छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ (21107)

रायपुर, । फिक्की के सहयोग से कोयला मंत्रालय द्वारा आयोजित हितधारकों के परामर्श बैठक आयोजित की गई। स्टेकहोल्डर कंस्लटेशन मीट में केंद्रीय कोयला सचिव सुमंत चौधरी ने कहा है कि केंद्र सरकार ने कोयला खदानों के जल्द परिचालन को सुनिश्चित करने के लिए नीतिगत फैसले लिए हैं। साथ ही कोयला ब्लॉक आवंटियों को भी खदानों को शुरू करने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे।  उन्होंने कहा कि कोयला मंत्रालय ने कोयला खदानों के शीघ्र परिचालन को सुनिश्चित करने के लिए नीतिगत निर्णय लिया है।  जिसमें संयंत्र के उपयोग के लिए खुले बाजार में 25 फीसदी कोयले की बिक्री की अनुमति देना, दक्षता मापदंड में छूट देना तथा ग्रेस अवधि का प्रावधान करना भी शामिल है।

      कोयला सचिव ने कहा कि कोयला मंत्रालय विभिन्न केंद्रीय और राज्य एजेंसियों से मंजूरी के तेजी से अनुमोदन के लिए एकल खिड़की योजना विकसित करने पर भी कार्य कर रहा है। कोयला मंत्रालय ने 27 कोयला खदानों की नीलामी और 15 कोयला खदानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया इस वर्ष नवंबर तक पूरी होने की संभावना है। चौधरी जी ने आज यहां, इस दौरान राज्य सरकारों से अनुरोध किया वह खनन पट्टे देने में सरलीकरण की संभावना का पता लगाएं तथा सुनिश्चित करने भी कहा। कोयला सचिव ने यह भी कहा कि सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों और निजी क्षेत्र की सभी कंपनियों को सामूहिक रूप से कोयला ब्लॉकों के परिचालन की समस्या को हल करना होगा। चौधरी जी ने आगे कहा कि यह महसूस करना महत्वपूर्ण है कि इस देश में प्रचुर मात्रा में कोयला होने के बावजूद हम कोयले की आपूर्ति में कमी जारी रखते हैं। यह निश्चित रूप से अच्छी स्थिति नहीं है। हम सभी को मिलकर इसे सही करने की आवश्यकता है।

सरकार के साथ-साथ कोयला ब्लॉक आवंटियों को भी खदान शुरू करने और कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए कदम उठाने होंगे। इस अवसर पर कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव आशीष उपाध्याय ने इज आफ डूइंग बिजनेस, ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक नीलामी प्रक्रिया और आवंटन के लिए उपलब्ध ब्लॉकों का विवरण से संबंधित लिए गए नीतिगत फैसलों की जानकारी दी। 

फिक्की छत्तीसगढ़ प्रदेश के चेयरमैन श्री प्रदीप टंडन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगभग ७००० मेगा वाट के पावर प्लांट कोल के अभाव में बंद है । इन प्राइवट पावर प्लांटस  को गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान  की पब्लिक सेक्टर कम्पनी को अलॉटेड कोल ब्लॉक्स जो की गारे पॉल्मा रायगढ़ तथा सरगुज़ा में हैं  वहाँ से पावर प्रडूस करने के लिए कोल देना चाहिए। ऐसा करने से पब्लिक सेक्टर कम्पनीयों का ट्रैन्स्पर्टेशन पर ख़र्च होने वाला हज़ारों क्रोर रुपया बचेगा और छत्तीसगढ़ के पावर प्लांट उन्हें कोस्ट प्लस पर सस्ती बिजली मुहैया करा देंगी। ऐसा करने से छत्तीसगढ़ की इकानमी पुनर्जीवित हो जाएगी और पी एस यू कम्पनीज़ को मन चाहे स्थान पर बिजली उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने फ़्लाई ऐश डिस्पोज़ल को लेकर भी कोल सेक्रेटेरी से एस.ई.सी.एल. द्वारा बेकार पड़ी माइंज़ को बैक फ़िलिंग के लिए उपलब्ध करने की गुज़ारिश की । छत्तीसगढ़ शासन के प्रिंसिपल सेक्रेट्री उद्योग वाणिज्य एवं परिवहन श्री मनोज कुमार पिंगुआ जी ने अपने वक्तव्य में डिमांड और सप्लाई की अंतर को निर्धारित कर योजना बनाने की सलाह दी। श्री आशीष उपाध्याय आईएएस संयुक्त सचिव कोल मिनिस्ट्री गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ने अपने विचार में इज ऑफ डूइंग बिजनेस ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक ऑक्शन प्रोसेस एवं एलोकेशन के लिए उपलब्ध ब्लॉक की विवेचना की।

 

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज यहां कृषि और ग्रामोद्योग विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन के पहले दिन विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से मिले। उन्होंने इस दौरान नेपाल, जापान, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, घाना, बहरीन, पोलैंड, सिगापुर, फ्रांस, यूनान, म्यानमार और भूटान से आए व्यवसायिक प्रतिनिधियों और क्रेताओं से चर्चा कर छत्तीसगढ़ के कृषि व वन उत्पादों तथा हथकरघा से बने वस्त्रों के बारे में जानकारी दी। मुलाकात के दौरान कृषि मंत्री श्री रवीन्द्र चौबे, मुख्य सचिव श्री सुनील कुजूर और कृषि एवं ग्रामोद्योग विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती मनिन्दर कौर द्विवेदी भी उपस्थित थीं। 


मुख्यमंत्री ने यहां के कृषि और वन उत्पादों की गुणवत्ता के साथ ही उनके पोषण एवं औषधीय गुणों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इन वस्तुओं के छत्तीसगढ़ से निर्यात की भरपूर संभावना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस क्रेता-विक्रेता सम्मेलन से अंतरराष्ट्रीय क्रेताओं और छत्तीसगढ़ के किसानों के बीच नए व्यावसायिक संबंधों की शुरूआत होगी। प्रदेश के उत्पादों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत संभावनाएं हैं। खेती, वन और हथकरघा उत्पादों के निर्यात से यहां के किसानों, वनोपज संग्राहकों एवं कारीगरों को उनकी उपज और मेहनत की अच्छी कीमत मिलेगी।


दुर्ग। जब से नगरीय निकाय चुनाव 2019 के लिए आरक्षण की घोषणा हुई है तब से महापौर पद के लिये अपने को प्रबल दावेदार मानने वाले भाजपा के सर्वोच्च संगठन और प्रादेशिक स्तर के जिम्मेदार पदाधिकारियों से सम्पर्क करने लग गए हैं। गौरतलब है नगरीनिकाय चुनाव के लिए दो दिनों पूर्व आरक्षण की घोषण की गई जिसके तहत इस बार दुर्ग, भिलाई, बीरगांव, बिलासपुर, चिरमिरी, जगदलपुर और रायपुर को अनारक्षित है। वहीं अंबिकापुर अनुसूचित जनजाति, धमतरी, कोरबा अन्य पिछड़ा वर्ग, रायगढ़ अनुसूचित जाति महिला भिलाई-चरोदा अनुसूचित जाति एवं राजनांदगांव लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला  प्रत्याशी घोषित की गई है। नगर निगम दुर्ग के लिए प्रबल दावेदारों में शिव चन्द्राकर, दिनेश देवांगन, देवेन्द्र चन्देल, के.एस.चौहान, राजेश ताम्रकार आदि के नाम हैं। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय के प्रबल समर्थक रहे शिव चंद्राकर भाजपा सदस्यता अभियान के प्रभारी होने के साथ पिछड़ा वर्ग का आयोग के सदस्य रहे हैं। तीन कार्यकाल से अनवरत पार्षद पद पर काबिज दिनेश देवांगन वर्तमान में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष हैं। वे सरोज पाण्डेय के महापौर कार्यकाल में सभापति भी रहे हैं। विद्यार्थी जीवन से भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता देवेन्द्र चंदेल पूर्व मंत्री हेमचंद यादव के करीबी रहे हैं। वर्तमान में पार्टी के जिला महामंत्री हैं। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में संचालक की भूमिका बखूबी निभाई थी। उनकी माँ और अब उनकी बहू पार्षद के रूप में सेवारत हैं। कई बार महापौर पद की दावेदारी करने वाले राजेश ताम्रकार पार्षद रहे हैं। वर्तमान में वे भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वे पूर्व मंत्री हेमचंद यादव के समर्थक रहे हैं। भाजपा के कद्दावर नेता सरदार मुख्तियार सिंह के पुत्र और भारतीय खाद्य निगम के प्रादेशिक सदस्य के.एस.चौहान भी इस बार महापौर के दावेदारों में से एक हैं। सोशल मीडिया में सर्वाधित सक्रिय रहने वाले श्री चौहान बच्चों की शिक्षा को लेकर भी चर्चित हैं। उनकी संस्था चौहान फाउंडेशन के माध्यम से एक हजार से भी अधिक निर्धन छात्र-छात्राएं नि:शुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। महापौर पद के लिए अन्य दावेदारों में पूर्व पार्षद एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रत्नेश चन्द्राकर, जिला भाजपाध्यक्ष उषा टावरी, जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता मिश्रा, तीन कार्यकाल से अनवरत पार्षद शिवेन्द्र परिहार के भी नामों की चर्चा है। नगर निकायों में महापौर के लिए आरक्षण की घोषणा होने से साथ जहां दावेदारों में खलबली मच गई है वहीं भाजपा संगठन में दावेदारों की संख्या अधिक होने से चयन को लेकर उलझने बढ़ गई हैं। भारतीय जनता पार्टी में गुटीय विवाद महापौर पद को लेकर इस बार हावी नजर नहीं आ रहा है।

दुर्ग. निगम के वार्ड क्रं0 42 और 43 में बी0पी0एल परिवारों को नवीनीकृत राशनकार्ड वितरण करने उपस्थित नहीं होने के कारण श्रीमती स्वर्णलता उपाध्याय सहा0 ग्रेड-3 को छ0ग0 सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) 1966 के नियम 9 (1) की शक्तियों को प्रयोग में लाते हुये आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उन्हें विधिवत जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगी तथा निलंबन अविध में वे अपनी उपस्थित स्वास्थ्य विभाग में देंगी।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार निगम क्षेत्र के बी0पी0एल परिवारों का नवीनीकृत राशनकार्ड वितरण करने का कार्य आयुक्त श्री बर्मन के निर्देशानुसार वार्डो में निर्धारित स्थानों पर किया जा रहा है। इस कार्य के लिए आयुक्त ने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी है। आयुक्त ने बताया श्रीमती स्वर्णलता उपाध्याय सहा0 ग्रेड-3 को 19 सितंबर को आदेश जारी कर वार्ड क्रं0 42-43 का नवीनीकृत राशनकार्ड का वितरण 20 सितंबर को शा0प्रा0शाला कसारीडीह स्कूल में जाकर करने निर्देशित किया गया था। परन्तु वे उपस्थित नहीं हुये। जिसके कारण महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हुआ है। जिसके तहत् श्रीमती उपाध्याय को निलंबित किया गया है। उन्होंने समस्त विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित कर कहा है कि जिनका भी ड्यूटी नवीनीकृत राशनकार्ड वितरण, एपीएल का नया राशनकार्ड आवेदन फार्म और निर्वाचक नामावली दावा/आपत्ति आदि में लगाया गया है वे अपने कर्तव्य का पालन ईमानदारी से करें। अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ छ0ग0सिविल सेवा नियम के तहत् कार्यवाही की जाएगी। जिसका वे स्वयं जिम्मेदार होगें।

वार्डो में स्थित शा0उचित मूल्य की दुकानवार राशनकार्ड का हो रहा वितरण  
दुर्ग. कलेक्टर खाद्य विभाग दुर्ग के आदेशानुसार दिनांक 20 सितंबर और 21 सितंबर को कुल 18 वार्डो का नवीनीकृत राशनकार्ड वार्डो में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों की सूची और नंबर के साथ नगर पालिक निगम दुर्ग में प्रेषित किया गया है। जिसके आधार पर आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा चार नोडल अधिकारी और अन्य सहायक कर्मचारियों की ड्यूटी नवीनीकृत राशनकार्ड वितरण के लिए लगाया गया है। उन्होंने बताया कुछ शासकीय दुकाने बंद हो गई है जिसके कारण एक-दो वार्ड के कार्ड को वहाॅ पास के शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में मर्ज किये जाने की जानकारी दी गई है।
आयुक्त श्री बर्मन ने बताया खाद्य विभाग से प्राप्त नवीनीकृत राशनकार्ड को निम्नानुसार स्थानों पर 20 और 21 सितंबर तक वितरण किया जावेगा। इसमें पचरीपारा और अस्पताल वार्ड का नवनीकृत राशनकार्ड को कार्यालय यंत्री शिवनाथ मंडल जल संसाधन विभाग दुर्ग, चण्डीमंदिर वार्ड 33 का राशनकार्ड नरेरा प्राथ0 कन्या प्राथ0शाला शनिचरी बाजार दुर्ग, बाबा रामदेव मंदिर वार्ड 35 का राशनकार्ड मोहन लाल बाकलीवाल स्कूल शनीचरी बाजार में वितरण किया जा रहा है। इसी प्रकार आजाद वार्ड 37 एवं गंजपारा वार्ड 36 का, एवं आपापुरा वार्ड 31 और मीलपारा वार्ड 38 का राशनकार्ड रुंगटा कालेज जी0ई0 रोड दुर्ग में वितरण किया जा रहा है। कचहरी वार्ड 39 का राशनकार्ड जे0आर0डी0शा0 बहु0 उ0मा0शाला में, सुराना कालेज 40 और कसारीडीह वार्ड 43 का राशनकार्ड सुराना कालेज में, केलाबाड़ी वार्ड 41 का राशनकार्ड त्रिलोचन बाल मंदिर केलाबाड़ी दुर्ग में, कसारीडीह वार्ड 42-43 का राशनकार्ड शा0प्रा0शा0 कसारीडीह दुर्ग में, गुरुघासीदास वार्ड 44 का के दोनों दुकानों का राशनकार्ड भीमराव अंबेडकर भवन दुर्ग में, सिविल लाईन वार्ड 48 का राशनकार्ड नवीन प्रा0शा0न्यू पुलिस लाईन दुर्ग में, और रायपुर नाका वार्ड 47 का राशनकार्ड गुरुनानक प्राथ0शाला रायपुर नाका दुर्ग मंे शासकीय उचित मूल्य दुकानवार वितरण किया जा रहा है। आयुक्त श्री बर्मन ने उपरोक्त वार्डो के हितग्राहियों से अनुरोध कर कहा कि वे प्रातः 10.30 से 5.30 बजे तक अपने उचित मूल्य की दुकान अनुसार निर्धारित स्थानों में जाकर अपना नवीनीकृत राशनकार्ड प्राप्त कर नगर निगम को सहयोग प्रदान करें।

राज्यपाल और उच्च शिक्षामंत्री के हाथों गोल्ड मैडल से मिला सम्मान
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के एक छोटे से गांव तकरारपुर की एक बेटी ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए अपने गांव के साथ ही जिलेे का नाम रौशन किया है।
आपकों बता दें कि डभरा ब्लाक के ग्राम पंचायत उपंनी के आश्रित ग्राम तकरारपुर ग्राम की मेधावी छात्रा आरती पटेल पिता रोहित पटेल ने एमएससी बॉटनी में सर्वोच्च अंक लाकर गोल्ड मैडल प्राप्त किया। इसके लिए उन्हें बिलासपुर के होटल सेंट्रल पॉइंट में आयोजित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्रीमती अनुसूइया उइके एवं उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के हाथों गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। आरती ग्राम्य भारती कॉलेज हरदीबाजार कोरबा से एमएससी बॉटनी में यह उपलब्धि हासिल की है। आरती पटेल शुरू से ही प्रतिभावान छात्रा रहीं है।ं एक छोटे से कृषक परिवार से होने के बावजूद उसके पापा मम्मी ने शिक्षा को लेकर उसका भरपूर सहयोग किया है और परिवार ने हमेशा उसके शिक्षा को लेकर जागरूकता दिखाई है। आरती पटेल ने कहा कि भविष्य में एक बेहतर शिक्षक बनना चाहती है। आरती के इस सम्मान से बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। उसने कहा कि कठिन मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

पावर कंपनी पुनः प्रारंभ करने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने पर सभी सहमत
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जेपी पाठक के निर्देश पर आज जिला श्रम पदाधिकारी कार्यालय में केएसके महानदी पावर कंपनी के अधिकारियो व श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों की सयुंक्त बैठक हुई। बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्रीमती लीना कोसम व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के समक्ष दोनो पक्षों ने अपनी-अपनी बात रखी। प्रबंधक व श्रमिक संगठन के पदाधिकारियो ने पावर प्लांट चालू रखने एवं शांति व्यवस्था बनाने के लिए सहमति दी।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि पावर कंपनी और श्रमिकों को आपसी समन्वय से कार्य करना होगा। कानून का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी। किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति निर्मित न करंे। आपसी संवाद की स्थिति बनी रहे। श्रम कानून का पालन करवाने में जिला प्रशासन श्रमिको और कंपनी प्रबंधको का सहयोग करेगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह ने प्रबंधको से कहा कि कंपनी परिसर की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करें। अनाधिकृत व्यक्तियों का परिसर मे प्रवेश प्रतिबंधित करे। सीसी कैमरा चालू हालत में रखेे। शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति में पुलिस को तत्काल सूचना दें। श्रीमती मधुलिका सिंह ने मजदूर संघ के पदाधिकारियो से कहा कि सोशल मीडिया के उपयोग में साइबर एक्ट का पालन करें। किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति निर्मित ना करें। कंपनी प्रबंधन के अधिकारियो व श्रमिक संगठन के पदाधिकारियो ने आपसी समन्वय से काम करने पर सहमति व्यक्त की। श्रमपदाधिकारी केके सिंह ने श्रम कानून के प्रावधानों की संक्षिप्त जानकारी दी। बैठक में केएसके महानदी पावर कंपनी के प्रेसिडंेट जीपी राव, वरिष्ठ महाप्रबंधक वेणु गोपाल, डिप्टी जनरल मैनेजर अजय अग्रवाल, मैनेजर राजू कुमार, श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों मंे सुमित प्रताप सिंह, बलराम गिरी गोस्वामी, रवि नोरगे, रवि साहू, लोभन सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह राय संहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
--------------

चांपा। मुख्यमंत्री हाट बाजार स्वास्थ्य शिविर योजना के तहत जिले के विभिन्न स्थानो पर स्वाथ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर जेपी पाठक के मार्गनिर्देेशन में 9 सितंबर को नगर पंचायत चन्द्रपुर, 12 सितंबर को बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम बिर्रा में, 13 सितंबर को बम्हनीडीह व ग्राम केरा में विगत दिनों स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। एक मरीज के रक्त की जांच की गई। शिविर में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे। ग्राम केरा के लिए माह के द्वितीय व चतुर्थ शुक्रवार को निर्धारित किया गया है। इसी अन्य क्षेत्रों में भी हाटबाजार क्लीनिक के लिए दिन निर्धारित किया गया है।  

विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, हिन्दी के महत्ता पर डाला प्रकाश
जांजगीर-चांपाा। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल मे हिंदी सप्ताह का आयोजन किया गया, जिसमेें प्रथम दिवस पर सुबह की प्रार्थना सभा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ एवं शिक्षिका सुश्री उर्वशी अग्रवाल द्वारा कविता उठो लाला अब आंखे खोला का पाठन एवं उस पाठ के रचयिता अयोध्या सिंह उपाध्याय का परिचय कराया गया।
राहुल गुप्ता के द्वारा हिन्दी भाषा के महत्व एवं संस्कृति पर उद्बोधन दिया जिसमें भारत की राष्ट्र भाषा हिंदी को अनुच्छेद 343 के तहत बनाया गया। आज के पाश्चात्य सभ्यता को अपनाने के इस दौर में हिंदी भाषा के महत्व को बताया। इस अवसर पर प्री-प्रायमरी के छात्र-छात्राओं के द्वारा आलू कचालू बेटा कंहा गए थे कविता प्रस्तुत किया। कक्षा पहली से आठवीं तक के सभी छात्र-छात्राआंे को हिंदी विषय से संबंधित पाठ्य पुस्तक वाचन एवं षिक्षकों के द्वारा ईमला बोलकर हिंदी में लिखाया गया ताकि बच्चों को हिंदी विषय के महत्व एवं उपयोगिता की जानकारी दी गई। हिंदी सप्ताह के द्वितीय दिवस पर सुबह की प्रार्थना सभा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा कविता पाठ एवं प्री-प्रायमरी के छात्र-छात्राओं के द्वारा ‘नाव चली कविता प्रस्तुत किया तथा हिन्दी विषय के स्वर उच्चारण किया गया। छात्र आयुष्मान के द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं से प्रष्नोत्तरी किया गया। शिक्षिका सुश्री प्रियंका शर्मा के द्वारा 9.11 विशेष दिन का परिचय कराते हुए कहा कि यह दिन बहुत बड़ा ऐतिहासिक आतंकी घटना हुई थी जिसमें 19 आतंकियांे द्वारा चार विमानों का अपरहण कर न्यूयार्क के ट्वीन टावर से टकराया गया था। दो विमानों को अलग-अलग जगह पर क्रेष कराया गया जो देष के लिए बहुत बड़ी घटना था। सभी कार्यक्रमों में विद्यालय निदेशक आलोक अग्रवाल, प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा चारों सदनो के शिक्षिकाओं का योगदान रहा।
-----------------

जांजगीर-चांपा। सामान्य वर्ग हित सुरक्षा आंदोलन के बैनर तले राजधानी रायपुर में 82 फीसदी आरक्षण के विरोध में प्रान्त स्तरीय महाधरना और अधिकार रैली का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी।
छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ साथ जांजगीर चांपा जिले से भी बड़ी संख्या में लोग आंदोलन को सफल बनाने के लिए राजधानी पहुंचे। जांजगीर चांपा से पुष्पेंद्र तिवारी ने अपने भाषण से पूरे जिले की ओर से अपनी बात रखी। इस दौरान अधिकार रैली निकालकर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के साथ राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया तथा मंच से चेतावनी दी गई सरकार द्वारा 15 दिन में कोई कार्यवाही नही की जाती है तो आगामी 2 अक्टूबर को विधानसभा का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। जांजगीर चांपा जिले से क्षत्रिय समाज, ब्राह्मण समाज के साथ विभिन्न सामान्य वर्ग समाज के प्रतिनिधियो ने रायपुर पहुंच कर अपना समर्थन दिया।
------------------

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक