मनोरंजन

मनोरंजन (5281)

सलमान खान के जन्मदिन(27 दिसंबर) पर उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा ने एक बच्ची को जन्म दिया. इस बेबी गर्ल का नाम आयात रखा गया है. अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा ने आयत की क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं. मंगलवार को अर्पिता को अस्पताल से छुट्टी मिल गई. उनको अपनी नवजात बच्ची आयत, बेटे आहिल और पति आयुष शर्मा के साथ अस्पताल के बाहर देखा गया. अब आयुष ने बताया है कि अर्पिता ने सलमान के जन्मदिन के दिन ही आयत को क्यों जन्म दिया?

हिन्दुस्तान टाइ्म्स के मुताबिक, आयुष ने बताया कि अर्पिता की डिलीवरी डेट दिसंबर के अंतिम हफ्ते से लेकर जनवरी के शुरुआती दिनों तक मिली थी. जब हमने ये बात परिवारवालों को बताई तो सलमान भाई ने उत्साहित होकर हमसे जन्मदिन का तोहफा मांगा. इसके बाद ये तय हुआ कि आयत का जन्म भाईजान के जन्मदिन पर होगा.

आयुष ने आगे कहा भाई के जन्मदिन पर आयत स्वागत करना बहुत अच्छा शगुन है. सलमान भाई के जन्मदिन पर आयत के जन्म होने से मुझे काफी फायदा है. अर्पिता के इस फैसले से मैं कई पार्टियां देने से बच गया हूं. अर्पिता को वैसे भी बड़ी पार्टियों की आदत नहीं है. मैं सोच रहा था कि मुझे अर्पिता अपने बेटे आहिल और अयात का जन्मदिन मनाने के लिए कितनी और कमाई करनी है.

गौरतलब है कि अर्पिता अस्पताल में सी-सेक्शन डिलीवरी के जरिए इस बेटी को जन्म दिया और भाईजान के 54वें जन्मदिन को जीवन भर के लिए यादगार बना दिया है. अर्पिता की बात करें तो वो सलमान खान की सहोदर बहन नहीं है, बल्कि सलीम खान की गोद ली हुई बेटी हैं. दिल छू लेने वाली बात ये है कि सलमान का पूरा परिवार उन्हें जान से ज्यादा चाहता है और खासकर सलमान खान के तो वह बेहद करीब हैं.

नीना गुप्ता स्टारर फिल्म द लास्ट कलर को 92वें एकेडमी अवॉर्ड (ऑस्कर) के लिए बेस्ट फीचर फिल्म की कैटेगरी में शामिल किया गया है फिल्म के डायरेक्टर विकास खन्ना ने ऑस्कर की सूची का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर कर खुशी जाहिर की उन्होंने लिखा, 2020 की सबसे अच्छी शुरुआत जादू जादू यूनिवर्स आपका शुक्रिया हमारी विनम्र फिल्म 'द लास्ट कलर' शुद्ध हृदय है ऑस्कर : एकेडमी ने 344 बेस्ट पिक्चर्स की घोषणा की विकास ने कहा कि मेरे लिए यही लम्हा सबकुछ है

नीना गुप्ता ने कहा- यकीन नहीं होता

अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, मुझे यह एब्जॉर्ब करने के लिए कुछ समय चाहिए मुझे नहीं पता कि इसके बाद क्या होता है लेकिन मेरे लिए यही लम्हा सबकुछ है 2019 की इस बेस्ट फीचर फिल्म्स की सूची में शामिल होना

नीना गुप्ता का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा- मुझपर भरोसा करने के लिए शुक्रिया आपको बहुत-बहुत प्यार और सम्मान नीना ने भी विकास के इस ट्वीट पर रिप्लाई किया, यकीन नहीं होता...मैं बहुत खुश हूं

नए साल के मौके पर मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वे ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं. मलाइका ने कैप्शन में लिखा है, सन, लाइट, हैप्पीनेस...2020. फोटो देखने के बाद जहां कई सोशल मीडिया यूजर्स ने जोड़ी की तारीफ करते हुए उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दी हैं तो कई यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. 

एक यूजर ने मजा लेते हुए लिखा है, ओए होए...2020 स्टार्ट हो गया. एक यूजर का कमेंट है, सर की उम्र 34  और मैम की उम्र 46...ग्रेट कॉम्बिनेशन है. 

मलाइका और अर्जुन लंबे समय से रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं. दोनों अक्सर पार्टियों में और आउटिंग पर साथ नजर आते हैं. 2018 में रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आए थे. अर्जुन वहां अपनी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे और मलाइका शो की जज थीं.  बाद में फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड की स्क्रीनिंग के बाद अर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी थी. इसके बाद से जल्दी ही उनकी शादी के कयास अक्सर लगाए जाते रहे हैं.  हालांकि, दोनों इस बात से इनकार करते रहे हैं. 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं. इसके साथ ही विराट और अनुष्का स्विट्जलैंड में ही नए साल का जश्न भी मना रहे हैं. विराट और अनुष्का दोनों दी अपने इस ट्रिप की यादगार और खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं. इसी कड़ी में विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा की एक बेहद क्यूट तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर की. इस तस्वीर को शेयर करते हुए विराट ने काफी रोमांटिक मैसेज लिखा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस समय स्विट्जरलैंड में अपनी शादी की दूसरी सालगिरह का जश्न मना रहे हैं. इन दोनों ने दिसंबर 2017 में इटली में शादी की थी. कोहली हाल ही में वेस्टइंडीज के साथ सीरीज खेलकर फ्री हुए हैं और अब श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली अगली सीरीज से पहले छुट्टियों का लुत्फ ले रहे हैं. 

विराट कोहली ने अपनी इंस्टा स्टोरी में अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में अनुष्का ने क्यूट-सा पाउट बनाया हुआ है. इस तस्वीर को शेयर करके लिखा है- मैं कैसे ना इस क्यूट से प्यार करूं. विराट कोहली की यह तस्वीर फैन्स को काफी पसंद आ रही है और फैन्स विराट के इस कमेंट को भी काफी पसंद कर रहे हैं.

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी वाली सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' के प्रदर्शन के 30 साल पूरे हो गए हैं। 29 दिसंबर साल 1989 में यह फिल्म रिलीज हुई थी। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी यह फिल्म खूब लोकप्रिय हुई थी। इस फिल्म को शनिवार 29 दिसंबर को 30 साल हो गए हैं। भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी ने 'मैंने प्यार किया' के आइकॉनिक सीन को रिक्रिएट किया है। फिल्म में प्रेम (सलमान खान) की सुमन (भाग्यश्री) को दी हुई कैप और उनका दोस्ती के बारे में कहा डायलॉग फेमस हो गया था। फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' में काम कर चुके एक्टर अभिमन्यु ने सिंगर शर्ली सेतिया के साथ इस सीन को रिक्रिएट किया है। इतना ही नहीं उन्होंने वीडियो भी पोस्ट की है। वीडियो में अभिमन्यु और शर्ली मैंने प्यार किया के डायलॉग बोल रहे हैं। सलमान और भाग्यश्री की इस फिल्म ने उस वक्त करीब 4 करोड़ का कलेक्शन किया था।
बात अगर अभिमन्यु और शर्ली की करें तो दोनों ही 'निकम्मा' फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्क को शब्बीर खान निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म 5 जून 2020 को रिलीज होगी। 'मैंने प्यार किया' में सलमान खान ने प्रेम की भूमिका निभाई थी। वहीं, भाग्यश्री ने सुमन का किरदार निभाया था। फिल्म में दिखाया गया था कि दोनों अपने प्यार के लिए कैसे अपने पारिवारिक मतभेदों को दूर करते हैं। इस फिल्म में आलोक नाथ, रीमा, मोहनीश बहल ने प्रमुख भूमिका निभाई थी।

मुंबई । सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को लेकर अक्सर अफेयर के चर्चे होते हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी खुलकर अपनी रिलेशनशिप को लेकर कोई बात नहीं कही है, लेकिन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कुछ दिन पहले कहा था कि कियारा आडवाणी उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिनके साथ वह हुक-अप करना चाहेंगे। दोनों एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं और उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। वहीं, इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या दोनों दुबई में कोई सीक्रेट वकेशन इंजॉय करने गए थे? सिद्धार्थ और कियारा बीते सप्ताह एयरपोर्ट पर नजर आए और दोनों एक ही फ्लाइट में सवार हुए लेकिन दोनों एयरपोर्ट पर अलग-अलग पहुंचे थे। फिलहाल दोनों स्टार दुबई में अपने काम को लेकर गए हुए थे। साथ ही दोनों वकेशन भी इंजॉय किया। एयरपोर्ट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैन ने उनके साथ सेल्फी ली और इसके बाद उसी फैन ने कियारा आडवाणी के साथ भी सेल्फी ली। सिद्धार्थ और कियारा फिल्म 'शेरशाह' में एक साथ नजर आने वाले हैं।

मुंबई । साल 2019 में बॉलिवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा की मालदीव वकेशन की तस्वीरें काफी चर्चा में रही थी। दरअसल, मलाइका के ये बिकिनी लुक्स इंटरनेट पर छाए रहे। ये तस्वीरें फैंस के बीच हमेशा चर्चा में रही हैं। हालां‎‎कि वह लंबे समय से पर्दे पर तो नजर नहीं आई हैं लेकिन अकसर चर्चा में रहती हैं। वह जब भी बाहर निकलती हैं पपराजियों की नजर उनपर रहती हैं। हाल ही में मलाइका की शेयर की हुई हॉट तस्वीरें भी साल भर चर्चा में रहीं। बता दें ‎कि मलाइका अरोड़ा अपने फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं। ‎जिसके कारण वह बॉलिवुड सबसे सेक्सी ऐक्ट्रेसस में से एक हैं। मलाइका अपने वकेशन और रिलेशनशिप के कारण भी चर्चा में रहती हैं। वहीं मलाइका ऐक्टर अर्जुन कपूर के साथ अपने अफेयर के कारण भी चर्चा में रहीं। इस साल अर्जुन कपूर के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने आखिरकार अपने प्यार खुलेआम इजहार कर दिया।  फैशन इंडस्ट्री में भी मलाइका काफी ऐक्टिव हैं। अकसर उनके फोटोशूट्स चर्चा में रहते हैं।  पर्दे पर न दिखने के बावजूद मलाइका लोगों के लिए स्टाइल आइकॉन हैं। वह इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट की तस्वीरें और विडियो भी शेयर करती हैं।

मुंबई । ‎‎फिल्म सूर्यवंशी में एक बार ‎फिर अक्षय कुमार और अजय देवगन की जोड़ी देखने को ‎मिलने वाली हैं। वहीं इस ‎फिल्म में कटरीना कैफ और रणवीर ‎सिंह भी नजर आयेंगे। ‎फिलहाल फैंस इस ‎फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्‍म में अक्षय कॉप के रोल में नजर आएंगे और इसमें रणवीर सिंह और अजय देवगन का भी स्‍पेशल अपियरेंस होगा। बता दें ‎कि हाल ही में अजय की आने वाली फिल्‍म "तान्‍हाजी: द अनसंग वॉरियर" के प्रमोशन के दौरान उनसे पूछा गया कि उन्‍हें "सूर्यवंशी" में दोनों ऐक्‍टर्स के साथ काम करके कैसा लगा, इस पर अजय ने कहा कि उन्‍हें लगता है कि उन्‍होंने अक्षय के साथ वहीं से शुरुआत की जहां उन्‍होंने छोड़ा था। बता दें, दोनों का एक-दूसरे के लिए काफी प्‍यार और सम्‍मान है। दोनों ने 90 के दशक में एकसाथ कई फिल्‍मों में काम किया था। अजय ने आगे कहा कि अब रणवीर ने भी क्‍लब को जॉइन किया है। हम तीनों सिक्‍यॉर ऐक्‍टर्स हैं जिन्‍हें साथ में काम करने में कोई दिक्‍कत नहीं होती है। उन्होंने यह भी कहा ‎कि जिस तरह "सिंघम" और "सिंबा" को सफलता मिली, अजय ने उसी तरह की कामना "सूर्यवंशी" के लिए भी की। उन्‍होंने कहा कि आने वाले समय में अगर वे एकसाथ किसी पूरी फिल्‍म में नजर आते हैं तो यह बेहद अच्‍छा होगा। ‎फिलहाल स्क्रिप्‍ट पर काम चल रहा है।

मुंबई । बॉलिवुड स्टार कार्तिक आर्यन इस समय लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं। इसके साथ ही उनके पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट भी हैं। ‎फिलहाल वह इस समय अपनी अगली फिल्म "आज कल" के पोस्ट प्रॉडक्शन में बिजी हैं। इस बीच उनका नाम कई ऐक्ट्रेसेस जैसे सारा अली खान और अनन्या पांडे के साथ जोड़ा जा रहा है। बता दें  कि कार्तिक आर्यन कथित तौर पर सारा अली खान के साथ रिलेशनशिप में हैं। इसके बाद यह भी खबर आई थी कि दोनों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से दूरी बना ली है। ले‎किन हाल में उन्होंने अपनी कथित रिलेशनशिप के बारे में कहा ‎कि "मैं कभी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करता क्योंकि मुझे यह पसंद नहीं है। सबसे जरूरी बात तो यह है कि इसमें केवल मैं अकेला शामिल नहीं हूं बल्कि कोई और भी शामिल है... मैं केवल इतना कह सकता हूं कि इस समय अपनी लाइफ से बहुत खुश हूं।" हालां‎कि इससे पहले एक इंटरव्यू में कार्तिक ने अपनी शादी के बारे में भी बात की थी और कहा था कि मैं बहुत अच्छा पति बनूंगा। उन्होंने कहा, "मैं अपनी पत्नी का बहुत ख्याल रखूंगा और उसके साथ ईमानदार रहूंगा।" वहीं अपने अफेयर की अफवाहों पर उन्होंने कहा था, "मैं इन अफवाहों का आदी हो चुका हूं। अगर किसी दिन ऐसी खबरें नहीं लिखी जाएंगी तो मुझे लगेगा कि कुछ न कुछ गड़बड़ है। मुझे अपने अफेयर की खबरों की कोई फिक्र नहीं है। मेरा ध्यान इस समय केवल मेरे काम पर है।" वहीं वर्क फ्रंट पर कार्तिक इस समय "आज कल" के अलावा कियारा आडवाणी के साथ "भूल भुलैया 2" और जाह्नवी कपूर के साथ "दोस्ताना 2" में भी काम कर रहे हैं।

 

मुंबई । रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस बार साथ में नए साल 2020 का वेलकम करेंगे। इसके लिए वह छुट्टियां मनाने के ‎लिए तैयार हो गए हैं। ‎जिन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि इस कपल ने एक रोमांटिक नोट के साथ सेलिब्रेशन शुरू भी कर दिया है।  दरअसल, आलिया ने अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल पर बॉयफ्रेंड के साथ मूवी डेट की एक तस्‍वीर शेयर की। ‎जिससे साफ लग रहा है ‎कि दोनों आड्री हेपबर्न स्‍टारर क्‍लासिक ‘ब्रेकफास्ट एट टिफनीज' देखने पहुंचे हैं। हालां‎कि लोकेशन के बारे में न बताते हुए आलिया ने फोटो पर कैप्‍शन ‎लिखा ‎कि, "अ क्‍लासिक अंडर द स्टार्स, बाइ द वॉटर ऐंड अमंगस्‍ट द ट्रीज।" बता दें ‎कि रणबीर और आलिया ही नहीं, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, करिश्‍मा कपूर, वरुण धवन, नताशा दलाल, विराट कोहली, अनुष्‍का शर्मा जैसे स्‍टार्स भी इन दिनों स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। वहीं वर्क फ्रंट पर रणबीर और आलिया पहली बार एकसाथ फिल्‍म "ब्रह्मास्त्र" में नजर आने वाले हैं। इस ‎फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्‍ट की। इस फिल्‍म में अमिताभ बच्‍चन, नागार्जुन, मौनी रॉय और डिंपल कपाड़िया जैसे ऐक्‍टर्स भी अहम किरदारों में हैं।

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक