मनोरंजन

मनोरंजन (5281)


'लेडीज स्पेशल में आखिरी बार नजर आई ऐक्ट्रेस बिजल जोशी अब टीवी शो 'तेरा क्या होगा आलियाÓ में नजर आएंगी। इस शो में एक शादीशुदा जोड़े आलिया और आलोक की कहानी दिखाई गई है। दोनों हाई-स्कूल से ही एक दूसरे को पसंद करते थे और शादी के बाद अब उसी स्कूल में पढ़ाते भी हैं।
शो में आलिया का किरदार टीवी ऐक्ट्रेस अनुषा मिश्रा ने निभाया है। वहीं आलिया के पति आलोक के रोल में ऐक्टर हर्षद अरोड़ा नजर आ रहे हैं। अब शो में बिजल जोशी की एंट्री होने वाली है। शो में किरदार के बारे में बात करते हुए बिजल ने कहा, 'इसमें मैं अप्सरा नाम की लड़की की भूमिका निभाने वाली हूं। वह आलिया और आलोक की जिंदगी में अशांति लाने वाली है।Ó
बिजल ने बताया कि अप्सरा एक चुलबुली गुजराती लड़की है और उसके लहजे में काठियावाड़ी प्रभाव झलकता है। ऐक्ट्रेस ने आगे कहा, 'सच कहूं तो मुझे ऐसा लगता है कि यह भूमिका मेरे लिए ही लिखी गई थी। हालांकि शो में यह एक छोटी भूमिका है।Ó 'तेरा क्या होगा आलियाÓ सोनी सब पर प्रसारित होता है।
००

अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी को प्रतिष्ठित बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव के 24वें संस्करण में एशियन स्टार अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें उनके निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म रोम रोम में के लिए मिला। तनिष्ठा इस उपलब्धि को अपनी टीम के लिए एक बहुत बड़ा गौरव मानती हैं। टीम ने इस फिल्म को बनाने में काफी मेहनत की।
तनिष्ठा ने कहा, एक निर्देशक के तौर पर मेरी इस डेब्यू फिल्म का सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में से एक में आधिकारिक चयन होना ही मेरे लिए सबसे बड़ी बात है और इससे भी बड़ी बात एशिया स्टार अवार्ड जीतना है। इससे ज्यादा अच्छा मेरे लिए कुछ और नहीं हो सकता।
फिल्म की कास्ट और क्रू की उपस्थिति में इस अवार्ड को मैरी क्लेयर और बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया।
तनिष्ठा की इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ वैलेंटिना कोर्टी, ईशा तलवार, फ्रांसेस्को एपोलीनी, उरबानो बार्बेरिनी, पामेला विलेरोसी और एंड्रिया स्कार्डुजियो जैसे कलाकार भी हैं। यह एक बहुभाषी फिल्म है जो हिंदी, अंग्रेजी और इतालवी में बनी है।
००

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने बताया है कि बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही शाहिद कपूर स्टारर फिल्म कबीर सिंह के लीड रोल के लिए प्रोड्यूसर्स पहले उन्हें लेना चाहते थे. हालांकि हालात ऐसे बने कि वो फिल्म नहीं कर पाए. साउथ की फिल्म अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक ने बॉक्स ऑफिस पर 275 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का कारोबार किया है.
रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन कपूर ने एक इवेंट में कहा कि जब प्रोड्यूसर्स ने इस फिल्म के राइट्स खरीदे थे, तो उनके दिमाग में लीड रोल के लिए वो ही थे. लेकिन फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा इस रोल के लिए पहले से ही शाहिद कपूर को लेने की बात कह चुके थे.
अर्जुन कपूर ने कहा, ये मामला उस स्टेज तक पहुंचा ही नहीं, जहां मैं चुनता और छोड़ता. जब अश्विन (वर्दे) और मुराद (खेतानी) जिन्होंने मुबारकां भी बनाई है, ने फिल्म के राइट्स खरीदे तो उनके दिमाग में मैं था. लेकिन फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा शाहिद कपूर से मिल चुके थे. वो पहले ही फिल्म भी देख चुके थे. इसलिए उन्होंने साथ में फिल्म करने का फैसला कर लिया.
अर्जुन कपूर ने आगे कहा, फिल्म को संदीप वांगा की ज़रूरत थी. फिल्म में पागलपन और एक बुनियादी इनर्जी है. ये एक सिंपल कहानी है, लेकिन इसको बनाने के तरीके में एक पागलपन है. वो (संदीप) पहले से ही अपना ज़ुबान दे चुके थे और वो अपनी बात को खराब नहीं करना चाहते थे और मैं इसकी इज्ज़त करता हूं. मैं नहीं चाहता कि मेरे प्रोड्यूसर्स फिल्म के राइट्स के साथ बैठे रहे और इगो टसल (अहंकार) की वजह से मेरे बिना उसे बनाए ही नहीं.
आपको बता दें कि अर्जुन कपूर फिलहाल अपनी अगली फिल्म पानीपत की तैयारियों में लगे हुए हैं.  इस फिल्म का निर्देश आशुतोष गोवारिकर कर रहे हैं. फिल्म में अर्जुन के अलावा संजय दत्त और कृति सेनन जैसे सितारे भी नजऱ आएंगे.
००

अभिनेत्री जेनिफर विंगेट, जिन्होंने टेलीविजन धारावाहिक बेहद में अपने नकारात्मक किरदार माया से दर्शकों का दिल जीत लिया था, वह इसके सेकंड सीजन के साथ फिर और भी जोरदार तरीके से लौटने की तैयारी कर रही हैं। शो के प्रोमो के लिए उन्होंने हाल ही में एक एरियल एक्ट भी किया। उन्होंने कहा, प्रोमो शूट के लिए हमने एक एरियल एक्ट के साथ शुरुआत की है जिसके रिहर्सल में मुझे बहुत मजा आया। मैं यह देखने के लिए बेताब हूं कि यह स्क्रीन पर कैसा दिखेगा। माया के किरदार को दोबारा निभाने का मैं और इंतजार नहीं कर सकती इसलिए अब खुद को संभाल लीजिए।
इस किरदार को फिर से निभाने के लिए जेनिफर उत्साहित तो हैं, लेकिन वह थोड़ी सी घबराई हुई भी हैं। उन्होंने कहा, माया एक बार फिर? लेकिन क्या हम तैयार हैं? मैं एक्टसाइटेड हूं और नर्वस भी हूं क्योंकि शो को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। यह शो दोबारा और भी अधिक गहनता के साथ वापस आ रहा है और मैं अपने व्यूअर्स को इस बात का भरोसा दिला सकती हूं कि यह सीजन और भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है। माया का हद फिर से ऐसी बाधाओं को तोडऩे जा रहा है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।
पहले सीजन में कुशाल टंडन लीड रोल में थे, लेकिन इस बार शिविन नारंग, जेनिफर के विपरीत नजर आएंगे।
००

इसी महीने की शुरुआत में अली अब्बास जफर ने अपने प्रॉडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही पहली फिल्म खाली पीली की घोषणा की थी। इस फिल्म में ईशान खट्टर और अनन्या पांडे लीड रोल में होंगे जबकि जयदीप अहलावत नेगेटिव रोल में दिखाई देंगे। फिल्म का डायरेक्शन मकबूल खान करेंगे।
इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और अनन्या ने बताया है कि जब से इसकी शूटिंग शुरू हुई है वह रात के समय शूट कर रही हैं। उन्होंने बताया, हम पूरी मुंबई की रियल लोकेशंस पर शूटिंग कर रहे हैं। अगर आप 2 बच्चों को सड़कों पर टैक्सी के आसपास देखें तो वह मैं और ईशान होंगे।
स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 से डेब्यू करने वाली आलिया ने इसके बाद कार्तिक आर्यन के साथ पति पत्नी और वो की शूटिंग भी पूरी कर ली है। खाली पीली के बारे में अनन्या ने कहा, फिल्म की शूटिंग से पहले मैंने और ईशान ने कई रीडिंग सेशंस किए थे जिससे मैं इस कैरक्टर के लिए कंफर्टेबल हो जाऊं। हालांकि फिल्म में भले ही अनन्या मुंबई की काली-पीली टैक्सी के पास दिख रही हों लेकिन उन्होंने बताया कि वह भी मुंबई की काली-पीली टैक्सी में नहीं बैठी हैं।
अपने को-स्टार ईशान खट्टर के बारे में आलिया ने कहा, जब से मैंने उनकी बेयॉन्ड द क्लाउड्स देखी थी, तभी से उनके साथ काम करने के लिए मरी जा रही थी। मुझे लगता है कि उनकी एनर्जी मेरी परफॉर्मेंस में भी देखने को मिलेगी। ईशान बेहद टैलंटेड ऐक्टर हैं। हम दोनों यंग हैं और काफी मस्ती और एनर्जी के साथ शूटिंग कर रहे हैं।
००

बॉलीवुड सेलेब्स का घर कही जाने वाली मायानगरी मुंबई में अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स नजर आ जाते हैं। कभी जिम के बाहर उनका फिटनेस अवतार देखने को मिलता है तो कभी फिल्म के प्रमोशन में उनका बिंदास लुक लोगों का दिल जीत लेता है। आइए दिखाते हैं अमर उजाला के कैमरे में कौन सा सेलेब कहां कैद हुआ। आलिया भट्ट पुराने धर्मा ऑफिस के बाहर नजर आईं। इस दौरान उन्होंने फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेस पहनी थी। यहां पर आलिया बिना मेकअप के स्पॉट हुईं।

ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने अब एक बार फिर अपनी अगली फिल्म कृष 4 पर काम शुरू कर दिया है. राकेश रोशन को जनवरी में गले का कैंसर होने का पता चला था. अब कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देने के बाद राकेश रोशन धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं. रिपोर्ट्स का कहना है कि ये फिल्म अगले साल क्रिसमस पर रिलीज की जा सकती है.
इसे लेकर ऋतिक रोशन ने कहा कि वह जल्द ही  कृष 4 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं. ऋतिक ने कहा, '' फिल्म 'वॉरÓ के बाद मैं अपने पिता के साथ बैठूंगा और सभी के साथ मिलकर 'कृष-4Ó पर दोबारा काम शुरू करेंगे. पापा की सेहत के मद्देनजर हमने इससे थोड़ा किनारा कर लिया था लेकिन अब वह बेहतर हैं, हम इस पर एक बार फिर काम शुरू करेंगे.ÓÓ
बता दें कि ऋतिक रोशन ने 2017 में सुपरहीरो पर आधारित इस फिल्म की अगली कड़ी बनाने का फैसला किया. इस फिल्म की पहली कड़ी 'कोई मिल गयाÓ थी जिसका निर्देशन उनके पिता राकेश रोशन ने 2003 में किया था. इसके बाद 2006 में 'कृषÓ और 2013 में 'कृष-3Ó आई.
वहीं, ऋतिक की हालिया रिलीज की बात करें तो फिल्म 'वॉरÓ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 53.35 करोड़ रुपये की कमाई की है.
दूसरे दिन वर्किंग डे पर ये फिल्म  24.35  करोड़ अपने खाते में ले गई.
००

शाहिद कपूर के साथ अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह से दर्शकों के दिलों पर छा जाने वाली ऐक्ट्रेस कियारा आडवाणी बॉलिवुड की चहेती ऐक्ट्रेस बन चुकी हैं। अपने परफॉर्मंस के बाल पर उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। फिल्मों के साथ-साथ कियारा सोशल मीडिया पर भी तेजी से अपने फैन्स फॉलोइंग की संख्या बढ़ा रही हैं।
एम.एस. धोनी ऐक्ट्रेस कियारा ने अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जिसकी वजह से वह चर्चा में छाई हैं। कियारा फिलहाल वहीं हैं, जहां दीपिका और रणवीर सिंह ने शादी रचाई थी। जी हां, कियारा इटली के लेक कोमो में हॉलिडे को इंजॉय कर रही हैं। उन्होंने इसी हॉलिडे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसमें लेमन यलो कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं कियारा।
कियारा ने जो लेटेस्ट तस्वीर पोस्ट की है, उसमें पहाड़ों से घिरे झील के बीच वह धूप का आनंद लेती दिख रही हैं। इस तस्वीर में कियारा लेमन यलो क्रॉप टॉप में दिख रही हैं और उन्होंने खूबसूरत हेड बैंड लगा रखा है।
इससे पहले भी उन्होंने लेक कोमो के एक होटेल में खाना का लुत्फ उठाते हुए तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर भी सेम ड्रेस में है और वह कियारा खाते हुए पोज़ देती नजर आ रही हैं।
प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो कियारा अब अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज़ में नजर आएंगी, जिसमें करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ भी नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 27 दिसम्बर को रिलीज़ हो रही है। फिलहाल कियारा लक्ष्मी बम की शूटिंग में व्यस्त हैं और इसमें भी अक्षय कुमार नजर आनेवाले हैं।
००

रकुल प्रीत खूबसूरत होने के साथ ही काफी फिट भी हैं, जिसके पीछे फिटनेस को लेकर उनकी कड़ी मेहनत है। यह ऐक्ट्रेस अपनी फिटनेस को लेकर नए गोल्स भी सेट करती रहती है और हर बार अपनी बॉडी को नया चैलेंज देती है। अब इस अदाकारा ने इंस्टाग्राम पर एक विडियो शेयर किया है जिसे देख फैन्स भी हैरान हो गए हैं।
विडियो में रकुल वेट उठाती दिखाई दे रही हैं और यह वेट भी हल्का नहीं है बल्कि काफी भारी है। ऐक्ट्रेस ने विडियो के साथ लिखे कैप्शन में इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने इस बार 175 पाउंड यानी 79 किलो का वेट उठाया है। उन्होंने ऐसा खुद के फॉर्म को और परफेक्ट बनाने के लिए करना शुरू किया है। इसके बाद उन्होंने अपने ट्रेनर को भी शुक्रिया कहा जिन्होंने इसमें उनकी मदद की।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रकुल प्रीत फिल्म मारजावां में नजर आएंगी, जिसमें रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया अहम रोल निभाते नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसे लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
००

इन दिनों देश भर के लोग नवरात्र के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार ने इस खास मौके पर अपनी अगली फिल्म लक्ष्मी बम का फर्स्ट लुक शेयर किया है और दिखाया है कि इस फिल्म में वह कैसे दिखने वाले हैं।
सोशल मीडिया पर कुछ मिनट पहले ही अक्षय कुमार ने अपनी इस फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है, जिसमें वह पिंक कलर की साड़ी, गले में ताबीज और सिर पर बड़ी सी सिन्दूर की बिन्दी लगाए नजर आ रहे हैं। अक्षय के बाल पीछे बंधे हैं और हाथों में नजर आ रही हैं पिंक चूडिय़ां। इस तस्वीर में उनके चेहरे का हावभाव किसी नाराजगी की कहानी साफ कह रहा है। अक्षय ने कहा है कि वह ऐसे कैरक्टर को निभाने जा रहे हैं, जिसे लेकर वह एक्साइटेड भी हैं और नर्वस भी। यूज़र्स को उनका यह लुक काफी पसंद आ रहा है और सबने उनकी तारीफ की है।
आपको यहां बता दें कि यह फिल्म साउथ की सुपरहिट हॉरर मूवी कंचना के हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में अक्षय एक किन्नर भूत का रोल प्ले करेंगे। इससे पहले जारी किए गए पोस्टर में अक्षय अपनी आंखों में काजल लगाते नजर आए थे। इस पोस्टर में केवल उनका चेहरा नजर आ रहा था।
लक्ष्मी बम को राघव लॉरेंस डायरेक्ट कर रहे हैं। राघव ने ही कंचना में अहम रोल प्ले किया था और कंचना के सीक्वल को भी वही डायरेक्ट किया। लक्ष्मी बम अगल साल 5 जून को रिलीज होगी। फिलहाल अक्षय रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग और हाउसफुल 4 के प्रमोशन में भी बिजी हैं। इस फिल्म में कियारा आडवाणी और तुषार कपूर भी हैं।
००

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक