छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ (21107)

सुबह से गणेश प्रतिमा ले जाने लोगों में खास उत्साह
बाइक से लेकर हाथ ठेला और ट्रैक्टर से ले जाई गई गणेश प्रतिमा
जांजगीर-चांपा। भगवान गणेश चतुर्थी के साथ ही अंचल में गणेशोत्सव की धूम शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय जांजगीर में आज सुबह से ही भगवान गणेश को ले जाकर स्थापित करने लोगों में जबरदस्त उत्साह था। कोई बाइक में गणेश जी को ले जाते दिखे तो कोई हाथ ठेले में भगवान गणेश को ले जा रहे थे। इस बीच बच्चों का उत्साह भी देखते ही बन रहा था।
आज सुबह से ही मूर्तिकारों के यहां भक्तों ंकी भीड़ लग गई थी। इसके साथ ही भगवान गणेश की विधि विधान से स्थापना कर पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही दस दिनों तक पूरा अंचल गणेश उत्सव से गूंजायमान रहेगा। आपकों बता दें कि गणेश की प्रतिमा स्थापना के लिए सार्वजनिक गणेश उत्सव समितियां रविवार की देर रात तक पंडाल सहित अन्य तैयारियों में जुटी रही और सोमवार को शुभ मुहुर्त में पूजा अर्चनाकर मूर्ति की स्थापना की गई। कई श्रद्धालुओं ने घरों में भी गणेश स्थापना के लिए विशेष व्यवस्था की है। सार्वजनिक गणेशोत्सव के तहत जांजगीर, चांपा, सक्ती, अकलतरा, शिवनीरायण सहित अन्य जगहों में आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं। पंडाल व आसपास को रंगीन लाइट व सजावट सामग्री से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। विभिन्न घरों में भी सप्ताह भर पहले से गणेश स्थापना के लिए साफ-सफाई कर सजावट किया गया है। सोमवार को गणेश स्थापना सुबह से शाम तक किया गया। उल्लेखनीय है कि चांपा गणेशोत्सव के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां गणेश स्थापना से लेकर आखिरी तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

एमआईआर के लिए मेकाहारा रायपुर ने दिया महीने भर का समय
दिनोंदिन बिगड़ रही बीमार बच्ची की हालत, सिस्टम को नहीं चिंता
जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय जांजगीर के समीपस्थ ग्राम सरखों की एक बीमार बच्ची सिस्टम के जाल में बुरी तरह उलझ गई है। तीन वर्षीय बच्ची के कमर के नीचे शून्य हो गया। मेकाहारा रायपुर के डॉक्टरों ने एमआईआर के लिए लिखा है लेकिन इसके लिए 19 सितंबर का समय दिया गया है। इधर, दिनोंदिन बच्ची की हालत खराब होते जा रही है।
आपकों बता दें कि सरखों निवासी धनंजय राठौर की माली हालत बेहद खराब है। किसी तरह मजदूरी कर वह परिवार की गाड़ी खींच रहा है। इसी बीच उसे कुदरत के कहर का भी शिकार होना पड़ रहा है। उसकी तीन वर्षीय पुत्री नीलिमा राठौर करीब डेढ़ माह पहले तक ठीक थी। वह उधमबुन के साथ ही घर में खूब शरारत करती थी लेकिन बीते डेढ़ माह से वह बिस्तर पर ही पड़ी है। अचानक उसके कमर के नीचे काम करना बंद कर दिया। तब धनंजय राठौर ने अपनी पुत्री का चेकअप गांव के ही चिकित्सक से कराया। वहां ब्लड व यूरिन टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया, लेकिन उसकी रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। इधर, बच्ची की हालत दिनोंदिन बिगड़ रही है। उसे ध्यान में रखते हुए धनंजय राठौर अपनी बीमार पुत्री को सिम्स बिलासपुर ले गया। वहां चेकअप के बाद बच्ची का एमआईआर कराने को कहा गया, लेकिन तकनीकी कारणों से बच्ची का वहां एमआईआर नहीं हो पाया। ऐसे में सिम्स बिलासपुर ने बच्ची को अर्जेन्ट उपचार लिखकर मेकाहारा रायपुर भेज दिया। वहां जांच कराने के बाद एमआईआर के लिए सुझाव दिया लेकिन एमआईआर के लिए 19 सितंबर का समय दिया है। इधर, बच्ची ने आज खाना पीना भी छोड़ दिया था। इस सिस्टम के जाल में फंसकर बीमार बच्ची जिंदगी और मौत के बीच जूझने मजबूर हैं।

सवा लाख नगद सहित पांच लाख के माल पर हाथ साफ
शिवराम कालोनी में हुई चोरी का मामला अब तक नहीं सुलझा
जांजगीर-चांपा। शिवराम कालोनी में हुई लाखों की चोरी का मामला अभी सुलझा भी नहीं कि फिर सिंचाई कालोनी में धावा बोलकर चोरों ने पुलिस को चुनौती दे दी है। बीती रात सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने 1 लाख 20 हजार नगद सहित पांच लाख से अधिक के माल पर हाथ साफ कर दिया।
जिला मुख्यालय जांजगीर में जिस तरह चोरी की वारदात बढ़ रही है उससे आम लोग दहशत में है। बताया जा रहा है जांजगीर के सिंचाई कालोनी निवासी संजय सिंह रविवार को परिवार के साथ तीज मनाने ससुराल कसौंदी गया था। वापस आने पर आज घर का टूटा ताला देखकर वह सन्न रह गया। जैसे ही अंदर जाकर देखा, तब तक चोर अपने मंसूबे में कामयाब हो गए थे। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया। कोतवाली थाना प्रभारी विनोद मंडावी का कहना है कि सिंचाई कालोनी में चोरी की खबर मिली है। मामले में अपराध दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। शिवराम कालोनी में हुई चोरी मामले में भी जांच जारी है। आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होगा। उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय जांजगीर में जिस तरह सिलेसिलेवार चोरी की वारदात हो रही है उसने पुलिस गश्त की पोल खोलकर रख दी है। जिला मुख्यालय जांजगीर का ये हाल है तो ग्र्रामीण क्षेत्रों का क्या आलम होगा अंदाजा लगाया जा सकता है।

जांजगीर-चांपा। टैली 100 से अधिक देशों में एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर व शिक्षा के क्षेत्र में जाना जाता है। पूरे देश में टैली कामर्स एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है।
इस महापरीक्षा का उद्देश्य टैली, जीएसटी व एकाउंट के क्षेत्र में छात्रों में जागरूकता लाना है। यह टेस्ट पूरी तरह से निःशुल्क है। छात्र यह टेस्ट अपने कम्प्यूटर या मोबाइल पर भी दे सकते है। टेस्ट में भाग लेने वाले सभी छात्रों को डिजिटल प्रतिभागी सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में कालेज टॉपर, स्टेट टॉपर, आल इंडिया टॉपर को पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही टैली कोर्स में प्रवेश लेने पर शुल्क में छूट दिया जाएगा। यह टेस्ट टैली एजुकेशन वैंगलोर से अधिकृत संस्था सी-टेक नाईसटेक कम्प्यूटर एजुकेशन चांपा में 01 सितंबर से 30 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। संस्था के संचालक राहुल एम. पत्की ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं शीघ्र ही सी-टेक नाईसटेक कम्प्यूटर एजुकेशन चांपा में संपर्क कर सकते है।

जांजगीर-चांपा। फेसबुक पर भगवान श्री कृष्ण के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद से वह लगातार फरार था। आपकों बता दें कि ठीक जन्माष्टमी के दिन पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम कुटरा निवासी गिरिजा शंकर लहरे ने फेसबुक पर भगवान श्री कृष्ण के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था। इसे लेकर काफी बवाल मचा था। यादव समाज के लोगों ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर पामगढ़ थाने का घेराव कर दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। लेकिन जुर्म दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार था, जिसे आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना गिरफ्तार कर लिया है।

मंत्री के प्रयास से सुकमा की पीडि़त महिला की आंख का हुआ सफल आपरेशन
अचानक महिला की एक ने देखना बंद कर दिया था
जांजगीर-चांपा। जिंदगी की सफर में यदि अचानक आंखों के सामने अंधेरा छा जाए तो जिंदगी दुश्वार हो जाती है। इसी तरह का एक मामला सुकमा में सामने आया, जहां एक महिला की एक आंख ने अचानक देखना बंद कर दिया। इतना ही नहीं आंख की वजह से महिला का ब्रेन प्रभावित हो रहा था। इस वजह से उसकी जान खतरे में थी। जब इसकी खबर उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा तक पहुंची तो उन्होंने पीडि़त महिला की न केवल आंख की रोशनी वापस लाने प्रयास किया, बल्कि उसकी जान भी बचाई। आज मंत्री की पहल पर वह महिला फिर से दुनिया देख पा रही है।
आपकों बता दें कि सुकमा निवासी एलिसा बेथ पति समियल टुडु सुकमा में नगर कांग्रेस का झंडा उठाने वाली सिर्फ एक कार्यकर्ता है। करीब साल भर पहले तक वह पूरी तरह स्वथ्य थी। लेकिन धीरे-धीरे उसकी आंख के सामने अंधेरा छा गया। वह दुनिया देखने से वंचित हो गई। उसे दुनिया की हर चीज बेजार लगने लगी। कुल मिलाकर कहा जाए तो उसकी जिंदगी बेरंग हो गई और उसे दुनिया दुश्वार होने लगी। इतना ही नहीं आंख की जांच कराने पर पता चला कि उसकी आंख की समस्या धीरे-धीरे उसके ब्रेन को प्रभावित कर रही है, जिसकी वजह से उसकी जान जा सकती है। इसकी जानकारी जब जिला पंचायत अध्यक्ष व मंत्री कवासी लखमा के पुत्र हरीश लखमा तक पहुंची। तब उन्होंने अपने मंत्री पिता कवासी लखमा को महिला के संबंध में पूरी जानकारी दी। तब मंत्री के कहने पर पीडि़त महिला को रायपुर स्थित मंत्री के बंगले में भेजा गया। रायपुर पहुंचने पर मंत्री कवासी लखमा ने पीडि़त महिला का न केवल अच्छे से खातिरदारी की, बल्कि उसका रायपुर के रामकृष्ण केयर हास्पिटल में इलाज के लिए तीन माह पहले भर्ती कराया। इसी बीच हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बंगलुरू से आंख डोनेट कराया और उसकी आंख का दो माह पहले सफल आपरेशन किया गया। अब पीडि़त महिला पहले की तरह दुनिया देख पा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक महिला अब पूरी तरह स्वस्थ है। इस तरह मंत्री कवासी लखमा के प्रयास से एक महिला की बेरंग हो चुकी जिंदगी में न केवल रंग भर गया, बल्कि उसकी जान भी बच गई।
उल्लेखनीय प्रयास
मंत्री कवासी लखमा ने महज एक कार्यकर्ता के लिए जो कुछ किया है उसकी तारीफ करते हुए पीडि़त महिला और उसका परिवार नहीं थक रहा है। क्योंकि आज के दौर में लोग अपने परिवार के सदस्य के बीमार होने पर ही मुंह फेर लेते हैं। ऐसे में मंत्री कवास लखमा का मानवता के नाते किया गया प्रयास उल्लेखनीय है।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में गुजरात सरकार के दूसरे प्रदेश भवन ‘‘गर्वी गुजरात’’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर देशवासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इसमें आधुनिक तकनीक के साथ पारिस्थितकी अनुकूल तत्वों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि ‘गरवी गुजरात’ सदन गुजरात के करोड़ों जनों की भावनाओं, परंपराओं और संस्कृति के अनुकूल सभी की सेवा के लिए तैयार है। मैं आप सभी को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मुझे खुशी है कि समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने की आदत सरकारी संस्थाओं और सरकारी एजेंसियों में विकसित हो रही है। जब मैं गुजरात में था तो डंके की चोट पर कहता था कि जिसका शिलान्यास मैं करता हूं उसका उद्घाटन भी मैं ही करता हूं।

 
मोदी ने कहा कि नया सदन, गुजरात में निवेश आकर्षित करने के लिए, गुजरात में उद्योगों के लिए, एक अहम सेंटर बने, इसके लिए नई व्यवस्थाएं की गई हैं। मुझे विश्वास है कि इससे गुजरात में निवेश के इच्छुक भारतीयों और विदेशी निवेशकों को और अधिक सुविधा मिलेगी प्रधानमंत्री ने कहा कि ये सदन भले ही मिनी गुजरात का मॉडल हो, लेकिन ये न्यू इंडिया की उस सोच का भी प्रत्यक्ष प्रमाण है, जिसमें हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को, हमारी परंपराओं को आधुनिकता से जोड़कर आगे बढ़ने की बात करते हैं।
मोदी ने कहा कि गणेश चतुर्थी पर आप सबको और विशेषकर गुजरात के निवासियों को अनेक शुभकामनाएं। मुझे खुशी है कि भगवान सिद्धिविनायक के जन्मोत्सव पर पर हम एक और सिद्धी के लिए एकत्रित हुए हैं। गुजरात ने विकास को, परिश्रम को हमेशा महत्व दिया है। विकास के लिए गुजरात की ललक को करीब डेढ़ दशक तक मुख्यमंत्री के नाते मैंने बहुत करीब से देखा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल एवं पूर्व मुख्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश की वर्तमान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मौजूद थीं। यह भवन अकबर रोड पर 7000 वर्ग मीटर क्षेत्र में है और पारिस्थितकी अनुकूल है। इस पर 131 करोड़ रूपये की लागत आई है। 

हिन्दुस्तान के हौसलो को और भी अधिक ताकतवर और मजबूत बनाने के लिए अमेरिका निर्मित आठ ‘अपाचे एएच-64ई’ लड़ाकू हेलीकॉप्टर आज वायुसेना में शामिल किए गए। अपाचे हेलिकॉप्टर्स को पठानकोट एयरबेस पर तैनात किया गया। इस दौरान एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ भी पठानकोट में मौजूद रहे। ये वही पठानकोट एयरबेस है जहां पर साल 2016 में पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमला किया था। लेकिन अब भारत की बढी हुई ताकत देखकर पाकिस्तान यह गलती फिर से नहीं दोहराएगा। एयरबेस पर वायुसेना में शामिल होने से पहले अपाचे हेलीकॉप्टर की विधिवत पूजा हुई और पारम्परिक तौर पर इसे जंगी बेड़े में शामिल किया गया। भारतीय वायुसेना को लड़ाकू हेलीकॉप्टर अपाचे की फ्लीट मिल चुकी है। इसी के साथ भारतीय सीमाएं और भी ज्यादा सुरक्षित हो गई हैं।  इस लड़ाकू हेलीकॉप्टर का निर्माण अमेरिका के एरिजोना में हुआ है। इस तरह के कुल 22 हेलीकॉप्टर अमेरिका भारत को मुहैया कराने वाला है। दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला बोइंग निर्मित AH-64E अपाचे हेलीकॉप्टर को चीन और पाकिस्तान की सीमा में तैनात किया जाएगा। इस हेलीकॉप्टर को अमेरिकी सेना के सबसे एडवांस हेलीकॉप्टर प्रोग्राम के लिए बनाया गया था, जिसकी मदद से अमेरिका ने इराक में खाड़ी के युद्ध के साथ-साथ अफगानिस्तान में आतंकियों के कैंप पर हमला किया था। हालांकि अमेरिका के साथ-साथ अपाचे हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल इजरायल, इजिप्ट और नीदरलैंड की सेनाएं करती हैं।

वायुसेना ने पठानकोट स्थित अपाचे की स्कॉवड्रन को ग्लैडिएटर नाम दिया है। इस स्कॉवड्रन का मोटो है 'बलिदान वीरस्य भूषणम' यानि बलिदान ही वीरों का आभूषण है।

जंगी जहाज अपाटे में क्या है खास

दुनिया का सबसे आधुनिक और खतरनाक माना जाने वाले AH-64E अपाचे हेलीकॉप्टर में सेंसर लगे हैं, जिनकी मदद से अब वायुसेना रात के अंधेरे में भी अपने दुश्मन की तलाश कर उनका खात्मा आसानी से कर सकेगी। इसमें हाईक्वालिटी नाईट विजन सिस्टम है। जिससे दुश्मन को अंधेरे में भी देखा जा सकेगा। यह हेलीकॉप्टर मिसाइल से लैस है जो एक मिनट में 128 लक्ष्यों पर निशाना लगा सकती है। इसमें खास तौर से लगी कैनन-गन से दुश्मनों को खाख किया जा सकता है क्योंकि यह गन एक साथ 1200 राउंड फायर करती है। 

इस हेलीकॉप्टर की मदद से वायुसेना भारी मात्रा में हथियार एक स्थान से दूसरे स्थान में ले जा सकेगी। अपाचे 293 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ सकता है तथा एजीएम-114 हेलिफायर मिसाइल से लैस है। इस हेलीकॉप्टर का डिजाइन ऐसा बनाया गया है कि इसे रडार पर पकड़ना मुश्किल होता है। इस हेलीकॉप्टर में लगे थर्मल इमेजिंग सेंसर की मदद से आतंकवादियों का पता आसानी से लगाया जा सकता है और इसीलिए 11 लड़ाकू हेलीकॉप्टर को पाकिस्तान तो 11 को चीन की सीमा पर तैनात किए जाने का बंदोबस्त किया जा रहा है।

अब अपाचे हेलीकॉप्टर की मदद से पाकिस्तान के सबसे करीब स्थित पठानकोट एयरबेस पूरी तरह से सुरक्षित हो जाएगा, जहां पर घुसे आतंकवादियों को ढूंढने में 2 दिन लग गए थे। अब हेलीकॉप्टर आसानी से तस्वीरें ले लेगा और सुरक्षाकर्मियों द्वारा मदद पहुंचाने के उपकरण भी इसमें होंगे।  

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के पुत्र अमित जोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के मुताबिक जोगी को उनके बिलासपुर स्तित निवास से गिरफ्तार किया गया है। मरवाही के पूर्व विधायक अमित जोगी के खिलाफ गौरेला थाने में इसी साल फरवरी में आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया था। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में मरवाही विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की प्रत्याशी रहीं समीरा पैकरा ने की शिकायत के मुताबिक अमित जोगी ने शपथपत्र में अपना जन्मस्थान गलत बताया था। जिस पर गौरेला थाने में अमित जोगी के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया।

जिसपर हाई कोर्ट ने 4 दिन पहले ही फैसला दिया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र खत्म हो चुका है। इसलिए अब इस याचिका को खारिज किया जा रहा है। इसके बाद समीरा पैकरा गौरेला थाने गईं और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि अमित जोगी ने चुनाव के दौरान दिए गए शपथपत्र में अपना जन्म वर्ष 1978 में ग्राम सारबहरा गौरेला में होना बताया है,जबकि उनका जन्म वर्ष 1977 में डगलास नामक स्थान टैक्सास, अमेरिका में हुआ है।

शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों का होगा सम्मान
जांजगीर चांपा। जिले के विकासखंड अकलतरा के अग्रणी समाज सेवा संस्थान वेल विशर फाउंडेशन अकलतरा द्वारा एक दिवसीय राज्य स्तरीय शिक्षक संगोष्ठी शिक्षा संवाद एवं छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन 9 सितंबर को किया जाएगा।
यह कार्यक्र्रम सूरज साहू, श्रीमती अर्चना शर्मा, आदित्य नारायण पाण्डेय एवं वेल विशर फाउंडेशन के कार्यक्रम संयोजन में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे। प्रमुख वक्ता पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी होंगे। विशिष्ट अतिथि बिलासपुर सांसद अरुण साव, बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय होंगे। अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष खुलन सोनवानी करेंगे।  इसके अलावा वरिष्ठ समाजसेवी योगेश साहू, कृष्ण कुमार यादव, जिपं सदस्य प्रेमचंद जायसी, संदीप यादव, सुशांत सिंह, विनोद शर्मा अतिथि होंगे। कार्यक्रम में ओपी चौधरी मोटिवेशनल स्पीच देंगे। वहीं व्याख्याता महेश राम साहू का नैतिक शिक्षा पर व्याख्यान होगा। वहीं प्राचार्य प्यारेलाल आदिले सहित राज्य भर से आए शिक्षकों के द्वारा नवाचार एवं छत्तीसगढ़ राज्य की शिक्षा पर अपना अपना विचार प्रस्तुत किया जाएगा।

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक