ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
जांजगीर-चांपा। अभा कांग्रेस अजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ,नितिन रावत ने छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केबिनेट मंत्री डॉ. शिव डहरिया व गुरु रूद्रकुमार की अनुशंसा पर नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी सरोज कुमार सारथी को छत्तीसगढ़ कांग्रेस अजा प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है।
लंबे समय से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के बीच कांग्रेस की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने और उन्हें अंतिम पंक्ति में खड़े ग्रामीणों को लाभान्वित कराने में सरोज कुमार सारथी की अहम भूमिका रही है। महंत रामसुंदर दास, विधायक चन्द्रदेव रॉय, रवि भारद्वाज, गोरेलाल बर्मन, प्रेमचंद जायसी, श्रीमती शेषराज हरवंश, गजानन्द जांगड़े, संदीप अग्रवाल, पिंटू भट्ट, मनोज तिवारी, गुलजीत गांधी, राजेन्द्र यादव, बृजेश केशरवानी, प्रकाश बंसल, भंवर सिंह, रामचरण कर्ष, राकेश शर्मा, शिव सोनी, संजय सोनी, नीतीश केशरवानी, मुन्नवर खान, घासीराम चौहान, दामोदर श्रीवास, कृष्णा केशरवानी, शरद पांडेय, ऋषि शर्मा, बद्री आदित्य आदि ने शुभकामनाएं दी है।
----------
हाईकोर्ट ने 82 फीसदी आरक्षण के आधार पर नई भर्ती पर लगा दी रोक
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ी हाईकोर्ट ने आज 82 फीसदी आरक्षण के आधार पर नई भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी। छग सरकार के 82 फीसदी आरक्षण के खिलाफ चांपा के वेदप्रकाश सिंह ठाकुर ने भी हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
हाईकोर्ट में वेदप्रकाश सिंह ठाकुर विरुद्ध छत्तीसगढ़ सरकार एवं अन्य के मामले में उच्च न्यायालय बिलासपुर की युगल पीठ मुख्य न्यायाधीश रामचंद्र मेमन एवं न्यायाधीश पीपी साहू द्वारा 82 प्रतिशत आरक्षण के संदर्भ में नई नियुक्तियों पर रोक लगाते हुए अंतरिम राहत देने का फैसला दिया गया। सामान्य वर्ग हित सुरक्षा आंदोलन द्वारा समर्थित यचिकाकर्ता वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि उसे उच्च न्यायालय से न्याय की उमीद थी। हमे अंतरिम राहत दी गई है। अंतिम सुनवाई के दौरान उसके अधिवक्ता अनीश तिवारी एवं अतुल केशरवानी ने 82 प्रतिशत आरक्षण के विरोध में दायर याचिका पर अपना पक्ष बेहद ही जिम्मेदारी और मजबूती के साथ रखते हुए सरकार द्वारा दिए गए तर्को, महाजन कमेटी की रिपोर्ट और बीपीएल एनएसएसओ के आंकड़ो एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों आदि तर्को के आधार पर 82 प्रतिशत आरक्षण को सही साबित करने की कोशिश सरकार द्वारा की गई परंतु पक्षकार वकीलों के द्वारा उपरोक्त तर्को को संविधान सम्मत न मानते हुए खारिज किया गया और अंततः उच्च न्यायालय ने सभी पक्षों को सुनते हुए आज नई नियुक्तियों में रोक लगाते हुए अंतरिम राहत देने का फैसला सुनाया।
सकराली और अवरीद में कुष्ठ के संबंध में दी महत्वपूर्ण जानकारी
जांजगीर-चांपा। दि लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट इंडिया बीआरसी प्रोजेक्ट चांपा के द्वारा विकासखण्ड डभरा के ग्राम पंचायत सकराली तथा विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम पंचायत अवरीद में महिला समूह एवं महीलाओं की उपस्थिति में राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर कुष्ठ बीमारी के प्रति आम लोंगों को जागृत करने के लिए सभा व गांव में रैली निकाली गई। कार्यक्रम में कु््ष्ठ बीमारी के लक्षण, कुष्ठ बीमारी का उपचार, कुष्ठ बीमारी के देरी से उपचार पर क्या होता है, दिव्यांगता, दिव्यांग कानून 2016 में किए गए प्रावधानों व शामिल किए गए 21 प्रकार के दिव्यांगता, गांव में स्वास्थ्य व स्वच्छता, ग्रामसभा में महिलाओं की भागीदारी पर जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं द्वारा गांव की गलियों में रैली निकालकर ग्रामवासियों को नारा व गीत के माध्यम से जानकारी दी गई। कार्यक्रम को ग्राम की सरपंच श्रीमती गौरी सिदार, बीआरसी प्रोजेक्ट के डिप्टी प्रोग्राम मैनेजर अनिल घीवर, पीआईएफ श्याम चन्द्रा, सीसील डेविड, मनोज नाग, अतुल दास, स्वास्थ्य विभाग के मनोज भैना, आरएचओ द्वारा कुष्ठ बीमारी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष, पंचगण, स्व.सहायता समूह के सदस्यगण, मितानीन, आंगनवाडी कार्यकर्ता, दिव्यांगजन व महिलाएं, वालेंटियर चन्द्रकुमार, गोर्वधन मैत्री, संजय तुरकाने, प्रीतम दास, अंजू, रामगोपाल सोनी, छोटेलाल साहू, किशन सिंह सहित ग्र्रामवासी शामिल थे।
-----------
नगरपालिका चुनाव के लिए सीट आरक्षित होने के बाद तेज हुई सरगर्मी
जांजगीर-चांपा। नगरपालिका चुनाव के लिए सीट आरक्षित होते हुए राजनीतिकारों का गुणा भाग शुरू हो गया है। चांपा नगरपालिका सीट इस बार भी अनारक्षित है, जिसके चलते प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस के अलावा स्वतंत्र पैनल से चुनाव लड़ने दावेदार सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकुमार देवांगन ने भी चांपा नपा सीट से ताल ठोंक दी है।
आपकों बता दें कि चार नगरपालिका और 11 नगरपंचायत वाले जांजगीर-चांपा जिले का चांपा सीट कई मायने से काफी महत्वपूर्ण है। इस सीट पर बीते 15 सालों से भाजपा का कब्जा रहा है तो वहीं इस पंचवर्षीय में कांग्रेस ने यह सीट हथिया ली। ऐसे में इस बार भाजपा हर हाल में इस सीट पर कब्जा जमाना चाहती है। हालांकि चांपा नपाध्यक्ष के लिए भाजपा से कई दावेदार है। इनमें एक नाम नंदकुमार देवांगन का भी है, जो लंबे समय से भाजपा के सक्रिय सदस्य है तो वहीं भाजपा नगरमंडल के पूर्व अध्यक्ष सहित कई पदों पर शुमार रहे हैं। नंदकुमार देवांगन आरएसए से भी जुड़े हुए हैं तो वहीं सामाजिक कार्यों में भी उनकी भागीदारी रही है। नंदकुमार देवांगन का कहना है कि यदि पार्टी मौका देती है तो वो चुनाव में दो दो हाथ करने के लिए तैयार है। उसका यह भी कहना है कि इस सीट से पार्टी जिस किसी को भी टिकट देती है उसके लिए वो पूरी निष्ठा से मेहनत कर चुनाव जीताने का प्रयास करेंगे। खास बात यह है कि चांपा भाजपा में गुटबाजी किसी से छिपी नहीं है, लेकिन नंदकुमार देवांगन के संबंध में कहा जाता है कि उसका सभी गुटों से बेहतर संबंध है। नंदकुमार के मुताबिक पूरी जिंदगी भाजपा के लिए समर्पित भाव से काम करने के बावजूद कभी चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर नहीं की। यहां तक पूर्व में अपनी टिकट दूसरे को दिलाकर चुनाव लड़ाया है। निर्विवाद व्यक्ति होने की वजह से यदि उसे टिकट मिलता है तो उसे पूरी उम्मीद है कि पार्टी के सभी लोग उसका समर्थन करेंगे।
रायपुर। राजधानी में नवरात्र के मौके पर शुक्रवार से रामलीला महोत्सव शुरू हो गया है. आज से कौशल्या के राम का मंचन शुरु हो गया है. नगर निगम द्वारा शहीद स्मारक भवन में यह कार्यक्रम 4 से 6 अक्टूबर तक तीन दिवसीय लीला का आयोजन किया गया है. लीला मंचन देखने सीएम भूपेश, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, स्कूली शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, सांसद छाया वर्मा अन्य विधायक पहुंचे हुए हैं. रामलीला महोत्सव का शुभारंभ कर राम भगवान की आरती उतार कर पूजा अर्चना की गई.
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसी व्यक्ति से मिलते हैं, तो राम राम कहते है. बीमार होते है. तो राम कहते हैं.
यहाँ तक धान काठा से नापते है, तो एक नहीं पहले राम बोलते है, फिर एक बोलते है. इस तरह हमारे रोम रोम में राम है. उन्होंने कहा कि श्री राम छत्तीसगढ़ में दस साल गुज़ारे है. राम हमारे जन जीवन में व्याप्त है, तो ज़्यादा बताने की जरुरत नहीं है.

भूपेश ने अटकन बटकन दही चटाका वाला खेल के शब्द को पूरा सुनाते हुए कहा ये माता सीता से जुड़ा है. सीता माता अपने पुत्रों को अपने कथा बताते हुए वन गमन की कथा इसके माध्यम से सुनाई थी. सीएम ने इसका अर्थ भी बताया. उन्होंने कहा कि हमारे यहाँ नाम में राम बसा है. जन्म उत्सव राम कथा मृत्यु हो जाए तो भी राम कथा सुनाते हैं. बघेल ने केंद्र की योजना को दोहराते हुए कहा कि राम गमन पद एवं तमाम जगह राम से जुड़े जगह को पर्यटन डेवलप करने की बात कही है.

बीजेपी पर कसा तंज
कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि बहुत लंबे समय बाद राम लीला देखने को मिल रहा है. इसके लिए आयोजन टीम को बधाई. उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि राम मंदिर बनाएंगे. वही बनाएंगे. पूरा चंदा खाएंगे.

रायपुर। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस और भाजपा में उभर कर सामने आई कटुता अब और क्षेत्रों में फैलती नजर आ रही है. प्रदेश भाजपा ने शुक्रवार को कांग्रेस के साथ किसी भी टीवी डिबेट या अन्य संवाद में भाग नहीं लेने का निर्णय लिया है.
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी की ओर से इस संबंध में जारी किए गए निर्देश के अनुसार, कांग्रेस के साथ भाजपा किसी भी टीवी डिबेट एवं अन्य संवाद में शामिल नहीं होगी. जारी बयान में कहा गया कि सत्ता के अहंकार में लगातार कांग्रेसी जिस तरह असत्य कथन और अभद्र आचरण कर रहे है, जिस तरह लगातार भाजपा के कार्यकर्ताओं को अपमानित किया जा रहा है, उसके विरोध में पार्टी ने यह फैसला लिया है.
गौरतलब है कि इसके पहले कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद किसी भी टीवी डिबेट में प्रवक्ताओं के शामिल होने पर बंदिश लगा दी थी. अब जाकर स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रहा था, और प्रवक्ता टीवी डिबेट में हिस्सा लेने लगे थे. लेकिन अबकी बार भाजपा ने कांग्रेस के साथ डिबेट पर शामिल होने से इंकार कर दिया है.
प्योंगयांग. उत्तर कोरिया ने फिर किया मिसाइल परीक्षणअमेरिका के साथ बैठक से पहले परीक्षण3 साल बाद सबमरीन बैलेस्टिक मिसाइल का टेस्ट
तीन साल के बाद उत्तर कोरिया ने एक बार फिर बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है. गुरुवार को नॉर्थ कोरिया की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है जिसमें अंडरवाटर बैलेस्टिक मिसाइल के परीक्षण की जानकारी दी गई है. उत्तर कोरिया की ओर से इस मिसाइल परिक्षण को अमेरिका पर दबाव बनाने का एक हथकंडा बताया जा रहा है. दोनों देशों के बीच हाल ही में बैठक को लेकर सहमति बनी थी.
ये एक नए प्रकार की सबमरीन-लॉन्च्ड बैलेस्टिक मिसाइल (SLBM) का सफल परीक्षण है. कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) की रिपोर्ट में कहा गया है कि एकेडमी ऑफ डिफेंस साइंस ने पुकगुकसोंग-3 नाम की नए प्रकार की बैलेस्टिक मिसाइल का वर्टिकल मोड में देश की पूर्वी वोनसान खाड़ी में परीक्षण किया है.
रिपोर्ट के अनुसार, प्रक्षेपण से वैज्ञानिक और तकनीकी रूप से नए प्रकार से डिजाइन की गई बैलेस्टिक मिसाइल के सामरिक और तकनीकी सूचकांकों की पुष्टि हुई और इससे पड़ोसी देशों की सुरक्षा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा है.
दुर्ग। अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा शाखा दिव्य भारत युवा संघ (दीया) छत्तीसगढ़ ने युवा छात्रों के व्यक्तित्व विकास एवं जीवन लक्ष्य विषयों पर बी. एस. पी. इंग्लिश मीडियम मिडिल स्कूल रुआबांधा एवं एम. एम. स्कूल सेक्टर 6 भिलाई में डिवाईन वर्कशाप का आयोजन किया। दिव्य भारत युवा संघ छग के प्रांतीय संयोजक ङा पी एल साव ने छात्रों को अपनी समय व प्रतिभा राष्ट्र निर्माण में समर्पित करनें, अपने जीवन को संयमित करने एवं सेवा भाव विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्र- छात्राओं को बताया कि आज की परिस्थितियां विषम है और हर तरफ दौड़ भाग भरी जिंदगी है। कब आज का युवा इन परिथितियों में फंस कर अपने लक्ष्य से विमुख हो जाता है उसे पता ही नही चलता7 ऐसी स्थिति में अपने मन एवं इन्द्रियों पर पूरा नियंत्रण करना ही वो उपाय है जो हमें इस जंजाल में फसने से बचा सकता है, और अध्यात्म ही वो मार्ग है जो हमें सिखाता है कि कैसे हम स्वयं पर अपना नियंत्रण रख सकते है। ङॉ योगेन्द्र कुमार ने युवाओं को सफलता के सूत्र, समय प्रबंधन एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट पर अपनी बातें पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन एवं विडिओ के माध्यम से रखी। उन्होंने बताया कि आज का युवा इसीलिए तनाव में रहता है क्यूंकि वह समय का उचित प्रबंधन नही करता है। उन्होंने सुबह से रात तक किये जाने वाले कार्यों की दिनचर्या व्यवस्थित कर अपने दैनिक जीवन में डायरी बनाने की बात कही। सफल जीवन के लिए उन्होंने अपने लक्ष्य को छोटे छोटे उपलक्ष्यों में बांटकर उन्हें पूरा करने की सलाह दी। कार्यक्रम के आयोजन में प्रोफेसर सुकुमार नायडू का विषेश योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन हरीश साहू ने किया।
०००००००००००००००००००
पानी का सेम्पल जांच हेतु विभाग के निर्देश व बताये स्थान से लेवें-आयुक्त
दुर्ग। आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा निगम के 24 एमएलडी और 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर सब स्टेशन ट्रांसफार्मर क्षेत्र की सफाई और पेयजल प्रदाय की उचित व्यवस्था करने अधिकारियों को निर्देश दिये। विद्युत विभाग (विद्युत मंडल) द्वारा आज बीआईटी में एचटी लाईन कनेक्शन लगाने के लिए 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट क्षेत्र की विद्युत लाईन को सात घंटे के लिए बंद किया गया है। आयुक्त के निर्देशानुसार उपरोक्त समय के अंतराल में 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट सब स्टेशन ट्रांसफार्मर क्षेत्र की साफ-सफाई करायी जा रही है। इसके लिए आज पूरे शहर में सुबह के समय देरी से पानी की सप्लाई की गई। तथा शाम के समय जलप्रदाय नहीं किया जा सकेगा। कल 4 अक्टूबर को सुबह से जलप्रदाय सामान्य कर लिया जावेगा । नागरिकों को जलप्रदाय के लिए होने वाली असुविधा के लिए नगर निगम खेद प्रगट करती है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा दुर्ग आयुक्त को पत्र प्रेषित कर सूचित किया गया कि बीआईटी0 एचटी कनेक्शन हेतु 33 केवी 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट क्षेत्र के विद्युत लाईन को 3 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद कर कनेक्शन का कार्य किया जाएगा । इसकी जानकारी होने पर आयुक्त के निर्देश पर 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट सब स्टेशन ट्रांसफार्मर के ऊपर तक झाडिय़ॉ और बेल की सफाई की गई। सफाई के साथ नीचे भाग से दवाई छिड़कावाया गया। इस दौरान आयुक्त श्री बर्मन, जलकार्य प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, कार्यपालन अभियंता राजेश पाण्डेय, उपअभियता राजेन्द्र ढबाले, व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
इस दौरान आयुक्त श्री बर्मन द्वारा 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट की पेयजल व्यवस्था और पानी सेम्पल जांच कार्य का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण पंजी का परीक्षण किया। साथ ही एलम और फिटकरी आवक और खपत की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित कर कहा शहर में क्लोरिनेटेड स्वच्छ पानी सप्लाई की जा रही है फिर भी कहीं-कहीं पर गंदा पानी की सूचना शिकायत मिलता है। इसके लिए कार्य को व्यवस्थित करें। जलगृह विभाग से बताये जाने के बाद उस स्थान पर जाकर पानी का सेम्पल लिया जावे। कहीं भी किसी भी वार्ड से पानी का सेम्पल लेकर आने की जानकारी मिली है। उन्होंने अमृत मिशन योजना के तहत् पाइप लाईन के कार्यो सहित अन्य कार्यो को व्यवस्थित करने अधिकारियों को निर्देश दिये।
०००००००००००००००००००
भिलाई । अखिल भारतीय कुशवाहा मरार, पटेल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभूषण कुशवाहा अखिल भारतीय कुशवाहा मरार पटेल महासभा के पदाधिकारियों के साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डां रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात करते हुए राजनांदगांव के महापौर सीट के लिए समाज की ओर से अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव श्रीमती कान्ती मौर्य के लिए टिकट की मांग की। छत्तीसगढ़ में समाज की संख्या के आधार पर प्रतिनिधित्व की मांग करते हुए लम्बी चर्चा की। राजनादगांव पिछड़ा वर्ग महिला सीट महापौर के लिए आरक्षित है। प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभूषण कुशवाहा पूर्व मुख्यमंत्री डां रमन सिंह को श्रीमती कान्ती मौर्य का बायोडाटा अपने सभी पदाधिकारियों के साथ सौंपा। डॉ रमन सिंह ने आश्वासन देते हुए स्वीकार किया। पदाधिकारीयो मे प्रमुख रूप से Ÿएन एल मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य कारी अध्यक्ष अमर सिंह, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव कान्ती मौर्य, प्रदेश सचिव सी बी वर्मा, धीरेंद्र नाथ मौर्य, सह सचिव हरिवंश वर्मा एवं अन्य सहयोगी उपस्थित थे। अखिल भारतीय कुशवाहा मरार पटेल महासभा का चुनावी शंखनाद शुरू हो गया।
००००००००००००००००००
मरम्मत करने दिया सप्ताह भर का अल्टीमेटम
दुर्ग। दुर्ग शहर में इंदिरा मार्केट, फरिश्ता काम्प्लेक्स, पोलसाय पारा, गुरुद्वारा रोड जैसे मुख्य मार्गों के अलावा अंदरूनी मार्गों की भी हालत जर्जर हो गई है जिस पर विधायक अरुण वोरा ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पीडब्लूडी के अधीक्षण अभियंता ए के चक्रवर्ती से जवाब तलब किया जिस पर उन्होंने बताया कि हॉट मिक्स प्लांट बरसात में बंद होने की वजह से पैच रिपेयरिंग का कार्य प्रारम्भ नहीं हो पाया है अतिशीघ्र पीडब्लूडी के अंतर्गत आने वाली सभी सड़कों की मरम्मत कर दी जाएगी। विधायक वोरा ने दो टूक शब्दों में कहा कि सप्ताह भर के अंदर सड़कों को सुधारने का कार्य प्रारम्भ किया जाए आम लोगों को त्योहार के सीजन में ऐसी खस्ताहाल सड़कों की समस्या नहीं आनी चाहिए। लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम आपसी तालमेल से शहर की सभी सड़कों के सुदृढ़ीकरण, मरम्मत और आवश्यक होने पर पुनर्निर्माण की कार्ययोजना बनाएं अतिशीघ्र एक संयुक्त बैठक लेकर जवाबदेही तय की जाएगी। जनहित के कार्यों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
धमतरी। पंचमी के शुभ अवसर पर जिला अस्पताल मे गरियाबंद निवासी शिवरात्रि धु्रव उम्र 23 साल को डिलीवरी के चलते ब्लड की आवश्यकता पड़ी। गुड्डा रजक ने तुरंत शिवरात्रि धु्रव के मदद के लिए पहूंचे और रक्तदान किया। गुड्डा रजक के अबतक ये 37 वां ब्लड डोनेशन है। वहीं दिव्यानी साहू निवासी ग्रामअरमरीकला को भी ब्लड की आवश्यकता पड़ी तो लिलेश कुमार साहू ने भी रक्तदान किए। फिर कुमारी बाई कुरूद को बलराम सेन ने रक्तदान किया वहीं जिला अस्पताल के हड्डी रोग विषेशज्ञ डाँ. राकेश कुमार सोनी ने सभी रक्तदान करने वाले युवाओं को बधाई दी। साथ ही उनके द्वारा नवरात्रि पर्व पर रक्तदान करने आगे आए युवाओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया जिसमें उपस्थित जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष गुड्डा रजक, शेखर राव शिन्दे, राजीव रजक, बलराम सेन, लिलेश कुमार साहू, भुषन सिन्हा, आदी उपस्थित रहे।
मुंगेली। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जरहागांव के तत्वाधान में ब्लॉक अध्यक्ष संजय सोनवानी के नेतृत्व में ब्लॉक कार्यालय जरहागांव से गांधी मैदान तक सभी कांग्रेसजनों के द्वारा पदयात्रा कर पहुंचा गया। गांधी मैदान में गांधी की प्रतिमा में अगरबत्ती धूप जलाकर पूजा अर्चना की गई तथा गांधी के सिद्धांतों को बता कर उपस्थित सभी सम्माननीय के द्वारा उनके जन्मदिन पर उन्हें याद किया गया तथा उनका मूल सिद्धांत सत्य और अहिंसा की राह पर चलने की बात को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय सोनवानी के द्वारा उपस्थित जनों को बताया गया कि सत्य की राह पर चलने पर कठिनाई आती है परंतु सफलता निश्चित रूप से मिलती है। उन कठिन परिस्थितियों में जब हमारा देश अंग्रेजों के गुलामी रूपी जंजीर से जकड़ा हुआ था उसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के द्वारा पूरे भारतवर्ष में सत्य और अहिंसा का आंदोलन चलाकर ऐसी स्थिति पैदा कर दी कि अंग्रेजों को भारत छोडऩा पड़ा और भारत देश आजाद हुआ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जरहागांव के उपस्थित सभी सम्मानीय सदस्यों के द्वारा गांधी के सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने के लिए संकल्प लिया गया। अपने उद्बोधन के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष संजय सोनवानी के द्वारा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला गया गांधी की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर पूजा-अर्चना करने के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्यों के द्वारा ग्राम पंचायत छतौना में वृद्धा आश्रम है वहां तक पदयात्रा करते हुए गए और वहां उपस्थित निराश्रित वृद्धा ओं को फल एवं मिठाई वितरण किया गया तथा उन सभी बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया गया साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्यों के द्वारा पदयात्रा को वापस मुख्य कार्यालय में आकर समापन किया गया। पदयात्रा के दौरान गांधी जी के द्वारा गाया जाने वाले पंक्ति रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम के गाने को गाते हुए पदयात्रा को संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मन्नूलाल कश्यप, उपाध्यक्ष गणेश जायसवाल, महामंत्री टेकलाल निर्मलकर, जरहागांव सेक्टर प्रभारी धीरसिंह बंजारे, सदाराम कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग जरहागांव विष्णु पात्रे, अभिलाष डेनियल, अमन मसीह, जयप्रकाश कश्यप, नीलकंठ कश्यप, एस कुमार कश्यप, बंटी यादव, दुखीराम यादव, रविंद्र कश्यप, भागवत कश्यप, वीरेंद्र कश्यप, गोलू, मनोज कश्यप, सूरज कश्यप, रघुनंदन, हेमंत जांगड़े, खेलन जांगड़े, जितेंद्र यादव, अरविंद मसीह, अजय डाहीरे, कमलेश डाहीरे, कुलदीप, संजय कुर्रे, नर भुवन मोहले, शशीलाल मसीह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मुख्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
००००००००००००००००००