छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ (17642)

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने सोमवार को अपने 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। बता दें कि छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा में दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को चुनाव होने हैं। मतों की गणना 11 दिसंबर को होगी। 

 

पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार चरम पर है। भाजपा यहां लगातार 15 साल से सत्ता में है और इस बार सीएम रमन सिंह के सामने सत्ता बचाए रखने की चुनौती है। बसपा और अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के बीच गठजोड़ के चलते मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए पुरजोर कोशिश में है। 

यहां देखें पूरी लिस्ट-



इससे पहले गत 21 अक्तूबर को पार्टी ने अपने 77 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इसमें एलान किया गया था कि मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव सीट से चुनाव लड़ेंगे। इन 77 नामों में 14 मौजूदा विधायकों की जगह नए नाम घोषित किए गए थे।  

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने सोमवार को अपने 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। बता दें कि छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा में दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को चुनाव होने हैं। मतों की गणना 11 दिसंबर को होगी। 

 

पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार चरम पर है। भाजपा यहां लगातार 15 साल से सत्ता में है और इस बार सीएम रमन सिंह के सामने सत्ता बचाए रखने की चुनौती है। बसपा और अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के बीच गठजोड़ के चलते मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए पुरजोर कोशिश में है। 

यहां देखें पूरी लिस्ट-



इससे पहले गत 21 अक्तूबर को पार्टी ने अपने 77 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इसमें एलान किया गया था कि मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव सीट से चुनाव लड़ेंगे। इन 77 नामों में 14 मौजूदा विधायकों की जगह नए नाम घोषित किए गए थे।  

बिलासपुर को छत्तीसगढ़ की न्यायधानी कहा जाता है। यहां विधानसभा की कुल सात सीटें हैं, जिनमें पांच सामान्य और एक अनुसूचित जाति और एक अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। बिलासपुर की सातों विधानसभा में पक्के प्रत्याशी हैं, मतलब वे लंबे समय से जीत हासिल करते आए हैं।  लेकिन इस बार चुनावी गणित में बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। आइए डालते हैं नजर बिलासपुर की सातों विधानसभाओं पर-
 
मरवाही विधानसभा 
इस विधानसभा सीट पर कई सालों से जोगी परिवार का कब्जा रहा है। यहां से फिलहाल अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी विधायक हैं। लेकिन इस बार यहां के सियासी समीकरण में बदलाव होने के आसार प्रबल हैं। फिलहाल मरवाही से कांग्रेस ने गुलाब सिंह राज को उतारा है। 

कोटा विधानसभा
कोटा सीट पर पिछले 66 सालों से एक ही पार्टी ने जीत का परचम लहराया है। पिछले 14 विधानसभा चुनावों से कांग्रेस का ही यहां बोलबाला रहा है। इस सीट से कांग्रेस की तरफ से अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी ने चुनाव लड़ा है, लेकिन इस बार जोगी कांग्रेस यहां का सियासी खेल बिगाड़ सकती है। 

 

तखतपुर विधानसभा
तखतपुर विधानसभा सीट पर भाजपा का एकछत्र राज है, लेकिन इस बार अजीत जोगी की पार्टी भी पूरे दमखम के साथ उतर रही है। बिलासपुर जिले में अजीत जोगी का अच्छा खासा वर्चस्व है। ऐसे में भाजपा को यहां अपना ताज बचाए रखने में मुश्किलात हो सकती है।

बिल्हा विधानसभा
बिल्हा दो जिलों के नक्शे में शामिल है, इस सीट का आधे से ज्यादा हिस्सा मुगेली और एक हिस्सा बिलासपुर जिले में आता है। बिल्हा का चुनावी रण भाजपा के धरमलाल कौशिक और कांग्रेस के सियराम कौशिक के नाम रहा है। 

बिलासपुर विधानसभा
इसे राज्य की हाईप्रोफाइल सीट माना जाता है। यह हमेशा से ही भाजपा का गढ़ रहा है। भाजपा विधायक अमर अग्रवाल यहां से चार बार चुनाव जीत चुके हैं। कांग्रेस के लाख एक्सपेरिमेंट के बाद भी यह सीट उसके हाथों नहीं आ पाई है। 

 

बेलतरा विधानसभा
बेलतरा विधानसभा भी भाजपा का मजबूत किला है। परिसीमन के बाद 15 वर्षों से यहां भाजपा के बद्रीधर दीवान ने यहां जीत दर्ज करते आए हैं। कांग्रेस के लिए इस बार यहा अपनी विजयी गाथा लिखना आसान नहीं होगा। 

मस्तुरी विधानसभा
मस्तुरी विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है और इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। लेकिन कांग्रेस ने यह जीत बीजेपी के विजयी रथ को रोककर हासिल की  है। पिछले विधानसभा चुनाव में दिलीप सिंह लहरिया ने भाजपा के कृष्णमूर्ति बांधी को हराकर कांग्रेस को अविश्वसनीय जीत दिलाई थी।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने दूरदर्शन की टीम पर हमला किया है। अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि टीम में कितने लोग शामिल थे। इस हमले में एक पत्रकार की मौत हो गई है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार देर शाम मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुब्रत साहू से मुलाकात की और रायपुर पश्चिम से बीजेपी प्रत्याशी राजेश मूणत के खिलाफ लगभग 7.5 करोड़ रुपये की सामग्री वितरित करने की शिकायत दर्ज कराई है।

प्रतिनिधिमंडल की सदस्य पूर्व महापौर किरणमयी नायक ने बताया कि रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लगभग 50,000 घरों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से चुनावी प्रलोभन स्वरूप सामग्री का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वितरित की जा रही सामग्री में घड़ी (लगभग 200 रुपये), टिफिन (200 रुपये), साड़ी (400 रुपये प्रति), पर्स (40 रुपये) शामिल हैं।

50,000 घरों के हिसाब से पूर्ण वितरित सामग्रियों की कीमत लगभग 7.5 करोड़ रुपये बैठती है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुब्रत साहू से उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

दुर्ग|पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि 31 अक्टूबर पर राष्ट्रीय संकल्प दिवस मनाया जाएगा। राज्य मुख्यालय के अलावा जिला मुख्यालयों में रैली निकाली जाएगी। ख्याति प्राप्त व्यक्तियों के व्याख्यान होंगे। समाज के सभी वर्गों के व्यक्तियों और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

  • बोले सीएम- प्रदेश में नक्सलवाद का कोई स्थान नहीं, जवानों की शहादत पीड़ादायक
  • चुनावी सभा के लिए बस्तर हुए रवाना, बीजापुर में भी होगी जनता को करेंगे संबोधित

रायपुर. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि नक्सली बौखलाहट में है। उनके बस्तर से पैर उखड़ रहे हैं। प्रदेश में नक्सलवाद का कोई स्थान नहीं है। अब प्रदेश में नक्सली अपने अंतिम दौर में हैं। सीएम डॉ. सिंह रविवार को बस्तर दौरे पर रवाना होने से पहले मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने बीजापुर में हुए नक्सली हमले में जवानों की शहादत को पीड़ादायक बताया। 

 सीएम रमन सिंह ने कहा कि बस्तर में लोग नक्सलियों का विरोध कर रहे हैं। चुनाव प्रचार में लगे कार्यकर्ताओ को नक्सली खतरा होने पर कहा कि कार्यकर्ता इलाके में घूमते हैं। नक्सली चुनौती हैं, सावधानी बरतें।  मुख्यमंत्री बीजापुर में भी एक चुनावी जन सभा को संबोधित करेंगे। 

 मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने बीजापुर के बासागुड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आवापल्ली और मुरदोण्डा के बीच नक्सलियों के बारूदी विस्फोट में सीआरपीएफ जवानों की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए अधिकारियों को घायल जवानों का बेहतर से बेहतर इलाज करवाने के  निर्देश दिए हैं।

 मुख्यमंत्री की बस्तर में चार चुनावी सभाएं

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पुलिस ग्राउंड से विधानसभा क्षेत्र कोण्डागांव पहुंचकर बीजापुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद  हल्बा भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र कांकेर में आमसभा, डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में आमसभ, फिर राजनांदगांव जिला के मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वहां से रायपुर लौट आएंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर जगदलपुर, बिलासपुर और रायुपर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 

 

पीएम मोदी की पहली चुनावी सभा जगदलपुर में 9 नवंबर को

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को जगदलपुर में पहली सभा करेंगे।  चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ को विशेष समय देंगे। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ को 5 दिन देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जब तक प्रचार नहीं थमता मेरा हेलीकॉप्टर चलता रहेगा। मां दन्तेवश्वरी के आशीर्वाद से हमने हमेशा अच्छे काम का शुभारंभ किया है। हम बड़ा लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। मिशन 65+ को प्राप्त करेंगे। बस्तर में 2003 और 2008 के नतीजे हम एक बात फिर दोहराएंगे।

  • दंतेवाड़ा में भाजपा नेता पर हमले के बाद लिया गया निर्णय, केंद्रीय मंत्री की किरंदुल में थी आम सभा

रायपुर. दंतेवाड़ा में रविवार रात भाजपा नेता नंदलाल पर धारदार हथियार से हमला होने और उसमें नक्सलियों के शामिल होने के अंदेशे के चलते यहां केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का दौरा रद्द कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री की सोमवार को दंतेवाड़ा के किरंदुल में आमसभा होनी थी। वहीं केंद्रीय गृहमंत्रालय ने नक्सली हमले को लेकर छत्तीसगढ़ के लिए अलर्ट जारी किया है।

 

दरअसल, पहले चरण के चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक के तौर पर 3 केंद्रीय मंत्रियों सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की बस्तर और राजनांदगांव में सोमवार को सभाएं होनी हैं। इसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उमा भारती, रविशंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव सहित अर्जुन मुंडा शामिल हैं। 

 

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की सभा किरंदुल में होनी थी। इसके लिए वह एक दिन पहले ही छत्तीसगढ़ पहुंच गए थे। सुबह ही उनको निकलना था, लेकिन रात में भाजपा नेता पर हुए हमले के बाद उनके दौरे में परिवर्तन किया गया। अब वह दंतेवाड़ा नहीं जाएंगे। माना जा रहा है कि सुरक्षा कारणाें को लेकर यह फैसला लिया गया है। 

 

दूसरी ओर प्रदेश में लगातार बढ़ रही नक्सलियों की सक्रियता और हमलों को देखते हुए पुलिस की चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस काे अलर्ट रहने के लिए कहा है। 

 

डीजी नक्सल आॅपरेशन डीएम अवस्थी ने नक्सली प्रभावित इलाकों में प्रचार में जाने से दो दिन पहले प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को रूट चार्ट स्थानीय पुलिस को देने की अपील की है। इससे संबंधित आदेश नक्सल प्रभावित जिलों के एसपी को भेज दिए गए है। केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्री की सभा के पहले आसपास के इलाकों में ड्रोन और हेलीकाप्टर से सर्चिंग की जा रही है।

  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद, उमा भारती, रामकृपाल यादव, सहित अर्जुन मुंडा आज छत्तीसगढ़ में
  • बड़ी चुनावी सरगर्मी : बस्तर और राजनांदगांव की 18 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगे केंद्रीय नेता

रायपुर. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद, उमा भारती, रामकृपाल यादव व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सोमवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। वे प्रथम चरण में बस्तर और राजनांगांव की 18 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनावाें के भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। इस दौरान वे  विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों और आम सभा में शामिल होंगे। 

 केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक रविवार को ही शाम 8 बजे रायपुर पहुंच गए। वह यहां से सोमवार को एक दिवसीय सुबह 10 बजे हेलिकाप्टर से किरंदुल रवानाहोंगे। सुबह 11.30 बजे किरंदुल विधासभा दंतेवाड़ा में आमसभा को संबोधित करेंगे। फिर दोपहर 1 बजे किरंदुल से प्रस्थान कर दोपहर 1.50 बजे मोहला मानपुर में आमसभा, दोपहर 2.45 बजे मोहला मानपुर से प्रस्थान कर अंबागढ़ चौकी में दोपहर 3.10 बजे आम सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद शाम 4.05 अंबागढ़ चौकी से प्रस्थान कर शाम 4.40 बजे रायपुर पहुंचेंगे. शाम 7.40 बजे दिल्ली रवाना होंगे। 

 वहीं  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा अपने तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8.35 बजे रायपुर पहुंच गए। यहां से वह नारायणपुर पहुंचेंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे।  सुबह 11.10 बजे नारायणपुर से कोंटा प्रस्थान कर 11.30 बजे कोंटा में आमसभा, दोपहर 12.35 बजे कोंटा से बस्तर प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे बस्तर (बकावंड) में आमसभा, दोपहर 2.15 बजे बस्तर से प्रस्थान कर दोपहर 2.45 बजे कोण्डागांव में आमसभा को संबोधित करेंगे। कोंडागांव से शाम 4 बजे प्रस्थान कर शाम 5 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और शाम 7 बजे दिल्ली रवाना होंगे। 

 इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी राजनांदगांव जिले के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगी। वह दोपहर 2.45 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगी और हेलीकाप्टर से राजनांदगांव रवाना होंगी। केंद्रीय मंत्री ईरानी दोपहर 3.15 बजे डोंगरगढ़, शाम 4.05 बजे डोंगरगांव और शाम 4.55 बजे राजनांदगांव में आमसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद शाम 5.45 बजे रायपुर पहुंचेंगी और शाम 7 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

 केंद्रीय मंत्री उमा भारती पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9.30 बजे नागपुर से प्रस्थान कर हेलीकाप्टर से 10.15 बजे खैरागढ़ पहुंचेंगी। जहां दोपहर 12 बजे आमसभा को संबोधित करेंगी. दोपहर 1.30 बजे हेलीकाप्टर से नागपुर रवाना होंगी। 

 केंद्रीय राज्य मंत्री राम कृपाल यादव अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8.40 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे सुबह 10 बजे हेलीकाप्टर से कांकेर रवाना होंगे। सुबह 11 बजे कांकेर में आमसभा, दोपहर 1 बजे पखांजुर में आमसभा और दोपहर 3 बजे भानुप्रतापपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे. केंद्रीय मंत्री शाम 5.30 बजे रायपुर पहुंचेंगे और शाम 7.40 बजे दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज हो चुकी है और हमारा चुनावी रथ भी तैयार है। अमर उजाला के चुनावी रथ के इस बार का पड़ाव है कोरबा। कोरबा को छत्तीसगढ़ का ऊर्जा हब कहा जाता है। यहां की पहचान एशिया के सबसे बड़े खुले कोयला खदान गेवरा माइंस की वजह से भी है। कोरबा जिले में चार विधानसभा सीटें हैं- कोरबा, कटघोरा, पाली तनाखार और रामपुर। इन चार विधानसभा सीट में से दो सामान्य, एक अनुसूचित जाति और एक अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।आइए जानते हैं कि क्या है कोरबा जिले की विधानसभाओं में खास

 कोरबा विधानसभा


इस विधानसभा सीट पर मोदी की लहर का असर नहीं होता है। पिछले दो चुनावों से कांग्रेस ने ही अपनी विजयी पताका फहराई है। 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जयसिंह अग्रवाल ने भाजपा के जोगेश लांबा को हराया था। कोरबा एक व्यवसायिक क्षेत्र है इस वजह से इस सीट को अहम माना जा रहा है। इस बार भाजपा जयसिंह अग्रवाल के सामने विकास महतो को उतारेगी। 

कटघोरा विधानसभा

इस विधानसभा सीट पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है, लेकिन इससे पहले कटघोरा कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है। कांग्रेस के बोधराम कंवर को छत्तीसगढ़ का गांधी कहा जाता है। लेकिन 2013 के चुनाव में बीजेपी के मिस्टर क्लीन कहे जाने वाले लखनलाल देवांगन से बोधराम कंवर को हार का सामना करना पड़ा। 

पाली तनाखार विधानसभा

पाली तनाखार सीट तब सुर्खियों में आई जब यहां के विधायक कांग्रेस छोड़ भाजपा से जुड़ गए। इस विधायक का नाम है रामदयाल उइके। रामदयाल उइके इस विधानसभा सीट पर हमेशा जीत दर्ज करते आए हैं। पिछले चुनाव में एक अलग पार्टी ने दस्तक दी, नतीजा यह रहा कि भाजपा दूसरी प्रतिद्वंदी पार्टी से तीसरी पार्टी बन गई। भाजपा ने इस बार दांव रामदयाल पर लगाया है।

रामपुर विधानसभा

यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इस विधानसभा सीट में पिछले चुनाव से कांग्रेस का बोलबाला है, इससे पहले दो बार बीजेपी जीत हासिल कर चुकी है। पिछले चुनाव में कांग्रेस के श्यामलाल कंवर को 67868 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के ननकीराम को 57953 वोट मिले थे। इस बार भी भाजपा ने ननकीराम पर भरोसा जताया है। 

Ads

R.O.NO. 13481/72 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक