मनोरंजन

मनोरंजन (5281)

मुंबई। फ़िल्म में शादी और बच्चे हो जाने के बाद एक लड़की के जिंदगी में कुछ करने के दूसरे मौके पर बनी फिल्म पंगा का जब टाइटल सांग 'ले पन्गा' रिलीज किया गया तब हर बच्चे के दिल से अपनी माँ के लिए यही आवाज़ निकली 'ले पन्गा'। पुणे के एम आई टी कॉलेज में फ़िल्म 'पन्गा' का जोशभरा गीत 'ले पंगा' रिलीज किया गया जिसके लांच के लिए खास कंगना रनौत, जस्सी गिल, डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी के साथ साथ शंकर महादेवन, एहसान, सिद्धार्थ महादेवन, दिव्य कुमार और हर्षदीप कौर कॉलेज में उपस्थित हुए।
डॉ अदिति करात की अगुवाई में पंगा टीम पूना पहुँची थी। उसी अवसर पर 'पुणे महा मैराथन 2020' लॉन्च हुआ साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा के लिए 'क्लाइमेट फ़ॉर वर्ल्ड पीस' कैम्पेन के बारे में बताया गया। हजारों विद्यार्थियों के बीच गाने का लाइव परफॉर्मन्स हुआ जहां कंगना भी झूमने लगी। फ़िल्म के बारे में कंगना कहती है कि फ़िल्म की कहानी सुनते ही मेरे आंखों में आंसू आ गए थे। मेरे पास डेट्स नही थे लेकिन फ़िल्म की कहानी मुझे इतनी जबरदस्त लगी कि मैं स्वयं को इस फ़िल्म से दूर नही रख पाई। रही बात मुम्बई से दूर पुणे में गाने को रिलीज करने की तो यह आयडिया अश्वनी अय्यर तिवारी का था क्योंकि इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए यह गाना प्रेरणादायक बन सकता है।
 डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी का कहना है कि यह फ़िल्म हर उस माँ की कहानी हैं जो अपने सपने को पूरा करने के लिए दुबारा सपनों से पंगा लेती है ताकि उन्हें साकार कर सके। फ़िल्म की कहानी की तरह यह गाना भी श्रोताओं के रगों में जोश भर देगा। गाने को सुन वाकई दिल से यही आवाज आएगी कि अब अपने रिवाज़ों से, अपनी समाजों से अब हर बंधन से ले लो पन्गा।
फ़िल्म 'पन्गा' 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी, फ़िल्म में मुख्य किरदार में हैं कंगना रनौत, जस्सी गिल, ऋचा चड्ढा और नीना गुप्ता हैं। अश्विनी अय्यर तिवारी निर्देशित इस फ़िल्म का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियो ने किया है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर एक बार फिर अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में स्क्रीन शेयर करेंगी। 'शुभ मंगल सावधान' में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद भूमि फिल्म के दूसरे भाग में शामिल होकर फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ी रहेंगी। फिल्म के दूसरे भाग में भूमि एक खास भूमिका में दिखाई देंगी, जो पिछली फिल्म की तुलना में काफी अलग है। भूमि को फिल्म में लिए जाने को लेकर प्रड्यूसर आनंद एल राय ने कहा भूमि फिल्म शुभ मंगल सावधान परिवार का हिस्सा हैं और उनके बिना हम अगली फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान बनाने के बारे में सोच भी नहीं सकते। फिल्म में वह विशेष भूमिका में नजर आएंगी और फिल्म में उनके होने को लेकर हम बहुत खुश हैं।
हितेश केवल्य द्वारा निर्देशित यह फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होगी। बता दें कि 'दम लगाके हइशा', 'टॉइलट: एक प्रेम कथा', 'शुभ मंगल सावधान' और 'सोनचिड़िया' जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आईं भूमि पेडनेकर ने लीक से हटकर अभिनय किया है। हालांकि अपनी रील लाइफ से अलग रियल लाइफ में भूमि बेहद ग्लैमरस हैं। भूमि ने फिल्म 'दम लगा के हइशा' से बॉलिवुड में प्रवेश किया था। इस फिल्म में भूमि ने एक मोटी लड़की का किरदार निभाया था, जिसकी दर्शकों ने तारीफ की थी।

मुंबई । ‎फिल्म "स्टूडेंट ऑफ द इयर 2" से बॉलिवुड में एंट्री करने वाली अ‎भिनत्री तारा सुतारिया ने दर्शकों के दिलों पर राज ‎किया है। जोकि ‎किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। बताया गया ‎कि तारा का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं, लेकिन सच यह है कि एक कनेक्शन है जिसके बारे में उन्होंने खुद बताया है। दरअसल, फिल्मों में आने से पहले तारा टेलिविजन के दुनिया में व्यस्त थीं। वह फिल्मों से पहले बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डिज़नी चैनल के शो "बिग बड़ा बूम" के अलावा "द सूट लाइफ ऑफ करण ऐंड कबीर" और "ओए जस्सी जैसे शोज़ में काम कर चुकी हैं। हालां‎कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के उन्होंने यहां तक का सफर खुद तय किया है। हालांकि, उन्होंने बताया है कि इंडस्ट्री में उनका केवल जॉन अब्राहम से फिल्मी कनेक्शन है। उन्होंने बताया ‎कि, "जॉन की फैमिली से हमारी अच्छी दोस्ती है। दरअसल उनके भाई और पत्नी मेरे पिता से काफी करीब हैं। वे हमारे लिए एक्सटेंडेड फैमिली की तरह हैं।" उन्होंने बताया ‎‎कि "मुझे याद है, जब मैं छोटी थी और जॉन के घर जाया करती थी। ले‎किन आज जब हम मिलते हैं तो उन्हें हैरानी होती है कि हमारी बातें फिल्मों से जुड़ी होती हैं, क्योंकि हमने कभी सोचा ही नहीं था कि हमारी इंडस्ट्री सेम होगी।" वहीं वर्कफ्रंट पर तारा हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख के साथ फिल्म "मरजावां" में नजर आई थी। वहीं जॉन अब्राहम की अपनी आने वाली फिल्म "मुंबई सागा" और "हेरा फेरी 3" में नजर आयेंगे।

मुंबई । हाल ही में बॉलिवुड ऐक्टर आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी की फिल्म "मलंग"  का पहला पोस्टर ‎‎‎रिलीज हुआ है। जो काफी दिलचस्प लग रहा है। दरअसल, उन्होंने इस ‎फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म को मोहित सूरी डायरेक्ट कर रहे हैं। हालां‎कि पिछले दिनों में भी फिल्म के सेट पर से दिशा और आदित्य की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी, जिसमें दोनों डाइविंग सूट में पोज दे रहे थे। बता दें ‎कि इस फिल्म में आदित्‍य रॉय कपूर और दिशा पाटनी के अलावा अनिल कपूर, कुणाल खेमू जैसे स्टार्स लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं पोस्टर में शर्टलेस आदित्य और अपनी बेहतरीन बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। साथ ही पोस्टर में लिखा है, "पागलपन को जारी करें।" वहीं ऐक्टर कुणाल खेमू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने लिकि ‎कि "लव इज प्योर, सो इज हेट। #मलंगफर्स्टलुक ट्रेलर 6 जनवरी को आएगा!" ‎दरअसल, फिल्म का ट्रेलर 6 जनवरी, 2020 को रिलीज किया जाएगा। बताया गया ‎कि इस ‎फिल्म के ‎लिये पिछले दिनों एक अंडर वॉटर किसिंग सीन के लिए आदित्य और दिशा ने दो दिन की ट्रेनिंग भी की थी। ‎फिलहाल फिल्‍म के बारे में बात करते हुए मोहित ने कहा ‎कि "मलंग के साथ मैं उस शैली में लौट रहा हूं जिसे सबसे ज्‍यादा पसंद करता हूं। मैं उम्‍मीद करता हूं कि मलंग दर्शकों के लिए रोमांचित करने वाला अनुभव होगी।" बता दें ‎कि यह फिल्‍म 14 फरवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मुंबई । हाल ही में कंगना की फिल्म "पंगा" का ट्रेलर में रिलीज़ हो गया है। ‎जिसे लोगों काफी पसंद भी ‎किया है। ट्रेलर में कंगना एक साधारण मिडिल ऐड वुमन का किरदार निभाती दिख रही हैं, जो अपनी फैमिली लाइफ में खुश है। मिडिल क्लास फैमिली की जया पहले कबड्डी प्लेयर हुआ करती थी लेकिन परिवार बढ़ने पर उसने इस खेल को छोड़ दिया। अच्छी प्लेयर होने पर भी मौजूदा पीढ़ी के कबड्डी प्लेयर्स द्वारा नहीं पहचाना जाना उसे खुद की पहचान को वापस पाने के लिए मोटिवेट करता है। इसमें उसका परिवार पूरा साथ देता है। समाज और अन्य मुश्किलों से लड़ते हुए कैसे वह देश के लिए कबड्डी टीम का हिस्सा बनकर खेलती है और सपने को साकार करती है। बता दें ‎कि इस फिल्म में कंगना एक कबड्डी प्लेयर की भूमिका में दिखेंगी। हालां‎कि इससे पहले कंगना फिल्म "तनु वेड्स मनु रिटर्न्स" में प्लेयर का किरदार निभा चुकी हैं। ले‎किन इस फिल्म में कबड्डी प्लेयर का रोल निभाने के लिए कंगना ने काफी ट्रेनिंग भी ली है। वहीं इस फिल्म की एक और प्यारी सी तस्वीर को  ऐक्टर जस्सी गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने कंगना के साथ अपनी एक लाजवाब तस्वीर शेयर की है। फिल्म में वह कंगना के पति के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस तस्वीर में जस्सी बड़ी सी स्माइल के साथ कंगना को गले लगाते और बाहों में भरते दिख रहे हैं। वहीं कंगना भी ट्रडिशनल अवतार में दिख रही हैं। बताया गया ‎कि इस तस्वीर में कंगना खुलकर हंसती नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा ‎कि "बहुत प्यारे हैं ये दोनों और इनकी कहानी उससे भी प्यारी है। जया और प्रशांत।" हालांकि, अपने इस पोस्ट के साथ जस्सी ने फैन्स से उन्हें अपनी खुशियों और अपने सपनों के बारे में भी बताने की बात कही है। हालां‎कि इस ‎फिल्म में कंगना के अलावा मूवी में जस्सी गिल, रिचा चड्ढा और नीना गुप्ता भी अहम रोल निभाएंगे हैं।

मुंबई । बॉलिवुड ऐक्टर अक्षय कुमार भी बैक-टू-बैक ब्लॉकबस्टर्स के साथ बॉक्स ऑफिस के बादशाह बनकर उभरे। बताया गया ‎कि अक्षय के लिए साल 2019 काफी अच्छा रहा है। दरअसल,  अक्षय ने 2019 में केसरी, मिशन मंगल, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज जैसी ‎हिट फिल्मों से देश में कमाई के मामले में बाकी बॉलिवुड ऐक्टर्स से काफी आगे निकल गए हैं। बता दें ‎कि अक्षय की फिल्मों ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर कुल 665.89 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस क्रम में उनकी फिल्म "केसरी" ने लगभग 151.87 करोड़ की कमाई की थी। वहीं मिशन मंगल ने भी 100 करोड़ क्लब में आसानी से एंट्री मार ली थी और फिल्म ने कुल 192.66 करोड़ की कमाई की थी। इन फिल्मों के बाद अक्षय अपनी पॉप्युलर "हाउसफुल" फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन ‎किया। बताया गया ‎कि यह कॉमिडी फिल्म 205.60 करोड़ के कारोबार के साथ साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई। वहीं घरेलू मार्केट में अक्षय की फिल्म "गुड न्यूज" भी काफी अच्छा कारोबार कर रही है और सिर्फ छह दिनों में ही 115.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अक्षय अपनी इन चार फिल्मों के साथ अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 665.89 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रहे हैं। दशक के आखिरी साल भी अक्षय के लिए धमाकेदार रहा है। वहीं इस साल अक्षय की सूर्यवंशी, पृथ्वीराज, लक्ष्मी बॉम्ब और बच्चन पांडे जैसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

मुंबई । सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की रिलेशनशिप के बारे में बीते काफी दिनों से कयास लगाए जा रहे थे। अब नए साल के साथ लगता है उनके साथ होने की खबर पर मुहर लगती दिख रही है। शुक्रवार सुबह दोनों को साथ में मुंबई आते देखा गया। एयरपोर्ट पर पपराजी को देख कियारा काफी नर्वस दिखाई दीं। कियारा के हावभाव देखकर सिद्धार्थ को मामला समझते देर नहीं लगी। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने अफ्रीका हॉलिडे की तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि दोनों ने कोई भी तस्वीर साथ में पोस्ट नहीं की लेकिन मजेदार बात है कि उनके सोशल मीडिया पोस्ट में काफी चीजें कॉमन हैं। अपने-अपने इंस्टा हैंडल्स पर सिड और कियारा ने अपनी सफारी विजिट की कुछ बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें दोनों के साथ होने का इशारा कर रही थीं, इन्हीं में से एक ऐसी तस्वीर है जिसमें दोनों की इंस्टा स्टोरी पर दिख रही है। यह एक एयरक्राफ्ट की तस्वीर है। दोनो ज्यादातर समय साथ-साथ देखे जाते हैं, इसके बाद उनकी रिलेशनशिप के चर्चे शुरु हो गए। हालांकि इससे पहले दोनों सिंगल होने का दावा कर चुके हैं और इस पर उनकी तरफ से कोई भी ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

कटरीना कैफ ने गोआ में अपने मेकअप आर्टिस्ट डेनियल की शादी में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने ली हुई अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- दिल पर लिख दो साल का हर दिन बेहतर है. कटरीना के मेकअप आर्टिस्ट डेनियल की यह समलैंगिक शादी थी. उनके पार्टनर टायरॉन ब्रेगेंजा से हैं. गोआ में उन्होंने हिन्दू रीति रिवाज से फेरे लिए. इस दौरान कैट का डांस करता हुआ वीडियो भी वायरल हुआ है. 

जर्मनी में कर चुके हैं शादी : टायरॉन और डेनियल पिछले साल अगस्त में फ्रैंकफर्ट जर्मनी में शादी कर चुके हैं. गोआ में उन्होंने मेहंदी, हल्दी, बारात जैसी रस्मों के साथ सात फेरे लिए. कैट ने दोनों को शादी की बधाई दी है. वहीं डेनियल ने भी अपनी शादी की रस्मों की तस्वीरें शेयर की हैं. डेनियल के पार्टनर टायरॉन क्रूज पर काम करते हैं और मुंबई में ही दो साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी. 

बात कैट के वर्क फ्रंट की करें तो उन्होंने हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग पूरी की है.  

टीवी एक्टर कुशल पंजाबी की सुसाइड के नौ दिनों बाद उनकी पत्नी ऑद्रे डोल्हन ने पहली बार बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि कुशल एक लापरवाह पिता थे और वो अपना रिश्ता निभाने में भी असफल रहे. उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने कुशल को शंघाई में अपने और बेटे किआन के साथ रहने के लिए भी इनवाइट किया था. इसके साथ ही उन्होंने कुशल के खर्चे उठाने की भी बात कही है. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि इसके लिए मुझ पर आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं.

उन्होंने बताया कि कुशल अपनी फैमिली को लेकर सीरियस नहीं थे. वो एक केयरलेस पिता थे और उन्होंने कभी अपने बेटे के फ्यूचर के बारे में नहीं सोचा. मैंने किआन को कभी अपने पापा से बात करने से नहीं रोका. मैंने तो उन्हें साथ रहने के लिए इनवाइट भी किया था पर वो इसमें इंट्रेस्टेड नहीं थे. यहां तक कि मैंने उनके खर्चों का भी ध्यान रखा. बता दें कि कुशल के दोस्त चेतन हंसराज ने इससे पहले बयान दिया था कि वो पत्नी से अलग होने और काम न मिलने के चलते डिप्रेशन में थे.

37 साल के कुशल पंजाबी ने 26 दिसंबर को सुसाइड किया था. वे अपने घर में सीलिंग फैन से लटके पाए गए थे. 27 दिसंबर को कुशल का अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया था. 

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा में बिजी हैं. फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है और आमिर खान की उनके लुक के साथ तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं. आमिर अभी हिमाचल प्रदेश में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं.

आमिर खान के फैन क्लब ने उनकी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह फिल्म के किरदार में नजर आ रहे हैं. आमिर अभी हिमाचल प्रदेश के छोटे से शहर रामपुर में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. तस्वीरों में आमिर टॉम हैंक्स के गेटअप में नजर आ रहे हैं. बड़ी हुई दाढ़ी-मूंछों के साथ उन्होंने बाल भी काफी लंबे कर लिए हैं. फोटो में आमिर कैमरे से बचते नजर आ रहे हैं.

आमिर खान इससे पहले कोलकाता में शूटिंग करते हुए नजर आए थे. आमिर खान के साथ फिल्म में करीना कपूर खान नजर आएंगी. हालांकि अभी तक करीना कपूर के लुक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. फिल्म लाल सिंह चड्ढा में एक्टर विजय सेतुपति भी अहम किरदार में नजर आएंगे.

फिल्म लाल सिंह चड्ढा साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म फॉ़रेस्ट गंप का आधिकारिक रीमेक है. मूवी में आमिर एक्टर टॉम हैंक्स का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म के सेट से सामने आई अबतक की तस्वीरों में आमिर खान हूबहू टॉम हैंक्स के किरदार की तरह लग रहे हैं. दरअसल टॉम के इस फिल्म में अलग-अलग लुक हैं जिसमें से एक लुक में वे लंबी दाढ़ी-मूंछों और बालों में रनिंग करते दिखे थे. आमिर की लेटेस्ट तस्वीरों में भी वे खुले लंबे बाल और लंबी दाढ़ी में नजर आ रहे हैं. आमिर ने टॉम की तरह की इस लुक में सिर पर कैप लगाई हुई है और उनका वजन भी काफी बढ़ा हुआ लग रहा है.

हॉलीवुड फिल्म में टॉम हैंक्स के दोस्त का किरदार का नाम बेंजामिन बुफोर्ड बुब्बा ब्लू है. इस किरदार को मायकेल्ती विलियमसन ने निभाया है.  माना जा रहा है कि फिल्म के मेकर्स स्क्रिप्ट में बदलाव के सहारे इस किरदार को तमिल एक्टर विजय सेतुपति के हिसाब से बनाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि इस संबंध में एक आधिकारिक कंफर्मेशन आना बाकी है.

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक