ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
दुर्ग। बच्चा तस्करी के आरोप में महीने भर पहले गिरफ्तार किन्नर थर्ड जेंडर छाया उर्फ सोनू की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। आरोपी कागज किन्नर उर्फ शंकर बुद्ध, पिता गंगा राम बुद्धे, उम्र 30 ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने पैसों के लेन देन के चक्कर में किन्नर छाया को मौत के घाट उतार दिया। सोमवार को एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि आरोपी और मृतक छाया एक ही मोहल्ले में रहते थे। घटना वाले दिन आरोपी ने छाया को घर पर रात का खाना खाने के लिए बुलाया। दोनों ने जमकर शराब पी। इसके बाद ब्लेड और चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। किन्नर काजल ने बताया कि छाया ने दो साल पहले करीब 70 हजार रुपए उधार लिए थे। काफ ी दिनों से वह पैसे नहीं दे रही थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने तैश में आकर उसकी हत्या कर दी।
झाडिय़ों में मिली थी लाश
रविवार सुबह किन्नर छाया की लाश राजीव नगर के तालाब के किनारे झाडिय़ों के पास बोरी मे लिपटी मिली थी। गला रेत कर उसकी हत्या की गई थी। पेट में आधा दर्जन वार करने के निशान थे। मृतक किन्नर के हाथ बंधे हुए थे। पुलिस को शक था कि आरोपियों ने पहले किन्नर के हाथ बांधे उसके बाद हत्या को अंजाम दिया । हत्या के बाद लाश पहले कपड़े में लपेटा गया और बोरी में भरकर फेंक दिया गया। पहले पुलिस इसे किन्नरों के दो गुटों के बीच रंजिश मान कर जांच कर रही थी। पुलिस ने 2 किन्नर समेत 4 संदेहियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ भी किया। गया नगर निवासी किन्नर छाया बच्चा तस्करी के आरोप में पखवाड़े भर जेल में रहने के बाद 12 दिन पहले जमानत पर रिहा हुई थी।
मृतक डेढ़ साल की बच्ची की तस्करी की आरोपी
मृतक किन्नर छाया उर्फ सोनू पर डेढ़ साल के बच्चे की तस्करी का आरोप है। कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ बच्चा तस्करी का प्रकरण दर्ज किया था। फर्जी गोदमाना की आड़ में बच्चा तस्करी के खुला से के बाद छाया को पुलिस ने 1 सितंबर को गया नगर के झंडा चौक से उसके किराए के घर से गिरफ्तार किया था। उसके पास से डेढ़ साल का बच्चा मिला था। किन्नर ने बच्चे को उसकी मां मोना सागर के हमेशा नशे की हालत मे रहने के कारण रायगढ़ से उठा लाने की जानकारी पुलिस को दी थी।
00000000000000000000000000000
दुर्ग। महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर द्वारा आज गंजपारा गंजमण्डी के पीछे अमृत मिशन योजना के अंतर्गत पानी टंकी निर्माण कार्य का अवलोकन किया गया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और ठेकेदार को सख्त निर्देश देते हुये कहा कल से नवरात्र का पर्व प्रारंभ हुआ है। इस मार्ग में आवाजाही अधिक होती हैं। आप लोगों ने 10फ ीट गढ्डा गोद दिया है और सड़क एरियें को भी खुला रखा हुआ है जिससे गंभीर घटना घट सकती हैं, तत्काल आज ही बेरीकेट्स लगाकर मुझे अवगत करायें। उन्होंने निगम सहा0 अभियंता राजू पोद्दार को निर्देशित कर कहा यहॉ पर अमृत मिशन के तहत् पानी टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है, रात्रि के समय भीड़ होती है, एैसे में प्रकाश की समुचित व्यवस्था करें। कार्य क्षेत्र के पास 3 से 4 फ ोकस लाईटें लगाकर मुझे अवगत करायें। महापौर श्रीमती चंद्राकर ने गंजमण्डी प्रांगण में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का दर्शन कर दुर्ग शहर की खुशहाली एवं विकास के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर राजस्व प्रभारी शिवेन्द्र परिहार, सहा0 अभियंता राजू पोद्दार, उपअभियंता गिरीश दीवान, स्वास्थ्य अधिकारी उमेश कुमार मिश्रा व ठेकेदार और नागरिक उपस्थित थे।
दुर्ग। आज जेब में महंगे मोबाईल तो है परन्तु मुख से स्माइल (मुस्कान) गायब हो गई है ब्रह्माकुमारी सारिका बहन, जलांधर(पंजाब),परम पिता निराकार''शिव''की भारत भूमि पर अवतरण के 83 वर्ष पूर्ण हो चुके हंै, नवीन सृष्टि के आगमन का समय समीप-ब्रह्मा कुमारी रीटा बहन, संचालिका, ब्रह्माकुमारीज दुर्ग आज स्मार्ट फ ोन का जमाना है, हर कोई बाहरी दुनिया के चकाचौंध में आंतरिक स्मार्ट ेसे विमुख हो जा रहा है। अर्थात स्पष्ट वादिता,अर्थात नापतौल व सोच विचार कर बोलना,अर्थात प्राप्त करने योग्य, अर्थात सच्चाई सफ ाई से चलना,अर्थात समय का पाबंद। यदि जीवन मेंआंतरिक शोभा का विकास करना है तो उक्त गुणों का स्वयं में विकास करनाआवश्यक है,उक्त विचार ब्रह्माकुमारी सारिका बहन के हैं जो कि ग्राम चन्दखुरी मे 29 सितम्बर 2019 रविवार को ब्रह्माकुमारीज के नवीनसेवाकेन्द्र के शुभारम्भ के अवसर पर जलांधर (पंजाब) से पधारी हुर्इ हैं, आपने उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए बताया कि आंतरिक गुण चेतना में समाहित है आंतरिक गुणों का विकास बाह्य आवरण द्वारा परिलक्षित होता है जबकि बाहरी आवरण जड़ है, चेतना आंतरिक है। आज सारा ध्यान बाहर को सजाने संवारने में व्यतीत हो रहा है व आंतरिक जगत की ओर ध्यान नही है, यदि जितना समय हम अपने बाह्य व्यक्तित्व के विकास में देते हैं उसमें से कुछ समय आंतरिक विकास के लिए दें तो जीवन आकर्षण मय हो जावेगा।
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर ब्रह्माकुमारी रीटा बहन जी(संचालिका ब्रह्माकुमारीज, दुर्ग) ने अपने दिव्य उद्बोधन में बताया कि निराकार परम पिता परमात्मा''शिव''को भारत भूमि पर अवतरण के 83 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, नवीन सुख-शांतिमय सृष्टि का आगमन निकट ही है। ग्रामचन्दखुरी के ग्रामवासी भाई-बहनों को ब्रह्माकुमारीज की नये सेवा केन्द्र के उद्घाटन के अवसर पर कोटि-काटि बधाई दी कि इस परमपिता के घर से आपके घर मे ंपरमात्मपिता द्वारा दिये ज्ञान व सहज राजयोग की विधि को जीवन में अपना कर अपना व औरों का जीवन सुख-शांतिमय बनायें। नवरात्रि के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमार युग रत्न जो कि राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपनी सुरमयी गीतों से मंत्रमुग्ध करने वाले गीतों के द्वारा दुर्ग नगर का नाम रौशन कर रहे हैं, आपने देवी महिमा के गीतोंसे भाव-विभोर कर दिया व कुमारीआंॅचल निर्मल करने स्वागत नृत्य से विशेष शमा ॅंबांधा। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी पूर्णिमा बहन (प्रभारी ब्रह्माकुमारीज चंदखुरी) ने बताया कि इस अवसर पर नि: शुल्क रूप से सात दिवसीय राजयोग शिविर सोमवार 30 सितंबर से प्रारंभ होगा जिसमें प्रात: 8 से 10 व संध्या 5 से 8 बजे किसी समय अपने सुविधा नुसार चयन कर इसका लाभ लें। विशेष सहयोग रामेश्वर चंद्राकर (ग्राम लिमोरा), जनक दुलारी पटेल, लक्ष्मीनाथ देवांगन, हीरो देवांगन, ईश्वरसाहू, रवि देवांगन क ाथा जिन्होंने अपना तन-मन-धन के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया।
जन समर्पण सेवा संस्था 1000वें दिन पूरे होने पर
दुर्ग। रेलवे स्टेशन दुर्ग के बाहर गरीब, असहाय, एवं विकलांग जनों को 1 जनवरी 2017 से लगातार बिना किसी प्रकार की गेप किए 1000 दिनों से नि:शुल्क भोजन कराती आ रही है। शहर के युवाओं का यह ग्रुप जोकि प्रतिदिन 60.से 70 लोगो को नि:शुल्क भोजन के साथ- साथ उनकी जरूरत की सामग्री कम्बल, बर्तन, दवाई, रेनकोट, छाता जैसी विभिन्न सामाग्री भी नि:शुल्क उप्लब्ध काराती आ रही है।
उल्लेखनीय है कि आज के समय में एक समय का खाना खिलाना या मिलना लोगो को दूभर है, परिवार के बाहर वाले तो दूर परिवार के लोग भी भोजन खिला नही पाते, आज भी ना जाने कितने लोगो को एक वक्त का खाना बमुश्किल से मिलता है, 125.करोड़ के देश में आज भी लाखों लोग मुश्किल से एक वक्त ही खाना खा पाते दूसरे वक़्त का भोजन मिले उसकी कोई गारंटी नही है, एक वक्त उन्हें भूखे ही सोना पड़ता है, पर इस देश में जहा गरीबी भुखमरी मौजूद तो है पर वही पर इस भारत देश और छत्तीसगढ़ प्रदेश में ऐसे लोग भी मौजूद है,जो इंसानियत और मानव सेवा के लिए अपना समय निकालकर सेवा भाव से परोपकार का कार्य कर रहे हैं, कोई जरूरी नही की हर कार्य सरकार के भरोसे ही रहकर किया जाए, कुछ कार्य खुद से भी किया जा सकता है। अगर आप मे करने का जज्बा माद्दा हो। ऐसा ही कुछ नजारा आज 1000 दिनों से दुर्ग रेलवे स्टेशन के बाहर देखने को मिलता है। जन समर्पण सेवा संस्था के प्रमुख बंटी शर्मा ने बताया कि भोजन सेवा की शुरुआत 1 जनवरी 2017 से की है, जो कि आज 1000 दिन हो गए हैं।
बंटी शर्मा ने बताया कि इस मानवता वाले परोपकार कार्य को करने को लेकर संस्था के सभी सदस्यों को एक परम आंनद की प्राप्ति और सुखद अनुभव की प्राप्ति होती हैए भूखों को खाना खिलाने के बाद उनके चेहरे की खुशी व दिल की गहराईयो से निकली दुआओ से इस कार्य को और करने की ऊर्जा मिलती हैए खुशी मिलती हैए संस्था के सदस्यों की कोशिश हैए कि संस्था में ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े जिससे कि दुर्ग के अलावा भी इस नि:शुल्क भोजन व्यवस्था को हम और जगहों में बढ़ा सकें इसकी कोशिश भी जारी है। वैसे तो इस देश के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी गुरुद्वारे लंगरखाने बहुत हैंए जहां कमजोर गरीब लोगों को कम से कम एक वक्त का भोजन तो मिल ही जाता हैए पर जन समर्पण सेवा संस्थाए दुर्ग और अन्य सेवा ग्रुप जैसी अनेक और संस्थाएं हैंए जो की इस तरह के नेक कार्य करने को जाने जाते हैंए जो कि कहीं ना कहीं निरूशुल्क भोजन की व्यवस्था कराकर मानवीय कार्यो की मिशाल पेश करते हुए मानवता को जिंदा रखे हुए हैए संस्था के इस तरह के कार्यो से अन्य लोगो को प्रोत्साहन मिलता हैए मानवीय कार्यो को करने के लिए। संस्था के इस कार्य से प्रभावित होकर शहर की बहुत सी सामाजिक, राजनीतिक, एवं धार्मिक संस्थाओं के द्वारा भोजन सेवा का कार्य किया जा रहा है।
Óदुर्ग विधायक अरुण वोरा उपस्थित हुएÓ
भोजन सेवा को 1000 दिवस पूर्ण होने के अवसर पर दुर्ग शहर के विधायक अरुण वोरा अपने सभी समर्थकों, सहयोगियों के साथ दुर्ग रेल्वे स्टेशन में उपस्थित होकर सभी गरीब, असहाय, विकलांग, एवं जरूरतमंदों को अपने हाथों से मिष्ठान वितरण किये एवं संस्था के सभी सदस्यों को सेवा कार्य के 1000 दिवस पूर्ण होने पर बधाई दिए।
Óमुस्लिम समाज द्वारा सेवाÓ
जन समर्पण सेवा संस्था के इस कार्य से प्रभावित होकर दुर्ग मुस्लिम समाज के युवाओं ने भी इस कार्य मे सहयोग करने की पहल की ओर विगत 4 सप्ताह से प्रति गुरुवार को मुस्लिम समाज के युवाओं द्वारा अपने घर से वेज बिरयानी एवं दाल बनाकर लाया जाता है और मुस्लिम युवाओं द्वारा ही अपने हाथों से गरीब असहाय लोगों को भोजन वितरण किया जाता ह। भोजन सेवा में शहर के प्रतिष्ठित समाज सेवी विजय अग्रवाल जी कि सागर होटल द्ध का विशेष सहयोग रहेता है उनके द्वारा भोजन सेवा में प्रतिमाह के 7 दिवस का भोजन सहयोग दिया जाता है जोकि सरहानीय है।
आज भोजन सेवा में विजय अग्रवाल, राजेन्द्र साहू ,अशोक राठी, अर्जित शुक्ला, शिशु शुक्ला, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, समीर खान, आफताब खान, शब्बीर खान, अंजय ताम्रकार, आदित्य नारंग, शिबू मिर्जा, राहुल आढ़तिया, सुमित, सुधांशु गुप्ता, अहमद चौहान, हर्ष जैन, संजय सेन, महेश गुप्ता, नारायण मरकाम, आदि संस्था के सदस्य उपस्थित थे
52 शक्तिपीठों में से एक चंद्रपुर में विराजी मां चंद्रहासिनी
दो अगरबत्ती व फूल से ही पूर्ण होती है मनोकामनाएं
नवरात्रि विशेष
जांजगीर-चांपा। सती के अंग जहां-जहां धरती पर गिरे थे, वहां मां दुर्गा के शक्तिपीठ माने जाते हैं। महानदी व माण्ड नदी के बीच बसे चंद्रपुर में मां दुर्गा के 52 शक्तिपीठों में से एक स्वरूप मां चंद्रहासिनी के रूप में विराजित है। चंद्रमा की आकृति जैसा मुख होने के कारण इसकी प्रसिद्धि चंद्रहासिनी और चंद्रसेनी मां के नाम जगत में फैल रही है, लेकिन इसका स्वरूप चंद्रमा से भी सुंदर है। माता चंद्रसेनी के दर्शनमात्र से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और मां अपने भक्तों की मनोकामनाएं दो अगरबत्ती व फूल से ही पूर्ण कर देती है।
चंद्रपुर जिला मुख्यालय जांजगीर से 120 किलोमीटर तथा रायगढ़ से 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां माता चंद्रसेनी का वास है। चारों ओर प्राकृतिक सुंदरता से घिरे चंद्रपुर की फिजां बहुत ही मनोरम है। एक ओर जहां महानदी अपने स्वच्छ जल से माता चंद्रसेनी का पांव पखारती है, वहीं दूसरी ओर माण्ड नदी क्षेत्र के लिए जीवनदायिनी से कम नहीं है। कुछ वर्ष पूर्व चंद्रपुर मंदिर पुराने स्वरूप में था, लेकिन जब से ट्रस्ट का गठन हुआ है, तब से मंदिर व परिसर का स्वरूप पूरी तरह बदल चुका है। मंदिर का मुख्यद्वार इतना आकर्षक और भव्य है कि यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु उसकी तारीफ किए बगैर नहीं रूकते। इसके बाद मंदिर परिसर में अर्द्धनारीश्वर, महाबलशाली पवन पुत्र, कृष्ण लीला, चीरहरण, महिषासुर वध, चारों धाम, नवग्रह की मूर्तियां, सर्वधर्म सभा, शेष शैय्या तथा अन्य देवी-देवताओं की भव्य मूर्तियां जीवंत लगती हैं। इसके अलावा मंदिर परिसर में ही स्थित चलित झांकी महाभारत काल का सजीव चित्रण है, जिसे देखकर महाभारत के चरित्र और कथा की विस्तार से जानकारी भी मिलती है। दूसरी ओर भूमि के अंदर बनी सुरंग रहस्यमयी लगती है और इसका भ्रमण करने पर रोमांच महसूस होता है। वहीं माता चंद्रसेनी की चंद्रमा आकार प्रतिमा के एक दर्शन मात्र से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। चंद्रहासिनी माता का मुख मंडल चांदी से चमकता है। ऐसा नजारा देश भर के अन्य मंदिरों में दुर्लभ है। चंद्रहासिनी मंदिर के आगे महानदी के बीच मां नाथलदाई का स्थित मंदिर है।
सीएमओ मुन्नालाल देवांगन ने जारी किया आदेश
जांजगीर-चांपा। बीते कुछ समय से जिले का चंद्रपुर नगरपंचायत सुर्खियों में है। इसी कड़ी में नगरपंचायत सीएमओ मुन्नालाल देवांगन ने नपं के निलंबित कैशियर हरीश साहू को सेवामुक्त कर दिया है। इसके पूर्व कैशियर को उसका पक्ष रखने के लिए लगातार समय दिया गया, लेकिन कैशियर ने अपना जवाब प्रस्तुत नहीं किया। इस वजह से उसे निलंबित किया गया था।
आपकों बता दें कि शिवसेना ने नियम विरूद्ध कैशियर पद पर भर्ती किए जाने की शिकायत की थी। मामले की जांच कराई गई। इस संबंध में कैशियर हरीश साहू से उसका पक्ष जानने लगातार पत्र जारी किया गया लेकिन हरीश साहू ने जवाब देना मुनासिब नहीं समझा। ऐसे में कैशियर साहू को निलंबित होना पड़ा था। निलंबन अवधि के दौरान बैठक कर उसे जवाब देने का आखिरी मौका दिया गया, फिर भी हरीश साहू उपस्थित नहीं हुए। इसे घोर लापरवाही मानते हुए सीएमओ मुन्नालाल देवांगन ने आज से सेवामुक्त कर दिया। सीएमओ के मुताबिक, कैशियर को निलंबित किए जाने के विरोध में उसने उन पर शराबखोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस द्वारा छापामार कार्रवाई कराई गई। सीएमओ का कहना है कि इस कार्रवाई से भी जब बात नहीं बनी तो नगरपंचायत के प्यून की पत्नी को मोहरा बनााकर पुलिस से झूठी शिकायत कराई गई। उनका कहना है कि इस पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
जांजगीर-चांपा। प्रति सप्ताह की भांति इस सप्ताह भी जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में कलेक्टर जनचौपाल का आयोजन किया गया। कलेक्टर जनचौपाल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्या से संबंधित आवेदन पेश किया।
विकासखण्ड मालखरौद की श्रीमती फिरन बाई, नैला के नया तालाबपारा वार्ड 3 की श्रीमती सुमित्रा और विकासखण्ड बलौदा के ग्राम पंतोरा बक्सरा के संजय कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने अपनी मांगों और समस्याओं के संबंध में आवेदन पत्र दिया। कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक ने लोगो की मांगों और समस्याओं के संबंध में दिए आवेदन का अवलोकन किया और उन्होंने जांच उपरांत उनकी मांगों और समस्याओं के निराकरण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को अपने समक्ष बुलाकर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम, जांजगीर एसडीएम केएस पैकरा एवं विभिन्नि विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
हसौद के शासकीय कॉलेज में हुआ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
हसौद। शासकीय महाविद्यालय हसौद में शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद, बाबा साहब डॉक्टर बीआर अंबेडकर, मां सरस्वती के तैल चित्र पर पूजा अर्चना व श्रीफल तोड़कर संस्था प्रमुख डॉ पीडी महंत ने की।
छात्रसंघ प्रभारी प्रोफेसर टीएस. मैत्री के संचालन से छात्रसंघ पदाधिकारी अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष पीलाराम, सचिव कुमारी भगवती चंद्रा व सहसचिव कुमारी शकुंतला को विधिवत संविधान को साक्षी मानकर बिना किसी रंग रूप रहन सहन लिंगभेद व निष्पक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ पीडी महंत ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर संस्था प्रमुख डॉ पीडी महंत ने समस्त छात्र छात्राओं को छात्रसंघ गठन के लिए शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय में अपनी अनुशासन का परिचय देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्र संघ प्रभारी प्रोफेसर टीएस मैत्री ने समस्त छात्रसंघ पदाधिकारियों को उनके जीवन के इस नवीन अनुभवों को प्राप्त करने के लिए जो अवसर प्राप्त हुआ उसके लिए सभी पदाधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर अनीता उराव ने भी अपने कार्यकाल के अनुभव छात्र-छात्राओं के बीच रखते हुए उनको सभी पदाधिकारी एवं कक्षा प्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर अजय बघेल ने छात्रसंघ पदाधिकारियों केे उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉक्टर सरिता पांडेय, डॉक्टर अरविंद जगदेव, प्रोफेसर शिवनारायण पटेल, प्रोफेसर जिवेेंद्र भारती, प्रोफेसर साहू, प्रोफेसर कुमारी निकिता लहरे, वीरेंद्र घृतलहरे, बीआर शर्मा, कक्षा प्रतिनिधि हरभजन गिरे, कुमारी राधिका, काजल खुंटे, कमलेश धिरहे, किरण जांगड़े, पूजा कश्यप, भरत यादव, हिमांशी धीरहेे, राजू कश्यप, नरेश कुमार नवनीत, इंदु रानी, कौशिल्या देवी साहू, शिवचरण ज्वाला, लोमस साहू, लिकेश भार्गव, सुमित मिश्रा, सरिता कुर्रे, कृष्णा साहू, नारायण प्रसाद, रामू चंद्रा, नागार्जुन साहू, तेजस्विनी साहू, श्रीराम बंजारे, रमेश कुयोगिता, रितेश साहू, तिलक साहू, संजय रात्रे, श्रवण लहरे सहित स्टाफ व छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे
हसौद। ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र भार्गव के नेतृत्व में महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह की 112वी जयंती कांग्रेस कार्यालय हसौद में मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री भार्गव ने कहा कि महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह के देश के प्रति लगाव एवं निष्ठा पे आज हमें गर्व है।
उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने इतनी छोटी सी उम्र में इतने बड़े- बड़े काम किया कि अंग्रेजी हुकूमत के नाक में दम कर दिया था। भगत सिंह गरम दल के नेता थे और गर्मजोशी के साथ 1929 को असेंबली में बम फेंककर इंकलाब जिंदाबाद का नारा दिया था जिसका अर्थ क्रांति की जीत हो। उस नारा को आज भी हम कहीं पर सुनते कहते है तो हमें भगत सिंह की याद आती है और हमारे बीच सदा रहेंगे। इसके बाद सभी को कॉंग्रेस पार्टी का गमछा वितरण किया गया। जयंती कार्यक्रम के समापन पश्चात मिलन चौक हसौद में दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा की ऐतिहासिक जीत का आतिशबाजी के साथ मिठाई वितरण कर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर जिला सचिव जगत कुर्रे, अनुसूचित जाति विभाग ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप निराला, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र नारंग, पूर्व कार्यकारिणी ब्लॉक अध्यक्ष हरि खटर्जी, युवा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता तोशिबा लायन, विकेक सोनवानी, ओमप्रकाश बर्मन, गणेश धिरहे, दिलेश्वर लहरे, लकेश्वर नारंग, विकास सोनवानी, डेविड रात्रे, कृष्णा पटेल, रोहित मनहर, नरेश नारंग आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहें।
----------
चांपा। उत्तराखंड राज्य में गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ का दर्शन कर वापस लौटने पर जिले के श्रद्धालुओं ने तीर्थयात्रियों का भव्य स्वागत किया।
आपकों बता दें कि स्वर्णकार समाज के 122 तीर्थयात्री बीते 15 से 30 सितंबर तक चार धाम की यात्रा में थे। उन्होंने पहले चांपा, बिलासपुर रेलवे स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू की थी और चारों धाम की यात्रा समाप्ति कोसा, कांसा और कंचन की नगरी चांपा में विराजमान मां समलेश्वरी की भूमि सकुशल पहुंचने के बाद हुई। चांपा रेलवे स्टेशन में सभी तीर्थयात्रियों के वापिसी पर स्वागत किया गया। इस दौरान कोरबा से विजय सोनी, प्रवीण, जगेश्वर, आशीष सराफ, श्रीमती मंजू, जयंती सोनी, फरसवानी से विजय श्रीकृष्ण गोपाल सोनी, बालकों से विजय, रमेश, सुनील, हरि सोनी, जाजगीर से श्रीमती संध्या सोनी, स्वर्णकार समाज चांपा से केन्द्रीय सचिव संतोष सोनी की अगुवाई में जयदेव सोनी, अनिल, सुनील, विनोद, दिलीप, उमेश, शंभू, शशिभूषण सोनी, रेवतीरमण, रमेश चन्द्र, कुंदन श्रीमती मंजू, शशिप्रभा सोनी आदि मौजूद थे।
जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर से महिला एवं बाल विकास विभाग बलौदा परियोजना से की जाएगी। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर इस अभियान की शुरुआत होगी। इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष के कुपोषित एवं एनीमिया पीडि़तों तथा 15 से 49 वर्ष की एनीमिया पीडि़त कुपोषित महिलाओं को कुपोषण से मुक्त कराने के लिए इस अभियान की शुरुआत राज्य शासन स्तर के निर्देशन में की जा रही है। इस कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी सुभद्रा सिंह के द्वारा अनेक उन्मुखीकरण कार्यक्रमों की शुरुआत की बात कही गई। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय जनसहयोग के माध्यम से मानव श्रृंखला बनाना रंगोली प्रतियोगिता जो की सांकेतिक बिंदुओं पर होंगे। पौष्टिक आहार प्रदर्शनी रंगोली प्रतियोगिता, आकर्षक चित्रकला एवं खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से की जाएगी। जिससे अधिक से अधिक जनमानस तक शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार हो सकेगा। उन्होंने यह भी बताया की इस अभियान के तहत कुपोषित बच्चों एवं महिलाओं को पूरक पोषण आहार तथा एनीमिया जांच के समस्त कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्रों से संचालित होना है जिसमें स्वास्थ्य विभाग का भी सहयोग रहेगा।
दुर्ग। छत्तीसगढ़ मंच के बैनर तले मंगलवार दिनांक 1 अक्टूबर को शाम 6 बजे से संगीतमय कार्यक्रम सुनहरी यादें का आयोजन पुराना बस स्टैंड दुर्ग में आयोजित किया गया है । मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं दिनेश जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम लता जी के 90 वें जन्मदिन के उपलक्ष में रखा गया है । उक्त कार्यक्रम विधायक श्अरुण वोरा के मुख्य आतिथ्य एवं समाजसेवी प्रवीण भाई आडतिया की अध्यक्षता में किया जाएगा । विशेष अतिथि के रूप में श्री चंद्रिका दत्त चंद्राकरए चंदन सिंह राजपूतए विवेक मिश्राए पार्षद हामिद खोखरए ए रमन सिंह उपस्थित रहेंगे ।
कार्यक्रम में स्वर कोकिला लता जी के गाए सुपरहिट नगमे की प्रस्तुति स्थानीय गायक कलाकारों द्वारा दी जाएगी । कार्यक्रम का संचालन तुलसी सोनी द्वारा किया जाएगा ।
संगीतमय कार्यक्रम सुनहरी यादें में शहर की प्रसिद्ध गायिका पूर्वा श्रीवास्तवएकृति बक्शीएए जुली दत्ताए डॉ मानसी गुलाटीएआसना परवीनए जिजीविषा श्रीवास्तव अपनी गायकी का जलवा दिखाएंगे । इसके अलावा शहर के उभरते गायक हेमंत साहूए हरीश सोनी ए प्रशांत श्रीवास्तवए तुलसी सोनीए रमन सिंहए एस एम वी गुरुनाथए आलोक नारंगए संजय दुबे भी अपनी प्रस्तुति देंगे । इसके लिए कलाकारों द्वारा रिहर्सल किया जा रहा है ।
लिसा करेंगी दुर्गा तांडव एवम थाली पे नृत्यएअनिल देंगे सेक्सोफोन पर प्रस्तुति
मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने बताया कि शहर की प्रसिद्ध नृत्यांगना लिसा राजपूत द्वारा भरतनाट्यम के माध्यम से दुर्गा तांडव एवं थाली पर नृत्य प्रस्तुत करेंगी । शहर के प्रसिद्ध सेक्सओफोनिस्ट अनिल केमें लता जी के गाये नगमे को सेक्सोफोन के माध्यम से प्रस्तुति देंगे ।
कार्यक्रम में विशेष सहयोग व मार्गदर्शन राजेश जैन सराफए हाजी मिजऱ्ा साजिद बैगए दिनेश जैनए संजय खंडेलवाल एसंजय दुबेए विमल तिवारीए हैदर भाईए समी भाई एनारायण श्रीवास्तवए अबरार पुवारए अमित मिश्रा का भी योगदान प्राप्त हो रहा है ।
उपाध्यक्ष सईद खान , रोमशंकर यादव , कोषाध्यक्ष राहुल और घनश्याम बनाए गए सहसचिव
दुर्ग। दुर्ग प्रेस क्लब के अरुण मिश्रा,(दैनिक पहट), नए अध्यक्ष निर्वाचित किए गए है, वहीं महासचिव देवीलाल साहू (दैनिक भास्कर) बनाए गए है। इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष सईद खान (हरिभूमि), कनिष्ठ उपाध्यक्ष रोमशंकर यादव; (नवभारत), कोषाध्यक्ष राहुल थिटे (राजप्रकाश), सहसचिव घनश्याम भारद्वाज (अमृत संदेश), कार्यालय सचिव मुकेश देशमुख,(पत्रिका), संयोजक- आकाश, राव मदने (आईबीसी-24 न्यूज), महिला प्रतिनिधि वीना दुबे (एसीएन न्यूज) चुनी गई है। निर्वाचन की यह प्रक्रिया रविवार को दुर्ग प्रेस क्लब की बैठक में सर्वसम्मति से पूरी की गई। नए पदाधिकारियों का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण मिश्रा ने कहा कि पत्रकार हित में बेहत्तर कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जल्द ही वे अपने कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा करेंगे। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान बैठक की अध्यक्षता क्लब के संरक्षक राजेन्द्र सिंह ठाकुर व सुनील गुप्ता ने की। संचालन धनेन्द्र सिंह चंदेल व आभार प्रदर्शन पुनीत कौशिक द्वारा की गई। बैठक में पत्रकार बृजेश मिश्रा, पवन देवांगन, छन्नू लाल सिन्हा, संतोष मिश्रा, अतुल अग्रवाल, महेन्द्र साहू, चंद्रशेखर पवार, आशीष ठाकुर, सतीश वर्मा, ज्वाला अग्रवाल, नसीम फ ारुकी,सुनील शर्मा, नरेश सोनी, पुरेन्द्र देशमुख के अलावा प्रेस क्लब के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।
नए पदाधिकारियों को जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई
दुर्ग प्रेस क्लब के नए निर्वाचन से सदस्यों में उत्साह का माहौल है। सदस्यों ने नए पदाधिकारियों को बधाई देकर अपनी खुशियों का इजहार किया। वहीं कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू, दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा, सांसद विजय बघेल, महापौर चंद्रिका चंद्राकर, समाजसेवी प्रताप मध्यानी एवं अन्य राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने नए पदाधिकारियों को बधाई देकर प्रेस क्लब हित में बेहत्तर कार्य करने की आशा व्यक्त की है।
0000000000000000000000000000
दुर्ग। कसारीडीह बोरसी मंडल भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व 2019 के अंतर्गत वार्ड 42 बूथ 156 मैं स्थानीय समिति का चुनाव निर्वाचन अधिकारी मनोज यादव द्वारा संपन्न कराया गया। इसमें सर्वसम्मति से बूथ अध्यक्ष के लिए एक नाम प्रस्तावित हुआ संजय हाडोले जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति देते हुए निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण कराई। इसी के साथ शेष 18 सदस्यों पर भी आम सहमति बनाते हुए निर्वाचन की प्रक्रिया को निर्वाचन अधिकारी ने पूर्ण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, दिनेश पाटिल, सुनील राठी, अभय तिवारी, अरविंद लोखंडे, संगीता पाटिल, सलिल झा, सतीश चंद्राकर, लक्ष्मी सिलवानी, सुमित्रा साहू, फ रीद मोहम्मद, योगेश पाटिल, मनोहर, बाबूलाल पाटिल, रवेंद्र मिश्रा आदि कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
000000000000000000000000000000