छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ (21107)

राजनांदगाँव। छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ जिला राजनांदगाँव के तत्वाधान में कलेक्ट्रेट के सामने अनियमित कर्मचारियों का सम्मेलन का कार्यक्रम किया गया, जिसमें सभी राजनांदगाँव जिले के समस्त विभागों के सदस्य उपस्थित थे, सम्मेलन में जिला कार्यकारिणी के द्वारा आने वाले दिनों में संगठन को मजबूती प्रदान करने व अपने नियमिति करण के मांग को लेकर सरकार द्वारा जनघोषणा पत्र में किये गये वादों को पूरा करने के लिये शीघ्र ही प्रदेश स्तर पर सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ के समस्त शासकीय विभागों में अनियमित कर्मचारी (केन्द्र एवं राज्य) के योजना, परियोजना में कार्यरत संविदा, दैनिक वेतनभोगी, कलेक्टर दर, प्लेसमेंट, मानदेय पर कार्यरत कर्मचारी के द्वारा निरंतर शासन प्रशासन को अपनी मांगों से अवगत कराये जा रहा है। जो कि कांग्रेस पार्टी के जनघोषणा पत्र में शामिल होने के कारण भी अनियमित कर्मचारियेां की सेवा समाप्ति की जा रही है एवं नियमिति करण हेतु नीति निर्देश में विलम्ब की जा रही है। जन घोषणा पत्र को पालन करते हुये राज्य के समस्त विभागों के अनियमित कर्मचारियों को नगरीय निकाय चुनाव के पूर्व नियमित किया जाये एवं मध्य प्रदेश शासन के तर्ज पर 62 वर्ष की नौकरी की सुरक्षा प्रदान की जाये। उक्त दोनों मांगों को पूर्ण नही किया जाता है तो राज्य के एक लाख अस्सी हजार अनियमित कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को राज्य स्तर में धरना एवं प्रदर्शन करने पर बाध्य हो जायेंगे।
उक्त सम्मेलन में प्रदेश महिला अध्यक्ष सुश्री राखी शर्मा, संभागाध्यक्ष मनोज मरकाम, प्रवीण अनंत उपस्थिति में आगामी दिनों में जिला स्तरीय वृहद सम्मेलन किया जायेगा, जिसमें प्रदेश के कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उन्हें स्मरण कराया जायेगा कि घोषणा पत्र में किये गये वायदों को पूरा किया जाये। उक्त सम्मेलन में जिलाध्यक्ष सुदेश यादव, उपाध्यक्ष महेश सिन्हा,कोषाध्यक्ष महेन्द्र रामटेके, भगत सिंह ठाकुर, रूपनारायण विश्वकर्मा, धु्रव कुमार चौरे, नरेश गढ़ेवाल, प्रवीण शर्मा, सोमन राव, संतोष सिन्हा, प्रवीण मेश्राम, संतोष सोनकर, विजय यादव, दलशत पात्रो, देवेन्द्र चौहान, इत्यादि शामिल हुये। आगामी 18 सितंबर को जिला स्तरीय सम्मेलन रखा गया है। उक्त जानकारी महेश सिन्हा के द्वारा दिया गया।

राजनांदगांव। नगर निगम द्वारा गणेश उत्सव पर्व पर वर्ष 2017-18 में आयोजित प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह महापौर मधुसूदन यादव के मुख्य आतिथ्य में नगर निगम के टाऊन हाल सभागृह में आयोजित कार्यक ्रम में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष शिव वर्मा, नेता कांग्रेस पार्षद दल हफीज खान, पूर्व महापौर शरद वर्मा, निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक के अलावा महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण देवशरण सेन, टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, मनोज लोढा, बलवंत साव, सुनील साहू, मुकेश ध्रुव, कनिष्ठ सभापति सुश्री मणीभास्कर गुप्ता, पार्षद टोकेश्वर ध्रुव, सुश्री शैल यादव, एजाज अंसारी, श्रीमती प्रज्ञा गुप्ता, गप्पू सोनकर, विजय राय, अवधेष प्रजापति, हरीश साहू, नामांकित पार्षद एजाजुल रहमान, पूर्व पार्षद प्रकाश चंद जैन व विठ्ठल पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसंदी से महापौर मधुसूदन यादव ने गणेश पर्व की बधाई देते हुये कहा कि चुनावी वर्ष होने के कारण विलम्ब से दो वर्ष का पुरूस्कार एक साथ दे रहे है। मैं प्रभारी अधिकारी को निर्देशित करता हूॅ कि अगली बार से गणेश पर्व के 15 दिन के अंदर परिणाम की घोषणा करेंगे। गणेश प्रतियोगिता का परिणाम निर्णायकों के अलावा जनता की राय लेकर निर्णय करते है। उन्होंने कहा कि संस्कारधानी राजनांदगांव की परम्परा को बनाये रखते हुये समितियों द्वारा भव्य रूप से गणेश पर्व का आयोजन करते है। इसके लिये मैं समितियों का आभार व्यक्त करता हूॅ। उन्होंने गणेश समितियों सहित नागरिकों से अपील की है कि नगर निगम द्वारा शहर के भीतरी मार्गो में पौध रोपण किया गया है, जिसकी सुरक्षा करनी है। गणेश पर्व के दौरान भीड़ बहुत रहती है,जिसके कारण पौधे को नुकसान मत हो, यदि ये पौधे वृक्ष का रूप ले लेंगे तो शहर का वातावरण स्वच्छ हो जायेगा। अध्यक्ष शिव वर्मा एवं नेता कांग्रेस पार्षद दल हफीज खान ने भी अपने संबोधन में गणेश पर्व की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि गणेश पर्व में संस्कारधानी के लोगों में एकता की भावना दिखती है और सभी समितियों की भावना रहती है कि हमारे शहर का नाम रोशन हो। आयुक्त श्री कौशिक ने स्वागत भाषण देते हुये आये हुये सभी समितियों को अपनी शुभकामनाएं दी,उन्होंने कहा कि गणेश झांकी देखने बाहर से बहुतायत लोग आते है, हम सबको उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना है, ताकि संस्कारधानी का नाम खराब न हो।
गणेश प्रतियोगित वर्ष 2017 के स्थल सजावट के अ वर्ग में प्रथम बाल समाज गंज लाईन को 16 हजार, द्वितीय सुमिति मंडल कामठी लाईन को 10 हजार व तृतीय नवरत्न मंण्डल रामाधीन मार्ग को 6 हजार तथा ब वर्ग में प्रथम न्यू स्टार गणेश उत्सव समिति नंदई चौक को 8 हजार, द्वितीय नवयुवक गणेश उत्सव समिति राहुल नगर लखोली को 4 हजार व तृतीय उमंग गणेश उत्सव समिति हमाल पारा शनि मंदिर रोड को 3 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया। इसी प्रकार विसर्जन झाकी के अ वर्ग में सुमिति मंडल कामठी लाईन को 26 हजार, द्वितीय नवयुवक मण्डल गुडाखू लाईन को 18 हजार, तृतीय अष्टविनायक मण्डल रामाधीन मार्ग को 10 हजार तथा ब वर्ग में तिरंगा मंडल कमल टाकीज चौक को 14 हजार, द्वितीय गंज गणेश उत्सव समिति भारत माता चौक को 8 हजार, तृतीय श्री सिद्धि विनायक गणेश उत्सव समिति जयस्तम्भ चौक को 6 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया। साथ ही सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुपम नगर गणेश उत्सव समिति अनुपम नगर को 6 हजार, द्वितीय दिग्विजय मण्डल ब्राम्हण पारा को 4 हजार व तृतीय पाटीदार गणेश उत्सव समिति पाटीदार भवन को 3 हजार रूपये का चेक अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।
इसी प्रकार वर्ष 2018 में स्थल सजावट के अ वर्ग में प्रथम बाल रत्न मंच रामाधीन मार्ग को 16 हजार, द्वितीय नवरत्न मण्डल रामाधीन मार्ग को 10 हजार व तृतीय अशीर्वाद मंण्डल गंज चौक को 6 हजार तथा ब वर्ग में प्रथम उमंग गणेश उत्सव समिति हमला पारा को 8 हजार, द्वितीय नवयुवक गणेश उत्सव समिति राहुल नगर लखोली को 4 हजार व तृतीय न्यू स्टार गणेश उत्सव समिति नंदई चौक को 3 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया। इसी प्रकार विसर्जन झाकी के अ वर्ग में सुमिति मण्डल कामठी लाईन को 26 हजार, द्वितीय बाल समाज गंज लाईन को 18 हजार, तृतीय नवीन आदर्श गणेश उत्सव समिति गोल बाजार को 10 हजार तथा ब वर्ग में गंज गणेश उत्साव समिति गंज चौक को 14 हजार, द्वितीय तिरंगा मंडल कमल टाकीज चौक को 8 हजार, तृतीय त्रिशंक गणेश उत्सव समिति ब्राम्हण पारा को 6 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया। साथ ही सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मित्र मंडल बसंतपुर थाना के बाजू सदर बाजार एवं आदर्श गणेश उत्सव समिति दुर्गा चौक को सयुक्त रूप से 6 हजार, द्वितीय पाटीदार गणेश उत्सव समिति पाटीदार भवन को 4 हजार तृतीय अनुपम नगर गणेश उत्सव समिति अनुपम नगर को ३ हजार रूपये का चेक अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन कार्यपालन अभियंता दीपक जोशी ने एवं संचालन सर्वेश्वदास स्कूल के प्राचार्य व शिक्षा सचिव संजीव मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में गणेश समितियों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

क्षतिग्रस्त गेट के क्षमता परीक्षण और मरम्मत कराने के निर्देश
बैराज स्थल पर ही किसानों से की चर्चा
किसानों की मांग पर बैराज से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश
राजनांदगांव। जल संसाधन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत ने जिले के प्रधानपाठ बैराज का निरीक्षण किया। उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। श्री चंपावत ने विभागीय अधिकारियों से बैराज के गेट के क्षतिग्रस्त होने के मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि बैराज से कमांड क्षेत्र में प्रथम सिंचाई हो चुकी है। बीते 7 सितम्बर की शाम साढ़े 6 बजे अतिवृष्टि के कारण बैराज में पानी की अधिक आवक को देखते हुए गेट खोला जा रहा था। खोलते समय ही गेट क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी सूचना जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन को तत्काल दे दी गई। इसके साथ ही प्रभावित होने वाले गांवों में मुनादी भी करा दी गई। जिसके चलते किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जल संसाधन सचिव श्री चंपावत ने बैराज के क्षतिग्रस्त गेट का निरीक्षण किया एवं गेट के डिजाईन तथा उसकी क्षमता का परीक्षण कर मरम्मत कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। श्री चंपावत ने बैराज स्थल पर ही ग्रामीणों से चर्चा भी की। ग्रामीणों ने चर्चा के दौरान बैराज से सिंचाई के लिए पानी देने की मांग की। श्री चंपावत ने क्षतिग्रस्त गेट पर स्टाप लॉक लगाकर और जल संग्रहण कर किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। किसानों ने प्रधानपाठ के कमांड के अलावा अन्य गांवों में भी सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने तथा उरईडबरी एवं रूसे क्षेत्र के जलाशयों को प्रधानपाठ बैराज से भरने की मांग भी की। श्री चंपावत ने इसके लिए लमती फीडर डेम निर्माण तथा प्रधानपाठ बैराज के नहर के उन्नयन, विस्तार तथा लाईनिंग के लिए डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) जल्द से जल्द राज्य शासन को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता श्री जयंत पवार, मुख्य अभियंता डीसी जैन, अधीक्षण अभियंता समीर जार्ज, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खैरागढ़ सीपी बघेल सहित अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

वेतन से हर माह ईएसआईसी का काट रहे पैसा, पर नहीं दे रहे सुविधा
नगरीय निकायों के प्लेसमेंट श्रमिकों को छलने नहीं छोड़ रहे कोई कसर
जांजगीर-चांपा। नगरीय निकायों में ईएसआईसी (राज्य कर्मचारी बीमा निगम) के नाम पर बड़े घोटाले की बात सामने आई है। निकायों में काम करने वाले श्रमिकों की मजदूरी से हर माह ईएसआईसी के नाम पर रकम तो काटी जा रही है, लेकिन वो कहां जा रही है किसी को नहीं पता। दिलचस्प बात यह है कि लंबे समय से मजदूरी से पैसा कटने के बावजूद अब तक श्रमिक सहित परिवार का फोटोयुक्त कार्ड नहीं बना है।
हद तो तब हो गई, जब उन्हें ईएसआईसी नंबर भी सालों बाद नहीं मिल सका है। श्रमिक निकाय के अफसरों को अपनी समस्या बताते हैं, पर वो पूरे प्रदेश के किसी भी निकाय में कार्यरत श्रमिकों का ईएसआईसी कार्ड नहीं बनने का हवाला देकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। ऐसे में भ्रष्टाचार से इंकार नहीं किया जा सकता। जिले में चार नगरपालिका और 11 नगर पंचायत है। यहां सैकड़ों की संख्या में प्लेसमेंट कर्मचारी कार्यरत हैं। कुुछ साल पहले चांपा नगरपालिका में कार्यरत 87 प्लेसमेंट कर्मचारियों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया था। इनकी चार सूत्रीय मांगों में से एक मांग ईएसआईसी से संबंधित था। श्रमिकों का कहना है कि उनके पारिश्रमिक से हर माह ईएसआईसी के नाम पर रकम तो काटी जा रही है, लेकिन वो कहां जा रही है कोई भी बताने की स्थिति में नहीं है। श्रमिकों का कहना है कि जिन लोगों को ईएसआईसी की सुविधा मिलती है, उसे बकायदा परिवार के साथ फोटोयुक्त एक कार्ड जारी किया जाता है। इसमें संबंधित श्रमिक का ईएसआईसी क्रमांक रहता है। इस नंबर के जरिए इंटरनेट से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है, लेकिन यहां कार्यरत 87 कर्मचारियों का अब तक न तो कार्ड बना है और न ही ईएसआईसी नंबर दिया गया है। ऐसे में हर माह हमारी मजदूरी से रकम लेकर भी ईएसआईसी का लाभ नहीं दिया जा रहा है।
क्या होता है ईएसआईसी कार्ड
ईएसआईसी यानी राज्य कर्मचारी बीमा निगम है। जिस तरह सरकार ने लोगों  को स्मार्ट कार्ड की सुविधा दी है, उसी तरह प्लेसमेंट सहित विभिन्न निजी कंपनियों में काम करने वाले श्रमिकों को यह सुविधा दी जाती है। राज्य कर्मचारी बीमा निगम के जरिए संबंधित श्रमिक और उसके परिवार की बकायदा फोटो लेकर ईएसआईसी क्रमांक सहित एक कार्ड जारी किया जाता है। परिवार के जिन सदस्यों की फोटो कार्ड में अंकित है उसका इलाज ईएसआईसी अस्पताल या ईएसआईसी अस्पताल के जिम्मेदारों की अनुमति से सुपर व मल्टीनेशनल अस्पताल में निरूशुल्क इलाज की सुविधा मिलती है। इसके लिए श्रमिकों की मजदूरी से हर माह तय रकम काट ली जाती है। अभी नगरीय निकायों में काम करने वाले प्लेसमेंट कर्मचारियों की मजदूरी से रकम तो कट रही है, लेकिन बीमार होने की स्थिति में उसे खुद की जेब हल्की करनी पड़ रही है।

जांजगीर-चांपा। वेलविशर फाउंडेशन अकलतरा द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक चंद्रशेखर खरे को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सम्मानित किया।
आपकों बता दें कि समाजसेवक स्व.हिंच्छाराम खरे, स्व.गणेशराम खरे तथा देहदानी स्व.मनोज कुमार खरे की स्मृति मे संयुक्तजन जागरूकता अभियान के निदेशक धर्मेन्द्र कुमार खरे के मार्गदर्शन में कृषि वैज्ञानिक चंद्रशेखर खरे एवं श्रीमती सुमनशेखर खरे लगातार जनहित में अभियान चला रहे हैं। इसके लिए कृषि वैज्ञानिक इसके पहले भी कई बार सम्मानित हो चुके हैं।

गंदगी को लांघकर लोगों को आवाजाही करने की मजबूरी
जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय स्थित पुरानी बस्ती के वार्ड नंबर 12 में रानी तालाब जाने का मार्ग गंदगी के कारण दलदल में तब्दील हो गया है। जहां नाली का गंदा पानी सड़क में बह रहा है। गंदगी भरे रास्ते में रोजना सैकड़ों लोगों को चलकर तालाब जाना व अपने-अपने घर जाना होता है।
हजारों की संख्या में बसावट बस्तियों को इसी मार्ग से ही मृत संस्कार के लिए श्मशान घाट भी जाना होता है। इस मार्ग में वार्ड क्रमांक 12 एवं 13 के वार्डवासियों को रोजना हजारो बार गुजरना होता है। आसपास के लोगों का कहना है कि रानी तालाब जाने वाले इस मार्ग में एक डबरी है, जिसमें बरसात के दिनों में पानी लबालब भर जाता हैं। अत्यधिक पानी भरने के कारण डबरी का गंदा गंदा पानी रोड में आ जाता है। वहीं वार्ड के पार्षद के निष्क्रियता के चलते नालियों की भी सफाई नहीं हो रही है, जिससे पूरी नालियां जाम हैं। इस कारण नाली का गंदा पानी रोड में बह रहा है। वार्डवासियों ने बताया कि अगर जल्द से जल्द इस नाली एवं मार्ग की सफाई नहीं कराई जाती है तो आसपास में बीमारियां फैलने की संभावना है, जिसकी समस्त जिम्मेदारी वार्ड पार्षद एवं नगर पालिका प्रशासन की होगी।

जांजगीर-चांपा। देश भर में गणेशोत्सव की धूम मची हुई है। बड़े बजुर्गो से लेकर छोटे बच्चों में भी भगवान गणेश उत्सव का उत्साह है। जिला मुख्यालय जांजगीर में भगवान गणेश जी की पूजा करते हुए दोनों बहन मान्या और आद्या तिवारी।

जांजगीर-चांपा। पुरानी सिंचाई कालोनी के सामने वार्ड नंबर 18 निवासी पुरुषोत्तम राठौर के निवास कृष्णा कुंज में आज शाम सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। हारमोनियम व ढोलक के धुन में शिक्षक सीएल यादव एवं उनकी रामायण मंडली द्वारा बहुत ही अच्छे ढंग से सुंदरकांड पाठ का गायन किया गया। इस अवसर पर सीएल यादव, सीताराम राठौर, भुवन भास्कर यादव, संतोष द्विवेदी, फागूलाल साहू, आरजी राठौर, मुकेश राठौर, रमेश राठौर, रामकुमार राठौर सहित बड़ी संख्या में रामायण प्रेमी उपस्थित थे।

जागव वोटर व जाबो अभियान के तहत जागरूकता
जांजगीर -चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा नगरपालिका व त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2019-20 को सम्पन्न कराए जाने के लिए निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है।
निर्वाचक नामावली तैयार करने व मतदान प्रक्रिया सरलता से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार अभियान की योजना बनाई गई है। इसे जागव बोटर जाबो नाम दिया गया है। इसी कड़ी में सोमवार को नगर पंचायत नवागढ़ के द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय जागव वोटर, जाबो अभियान का आयोजन किया गया। नगर पंचायत के सीएमओ अशोक शर्मा और शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य बीके पटेल के द्वारा छात्र छात्राओं को निर्वाचक नामावली से संबंधित जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि लोकसभा व विधानसभा निर्वाचन की भांति नगरपालिकाओं तथा त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन भी महत्वपूर्ण है। सीएमओ श्री शर्मा ने सभी छात्र छात्राओं को आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव में निर्भीक और नीडर होकर मतदान कराने की शपथ दिलाई। सीएमओ श्री शर्मा और प्राचार्य श्री पटेल ने हायर सेकेण्डरी स्कूलों व कॉलेजों के शिक्षक, प्राध्यापक, कर्मचारी व छात्र-छात्राओं को निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, संशोधन व विलोपित करने की प्रक्रिया से अवगत कराया। निर्वाचक नामावली में परिवर्तन, संशोधन व विलोपन सहित मतदान प्रक्रिया में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने हाईस्कूल से हायर सेकंडरी की कक्षाओं में जाने वाले युवाओं को निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने की प्रक्रिया से अवगत कराया। कार्यक्रम में जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय, एसडी महाविद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर सहित अन्य स्कूलों के छात्र छात्राए शामिल हुए। इसी प्रकार शासकीय महाविद्यालय नवागढ़ में भी जागव वोटर, जाबो अभियान का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीएमओ श्री शर्मा ने छात्र छात्राओं को निर्वाचन प्रक्रिया के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वही प्राचार्य श्री पटेल ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी विजय लहरे, जवाहर लाल नेहरू शिक्षा महाविद्यालय के डायरेक्टर विनोद बंसल, प्रोफेसर एवं एनएसएस प्रभारी स्नेहा थवाईत, नारायण सावरकर, एस के बंजारे, राजेंद्र विजयवार, आचार्य प्रमोद श्रीवास, रेशम लाल देवांगन सहित बड़ी संख्या में स्कूल कॉलेज की छात्र छात्राए उपस्थित थे।

जांजगीर चांपा। रेसलर दुनिया में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विजेता बनने के बाद जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत मां शवरीन दाई की पावन धरा ग्राम अमोरा (महंत) निवासी रामगुलाम तिवारी व मंजू तिवारी के इकलौते पुत्र अब परदे पर नजर आएगा।
रेसलरों के रेसलर एवं अनेकों मेडल विजेता प्रतीक तिवारी इन दिनों मुंबई में धारावाहिक लाल ईश्क के निर्देशक प्रवीण एवं मनीष के सफल मार्गदर्शन में किंगकांग की मुख्य भूमिका की शूटिंग में व्यस्त है। गौरतलब है कि एंड टीवी पर शनिवार को रात 9 बजे से 11 बजे तक महा एपिसोड में प्रसारित होने वाला लाल ईश्क धारावाहिक में प्रतीक तिवारी किंगकांग की मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आते हैं। उन्होंने धारावाहिक में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर गांव, जिला एवं राज्य का नाम रौशन किया है। अब वह दिन भी दूर नहीं जब प्रतीक बालीवुड में भी अपनी किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक