मनोरंजन

मनोरंजन (5281)

मुंबई/भोपाल। लेखक-निर्देशक ताहिरा कश्यप के स्तन कैंसर से उभरने की कहानी लाखों लोगों को प्रेरित कर रही हैं। अलग-अलग प्लेटफार्मों पर अपना सफर शेयर करने के बाद अब जल्द ही ताहिरा कश्यप, जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र की 25वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल हुईं। वहां पर उन्होंने स्टाफ, मरीजों और कुछ स्थानीय राजनेताओं के साथ बातचीत भी की। इस बारे में बात करते हुए ताहिरा कहती हैं कि जब भी मुझे अपनी कहानी साझा करनी होगी और लोगों तक पहुंचानी होगी, मैं खुशी से करूंगी, क्योंकि मैं वास्तव में कैंसर के बारे में लोगों की धारणा बदलना चाहती हूं। खासकर स्तन कैंसर के बारे में। मैं इससे निपटने के लिए लोगों में जागरूकता लाना चाहती हूँ और इसके बारे में बोलना चाहती हूं ताकि उनका ये सफर आसान हो सके। मैं भोपाल में लोगों से मिलकर बहुत ख़ुशी हुई।
ताहिरा हमेशा से ही स्तन कैंसर के अपनी जर्नी के बारे में बहुत मुखर रही हैं और उसी के बारे में अपने विचारों को अनभिज्ञतापूर्वक साझा किया है। उनके ऐसा करने से लोगों को ऐसे कठिन समय से निपटने में मदद मिलेगी और यही वजह है कि वह जनता के लिए प्रेरणा की सच्ची स्रोत हैं। वर्ष 2019 में ताहिरा के पति आयुष्मान खुराना की सभी फिल्में क्रमशः बधाई हो, आर्टिकल 15, ड्रीमगर्ल और बाला ने बॉक्सऑफिस पर सफलता प्राप्त की थी।

मुंबई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने फिल्म ‘हंगामा 2’की शूटिंग शुरू कर दी है। शिल्पा शेट्टी जल्द ही 'हंगामा 2' में नजर आने वाली हैं। फिल्म शिल्पा शेट्टी के साथ परेश रावल, जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी और प्रनिता सुभाष लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है,जिसके लिए शिल्पा काफी रोमांचित है। शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हंगामा के सेट से एक वीडियो शेयर किया है। शिल्पा ने कहा, “नया हेयरकट, नई फिल्म और नया साल आज मेरा पहला दिन है, हंगामा 2 की शूटिंग करने जा रही हूं। मेरे फेवरेट डायरेक्टर के साथ, जिनके साथ मैं पहली बार काम करने जा रही हूं। बहुत हंगामा करेंगे।” शिल्पा ने लिखा, “नई शुरुआत हंगामा 2, नर्वस, एक्साइटेड, हंबल और ब्लेस्ड कई सारी फीलिंग्स एक साथ। आपके प्यार और सपोर्ट की जरुरत है।”

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों की परंपरा बनती जा रही है। दीपिका के जेएनयू जाने और वहां हुई नारेबाजी के बाद फिल्म 'छपाक रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गयी है। सोशल मीडिया में एक समुह दीपिका के पक्ष में है जबकि एक उनके विरोध में सामने आया है।
इससे पहले भी दीपिका की फिल्म राम-लीला को लेकर विवादा हुआ था जिसके बाद फिल्म का नाम बदल दिया गया था।  इसके बाद 'पद्मावत' पर विवाद उठा। उनकी फिल्म कॉकटेल भी विवादों में रही थी।  इसके अलावा ऐतिहासिक फिल्म बाजीराव-मस्तानी पर भी विवाद उठा था। वहीं साल 2018 में आई पद्मावत पर भी विवाद उठा था।
फिल्म छपाक की कहानी एक एसिड अटैक सर्वाइवर की जिंदगी से प्रेरित है। दीपिका ने फिल्म में एसिड अटैक से पीड़ित लड़कियों के हालातों को दिखाया है। इस फिल्म के जरिए पीड़ितों की परेशानी का पता चलता है।
डायरेक्टर मेघना गुलजार की यह फिल्म एसिड अटैक जैसे घिनौने अपराध के खिलाफ समाज को एक संदेश देने का प्रयास है।
विक्रांत मैसी ने फिल्म छपाक में एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं के लिए एनजीओ चलाने वाली लड़के की भूमिका निभाकर दिखाया है कि किस प्रकार एसिड अटैक जैसी बड़ी समस्या का सामना किया जा सकता है। इसमें दिखाया गया है कि किस प्रकार पीड़ित लड़कियों की परेशानी को समझा गया है। ये फिल्म एसिड अटैक जैसी गंभीर परेशानी के बारे में जागरुक भी करती है। इस फिल्म में बताया गया है कि एसिड अटैक पीड़िता की मुश्किलों का अंदाजा भी लगाना आसान नहीं होता। इस प्रकार के अपराधों के खिलाफ समाज को एकजुट होकर खड़ा होना होगा।

मदर इंडिया हिंदी फिल्मों की कालजयी फिल्मों में शुमार है। इस फिल्म को लेकर कई किस्से मशहूर हैं और कई रिकॉर्ड इस फिल्म से जुड़े हुए हैं। 14 फरवरी 1957 को रिलीज़ हुई इस फिल्म की स्टार कास्ट को इस फिल्म के सुपरहिट हो जाने का सबसे बड़ा कारण माना जाता है। नरगिस दत्त और सुनील दत्त की प्रेम कहानी और शादी भी इस फिल्म का एक खास किस्सा है। अगर ये फिल्म न होती तो नरगिस कभी नरगिस दत्त न होतीं और शायद फिल्म परिवारों का इतिहास भी कुछ अलग होता।
दरअसल इस फिल्म के निर्देशक महबूब खान जब इस फिल्म की स्टार कास्ट को फाइनल कर रहे थे तो सुनील दत्त के किरदार के लिए पहले दिलीप कुमार का नाम उनके दिमाग में था। महबूब खान दिलीप को लेकर बिल्कुल तैयार थे कि तभी नरगिस ने इस पर आपत्ति जता दी। नरगिस का कहना था कि वो दिलीप के साथ इतनी फिल्मों में प्रेमिका का किरदार निभा चुकी हैं कि वो उनकी मां का किरदार नहीं निभा सकती थीं।
नरगिस का कहना था कि उनका और दिलीप का एक पेयर है और सिनेमा की वो इमेज बहुत स्ट्रांग है। नरगिस को लगता था कि उनके बेटे के किरदार में दिलीप कुमार को लोग पचा नहीं पाएंगे और हो सकता है फिल्म फ्लॉप हो जाए।
नरगिस के अड़ जाने के बाद ये महबूब खान के लिए मुश्किल हो गया था कि दिलीप की जगह कौन हीरो बनेगा। सुनील दत्त तब एक न्यूकमर थे लेकिन ऑडिशन में महबूब और नरगिस दोनों को ही सुनील की एक्टिंग पसंद आई और शायद नियति को भी यही मंजूर था। मदर इंडिया में दिलीप की जगह सुनील दत्त हीरो बने और फिल्म इतिहास रच गई।
दिलीप कुमार और नरगिस ने कई फिल्में साथ में की..अंदाज में राजकपूर, नरगिस और दिलीप कुमार के लव ट्राइंगल ने खूब धमाल मचाया था। फिर ऐसा हुआ कि पहले तो दिलीप कुमार ने नरगिस के साथ काम करने से मना कर दिया और फिर नरगिस ने भी दिलीप कुमार के साथ काम करने से इंकार कर दिया।

मुंबई । हाल ही बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की ‎फिल्म 'छापाक' ‎रिलीज होने जा रही है। अपनी ‎फिल्म के ‎लिये दी‎पिका इस वक्त प्रमोशन में काफी मेहनत कर रही हैं। हाल ही में वह सलमान खान के शो पर अपनी फिल्म प्रमोट करने पहुंची। इस दौरान लोग उनकी जोड़ी को देखते ही रह गए। ‎फिलहाल वह सलमान के साथ काम करने पर भी बोलीं। दरअसल लंबे समय से दोनों के फैंस उन्हें साथ देखना चाहते हैं। बता दें ‎कि जब दीपिका को सलमान के साथ फिल्म करने के बारे में पूछा गया तो इस पर उन्होंने जवाब दिया कि उनके फैंस यह हमेशा जानना चाहते हैं कि वे साथ कब आ रहे हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि उनको अभी तक साथ में कुछ भी ऑफर नहीं हुआ है लेकिन वह उनके साथ फिल्म जरूर करना चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कोई सही फिल्म ही होगी तब ही वे साथ आ पाएंगे। हालां‎कि, अभी हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही दोनों बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। बता दें ‎कि उनकी फिल्म छपाक 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है और इसमें दीपिका के ऑपोजिट विक्रांत मैसी नजर आएंगे।

मुंबई । हाल ही में सोशल मीडिया पर एक विडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वरुण धवन अपनी एक फैन के साथ डांस स्टेप्स मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस विडियो में वरुण की फैन हैं और वरुण के साथ विडियो में यह जोड़ी कमाल दिख रही। बता दें ‎कि इस विडियो में दोनों "मुकाबला" सॉन्ग पर थिरकते दिख रहे हैं और पीछे कुछ और डांसर्स भी स्टेप्स मिलाते दिख रहे हैं। कहीं से भी इस फैन का स्टेप्स ऐक्टर के डांस स्टेप्स से कम नजर नहीं आ रहा। यहां तक कि विडियो में उनके स्टेप्स वरुण को मात देते दिख रहे। वहीं डांस खत्म होने के बाद वरुण अपनी इस छोटी सी फैन को गले लगाते हैं और आगे निकल जाते हैं। फिलहाल यह विडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इससे पहले नोरा फतेही और वरुण धवन पिछले दिनों मुंबई एयरपोर्ट पर डांस परफॉर्म करते दिखे थे। वरुण और नोरा पिछले दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए इंदौर पहुंचे थे। ‎जिसमें वरुण के साथ लीड ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। रेमा डिसूज़ा निर्देशित यह फिल्म 24 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में ‎रिलीज होगी। बता दें कि इस फिल्म में भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच डांस कॉम्पिटिशन दिखाया गया है। वरुण धवन को भारत का और श्रद्धा कपूर को पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करते नजर आते हैं। वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही के अलावा इस फिल्म में प्रभुदेवा के डांस का भी आप लुत्फ उठा सकते हैं।

मुंबई । बॉ‎लिवुड ऐक्टर रितिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन अपने बच्चों और फैमिली के साथ न्यू इयर पर हॉलिडे मनाने विदेश पहुंचे थे। इस दौरान की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसमें ये सभी रेस्ट्रॉन्ट में डिनर इंजॉय करते नजर आ रहे हैं। इंटरनेट पर सामने आई तस्वीर में सभी हाथ में ग्लास थामे कैमरे की ओर देखते हुए चीयर्स का पोज देते दिखे हैं। साथ ही इस दौरान उनके फेस पर खुशी और स्माइल देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि यह फोटो फ्रांस में लिया गया था। सुजैन ने खुद भी इंस्टाग्राम पर हॉलिडे पिक्स शेयर की थीं, जिसमें वह अपने बच्चों, पूर्व पति रितिक और उनकी बहन व दोनों साइड की फैमलीज और दोस्तों के साथ बर्फ में मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। बता दें ‎कि रितिक और सुजैन अक्सर मुंबई में भी साथ में हैंगआउट करते दिख जाते हैं। सुजैन कई बार रितिक के कॉन्ट्रोवर्सी में आने पर भी खुलकर उनका सपॉर्ट करती दिख चुकी हैं। वह ऐक्टर के फोटोज पर कॉमेंट करने के साथ ही उनकी फिल्म को प्रमोट करती भी नजर आती हैं।

मुंबई । कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म "छपाक" के लिए अपना सपॉर्ट शो किया है। दरअसल, उन्होंने रंगोली चंदेल के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट विडियो पर ऐक्ट्रेस का शुक्रिया अदा ‎किया है। साथ ही अपनी बहन पर हुए ऐसिड हमले पर भी बोलती दिखीं। ट्विटर पर शेयर विडियो में कंगना सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देती हैं और उसके बाद फिल्म "छपाक" को लेकर बात करती हैं। दरअसल, वह बताती हैं कि उन्होंने मूवी का ट्रेलर देखा तो उनके जहन में वे सारी यादें ताजा हो गईं जब उनकी बहन रंगोली पर ऐसिड अटैक किया गया था। ऐक्ट्रेस ने आगे बताया कि जिस तरह से रंगोली ने इन मुश्किल हालातों का भी मुस्कुराते हुए और हिम्मत के साथ सामना किया। उससे उन्हें हर मुश्किल और दर्द से लड़ने की हिम्मत मिलती है। इसके बाद कंगना ने दीपिका और मेघना गुलजार का अपने और परिवार की ओर से शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने ऐसिड अटैक जैसे मुद्दे पर फिल्म बनाई। उन्होंने कहा कि इस फिल्म से उन "जाबांज हौसलों को हिम्मत" मिलेगी जिन्होंने ऐसिड हमले का दर्द झेला है। इसके अलावा कंगना ने इस मूवी को उन "दरिंदों के मुंह पर तमाचा" बताया है, जिन्होंने तेजाब से हमले की घटना को अंजाम दिया। इससे पहले ट्रेलर के लॉन्च होने पर रंगोली चंदेल ने खुद भी फिल्म की तारीफ की थी। वहीं मेघना व दीपिका की भी तारीफ करते हुए लोगों से इस मूवी को देखने की अपील की थी। बता दें कि, कंगना रनौत और रंगोली चंदेल ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की कई बार आलोचना भी कर चुकी हैं।

नोरा फतेही ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर 9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए। ये सारे फैन्स नोरा के डांस के साथ ही उनकी ब्यूटी के भी दीवाने हैं। बता दें ‎कि नोरा की पॉप्युलैरिटी हर दिन बढ़ रही है। यही वजह है कि ऐक्ट्रेस भी लगभग रोज ही अपनी नई और खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। लेटेस्ट फोटोज में भी वह हमेशा की तरह कमाल की नजर आ रही हैं। दरअसल, उन्होंने इंस्टाग्राम पर ब्लैक ऐंड वाइट फोटोज शेयर किए हैं जिनमें वह लेदर पैंट्स-शर्ट और बूट्स के साथ ट्रेंच कोट पहनी दिख रही हैं। वह गले और कान में ट्रेंडी जूलरी पहनी नजर आईं। इसके साथ उन्होंने बरबेरी का पर्स कैरी किया था। फोटोज में वह किसी मॉडल की तरह अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं, जिस पर फैन फिदा हो रहे हैं। फैन्स ने नोरा को खूबसूरत, हॉट और गॉरजस बताते हुए उनके लिए तारीफों भरे कॉमेंट किए हैं। वहीं कुछ ने किस और हार्ट इमोजी बनाकर अपने इमोशन्स जाहिर किए हैं।

अभिनेता कुणाल सिंह 'साथ निभाना साथिया' की अपनी पूर्व को-स्टार प्रिया टंडन के साथ 'नागिन 4' में एक बार फिर से काम करने जा रहे हैं। कुणाल ने कहा, "प्रिया और मैं दोस्त हैं। हमने पहले 'साथ निभाना साथिया' में काम किया है। उनके साथ जुड़ना मजे की बात है। जब मेरे किरदार की बात होती है, तो इसमें बेहद घुमाव और मोड़ हैं। मैं शो (नागिन 4) में अच्छा और खतरनाक दोनों प्रकार का इंसान हूं।" वह शो में मानस का किरदार निभाते नजर आते हैं, जो सांप परिवार को पहला निशाना बनता है। अभिनेता ने कहा, "मैंने लंबे समय तक किसी प्रकार का शो नहीं किया, क्योंकि जिस तरह का किरदार मैं चाह रहा था, मुझे वह नहीं मिल रहा था। इसलिए मैंने उन्हें साइन नहीं किया और इस दौरान अपने शरीर व अन्य कौशल पर काम किया। इस बीच मैंने कुछ गाने किए।"

 

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक