ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
जम्मू-कश्मीर के लिए भाजपा ने नयी रणनीति बनाई है और इसके तहत राज्य सरकार के पूर्व मंत्री सज्जाद लोन को राज्य विधानसभा के आगामी चुनावों में मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में पेश किया जायेगा। सज्जाद लोन पूर्व अलगाववादी हैं और अलगाववादी नेता अब्दुल गनी लोन के बेटे हैं। लोन की 2002 में हत्या कर दी गयी थी। सज्जाद लोन की पार्टी पीपल्स कांफ्रेंस ने पिछले विधानसभा चुनावों में भाग लिया था और उसके दो विधायक जीते थे।
पश्चिम बंगाल में अपनी मजबूती के लिए तेजी से प्रयासरत भाजपा चाहती है कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह 2019 का लोकसभा चुनाव कोलकाता से लड़ें। राज्य भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि यदि अगले लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के पुरी से लड़ना चाह रहे हैं तो अमित शाह को कोलकाता से लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि शाह कोलकाता से चुनाव लड़ते हैं तो पार्टी की चुनावी संभावनाओं को बहुत ज्यादा बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि याद कीजिये जब नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़े तो भाजपा को उत्तर प्रदेश में कितना बड़ा फायदा हुआ था।
जस्टिस एसके सेठ ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की शपथ ले ली है। भोपाल के राजभवन में एसके सेठ ने शपथ ग्रहण की। बता दें कि केंद्र सरकार ने 9 नवंबर को नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी थी। एक नवंबर 2018 को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हेमंत गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के पद की शपथ ली थी।
जस्टिस हेमंत की जगह एसके सेठ को चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने वरिष्ठता के आधार पर उन्हें हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाए जाने की सिफारिश की थी। इसके बाद 9 नवंबर को कानून मंत्रालय ने नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी। जस्टिस एसके सेठ का जन्म 10 जून 1957 को हुआ।
बीए-एलएलबी करने के पश्चात् उन्होंने वर्ष 1981 में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में वकालत का व्यवसाय शुरू किया। 21 मार्च 2003 को उन्हें मप्र हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। 19 जनवरी 2004 को जस्टिस सेठ को स्थाई न्यायाधीश नियुक्त किया गया। वर्तमान में वे एक्टिंग चीफ जस्टिस के पद पर कार्यरत थे।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 में 20 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान चरम पर पहुंच गया है। सभी राजनीतिक दल ने मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। छत्तीसगढ़ में प्रचार अभियान के लिए बुधवार का दिन काफी महत्वपूर्ण हो गया है। भाजपा के स्टार प्रचारक और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुधवार को एक ही क्षेत्र में आमने-सामने होंगे और अपनी अपनी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।
कांग्रेस नेताओं ने बताया राहुल गांधी की सभा तखतपुर के खपरी रेस्ट हाउस के सामने दोपहर करीब डेढ़ बजे होगी। राहुल गांधी तखतपुर के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रश्मी सिंह के लिए प्रचार करने पहुंच रहे हैं।
वहीं योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब ढाई बजे पहुंचेंगे। वे भाजपा उम्मीदवार हर्षिता पांडेय के लिए वोट मांगेंगे। दो दिग्गज नेताओं के एक ही सीट पर चुनाव प्रचार के कार्यक्रम की वजह से आज की चुनावी सभाओं पर सबकी नजरें होंगी।
बता दें कि राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में पार्टी के लिए छुआंधार प्रचार कर रहे हैं और भाजपा पर हमला बोल रहे हैं। वहीं योगी आदित्यनाथ अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर कांग्रेस की नीयत पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। ऐसे में एक ही विधानसभा क्षेत्र में महज एक घंटे के अंतर में होने वाले दोनों नेताओं की चुनावी सभा पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
छत्तीसगढ़ विधासभा चुनाव 2018 के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और उनका परिवार भ्रष्टाचार में शामिल है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बारे में चुप्पी साध रखी है।
राहुल ने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साढ़े चार साल पहले भ्रष्टाचार को लेकर आवाज उठाई थी लेकिन अब वह भ्रष्टाचार की बात नहीं करते हैं। उन्होंने राफेल का सौदा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की जगह अनिल अंबानी को देकर तीस हजार करोड़ रूपया अंबानी की जेब मे डाल दिया। वहीं विजय माल्या, नीरव मोदी, ललित मोदी जब भागे तब उनको रोका नहीं।"
राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झीरम घाटी में शहीद हुए नंदकुमार पटेल समेत कांग्रेसी नेताओं के अपमान करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि "छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के चुनाव में बस्तर क्षेत्र में कांग्रेस की जीत हो रही है। चुनाव के बाद हमारी सरकार बनते ही हम किसानों का कर्ज 10 दिनों में माफ कर देंगे, किसानों को बोनस देंगे और सभी जिलों मे फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाएंगे जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके।" गांधी ने कहा कि सरकार बनते ही आउटसोर्सिंग खत्म करते हुए युवाओं को नि:शुल्क इंजीनियरिंग, मेडिकल और वकालत की उच्च शिक्षा देंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की गहलोत सरकार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी गरीब लोगों को सरकारी अस्पताल से मुफ्त में दवाएं मिलेंगी।
राहुल गांधी ने कहा कि यूपीए सरकार का भूमि अधिग्रहण बिल यहां लागू करेंगे, जिससे बाजार मूल्य से चार गुना दाम किसानों को उनकी भूमि का मिलेगा।
बगैर किसान से पूछे उनकी जमीन नहीं छीनी जाएगी और पांच साल में उद्योग नहीं लगने पर किसान को जमीन वापस मिलेगी।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एक ट्रक को नुकसान पहुंचाया है। इस घटना में पांच सुरक्षा कर्मियों समेत छह लोग घायल हुए हैं।
राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिला मुख्यालय से लगभग सात किलोमीटर दूर भोपालपटनम की तरफ बीजापुर घाटी में आज नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में सीमा सुरक्षा बल के 414 बटालियन के चार जवान, एक डीआरजी का जवान और एक नागरिक घायल हो गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में इस महीने की 12 तारीख को पहले चरण का मतदान होने के बाद सुरक्षा बलों को वहां से बाहर निकाला जा रहा है। आज जब बल के जवान एक वाहन में सवार होकर जा रहे थे तब नक्सलियों ने बीजापुर घाटी में बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में चार बीएसएफ जवान, एक डीआरजी का जवान और एक नागरिक ट्रक चालक घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
सुप्रीम कोर्ट ने राफेल विमान सौदे की सुनवाई चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में शुरू कर दी है। बता दें कि केंद्र सरकार ने वायु सेना के लिए 36 राफेल लडाकू विमान सौदे की कीमत का ब्योरा सील बंद लिफाफे में उच्चतम न्यायालय को सौंपा है। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एस के कौल एवं न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की पीठ इस मामले में अहम सुनवाई कर रहे हैं।
-प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि राफेल की कीमत का खुलासा करते समय सरकार ने संसद में कोई गोपनीयता का मुद्दा नहीं उठाया। यह सिर्फ कहने के लिए एक फर्जी तर्क है कि वे मूल्य निर्धारण का खुलासा नहीं कर सकते। नए सौदे में राफले जेट्स को पहले सौदे की तुलना में 40% अधिक कीमत पर खरीदा गया है।
-पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी की तरफ से वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण सुप्रीम कोर्ट में दलील रख रहे हैं। अरुण शौरी भी राफले सौदा मामले में याचिकाकर्ताओं में से एक हैं। प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सौदे में फ्रांस सरकार की तरफ से कोई सॉवरेन गारंटी नहीं दी गई थी।
-आप नेता संजय सिंह के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 36 राफले विमान सौदे का मूल्य दो बार संसद में सामने आया था। इसलिए सरकार का ये कहना कि मूल्यों को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता ये स्वीकार करने योग्य नहीं है।
-याचिकाकर्ता के वकील एमएल शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, अदालत में सरकार द्वारा दायर की गई रिपोर्ट से पता चलता है कि मई 2015 के बाद निर्णय लेने के दौरान गंभीर धोखाधड़ी की गई है। याचिकाकर्ता के वकील ने सर्वोच्च न्यायालय से आग्रह किया है कि इस मामले की सुनवाई पांच न्यायाधीशों की बेंच से कराने की मांग की है।
अहिवारा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी राजमहंत सावलाराम डाहरे जी ने अपनी चुनावी यात्रा के आठवे दिन की शुरुवात ग्राम बिरेभाट के गुरु घासीदास जी के मंदिर में पूजा अर्चना करके प्रारंभ किये साथ ही सतनामी समाज का भी पूरा सहयोग डाहरे को मिला। क्षेत्र की जनता का प्यार और आशीर्वाद सावलाराम जी को अपार मिल रहा है यात्रा ग्राम अहेरी होते हुए बगडुमर पहुँचा जहाँ पूरे ग्राम वासी जयकारा के साथ में डाहरे जी का भव्य स्वागत कर उन्हें विजय का आशीर्वाद दिया। फिर जनसंपर्क यात्रा अपने भव्य जन सैलाब लिए गिरहोला पहुंचा जहाँ माताओं के द्वारा शानदार डाहरे के लिये एक स्वर में विजय आवाज़ बुलंद कर डाहरे जी का भव्य स्वागत किया एवम विशेष रूप से सतनामी समाज के माताओं ने डाहरे जी को विजय तिलक लगाया। सभी गाँव मे मंचीय सभा को डाहरे जी सम्बोधित करते हुए जनता का आशीर्वाद लिया।