मनोरंजन

मनोरंजन (5281)

मुंबई । छोटे परदे के पापुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन पुन: वापस लौटेगी!  शो में दयाबेन का किरदार निभाकर पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस दिशा वकानी सितंबर 2017 से शो में नहीं दिखी हैं। कई बार दिशा के शो में लौटने की खबरें आईं। लेकिन दर्शकों के हाथ सिर्फ निराशा ही लगी। मैटरनिटी लीव पर जाने के बाद वे शो में वापस नहीं लौटी हैं। अब एक बार फिर दिशा के तारक मेहता में अपने ऑनस्क्रीन पति जेठालाल के लिए वापस लौटने की रिपोर्ट्स हैं। खबरें हैं कि दिशा वकानी एक एपिसोड के लिए शो में वापसी कर सकती हैं। जहां वे अपने पति जेठालाल से वीडियो कॉल पर बात करती हुई नजर आएंगी। अपकमिंग एपिसोड में बागा जेठालाल को अपने सपने के बारे में बताएगा। बागा के सपने के मुताबिक, जेठालाल बीमार होकर बिस्तर पर पड़ जाएंगे। बागा जेठालाल को डराते हुए कहेंगे कि उनका सपना हमेशा सच होता है। ऐसे हालात में जेठालाल सोचते हैं कि काश दयाबेन उनकी देखभाल करने के लिए वहां होती। अगर बागा का ये सपना सच होता है तो दर्शक शो में दयाबेन को एक बार फिर से देख पाएंगे। फैंस का कहना है कि बागा का सपना मेकर्स की तरफ से दिशा वकानी की वापसी को लेकर इशारा है। इस बीच एक और किरदार ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा को अलविदा कह दिया है। बावरी के रोल से फेमस हुईं एक्ट्रेस मोनिका भदोरिया ने कम फीस मिलने की वजह से शो को गुडबाय कहा है। रिपोर्ट्स हैं कि मोनिका अपनी फीस से संतुष्ट नहीं थीं। उन्होंने मेकर्स से फीस बढ़ाने को लेकर बात भी की। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बाद में मोनिका ने सीरियल छोड़ दिया।मालूम हो कि दिशा वकानी की गैरमौजूदगी की वजह से शो की टीआरपी पर काफी असर पड़ा है। यही वजह है कि शो निर्माता से लेकर को-एक्टर्स तक ने दयाबेन की वापसी को लेकर प्रयास किए है, लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपनी फिल्मों से ज्यादा बोल्डनेस को लेकर सुर्खियों में रही हैं। उनकी आए दिन सोशल मीडिया पर उकी कोई न कोई तस्वीर वायरल होती दिख जाती है। इसी बीच हाल ही में दिशा पाटनी की एक ऐसी ही फोटो ताबड़तोड़ वायरल हो रही है।‎ जिसमें वह बोल्ड बिकिनी पहने हुए है। इस तस्वीर पर उन्हें जबरदस्त रिएक्शन मिल रहे हैं। उनके इस बोल्ड अवतार पर सोशल मीडिया पर मौजूद फैंस क्रेजी हुए जा रहे हैं। बता दें ‎कि दिशा पाटनी भले ही मीडिया के सामने शर्मीली नजर आती हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हालां‎कि दिशा आए दिन अपने सोशल एकाउंट पर अपनी बिकिनी फोटोज शेयर करती रहती हैं लेकिन हाल ही में इंस्टाग्राम पर उनकी जो तस्वीर वायरल हो रही है वो अब तक की उनकी सबसे बोल्ड बिकिनी फोटो है। बता दें ‎कि इस तस्वीर में दिशा एक पूल के किनारे हॉट पोज देती दिखाई दे रही है। उन्होंने ब्लैक रंग की रिवीलिंग बिकिनी पहन रखी है। उनकी इस बोल्ड बिकिनी तस्वीर पर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट भी किया है। वो दिशा की बोल्डनेस देखकर हैरान रह गईं और लिखा ‎कि "डम्म"।  इसके साथ ही कई और लोगों ने भी दिलचस्प कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा "मार ही डालोगी।" वहीं दूसरे ने लिखा- "दीदी एग्जाम चल रहे हैं, पढ़ने दो प्लीज।" वहीं एक अन्य ने लिखा- "क्या करूं आप मेरी क्रश हैं आपको अनफॉलो भी नहीं कर सकता।" वहीं वर्क फ्रंट पर दिशा अपनी आने वाली फिल्म "मलंग" की तैयारियों में बिजी हैं। ‎जिसमें वह अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी।

 

25 सालों तक हॉलीवुड बुलेवॉर्ड में सुपरमैन बनकर लोगों का मनोरंजन करने वाले क्रिस्टोफर डैनिस 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए. सूत्रों के मुताबिक बीते 2 नवंबर को उनकी डेड बॉडी कपड़े इकट्ठे करने वाले ट्रंक में मिली. बताया जा रहा है कि हॉलीवुड सुपरमैन भयंकर गरीबी से जूझ रहे थे और उनके पास रहने के लिए घर भी नहीं था. गरीबी के चलते उनका फ्यूनरल भी नहीं किया जा सका था. हालांकि एक अज्ञात व्यक्ति उनके परिवार की मदद करने के लिए आगे आया है.

कपड़ों के लिए कर रहे थे संघर्ष

कुछ समय पहले क्रिस्टोफर की बॉडी कपड़े एकत्र करने वाले डब्बे में मिली थी. बताया जा रहा था कि वे सिर के बल बख्से में पड़े हुए थे और कपड़े लेने की कोशिश कर रहे थे. करीब 25 साल तक हॉलीवुड बुलेवॉर्ड में सुपरमैन की तरह रहने वाले क्रिस्टोफर टीवी के कई बड़े शोज में भी शिरकत कर चुके थे. उन्हें हॉलीवुड स्क्रीन के असली सुपरमैन क्रिस्टोफर रीव की तरह लगने के कारण भी पहचाना जाता था.

सुपरमैन की ड्रैस में होना चाहते थे दफन

बुलेवॉर्ड में स्पाईडर मैन बन कर घूमने वाले जैक्सन के अनुसार क्रिस एक ही व्यक्ति था जो हूबहू क्रिस्टोफर रीव्स की तरह लगता था. उन्होंने बताया कि लोग भी उसे बहुत प्यार करते थे. डैनिस के दोस्त और निर्देशक व्लाद कोजलोव के अनुसार वे हमेशा सुपरमैन की कॉस्ट्यूम पहनकर दफ्न होना चाहते थे. उनकी इच्छा थी कि आखिरी समय में सुपरमैन की ड्रेस पहनें. हालांकि परिवार गरीबी के कारण उनका अंतिम संस्कार भी नहीं कर सका है.

बताया जा रहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति डैनिस परिवार की मदद के लिए आगे आया है. बताया जा रहा है कि उसने क्रिस के फ्यूनरल का पूरा खर्च उठाने का फैसला किया है. इसी मदद की वजह से हॉलीवुड सुपरमैन अपने आखिरी वक्त में पसंदीदा ड्रैस पहन सकेंगे.

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या खेल के साथ ही अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. हार्दिक का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ता रहा है. लंबे समय से ऐसी खबरें आती रही हैं कि वो उर्वशी रौतेला को डेट कर रहे हैं. जिसके बाद अभिनेत्री ने सफाई दी कि उनका कोई अफेयर नहीं है और वो केवल काम पर ध्यान दे रही हैं. दरअसल हार्दिक पांड्या इन दिनों एक अन्य अभिनेत्री के साथ अपनी रोमांटिक स्टोरी को आगे बढ़ा रहे हैं. इसका खुलासा दोनों की शेयर की गई तस्वीरों से हुआ है.एंटरटेनमेंट वेबसाइट स्पॉटब्वॉय के मुताबिक, हार्दिक पांड्या इन दिनों अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक के साथ रिलेशनशिप में हैं. दोनों इन दिनों दुबई में हैं और छुट्टियां बिता रहे हैं.

इंस्टाग्राम पर नताशा और हार्दिक पांड्या ने दुबई से तस्वीरें शेयर की हैं. हार्दिक जहां समुद्र के किनारे खड़े नजर आ रहे हैं वहीं नताशा स्विमिंग पूल के पास आराम के मूड में है. हालांकि दोनों ने अपनी अकेले की ही तस्वीरें पोस्ट की हैं.

हार्दिक और नताशा लंबे समय से दुबई में छुट्टी का प्लान बना रहे थे आखिरकार वो दुबई पहुंचे और क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैंबता दें कि नताशा फिल्मों के अलावा हाल ही में रियलिटी शो 'नच बलिए 9' में नजर आई थीं. इसके अलावा वो 'बिग बॉस 8' में हिस्सा ले चुकीं हैं. मूल रूप से सर्बिया की रहने वालीं नताशा का नाम प्रियांक शर्मा के साथ भी जुड़ा था. प्रियांक 'बिग बॉस 11' में नजर आए थे.

पिछले दिनों मुंबई के बांद्रा में हार्दिक पांड्या नताशा को लेकर पार्टी में पहुंचे थे. इस पार्टी का आयोजन उनके दोस्तों ने किया था. सूत्रों के मुताबिक, हार्दिक अपनी नई गर्लफ्रेंड को लेकर गंभीर हैं. हार्दिक ने नताशा को अपने परिवार से मिलवाया. पार्टी में हार्दिक के भाई क्रुणाल और उनकी भाभी पंखुड़ी शर्मा भी मौजूद थीं.

हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई. इस घटना की गूंज सड़क से संसद तक सुनाई पड़ रही हैं. बॉलीवुड स्टार्स भी इस घटना से काफी गुस्से में हैं. सलमान खान, अक्षय कुमार, ऋषि कपूर और वरुण धवन जैसे कई स्टार्स आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर चुके हैं. अब इस पर अजय देवगन का भी बयान आया है.

हैदराबाद में हुई घटना से अजय देवगन आहत हैं. उन्होंने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. अजय ने लिखा है कि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए. अजय आगे कहते हैं कि हमें अपनी बेटियों की सुरक्षा करने की आवश्यकता है नहीं तो हम सिस्टम के रुप में विफल हैं.

इससे पहले अभिनेता ऋषि कपूर ने अरोपियों को फांसी देने का समर्थन करते हुए लिखा, मैं दुष्कर्म करने वालों के लिए मृत्युदंड का समर्थन करता हूं! इसे रोकना होगा! इस ट्वीट के साथ ऋषि कपूर ने एक पोस्ट भी शेयर की है जिसमें लिखा है, मनुष्य जीवित हैं, लेकिन मानवता के बारे में क्या है? एक और घटना, एक और निर्दोष, उसकी गलती क्या थी? संविधान ने सभी को समान अधिकार दिया, फिर ऐसा भेदभाव क्यों? इसने सभी को हिला कर रख दिया.

सलमान खान ने लिखा- ये मानव के भेष में शैतान हैं. इन निर्दोष महिलाओं को दर्द, यातना और मौत देने वाले इन शैतानों का मिलकर खात्मा करना होगा जो हमारे बीच रह रहे हैं. बेटी बचाओ सिर्फ एक अभियान नहीं है. यह इन राक्षसों को यह बताने का समय है कि हम सभी साथ खड़े हैं. उसकी आत्मा को शांति मिले.

अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा- चाहें हैदराबाद की महिला पशु चिकित्सक हों, या फिर तमिलनाडु की रोजा, या फिर रांची की लॉ छात्रा हों जिनका सामूहिक दुष्कर्म हुआ, एक समाज के तौर पर हम विफल हो चुके हैं. निर्भया सामूहिक दुष्कर्म को सात साल हो चुके हैं, मगर हमारी नैतिकता टुकड़ों में बंटती जा रही है. हमें सख्त से सख्त कानून की जरुरत है. ये सब जल्द खत्म होना चाहिए. वहीं टीवी शो क्राइम पेट्रोल के होस्ट करने वाले कलाकार अनूप सोनी ने ट्विटर पर लिखा-हम ने फिर बेटी, बहन और दोस्त को खो दिया. जब तक सजा सख्त से सख्त नहीं होगी, हम नहीं सुधरेंगे.

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पा रही हैं. साल 2018 में आई उनकी फिल्म जीरो भी बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी. इसके बाद से किंग खान की फिलहाल कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है और ना ही वे किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. मगर शाहरुख के प्रशंसकों को हमेशा ही इस बात का इंतजार रहता है कि उनके फेवरेट स्टार का अपकमिंग प्रोजेक्ट क्या है. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख एक बड़े बजट में बन रही कॉमिक एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे.

मुंबई मिरर की रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान ने एक स्टाइलिश एक्शन फिल्म साइन की है जिसकी शूटिंग साल 2020 में की जाएगी. अभी तक शाहरुख ने इस तरह की फिल्में नहीं की हैं. फिल्म की शूटिंग शाहरुख खान के ही प्रोडेक्शन हाउस के तहत की जाएगी और इसकी शूटिंग भारत और भारत के बाहर की जाएगी. फिल्म के एक्शन सीक्वेंस के लिए विदेश से किसी स्टंटमैन को क्रू में शामिल किया जा सकता है. फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल की जा रही है जिसके बाद इसकी शूटिंग लोकेशन फाइनल की जाएगी. फिल्म में किसी बड़ी एक्ट्रेस को कास्ट करने की बात चल रही है.

मुंबई । बालीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी हिट फ्रेंचाइजी गोलमाल पर फिर से काम करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि रोहित, अजय देवगन संग मिलकर फिल्म गोलमाल 5 बनाने की तैयारी कर रहे हैं। मालूम हो कि गोलमाल अगेन एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी और अब मेकर्स ने इसका पांचवां पार्ट बनाने का फैसला किया है। पिंकविला के मुताबिक, ये फिल्म नई और दिलचस्प कहानी पर आधारित होगी। ये फिल्म अगले साल शूट की जाएगी। अजय देवगन ने कहा, 'रोहित और मैं गोलमाल की अगली फिल्म बनाने वाले हैं क्योंकि जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, ये मस्ती से भरी है और मेरी फेवरेट सीरीज है।' अजय देवगन के अलावा इस फिल्म में अरशद वारसी, कुणाल खेमू, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और अन्य एक्टर्स अपने रोल्स को दोबारा निभाने वाले हैं। लेकिन इस बार खास बात ये होगी कि फिल्म में नए किरदारों की एंट्री भी हो सकती है। इस फिल्म की फीमेल लीड के बारे में बात करें तो खबर है कि फिल्म की हीरोइन को अगले साल ही ढूंढा जाएगा। मुंबई मिरर के मुताबिक, रोहित शेट्टी सिम्बा और सूर्यवंशी बनाने के बाद कॉप ड्रामा फिल्मों से ब्रेक लेना चाहते थे और इसलिए वो गोलमाल पर वापस आ गए हैं। फिलहाल रोहित, सूर्यवंशी की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ हैं और ये 2020 में रिलीज होगी।

मुंबई। निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म "पानीपत"  का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसके एक डायलॉग के बाद अब फिल्‍म पर हंगामा खड़ा हो गया है। रिलीज के एक हफ्ते पहले अब पेशवा बाजीराव के वंशजों ने इस फिल्‍म की हीरोइन कृति सेनन के एक डायलॉग पर एतराज जताते हुए फिल्‍म के मेकर्स को नोटिस भेज दिया है। बता दें ‎कि फिल्‍म के ट्रेलर में एक्‍ट्रेस कृति सेनन कहती हुई नजर आ रही हैं, "मैंने सुना है पेशवा जब अकेले मुहिम पर जाते हैं तो एक मस्तानी साथ ले आते हैं।" इसी डायलॉग पर पेशवा बाजीराव के वंशजों ने कड़ा एतराज जताया है। बताया गया ‎कि पेशवा की आठवीं पीढ़ी के वंशज नवाबजादा शादाब अली बहादुर ने फिल्म की प्रोड्यूसर सुनीता गोवारिकर, रोहित शेलाटकर और डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर को नोटिस भेजते हुए डायलॉग को विवादित बताया है और इसे फिल्म से हटाने की मांग की है। वहीं नवाबजादा ने अपनी बातों पर "फिल्म का डायलॉग विवादित और बेहद आपत्तिजनक है। इस डायलॉग से मराठा इतिहास को न जानने वाले लोगों के बीच न केवल मस्तानी साहिबा, बल्कि पेशवा की भी गलत छवि पेश होती है और मस्तानी बाई पेशवा बाजीराव की पत्नी थीं, कोई दूसरी औरत नहीं थीं।" इस वजह से उन्‍होंने साफ कर दिया है कि अगर इस डायलॉग को फिल्‍म से हटाया नहीं गया तो वे मेकर्स के खिलाफ कोर्ट भी जाएंगे।

शेप ऑफ यू के सिंगर एड शीरन (Ed Sheeran) को लेकर एक रोचक जानकारी सामने आई कि उनके पास एक भी फोन नहीं है. ब्रिटेन के ब्रिटेन्स आईएम अ सेलिब्रिटी..गेट मी आउट ऑफ हेयर के एक एपिसोड में एड शीरन के दोस्त रोमन केंप ने कहा, एड के पास फोन नहीं है, आप उन्हें ई-मेल के जरिए ही संपर्क कर सकते हैं. सिंगर ने 2015 में अपने वर्ल्ड टूर के दौरान सोशल नेटवर्किंग साइट को त्याग दिया था और करीब एक साल का ब्रेक लिया था. इस बारे में सिंगर ने कहा था- मुझे तनाव कम करने के लिए इन सब से दूर जाना पड़ रहा है. मैंने एक आईपैड खरीदा है, जिससे कि सिर्फ ई-मेल देख सकूं.

बता दें एड शीरन ने इसी साल जुलाई महीने में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड चैरी सीबर्न से शादी की है. बता दें दोनों ने पिछले साल ही सगाई की थी. बताया जा रहा है कि चेरी और शीरन एक दूसरे को स्कूल के समय से जानते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं और इस बात से हैरान हैं कि दुनिया में इतने लोग होने के बावजूद चैरी ने पति के रूप में उन्हें चुना.

शीरन की म्यूजिक करियर की बात करें तो उन्होंने चार साल की उम्र में एक चर्च में गाना गाना शुरू किया था. बाद में उनके गाने के वीडियो यू-ट्यूब पर भी दिखने लगे. मगर वह फेमस तब हुआ जब उन्होंने टेलर स्विफ्ट के चौथे स्टूडियो एलबम रेड में गेस्ट अपीरियंस की थी.

साउथ कोरियन गायक और गीतकार युंग जून-यंग (Jung Joon-young) को सामूहिक दुष्कर्म सहित, बलात्कार के वीडियो को अपने दोस्तों के साथ साझा करने के आरोप में छह साल के जेल की सजा सुनाई है. बता दें कि युंग जून-यंग ने  के- पॉप के लिए जाने जाते हैं. बता दें कि युंग जून-यंग और ब्वॉय बैंड एफटी आइलैंड के एक सदस्य चोई जुंग हूं को साल 2016 में अलग अलग दो मौकों पर सामूहिक दुष्कर्म का दोषी करार कर दिया गया है.

युंग जून-यंग को छह साल और चोई जुंग को पांच साल की कैद की सजा सुनाई गई है. इसके साथ ही युंग जून-यंग ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती करते हुए वीडियो शूट करके उसे अपने दोस्तों के साथ साझा भी कर दिया था. युंग जून-यंग ने बलात्कार का वीडियो के- पॉप स्टार बिगबैंग के सेउंग्री (K-pop star Seungri) के साथ साझा किया था. गौरतलब है कि सेउंग्री गैर कानूनी जुआ और ड्रग्स स्कैंडल के आरोपी हैं.

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक