ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीजन में घर से बाहर निकलने वाली पहली प्रतिभागी अभिनेत्री दलजीत कौर का कहना है कि दो हफ्ते तक अपने बेटे जेडॉन के बिना रहना उनके लिए मुश्किल था। दलजीत ने बताया, मैं तीन दिन से ज्यादा अपने बेटे से अलग कभी नहीं रही हूं। मुझे नहीं पता कि मैं दो हफ्ते उसके बिना कैसे रही। मेरे लिए अपने भावनाओं पर काबू पाना बेहद मुश्किल था। कभी-कभी जेडॉन को याद करने के दौरान मेरे सीने में दर्द शुरू हो जाता था। कोई नहीं जानता कि यह मेरे लिए कितना मुश्किल था, लेकिन इसने मुझे अब और भी ज्यादा मजबूत बना दिया है।
हालांकि दलजीत को इतनी जल्दी घर से बाहर निकलने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा, मैं बहुत निराश हूं। मुझे लगा था कि मैं घर में कुछ और दिन रह जाऊंगी, लेकिन नहीं पता कि क्या गलत हो गया। शायद फेक लव और दोस्ती जैसी चीजों के लिए मैं उपयुक्त नहीं हूं। हम सभी अपनी वास्तविक छवि को दिखाने के लिए यहां आए हैं, लेकिन अधिकतर लोग नकली संबंध बनाने में जुट गए और मैं उनमें से नहीं थी। यह सीजन काफी हद तक स्प्लिट्सविला जैसा बन गया है।
दलजीत ने आगे कहा, बिग बॉस में आना अपने करियर में लिया गया मेरा एक गलत कदम था। मैंने एक शो छोड़ दिया। मैं कुछ अच्छा होने और अच्छे प्रोजेक्ट्स पाने की उम्मीद कर रही हूं। फिलहाल, मैं अपने बेटे के साथ कुछ अच्छा वक्त बिताना चाहती हूं।
००
भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया से अजय देवगन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली दक्षिणी सिनेमा की स्टार अभिनेत्री प्रणीता सुभाष का कहना है कि अजय सेट पर काफी अनुशासन में रहते हैं और उनके साथ काम कर वह खुद को भाग्यशाली मान रही हैं। अभिनेत्री ने कहा, अजय सर सेट पर काफी अनुशासित रहते हैं। बात जब अभिनय की आती है तो उनकी एक्टिंग काफी वास्तविक लगती है और सबसे मजेदार बात यह है कि जैसे ही निर्देशक बोलता है एक्शन कि वह किरदार में घुस जाते हैं और निर्देशक जैसे ही कट कहते हैं, वह किरदार से बाहर भी आ जाते हैं।
प्रणीता ने कहा, मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है और मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं, जो मुझे उनके साथ अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म में काम करने का मौका मिला।
प्रणीता को पोरकी, सगुनी, डायनामाइट जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही वह आयुष्मान खुराना के साथ छन कित्था गाने में भी नजर आ चुकी हैं।
भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया में सोनाक्षी सिन्हा भी हैं। यह फिल्म 14 अगस्त, 2020 को रिलीज होगी।
००
ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की गिनती बॉलिवुड की सबसे स्टाइलिश ऐक्ट्रेसेस में होती है। हर आउटिंग पर उनका फैशन सेंस देखने वाला होता है। हाल ही में उन्हें जिम के बाहर स्पॉट किया गया और इस दौरान भी उनके लुक ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।
श्रद्धा ने येलो कलर की स्पोर्टस ब्रा के साथ ट्रांसपैरंट क्रॉप टॉप पहना था। इसके साथ उन्होंने ट्रांसपैरंट स्ट्रैप डिजाइन वाले टाइट्स पहने थे। साथ में गॉगल्स उनके लुक को और भी हॉट और सेक्सी बना रहे थे। श्रद्धा का यह जिम लुक देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। लोगों ने श्रद्धा के इस लुक की खूब तारीफें कीं। किसी ने उन्हें मेरी प्यारी श्रद्धा कहा तो किसी ने च्ीन।
प्रफेशनल फ्रंट की बात करें, तो श्रद्धा कपूर हाल ही में साहो और छिछोरे में नजर आई थीं। इन फिल्मों में उनकी ऐक्टिंग और लुक को काफी सराहा गया। अब जल्द ही वह स्ट्रीट डांसर 3 डी और बागी 3 में नजर आएंगी।
स्ट्रीट डांसर 3 डी में जहां उनके ऑपोजिट वरुण धवन हैं, तो वहीं बागी 3 में वह टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगी।
००
दिल्ली. बिग बॉस हमेशा किसी न किसी बुरी वजह से चर्चा में रहता है. अक्सर इस शो पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगते रहते हैं. अब सरकार ने इस शो पर नजरें टेढ़ी कर ली हैं.
इस शो के सीजन 13 का नाता विवादों से हो गया है. इस बार भी बिग बॉस पर अश्लीलता का आरोप लगा है. इतना ही नहीं शो के होस्ट सलमान खान का भी लोग खूब विरोध कर रहे हैं.
कई संस्थाओं ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर शो पर बैन लगाने की मांग की थी. इसे लेकर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मैंने मंत्रालय के अधिकारियों से शो के बारे में रिपोर्ट मांगी है. हम पहले रिपोर्ट देखेंगे. इसके बाद इस शो पर फैसला लेंगे.
करणी सेना ने कहा कि बिग बॉस हिंदू संस्कृति का नेशनल टीवी पर अपमान कर रहा है. शो लव जिहाद को प्रमोट कर रहा है. माना जा रहा है कि लोगों के विरोध के बाद शो के बारे में जल्द सरकार सख्त कदम उठाएगी.
अगर आपको आयुष्मान खुराना की पिछली रिलीज हुई फिल्म ड्रीम गर्ल काफी पसंद आई थी तो अब ऐसी एक और मजेदार कॉमिडी फिल्म के लिए तैयार हो जाएगी। फिल्म के डायरेक्टर राज शांडिल्य एक और कहानी पर काम कर रहे हैं और इस फिल्म को एकता कपूर प्रड्यूस करेंगी।
हाल में एकता ने हाल में कन्फर्म किया है कि इस फिल्म फीमेल लीड रोल में दिशा पाटनी होंगी। एकता पिछले काफी समय से काम कर रही हैं।
एक सूत्र ने बताया कि इस फिल्म में दिशा चंडीगढ़ की एक पंजाबी लड़की का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म की कहानी को राज ने काफी पहले एकता को सुनाया था और उन्हें यह काफी पसंद आई थी। ड्रीम गर्ल की सफलता को देखते हुए एकता ने तुरंत ही इस फिल्म के लिए अपनी रजामंदी दे दी है। हालांकि राज इस फिल्म का डायरेक्शन और कास्टिंग नहीं करेंगे क्योंकि वह अपनी अगली फिल्म में बिजी हैं।
दिशा के बारे में बात करते हुए एकता ने कहा कि दिशा का यूथ जेनरेशन से गजब का कनेक्ट है और इसीलिए वही ऐसा किरदार निभा सकती हैं। अभी तक इस फिल्म का नाम फाइनल नहीं किया गया है और इसका डायरेक्शन आशिमा छिब्बर करेंगी। इस फिल्म के अलावा दिशा आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू के साथ फिल्म मलंग में भी नजर आएंगी।
००
फिल्म द स्काई इज पिंक के रिलीज से पहले प्रियंका चोपड़ा इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। भारत में प्रमोशनल इवेंट्स ओवर होने के बाद वह फिलहाल यूएस में इसे प्रमोट कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी सफलता पर बात करते हुए आज की जनरेशन को नसीहत देते हुए कहा कि जिंदगी को दूसरों के लिए नहीं जीना चाहिए।
अपनी सफलता और इस मुकाम पर पहुंचने का क्रेडिट खुद को देती हुई प्रियंका कहती हैं, अपनी सफलता का सबसे ज्यादा क्रेडिट तो मैं अपने आप को देती हूं क्योंकि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए ठोकरें बहुत खाई हैं मैंने और ठोकरों से आगे बढऩे की क्षमता भी खुद ही रखी मैंने, इसके बाद इस सक्सेस का बड़ा क्रेडिट अपने माता-पिता को दूंगी, जिन्होंने हमेशा मेरा हौंसला बढ़ाया, इस लायक बनाया कि ठोकर लगे तो फिर से खड़े हो सकूं।
प्रियंका आगे कहती हैं, माता-पिता ने हमेशा यह साहस दिया कि तुम जब भी गिरने लगोगी, वह ऊंगली पकडऩे के लिए मौजूद हैं। माता-पिता ने मेरे वैल्यू, मेरे विचारों को कभी कम नहीं आंका, मेरे विचारों को हमेशा अहमियत दी, मेरे सपनों को जरूरी बताया, हर सपने के पूरे होने के दौरान मेरे साथ खड़े रहे।
आज की जनरेशन को नसीहत देते हुए प्रियंका ने कहा, एक जरूरी बात है कि अपने वैल्यू को कभी भी कम नहीं आंकना चाहिए। आपको अपनी सत्यनिष्ठा को जानना जरूरी है, आपके सिद्धांत क्या हैं, आपने सीखा क्या है? आपकी अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट से बड़ी और जरूरी चीज कुछ भी नहीं है। जिंदगी दूसरों के लिए नहीं जीते, बल्कि जिंदगी अपने लिए जीते हैं, आप अकेले पैदा होते हैं, अकेले मरते हैं। आपकी जो जिंदगी की जर्नी है, उसमें आप किस चीज के लिए खड़े होते हैं, यह बात सबसे जरूरी है।
शोनाली बोस के डायरेक्शन में बनीं इस फिल्म में फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा, जायरा वसीम और रोहित सराफ हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई।
००
अर्जी में बॉलीवुड अभिनेता तथा सांसद सनी देओल और अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान चैन-पुलिंग के मामले में रेलवे अदालत के फैसले को सत्र अदालत में चुनौती दी थी
जयपुर। जयपुर की एक स्थानीय अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता और सांसद सनी देओल तथा अभिनेत्री करिश्मा कपूर को शूटिंग के दौरान ट्रेन रोकने के 20 वर्ष से अधिक पुराने मामले में आरोप मुक्त कर दिया। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री करिश्मा कपूर के वकील ए के जैन ने शनिवार को बताया कि जयपुर की अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई के बाद दोनों कलाकारों को आरोप मुक्त कर दिया। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत के न्यायाधीश पवन कुमार ने दोनों कलाकारों की ओर से पेश अर्जी की सुनवाई के बाद उन्हें आरोप मुक्त करने का निर्णय दिया।
अभिनेत्री काजोल, तन्वी आजमी और मिथिला पालकर नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म त्रिभंग में साथ नजर आएंगी। इसका निर्देशन रेणुका शहाणे करेंगी। इसे लेकर रेणुका ने कहा, त्रिभंग के निर्देशन को लेकर मैं उत्सुक हूं। यह बहुत ही अच्छा मौका है और नेटफ्लिक्स के साथ काम करने को लेकर काफी अच्छा महसूस हो रहा है और सबसे अच्छी बात यह है कि यह फिल्म पूरी दुनिया में एक ही दिन प्रसारित होगी। हमारे पास शानदार कास्ट और खूबसूरत कहानी है। मैं शूटिंग शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।
मुंबई के एक परिवार पर आधारित त्रिभंग में एक ऐसी कहानी दिखाई जाएगी, जो 1980 के दशक से लेकर अब तक एक ही परिवार की तीन पीढिय़ों के बारे में और उनकी जिंदगी से जुड़ी जटिलताओं के बारे में बताएगी। दिल छू लेने वाली इस कहानी में रोजमर्रा की जिंदगी में परिवार के महत्व को दिखाया जाएगा। त्रिभंग से काजोल डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। इसके प्रोड्यूसर अजय देवगन फिल्म्स, बन्नीजय एशिया और एल्केमी प्रोडक्शंस हैं।
इस बारे में अजय ने कहा, त्रिभंग के जरिए नेटफ्लिक्स से जुड़ कर हम उत्साहित हैं। इसमें तीन असाधारण महिलाओं की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म के जरिए अजय देवगन फिल्म्स डिजिटल डेब्यू करने जा रही है।
००
फिल्म जजमेंटल है क्या और प्रस्थानम में नजर आ चुकीं अभिनेत्री अमायरा दस्तूर का कहना है कि वह वर्चुअल और वास्तविक जीवन में तालमेल बिठा कर चलने में भरोसा करती हैं। इसके साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर छोटी बातचीत से अधिक सामने बैठ कर लोगों से देर तक बातें करना पसंद है। सोशल मीडिया को लेकर अमायरा ने कहा, मैं उन लोगों में से नहीं हूं, जो उन पार्टियों में जाकर सामाजिक बनने की कोशिश करते हैं, जहां कई सितारे मौजूद रहते हैं, क्योंकि मैं इससे बहुत विपरीत हूं। इसके अलावा मैं लोगों से फिल्म के सेट पर जुडऩा पसंद करती हूं, अभिनय के बारे में बात करना पसंद करती हूं, फिल्माने के तौर-तरीकों को देखती हूं और बड़े सितारे जैसे संजय दत्त सर और मनीषा कोईराला जी के साथ बातचीत करना पसंद करती हूं। फिल्म के सेट पर रहने के दौरान मैं सबसे ज्यादा खुश रहती हूं।
अभिनेत्री ने आगे कहा, जब मैं काम नहीं कर रही होती तब उस दौरान मुझे यात्रा करना अच्छा लगता है, खास कर सोलो ट्रिप पर, जहां मैं अपना बैग पैक करती हूं और वहां चल देती हूं, जहां मुझे नए व्यंजन, संस्कृति और लोगों के बारे में जानने का मौका मिले। हां बिल्कुल मैं सोशल मीडिया से जुड़े रहना चाहती हूं, लेकिन मैं वह आखिरी इंसान बनना चाहती हूं जो कभी कभी तस्वीरें पोस्ट करता हो, वह भी इसलिए ताकि थोड़ा बहुत लाइक मिल जाए।
राजकुमार स्टारर मेड इन चाइना में जल्द नजर आने वाली अभिनेत्री ने आगे कहा, मेरे ख्याल से सोशल मीडिया पर ज्यादा नजर आने के साथ ही, अपनी निजता बनाए रखना भी काफी महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि मैं अगर अपनी जिंदगी सिर्फ सोशल मीडिया पर ही जीती हूं, तो अपने वास्तविक काम, जो अभिनय है, उसमें अपने प्रशंसकों को कुछ खास नहीं दे पाऊंगी। मुझे उन्हें थोड़ा स्पेस देना होगा, जिससे वे मेरे प्रदर्शन से मुझे ढूंढ़ सकें।
००
वानी कपूर स्टारर फिल्म वॉर बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. फिल्म की सफलता को लेकर इसकी टीम इन दिनों काफी खुश नजर आ रहे हैं. फिल्म की सक्सेस को लेकर वानी का कहना है कि वो इसे लेकर काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि जब किसी कलाकार को उसके फैंस का प्यार मिलता है तो ये खास अनुभव होता है.
इस पर वानी ने कहा, फिल्म के लिए मुझे बहुत ही अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं और मुझे मेरे दोस्तों, परिवार और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से फैंस के कई मैसेज मिले. जब आपके फैंस आपके काम को पसंद करते हैं तो काफी अच्छा महसूस होता है. यह चीज कलाकारों को और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करती है.
उन्होंने बताया, दो सुपरस्टार्स के साथ काम करना मेरे लिए ट्रीट पाने जैसा था. दोनों ही शानदार हैं और उनके काम करने का अपना अनोखा और अलग तरीका है. मुझे उनके साथ काम करने में काफी मजा आया और बहुत कुछ सीखने भी मिला.
००
ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आने वाली थ्रिलर फिल्म को लंदन में पूरा कर चुकी हैं। अब वह अमोल गुप्ते की फिल्म की तैयारियों में जुट गई हैं। यह फिल्म बैंडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायॉपिक है।
जानकारी के मुताबिक, परिणीति फिल्म की शूटिंग मुंबई में 11 अक्टूबर से शुरू करेंगी। अमोल ने बताया, पहले दिन का शूट नीलेश कुलकर्णी के इंस्टिट्यूशन इंटरनैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ स्पॉर्ट्स मैनेजमेंट में होगा जहां 600 स्टूडेंट्स में 85 पर्सेंट नैशनल और स्टेट लेवल के प्लेयर्स हैं। पहले सीन में साइना के रूप में परिणीति फ्रैटरनिटी में शामिल पत्रकारों, स्टूडेंट्स और स्पॉर्ट्स मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के सवालों के जवाब देंगी।
बता दें, पिछले 6 महीने से परिणीति इस रोल की तैयारियां कर रही हैं। वह साइना के कोच ईशान नकवी को अपने साथ लंदन भी ले गई थीं। ईशान के कई सीनियर्स भी ऐक्ट्रेस को ट्रेनिंग दे रहे हैं जिसमें साइना के पहले मेंटर श्रीकांत भी शामिल हैं।
परिणीति ठाणे स्थित उसी कोर्ट में सीख रही हैं जहां साइना प्रैक्टिस करती थीं। वह रोज दो घंटे बैडमिंटन खेलने को देती हैं ताकि पर्दे पर उनका लुक रियल लगे।
ऐक्ट्रेस ने बताया, मैंने इस रोल के लिए अपनी पूरी एनर्जी लगा दी है। इसमें मैं कुछ ऐसा कर रही हूं जो पिछली 10-12 फिल्मों में नहीं किया है। इस प्रोसेस में मुझे पता चला कि मैं किस तरह की इंसान हूं। फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं। मुझे लगता है कि यह एक लाइफ चेंजिंग एक्स्पीरियंस होगा।
जुलाई 2020 में ओलिंपिक्स शेड्यूल हैं, ऐसे में क्या फिल्म उसी दौरान रिलीज हो सकती है, इस सवाल के जवाब में डायरेक्टर ने कहा, मैं फैमिली ऑडियंस के लिए फिल्में बनाता हूं और उसके लिए मैं चाहता हूं कि बच्चे फ्री रहे हैं, फिर चाहे गर्मी की छुट्टियां हों या दीवाली वकेशन। हमने कोई डेट लॉक नहीं की है लेकिन मेरा फोकस अगले साल की गर्मियों तक फिल्म को जनता के बीच पेश करने पर है।
००
कई ऐड फिल्म और फैशन सिनेमटॉग्रफी में तारीफ पा चुके ओवैस खान डायरेक्टर के रूप में डेब्यू करने जा रहे हैं और उनकी पहली फिल्म का नाम यारम होगा। इस फिल्म को विजय मूलंचदानी ने प्रड्यूस किया है और यह आने वाले 18 अक्टूबर को रिलीज होगी।
यह रोमांटिक कॉमिडी फिल्म 3 पढ़े-लिखे दोस्तों प्रतीक बब्बर, सिद्धांत कपूर और इशिता राज शर्मा की कहानी है। फिल्म की शूटिंग मॉरिशस की दिलकश लोकेशंस पर हुई है। फिल्म के प्लॉट के बारे में एक सूत्र ने बताया कि फिल्म में प्रतीक बब्बर एक हिंदू लड़के रोहित बजाज का किरदार निभा रहे हैं जो इशिता राज शर्मा के किरदार जोया से शादी करने के लिए इस्लाम अपना लेता है।
जोया पहले से साहिल कुरैशी से शादीशुदा है जिसका किरदार सिद्धांत कपूर निभा रहे हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि साहिल अपनी बीवी जोया को ट्रिपल तलाक दे देता है और यही फिल्म की मुख्य कहानी है। फिल्म में ट्रिपल तलाक कानून में हालिया लाए गए बदलावों पर भी चर्चा की जाएगी।
००
फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2015 अदिति आर्या अपने बॉलिवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। वह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 83 से हिंदी फिल्मों में अपनी पारी शुरू करने जा रही हैं और इसमें वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ की पत्नी के रोल में दिखाई देंगी। फिल्म में मोहिंदर अमरनाथ का किरदार साकिब सलीम निभा रहे हैं। अमरनाथ 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच बने थे।
वैसे बता दें कि अदिति तेलुगू फिल्मों में पहले से काम कर रही हैं। वह पुरी जगन्नाथ की फिल्म आईएसएम में दिखाई दी थीं। इसके अलावा अदिति ने कुछ वेबसीरीज में भी काम किया है जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया है।
कबीर खान के डायरेक्शन में बन रही 83 में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। इसमें दीपिका पादुकोण, ताहिर राज भसीन, साकिब सली, अमृता पुरी, जीवा, ऐमी विर्क, हार्डी संधु, पंकज त्रिपाठी, साहिल खट्टर और चिराग पाटिल जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
००
जॉन अब्राहम ने एक लंबे समय में बॉलिवुड में अपना मुकाम बनाया है। अब वह अपनी फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभा रहे हैं और उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद भी किया जा रहा है। अपने एक हालिया इंटरव्यू में जॉन ने अपनी फिल्मों और स्क्रिप्ट के चुनाव पर खुलकर बात की।
उन्होंने कहा कि वह अब अच्छे कॉन्टेंट पर ही काम करना चाहते हैं और उनका मानना है कि उनके आइडिया फिल्म के बजट से ज्यादा बड़े होते हैं। बॉलिवुड के हालिया ट्रेंड के बारे में बात करते हुए जॉन ने कहा कि उन्हें अलग तरह के टॉपिक पसंद आते हैं। उन्होंने कहा कि वह बॉलिवुड में चल रहे अभी के कबीर सिंह ट्रेंड को पसंद नहीं करते हैं जिसमें किसी साउथ की सुपरहिट मूवी का रीमेक बना लिया जाता है।
इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो अब जॉन अपनी अगली कॉमिडी फिल्म पागलपंती में नजर आएंगे जिसका डायरेक्शन अनीस बज्मी ने किया है। फिल्म में उनके साथ इलियाना डिक्रूज, अनिल कपूर, कृति खरबंदा, अरशद वारसी जैसे कलाकार दिखाई देंगे। इसके अलावा जॉन ने हाल में सत्यमेव जयते 2 की भी घोषणा की है जो 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज होगी।
००