छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ (21107)

भिलाई-तीन। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई-3 में मुक्ता (ए-2) सिनेमा हाल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी शहर के लिए पीव्हीआर सिनेमा, उसकी पहचान का प्रतीक बताया है। आज इस श्रेणी में भिलाई-3 का नाम भी शामिल हो गया है। सिनेमा मनोरंजन का अच्छा साधन होता है। भिलाई-3 में खुद का पीव्हीआर सिनेमा हॉल हो जाने से अब सिनेमा प्रेमियों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर भिलाई सहित सिनेमा परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने मुक्ता (ए-2) सिनेमा का शुभारंभ होने पर भिलाई वासियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सिनेमा परिवार से अशोक कुमार सोनी एवं अन्य व छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार ज्योति पटेल उपस्थित थे। पीवीआर उद्घाटन के अवसर पर सुजीत बघेल, सतीश धुरंधर, बालमुकुंद वर्मा, नजरुल खान, अरुण वर्मा, दया साहू, तुलसी साहू, विजय जैन, सुरेश दिन गाणी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

धार्मिक नगरी दुर्ग के सत्तीचौरा, गंजपारा में
दुर्ग। छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी दुर्ग के सत्तीचौरा, गंजपारा में इस वर्ष श्री गणेश पंडाल में छत्तीसगढ़ी कुटिया पैरा से बनायीं गयी है।  कुटिया में छत्तीसगढ़ी व्यजंन बनाने की वर्तमान में विलुप्त होती जा रही सभी छोटी- बड़ी सामग्री एवं खेती, किसानी हेतु उपयोग की जाने वाली सभी औजार देखने को मिल रही हैं।
    श्री गणेश पंडाल में पैरा की कुटिया में वर्तमान में विलुप्त होती जा रही सामाग्री खटिया, खलबत्ता, जाता, सील लोढा, चिमनी, बाहरी, चरिहा, टुकनी, घड़ा, सुपली, शुपा, सिगड़ी, चूल्हा आदि सामाग्री रखी गयी है।  साथ ही साथ माता रिध्दि-सिद्धि द्वारा कुटिया में श्री गणेश को छत्तीसगढ़ व्यंजन ठेठरी, खुरमी, खिला रही है। गणेश पंडाल में नागरिकों के नाम एक संदेश देते हुए वर्तमान में विलुप्त होती जा रही छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बचाने हेतु आव्हान भी किया गया हैं।
000000000000000000000000000000000

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत घुघुवा में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को अनेक सौगातें दी है। उन्होंने यहां 67 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा विकासखण्ड पाटन के ग्राम करगा में नवनिर्मित 14 लाख 15 हजार रूपए के नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण किया गया। साथ ही ग्राम करगा में 2 लाख 50 हजार रूपए की लागत से बने कला मंच एवं ग्राम घुघुवा ;कद्ध में 9 लाख 77 हजार रूपए की लागत से बने उचित मूल्य की दुकान एवं गोदाम का लोकार्पण किया गया।
    मुख्यमंत्री श्री बघेल का जिन कार्यों का भूमिपूजन किया इनमें विकासखण्ड पाटन के ग्राम किकिरमेटा में 22 लाख 50 हजार रूपए की लागत से मछली पालन विभाग द्वारा बनने जा रहे प्रशिक्षण सह प्रदर्शन केन्द्रए मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत ग्राम घुघुवा में 5 लाख 20 हजार रूपए की लागत से बनने जा रहे सीसी रोड एवं 49 लाख 74 हजार रूपए की लागत से बनने वाले दुर्ग.उतई.पाटन मार्ग में सेल्डर पर पेपर ब्लाक का भूमिपूजन किया।  साथ ही पाटन मुख्यालय में 19 लाख 98 हजार रूपए के सीमेंट कांक्रीटए सह नाली निर्माण कार्यए 49 लाख 92 हजार रूपए के अरसनाराए चीचाए लोहरसीं मार्ग में तालाब किनारे पक्का नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यए 49 लाख 43 हजार रूपए के ग्राम कानाकोट में हाई स्कूल एवं सीमेंट कांक्रीट पहुंचमार्गए 17 लाख 97 हजार रूपए के ग्राम जमराव में शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसी प्रकार ग्राम रानीतरई में 9 लाख 98 हजार रूपए के पक्का हैलीपेड निर्माण कार्यए पाटन में 18 लाख 74 हजार रूपए के अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय लोक निर्माण विभाग में पेपर ब्लाक एवं बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य, सेलूद में 19 लाख 34 हजार रूपए के लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में अहाता निर्माण कार्य, पाटन में 16 लाख 93 हजार रूपए के उप पंजीयक कार्यालय भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्यए पाटन विकासखण्ड मुख्यालय में 34 लाख 98 हजार रूपए के शासकीय आवास गृह निर्माण कार्यए जामगांव;आरद्ध में 38 लाख 58 हजार रूपए के आवासीय भवन सह सेक्शन आफिस एवं 50 लाख रूपए की लागत से जामगांव ;आर, में बनने जा रहे महाविद्यालय भवन एवं कांक्रीट पहुंच मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

नरवा,गरूवा,घुरवा,बाड़ी के प्रति शिक्षकों की भी रहे सक्रिय भागीदारी
दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर आज पाटन विकासखण्ड में ग्राम पंचायत घुघुवा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला प्रांगण में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 35 शिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षक हमारे भविष्य का निर्माण करते हैं। शिक्षक हमारे समाज की रीढ़ हैं। शिक्षक हमारी प्रेरणा का स्त्रोत होते हैं जो हमारी जीवन में आने वाली अनेक बाधाओं का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के संबंध में कहा कि अपने त्याग और समर्पण के साथ कार्य करते हुए वे राष्ट्रपति बने किन्तु उनकी हार्दिक इच्छा रही कि उन्हें शिक्षक के रूप में ही याद किया जाए। इसलिए उनके जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक का स्थान बेहद ऊंचा है। अभिभावक बच्चे को जन्म देता है लेकिन शिक्षक उसके चरित्र को आकार देकर उज्जवल भविष्य का निर्माण करता है। राष्ट्रनिर्माण में शिक्षक की बेहद ही महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि सार्वजनिक हित के कार्यों में संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने नरवा.गरूवा.घुरवा.बाड़ी योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए योजना के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ करने में इस योजना की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने शिक्षकों को भी नरवा.गरूवा.घुरवा.बाड़ी योजना के संबंध में लोगों को जागरूक करने और योजना की क्रियान्वयन में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि राज्य की प्रमुख समस्या कुपोषण को दूर करने के लिए शासन द्वारा 2 अक्टूबर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर दुर्ग संभागायुक्त श्री दिलीप वासनीकरए कलेक्टर श्री अंकित आनंदए रविशंकर विश्वविद्यालय के भूतपूर्व कुलपति श्री एसके पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी.कर्मचारी व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

दुर्ग। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के दुर्ग स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को लेकर पैसेंजर सर्विसेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने गुरुवार को रेल्वे स्टेशन का निरीक्षण किया। कमेटी में अध्यक्ष रमेश चंद्र रत्न व सदस्यों में पूजा विधानी शामिल थी। कमेटी ने कैटरिंग, पेयजल, वेंडिंग स्टॉल्स, बुक स्टाल, टूरिस्ट इनफ ॉरमेशन, सेंटर्स आदि के साथ यात्री सुरक्षा का भी जायजा लिया। यह कमेटी रेल मंत्रालय द्वारा नामित की गई है।
पैसेंजर सर्विसेज कमेटी तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर है। डोंगरगढ, राजनांदगांव का भी कमेटी द्वारा निरीक्षण किया जा चुका है। गुरुवार को यह कमेटी रायपुर एवं दुर्ग स्टेशन की  निरीक्षण पर पहुंची थी। 6 सितम्बर को उसलापुर एवं बिलासपुर स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान रायपुर अपर मंडल रेल प्रबंधक शिव शंकर लकड़ा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक तन्मय मुखोपाध्याय, रायपुर रेल मंडल के संबंधित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। कमेटी ने निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर नो बिल.नो पेमेन्ट की व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, पानी में मानक स्तर के टीडीएस की जांच, रेल नीर की उपलब्धता खानपान की व्यवस्थाओं, साफ .सफाई, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, वेटिंग हॉल, लिफ्ट, एसके,लेटर, फुट ओवर ब्रिज पर आवागमन की व्यवस्था, यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। कमेटी के सदस्यों ने यात्रियों से पूछताछ भी की। निरीक्षण के बाद रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक ली एवं रायपुर रेल मंडल में चल रही प्रगतिशील योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान दुर्ग महापौर चंद्रिका चंद्राकर भी उपस्थित रहीं।

दुर्ग।  5 सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर चण्डी मंदिर वार्ड क्रं. 33 में आज वार्ड के पार्षद राजकुमार वर्मा के व्दारा पॉचो आंगनबाड़ी के मितानिनों एवं सहायिकाओं की उपस्थिति में शिक्षक दिवस मनाया गया । साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानिनों का शाल भेंटकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद राजकुमार वर्मा ने शिक्षा के महत्व को बताते हुए कहा कि शिक्षक हमारे जीवन में ज्ञान प्रदान करने के साथ जीवन को दिशा भी देते है। शिक्षक ज्ञान का स्रोत है। सभी उपस्थित बच्चों से अनुरोध है कि सभी बच्चे शिक्षकों की सलाह का पालन करें और देश का एक अच्छा नागरिक बनें! साथ ही विशेष रूप् से सहयोग प्रदान करने वाले सोनी परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लीलाधर सोनी, गंगा सोनी, रोशन सोनी, परीवीना सोनी जिन्होंने अपनी  पुत्री गुंजन सोनी के जन्म दिवस के अवसर पर उपस्थित होकर 60 स्कूूली बच्चों को कापी व कम्पास बॉक्स वितरित किया, उन्हें धन्यवाद दिया ।
    कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संदीप श्रीवास्तव ने तथा आभार प्रदर्शन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती ममता यादव ने किया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से कोमल सिंह ठाकुर, राजेश वडयालकर, अश्वनी चंदेल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी यादव, रेखा ठाकुर, रजनी कसार, पार्वती यादव, अंजू यादव, बेला ठाकुर, नंद यादव, अरूणा बंछोर, मीना यादव, मितानीन मालती चंदेल, मीनू सेन, कमला यादव सहित वार्डवासी मौजूद थे।

नगरीय प्रशासन से मिले और 5.7 करोड़
दुर्ग। अब जल्द ही इंदिरा मार्केट के सब्जी बाजार, प्रमुख चौक चौराहों सहित 60 वार्डों के बहुप्रतीक्षित विकास कार्य धरातल पर नजर आने लगेंगे। विधायक अरुण वोरा की पहल पर पहले 5 करोड़ की राशि जारी करने के बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पुन: 5.7 करोड़ के विकास कार्यों को स्वीकृति दी है। जिसमे शामिल बड़े कार्यों में 66.6 लाख की लागत से बनने वाला इंदिरा मार्केट सब्जी बाजार का यूनी शेड, 33.47 लाख से वार्ड 52 में प्रधानमंत्री आवास तक पहुंच मार्ग, वार्ड 51 विराट नगर में 20.52 लाख की सड़क व चौक चौराहों में राजेन्द्र पार्क का 11.92 लाख, मिनी माता चौक का 33.20 लाख. पोटिया चौक का 25.03 लाख एवं ग्रीन चौक का 24.13 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण समेत कुल 52 कार्य शामिल हैं।
    विधायक वोरा ने कहा कि समग्र रूप से शहर का विकास करने की दिशा में यह दूसरा कदम है, सब्जी बाजार में भव्य यूनिशेड बन जाने से धूप, ठंड व बरसात से राहत मिलने के साथ- साथ साफ -सफाई की व्यवस्था भी बेहतर हो जाएगी। चौक चौराहों से जिला मुख्यालय चमकता नजर आएगा। लगभग 11 करोड़ की राशि से शहर में काम नजऱ आने लगेंगे किंतु यह शुरुवात है आने वाले दिनों में शहर की आवश्यकता के अनुसार लगातार विकास कार्यों के लिए शासन से राशि लाई जाएगी। गौरतलब है कि विधायक वोरा ने नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया से लगातार प्रयास कर पूर्व में 5.75 करोड़ के 76 कार्य एवं उसके बाद पुन: 5.7 करोड़ की राशि के 52 विकास कार्यों की स्वीकृति दिलाई है जिसका लाभ अब शहर वासियों को शीघ्र मिलेगा।

जांजगीर-चाम्पा। शिवसेना जिला इकाई जांजगीर चाम्पा के पदाधिकारीयों ने श्रीमान जिलाधीश महोदय व श्रीमान अधीक्षण यंत्री जांजगीर चाम्पा को ठेकाकर्मी के करंट से मौत पर मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने व घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी ब्यक्ति के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग को लेकर शिवसेना पदाधिकारीयों ने ज्ञापन सौंपा।
          ज्ञापन में लिखा है जिला मुख्यालय जांजगीर के अंतर्गत ग्राम कन्हाईबंद में दिनांक 4 सितंबर को ठेकाकर्मी सनमन सिंह बैगा पिता फूल सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम लुफा ब्लॉक बेलगहना, जिला-बिलासपुर जो कि कन्हाईबंद में मेंटेनेस का कार्य करते हुए फीडर में करंट से झुलस कर गिर जाने से जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराने के पूर्व ही ठेका कर्मी की मौत हो चुकी थी।जिसे जिला अस्पताल के डाक्टरों ने मृत घोषित किया। 
शिवसेना जिलाध्यक्ष ने आगे लिखा है कि विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी के द्वारा करंट प्रवाहित खंभे में मेंटनेस कार्य कराया जा रहा था। जिसकी जानकारी ठेका कर्मी को नहीं दी गई थी। इस घटना से इंकार नहीं किया जा सकता कि जिम्मेदार विभागीय अधिकारी व ठेकेदार की लापरवाही के कारण उक्त ब्यक्ति को अपनी जांन गंवानी पडी।
इसके पूर्व भी ठेकेदार के द्वारा इस प्रकार की गंभीर लापरवाही की जा चुकी है। जिसकी खबर नेशन वन न्यूज ने 15 फरवरी 19 को प्रकाशित किया था, परंतु ठेकेदार पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने के कारण पुनः घटना की पुनरावृत्ति हुई।
         शिवसेना के जिलाध्यक्ष ठा.ओंकार सिंह गहलौत ने उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपने पदाधिकारीयों के साथ जांजगीर में एकजुट होकर मांग की है कि उक्त घटना की निष्पक्ष जांच किया जावे व जिम्मेदार ठेकेदार पर उचित कार्यवाही किया जावे तथा मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान किया जावे। तथा चेतावनी दी गई है कि 7 दिवस के भीतर कार्यवाही नहीं होती है तो शिवसेना उग्र आंदोलन करेगी।
        ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से शिवसेना के पदाधिकारी  ठा.ओंकार सिंह गहलौत जी (जिलाध्यक्ष), चंदन धीवर (जिला सचिव), दिलेश्वर विश्वकर्मा (जिला सचिव), शुभम सिंह राजपूत, अश्वनी साहू (ज़िला कार्यकारणी), पवन मनहर (ब्लॉक प्रभारी अकलतरा), ईश्वर साहू (ब्लॉक अध्यक्ष अकलतरा), दिलीप रात्रे, पींटु डहरिया सहित अन्य शिवसैनिक उपस्थित थे।

रायपुर। दंतेवाड़ा उपचुनाव को लेकर बीजेपी काफी सक्रिय दिखाई दे रही है. बीजेपी निष्पक्ष उपचुनाव कराने, केंद्रीय सेना के सुरक्षा के बीच चुनाव संपन्न कराने औरदंतेवाड़ा कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा को हटाने की मांग निर्वाचन आयोग से की है. कलेक्टर को सीएम भूपेश बघेल का रिश्तेदार बताया है. बीजेपी का आरोप है कि उनकी मौजूदगी में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता है. इसके साथ ही बीजेपी के स्टार प्रचारकों को सुरक्षा नहीं मिलने और संवेदनशील एरिया बताकर प्रचार दल को रोकने की शिकायत भी निर्वाचन आयोग से की गई है.

प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने बताया कि दंतेवाड़ा कलेक्टर ने पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया है. कलेक्टर की मौजूदगी में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता, क्योंकि उनके कई फ़ैसले ऐसे हैं, जो पक्षपातपूर्ण है. पता चला है कि दंतेवाड़ा कलेक्टर सीएम भूपेश बघेल का रिश्तेदार है. उन्होंने कहा कि मंदिर में सभा कराना, आचार संहिता लागू होने के बाद भी आरक्षण का नोटिफिकेशन जारी करना, शहीद भीमा मण्डावी के मामले में प्रेस ब्रीफिंग करना, अचार संहिता का उल्लंघन करना इन सबकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई है. यदि इन समस्या का समाधान नहीं होता है, तो इसकी शिकायत केंद्रीय निर्वाचन आयोग में किया जाएगा.

 

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ बीजेपी के पदाधिकारियों ने बंद कमरे में और भी चर्चा की. इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उसेण्डी, नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, नरेश गुप्ता समेत कई नेता मौजूद रहे.

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज जगदलपुर के डिमरापाल स्थित स्वर्गीय बलिराम स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के अस्पताल का निरीक्षण किया. उन्होंने पंजीयन और दवा वितरण व्यवस्था का अवलोकन करने के साथ ही विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने रेडियोलाॅजी विभाग में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया. 

सिंहदेव ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से भी मुलाकात की. उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई  की प्रशंसा की. स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए. उन्होंने आयुष्मान योजना का लाभ शत-प्रतिशत मरीजों को उपलब्ध कराने कहा. 

बस्तर के कलेक्टर डाॅ. अय्याज तम्बोली ने मेडिकल काॅलेज में उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यहां सीटी स्कैन मशीन स्थापित की जा चुकी है. एमआरआई मशीन के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा गया है. उन्होंने बताया कि सीटी स्कैन मशीन संचालन हेतु तकनीशियन की व्यवस्था की जा चुकी है तथा तीन और तकनीशियनों की व्यवस्था की जा रही है, ताकि यहां चौबीसों घंटे सीटी स्कैन हो सके. 

 स्वास्थ्य मंत्री को कलेक्टर ने बताया कि आईसीयू और ओटी का निर्माण करने के साथ ही यहां विभिन्न उपकरणों एवं विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों की व्यवस्था की जा रही है. मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निरीक्षण के दौरान राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन, महापौर जतीन जायसवाल, मेडिकल काॅलेज के अधिष्ठाता डाॅ. यू.एस. पैकरा तथा अधीक्षक डाॅ. के.एल. आजाद भी मौजूद थे.

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक