छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ (21107)

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा विधानसभा सीट पर सोमवार को उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान में निर्धारित समय सीमा दोपहर तीन बजे तक 53.25 फीसदी वोट पड़े। पूरे जिले में 273 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए। इस साल अप्रैल में नक्सली हमले में भाजपा विधायक भीमा मंडावी की मौत के बाद यहां उपचुनाव हुए हैं। मतों की गिनती 27 सितंबर को होगी।

 दंतेवाड़ा सीट पर असली लड़ाई दिवंगत विधायक भीमा मंडावी की पत्नी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा के बीच रही। इनके अलावा सात अन्य उम्मीदवार भी मैदान में थे। अधिकारियों के मुताबिक कुछ केंद्रों पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान कुछ देरी से शुरू हुआ। हालांकि बाद में मतदान सामान्य हुआ। पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले समर्पण करने वाले नक्सली कंचा भीमा और नीलू ने भी मतदान में हिस्सा लिया।

वहीं चिकपाल मतदान केंद्र में पीठासीन अधिकारी चंद्रपकाश ठाकुर की सुबह छह बजे दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। सुरक्षा के लिए क्षेत्र में अर्धसैनिक बलों और राज्य पुलिस के लगभग 18 हजार जवानों को तैनात किया गया था और ड्रोन से भी निगरानी रखी गई।

दंतेवाड़ा में कुल 1,88,263 मतदाता हैं। जिनमें 89747 पुरुष मतदाता तथा 98876 महिला मतदाता शामिल हैं। 2018 में बस्तर क्षेत्र की 12 विधानसभा सीटों में से सिर्फ दंतेवाड़ा में भाजपा को जीत मिली थी। भाजपा विधायक भीमा मंडावी ने कांग्रेस की देवती कर्मा को 2172 मतों से हराया था। 

मुख्य सचिव श्री सुनील कुजूर की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम की परिक्षेत्र विकास निधि हेतु गठित हाई पावर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2019-20 के दौरान बस्तर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर में विकास निधि मद से किए जाने वाले विकास कार्यो के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।
    बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि विकास निधि मद से पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में काम किए जाए। स्कूलों, आश्रम, छात्रावासों में पानी, बिजली, टेबल-कुर्सी, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाएं विकास निधि से उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत पूर्व में स्वीकृत किए गए निर्माण कार्यो की पूर्णता के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। जो निर्माण कार्य पूरे हो चुके है, उनका उपयोग सुनिश्चित किया जाएं। जो काम चालू नही किए जा सके है, उन्हें निरस्त किया जाए। मुख्य सचिव ने वीडियों कॉन्फें्रेसिंग के जरिए बस्तर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर जिले के कलेक्टरों से विकास निधि के कार्यो की जानकारी ली। 
    बैठक में सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री डी.डी. सिंह, सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्रीमती निहारिका बारिक, विशेष सचिव खनिज श्री अन्बलगन पी., बस्तर संभागायुक्त श्री अमृत खलको सहित एन.एम.डी.सी. के श्री सुमीत देव, श्री सुनील कुमार, श्री प्रशांत दास, श्री पी.श्याम, सुश्री प्रियदर्शनी जी., श्री जितेन्द्र कुमार, श्री पंकज कुमार शर्मा, श्री सुनील उपाध्याय उपस्थित थे।

रायपुर, 24 सितम्बर 2019

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के मंत्री श्री रामविलास पासवान को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में खरीफ वर्ष 2019-20 में राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा कानून के तहत भारतीय खाद्य निगम को सेंट्रल पूल के अंतर्गत छत्तीसगढ़ से 32 लाख मीट्रिक टन चावल के उपार्जन की अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया है। पिछले वर्ष भारतीय खाद्य निगम को छत्तीसगढ़ से 24 लाख मीट्रिक टन चावल के उपार्जन की अनुमति दी गई थी।
    मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में खरीफ वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर 85 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन होना अनुमानित है, जिससे निर्मित होेने वाले कस्टम मिलिंग चावल 57.37 लाख मीट्रिक टन में से राज्य के द्वारा पीडीएस की आवश्यकता हेतु 25.40 लाख मीट्रिक टन चावल उपार्जन किया जाएगा (सेंट्रल 15.48 लाख मीट्रिक टन, स्टेट पूल 9.92 लाख मीट्रिक टन) एवं सरप्लस चावल लगभग 32 लाख मीट्रिक टन एफसीआई को सेंट्रल पूल अंतर्गत उपलब्ध कराया जा सकेगा।
    श्री बघेल ने खाद्य मंत्री से एफसीआई में चावल उपार्जन की मात्रा गत वर्ष भारत सरकार द्वारा स्वीकृत मात्रा 24 लाख मीट्रिक टन की उसना चावल को बढ़ाकर 28 लाख मीट्रिक टन उसना चावल करने और 4 लाख मीट्रिक टन अरवा चावल करने का (प्रदेश में दो तिहाई राईस मिल अरवा किस्म की होने के कारण) अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन करने के लिए आवश्यक तैयारी आंरभ की जा चुकी है। इसके लिए किसानों के पंजीयन का कार्य किया जा रहा हैै।
    मुख्यमंत्री ने भारत सरकार को 5 जुलाई 2019 को भेजे गए पत्र के माध्यम से खरीफ वर्ष 2019-20 में प्रदेश के किसानों के हित में समर्थन मूल्य को बढ़ाकर 2500 रूपए प्रति क्विंटल किए जाने का निवेदन किया था एवं यदि किसी परिस्थिति के कारण भारत सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य में इस अनुरूप वृद्धि किया जाना संभव नहीं हो तो राज्य सरकार को इस मूल्य पर धान उपार्जित करने की सहमति विकेन्द्रीकृत खाद्यान्न उपार्जन योजना के अंतर्गत दिए जाने का अनुरोध किया गया था। साथ ही राज्य के किसानों के व्यापक आर्थिक हित को देखते हुए एम.ओ.यू. की कंडिका 1 की शर्त से शिथिलता प्रदान करते हुए राज्य के सार्वजनिक वितरण की आवश्यकता के अतिरिक्त उपार्जित होने वाले चावल (अरवा एवं उसना) को केन्द्रीय पूल में मान्य करने का निर्देश संबंधितों को प्रसारित का अनुरोध किया गया था।
    इसी परिपेक्ष्य में यह बात भी ध्यान में लाया गया कि छत्तीसगढ़ के द्वारा पूर्व वर्षों में भी प्रत्येक खरीफ सीजन में एफसीआई को सरप्लस चावल सेंट्रल पूल में अंतरित किया जाता रहा है। इससे जहां एक ओर प्रदेश के सभी क्षेत्रों विशेषकर दूरस्थ (रिमोट) क्षेत्रों में भी रहने वाले किसानों से धान का समर्थन मूल्य पर उपार्जन संभव हो सका है, वहीं दूसरी ओर उपार्जित धान का कस्टम मिलिंग के माध्यम से निराकरण कर चावल एफसीआई द्वारा उपार्जन किए जाने से एनएफएसए के लिए आवश्यक चावल की पूर्ति में राज्य की महत्वपूर्ण सहभागिता रही है। छत्तीसगढ़ गत खरीफ वर्षों की तरह खरीफ वर्ष 2019-20 में भी एनएफएसए के लिए एफसीआई को सेंट्रल पूल अंतर्गत चावल प्रदान करने का इच्छुक है।
    मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से इस विषय को सहानुभूतिपूर्वक विशेष मामले के रूप में लेते हुए किसानों के हित और एनएफएसए के अंतर्गत चावल की आवश्यकता की पूर्ति हेतु खरीफ वर्ष 2019-20 में एफसीआई में 32 लाख मीट्रिक टन चावल उपार्जन किए जाने की अनुमति प्रदान करने और आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधितों को प्रसारित करने का आग्रह किया है।

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास में सिंधी नाट्य कलाकारों ने पूर्व विधायक श्री रमेश वर्ल्यानी के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। ये कलाकार दुबई में सिंधी नाटक ससु सेर, नूहं सवा सेर (सास सेर तो बहू सवा सेर) की प्रस्तुत देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस नाटक के डायरेक्टर श्री जयप्रकाश मसंद एवं अन्य सभी रंग कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव की बात है कि यहां के सिंधी कलाकारों को इस नाटक की प्रस्तुति के लिए दुबई की संस्था ’सिंधी संगत’ ने आमंत्रित किया है। नाटक के डायरेक्टर श्री मसंद ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस नाटक में समाज में व्याप्त विसंगतियों को इंगित किया गया है। दहेज को लेकर परिवार में उपजे तनाव एवं लड़के-लड़कियों के बीच लैंगिक विषमता को बहुत संुदर तरीके से प्रस्तुत किया गया है। साथ ही यह संदेश भी दिया गया है कि पारिवारिक वातावरण में वात्सल्य एवं परस्पर प्रेम का वातावरण बनाए रखने के लिए सास बहू को बेटी समझे और बहू अपनी सास को मां का दर्जा दे। आज बिखर रहे समाज को यह नाटक नयी दिशा देता है और सामाजिक परिवेश में बदलाव के लिए प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर नाटय कलाकारों में सर्वश्री नंद आहूजा, जयपाल हबलानी, सुश्री कुसुम हबलानी, श्री विकास शर्मा, सुश्री वीणा लालवानी, सुश्री रिया आशपल्या, श्री नरेश लूला, श्री हरीश अबीचंदानी, श्री शुभम हबलानी और श्री आशीष सिंहानी उपस्थित थे।  

नौ दिनो तक शहर मे रहेगा मेले जैसा माहौल
चांपा - शहर मे शरदीय नौरात्रियो की तैयारियॉ जोरो से चल रही है। देवी मंदिरो मे रंगाई व मंदिरो को सजाने का कार्य अब तेजी से होने लगा है। वही मॉ दुर्गा को विराजमान करने शहर के गली मोहल्लो मे पंडाल सजा कर स्थापना करनी की तैयारियॉ लगभग पूरी हो चुकी है। प्रत्येक वर्षो की भांंति इस वर्ष चैत्र  नवरात्रि का पर्व 29 सितम्बर से प्रारंभ होगा । जिसे लेकर चांपा शहर के प्रत्येक मोहल्लो मे तैयारियॉ पहले से ही होने लगी थी। दुर्गा पंडाल समितियो व्दारा शहर मे प्रतिवर्ष भव्य पंडाल  का निर्माण कराया जाता है। वही पंडालो मे विराजमान मांं दुर्गा के नौ रूपो की पूजा पूरे नौ दिनो तक की जाती है। नवरात्रि पर्व मे पूरे नौ दिनो तक शहर मे मेले जैसा माहौल व्यतित होता है। जिसे लेकर शहर मे माहौल बनने लगा है। वही शहर के ग्रामीण इलाको मे भी गांव-गांव मे ग्रामीणो मे काफी उत्साह है। गांव मे भी मां दुर्गा की पूजा पूरे भक्ती भाव से की जाती है। नौ रात्रि के नौ दिनो मे शहर के विभिन्न स्थानो मे अनेक प्रकार के कार्यक्रम भी किये जाते है। जैसे जशगीत , भजन किर्तन सहित पूजा अर्चना  व प्रदर्शनी का कार्यक्रम प्रति दिन आयोजित होते है।  अनेक प्रकार के व्यंजन से जगह जगह प्रतिदिन रात्रिकालीन समय भंडारा प्रसाद भी बाटा जाता है। तो वही शहर के देवी मंदिरो मे भी मनोकामना ज्योति कलश लोगो के व्दारा मंदिरो मे जलाया जाता है। तथा लोगो के ज्योति कलश प्रज्वलन के लिए देवी मंदिरो मे रसीद कटवा लेने का आग्रह किया जा रहा है। नवरात्रि पर्वो मे पूरे नौ दिनो तक शहर  का वातावरण पूरा धार्मिक हो जाता है।

दुर्ग. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में दुर्ग (Durg) जिले के BIT (Bhilai Institute of Technology) सभागार में आयोजित कार्यक्रम जनजागरण अभियान (Public awareness campaign) में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी (Pralhad Joshi) के साथ पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Raman Singh) शामिल हुए. इस दौरान रमन सिंह ने दंतेवाड़ा उपचुनाव (Dantewada By Election) में बीजेपी (BJP) की जीत का दावा करते हुए कहा कि “कश्मीर से धारा 370 हटाने का असर केवल शहरी क्षेत्रों में ही नहीं, बल्कि दंतेवाड़ा जैसे इलाकों में भी दिखाई दे रहा है. इसकी बदौलत हम चुनाव में जीत की स्थिति में हैं.”

रमन सिंह ने सीएम बघेल को लिया आड़े हाथ

जब रमन सिंह से पूछा गया कि 15 साल का विकास दंतेवाड़ा में चुनाव जिताएगा या 370 का मुद्दा तो इस पर उन्होंने कहा कि “उनकी 15 सालों की सरकार ने दंतेवाड़ा के विकास को ट्राइबल मॉडल के रूप में पूरे देश में पहचान दिलाई.” वहीं सीएम भूपेश बघेल को आड़े हाथ लेते हुए रमन ने उन्हें विकास का विरोधी बताया. रमन सिंह ने कहा कि “भूपेश सरकार की राज में सड़कों में इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं कि आने वाले दिनों में ये गड्ढे मछली पालने के काम आएंगे.”

‘9 महीने में विकास के सारे काम कर दिए गए ठप’ 

पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि ‘इस क्षेत्र के बच्चे एजुकेशन में हुए विकास की वजह से डॉक्टर (Doctor), इंजीनियर (Engineer), आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) बनने के साथ ही लाइवलीहुड कॉलेज से रोजगार पाकर अपने पैरों पर खड़े हो रहे थे, ये चमत्कार दंतेवाड़ा ने देखा है. आज 9 महीने में वो सारे काम ठप कर दिए गए हैं’. पीएम मोदी ने भी यहां का विकास देखकर कहा था जिस तरह से एजुकेशन, हेल्थ और कनेक्टिविटी में काम हुआ है उससे दंतेवाड़ा को एक ट्राइबल डेवलपमेंट मॉडल के रूप में पूरे देश उदाहरण के तौर पर पेश किया जा सकता है’.

‘भूपेश के सीएम बनते ही दंतेवाड़ा के सारे विकास के काम रोक दिए गए’ 

रमन ने यह भी कहा कि ‘भूपेश जब से मुख्यमंत्री बने हैं, तब से दंतेवाड़ा के सारे विकास के काम पर रोक लगा दी गई है. कभी चना बंद किया, कभी नमक, कभी चरणपादुका बंद किया. वहीं सड़कों का हाल ऐसा है कि सड़कों के वार्षिक मरम्मत के लिए भी सरकार के पास पैसे नहीं हैं. उन्होंने कांग्रेस सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि ‘अगर नई सड़क नहीं बना सकते तो मत बनाओ, लेकिन सड़कों के गड्ढों की तो मरम्मत करा दो.”

रायपुर, / मुख्य सचिव श्री सुनील कुजूर से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ एडीटर्स एण्ड पब्लिशर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने पत्रकारों और मीडियाकर्मियों के हित में राज्य शासन के द्वारा लिए गए निर्णयों के लिए आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल में रायपुर के श्री राजेश अग्रवाल, श्री प्रमोद, प्रियेश जैन, श्री भारत डडानी, श्री सुभाष अग्रवाल, श्री विरेन्द्र शर्मा, दुर्ग के श्री योगेश गुप्ता, श्री मलय बेनर्जी, श्री चन्द्रेश कुकरेजा, श्री खिलावन सिंह चौहान, श्री रोहित काटकर, कोरबा के श्री छेदीलाल अग्रवाल, जांजगीर के श्री राजेश छत्रे , अम्बिकापुर के श्री प्रसन्नजीत कुशवाहा उपस्थित थे।

राजनांदगांव-  छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के राजनांदगांव (Rajnandgaon) जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक होटल (Hotel) में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex Racket) का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है. इस घटना से आस-पास के इलाकों में सनसनी फैल गई है. पुलिस (Police) ने होटल के मालिक सहित 3 युवक और 4 युवतियों को पकड़ा है. फिलहाल, पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. कहा जा रहा है कि काफी समय से इलाके में चल रहे देह व्यापार की सूचना पुलिस को मिल रही थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने होटल के कमरे में दबिश देकर लोगों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है. कमरे से पुलिस को कई आपत्तिजनक चीजें (Offensive Things) भी मिली हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

होटल के कमरे का था चौंकाने वाला नजारा

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पुराना पुराना बस स्टैंड स्थित एक लॉज में देह व्यापार चल रहा है. पुलिस ने छापामार कार्रवाई करने लॉज के कमरों में दबिश दी, तो चौंकाने वाले नजारा सामने आया. पुलिस ने लॉज से 3 युवक और 4 युवतियों को संदिग्ध अवस्था में दबोचा. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

पहले भी इस इलाके में हुई थी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि पूछताछ करने पर लॉज संचालक ने पुलिस को उचित जवाब नहीं दिया. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होटल मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है. मालिक सहित 3 युवक और 4 युवतियों पर पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आई युवतियां राजनांदगांव की ही हैं, तो वहीं कुछ युवक जिले से ही हैं और कुछ दूसरे जिलों से भी हैं. बता दें कि दो महीने पहले भी इसी इलाके से पुलिस ने संदिग्ध हालत में 12 जोड़ों को पकड़ा था.

गरियाबंद l जिले में 4 दिनों से लापता महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है l मामला पिपरछेड़ी थाना क्षेत्र का है l फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l
बताया जा रहा है कि मृतक महिला 17 सितंबर से लापता थी जिसकी शिकायत पिपरछेड़ी थाना में दर्ज कराई गई थी l जिसके बाद आज लापता महिला का शव संदिग्ध हालत में कोचाईमुड़ा के जंगल में मिला l लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी l मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है l
मिली जानकारी अनुसार, मृतक का नाम जयंती सोरी पति रमेश सोरी उम्र (24) वर्ष थी l फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है l मामला पिपरछेड़ी थाना क्षेत्र का है l

 दुर्ग/  स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत आज महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर एवं आयुक्त इंद्रजीत ब्राह्मण द्वारा स्वयं हाथों में फावड़ा लेकर शीतला सतरूपा तालाब से कचरा निकाल कर सफाई किए । उन्होंने या कार आज वर्ल्ड क्लीनअप डे है ।  इसके तहत दुर्ग शहर में जागरूकता अभियान के अंतर्गत तालाब में सफाई कार्य किया गया।  इस दौरान शीतला शतरूपा समिति के पदाधिकारी और वार्ड के नागरिक एवं स्वास्थ्य अधिकारी उमेश कुमार मिश्रा व अन्य उपस्थित थे। 
          उल्लेखनीय है कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष के सितंबर माह की तीसरे शनिवार के दिन वर्ल्ड क्लीनर्स डे के रूप में मनाया जाता है शासन के स्वच्छ भारत मिशन के दिशा निर्देश पर आज  कार्यक्रम आयोजित किया गया।  इस संबंध में महापौर एवं आयुक्त ने बताया कि नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा गणेश प्रतिमाएं विसर्जित करने के लिए सतरूपा शीतला तालाब को चिन्हित किया गया था यहां बनाए गए कुंड में व तालाब में आसपास के निवासियों ने गणेश की प्रतिमाएं विसर्जित की थी विसर्जन के पश्चात प्रतिमाओं के वेस्ट अवशेष तालाब में ही पड़ा हुआ था।  शासन के आदेश अनुसार वर्ल्ड क्लीनअप डे के अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और आसपास के नागरिकों के साथ जागरूकता अभियान के अंतर्गत तालाब से कचरा और प्रतिमाओं के अवशेष निकालने का कार्य किया गया।  शहर के आम जनता व नागरिकों से अपील है की वे भी अपने वार्ड क्षेत्र में इसी प्रकार का स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत कार्यक्रम चलाकर वार्ड निवासियों को अभियान से जुड़े और अपने, व अपने परिवार का और अपने वार्ड की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सफाई कार्य करें । कार्यक्रम के दौरान संजय सिंह सोमनाथ साहू पूर्व पार्षद सुरेन्द्र बजाज , संतोष भट्ट आसपास के अन्य नागरिक उपस्थित थे । 

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक