ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
चार महीने से सोनाली न्यूयार्क में अपने कैंसर का इलाज करवा रही थीं। अब कुछ हद तक ठीक होने के बाद वह भारत लौट आयी हैं। इस बात की खबर सोनाली नें अपने सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर करके दी है। सोनाली ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होनें लिखा है कि कहा जाता है कि दूरियों से दिल नज़दीक आते हैं, यह सही बात है। लेकिन दूरी जो सबक सिखाती है, उसे भी नहीं भूलना चाहिए। न्यूयॉर्क शहर में घर से दूर रहकर, मुझे महसूस हुआ कि कितनी कहानियां मेरे सामने आ रही हैं। हरेक अपने तरीके से एक अलग चैप्टर है।
केटोवाइस (पोलैंड)। विश्व बैंक ने 2021-25 के दौरान जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने की कार्रवाई को लेकर 200 अरब डॉलर के निवेश की एक योजना सोमवार को घोषित की। यह योजना वर्तमान पांच वर्ष की अवधि की विश्व बैंक की योजना की दो गुना है। विश्व बैंक ने बयान में कहा कि इस 200 अरब डॉलर की राशि में से करीब 100 अरब डॉलर प्रत्यक्ष वित्त होगा। करीब एक-तिहाई वित्त पोषण विश्व बैंक समूह की एजेंसियों से और शेष निजी पूंजी होगी जो विश्व बैंक जुटाएगा।
नयी दिल्ली। मजबूत वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग में तेजी आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में चार दिनों से जारी गिरावट थम गई और सोमवार को इसका भाव 390 रुपये की तेजी के साथ 31,850 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। इसके साथ ही औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मजबूत मांग के चलते चांदी भी 800 रुपये तेजी के साथ 37,360 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी।
सिडनी। वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल ने आस्ट्रेलिया के एक मीडिया ग्रुप के खिलाफ तीन लाख आस्ट्रेलियाई डालर का मानहानि का मुकदमा जीत लिया जिसने दावा किया था कि गेल ने एक मालिश करने वाली को अपने गुप्तांग दिखाये थे। फेयरफैक्स मीडिया ने 2016 में सिलसिलेवार लेखों में गेल पर आरोप लगाया था। फेयरफैक्स मीडिया सिडनी मार्निंग हेराल्ड और द ऐज का प्रकाशन करता है।
उन्होंने आरोप लगाया था कि सिडनी में 2015 में ड्रेसिंग रूम में गेल ने उस महिला के साथ ऐसा बर्ताव किया था। गेल ने उन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि पत्रकारों ने उन्हें बर्बाद करने के लिये यह सब किया है। न्यू साउथ वेल्स सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस लूसी मैकुलम ने कंपनी को भुगतान का निर्देश देते हुए कहा कि इन आरोपों से गेल की साख को काफी ठेस पहुंची है। फेयरफैक्स ने कहा कि वह फैसले के खिलाफ तुरंत अपील की सोच रहे हैं।
एडीलेड। आस्ट्रेलिया के उपकप्तान और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का मानना है कि भारतीय बल्लेबाजी क्रम भले ही दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हो लेकिन कप्तान विराट कोहली को काबू रखने से उस पर दबाव बनाया जा सकता है। कोहली ने पिछली बार आस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट श्रृंखला में चार शतक समेत 692 रन बनाये थे। हेजलवुड ने छह दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पूर्व कहा, ‘‘भारतीय बल्लेबाजी क्रम दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने पिछले एक साल में काफी क्रिकेट खेला है। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया और सिर्फ विराट कोहली की चमके । कई दूसरे बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सके।’’
गदवाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तेलंगाना के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के बीच एक ‘‘समझौता’’ हुआ है जिससे सुनिश्चित हो सके कि केंद्रीय एवं राज्य स्तर पर भाजपा एवं तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का शासन जारी रहे। उन्होंने यहां एक चुनावी रैली में कहा, ‘‘टीआरएस का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने रहें, भाजपा देश पर राज करती रहे और केसीआर तेलंगाना में शासन करते रहें।
तोक्यो। संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से अनुरोध किया है कि अगर वह चाहते हैं कि उनके देश पर लगा प्रतिबंध हटे तो वह पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में ठोस कदम उठाएं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का भरोसा हासिल करें। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री रह चुके मून ने सोमवार को एपी से कहा, ‘‘तकरीबन एक चौथाई सदी तक असफल प्रयासों के बाद उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण को हासिल करने के लिये यही समय है और दुनिया को यह मौका नहीं गंवाना चाहिये।’’