—— !-- Meta Pixel Code -->
newscreation

newscreation

 

​13 से 18 जुलाई तक 14 वर्ष की बेटियों को लगेगा निःशुल्क जीवनरक्षक टीका


रायपुर,  जुलाई 2026/ धमतरी जिले में बेटियों को सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए एक बड़ी पहल की गई है। जिले में आज से 18 जुलाई 2026 तक विशेष एचपीवी (HPV) टीकाकरण सप्ताह का आगाज हो गया है। इस महाअभियान के तहत 14 वर्ष की आयु की सभी पात्र बालिकाओं को स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क जीवनरक्षक HPV टीका लगाया जा रहा है।
​स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए स्कूलों से लेकर स्वास्थ्य केंद्रों तक व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

​कैंसर से बचाव का अचूक और सुरक्षित कवच

​मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) संक्रमण ही सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि समय पर लगाया गया HPV टीका इस गंभीर कैंसर से बचाव का सबसे सुरक्षित, प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित माध्यम है। यह टीका भविष्य में कैंसर के जोखिम को लगभग समाप्त कर देता है, इसलिए सभी पात्र बालिकाओं का टीकाकरण बेहद जरूरी है।

​यहाँ उपलब्ध होगी टीकाकरण की सुविधा

​अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC),​प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) एवं स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र (HWC),​जिले के चिन्हित विद्यालय (स्कूल्स) और ​निर्धारित विशेष टीकाकरण सत्र स्थल पर निःशुल्क उपलब्ध होगा।

बेटियों का स्वस्थ भविष्य हमारी सामूहिक जिम्मेदारी

​धमतरी कलेक्टर ने जिले के सभी माता-पिता और अभिभावकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
​कलेक्टर ने अपने संदेश में कहा कि बेटियों का स्वस्थ भविष्य हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। HPV टीका पूरी तरह सुरक्षित है। सभी अभिभावकों से आग्रह करता हूँ कि किसी भी प्रकार की भ्रांति या अफवाह पर ध्यान न दें और स्वास्थ्य विशेषज्ञों पर भरोसा रखकर अपनी 14 वर्ष की बेटियों को यह टीका अवश्य लगवाएं। आपका यह एक छोटा सा निर्णय आपकी बेटी को जीवनभर की सुरक्षा दे सकता है। उन्होंने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि वे इसे एक जन-आंदोलन का रूप दें। उन्होंने संकल्प दोहराया कि जिले की एक भी पात्र बालिका इस जीवनरक्षक टीके से वंचित नहीं रहनी चाहिए।

 

Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai thanks Prime Minister Shri Narendra Modi and Union Health Minister Shri J.P. Nadda

Raipur, July , 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai on Monday welcomed the National Medical Commission's (NMC) approval for the establishment of five new Government Medical Colleges in Geedam (Dantewada), Kunkuri (Jashpur), Manendragarh, Janjgir-Champa and Kabirdham from the 2026-27 academic session. Each college has been sanctioned with 50 MBBS seats, taking the total addition to 250 MBBS seats in the State.

Describing the approval as a landmark for Chhattisgarh's healthcare and medical education sector, Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai said the expansion would strengthen both healthcare infrastructure and opportunities for aspiring doctors. He said the state government is committed to building an inclusive and modern healthcare system where students can pursue quality medical education within the state and citizens have access to better healthcare closer to home.

Shri Sai said the establishment of medical colleges from Geedam in Dantewada, once affected by Naxalism, to Kunkuri in the tribal region of Jashpur reflects the Double Engine Government's commitment to ensuring that development reaches every part of Chhattisgarh. Besides creating new opportunities for students, the institutions will help improve the availability of specialist healthcare services in remote and tribal regions.

He added that the initiative is part of the Centre's sustained focus on strengthening healthcare and medical education under the leadership of Prime Minister Shri Narendra Modi. The new colleges will enable more students from remote, tribal and aspirational districts to pursue medical education within the state while creating a stronger healthcare ecosystem across the region.

Expressing gratitude on behalf of the people of Chhattisgarh, Shri Sai thanked Prime Minister Shri Narendra Modi and Union Minister for Health and Family Welfare Shri J.P. Nadda for their continued support in expanding the State's medical education and healthcare infrastructure.

He said the new institutions would serve not only as medical colleges but also as centres for research, specialist healthcare and human resource development. They are expected to produce a new generation of doctors while significantly improving access to quality healthcare in rural and remote areas.

Shri Sai expressed confidence that the approval would mark a new chapter in Chhattisgarh's healthcare and medical education sector and further strengthen the State's journey towards becoming a developed Chhattisgarh.

 

Her Legacy Will Inspire Generations, Says Chief Minister

Raipur, July , 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai paid heartfelt tributes to Padma Vibhushan awardee and world-renowned Pandvani exponent Dr Teejan Bai in the Chhattisgarh Legislative Assembly during the Monsoon Session today, expressing profound grief over her demise.

Speaking during the obituary reference, the Chief Minister said that with the passing of Dr Teejan Bai, Chhattisgarh has lost one of the most precious jewels of its rich folk culture. Her demise marks an irreparable loss to the world of art and culture, he said.

Shri Sai noted that Dr Teejan Bai elevated the Kapalik style of Pandvani singing to unprecedented heights and, through her extraordinary talent, she earned national and international recognition for Chhattisgarh's vibrant folk traditions. Her performances were celebrated for their remarkable fusion of music and dramatic expression. Her vivid portrayal of characters, powerful oratory and captivating stage presence left audiences spellbound across the world.

Describing her life as a remarkable journey of struggle, dedication and perseverance, Chief Minister Shri Sai said that Dr Teejan Bai emerged as a trailblazer at a time when women's participation in Pandvani was extremely limited. Defying deep-rooted social conventions, she carved out a distinct identity for herself and became an enduring source of inspiration for future generations.

He further said that through her acclaimed performances across Asia, Europe and several other parts of the world, Dr Teejan Bai firmly established Chhattisgarh's cultural identity on the global stage. In recognition of her unparalleled contribution to Indian folk arts, she received numerous national and international honours, including the Padma Shri, Padma Bhushan and the Sangeet Natak Akademi Award. In 2019, the Government of India conferred upon her the Padma Vibhushan, the country's second-highest civilian honour. She remains the only personality from Chhattisgarh to have received this prestigious distinction.

Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai also noted that President Smt Droupadi Murmu, Prime Minister Shri Narendra Modi and several Union Ministers had paid rich tributes to Dr Teejan Bai, recalling her unparalleled contribution to the field of arts. He further mentioned that during his visit to Raipur for the State Foundation Day celebrations, Prime Minister Shri Narendra Modi had spoken over the telephone with Dr Teejan Bai's family members to enquire about their well-being.

Shri Sai said that several universities had honoured Dr Teejan Bai with the honorary degree of D.Litt. Her immense contribution to the preservation and promotion of Indian folk music and folk culture, he said, will forever be remembered in golden letters. Her artistic excellence, lifelong dedication and unwavering commitment will continue to inspire future generations to cherish and carry forward India's rich cultural heritage.

On behalf of the House, Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai offered humble tributes to the departed Padma Vibhushan Dr Teejan Bai and prayed for eternal peace for her noble soul. He also prayed that the Almighty grant strength to her bereaved family, countless admirers and the entire artistic fraternity to bear this profound loss.

 

गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा एवं कबीरधाम में 50-50 एमबीबीएस सीटों सहित कुल 250 सीटों को मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार

रायपुर, जुलाई 2026/ राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा एवं कबीरधाम में 50-50 एमबीबीएस सीटों वाले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में एक साथ कुल 250 नई एमबीबीएस सीटों का विस्तार होगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास का ऐतिहासिक पड़ाव बताया। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में स्वास्थ्य और शिक्षा सबसे बड़ी पूंजी हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य ऐसा सुदृढ़, समावेशी और आधुनिक स्वास्थ्य तंत्र विकसित करना है, जहाँ प्रदेश का कोई भी युवा डॉक्टर बनने के अपने सपने से वंचित न रहे और किसी भी नागरिक को बेहतर उपचार के लिए दूर-दराज़ के शहरों का रुख न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी नक्सल हिंसा से प्रभावित रहे गीदम (दंतेवाड़ा) से लेकर उत्तर छत्तीसगढ़ के आदिवासी वनांचल कुनकुरी (जशपुर) तक नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना इस बात का प्रमाण है कि डबल इंजन सरकार विकास के अवसरों को प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुँचा रही है। यह केवल नए संस्थानों की स्थापना नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने और दूरस्थ अंचलों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत नींव रखने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन ला रही है। प्रदेश के दूरस्थ, आदिवासी और आकांक्षी क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से स्थानीय युवाओं को अपने ही राज्य में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी और क्षेत्रीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी व्यापक सुधार आएगा।

मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा के प्रति समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन से प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नए मेडिकल कॉलेज केवल शैक्षणिक संस्थान नहीं होंगे, बल्कि चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान, विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं और स्थानीय मानव संसाधन विकास के सशक्त केंद्र के रूप में विकसित होंगे। इससे न केवल डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार होगी, बल्कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर उपचार की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी, प्रदेश के युवाओं के सपनों को नई दिशा देगी तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगी।

 

छत्तीसगढ़ ने अपनी लोकसंस्कृति का अनमोल रत्न खो दिया: आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव रहेंगी प्रेरणा की स्त्रोत - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

रायपुर  जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

निधन उल्लेख के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. तीजन बाई के निधन से छत्तीसगढ़ ने अपनी लोकसंस्कृति का एक अनमोल रत्न खो दिया है। उनके जाने से कला एवं सांस्कृतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने पंडवानी गायन की कापालिक शैली को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और अपनी विलक्षण प्रतिभा से लोककला को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। उनकी प्रस्तुतियों में गायन और अभिनय का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता था। पात्रों का सजीव चित्रण, ओजपूर्ण वाणी और प्रभावशाली प्रस्तुति श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देती थी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. तीजन बाई का जीवन संघर्ष, साधना और समर्पण का प्रेरक उदाहरण है। जिस दौर में महिलाओं की पंडवानी गायन में भागीदारी अत्यंत सीमित थी, उस समय उन्होंने सामाजिक रूढ़ियों को चुनौती देते हुए अपनी अलग पहचान बनाई और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनीं। उन्होंने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने एशिया, यूरोप सहित विश्व के अनेक देशों में अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर स्थापित किया। उनके अद्वितीय योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री, पद्मभूषण, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया गया। वर्ष 2019 में भारत सरकार ने उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से अलंकृत किया। यह गौरव प्राप्त करने वाली वे छत्तीसगढ़ की एकमात्र विभूति हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय मंत्रियों ने भी डॉ. तीजन बाई के कला क्षेत्र में अतुलनीय योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राज्योत्सव के अवसर पर रायपुर प्रवास पर आए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. तीजन बाई के परिजनों से दूरभाष पर बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना था।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अनेक विश्वविद्यालयों द्वारा डॉ. तीजन बाई को डी.लिट्. की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। भारतीय लोकसंगीत और लोकसंस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में उनका योगदान सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। उनकी कला, साधना और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने और उसे आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता रहेगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सदन की ओर से दिवंगत पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि परमात्मा इस कठिन समय में शोकाकुल परिजनों, उनके असंख्य प्रशंसकों और कला जगत को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

आज विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने षष्ठम विधानसभा के मानसून सत्र में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

 

रायपुर  2026/छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आज विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी सहित समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

 

सिंहस्थ : 2028 के लिये चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति का लिया जायजा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलेबी बनाई एवं लिया शाम की चाय का आनंद

 

 

रवीन्द्र भवन में सम्मानित हुईं दक्षिण-पश्चिम भोपाल की 591 प्रतिभाएं

 

 

बहनों को सशक्त बनाना हमारी पहली प्राथमिकता
ग्राम पंचायत से लेकर संसद तक महिलाएं हैं प्रमुख भूमिका में
भिंड जिले में लिखा जा रहा है विकास का नया अध्याय
ग्वालियर-चंबल अंचल की प्रगति को मिल रहे नए आयाम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 332 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात
प्रदेश में शीघ्र प्रारंभ होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा
प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में अंतरित किये 1835 करोड़ रुपए
भिण्ड के लहार में लाड़ली बहना योजना का हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम

Page 4 of 6441

Ads

R.O.NO. 13895/62 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक