मनोरंजन

मनोरंजन (5281)

मुंबई । रेसलिंग स्टार जॉन सीना ने बालीवुड एक्टर रणवीर सिंह का फोटो पोस्ट किया है। इस फोटो के साथ जॉन सीना ने कोई कैप्शन नहीं लिखा है, लेकिन रणवीर उनका यह जेस्चर देखकर ही फिदा हो गए हैं। उनके इस जेस्चर पर रणवीर खुद को रोक नहीं पाए और कॉमेंट लिखा, मुझे नहीं देख पाओगे । बता दें कि जॉन सीना अब फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वह 'प्लेयिंग विद फायर', 'डूलिटिल', 'प्रॉजेक्ट एक्स-ट्रैक्शन', 'फास्ट ऐंड फ्यूरियस' और 'द सूइसाइड स्क्वैड' में नजर आएंगे। हो सकता है कि जॉन सीना का सपना हिंदी फिल्मों में भी काम करने का हो। वैसे देखते हैं कि वह कब किसी बॉलिवुड फिल्म में नजर आते हैं। रणवीर के प्रॉजेक्ट्स की बात करें, तो वह इन दिनों कबीर खान की आने वाली बायॉपिक '3' में बिजी हैं। पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की लाइफ पर बन रही इस बायॉपिक में रणवीर कपिल के रोल में नजर आएंगे। जबकि दीपिका पादुकोण कपिल (फिल्म में रणवीर का किरदार) की वाइफ के रूप में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास करण जौहर की फिल्म 'तख्त' भी है। मालूम हो कि रेसलिंग स्टार जॉन सीना समय-समय पर बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं, जिससे साफ है कि उन्हें बॉलीवुड स्टार्स कितने पसंद हैं। अब तक वह शिल्पा शेट्टी कुंद्रा से लेकर सुशांत सिंह राजपूत और अन्य स्टार्स के फोटो शेयर कर चुके हैं।

मुंबई । बालीवुड अभिनेता अजय देवगन की बेटी न्यासा के लेटेस्ट लुक पर कुछ लोगों ने उन्हें फिर ट्रोल कर दिया है।  न्यासा हाल ही में हुई अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में शामिल हुईं। उन्होंने पीच कलर का लहंगा और गोल्ड की कढ़ाई वाला ब्लाउज पहना था। न्यासा का यह लहंगा बेहद खूबसूरत लग रहा था। लेकिन लोगों की नजरें उनके द्वारा किए गए मेकअप पर जाकर थम गईं। न्यासा ने आईलाइनर के साथ ग्लॉसी लिपस्टिक लगाई थी और गालों को हाइलाइट किया हुआ था। न्यासा सुंदर लग रही थीं। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को उनका यह मेकअप पसंद नहीं आया और उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर दिया। किसी ने कहा कि उन्होंने 150 किलो मेकअप लगाया है तो किसी ने उन्हें आर्टिफिशल लुक वाली बताया। एक यूजर ने तो उन्हें 'भूत' तक कह दिया।इससे पहले न्यासा को उस वक्त ट्रोल किया गया था जब वह इस साल अगस्त में दोस्तों के साथ घूमने निकलीं। इस दौरान उन्होंने एक वर्टिकल स्ट्रैप्स वाली एक ड्रेस पहनी थी। लेकिन यहां ट्रोलर्स ने न्यासा की ड्रेस नहीं बल्कि उनके एक्सप्रेशन्स को निशाना बनाया था। इससे भी पहले उन्हें एक बार उनके एयरपोर्ट लुक के लिए ट्रोल किया गया था। न्यासा ने उस वक्त एक लंबी हूडी ड्रेस पहनी थी, लेकिन लोग उन्हें लेकर भद्दे कॉमेंट कर गए। वहीं बेटी को बार-बार ट्रोल किए जाने पर अजय देवगन ने कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें और पूरे परिवार को इस तरह की चीजों से बहुत दुख होता है। वह अभी सिर्फ 14 साल की है और लोग उसके बारे में अनाप-शनाप बातें करते हैं। उन्होंने आगे कहा था कि वह नहीं जानते कि ट्रोल करने वाले लोग कौन हैं लेकिन उनकी वजह से उन्हें और पूरे परिवार को कीमत चुकानी पड़ रही है। यहां बता दे कि न्यासा कुछ दिनों से ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। कभी उन्हें उनके कपड़ों पर ट्रोल कर दिया जाता है तो कभी उनके चेहरे के हाव-भाव पर। 

बरेली    ,सुपर स्टॉर टाइगर श्राफ अपनी करीबी दोस्त दिशा पाटनी के शहर बरेली की हर गली घूमना चाहते हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों से वायदा किया  कि वे जल्द ही बरेली फिर लौटेंगे और उसके बाद इस शहर को एक्सप्लोर करेंगे। बुधवार दोपहर लगभग 12:30 बजे टाइगर बरेली पहुंचे। डीडी पुरम में जिम का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। फैंस के जबरदस्त शोर-शराबे और धक्का-मुक्की के बीच भी टाइगर बेहद सहज रहे। बरेली में जिम खोलने के पीछे दिशा से करीबी नाता होने के सवाल पर टाइगर के चेहरे पर अलग ही मुस्कान तैर गई। उन्होंने कहा कि दिशा का इससे कोई लेना देना नहीं है  हां यह जरूर है कि वह बरेली को पसंद करते हैं।
दिशा ने यहां की एक प्रसिद्ध मिठाई की दुकान के बारे में भी बताया है। उनके पापा भी यहां मेरे सुरक्षा अधिकारी बनकर आए हैं। इस बार उनके पास वक्त नहीं है। जल्दी बरेली आकर यहां घूमेंगे। एक सवाल के जवाब में टाइगर ने कहा कि हम सिर्फ मेट्रो सिटी में न जाकर बरेली जैसे शहरों में भी अपने जिम खोलना चाह रहे हैं। इसीलिए बरेली आए हैं। आगे भी इसी तरह के शहरों में जिम को खोला जाएगा। प्रशंसकों के शोर पर उन्होंने कहा कि बरेली के लोगों का प्यार साफ नजर आ रहा है। यह प्यार कई बार खतरनाक भी हो जाता है। ऐसी स्थिति में बचकर भी रहना होता है। टाइगर ने बताया कि उनकी नई फिल्म बागी 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हॉलीवुड की मशहूर सीरीज रैंबो का रीमेक भी इसी नाम से बनना शुरू होने वाला है। उसमें भी वो मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वार की सफलता के लिए उन्होंने अपने प्रशंसकों का धन्यवाद कहा।

नई दिल्ली    ,तमिल सुपरस्टार विजय की फेस्टिव सीजन में रिलीज हुई फिल्म 'बिगिल' ने महज पांच दिनों में ही 200 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म विश्लेषक सुमित काडेल ने ट्वीट कर बताया कि 'बिगिल' ने पांच दिनों में 203 करोड़ रुपये की कमाई की है। थलपति विजय ने अजेय जीत का सिलसिला जारी रखा।
 एटली कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ने दुनिया भर में धूम मचाकर रखी हुई है। यह फिल्म लगभग 4200 स्क्रीन पर रिलीज हुई है।
'बिगिल' एक स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म है, जिसमें विजय पिता और पुत्र के रूप में दोहरी भूमिका में हैं। पिता के रूप में वह एक स्थानीय डॉन की भूमिका निभाते नजर आए हैं और बेटे के रूप में वह एक महिला फुटबॉल टीम के कोच हैं। अभिनेता ने कोच का किरदार निभाने के लिए प्रशिक्षण भी लिया था.

मुंबई । माइकल जैक्सन व ब्रूनो मार्स की तरह कंप्लीट परफॉर्मर बनना चाहता हूं, यह कहना है अभिनेता टाइगर श्रॉफ का। टाइगर फिल्म 'हीरोपंती' के अभिनेता बॉलीवुड के सफलतम एक्शन हीरो में से एक हैं। उन्होंने अपने व्यस्त बॉलीवुड करियर के बावजूद कुछ म्यूजिक वीडियो भी किए हैं। यहां बता दें कि टाइगर की हालिया फिल्म 'वॉर' देश में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।टाइगर ने कहा, "म्यूजिक वीडियो अच्छी मोहलत देते हैं। वे छोटे होते है। म्यूजिक वीडियो एक तरह से शॉर्ट फिल्म जैसे होते हैं। उनमें एक शुरुआत, मध्य व एक अंत होता है, इसलिए मैं उनका आनंद लेता हूं।" टाइगर ने म्यूजिक वीडियो 'जिंदगी आ रहा हूं मैं', 'चल वहां जाते हैं' और 'बेफिक्र' में काम किया है।  उन्होंने कहा, "मुझे यह अच्छा लगता है कि कैसे थोड़े समय में आपको अपने दृष्टिकोण को जाहिर करने का मौका मिलता है। मुझे यह अच्छा लगता है और मुझे डांस करना भी अच्छा लगता है, तो क्यों नहीं?" यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी गाना गाने की भी योजना है। टाइगर ने कहा, "हां, मैं कर सकता हूं। मैं आर एंड बी स्टार्स जैसे (दिवंगत गायक) माइकल जैक्सन व ब्रूनो मार्स का फैन हूं। वे कंप्लीट परफॉर्मर हैं। वे गाते हैं और नाचते भी हैं। किसी दिन मैं भी यह करना चाहूंगा।"
 

मुंबई । बालीवुड में हीमेन के रुप में छबि बनाने वाले अभिनेता धर्मेन्द्र के बेटे बॉबी देओल को इस बता का मलाल है कि उन्होंने वाकई में अपने स्टारडम को भुनाया नहीं। अभिनेता ने कहा, "मैंने वाकई में अपने स्टारडम को नहीं भुनाया, मुझे लगता है कि हर किसी की किस्मत लिखी होती है, लेकिन अगर आप कड़ी मेहनत करते रहे तो आगे का रास्ता कभी बंद नहीं होता। एक अभिनेता के तौर पर आप हमेशा जिंदगी में काफी कुछ हासिल कर सकते हैं।" बॉबी ने साल 2018 में चार साल के लंबे अंतराल के बाद 'रेस 3' से बड़े पर्दे पर अपनी वापसी की और अब उन्हें अपनी अगली पारी का इंतजार है। हाल ही में उनकी मल्टीस्टारर फिल्म इस दीवाली वीकेंड में रिलीज हुई है। उन्होंने कहा, "मैं अपनी इस नई पारी की प्रतीक्षा कर रहा हूं, जहां मुझे ऐसे किरदारों को निभाने का मौका मिला जो मेरे कम्फर्ट जोन से बिल्कुल बाहर है। मुझे वाकई में अभी इस हैप्पी जोन में होने की खुशी है।" 'रेस 3' और 'हाउसफुल 4' दोनों ही फिल्में मल्टीस्टारर है। क्या उन्हें इस तरह की फिल्मों में कई कलाकारों के बीच अपनी प्रतिभा के छिप जाने का डर रहता है? इस पर बॉबी ने कहा, "खुद के नजरअंदाज होने का यह सवाल कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैं कभी सोचता ही नहीं हूं। मैं बस इतना कह सकता हूं कि इन फिल्मों की फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनना काफी अच्छी बात है, क्योंकि इन फिल्मों को देखने कई लोग जाते हैं। मेरे लिए जिसने अपने करियर की शुरुआत फिर से की है, यह युवा पीढ़ी द्वारा देखे जाने का एक बेहतर अवसर है,जिसने मेरे काम को उतना नहीं देखा है जितना कि पुरानी पीढ़ी ने देखा है।" नब्बे के दशक में बॉबी ने अपनी फिल्मों से दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया था, अपने अब तक के इस सफर को वह किस तरह से देखते हैं? इसके जवाब में बॉबी ने कहा, "नब्बे के दशक और साल 2000 और उसके आसपास के सालों में यह सफर मेरे लिए काफी बेहतरीन रहा। अच्छा महसूस होता है कि मैं अभी भी काम कर रहा हूं और ऐसा अभिनेता बनने में सक्षम हूं जिसे अभी दिलचस्प किरदार निभाने का मौका मिलता है।"

मुंबई । बालीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ने एक बहुत बडा संकल्प लिया है, और वह संकल्प है बालिकाओं के सशक्तीकरण का। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्लान इंडिया एनजीओ के साथ दोनों अभिनेत्रियों ने हाथ मिलाया। तापसी ने कहा, "इस महान उद्देश्य के साथ जुड़कर मुझे बेहद खुशी हो रही है। बालिका सशक्तीकरण, उन्हें पढ़ाना और आत्मनिर्भर बनाना जैसा कुछ है, जिसकी हमें इस समय बहुत जरूरत है।" कार्यक्रम में शामिल होते हुए दोनों अभिनेत्रियां प्लान इंडिया एनजीओ के बच्चों के साथ बातचीत करेंगी और फोटो सेशन करवाएंगी। इस दौरान वे एनजीओ को चेक भी सौंपेंगी। भूमि ने कहा, "फिल्म 'सांड की आंख' पूरी तरह से बालिका और महिला सशक्तीकरण के बारे में है। मुझे खुशी है किसी ऐसी चीज का हिस्सा बनके जो इस मुद्दे पर सकारात्मक स्टैंड लेता है।" 'गर्ल चाइल्ड' को बढ़ावा देने के लिए प्लान इंडिया पहल मुंबई के पैलेडियम मॉल, और 'सांड की आंख' टीम का एक संयुक्त प्रयास है। फिल्म 'सांड की आंख' भारत की सबसे बुजुर्ग शार्पशूटर प्रकाशी तोमर और चंद्रो तोमर की कहानी है। यह फिल्म दिवाली के मौके पर 25 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक आत्मविश्वासी अभिनेत्री और निर्माता हैं. अब वह बिना दबाव महसूस किए अपने किरदारों को निभा सकती हैं और जिम्मेदारियों को भी उठा सकती हैं. प्रियंका का कहना है कि अब उन्होंने खुद पर दबाव लेना बंद कर दिया है जब वह उस बिंदु तक पहुंच चुकी हैं जहां वह स्थिति को अपने तरीके से नियंत्रित कर सकती हैं और जिस तरह के काम वह करना चाहती हैं, उन्हें चुन सकती हैं. पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका ने साल 2003 में फिल्म 'द हीरो : लव स्टोरी ऑफ एक स्पाई' से बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने 'ऐतराज', 'डॉन', 'फैशन', '7 खून माफ' और 'बर्फी' जैसी फिल्मों में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई. 
आज प्रियंका एक निर्माता भी हैं जिन्होंने 'वेंटीलेटर' और 'पानी' जैसी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्में भी बनाई हैं. उनकी हालिया बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में प्रियंका एक मुख्य किरदार में हैं और इसके साथ ही साथ वह इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं. अब चूंकि इस तरह से वह एक दोहरी भूमिका में हैं, तो क्या उन पर किसी तरह का कोई दबाव है? प्रियंका ने आईएएनएस को बताया, "कई सालों पहले मैं दबाव लेती थी, लेकिन अब मैं नहीं लेती. मुझे लगता है कि अब मैंने प्रेशर लेना बंद कर दिया है जब मैं उस बिंदु पर पहुंच गई हूं, जहां मैं जिस तरह के काम करना चाहती हूं, उनका चुनाव खुद कर सकती हूं.. जब मुझे लोगों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा कि वह आए और मेरे साथ काम करे. यह बदलाव काफी लंबे समय पहले नहीं आया है, शायद ऐसा महज चार या पांच साल पहले से हुआ हो सकता है."
उन्होंने आगे कहा, "दुर्भाग्यवश महिला अभिनेत्रियों के साथ फिल्म में कास्ट होने से पहले मंजूरी के लिए कई लोगों पर निर्भर रहना पड़ता है. यह सच्चाई है. सुनने में कठिन है, लेकिन सच है. हाल ही में ऐसा मेरे साथ भी हुआ. मुझे लगता है कि इसी से मुझे एक निर्माता बनने, जिस फिल्म को मैं बनाना चाहती थी उसे बनाने के लिए आत्मविश्वास की भावना मिली." 

मुंबई । बीते 15 अक्टूबर को बालीवुड के शाहंशाह अमिताभ बच्चन को रुटीन चेकअप के लिए मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बिग बी ने अपने ब्लॉग में बताया है कि अस्पताल में रहने के दौरान उनका 5 किलो वजन घट गया है। उन्होंने इसका क्रेडिट नियंत्रित खानपान और आराम को दिया है। अमिताभ 18 अक्टूबर को अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे। वह रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे, लेकिन उनकी बिगड़ी सेहत को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ने लगीं। इसके बाद अमिताभ ने अपने ब्लॉग में स्वस्थ होने की जानकारी दी थी और कहा था कि स्वास्थ्य एक निजी मामला है। अब उन्होंने वहां 5 किलो कम हुए वजन के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा पिछले कुछ दिनों में लगभग 5 किलो वजन कम हो गया है और मेरे लिए यह बहुत अच्छा है। चलने में हल्का महसूस हो रहा है। कंट्रोल्ड डायट और चलने में आराम की वजह से ऐसा हुआ है। बिग ने यह भी लिखा कि 5 किलो वजन कम होने के बाद वह काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं।
 

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ का कहना है कि वह माइकल जैक्सन व ब्रूनो मार्स की तरह कंप्लीट परफॉर्मर बनना चाहते हैं। टाइगर श्रॉफ ऐक्शन हीरो में से एक हैं। उन्होंने अपने बिजी बॉलिवुड करियर के बावजूद कुछ म्यूजिक वीडियो भी किए हैं। टाइगर श्रॉफ ने कहा कि म्यूजिक विडियो अच्छी मोहलत देते हैं। वे छोटे होते हैं। म्यूजिक वीडियो एक तरह से शॉर्ट फिल्म जैसे होते हैं। उनमें एक शुरुआत, मध्य व एक अंत होता है, इसलिए मैं उनका आनंद लेता हूं। टाइगर ने म्यूजिक वीडियो 'जिंदगी आ रहा हूं मैं', 'चल वहां जाते हैं' और 'बेफिक्र' में काम किया है। उन्होंने कहा मुझे यह अच्छा लगता है कि कैसे थोड़े समय में आपको अपने दृष्टिकोण को जाहिर करने का मौका मिलता है। मुझे डांस करना भी अच्छा लगता है। यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी गाना गाने की भी योजना है, टाइगर श्रॉफ ने कहा कि हां, मैं कर सकता हूं। मैं आर एंड बी स्टार्स जैसे माइकल जैक्सन व ब्रूनो मार्स का फैन हूं। वे कंप्लीट परफॉर्मर हैं। वे गाते हैं और नाचते भी हैं। किसी दिन मैं भी यह करना चाहूंगा। बता दें कि टाइगर श्रॉफ की हाल में रिलीज हुई फिल्म 'वॉर' देश में 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। 

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक