Google Analytics —— Meta Pixel
newscreation

newscreation

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है उसे करके दिखाती है, कभी झूठा वादा नहीं करती है। गांधी ने आज सरगुजा क्षेत्र के कोरिया जिले में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप मेरे भाषण देख सकते हैं कि कहीं उसमें कोई झूठ बोला हो या राहुल गांधी ने कोई वादा किया जिसे पूरा नहीं किया गया हो। प्रधानमंत्री के खिलाफ तीखा हमला करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी ने कहा था कि काले धन के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। जिन्होंने अपने तकिए के नीचे, घर में पैसा बचा के रखा था वे सब चोर थे। और मोदी जी ने उन सब चोरों के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको बता दूं आपने चोरी नहीं की है। चोरी उस व्यक्ति ने की है जो आपको चोर कह रहा है। उसका नाम नरेंद्र मोदी है।’’
 
कांग्रेस की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि हमने कभी झूठा वादा नहीं किया। हमने जो कहा था वह किया। हमने मनरेगा दिया, भोजन का अधिकार दिया और सूचना का अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संप्रग सरकार ने किसानों का 70 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया। मेरी बात मत सुनो, मेरा रिकॉर्ड देखों। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर 10 दिन के भीतर हर किसान का कर्ज माफ हो जाएगा। रमन सिंह जी ने दो साल का बोनस छीना हम उसे भी किसानों को देंगे। यह छत्तीसगढ़ के किसानों को तोहफा नहीं है। यह किसान का पैसा है जो हम वापस लौटाएंगे।
 
गांधी ने कहा, ‘‘हमसे पूछा जाता है कि पैसा कहां से आएगा। आप जानते हैं कि विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी 45 हजार करोड़ रुपये लेकर भागे हैं। मोदी जी ने राफेल सौदे में अनिल अंबानी को 30 हजार करोड रुपए दिलवाए। छत्तीसगढ़ के किसानों का कर्ज माफ करने का पैसा विजय माल्या, नीरव मोदी, अंबानी जैसे लोगों से आएगा।" उन्होंने कहा कि आजकल मोदी भ्रष्टाचार की बात नहीं करते हैं। ‘‘पाकिस्तान में नवाज शरीफ प्रधानमंत्री था पनामा पेपर में उसका नाम निकला। पाकिस्तान में नवाज शरीफ को जेल की सजा हो गई लेकिन छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के बेटे ने विदेशी बैंक में पैसा डाला। कोई सजा नहीं हुई, कोई जांच नहीं हुई।’’गांधी ने वादा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सरकारी महकमों में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए इस महीने की 20 तारीख को मतदान होगा।

देश इस समय चुनावी जंग का मैदान बन गया है क्योंकि 5 राज्यों में लोकसभा चुनाव होने जा रहे है और सभी पार्टियां एक-दूसरे पर जुबानी जंग से वार कर रहे है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र (संकल्प पत्र) जारी कर दिया हैं। इस मौके पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, धर्मेंद्र प्रधान, नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य बीजेपी के अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रभात झा समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र पहले ही जारी कर दिया था और कहा था कि अगर उनकी सरकार बनता है तो वो किसानों का कर्ज मांफ करेंगे। अब बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा है कि किसानों के साथ न्याय होगा। बीजेपी पिछले 15 सालों से सत्तारूढ़ है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई दिग्गज लगातार रैलियां कर रहे हैं। मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 11 दिसंबर को होगी।

नयी दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने कांग्रेस को निशाना बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शनिवार को पलटवार करते हुए उन्हें नेहरू-गांधी परिवार के अलावा पार्टी के अध्यक्ष बने नेताओं का नाम गिनाते हुए पार्टी की विरासत की याद दिलाई। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि अब वह अपने कार्यकाल के दौरान हुए राफेल विमान सौदा, बेरोजगारी और किसानों की आत्महत्या पर बोलें। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को एक चुनावी रैली में मोदी ने कांग्रेस से कहा था कि वह नेहरू-गांधी परिवार के बाहर के किसी योग्य कांग्रेसी को पांच साल के लिए पार्टी का अध्यक्ष बनाए।
 
चिदंबरम ने लगातार ट्वीट कर अध्यक्षों के नाम गिनाए और कहा कि कांग्रेस को स्वतंत्रता के बाद बाबासाहेब भीम राव आंबेडकर, लाल बहादुर शास्त्री, के. कामराज और मनमोहन सिंह जैसे सामान्य पृष्ठभूमि के नेताओं और आजादी से पहले कई अन्य हजारों नेताओं पर गर्व है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी की याददाश्त सही करने के लिए : 1947 के बाद कांग्रेस अध्यक्षों में आचार्य कृपलानी, पट्टाभी सीतारमैया, पुरुषोत्तमदास टंडन, यू एन धेबर, संजीव रेड्डी, संजीवैया, कामराज, निजलिंगप्पा, सी सुब्रमण्यम, जगजीवन राम, शंकर दयाल शर्मा, डी के बरुआ, ब्रह्मानंद रेड्डी, पी वी नरसिम्हा राव और सीताराम केसरी हैं।’’
 

वॉशिंगटन। भारत अपनी नौसेना को मजबूत बनाने के लिए अमेरिका से 24 बहु-भूमिका वाले एमएच-60 ‘रोमियो' पनडुब्बी-रोधी हेलीकॉप्टर खरीदना चाहता है। यह सौदा करीब 2 अरब डॉलर में होने का अनुमान है। रक्षा उद्योग से जुड़े सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भारत को एक दशक से अधिक समय से इस तरह के हंटर हेलीकॉप्टर की जरुरत है। 

सूत्रों ने पीटीआई- बताया कि अमेरिका के उप- राष्ट्रपति माइक पेंस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सिंगापुर में हुयी बैठक के बाद हेलीकॉप्टर सौदे को कुछ महीनों में अंतिम रूप दिये जाने की उम्मीद है। सिंगापुर में एक क्षेत्रीय शिखर बैठक से इतर पेंस और मोदी के बीच यह बैठक हुई। बैठक में द्विपक्षीय रक्षा संबंधों का मुद्दा शीर्ष पर रहा। सूत्रों ने कहा कि भारत ने 24 बहु-भूमिका हेलीकॉप्टर-एमएच 60 रोमियो सीहॉक की "तत्काल आवश्यकता" को ध्यान में रखते हुये अमेरिका को अनुरोध-पत्र भेजा है।

हाल के महीनों में, भारत और अमेरिका के बीच रक्षा समझौतों में तेजी आयी है। अमेरिकी सरकार के भारत की रक्षा आवश्यकताओं के मद्देनजर अपने उच्च तकनीक सैन्य उपकरणों के दरवाजे खोल दिये हैं। सूत्रों के मुताबिक, एमएच-60 रोमियो सौदा ऑफसेट आधार पर होने की संभावना है। भारत की योजना अपनी दीर्घकालिक योजना के तहत यहीं (भारत) पर 123 हेलीकॉप्टरों के विनिर्माण की है। उद्योग सूत्रों ने कहा कि इस सौदे के साथ भारत और अमेरिका के बीच रक्षा व्यापार बढ़कर 20 अरब डॉलर से ऊपर चला जायेगा।

धुआंधार चुनाव प्रचार पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कांग्रेस और खास तौर पर गांधी परिवार को लेकर खासे हमलावर नजर आए।

 सितंबर 2013 में मोदी जब प्रधानमंत्री की दौड़ में शामिल थे, तब अंबिकापुर में ही लाल किला नुमा मंच तैयार किया था। जब मोदी ने यहां से भाषण दिया, तब इस मुद्दे ने काफी सियासी सुर्खियां बटोरी थीं। । पीएम मोदी ने अपनी बात वहीं से शुरू की।


उन्होंने कहा, "जिन लोगों ने अंबिकापुर के छोटे-छोटे लोगों को लाल किले की प्रतिकृति बनाने मात्र से उन्हें नोंच लिया था, उनके खिलाफ अनाप-शनाप बातें कहीं थीं, अंबिकापुर के लोगों, ऐसे लोगों को सजा देने का मौका आया है। जिन्होंने अंबिकापुर को ऐसे बदनाम किया, उन्हें चुन-चुनकर घर भेजना होगा। जिस राजपरिवार को एक ही परिवार के गुण गाने का शौक लग गया है, उन्हें अंबिकापुर के लोग ही गहरी चोट पहुंचा सकते हैं।"

पीएम मोदी ने दिग्विजय सिंह पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिग्गी राजा अविभाजित मध्यप्रदेश के वक्त छत्तीसगढ़ सिर्फ खास वजहों से आते थे। उन दिनों में कांग्रेस के 60 फीसदी से भी ज्यादा वादे पूरे नहीं हो सके।

राहुल और सोनिया पर हल्ला बोलते हुए मोदी ने कहा, "लगता है कि अंग्रेज उनके परिवार का नाम लिख कर गए थे। 440 से 40 रह गए। उनके दिमाग में नहीं बैठता कि गरीब मां का बेटा अंग्रेजों से उन्हें जो विरासत में कुर्सी मिली थी, उस पर कैसे बैठ गया। हिंदुस्तान के लोकतंत्र ने एक परिवार को ठेका नहीं दिया है। पहली चारी पीढ़ी ने क्या काम किया, इसका हिसाब देना होगा।"

शशि थरूर ने हाल ही में कहा था कि पंडित नेहरू की वजह से ही मोदी, प्रधानमंत्री बन सके क्योंकि उन्होंने ऐसा संस्थागत ढांचा खड़ा किया था जिसमें कोई भी इस उच्च पद पर पहुंच सके। मोदी ने इसका जिक्र करते हुए कहा, "अगर आपके भीतर लोकतंत्र की इतनी ही परंपरा है तो एक बार बस पांच साल के लिए गांधी परिवार के बाहर किसी व्यक्ति को पार्टी अध्यक्ष बना दें।"

मोदी ने  पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग की तारीफ करते हुए कहा, "पहले चरण में बम, बंदूक का भय दिखाया गया लेकिन बस्तर की जनता ने वोटिंग मशीन पर उंगली दबाकर इसका जवाब दिया। देश के लोकतंत्र को समर्पित ऐसे नागरिकों को सलाम है।"

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना और उज्ज्वला योजना का भी जिक्र अपने भाषण में किया। 
आज के भाषण की खास बात ये भी रही कि पीएम मोदी न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि लोकसभा चुनाव के लिए भी माहौल बनाते दिखे। उन्होंने गांधी परिवार पर एक के बाद एक कई हमले बोले। बयानों का जवाब दिया। ये सीधी लड़ाई की जमीन तैयार करने का संकेत है। 

सरगुजा संभाग में कुल 14 सीटें हैं। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होना है। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी ने भाजपा को समर्थन की अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया। सियासी हलकों में चल रही खबरों पर उन्होंने कहा, "मैं सपने में भी नहीं सोच सकता कि भाजपा के साथ गठबंधन करूं, मैं उनको किसी शर्त पर समर्थन नहीं दूंगा और न ही उनसे समर्थन लूंगा।"

 मीडिया से बातचीत करते हुए अजीत जोगी ने अपने बयान मे कहा कि वो सूली पर चढ़ना पसंद करेंगे, लेकिन भाजपा के साथ कभी नहीं जाएंगे। दरअसल, ये सारा हंगामा इसलिए मचा है क्योंकि पहले जोगी ने कहा था कि राजनीति में किसी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता, बहुमत न मिलने की स्थिति में वो भाजपा के साथ जा सकते हैं। दो दिन पहले, राजनाथ सिंह उनके गढ़ मरवाही में प्नचार करते हुए कहा था कि अगर जोगी को राजनीति करनी थी तो भाजपा में आ जाते, जबरन परेशान हो रहे हैं। 

भिलाई ब्रेकिंग?
खुर्सीपार में पकड़ाई भाजपा की शराब, मंत्री के करीबी श्यामसुंदर राव ने अपने घर के बाजू सार्वजनिक कमरे में रखवाया था 55 पेटी शराब
फ्लाइंग स्क्वाड ने सूचना मिलने पर की कार्यवाही

कार्यवाही के दौरान मौके से बरामद हुवी भाजपा की प्रचार सामग्री
कल इसी वार्ड में चली थी श्याम सुन्दर ने करवाई थी मटन पार्टी, आज के कार्यक्रम में फिरा पानी

 भिलाई। दुर्ग जिले की हाईप्रोफाईल सीट भिलाईनगर से भाजपा के प्रेमप्रकाश पांडेय और कांग्रेस के युवा प्रत्याशी देैवेंद्र यादव का मध्य कांटे की टक्कर है। इस सीट से युवा चेहरे को प्रत्याशी बनाकर कांग्रेस ने चुनाव को काफी रोचक और बना दिया है। सोशल मीडिया में एक दूसरे के उपर प्रहार जारी है तथा कई प्रकार के आरोप प्रत्यारोप निरंतर जारी है जिसे जनता देख समझ रही है तथा किस प्रत्याशी को मत देना है उसके लिए पूर्व आकल कर रही है। कांटे की टक्कर इसलिए क्योंकि भिलाईनगर विधानसभा क्षेत्र की जनता को प्रदेश में सबसे शिक्षित जनता के रुप में जाना जाता है। भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों, अधिकारियों के अलावा खुर्सीपार तथा अन्य दीगर क्षेत्रों की जनता भी शामिल हैं जिन्हें अपना विकास पुरुष चुनना है। भिलाई विधायक के रुप में प्रेमप्रकाश के द्वारा किए गए विकास कार्यों को नकारा नहीं जा सकता है वहीं दूसरी ओर वे मंत्री के ओहदे पर काबिज रहके कार्यों को सरकार के बलबूते पर निष्पादित करवाने में सफल रहे। वहीं दूसरी ओर विपक्ष में रहने के बावजूद कांग्रेस के निर्वाचित महापौर के रुप में देवेंद्र यादव नें अल्प अधिकार रहने के बाद भी जनता के सुख दुख में सदैव सहभागी रहते हुए विकास कार्यों को निगम महापौर के रुप में आगे बढाया है। महापौर देवेंद्र यादव के प्रयासों के कारण ही डेंगू पर रोकथाम करने में प्रशासन सफल हुआ, भिलाई डेंगू से मुक्त हुआ। महामारी के दौर में भी देवेंद्र यादव एक एक अस्पताल में जाकर मरीजों का हाल जानते रहे तथा प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करके सहयोग की मांग कर डाली। महापौर देवेंद्र यादव में कुछ कर गुजरने का जज्बा जनता को समझ में आ चुका है। कुछ कर गुजरने का जज्बा प्रेमप्रकाश पांडेय में भी है वे जो ठान लेते हैं करके रहते हैं। भिलाई में प्रेमप्रकाश पांडेय को टक्कर देने के लिए युवा देवेंद्र यादव के सामने आने से उनकी जीत की राह में कांटे की टक्कर जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है जिसे जनता जनार्दन भी स्वीकार कर रही है। बहरहाल प्रेमप्रकाश और देवेंद्र यादव दोनों को जनता का अपार जनसमर्थन चुनावी प्रचार के दौरान देखने को मिल रहा है। कहते हैं चुनाव में अंतिम समय में बाजी पलट जाती है देखते हैं कौन प्रत्याशी बाजी मार ले जाएगा और कौन हार का स्वाद चखेगा। इसी क्रम में देवेंद्र यादव के खिलाफ 9 आपराधिक मामलों की जानकारी सोशल मीडिया में डाली गई है तथा प्रेमप्रकाश को अफवाह वाले बाबा तथा दंभी नेता के रुप में चित्रित किया जा रहा है। वोट के लिए एक दूसरे के समर्थन सोशल मीडिया को हथियार बनाए हुए हैं। जबकि साफ तौर पर देवेंद्र के उपर दर्ज सभी मामले राजनीतिक जुलुस धरना के लिए दर्ज अपराध हैं जो कि विपक्ष में बैठे सक्रिय नेता के लिए आम बात है। दूसरी ओर प्रेमप्रकाश के बड़े विकास कार्यों को जनता सदैव याद रखी हुई है। वृहद पेयजल योजना, आई आई टी, स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्व. सहित कई बड़े विकास कार्यों की लंबी फेहरिश्त है। एैसे में दोनों प्रत्याशियों को कमतर आंकना भूल होगी। भिलाईनगर में 40000 युवा वोटर्स हैं, जो कि चुनाव की दशा और दिशा बदलने की ताकत रखते हैं। प्रेमप्रकाश और देवेंद्र दोनों में युवाओं जैसा जोश है युवा वर्ग की पसंद पर चुनाव परिणाम निधारित होना तय हो जायेगा। देखना यह कि महिलाओं का किसको सपोर्ट है भिलाईनगर में महिलाओं का वोट भी चुनाव परिणाम को प्रभावित करने की ताकत रखता है। शिक्षित क्षेत्र में चुनाव में बाजी पलटने के लिए किसी का वश नहीं चलता यह इतिहास गवाह है कि शिक्षित व्यक्तियों का वोट योग्यता, व्यवहार कुशलता, विकास कार्यों के प्रतिनिधि को ही जाएगा। परंपरागत रुप से प्रेमप्रकाश के खिलाफ चुनाव लडने वाले बी.डी. कुरैशी और प्रेमप्रकाश कभी दुबारा चुनाव नहीं जीत सके। पांच साल के बाद सदैव परिवर्तन हुआ है। भिलाई की जनता नें कभी किसी को दुबारा मौका नहीं दिया। लगातार चुनाव जीतने के लिए भिलाई में जनता का लाडला अभी तक उत्पन्न नहीं हो सका। इस बार देखना यह कि किसे जिताकर जनता अपना विधायक चुनती है?

(हमारे प्रतिनिधि) दुर्ग। दुर्ग की सीट में वर्तमान विधायक अरुण वोरा के लिए एक चुनौती के रुप में खड़े हुए जनता कांग्रेस जे के प्रत्याशी प्रताप मध्यानी अपने चुनाीव प्रचार में काफी आगे निकलते हुए कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी चंद्रिका चंद्राकर इस चुनावी रेस में पिछड़ती हुई नजर आ रही हैं। दुर्ग में अरुण वोरा की पहचान केवल बाबूजी (मोतीलाल वोरा) के नाम से होती है उनका हर कार्य बाबूजी से पूछकर बताता हूँ घिसा पिटा जवाब सुनकर मतदाता अब परिवर्तन करने के मूड में नजर आ रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में भीड़ तो अवश्य जुट रही है परंतु इस भीड़
 को मत के रुप में परिवर्तित करना चुनाव में अरुण वोरा के के लिए टेढी खीर साबित हो रहा है। वहीं दूसरी ओर पिछले महापौर चुनाव में प्रताप मध्यानी नें जनता के बीच जो पैठ बनाई है उन्हे उसका फायदा मिलने लगा है। अरुण वोरा और प्रताप मध्यानी के बीच कांटे की टक्कर है भाजपा की स्थिति तीसरे पायदान पर आ टिकी हुई है। भाजपा प्रत्याशी के लिए राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय पूरा जोर दुर्ग में लगा रही हैं परंतु मतदाता और कार्यकर्ता थोपे गए प्रत्याशी को बर्दाश्त नहीं कर रही है।          विधानसभा में सक्रियता के मामले में प्रताप मध्यानी अन्य दोनों प्रत्याशियों से आगे हैं। अपनी क्षमता से निर्णय लेते हैं तथा वहीं दूसरी ओरर अरुण वोरा इसके विपरीत राजनीति में बाबूजी के अलावा किसी को तवज्जो नहीं देते शायद यही कारण है कि चुनावी मैनेजमेंट पूरी तरह से ध्वस्त होता दिखाई दे रहा है। मतदाता इस बार परिवर्तन करने के मूड में हैं।

  • बंगाल की खाड़ी से तट की ओर 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा था चक्रवात  
  • चक्रवात के असर से सात जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं से पेड़-खंभे उखड़े

चेन्नई. चक्रवाती तूफान गाजा गुरुवार देर रात तमिलनाडु के नागपट्टनम और वेदरन्नियम तट से टकराया। मौसम विभाग ने रात 3.15 बजे जारी बुलेटिन में कहा कि गाजा के असर से कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, 76 हजार से ज्यादा लोगों को तटीय इलाकों से हटाकर 300 राहत शिवरों में भेजा गया।

 कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप

  1.  

    तेज हवाओं और बारिश की वजह से बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गए। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। तटीय इलाकों के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने मदद के लिए एनडीआरएफ की नौ टीमें प्रभावित इलाके में तैनात की हैं। गुरुवार-शुक्रवार को ऐहतियातन सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई।

     

  2. 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ा चक्रवात

     

    मौसम विभाग ने गुरुवार को बताया था कि चक्रवात गाजा 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ा। तमिलनाडु, दक्षिणी आंध्र और पुड्डुचेरी तट पर ऊंची लहरें उठने की आशंका है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई।

     

  3.  

    तमिलनाडु में एनडीआरएफ की नौ और पुड्डुचेरी में दो टीमें तैनात है। इसके अलावा 31 हजार बचाव कर्मियों और एसडीआरएफ को भी स्टैंडबाई पर रखा है, ताकि आपात स्थिति में उनकी मदद ली जा सके।

     

  4. सात जिलों में तेज बारिश 

     

    मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु के उत्तरी और दक्षिणी तटीय इलाकों में गुरुवार रात से ही तेज बारिश हो रही है। कुड्डालोर, नागापट्टनम, तिरुवरूर, थंजावुर, पुड्डुकोट्टाई, तूतिकोरिन और रामनाथपुरम में मूसलाधार भारी बारिश हो रही है।

     

  5. परीक्षाएं रद्द, स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए

     

    अन्ना यूनिवर्सिटी ने अपनी सेमेस्टर परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। वहीं, टेक्नीकल डिप्लोमा कोर्स की परीक्षाओं की तारीख 24 नवंबर तक बढ़ाई गई है। राज्य के तंजवुर, त्रिरुवरूर, नागपट्टनम, रामनाथपुरम, पुडुकोट्टाई और पुड्डुचेरी के कराईकल जिले में स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए।

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक