के अधिकतर राज्यो में हमारी सरकार है । बैठक में भाजपा नेता निश्चल गुप्ता हरिशंकर वर्मा अशोक सिंग   मनोज पांडेय रिंकू सिंग भावेश गुप्ता रितेश यादव भरत साहू जगदीश वर्मा बलराम जानु  गोपाल डनसेना  सुखदेव वर्मा मनीष यादव गंगा साहू सन्तु  निषाद अनुज ध्रुव रोहन साहू खेलावन साहू नीतीश यादव मनोज भारद्वाज रघु वैष्णव अमित बंजारे रविंद बधेल  एवं क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दुर्ग।  जिले के प्रभारी सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी ने आज जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर समसामयिक मुद्दों के साथ.साथ शासन एवं विभागों की प्राथमिकता वाले योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन और संचालन में आ रही समस्याओं और बाधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले योजनाओं का क्रियान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जाना है। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के लक्ष्य और इसकी पूर्ति की जानकारी ली। उन्होंने जिले में वर्षा की स्थिति और खेती किसानी के प्रगति पर विशेष फोकस किया। बैठक में कलेक्टर श्री अंकित आनंद ने विभिन्न विभागों की योजना और कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि ऐसे किसान जो अपने खेतों में धान की बोनी व रोपाई का कार्य नहीं कर पाए हैंए उसका सर्वे का कार्य किया जा रहा है। प्रभावित किसानों के रकबे का आंकलन किया जा रहा है। जिसे सूखा राहत का प्रकरण तैयार किया जा सके। जिले में खाद की समस्या नहीं है। प्रभारी सचिव ने धान खरीदी की तैयारी एवं विभाग द्वारा अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली।
कलेक्टर ने बताया कि वर्तमान में गिरदावरी का कार्य किया जा रहा है। 30 सितम्बर तक गिरदावरी का कार्य किया जाएगा। कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त हस्ताक्षर से प्रकरण तैयार किया जाएगा। पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा पंचनामा तैयार कर रकबे का सत्यापन किया जाएगा। जिसे भुईयां साफ्टवेयर एंट्री की जाएगी। जिला सहकारी बैंक ने बताया कि फसल बीमा के लिए 72 हजार 906 किसानों के द्वारा प्रीमियम जमा किया गया है। 11 हजार किसानों को 236 करोड़ का अल्पकालिक ऋण दिया गया है। गत वर्ष 72 हजार 468 किसानों के 294 करोड़ 89 लाख रूपए का कर्जमाफी किया गया है। बैठक में बताया गया कि किसानों की सूची और रकबे की प्रविष्टि की जा रही है। इस बार एक.एक किसानों के एक.एक खसरे का एंट्री किया जाएगा। समिति के द्वारा धान खरीदी की तैयारी की जा रही है। समितियों के माध्यम से धान खरीदी को पारदर्शितापूर्वक बनाये रखने के लिए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की सूची का मिलाने किया जा रहा है। जिला पंचायत ने बताया कि नरेगा से किए गए कार्य का लगभग 96 प्रतिशत् भुगतान कर लिया गया है। इसके तहत जिले में 78 गौठानों का निर्माण किया जा रहा हैए जिसमें 49 गौठान का निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है। 36 गौठान निर्माण प्रगति पर है। जिले में 75 चारागाह बनाया जा रहा है। चारागाह में पशुओं के लिए चारा उत्पादन का कार्य ग्राम पंचायत एवं समिति के माध्यम से किया जा रहा है।
००००००००००००००००००

नरवा-गरूवा-घुरवा-बाड़ी योजना से मिला आत्म.बल
दुर्ग।  प्रदेश सरकार राज्य की धरोहरों को सहेजने के कार्य को प्राथमिकता में शामिल कर योजनाबद्ध ढंग से कार्य कर रही है। किसी भी राज्य की संस्कृतिए धरोहर और मूल पहचान उसकी विरासत में शामिल होती है। इन धरोहरों को पुनर्जीवित और विकसित कर राज्य की अर्थव्यवस्था को पुन: स्थापित कर आत्म-निर्भर राज्य बनाया जा सकता है। राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृतिए तीज.त्यौहारों और अपनी मूल पहचान को स्थापित करने का कार्य रही है। छत्तीसगढ़ राज्य गांवों में बसता है। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग परम्परा और रीति-रिवाज देखने को मिलती है। राज्य का कुछ हिस्सा विकट वनांचल से घिरा हुआ है, वहीं कुछ क्षेत्र मैदानी इलाकों में फैला हुआ है। किन्तु राज्य के सभी क्षेत्रों में कृषिए पशुपालन का महत्व देखने को मिलता है। राज्य की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित व्यवसाय पर निर्भर करती है। राज्य को विकसित और अग्रणी राज्य में शामिल करने के लिए कृषि संसाधनों को विकसित करना आवश्यक है।
राज्य में सीमित सिंचाई के साधन उपलब्ध है। यहां की कृषि वर्षा पर निर्भर रहती है। वर्षाऋतु के पानी को सहेज कर खरीफ के साथ ही रबी फसल उत्पादन को भी बढ़ाया जा सकता है। परम्परागत रूप से देशी नस्ल के पशु है। सिंचाई की समुचित सुविधा नहीं होने से अधिकांश किसान खरीफ फसल पर ही निर्भर रहते हैं। रबी फसल लेना संभव नहीं हो पाता है। इन सभी बातों को बारीकी से समझते हुए राज्य सरकार ने नरवा.गरूवा.घुरवा.बाड़ी योजना शुरू की है। इन योजना के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी तारतम्य में दुर्ग जिले में अनेक गौठानों का निर्माण किया जा रहा है। गौठान में पशुओं को उचित देख.रेख के साथ.साथ संवर्धन और नस्ल सुधार का कार्य किया जा रहा है।
पाटन विकासखण्ड के ग्राम सांकरा में मॉडल गौठान का निर्माण किया गया है। गौठान में 600 से अधिक पशुओं को रखने की व्यवस्था बनायी गई है। पशुओं के मलमूत्र की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए वर्मीकम्पोस्ट और जैविक खाद को बढ़ावा देने के लिए 8 वर्मीकम्पोस्ट टैंक और 6 नाडेप टैंक बनाया गया है। पशुओं को पौष्टिक युक्त भरपूर चारा उपलब्ध कराने के लिए 7 एकड़ में चारागाह का निर्माण किया गया है। गौठान में वृक्षारोपण किया गया है। पशुओं को पानी पिलाने के लिए टैंक बनाया गया है। जिसमें सोलर पम्प के माध्यम से पानी भरा जाता है।।
पशुओं की उचित देख-रेख के लिए गौठान समिति बनाए गए हैं। ग्राम पंचायत द्वारा गठित समिति प्रतिदिन गौठान में जाकर पशुओं का मुआयना करती है। बीमार पशु की उपचार के लिए पशुपालन के चिकित्सकों द्वारा जांच की जा रही है। इससे गौठान में रौनक देखने को मिल रहा है। दुग्ध उत्पादन भी पहले की तुलना में बढ़ा है। पहले के तुलना में अब पशुपालकों को अधिक आमदनी हो रही है। बाड़ी योजना के अंतर्गत सब्जी उत्पादन हेतु लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिससे ग्र्राम पंचायत के कई किसानों के द्वारा अपने बाडिय़ों में सब्जी उत्पादन का कार्य शुरू किया गया है। गौठान से निकलने वाली कम्पोस्ट खाद को बाड़ी में उपयोग किया जा रहा है। इस तरह से सरकार की फ्लैगशिप योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को स्थापित करने में मजबूत आधार मिला है।
०००००००००००००००००००

राजनांदगॉव। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं ग्राम विकास प्रभाग के तत्वाधान में अखिल भारतीय किसान सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में 7 विभिन्न स्थानों से किसान सेवा रथ द्वारा गांव गांव में पहुंचकर किसानों को सशक्त बनाने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। राजनांदगांव से कवर्धा तक 8 सितम्बर 2019 से 22 सितंबर 2019 तक यह अभियान जारी रहेगा । 8 सितंबर को ब्रह्माकुमारीज वरदान भवन में उद्घाटन समारोह में बुरहानपुर (मध्यप्रदेश) से पधारी ब्रह्माकुमारी स्वाति बहन जी ने कहा कि किसान अन्नदाता है जो मनुष्य जीवन के लिए आवश्यक अनाज का उत्पादन करता है। बरसात सर्दी गर्मी सब मौसम को सहन कर बारह महिना अथक मेहनत करता है। धरती पुत्र है ऐसी कड़ी मेहनत कोई और नही कर सकते है परन्तु विभिन्न समस्याओं के तनाव के कारण हताश एवं निराश दिखते है ऐसे समय उनका मनोबल बढ़ाकर आर्थिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने के लिए परमपिता परमात्मा शिव की प्रेरणा से ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा प्रयास किया जा रहा है।
स्वच्छ, समृद्ध और स्वर्णिम भारत बनाने बहुत सरल सहज विधि शाश्वत यौगिक खेती की जानकारी दी जा रही है। इसे अपनाने से किसान खुशहाल हो सकते है। बुरहानपुर से पधारी ब्रह्माकुमारी रूखमा बहन जी ने व्यसन मुक्त जीवन शैली का लाभ बताया। स्थानीय सेवा केन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहन जी ने सभी का स्वागत किया। पंडित शिवकुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. अविनाश कुमार गुप्ता ने कृषि कार्य करते समय कब क्या आवश्यक दवाई का उपयोग करना चाहिये इसकी जानकारी दी।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भी परिपत्र जारी कर कृषि विभाग के अधिकारियों को इस अभियान में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। ताकि शासकीय योजनाओं का किसानों को लाभ हो सके।
जिला पंचायत अध्यक्ष चित्रलेखा वर्मा ने अपनी शुभकामनाएं दी और अभियान दल के सदस्यों को बैज व पट्टा पहनाकर अभियान की सफलता के लिए अपनी ओर से हर संभव सहयोग का विश्वास दिलाया। नन्ही बालिका निशिका ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। ब्रह्माकुमार किशोर भाई ने स्वागत गीत गाया एवं दिव्या बहन एवं साथियों ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोकगीत पर नृत्य किया। ब्रह्माकुमारी प्रभा बहन जी ने मंच संचालन किया एवं ब्रह्माकुमार मुरलीधर सोमानी भाई ने आभार प्रदर्शन किया इस अवसर पर अनेक किसान भाई उपस्थित थे।

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक