छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ (21107)

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक रचना हेतु जिले से नियुक्त मंडल प्रभारीयो एक दिवसीय कार्यशाला जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। आयोजित कार्यशाला में प्रमुख रूप से प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा नियुक्त किए गए, जिला चुनाव अधिकारी  कृष्ण कुमार राय,सह चुनाव अधिकारी कोमल जंघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी, महापौर चंद्रिका चंद्राकर, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामशिला साहू जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन,जशपुर जिला भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा,पूर्व विधायक जागेश्वर साहू,सांवलाराम डहरे डोमन लाल कोर्सेवाड़ा,पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश ताम्रकार,  जिला सदस्यता अभियान प्रभारी शिव चंद्राकर, जिला महामंत्री डोमार सिंह वर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुई आयोजित कार्यशाला में उपस्थित चुनाव अधिकारियों द्वारा विस्तारपूर्वक संगठनात्मक रचना हेतु अपने विचार व्यक्त किए और पार्टी पदाधिकारियों से उनके सुझाव मांगे।     सर्वप्रथम आए हुए अतिथियों के द्वारा भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यशाला की विधिवत शुरुआत की गई। कार्यशाला में जिला चुनाव अधिकारी कृष्ण कुमार राय ने भाजपा कार्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में उपस्थित भाजपा के पदाधिकारी एवं मंडलों के प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक रचना हेतु समूचे देश में यह प्रक्रिया चालू हो चुकी है और यह प्रक्रिया निर्विवादित हो उस दृष्टि से प्रत्येक जिलों मे जिला चुनाव अधिकारी एवं सह अधिकारी की नियुक्ति की गई है  भारतीय जनता पार्टी अपने तय किए गए  नियम अनुरूप प्रत्येक मंडल स्तर पर जिले से नियुक्त किए गए प्रभारियों की देखरेख में मंडल अध्यक्षों का चुनाव संपन्न होगा और मेरा आप सभी से निवेदन यह सारी प्रक्रियाएं निश्चित मापदंडों को प्राप्त करते हुए संपन्न हो ऐसी आप सभी चिंता करें।

भिलाईनगर। नगर निगम की उडऩदस्ता टीम ने जोन 01 नेहरु नगर के अंतर्गत आने वाले व्यवसासियों से प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैगए एक्सपायरी पेय एवं खाद्य पदार्थए खुले में टायर रखने पर कार्यवाही करते हुए अर्थदण्ड वसूल किया और एक्सपायरी सामान जब्त कर विनिष्टीकरण किया साथ ही दोबारा इस प्रकार से न करने की समझाईस दी गई। प्लास्टर ऑफ  पेरिस की प्रतिमाएं जो पर्यावरण को दुषित करती हैंए आसानी से जल में घुलनशील नहीं हैं इसके हानिकारक परिणाम को देखते हुए आज उडऩदस्ता की टीम ने विभिन्न मूर्तिकारों से प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमा जो कि विक्रय करने के लिए रखे गये थे को पर्यावरण विभाग के अधिकारी विजय सिंहजीपी पटेल अगुवाई में मूल स्वरुप में परिवर्तित किया गया तथा बालाजी जनरल स्टोर्स जो कि एक्सपायरी खाद्य पदार्थ जैसे मिक्चर, बिस्किट, सूजी, चॉकलेट को विक्रय के लिए रखा गया था को जब्त कर 20 हजार अर्थदण्ड वसूलते हुए सामग्री के विनिष्टीकरण की कार्यवाही की गई।  
नगर पालिक निगम, भिलाई की उडऩदस्ता टीम ने नेहरु नगर के अंतर्गत आने वाले होटल, रेस्टोरेंट, किराना दुकान, बाजार, प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग रखने वालों पर कार्यवाही की। जिसमें बचे हुए बासी खाद्य पदार्थ, नालियों पर कचरा, सफाई व्यवस्था, लायसेंस आदि का जायजा लिया लिया गया तथा 06 व्यवसायियों से 23 हजार रुपये का दाण्डिक शुल्क वसूलकर निगम कोष में जमा कराया गया साथ ही समझाईस दी गई की बिना लायसेंस संचालन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नगर पालिक अधिनियम के तहत् सख्त कार्यवाही की जा सकती है।

भिलाई। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह डा अम्बेडकर भवन, देवेन्द्र नगर, रायपुर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण कुशवाहा, प्रदेश महासचिव महेश राम पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल कुमार सिंहए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रहलाद कश्यपए रोशनलाल पटेल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनएल मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुशवाहा, महिला प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा पटेल, कार्यकारी अध्यक्षा निशा कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्षा कांति मौर्य, नीता मौर्य, प्रदेश सचिव ओशीन कम्बोज, प्रदेश युवा अध्यक्ष अमरनाथ सिंह आदि सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित थे। गरिमामय शपथ ग्रहण के पश्चात विभिन्न क्षेत्रों क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के लोगों को सम्मानित किया गया। प्रहलाद कश्यप, रोशनलाल पटेल, अजय मौर्य, विनोद मौर्य, परमेश्वर वर्मा, हजारी प्रसाद, विद्यानंद कुशवाहा, लालचंद मौर्य, अमरनााि सिंह, हावंश वर्मा आदि को समाज गौरव रत्न। एनएल मौर्य को समाज शिरोमणी। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करनने पर प्रतिभा पटेल, निशा कश्यप, शोभा कश्यप, प्रणिता मंजरी सिंह, नीता मौर्य वकील को समाज गौरव रत्न। नीता कम्बोज, सावित्री बाई फुले एवं सुश्री ओशीन कम्बोज को स्वर कोकिला गौरव समाज से नवाजा गया। मुख्य अतिथि ने समाज को एकसूत्र में बांधने का आव्हान किया। सभा का संचालन रोशन पटेल एवं आभार प्रदर्शन चंद्रभूषण कुशवाहा ने किया।

दुर्ग।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरूण वोरा थे। वोरा ने छात्राओं से लक्ष्य बनाकर भारत के सूचना व वैज्ञानिक क्षेत्र बेहतर प्रयोग का शुभ संदेश व एटीएल व शाला की इदस पहल की सराहना की गई। कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि रमीज रजा अध्यक्ष जनभागीदारी समिति दुर्ग, अब्दुल गनी पार्षद, राजेश शर्मा पार्षद, हमीद खोखर पार्षद, अंशुल पांडे, सैय्यद अनीस रजा, पाशी अली, शेख नियाज सहित गणमान्य शिक्षकगण व विभिन्न शालाओं के प्रतिभावान बाल वैज्ञानिक विघार्थी व स्टॉफ मौजूद थे।
अध्यक्षीय भाषण में शाला की प्राचार्य व्दारा युवाओं में इन्वेशन को बढावा देने के जॉच हुई एटीएल के अंतर्गत नेशनल रोवोटिक्स चैम्पियनशिप कार्यशाला के सकारात्मक व वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अवगत कराया। अन्वेषकों की पहॅूच अत्याधुनिक प्रौद्वोगिकी जैसे 3डी फिटिंग, रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ पिंग्स, और माइकोफोसेजर तक सुनिश्चित व बाल वैज्ञानिक तैयार करने का मार्ग प्रशस्त करने व शाला का गौरव बढाने की अपील अतिथ्य उद्बोधन में अध्यक्ष जनभागीदारी समिति रमीज रजा ने की। इस अवसर पर जिला शिक्षा विभाग व जिला शिक्षा के निर्देशन व तत्वावधान पर उपस्थित विशेष अतिथि श्रीमती रजनी नेलसन व्दारा भावी वैज्ञानिकों को प्ररेणात्मक व सकारात्मक जानकारी दी। साथ ही आईटीआई मुंबई के संयोजन के रूप यह कार्यालय के प्रशिक्षणकर्ता इलेक्ट्रानिक व टेलीकाम के एनआरसी के देवांग परब ने रोवोटिक्स के सूक्ष्म व महत्वपूर्ण रोचक तत्वों को सभी को परिचय दिया। कार्यशाला में एटीएल प्रभारी श्रीमती स्वाति महापात्र, श्रीमती सेानिया गुप्ता, श्रीमती नीता चन्द्राकर व पंजीकृत जिले के 80 छात्र छात्रा शामिल हुई। कार्यक्रम का आभार उपप्राचार्य श्रीमती सुजाता दत्ता व संचालन श्रीमती ममता ध्रुव द्वारा किया गया।

धमतरी। कुरूद विधानसभा मे सक्रिय सदस्यता 21 से 28 अगस्त तक अभियान संपन्नता की ओर है, कुरुद विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर ने भाजपा कार्यालय से इस सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया और नगर  सहित विधानसभा के चारों मंडल मे पार्टी द्वारा लक्ष्य से अधिक सक्रिय सदस्यता बुक एवं फ़ार्म को हमारे प्रभारीगण अंतिम तारीख़ 28 अगस्त को पूर्ण कर 29 को सुबह 11 बजे बैठक पश्चात जि़ला भाजपा कार्यालय मे जमा करायेंगे। जिले के सभी सक्रिय सदस्यों का हार्दिक अभिनंदन, सदस्यता प्रभारियों का हार्दिक आभार वन्देमातरम।

दुर्ग।  आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार आज अतिक्रमण दस्ता द्वारा जेल चैाक के आगे भिलाई की ओर जाने वाले फ ूथपाथ ने पसरा लगाकर दुकान लगाने वाले लोगों को सख्ती पूर्वक हटाया गया। जेल प्रबंधन एवं क्षेत्र वासियों की शिकायत पर कार्यवाही की गई । आयुक्त श्री बर्मन ने शहर वासियों से अपील कर कहा सड़क किनारे, नाली के ऊपर किसी भी प्रकार से पसराए ठेला आदि लगाकर अतिक्रमण को बढ़ावा न दें। अन्यथा कड़ी कार्यवाही के वे स्वयं जिम्मेदार होगें। कार्यवाही के दौरान अतिक्रमण प्रभारी शिव शर्मा और उनकी टीम उपस्थित थे।

धमतरी। विवेकानंद इंग्लिश स्कूल धमतरी में इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में शाला में विविध आयोजन हुए। समाज में बढ़ते पाश्चात्य संस्कृति एवं उसके दुष्प्रभावों को कम करने एवं अपनी भारतीय संस्कृति का ज्ञान देने शाला में प्रतिवर्ष इस प्रकार के तीज त्योहारों का आयोजन किया जाता रहा है द्य वर्तमान परिवेश में हम पाश्चात्य संस्कृतियों की चकाचौंध में खोने लगे हैं द्य और अपने मूल संस्कृति से दूर हो रहे हैं।  
अत: ऐसे परिस्थिति में विद्यालयों में इस प्रकार की आयोजन से हम अपनी संस्कृति को सहेज कर स्वयं एवं अपने बच्चों को संस्कारवान बनाने की ओर एक और अच्छा कदम बढ़ा रहे हैं द्य अत: बच्चों में इस कार्यक्रम में उत्साह और आनंद बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया द्य जो इस प्रकार है राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता समूह नृत्य मटकी फोड़ माखन लूट आदि । जिसमें शाला के बच्चों ने काफी उत्साह के साथ हिस्सा लिया एवं सफलता दर्ज कराया जिनके नाम इस प्रकार हैं पेहल देवांगन समीक्षा सोनकर झरना युक्ति सोनकर तनु सौम्या पूर्वा सोनकर प्रेरणा सोनी कविता गरिमा मनीषा अवंतिका प्रतिज्ञा सिन्हा भूमिका रेशमा सोनकर शारदा साहू गर्व सोनकर विवान दृषिका शौर्य सोनकर वैशाली तारेद्र सिन्हा हिमाचल अखिलेश आयुष सोनकर आदि।  उक्त प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में संचालक मोहम्मद अनीस मिर्जा एवं सुश्री मुनीजा हुसैनी उपस्थित थे द्य कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला के सभी छात्र-छात्राओ शिक्षक-शिक्षिका श्रीमती आशु रणसिंह सुश्री नमिता मत्स्य पाल श्रीमती पूनम कंवर सुश्री लक्ष्मी ध्रुव श्रीमती रुखसार मिर्जा शाहिना खान नंदनी यादव शारदा सिन्हा हिरौंदी ध्रुव आदि का विशेष योगदान रहा उक्त कार्यक्रम का संचालन शाला शिक्षिका सुश्री नमिता मत्स्यपाल के द्वारा किया गया।
०००००००००००००००००००

गलत सामान थमाने के बाद उपभोक्ता को फोरम से मिला न्याय
जांजगीर-चांपा। जांजगीर के एक जागरूक उपभोक्ता को राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने के बाद न्याय मिला। पीडि़त ने उपभोक्ता फोरम के टॉल फ्री नंबर पर फोन लगाया, तब उपभोक्ता फोरम ने मामले में संज्ञान लिया। इसके बाद पीडि़त उपभोक्ता को न्याय मिला।
न्यायालयीन प्रक्रिया से गुजरे बिना ही नापतौल की ओर से उपभोक्ता को उसकी रकम वापस मिल गई। दरअसल, जांजगीर निवासी निरंकारी फुटवेयर के संचालक राजेश बजाज ने ऑनलाइन शॉपिंग के आधार पर प्रतिष्ठित ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी नापतौल के माध्यम से नॉन स्टिक कुक वेयर आर्डर किया था। ऑर्डर के बाद नापतोल की ओर से राजेश के मोबाइल पर संपर्क करते हुए बताया गया कि उनका नाम लकी ड्रा में शामिल किया गया है, जिससे उनको 8 हजार रुपए का सामान मात्र 1799 रुपए में मिलेगा। राजेश ने इस पर भरोसा करते हुए कंपनी के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर दिया। कुछ दिनों बाद नापतौल कंपनी से एक पार्सल उनके घर पहुंचा। नॉन स्टिक कुकर वेयर समझकर उन्होंने पार्सल छुड़ाया और जब पार्सल खोलकर देखा तो वह सन्न रह गया। नापतौल की ओर से भेजे गए पार्सल में नॉन स्टिक कुक वेयर की जगह एक सामान्य बर्तन निकला। उपभोक्ता ने इसकी शिकायत कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर की। इसके बाद उन्होंने लगातार हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से संपर्क बनाए रखा, लेकिन नापतोल के हेल्पलाइन नंबर पर लगातार अपनी शिकायत से अवगत कराने के बाद भी कोई हल नहीं निकला। इस पर उन्होंने राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क साधा और अपनी आपबीती सुनाई। राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम के हेल्पलाइन से राजेश बजाज की शिकायत दर्ज करते हुए मामले में संज्ञान लिया गया। ऑर्डर से संबंधित जरूरी जानकारी एकत्र करने के बाद उपभोक्ता फोरम की ओर से नापतोल कंपनी को सेवा में कमी पाए जाने पर तत्काल  उपभोक्ता को ऑर्डर की रकम वापस लौटाने का आदेश दिया गया। जिस पर नापतौल कंपनी ने राजेश के बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया। इस तरह देखा जाए तो जागरूक उपभोक्ता राजेश बजाज ने जागरूकता का परिचय दिया और ठगी का शिकार होने से बच गया।
हेल्पलाइन नंबर से मिला न्याय
इस संबंध में जिला उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष श्रीमती तजेश्वरी देवी देवांगन व सदस्य मनरमण सिंह ने बताया कि उपभोक्ता हितों के संरक्षण के लिए ही उपभोक्ता फोरम काम कर रहा है। राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम ने इसके लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। टोल फ्री नंबर 1800114000 या हेल्पलाइन नंबर 8130009809 पर संपर्क कर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इन शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उपभोक्ता फोरम की ओर से पीडि़त उपभोक्ताओं को न्याय दिलाया जाता है। ऐसा ही मामला जांजगीर के राजेश बजाज का भी था, जिन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जिसके बाद राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम ने उनको न्याय दिलाते हुए पैसे की वापसी कराई। इस मामले में न्यायालयीन प्रक्रिया से गुजरे बिना ही उपभोक्ता को तत्काल न्याय मिला।

बाल्यकाल से बच्चों को मंच प्रदान करने की कवायद
-चांपा। विद्या भारती सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर के योजनानुसार अपने विद्यालय सशिमं चांपा प्राथमिक विभाग में    शिशु भारती के पदधिकारियों का गठन किया गया। जीवन में आत्मविश्वास महत्वपूर्ण होता है।
व्यक्तित्व विकास नेतृत्व विकास के शिशु भारती के पदाधिकारियों के गठन का उद्धेश्य बाल्यकाल से मंच प्रदान करना है जिससे भैया बहनों मे आत्मविश्वास हो। प्रारंभ से ही अपने दायित्व का निर्वहन भली प्रकार से कर सके। अध्यक्ष- रूचि तिवारी, अनुशासन प्रमुख वरूण राठौर, प्रार्थना प्रमुख तृप्ति यादव, सांस्कृतिक प्रमुख रागिनी देवांगन, भोजन प्रमुख सिध्देश्वर साहू, बागवानी प्रमुख गायत्री साहू, खोया पाया प्रमुख श्रुति सिंह व इसके अतिरिक्त अन्य विभाग शारीरिक, स्वच्छता, पुस्तकालय, बालिका शिक्षा, योग, नैतिक आध्यात्मिक शिक्षा एवं कम्प्यूटर आदि मे भी भैया बहिनों का चुनाव किया गया। प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार पाण्डेय ने शपथ ग्रहण कराया। सभी पदाधिकारियों ने अपने दायित्व का निर्वहन के लिए भलीभांति सुचारू रूप से चलाने के लिए शपथ ली। कार्यक्रम मे विद्यालय परिवार, लालाराम पटेल, रीना द्विवेदी, कल्पना यादव, मोहनलाल यादव, भुनेश्वर प्रसाद यादव, गीता शर्मा, पुष्पा राठौर, निशु राठौर, सदानंद प्रसाद कंेवट, रामकुमार पटेल, अमीना सोनी, दीपक साहू, केश्वरी नामदेव, परमानंद पटेल, रजनी पाण्डेय, उषा देवांगन, सावित्री साहू, सुमन सोनी, सुनीत कुमार स्वर्णकार, अकाश दास, हरिराम यादव एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित थे। यह जानकारी विद्यालय के प्रचार- प्रसार प्रमुख रीना द्विवेदी ने दी।

मुख्यमंत्री प्रवास पर तैनात रहंेगे दंडाधिकारी
जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 31 अगस्त को जिला मुख्यालय जांजगीर-चांपा के शासकीय टीसीएल कालेज खोखराभांठा में प्रस्तावित प्रवास के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। कलेक्टर जेपी पाठक ने आज यहां बताया कि मंच एवं कार्यस्थल पर जांजगीर एसडीएम केएस पैकरा, चांपा तहसीलदार आरव्ही शर्मा और नायब तहसीलदार श्रीमती सीता शुक्ला तैनात रहेंगीं।
इसी तरह इसी तरह हेलीपेड स्थल पर पामगढ़ अनुभाग के एसडीएम आरपी आंचला, नायब तहसीलदार संजय मिंज, नायब तहसीलदार संदीप कुमार साय, सर्किट हाउस पर नायब तहसीलदार कमल किशोर पाटनवार एवं पामगढ़ के नायब तहसीलदार श्रीमती नेत्रप्रभा सिदार, कार्यक्रम स्थल पर चांपा अनुभाग के एसडीएम बजरंग दुबे, कार्यक्रम स्थल पुरूष दीर्घा पर डिप्टी कलेक्टर आरके कृपाल, कार्यक्रम स्थल महिला दीर्घा पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान एवं नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी कमल किशोर पाटनवार तैनात रहेंगे।
सीएम प्रवास पर तैयारी जोरों पर
जांजगीर चांपा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 31 अगस्त को जिला मुख्यालय जांजगीर-चांपा के शासकीय टीसीएल कालेज खोखराभांठा में प्रस्तावित प्रवास को देखते हुए तैयारी युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दी गई है। यह तैयारी कलेक्टर जेपी पाठक के कुशल मार्गदर्शन मंे किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल में बैठक व्यवस्था, वाटरपु्रफ पंडाल, बैरिकेटिंग, पेयजल, चिकित्सा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, यातायात आदि की व्यवस्था युद्धस्तर पर की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा विकास और निर्माण कार्य को प्रदर्शित करने वाले स्टाल भी लगाए जाएंगे।

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक