मनोरंजन

मनोरंजन (5281)

करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर अली खान और करिश्मा कपूर इन दिनों स्विट्जरलैंड में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं. सभी नया साल सेलिब्रेट करने के लिए वहां पहुंचे हैं. करिश्मा ने इस दौरान की फोटोज भी शेयर की हैं, लेकिन इसी बीच सभी को वरुण धवन भी वहीं मिल गए. करिश्मा ने सोशल मीडिया पर वरुण के साथ फोटो शेयर की है.

करिश्मा ने करीना और वरुण के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा,  'देखो, हमारी किससे मुलाकात हुई. तीनों ने इस फोटो में हैवी जैकेट्स पहनी है. 

वरुण ने भी इस वेकेशन से अपनी फोटो शेयर की है.

वरुण की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' का ट्रेलर और 2 गानें रिलीज करने के बाद छुट्टियां मनाने गए हैं. फिल्म के ट्रेलर और गानों को काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. 

वहीं करीना की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो शुक्रवार को ही उनकी फिल्म 'गुड न्यूज' रिलीज हुई है. फिल्म में करीना के साथ अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की है.

शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान परिवार संग न्यू ईयर 2020 सेलिब्रेट करने के लिए इंडिया आईं हैं. हाल ही में इन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए पूरा खान परिवार अपने अलीबाग वाले फार्म हाउस के लिए कल रवाना हुआ है. इस दौरान सुहाना खान और अब्राम खान को साथ में स्पॉट किया गया. सुहाना ने अब्राम का हाथ पकड़ा हुआ था. वहीं मम्मी गौरी खान भी एक अलग अंदाज में नजर आ रही थीं. 

ब्लैक स्कर्ट और व्हाइट टॉप के साथ उन्होंने फंकी कैप कैरी की थी. सुहाना खान की अगर बात करें तो उन्होंने बेबी पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी. हाथ में स्पाइडर मैन लिए अब्राम काफी क्यूट नजर आ रहे थे. 

सोशल मीडिया पर इनकी कुछ फोटो और वीडियो सामने आए हैं जिसमें सभी को बखूबी देखा जा सकता है. आपको बता दें कि सुहाना खान न्यूयॉर्क में एक्टिंग की पढ़ाई कर रही हैं. वहां, दोस्तों संग मस्ती करते हुए की तस्वीरें सुहाना सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. 

अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा अडवाणी स्टारर गुड न्यूज ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतर शुरुआत की है. ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, राज मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 17.56 करोड़ रुपए की कमाई की. आदर्श ने यह भी लिखा है कि दूसरे और तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में बड़ा उछाल देखा जा सकता है. 

साल की टॉप 10 ओपनर्स से बाहर

क्रिटिक्स से मिले जबर्दस्त रिव्यूज और माउथ पब्लिसिटी के चलते शुक्रवार शाम के शोज से फिल्म ने गति पकड़ी. लेकिन यह इस साल की 10 सबसे बड़ी ओपनर्स में शामिल होने से दो पायदान दूर रह गई. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई के मामले में यह 12वें स्थान पर आती है. जबकि 11वीं पॉजिशन पर अक्षय की ही पिछली फिल्म हाउसफुल 4 है, जिसने 19.08 करोड़ रुपए से ओपनिंग की थी.

ये हैं साल की 10 सबसे बड़ी ओपनर

रैंक      फिल्म     रिलीज डेट    पहले दिन की कमाई
1      वॉर    10 अक्टूबर      53.35 करोड़ रुपए
2     वेंजर्स : एंडगेम (हॉलीवुड)    26 अप्रैल     53.10 करोड़ रुपए
3     भारत     5 जून     42.30 करोड़ रुपए
4    मिशन मंगल    15 अगस्त     29.16 करोड़ रुपए
5    दबंग 3    20 दिसंबर    24.50 करोड़ रुपए
6    साहो (हिंदी वर्जन)    30 अगस्त    24.40 करोड़ रुपए
7    कलंक    17 अप्रैल    21.60 करोड़ रुपए
8    केसरी    21 मार्च    21.06 करोड़ रुपए
9    कबीर सिंह    21 जून    20.21 करोड़ रुपए
10    गली ब्वॉय    14 फरवरी    19.40 करोड़ रुपए
            

गौरतलब है कि इस साल अक्षय की 4 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हैं. इनमें से दो 'मिशन मंगल' और 'केसरी' साल की 10 सबसे बड़ी ओपनर्स में चौथे और आठवें स्थान पर रहीं. 

अक्षय की टॉप 5 ओपनर्स से भी बाहर 'गुड न्यूज'

अगर अक्षय के करियर की बात करें तो 'गुड न्यूज' उनकी 7वीं सबसे बड़ी ओपनर है. इस लिस्ट में इसी साल रिलीज हुई 'मिशन मंगल' 29.16 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ टॉप पर है. 

अक्षय की टॉप 7 सबसे बड़ी ओपनर्स

रैंक    फिल्म    रिलीज डेट    पहले दिन का कलेक्शन
1    मिशन मंगल    15 अगस्त 2019    29.16 करोड़ रुपए
2    गोल्ड    15 अगस्त 2018    25.25 करोड़ रुपए 
3     केसरी    22 मार्च 2019    21.06 करोड़ रुपए
4    सिंह इज ब्लिंग     2 अक्टूबर 2015    20.67 करोड़ रुपए
5    2.0 (हिंदी वर्जन)    29 नवंबर 2018    20.25 करोड़ रुपए
6    हाउसफुल 4    25 अक्टूबर    19.08 करोड़ रुपए
7    गुड न्यूज    27 दिसंबर 2019    17.56 करोड़ रुपए
नोट:  अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर '2.0' के सभी वर्जनों (हिंदी, तमिल, तेलुगु) ने पहले दिन साझा रूप से करीब 81 करोड़ रुपए कमाए थे.

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए. दोनों साथ में नया साल सेलिब्रेट करने के लिए निकल गए हैं. आलिया भट्ट इस दौरान पूरे डेनिम लुक में नजर आईं तो रणबीर ने ग्रे शर्ट और क्रीम कलर की पैंट पहनी थी. दोनों के चेहरे पर इस दौरान क्यूट स्माइल नजर आई. हालांकि ये अभी नहीं पता चल पाया है कि दोनों नया साल कहां मनाने वाले हैं.

बता दें कि अभी हाल ही में दोनों ने क्रिसमस साथ में मनाया है. दोनों ने फोटोग्राफर्स के सामने पोज भी दिए. आलिया पहली बार कपूर परिवार के क्रिसमस सेलिब्रेशन में पहुंची थीं.

दोनों की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो अगले साल दोनों की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होने वाली है. इस फिल्म के जरिए दोनों पहली बार साथ काम करने वाले हैं.फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं. ये एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म होने जा रही है. बता दें कि जबसे दोनों ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी, तबसे ही दोनों के रिलेशन की खबरें आनी शुरू हुई थी.

बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री मुमताज 70 साल की हो चुकी हैं, अपने जमाने की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में शामिल मुमताज अब काफी बदल चुकी हैं। उन्होंने साल 1958 में फिल्म 'सोने की चिड़िया' से बतौर बाल कलाकर के तौर पर बॉलीवुड में प्रवेश किया था। इसके बाद उन्होंने 'वल्लाह क्या बात है', 'स्त्री' और 'सहरा' जैसी फिल्मों में काम किया।
कहा जाता है कि मुमताज हमेशा से अभिनेत्री बनना चाहती थीं और इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की। फिल्मों में रोल पाने के लिए मुमताज कई फिल्म स्टूडियोज के चक्कर काटती थीं। मुमताज को पहला रोल ए-ग्रेड फिल्म 'गहरा दाग' में मिला जिसमें उन्होंने हीरो की बहन का रोल निभाया था। इसके बाद उन्होंने 'मुझे जीने दो' जैसी कामयाब फिल्मों में काम किया। मुमताज की गिनती बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में होती थी।
इसके बाद उन्हें लीड रोल मिलने लगे और उन्होंने 16 एक्शन फिल्मों में भी काम किया जिसमें 'फौलाद', 'वीर भीमसेन', 'टार्जन कम्स टू डेल्ही' और 'सिकंदर-ए-आजम' जैसी फिल्मों में काम किया। इन एक्शन फिल्मों में काम करने की वजह से उन्हें स्टंट फिल्म हीरोइन कहा जाने लगा था। साल 1974 में मुमताज ने बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी कर ली। दोनों की दो बेटियां हैं।
साल 2000 की शुरुआत में उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हुआ था लेकिन उन्होंने इस खतरनाक बीमारी को मात दे दी। उन्होंने कहा था कि मैं आसानी से हार नहीं मानती, मौत को भी मुझसे लड़ना पड़ेगा।
बॉलीवुड की ये खूबसूरत और बहादुर हीरोइन लंबे समय से लाइम लाइट से दूर है लेकिन कुछ समय पहले उन्हें लंदन में देखा गया था, जिसके बाद उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। उनकी तस्वीर देखकर उन्हें पहचानना मुश्किल था।
मुमताज आखिरी बार साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'आंधियां' में नजर आईं थीं। इस फिल्म से उन्होंने लगभग 13 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी।

नई दिल्ली । बिग बॉस में सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज का झगड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते एपिसोड में टास्क के दौरान दोनों में फिर से झगड़ा हो गया है। इस दौरान सिद्धार्थ ने असीम को भला-बुरा कहा, उनके घरवालों को तक गाली दी। उनके इस बिहेवियर से गौहर खान भी काफी नाराज हैं और  उन्होंने बिग बॉस मेकर्स से अपील की है कि वो फैमिली वीक में असीम रियाज के पिता को बुला ले। ‎क्योंकि वे देखना चाहती हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला कैसे असीम के पिता का सामना करते हैं। वहीं गौहर खान ने ट्वीट कर सिद्धार्थ पर ‎निशाना साधा है। उन्होंने लिखा ‎कि फिर से घरवालों पर गाली। यार संचालक खड़ा है, उसमें क्या प्रॉब्लम है। इतने डंके की चोट पर, जा तेरे घरवालों को दी गाली। वाह वाह वाह, अपनी लड़ाई लड़ो यार, परिवार को अकेला छोड़ दो। इसके अलावा उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो क्रिसमस बिग बॉस विश मांगती हैं। ‎जिसमें उन्होंने कहा ‎कि प्लीज मेरी ये विश जरूर पूरी करें। असीम के पिता को फैमिली वीक में घर में भेजो। मैं देखना चाहती हूं कि किस मुंह से वो उनके पिता से मिलेंगे। हमेंशा असीम को बिना फालतू में टारगेट किया जाता है। आप लड़ो यार लड़कर मर जाओ, लेकिन किसी के बाप पर जाने की क्या जरूरत है।

मुंबई। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस राखी सावंत हमेशा अपने बोल्ड और बेबाक बयानों को लेकर चर्चा रही हैं। ले‎किन अब वह पिछले कुछ दिनों से अपने टिकटॉक पर छाई हुई हैं। दरअसल, उन्होंने ‎टिकटॉक पर अपनी लाइफ से जुड़ी विडियोज शेयर ‎किए हैं। बता दें ‎कि वह हमेशा सोशल मीडिया पर ए‎क्टिव रहती हैं। इसी क्रम में उन्होंने हाल ही में चल रहे नागरिकता कानून से लेकर एनआरसी मुद्दों को लेकर ‎वि‎डियों बनाये हैं। हालां‎कि उन्होंने क्रिसमस और पीएम मोदी पर टिकटॉक विडियो बनाए जो‎कि चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालां‎कि राखी सावंत ने इन विडियोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।

मुंबई। मशहूर फिल्म अभिनेता कुशाल पंजाबी (Kushaal Punjabi) का 37 साल की उम्र में निधन हो गया है। मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर उनका शव फंदे पर लटका मिला। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने आत्महत्या की है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक संभवत: कुशल ने देर रात अपने घर में ही यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने के बाद कुशल के घर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि उसमें आत्महत्या करने की क्या वजह बताई गई है फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है।
इस घटना के सामने आने के बाद बॉलीवुड में भी शोक की लहर फैल गई है। कुशाल के साथ काम करने वाले कलाकारों ने इस घटना पर दुख जताया है।

मुंबई । सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ऑनस्क्रीन परफॉर्मेंस के बल पर ही नहीं बल्कि अपने स्टाइल और अपने व्यवहार की वजह से सबकी चहेती हो चुकी हैं। बता दें ‎कि फैशन के मामले में सारा पुराने दिग्गज सिलेब्रिटीज़ को भी मात दे रही हैं। बता दें ‎कि सारा हमेशा सोशल मीडिया पर भी खूब ऐक्टिव रहती हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह मल्टी कलर ड्रेस में नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है ‎कि इन तस्वीरों में सारा काफी स्टनिंग दिख रही हैं। हालां‎कि सारा ने अपनी इस तस्वीर के साथ कैप्शन में कुछ भी नहीं लिखा है। वहीं इससे पहले उन्होंने तैमूर अली खान के जन्मदिन पर भी उसे विश करते हुए कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की थीं, जो काफी चर्चा में भी रही। दरअसल, वह एक तस्वीर में चड्डी में खड़े तैमूर को बड़े ही प्यार से निहारती दिख रही हैं। वहीं वर्कफ्रंट पर वह जल्द ही "कुली नंबर 1" की रीमेक में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ दिखेंगे वरुण धवन भी नजर आएंगे। यह फिल्म मई 2020 को रिलीज़ होगी। इसके अलावा वह इम्तियाज अली की एक अनाम फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी, जो अगले वैलंटाइंस डे पर रिलीज़ की जाएगी।
 

मुंबई । बालीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी करने से पहले 6 साल तक डेट किया था। इस बात को सभी लोग जानते हैं। रिश्तों के शुरुआत में पॉप्युलैरिटी, काम और कमाई के मामले में दीपिका रणवीर से काफी आगे थीं। दीपिका ने हाल ही में दिल की बात शेयर की।  जयपुर में हुए एक इवेंट में उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने रणवीर से शादी का फैसला इसलिए लिया क्योंकि वह उन्हें सपॉर्ट करने के साथ ही उनके काम का सम्मान करते हैं। दीपिका ने बताया कि आज रणवीर की जो सक्सेस है और वह जो कमाई करते हैं वह 7 साल पहले के मुकाबले काफी ज्यादा है। उस समय दीपिका के पास न सिर्फ रणवीर से ज्यादा काम था बल्कि वह पैसे भी ज्यादा कमाती थीं।  ऐक्ट्रेस ने बताया कि कई बार ऐसा होता था कि वह इतनी बिजी हो जाती थीं कि वह घर तक नहीं आ पाती थीं। लेकिन कुछ भी उनके और रणवीर के रिश्ते के बीच में नहीं आ सका। इस बात ने उन्हें अलग अनुभव करवाया और उन्होंने रिश्ते को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक